sp - Sach Kahoon Hindi

गर्मी के पारे ने सभी राजनीतिक गतिविधियों पर विराम लगाया
भाजपा की 2024 की तैयारी भी गर्मी की आगोश में आई

अन्य दलों के तो बुरे हालात

नोएडा (सच कहूँ/जगदीश शर्मा)। कहते हैं कि भाजपा का केंद्रीय संगठन एक ऐसा संगठन है, चाहे गर्मी हो या ठंड उसके कार्यकर्ता संगठन द्वारा आगामी चुनाव (Election) की तैयारी में लग जाते हैं। अन्य दल चाहे कांग्रेस हो या सपा, बसपा, लोकदल आम आदमी पार्टी, सभी भाजपा कार्यकर्ताओं की होड़ करने की बजाय चुप्पी साधे रखते हैं।

जिन्हें उन्हें चुनाव में मुंह की खानी पड़ती है। हम बात कर रहे हैं उत्तर प्रदेश की।

लेकिन अब तपत भरी गर्मी ने सभी राजनीतिक गतिविधियों पर विराम लगा दिया है।

गौरतलब है कि आगामी लोकसभा चुनाव 20 24 की तैयारी भाजपा ने शुरू कर दी है।

यह तैयारी पूरे देश में हो रही है लेकिन नोएडा में गर्मी के चलते चुनावी गतिविधियां बिल्कुल सुनने पड़ी हैं।

यहां संगठन की बजाय मौजूदा सांसद डॉ महेश शर्मा की टीम जनपद गौतम बुद्ध नगर ही नहीं अपने पूरे लोकसभा क्षेत्र में वोट बनवाने का काम कर रही है।

अब बात करते हैं उत्तर प्रदेश की विपक्षी पार्टी सपा ने नोएडा महानगर के पद पर अध्यक्ष की नियुक्ति की है। जिसका स्वागत भी जोरदार नहीं हो पाया।

वह अब तक पुराने सपा कार्यकर्ताओं से भी नहीं मिल पाए हैं। ने हीं अब तक कोई संगठन के बैनर तले कार्य कर पाए हैं ।

सपा के तो यहां पूर्व से भी बुरे हालात हैं।

कार्यकर्ताओं ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि सपा प्रमुख नोएडा में आखिर क्या चाहते हैं, जो ऐसे नेताओं को अध्यक्ष बनाकर भेज रहे हैं जिनका संगठन में कोई महत्व नहीं है।

यही हालात बसपा के हैं, हालांकि मौजूदा समय में प्रदेश में बसपा के हालात किसी से छुपी नहीं है।

लेकिन बसपा का वोट बैंक फिर से बसपा के खाते में लाया जा सकता है। बशर्ते मजबूत नेताओं को बसपा में जोड़ा जाए।

हालांकि लोकदल का तो नोएडा में वैसे ही कोई महत्व नहीं है।

अब बात करते हैं कांग्रेस की कांग्रेस में नेताओं की कमी नहीं है।

यहां भी कांग्रेसी केवल छपास रोगी हैं।

अगर कांग्रेसी एकजुट होकर किसी भी मुद्दे को उठाएं तो कांग्रेस को नोएडा में मजबूत होने से कोई नहीं रोक सकता।

लेकिन यहां आपसी फूट के चलते कांग्रेस की नैया डूब रही है।

शहर के विकास के लिए एक बार मौका दें, निराश नहीं करूंगी: पूनम यादव
बाबा साहेब  की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की रोड शो की शुरुआत, घंटाघर पर  भगत सिंह की प्रतिमा पर भी किया माल्यार्पण

Ghaziabad (सच कहूँ /रविंद्र सिंह )।  चुनाव प्रचार के अंतिम (Nikay Chunav 2023) दिन सपा-रालोद-आसपा गठबंधन प्रत्याशी पूनम  यादव ने  भव्य रोड शो निकालकर अपनी ताकत दिखाई। हजारों की संख्या में शामिल हुए उनके समर्थकों का हुजूम देख विपक्षी दलों की नींद उड़ गई।  सपा महापौर प्रत्याशी पूनम यादव ने नवयुग मार्केट स्थित अम्बेडकर पार्क में बाबा डॉ. भीमराव अम्बेडकर साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रोड शो की शुरुआत की ।

जात -पात से ऊपर उठकर कुर्सी के सामने वाला बटन दबाएं : अजेंद्र चौधरी

साथ ही  घंटाघर स्थित अमर शहीद भगतसिंह की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया। रोड शो शहर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ , विजयनगर क्षेत्र में जाकर सम्पन्न हुआ । इस दौरान महापौर पत्याशी पूनम यादव कहा कि जात पात से ऊपर उठकर वोट करें।भृष्टाचार मिटाने के लिए वोट करें। शहर के विकास के लिए एक बार मुझे मौका दें आपको निराश  नहीं   करूंगी।  रोड शो में दर्जनों पार्षद प्रत्याशियों व उनके समर्थकों ने भी भाग लिया।  गठबंधन प्रत्याशी पूनम  यादव जीतेगी के नारे लगाये। शो में उमड़ी भीड़ को देखकर अन्य दलों के प्रत्याशियों की नींद उड़ गयी है।

सपा प्रत्याशी पूनम यादव ने टेका गुरूद्वारे में मत्था, लिया गुरु का आशीर्वाद | Poonam Yadav

सपा-रालोद गठबंधन की संयुक्त प्रत्याशी पूनम यादव पत्नी सिकंदर  यादव मंगलवार को बजरिया गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा रेलवे रोड बजरिया पर गुरु घर का संगत का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंची थीं। इस मौके पर गुरु घर की प्रबंधक कमेटी और पंजाबी समाज की तरफ से उनको गुरु घर का प्यार, शॉल और सरोपा देकर उनका स्वागत किया गया। मेयर प्रत्याशी पूनम यादव ने गुरु साहब के सामने खड़े होकर जीत की अरदास की।पूनम यादव ने विश्वास जताया कि वाहे गुरु की कृपा से उन्हें वोट के रूप में जनता का आशीर्वाद मिलेगा।

रोड शो में ये गणमान्य लोग रहे मौजूद | Poonam Yadav

सपा-रालोद-आसपा गठबंधन गठबंधन प्रत्याशी पूनम यादव, वरिष्ठ समाजसेवी  सिकंदर यादव, पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री राकेश यादव, सपा जिलाध्यक्ष फैज़ल हुसैन, महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, महिला आयोग की पूर्व सदस्य राजदेवी चौधरी, मधु चौधरी, ऋतु खन्ना, विशाल वर्मा आदि  कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यूपी विधानसभा चुनाव: सपा उम्मीदवार ने की सीट बदलने की मांग
बहराइच (सच कहूँ न्यूज)। उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले की मटेरा विधान सभा सीट पर समाजवादी पार्टी (सपा) उम्मीदवार हाजी मोहम्मद रमजान ने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है और श्रावस्ती सीट से टिकट देने की मांग की है। सपा उम्मीदवार और पूर्व विधायक रमजान ने कहा ‘ मैं मटेरा विधानसभा से चुनाव नही लड़ूंगा, अगर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव श्रावस्ती (290) से मुझे अवसर देते हैं तो मैं चुनाव लड़ने को तैयार हूं। उन्होने बुधवार रात पत्रकारों से कहा कि वह मटेरा विधान सभा से चुनाव ना लड़ने के अपने निर्णय से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को भी अवगत करा चुके हैं।

सभी जानते हैं कि 2017 के चुनाव में वह श्रावस्ती में मात्र 445 मतों से भाजपा प्रत्याशी से पीछे रह गये थे। वह पिछले पांच वर्षों से लगातार क्षेत्र वासियों के सम्पर्क में हैं और वहीं पर मेहनत कर रहा थे, जहां समाज के हर वर्ग के लोगों का मुझे भरपूर समर्थन और आशीर्वाद मिल रहा था। टिकट की घोषणा से क्षेत्र के लोग काफी मायूस हुए और उनकी भावनाओं को गहरा धक्का लगा है। उन्होने कहा ‘ श्रावस्ती के लोग सपा के साथ जुड़कर जी जान से मेरे लिये मेहनत कर रहे थे। मैं श्रावस्ती क्षेत्र की जनता को नही छोड़ सकता इसलिए निर्णय लिया है कि मैं मटेरा विधान सभा से चुनाव नही लड़ूंगा। मुझे पूरा भरोसा है कि अखिलेश यादव क्षेत्र की जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए अपने निर्णय पर पुनर्विचार करेंगें और श्रावस्ती से ही चुनाव लड़ने का अवसर देंगें।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

सपा की सत्ता में वापसी का मतलब अपराधियों का सत्तासीन होना होगा: शाह
यूपी से सारे गुंडे, माफिया बाउंड्री पार चले गए

मुजफ्फरनगर (एजेंसी)। गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के मतदाताओं को आगाह किया है कि विधान सभा चुनाव के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) की सरकार बनने का मतलब अपराधियों का सत्ता में आना होगा। शाह ने शनिवार को भाजपा उम्मीदवारों के लिये चुनाव प्रचार के दौरान प्रभावी मतदाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि जब वह उत्तर प्रदेश में पार्टी के प्रभारी बने, उस समय तत्कालीन राज्य सरकार ने मुजफ्फरनगर दंगे के पीड़ितों को ही आरोपी बना दिया। उन्होंने कहा कि वह इस दर्द को कभी नहीं भूल नहीं सकते। उन्होंने कहा, ‘पिछली सरकारों में गुंडे, माफियाओं ने प्रदेश को अपने कब्जे में ले रखा था, हर तरफ लोग असुरक्षित थे लेकिन जब से भाजपा की सरकार बनी प्रदेश के सारे गुंडे, माफिया बाउंड्री पार चले गए हैं।

हत्या में 30 फीसदी कमी

शाह ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अखिलेश सरकार के दौरान हुए दंगों और पूरे प्रदेश में फैली अराजकता का हवाला देते हुए मतदाताओं को आगाह किया कि सपा की सरकार बनने का साफ मतलब अपराधियों की सरकार बनना है। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश में डकैती में 70 फीसदी, लूट में 69 फीसदी, हत्या में 30 फीसदी और अपहरण की घटनाओं में 35 फीसदी की कमी सुनिश्चित की है।

अखिलेश-जयंत बोले- हम पढ़े-लिखे हैं, नौकरियों की बात करते हैं, झूठ मुक्त सरकार देंगे

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल चुनाव प्रचार में जुट गई है और गाजियाबाद में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। दोनों ही दलों के नेतों ने राज्य की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। दोनों नेताओं ने कहा कि हम लोग पढ़े लिखे हैं और नौकरियों और रोजगार की बात करते हैं। बीजेपी पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि राज्य की बीजेपी सरकार ने यूपी के विकास का रास्ता रोक दिया है और लोगों ने बीजेपी का सफाया करने का मन बना लिया है।

उन्होंने कहा कि कोरोना के दौरान मजदूरों को जिस तरह से तकलीफ हुई उसके लिए बीजेपी जिम्मेदार है। केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर हमला करते हुए अखिलेस यादव ने कहा कि मोदी सरकार में अन्नदाता परेशान हैं और यह चुनाव किसानों और मजदूरों का है। उन्होंने कहा कि यूपी चुनाव के बाद गुजरात में विधानसभा चुनाव होंगे और बीजेपी को असली साइप्रस वहीं से मिलेगा, क्योंकि बीजेपी वहां पर हारने जा रही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

सपा का पंजीकरण रद्द करने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। समाजवादी पार्टी (सपा) का पंजीकरण रद्द करने का आदेश देने की मांग संबंधी एक जनहित याचिका सोमवार को उच्चतम न्यायालय में दाखिल की गई। याचिकाकर्ता भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता एवं वकील अश्विनी कुमार उपाध्याय ने कहा, ‘याचिका में उच्चतम न्यायालय से गुहार लगाई गई है कि वह निर्वाचन आयोग को यह निर्देश दे कि वह सपा समेत उन राजनीतिक दलों के पंजीकरण रद्द कर दें, जो चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के आपराधिक इतिहास का खुलासा नहीं करते हैं।

क्या है मामला

उपाध्याय ने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कैराना निर्वाचन क्षेत्र से सपा ने नाहिद हसन को चुनावी मैदान में उतारने घोषणा की है। हसन एक कुख्यात गैंगस्टर है लेकिन सपा ने इस उम्मीदवार के आपराधिक रिकॉर्ड को समाचार पत्र, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया में प्रकाशित-प्रसारित नहीं किया, और न ही उसके चयन की वजह बतायी है। याचिकाकर्ता का कहना है कि उम्मीदवारों के आपराधिक रिकॉर्ड के बारे में जानकारी नहीं देना उच्चतम न्यायालय के फरवरी 2020 के फैसले के खिलाफ है। उपाध्याय का कहना है कि अपने फैसले में उच्चतम न्यायालय ने कहा था कि उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करते वक्त राजनीतिक दलों के लिए संबंधित व्यक्ति का अपराधिक रिकॉर्ड सार्वजनिक करना अनिवार्य है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

नरेश टिकैत ने बदला बयान, कहा-सपा आरएलडी का नहीं करेंगे समर्थन
मुजफ्फरनगर (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा आरएलडी के प्रत्याशियों को जिताने का ऐलान करने के बाद 24 घंटें के अंदर ही नरेश टिकैत ने अपना बयान बदल लिया है। अब नरेश टिकैत ने कहा कि हम चुनाव में किसी का समर्थन नहीं कर रहे हैं। गौरतलब हैं कि सपा आरएलडी प्रत्याशी राजपाल बालियान सिसौली किसान भवन पहुंचे थे, वहां पर नरेश टिकैत ने समर्थन देने का ऐलान किया था। इस बीच आज केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान की नरेश टिकैत से मुकालात हुई है। बताया जा रहा है कि इस वार्ता के बाद नरेश टिकैत ने अपना बयान बदला है।

छावनी बोर्ड ने शुरू किया ई-पोर्टल जागरूकता अभियान

छावनी क्षेत्र की जनता को जनसुविधाएँ ई-पोर्टल के माध्यम से दिलाने के मकसद से आगरा में छावनी बोर्ड कार्यालय ने एक माह का विशेष अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत चार चरणों में जनता को रक्षा संपदा विभाग द्वारा घर बैठे एक क्लिक पर मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी। यह अभियान देश भर के 62 छावनी बोर्ड क्षेत्रों में एक साथ शुरू किया गया है।

जनता शिकायतें दर्ज करा सकती है

विभाग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि ई-छावनी एप एक साल पहले लांच किया जा चुका है। ई-छावनी पोर्टल की मदद से क्षेत्रीय जनता न केवल अपनी शिकायतें दर्ज करा सकती है बल्कि संपत्ति कर, व्यापार लाइसेन्स, जल कर, पट्टा नवीनीकरण, जन्म या मृत्यु प्रमाण पत्र, सामुदायिक हॉल बुकिंग, पानी के टैंकर की बुकिंग और जमा राशि की रसीद आदि की सुविधाएं पा सकती है।

लोगों को जागरूक किया जाएगा

उन्होने बताया कि जागरूकता की कमी से आमजन ने बहुतायत में इसका उपयोग शुरू नहीं किया है। इसीलिए विभाग ने जागरूकता अभियान की शुरूआत की है। पहले चरण में 18 से 22 जनवरी तक छावनी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर कार्यशालाओं को आयोजित कर लोगों को ई-छावनी के उपयोग के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा तथा स्थानीय निवासियों को घर-घर जाकर सुविधाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

चिकित्सा परामर्श सुविधा

दूसरे चरण में 23 से 29 जनवरी तक छावनी के लोगों को आॅनलाइन चिकित्सा परामर्श सुविधा का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस दौरान सार्वजनिक स्वास्थ्य ओ.पी.डी. शिविरों का आयोजन होगा तथा पैरामेडिकल स्टाफ बच्चों के टीकाकरण के लिये घर-घर पहुंचेगा। तीसरे चरण में 30 जनवरी से पाँच फरवरी तक छावनी परिषद द्वारा संचालित विद्यालयों द्वारा जागरूकता रैलियाँ निकाली जाएंगी। ई-पोर्टल के प्रयोग से सम्बंधित परेशानी और उनके निवारण से संबन्धित नुक्कड़ नाटक विभिन्न चौराहों व प्रमुख स्थलों पर आयोजित किये जाएंगे। विद्यालयों में वाद-विवाद व निबंध प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। चौथे चरण में छह फरवरी से 17 फरवरी तक ई-पोर्टल का प्रक्षेपण होने के पश्चात छावनी के नागरिकों के जीवन में परिवर्तन की समीक्षा की जाऐगी। ई-पोर्टल की कार्यप्रणाली पर कार्यालय के बोर्ड मीटिंग हॉल में एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन भी किया जाएगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

आगरा की नौ सीटों पर सपा-रालोद और कांग्रेस ने खोले पत्ते, अब नजर भाजपा पर
आगरा (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के गठबंधन ने तथा कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची में आगरा की नौ सीटों में से कुछ सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। अब जिले में चुनाव की बिसात पूरी तरह बिछने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पत्ते खुलने का सभी को इंतजार है। रालोद सपा गठबंधन ने वीरवार को जारी सूची में आगरा की पांच सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए। इस क्रम में कांग्रेस ने भी जिले की सात सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए हैं। भाजपा ने अभी तक अपनी पहली सूची जारी नहीं की है। अब भाजपा की सूची को लेकर उत्सुकता बनी हुई है।

इस बीच भाजपा प्रत्याशियों की सूची को लेकर गुरुवार को देर रात सोशल मीडिया पर एक सूची वायरस होने से हलचल तेज हो गई। मगर, पार्टी की ओर से उक्त सूची की पुष्टि नहीं की गई। सूत्रों की मानें तो भाजपा की पहली सूची शुक्रवार को जारी हो सकती है। गौरतलब है कि जिले की सभी नौ सीटों पर 10 फरवरी को पहले चरण में मतदान होना है। इसके लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। नामांकन पत्र 20 जनवरी तक ही दाखिल किए जा सकेंगे। सपा-रालोद गठबंधन की पहली सूची में शामिल पांच प्रत्याशियों में कुछ पुराने तो कुछ नए चेहरे शामिल हैं। आगरा छावनी सीट पर सपा कोटे से कुंवर सिंह वकील को प्रत्याशी घोषित किया गया है। बाह से सपा ने पूर्व विधायक व पार्टी क जिलाध्यक्ष मधुसूदन शर्मा को प्रत्याशी बनाया है। वह वर्ष 2007 में बसपा से विधायक रह चुके हैं।

जिले की तीन सीटें आगरा ग्रामीण, फतेहपुर सीकरी और खेरागढ़ रालोद के खाते में गई हैं। इसमें आगरा ग्रामीण से महेश कुमार जाटव, फतेहपुर सीकरी से ब्रजेश चाहर और खेरागढ़ से रौतान सिंह को प्रत्याशी घोषित किया है। फतेहपुर सीकरी सीट पर कई बार प्रत्याशी रह चुके ब्रजेश चाहर पर पार्टी ने एक बार फिर से भरोसा जताया है। आगरा ग्रामीण सीट पर रालोद की तरफ से पूर्व विधायक कालीचरन सुमन मजबूत दावेदार माने जा रहे थे। वह बसपा से विधायक रह चुके हैं। कुछ महीने पहले ही वह रालोद में शामिल हुए थे। मगर, अंतिम समय में वह दावेदारी में पिछड़ गए। पार्टी ने उनके स्थान पर महेश कुमार जाटव को प्रत्याशी घोषित किया है।

गठबंधन की ओर से आगरा दक्षिण, आगरा उत्तर, फतेहाबाद और एत्मादपुर सीट पर प्रत्याशियों की घोषणा अभी नहीं हुई है। कांग्रेस की पहली सूची में आगरा की सात सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। छावनी और फतेहपुर सीकरी की सीट पर अभी प्रत्याशी के नाम तय नहीं हुए हैं। सात में से दो सीटों पर महिलाओं को मौका दिया गया है। बाह से पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज दीक्षित और एत्मादपुर से शिवानी बघेल को प्रत्याशी घोषित किया गया है। मनोज दीक्षित आगरा की जिलाध्यक्ष रही हैं और टोरंट पावर प्रकरण में लगे आरोपों को लेकर उन्हें पद से हटाया गया था लेकिन वे पार्टी में लगातार सक्रिय रहीं। इसके अलावा आगरा दक्षिण से पूर्व पार्षद अनुज शर्मा, आगरा उत्तर से विनोद बंसल, आगरा ग्रामीण से उपेंद्र सिंह, खेरागढ़ से रामनाथ सिकरवार, फतेहाबाद से होतम सिंह निषाद प्रत्याशी बनाये गये हैं। विनोद बंसल पूर्व में मेयर का चुनाव भी लड़ चुके हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

बलरामपुर में सपा नेता की हत्या, इलाके में आक्रोश
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश में बलरामपुर जिले में समाजवादी पार्टी (सपा) नेता फिरोज पप्पू की कल देर रात हत्या के बाद से इलाके में आक्रोश एवं तनाव व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बलरामपुर में तुलसीपुर क्षेत्र पंचायत के पूर्व चेयरमैन फिरोज पप्पू की अज्ञात हमलावरों ने मंगलवार की देर रात धारदार हथियार से हत्या कर दी। फिरोज, तुलसीपुर नगर पंचायत की अध्यक्ष कहकशां के पति हैं। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि फिरोज जरवा चौराहे से अपने घर वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में घात लगाये अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से उनके गर्दन व माथे पर प्रहार कर घायल कर दिया।

गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने फिरोज को मृत घोषित कर दिया। उनकी हत्या की सूचना इलाके में फैलने पर समर्थक विरोध प्रदर्शन करने लगे। हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे समर्थकों को पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल ने हमलावरों की गिरफ्तारी का आश्वासन देते हुये शव को पोस्टमार्टम के लिये भिजवा दिया है। फिलहाल इलाके में इस घटना को लेकर बढ़ रहे आक्रोश व तनाव को देखते हुये पूरे क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये गठित टीमें छानबीन में जुटी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

सपा नेताओं के घर इनकम टैक्स के छापे, अखिलेश ने कहा-अभी तो सीबीआई भी आएगी
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय के घर इंकम टैक्स का छापा

मऊ (एजेंसी)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव राय के उत्तर प्रदेश के मऊ स्थित आवास व कार्यालय पर शनिवार की सुबह भारी संख्या में पुलिस बल के साथ इनकम टैक्स का छापा पड़ा। छापे की सूचना मिलते ही पार्टी नेता और कार्यकतार्ओं की भीड़ उनके आवास पर एकत्रित होने लगी। आयकर के अधिकारी टीम के साथ राजीव राय के घर में हैं। राजीव राय ने कहा, ‘हमारा न तो आपराधिक रिकॉर्ड है और न ही हमारे पास नंबर दो का पैसा है। मेरे घर पर इंकम टैक्स के लोग हैं। लोगों का मदद करना भाजपा को बुरा लग गया। वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव आने वाले है इसलिए ये कार्रवाई हो रही है, आगे उन्होंने कहा कि अभी तो ईडी और सीबीआई भी आएगी।

क्या है मामला

उन्होंने बाहर गेट पर मौजूद पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को समझाते हुए कहा कि आप लोग शांत रहे कुछ भी करने की आवश्यकता नहीं है। आप कुछ भी करेंगे तो ये वीडियो रिकार्डिंग करेंगे जाने के बाद थाने से एफआईआर आएगा और अनावश्यक मुकदमा करेंगे। उन्होंने कहा अधिकारियों को अपना काम करने दो। इनकम टैक्स के अधिकारियों की छापा की कार्रवाई अभी चल रहा है। इंकम टैक्स विभाग के अधिकारियों या मऊ जिला प्रशासन की तरफ से अभी तो कोई बयान नहीं दिया गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

अखिलेश-जयंत की पहली साझा रैली आज मेरठ में
सपा-रालोद गठबंधन के चुनाव प्रचार का होगा आगाज

लखनऊ (एजेंसी)। समाजवादी पार्टी (सपा) के अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के मुखिया जयंत चौधरी के बीच चुनावी गठबंधन पर सहमति कायम होने के बाद आज मंगलवार को मेरठ में सपा रालोद की पहली संयुक्त रैली से गठबंधन के चुनाव प्रचार की औपचारिक शुरूआत होगी। सपा की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक अखिलेश और जयंत मंगलवार को दिन में 11 बजे मेरठ पहुंचेंगे। यहां से वह के सरधना थानाक्षेत्र में स्थित दबथुला में रैली स्थल के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12 बजे अखिलेश संयुक्त रैली को संबोधित करेंगे। गठबंधन के बैनर तले आयोजित होने जा रही पहली संयुक्त रैली को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सपा-रालोद के साझा चुनाव अभियान के आगाज के तौर पर देखा जा रहा है।

समझा जाता है कि दोनों दलों के बीच सीटों के बंटवारे की घोषणा भी रैली के मंच से की जा सकती है। इससे यह खुलासा हो सकेगा पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कितनी सीटों पर सपा लड़ेगी और कितनी सीटों पर रालोद। सूत्रों के अनुसार गठबंधन को लेकर शुरूआती बातचीत में रालोद ने 50 सीटों की मांग की थी। फिलहाल दो दर्जन सीटों पर रालोद उम्मीदवार उतारने पर सहमति बन गई है। इनमें सहारनपुर मंडल की 16 में से 10 सीटों पर सपा और छह पर रालोद के उम्मीदवारों की पहचान कर लिये जाने की चर्चा है। सपा और रालोद ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इस गठबंधन को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मजबूत किले में सेंधमारी के प्रयोग को सफल बनाने का मूल आधार बताया है। यह बात दीगर है कि रालोद और सपा के बीच पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कुछ सीटों पर बंटवारे का पेंच अभी भी फंसा है। किंतु सपा-रालोद गठबंधन की सच्चाई को मतदाताओं तक पहुंचाने के लिये मेरठ में साझा रैली आयोजित की गई है।

इस बीच रालोद प्रमुख जयंत ने भी सोमवार को दिल्ली में दिए अपने एक बयान में सपा के साथ चुनावी गठबंधन पर पक्की मुहर लगने का स्पष्ट संदेश दिया है। जयंत ने कहा कि सपा-रालोद के गठबंधन की औपचारिक घोषणा पिछले दिनों लखनऊ में अखिलेश से मुलाकात के साथ ही हो गई थी। उन्होंने भाजपा के साथ भी गठबंधन को लेकर रालोद की बातचीत जारी रहने की अटकलों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि अखिलेश से दोस्ती पक्की है। जयंत ने कहा कि हमारी गाड़ी में यूटर्न का गियर ही नहीं है। अखिलेश से दोस्ती पक्की है। यूटर्न लेने का कोई सवाल ही नहीं उठता है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि देर सबेर हमारी संख्या भी बढ़ेगी और ताकत भी बढ़ेगी। इधर मेरठ में सपा रालोद गठबंधन की पहली रैली में भारी भीड़ जुटाने के लिये दोनों दलों के नेता शिद्दत से जुटे हैं। सपा के एक नेता ने बताया कि रैली की तैयारियां पूरी हो गई हैं। उन्होंने कहा कि इस रैली का मकसद सिर्फ पश्चिमी उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में भाजपा के खिलाफ मजबूत किलेबंदी को अंजाम देने का संदेश पंहुचाना है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

भाजपा, सपा और कांग्रेस के लुभावने वादों से सतर्क रहे जनता: मायावती
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश में संभावित विधानसभा चुना के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के चुनाव पूर्व लुभावने वादों को बाद में भुला दिये जाने की ताकीद करते हुये जनता से ऐसे झूठे वादों से सतर्क रहने को कहा है। मायावती ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा, “यूपी में खासकर भाजपा, सपा, कांग्रेस आदि के द्वारा प्रदेश की जनता को लुभाने व गुमराह करने के लिए आए दिन प्रलोभन भरे जो चुनावी वादों की झड़ी लगाई जा रही है, जिनको सत्ता में आने के बाद अधिकांशः भुला दिया जाता है। अभी तक का इनका यही इतिहास रहा है। जनता इनसे सतर्क रहे।”

1. यूपी में खासकर भाजपा, सपा, कांग्रेस आदि के द्वारा प्रदेश की जनता को लुभाने व गुमराह करने के लिए आए दिन प्रलोभन भरे जो चुनावी वादों की झड़ी लगाई जा रही है, जिनको सत्ता में आने के बाद  अधिकांशः भुला दिया जाता है। अभी तक का इनका यही इतिहास रहा है। जनता इनसे सतर्क रहे।

— Mayawati (@Mayawati) December 3, 2021

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा गुरुवार को मुरादाबाद में छात्राओं को स्कूटी बांटने और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और भाजपा नेताओं द्वारा जनसभाओं में किये जा रहे वादों की ओर इशारा करते हुये मायावती ने कहा, “भाजपा व सपा जनता को जो वादे कर रही हैं वे काम उन्होंने यहाँ अपनी सरकार के रहते हुए क्यों नहीं किए?” उन्होंने इन दलों की मंशा पर सवाल उठाते हुये कहा, “कांग्रेस पार्टी भी महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट देने एवं स्कूटीआदि देने के जो वादे कर रही है वे काम इन्होंने उन राज्यों में क्यों नही किए जहाँ इनकी सरकारें हैं? यह भी सोचने की बात है।”

2. अर्थात् भाजपा व सपा जनता को जो वादे कर रही  हैं वे काम उन्होंने यहाँ अपनी सरकार के रहते हुए क्यों नहीं किए? कांग्रेस पार्टी भी महिलाओं को 40 % टिकट व स्कूटी आदि देने के जो वादे कर रही है वे काम इन्होंने उन राज्यों में क्यों नही किए जहाँ इनकी सरकारें हैं? यह भी सोचने की बात है।

— Mayawati (@Mayawati) December 3, 2021

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

सपा को झटका: 4 विधायक नरेन्द्र भाटी, सीपी चंद्र, रविशंकर सिंह और रमा निरंजन भाजपा में शामिल
लखनऊ (सच कहूँ न्यूज)। उत्तर प्रदेश विधान परिषद में समाजवादी पार्टी (सपा) के चार सदस्य (एमएलसी) नरेन्द्र भाटी, सीपी चंद्र, रविशंकर सिंह और रमा निरंजन ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सदस्यता ग्रहण कर ली।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डा दिनेश शर्मा की मौजूदगी चारों एमएलसी भाजपा में शामिल हुये। इस मौके पर सिंह ने कहा कि भाजपा परिवार का हिस्सा बने चारों एमएलसी सपा के कद्दावर नेता रहे हैं। भाजपा में इनके आने से पार्टी के मजबूत जनाधार को और अधिक व्यापक बनाया जा सकेगा। उन्होंने चारों नेताओं से उनके क्षेत्र में सपा के जमीनी कार्यकर्ताओं को भी भाजपा की नीतियों से जोड़ने की अपील की।

उप निर्वाचन आयुक्त ने की आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा

देश के उप निर्वाचन आयुक्त डा. चन्द्र भूषण कुमार ने उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करते हुये राज्य निर्वाचन कार्यालय को प्रदेश की मतदाता सूची में लैंगिक अनुपात को समानता की ओर ले जाने के लिये महिला मतदाताओं की हिस्सेदारी बढ़ाने के उपाय करने को कहा। यहां स्थित प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में हुयी अहम बैठक में डा कुमार ने निर्वाचन अधिकारियों को निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने के हर संभव उपाय करने का निर्देश दिया।

इस दौरान प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। उन्होंने प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए इसकी प्रभावी निगरानी करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रदेश में 18 से 19 आयुवर्ग के युवा मतदाताओं की संख्या को बढ़ाने पर ज्यादा ध्यान दिया जाय। साथ ही मतदाता सूचियों में लैंगिक अनुपात को सुधारने के लिए महिला मतदाताओं को जागरूक कर इनकी भागीदारी बढ़ायी जाये।

बुजुर्ग मतदाताओं को मतदान के लिए जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी

उन्होंने इसके लिये जिलेवार एवं बूथवार विश्लेषण करके प्रभावी रणनीति बनाकर कार्य करने कर निर्देश दिया। डा कुमार ने दिव्यांग मतदाताओं एवं 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग मतदाताओं को मतदान के लिए जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए आयोग द्वारा सुनिश्चित की गयी सुगम व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू कराने को कहा। उन्होंने कहा कि सभी मतदान केन्द्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जायें।

उन्होंने मतदान केन्द्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था को 50 प्रतिशत से भी अधिक करने के लिए तैयारियों के लिए जरूरी व्यवस्था करने को कहा। डा. कुमार ने कहा कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए सभी जरूरी डाटाबेस शीघ्र तैयार करने को कहा। उन्होंने बताया कि अब मतदाता पहचान पत्र स्पीड पोस्ट के माध्यम से ही भेजे जा रहे हैं। साथ ही डा कुमार ने चुनाव में धन बल के प्रयोग को नियंत्रित करने के लिए व्यय निगरानी व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सभी नोडल विभागों को जरूरी एक्सपेन्डीचर मॉनीटरिंग प्लान पर कार्य करने के निर्देश दिये।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।