Fake travel agents Punjab - Sach Kahoon Hindi

फर्जी ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ फिर चला सरकारी डंडा, 18 और मामले दर्ज
18 और एफआईआर दर्जन करने से गैर-कानूनी ट्रैवल एजेंसियों का आंकड़ा पहुंचा 43

चंडीगढ़ (सच कहूँ/अश्वनी चावला)। Fake Travel Agents: विदेशों में बसने के चाह्वान युवाओं की सुरक्षा के लिए गैर-कानूनी ट्रैवल एजेटों के विरुद्ध कार्रवाई को जारी रखते पंजाब पुलिस के एनआरआई मामले विंग व साईबर क्राईम विंग द्वारा प्रोटैक्टोरेट आॅफ इमीग्रैंटस, चंडीगढ़ से तालमेल कर राज्य में 18 और ट्रैवल एजेंसियों के विरुद्ध गैर-कानूनी ढंग से सोशल मीडिया पर रोजगार संबंधी विज्ञापन देने संबंधी मामला दर्ज किया गया है। Chandigarh News

यह कार्रवाई अगस्त, 2024 के महीने में ऐसी 25 गैर-कानूनी ट्रैवल एजंसियों के खिलाफ कम से कम 20 एफआईआर दर्ज करने उपरांत अमल में लाई गई। अब तक दर्ज किए मामलों में गैर-कानूनी ट्रैवल एजेसियोें की संख्या 43 तक पहुंच गई है। उल्लेखनीय है कि प्रोटैक्टोरेट आॅफ इमीग्रैंटस ने ऐसी ट्रैवल एजेंसियों द्वारा विदेशों में नौकरियों के लिए इंस्टाग्राम व फेसबुक पर दिए जाते विज्ञापनों संबंधी गंभीर नोटिस लिया है। Chandigarh News

एडीजीपी एनआरआई मामले प्रवीन के सिन्हा ने रविवार को बताया कि यह ट्रैवल एजेंसी बिना जरूरी लाईसैंस व स्वीकृति के इंस्टाग्राम व फेसबुक पर विदेशों में नौकरियो के बारे में विज्ञापन दे रही थीं। उन्होंने बताया कि आॅनलाईन प्लेटफार्मों की जांच की गई और उनके प्रमाण पत्रों की गुप्त तौर पर जांच की गई व उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई। राज्य के विभिन्न एनआरआई थानों में 18 नई एफआईआर दर्ज की गई हैं, जिसमें अमृतसर, एसएएस नगर, लुधियाना व पटियाला शामिल है।

26 एफआईआर में कुल 34 में 25 आरोपी काबू | Chandigarh News

एडीजीपी ने कहा कि अगस्त व सितम्बर 2024 के महीनों में दर्ज की गई इन 26 एफआईआर में कुल 34 आरोपियों में 25 को काबू किया गया है। उन्होंने कहा कि आगामी जांच जारी है व बाकियों को नोटिस भेजे जा रहे हैं। उन्होंने लोगों को सावधान रहने व ट्रैवल एजेटों को दस्तावेज व रूपये सौंपने से पहले उनके प्रमाण-पत्रों की पुष्टि करने के लिए कहा। उन्होंने सलाह दी कि सिर्फ उन एजेसियों से संपर्क किया जाए, जिनके पास इमीग्रेशन एक्ट, 1983 के तहत एक वैध भर्ती एजेंट (आर.ए.) लाईसैंस है।

यह भी पढ़ें:– Rail Track Jam: भाकियू एकता उगराहां ने किया रेलों का पहिया जाम

फर्जी यूके यात्रा दस्तावेज: पंजाब स्थित एजेंट गिरफ्तार
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने शनिवार को कहा कि ब्रिटेन के बर्मिंघम की यात्रा करने वाले चार यात्रियों के लिए फर्जी यात्रा दस्तावेजों की व्यवस्था करने के आरोप में पंजाब स्थित एक एजेंट और उसके दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया। New Delhi

पुलिस को मई में यात्रियों के संदिग्ध व्यवहार के बारे में शिकायत मिली और जांच शुरू की गई।पूछताछ के दौरान यात्रियों ने खुलासा किया कि उन्होंने ब्रिटेन में फर्जी कंटीन्यूअस डिस्चार्ज सर्टिफिकेट (सीडीसी) और नौकरियों की व्यवस्था करने के लिए एजेंट परमजीत सिंह को 10-10 लाख रुपये अग्रिम भुगतान किया था। New Delhi

पुलिस ने कहा,“यात्रियों ने खुलासा किया कि वे पैसा कमाने के लिए विदेश जाना चाहते थे और वे एजेंट परमजीत सिंह के माध्यम से एक-दूसरे से मिले थे। परमजीत ने 22 लाख रुपये के बदले में नकली सीडीसी के जरिये उन्हें बर्मिंघम भेजने पर सहमत हुआ था।”

पुलिस के मुताबिक,“उन्होंने यह भी खुलासा किया कि परमजीत के निर्देशों के अनुसार, वे हवाई अड्डे पर काम करने वाले सलमान अब्बासी से मिले थे, जिसने उन्हें अपनी उड़ान में चढ़ने का आश्वासन भी दिया था। एजेंट उन्हें फोन पर मार्गदर्शन देता रहा लेकिन सीआईएसएफ अधिकारियों ने संदेह के आधार पर उन्हें पकड़ लिया।”

आगे की जांच के दौरान इस मामले में एयर इंडिया सैट्स के एक कर्मचारी सलमान अब्बासी को भी गिरफ्तार किया गया था। सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण के आधार पर उसकी गतिविधिया संदिग्ध देखी गईं। New Delhi

पूछताछ पर आरोपी सलमान ने खुलासा किया कि वह एजेंट के संपर्क में था और एजेंट के एक सहयोगी शाहनवाज ने उसे फर्जी सीडीसी दस्तावेजों के साथ बोर्डिंग के लिए सभी यात्रियों की तस्वीरें भेजी थीं। मामले में शाहनवाज को भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने कहा,“शाहनवाज ने अधिकारियों को सूचित किया कि वह पहले हवाई अड्डे पर काम कर चुका था और परमजीत के साथ कमीशन के आधार पर काम कर रहा था। परमजीत उसे यात्रियों का विवरण और उनकी तस्वीरें भेजता था जिसे वह सलमान को भेज देता था। सलमान की ड्यूटी में चेकिंग, बोर्डिंग और दस्तावेज सत्यापन शामिल था और वह अपना कमीशन लेकर यात्रियों को बोर्डिंग की सुविधा प्रदान करता था।”

परमजीत के संभावित ठिकानों पर कई छापे मारे गए लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उसका पता नहीं चल सका। उसकी अग्रिम जमानत याचिकाएं सत्र न्यायालय और दिल्ली उच्च न्यायालय ने भी खारिज कर दी थीं।

एसीपी/आईजीआई एयरपोर्ट की कड़ी निगरानी में एक समर्पित टीम का गठन किया गया था। टीम के कड़े प्रयासों के बाद परमजीत (27) को दिल्ली में गिरफ्तार कर लिया गया।

निरंतर पूछताछ के दौरान परमजीत ने अपराध कबूल कर लिया और खुलासा किया कि उसने 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की है और जल्दी पैसा कमाने के लिए एक एजेंट के रूप में काम कर रहा था। उसने कहा कि वह अपने सहयोगियों के साथ लोगों को विदेश भेजने और वहां नौकरी के अवसर दिलाने का वादा करके उन्हें ठगता था।

परमजीत ने यह भी खुलासा किया कि सभी यात्रियों ने उससे संपर्क किया था और विदेश जाने में रुचि व्यक्त की थी। उसने उन्हें आश्वासन दिया कि वह 22 लाख रुपये के बदले में वीजा, नकली सीडीसी और बर्मिंघम तक उनकी यात्रा सहित उनके सभी दस्तावेजों की व्यवस्था करेगा। New Delhi

यह भी पढ़ें:– Heavy Rain: राजस्थान में जयपुर सहित कई स्थानों पर भारी बारिश

3 फर्जी ट्रैवल एजेंट गिरफ्तार, एक फरार
मोहाली में बिना लाईसैंस चल रही 4 इमीग्रेशन कंपनियों पर कसा शिकंजा

मोहाली (सच कहूँ/एम.के. शायना)। मोहाली पुलिस (Mohali Police) ने बिना लाईसैंस से चल रही 4 इमीग्रेशन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3 फर्जी ट्रैवल एजेंटों को गिरफ्तार किया है। इस संबंधी मंगलवार को जानकारी देते हुए सब इंस्पैक्टर दिलबाग सिंह ने बताया कि यह फर्जी ट्रैवल एजेंट मोहाली में विभिन्न फेजों में विभिन्न नामों से इमीग्रेशन सैंटर चला रहे थे। इनमें 3 केस फेज-1 थाने में दर्ज हैं, जबकि एक केस मटौर थाने में दर्ज किया गया है। Mohali News

आरोपियों की पहचान साहिल घई निवासी हैबोवाल कलां लुधियाना, अरपिन्दर सिंह निवासी फेज-5 मोहाली, जस्सी निवासी सैक्टर-68 और कुलदीप बोहड़ा निवासी बलाचौर रोपड़ के तौर पर हुई है। सभी के खिलाफ मामले दर्ज कर लिए गए हैं। 24 जून को फेज-1 थाने की पुलिस ने कुलदीप वोहरा को विदेश भेजने के नाम पर ठग्गी करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। आरोपी ने बी-टाऊन ओवरसीज नाम की इमीग्रेशन कम्पनी खोली हुई थी। वह सोशल मीडिया पर विज्ञापन जारी कर लोगों को अपने जाल में फंसाता था।

वह बिना लाईसैंस से कम्पनी चला रहा था। आरोपियों के पास से दो पासपोर्ट भी बरामद हुए हैं। 24 जून को थाना मटौर पुलिस ने जस्सी गांव बल्लोमाजरा के खिलाफ इमीग्रेशन एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। आरोपी स्टड्डी वीजा और टूरिस्ट वीजा के नाम पर लोगों से ठग्गी मार रहा था। उस ने सैक्टर-70 में पाथवे के नाम से दफ्तर खोला हुआ था। आरोपी जस्सी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। वहीं 22 जून को गुप्त सूचना के आधार पर थाना फेज-1 की पुलिस ने अरपिन्द्र सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था।

आरोपी अरपिन्द्र ने मोहाली फेज-5 की मार्केट में इमी कौशल कंसलटैंट का बोर्ड लगाकर इमीग्रेशन सैंटर खोल रखा था। वह भी सोशल मीडिया पर विज्ञापन देकर लोगों को विदेशस भेजन के नाम पर फर्जी वीजा लगवाता था और वहीं 17 जून को साहिल घई के खिलाफ भी फेज-1 थाने में मामला दर्ज किया गया था। आरोपी फेज-7 में ओवरसीज इमीगे्रशन नाम की फर्जी कम्पनी चला रहा था और वह अखबारों में विज्ञापन देकर लोगों को विदेश भेजने के नाम पर ठग्गी मार रहा था, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। Mohali News

सब इंस्पैक्टर दिलबाग सिंह ने बताया कि जिल प्रशासन ने एक व्हाट्सएप नम्बर (8054100112) बिना लाईसैंस वाली इमीग्रेशन कम्पनी चलाने या इससे संबंधित किसी भी शिकायत के लिए जारी किया है। इसके अलावा शिकायतकर्त्ता 112 कंट्रोल रूम पर भी शिकायत दे सकता है। एसएसपी ने अपील की है कि जो भी व्यक्ति विदेश जाने के लिए किसी ट्रैवल एजेंसी से संपर्क करता है, तो वह संबंधित एजेंसी की रजिस्ट्रेशन के बारे में जानकारी जरूर हासिल करे।

यह भी पढ़ें:– मूंग दाल का घाटा पूरा नहीं करेगी सरकार, 1000 रूपये खास मुआवजा देने से भी साफ इनकार

फर्जी ट्रैवल एजेंटों का गढ़ बना पंजाब
चिट्टे की चपेट में युवा व कर्ज के बोझ तले दबे किसानों द्वारा आत्महत्या करने के बाद पंजाब के लिए एक और चिंताजनक खबर है कि देश में सबसे अधिक विदेश भेजने वाले फर्जी एजेंट दिल्ली के बाद पंजाब में हैं। विदेश मंत्रालय की जारी रिपोर्ट में दिल्ली में 85 और पंजाब में 76 ट्रैवल एजेंट फर्जी होने का खुलासा हुआ है। इसी तरह चंडीगढ़ में 22 और हरियाणा में 13 फर्जी एजेंट घूम रहे हैं। उतर प्रदेश सबसे बड़ा राज्य होने के बावजूद दूसरे नंबर पर है जहां 73 फर्जी एजेंट हैं। फिलहाल यह तो केवल एक ट्रेलर है फिल्म अभी बाकी है।

वास्तविक्ता यह है कि हजारों फर्जी एजेंट काम कर रहे हैं, जिनका न तो कोई कार्यालय है और न ही कोई पता। बस मोबाइल नंबर वाले पैंफलेट छापकर शातिर दिमाग लोग भोले-भाले युवाओं से लाखों रुपए ऐंठ रहे हैं। कोई जमीन, कोई घर बेचकर इन ठगों के झांसे का शिकार हो रहे हैं। केंद्र व राज्य सरकार द्वारा न तो फर्जी एजेंटों के खिलाफ कोई बड़ी मुहिम छेड़ी गई है और न ही लोगों को जागरूक करने के लिए कोई ठोस कदम उठाए गए। पंजाब ट्रैवल एजेंटों का अड्डा बन गया है, जो हमेशा सुर्खियों में रहता है। रोजाना ठगी के मुकदमे दर्ज हो रहे हैं लेकिन किसी एकआध को ही सजा के अंजाम तक पहुंचाया जाता है। विशेष तौर पर मोहाली और लुधियाना फर्जी एजेंटों का गढ़ बन गये हैं। दो दर्जन से अधिक फर्जी एजेंट मोहाली में बैठे हैं।

जिला लुधियाना में पिछले साल तीन महीनों में ठगी के 70 मामले दर्ज हुए। कभी होशियार विद्यार्थी दसवीं-बारहवीं करने के बाद डॉक्टर, इंजीनियर बनने का सपना देखते थे, लेकिन अब आईलैटस पास करना ही सबसे बड़ी योग्यता बन गया है। हर कोई विदेश जाने का इच्छुक है। होना तो यह चाहिए था कि सरकार कानूनी तौर पर विदेश जाने संबंधी युवाओं को जागरूक करने के लिए कोई ठोस मुहिम चलाती, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दोषी एजेंटों के खिलाफ कार्रवाई भी उचित तरीके से नहीं हो रही। ठग एजेंट भी परिचित हैं कि भ्रष्टाचार के कारण किसी न किसी तरीके से वह बच निकलेंगे। ठगी के शिकार हुए कई व्यक्ति खुदकुशी के रास्ते पड़ जाते हैं। पंजाब सरकार इस मामले को गंभीरता से लेकर दोषी एजेंटों के खिलाफ कार्यवाही करे। युवाओं और उनके अभिभावकों को चाहिए कि वह फर्जी एजेंटों की बातों में न आकर जांच के बाद कानूनी तरीके से ही विदेश जाएं।