Haryana / Amit Shah said- Modi government did historic work in 70 days - Sach Kahoon Hindi

हरियाणा: अमित शाह ने कहा- 70 दिन में मोदी सरकार ने ऐतिहासिक काम किया, 370 वोटों से धारा 370 को हटाया
शाह ने कहा- 70 साल कांग्रेस सरकार वोट बैंक की राजनीति करती रही, भाजपा ने यह कभी नहीं किया

शाह ने हरियाणा के जाट लैंड कहे जाने वाले जींद में चुनावी रैली की, यहां अक्टूबर नवंबर में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं

जींद। हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने चुनावी अभियान शुरू कर दिया है। गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को राज्य के “जाट लैंड’ जींद में चुनावी रैली करने पहुंचे। यहां शाह ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने पर कहा कि जो काम कांग्रेस सरकार 70 साल से नहीं कर पाई, मोदी सरकार ने वह 70 दिन में कर दिखाया। उन्होंने कहा कि मोदीजी ने 370 वोटों से 370 को हटाया। हरियाणा में अक्टूबर-नवंबर में चुनाव हो सकते हैं।

शाह ने कहा- नरेंद्र मोदी सरकार ने 75 दिन में ऐतिहासिक काम करके दिखाया। अनुच्छेद 370 और धारा 37ए हटाना मील का पत्थर है। जो काम 70 साल में नहीं हुआ, वह 70 दिन में हो गया। अखंड भारत के सरदार पटेल के सपने की राह में अनुच्छेद 370 सबसे बड़ा रोड़ा था। कांग्रेस हमेशा वोट बैंक की राजनीति करती थी, हमने कभी वोट बैंक की राजनीति नहीं की।

देश को जल्द मिलेगा चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ- शाह

शाह ने कहा- अभी-अभी लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी ने चीफ आफ डिफेंस स्टाफ की घोषणा कर दी। करगिल युद्ध के समय टास्क फोर्स ने इसकी सिफारिश की थी। सरकारें आईं और गईं, लेकिन फैसला नहीं कर पाईं। तीनों सेनाओं के नेतृत्व के लिए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ होगा। युद्ध के समय तीनों सेनाएं दुश्मन के दांत खट्टे कर सके, इसके लिए प्रधानमंत्री ने इसकी घोषणा कर दी। जल्द ही देश को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ मिलेगा। तीनों सेनाएं एक साथ पूरी ताकत के साथ काम करेंगी।

हरियाणा में शाह का टारगेट “75 पार’

शाह ने कहा- हरियाणा में भाजपा सरकार बनने के बाद भ्रष्टाचार भूतकाल हो गया है। आपने हरियाणा में खट्टर सरकार बनवाई। केंद्र में मोदीजी की सरकार बनाई। मोदीजी का हरियाणा से प्रेम है, वे इसे अपना राज्य मानते हैं। हम हरियाणा में एक बार फिर सरकार बनाएंगे। मैं जब-जब हरियाणा में राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाते झोली लेकर आया तो हरियाणा वालों ने मेरी झोली कमल के फूलों से भरकर भेजी है। विधानसभा चुनाव में आया तो पूर्व बहुमत की सरकार बना दी। लोकसभा चुनाव में आया तो मोदी जी के नेतृत्व में 300 पार करवा दिया।

इस बार भी जब चुनाव होगा, तो वीर भूमि फिर एक बार मोदी और मनोहर लाल को आशीर्वाद देगी। 90 सीटोें वाले हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए शाह ने कार्यकर्ताओं को 75 पार का टारगेट दिया है। एकलव्य स्टेडियम में हुई इस रैली का आयोजन चौधरी बीरेंद्र सिंह ने किया। रैली में हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला व हरियाणा के कैबिनेट मंत्री, भाजपा विधायक मौजूद रहे।