Senior BJP leader - Sach Kahoon Hindi
LK Advani 96th birthday: लालकृष्ण आडवाणी के 96वें जन्मदिवस का
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) और कई वरिष्ठ नेताओं ने बुधवार को भाजपा के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और कहा कि वह ईमानदारी और समर्पण के प्रतीक हैं और उनके दूरदर्शी नेतृत्व ने राष्ट्रीय प्रगति और एकता को आगे बढ़ाया है। पूर्व उपप्रधानमंत्री और पूर्व भाजपा अध्यक्ष आडवाणी बुधवार को 96 वर्ष के हो गए। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, ‘‘लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की बधाई। अच्छा स्वास्थ्य रहे और लंबा जीवन जीएं।’’ उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण की दिशा में उनके प्रयास 140 करोड़ भारतीयों को प्रेरित करते रहेंगे।
आडवाणी जी का अतुलनीय योगदान
गृह मंत्री अमित शाह ने उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना करते हुए कहा कि आडवाणी ने अपनी अथक मेहनत और संगठनात्मक कौशल से भाजपा को पोषित किया। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘‘भाजपा की स्थापना से लेकर पार्टी के सत्ता में आने तक, आडवाणी जी का अतुलनीय योगदान प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा का शाश्वत स्रोत है।’’
पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने भी आडवाणी को जन्मदिन की बधाई देने के लिए उनके आवास पर मुलाकात की। नायडू ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और कल्याण के लिए प्रार्थना करता हूं।’’
केंद्रीय मंत्री और पूर्व बीजेपी अध्यक्ष नितिन गडकरी ने भी आडवाणी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और हमारे प्रेरणा स्रोत आदरणीय लाल कृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि आप स्वस्थ रहें और दीघार्यु हों।’’
भाजपा को भी बड़ी ताकत प्रदान की
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी आडवाणी के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए प्रार्थना की और कहा कि वह भारतीय राजनीति के एक प्रमुख स्तंभ रहे हैं और उन्होंने भाजपा को भी बड़ी ताकत प्रदान की है। ‘‘भाजपा के वरिष्ठ नेता और हम सभी के प्रेरणास्रोत लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। वह भारतीय राजनीति के एक प्रमुख स्तंभ रहे हैं और उन्होंने भाजपा संगठन को भी बड़ी ताकत प्रदान की है। सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहने वाले आडवाणी जी का योगदान लंबे समय तक रहने वाला व बेजोड़ है। मैं भगवान से उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।”
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आडवाणी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्र और संगठन के प्रति समर्पित उनका कार्य सभी भाजपा कार्यकतार्ओं के लिए प्रेरणा है। ‘‘मैं आदरणीय लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं, जिन्होंने अपने निरंतर कठिन परिश्रम और संघर्ष से भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा को पूरे देश में फैलाया और इसे सांस्कृतिक एकता के सूत्र में पिरोया।’’ लालकृष्ण आडवाणी के जन्मदिन के अवसर पर अन्य भाजपा नेताओं ने आडवाणी को उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं लंबी उम्र के लिए प्रार्थना की।
यह भी पढ़ें:– Indian Railways: दिवाली पर रेलवे ने यात्रियों को दिया ये बड़ा तोहफा!
70 लाख युवाओं का समय कौन लौटाएगाः राज्यवर्धन सिंह राठौड़
जयपुर, (सच कहूँ न्यूज)। राजनैतिक पर्यटन डिविजन पर झुंझुनू आई प्रियंका वाड्रा (Priyanka Vadra) पर महिला उत्पीड़न के मामलों में ”गिद्ध राजनीति”  करने का आरापे लगाते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एंव सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने प्रेसवार्ता के दौरान प्रदेष की जनता की ओर से 12 ज्वलंत सवाल दागे हैं। जिसमें मुख्य रूप से दुष्कर्म, महिला उत्पीड़न, किसान आत्महत्या, दलित उत्पीड़न, किसानों की जमीन नीलामी, पेपर लीक, भ्रष्टाचार, बेराजगारी और प्रदेष में व्याप्त कांग्रेस की लूट को लेकर प्रियंका- राहुल पर सवालों के जरिये बड़ा हमला बोला है। Jaipur News
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एंव सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस का संचालन करने वाले मुख्य परिवार की हस्ती प्रियंका वाड्रा आज राजनैतिक पर्यटन डिविजन पर राजस्थान के झुंझुनू आई हैं। महिला सुरक्षा के अंदर ये लोग गिद्ध राजनीती करते हैं, राजस्थान के बाहर जब कोई महिला अपराध होता है तब ये लोग जमकर मीडिया में बयान बाजी करते हैं, लेकिन जैसे ही राजस्थान का बॉर्डर आता है इनकी जबान पर ताला लग जाता है। प्रदेष में 35 हजार से ज्यादा दुष्कर्म की घटनाएं हुई, लेकिन राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा ने यहां की महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बयान तक दिया क्या ? क्या राजस्थान की महिलाएं प्रियंका वाड्रा और कांग्रेस के लिए सम्मान की पात्र नहीं है ? इन लोगों की कथनी और करनी में मोटा फर्क सामने आता है। Jaipur News
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एंव सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि देष के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जहां महिला सुरक्षा संरक्षण और उत्थान की दिषा में काम कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर प्रियंका वाड्रा का लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा राजस्थान में आकर सिमट कर रह जाता है। प्रदेष में करीब दो लाख महिला उत्पीड़न की रजिस्टर्ड घटनाएं दर्ज होने के बावजूद प्रियंका वाड्रा राजस्थान क्यों नहीं आई ? प्रदेष में 7,700 निर्दोष नागरिकों की हत्या होती है, लेकिन कांग्रेस की तरफ से किसी नेता ने संवदेना तक प्रकट क्यों नहीं की ? प्रियंका वाड्रा के भाई राहुल गांधी पिछले चुनावों में दस दिन में कर्जमाफी का वादा करके गायब हो गए और अब 1700 दिन बीत जाने पर प्रदेष की जनता उनसे सवाल पूंछती है कि कर्जमाफी क्यों नहीं हुई ? कर्ज से तंग आकर प्रदेष में करीब 350 किसानों ने आत्महत्या कर ली, लेकिन कांग्रेस सरकार मृतकों को किसान मानने से ही मना कर रही है। सरकार ने कहा कि खेत में काम करने वाला व्यक्ति किसान नहीं है जबतक उसके नाम से जमीन नहीं है। मेरा सवाल सरकार से यह है कि क्या मजदूर के प्रति आपकी संवदेनाएं नहीं है।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एंव सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने प्रदेष में जेहादी मानसिकता के लोगों द्वारा कन्हैयालाल तेली, हरीष जाटव, आदर्ष तापड़िया, योगेन्द्र मेघवाल, रतनलाल सोनी, कृष्णा वाल्मिकी और चिरंजीलाल सैनी सहित अनेक निर्दोष नागरिकों की हत्या की अनेक घटनाएं सामने आती हैं, लेकिन कांग्रेस की तरफ से इन लोगों के प्रति कोई संवेदना और पीड़ा प्रकट क्यों नहीं की गई ? कर्जमाफी से झूझ रहे प्रदेष के 19,422 किसानों की जमीनें नीलाम हो जाती हैं, लेकिन प्रियंका वाड्रा की नजर इस तरह की खबरों पर क्यों नहीं जाती ? यदि कांग्रेस के नेताओं में जरा भी षर्म बची है तो उन्हे किसानों और महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए। प्रदेश के उन 70 लाख युवाओं का क्या दोष था जिनका कैरियर पेपर लीक की भेंट चढ़ गया। हम मान भी लें कि पैसा तो लौटाया जा सकता है, लेकिन जो कीमती समय इन युवाओं का चला गया उसे कांग्रेस सरकार कैसे लौटाएगी ? Jaipur News
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एंव सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि आरपीएससी के भीतर राजनैतिक नियुक्ति के नाम पर बाबूलाल कटारा गैंग ने जो अपराध किया उसके लिए जिम्मेदार कौन है ? नेटबंदी, सुरक्षा और तमाम तामझाम करने के बावजूद प्रदेष में 19 बार पेपर लीक के मामले सामने आते हैं, आज प्रदेष के 70 लाख युवा पूछ रहे हैं कि इस पेपर लूट गैंग का सरगना कौन है ? यह जनता के सामने आना चाहिए। वहीं आप देखिए प्रदेष में एक ऐसी एकेडमी भी है जिसमें लिखित परीक्षा में नंबर कम आने पर इंटरव्यू में पास करके एक ही परिवार के लोगों को नौकरी दी जाती है, इस एकेडमी का प्रोफेसर मुख्यमंत्री अषोक गहलोत है या कोई और ? बेरोजगारी भत्ते की घोषणा के बावजूद सत्ता में आते ही षर्तें लागू कर दी जाती हैं। मेरा सवाल यह है कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेष के कितने बेराजगारों को बेरोजगारी भत्ता दिया ?
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एंव सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि पूरे पांच साल कांग्रेस सरकार के विधायक और मंत्री अपनी ही सरकार पर भ्रष्टाचार और असुरक्षा के आरोप लगाते रहे और सवाल पूछते रहे, लेकिन प्रियंका वाड्रा ने एक बार भी अपनी सरकार से इस बारे में नहीं पूछा। जिस तरह योजना भवन में 2.31 करोड़ की नकदी और सोना मिलता है, लेकिन पता नहीं लगता ये सोना और नकदी किसका है, और कहां से आया है। मैं प्रियंका वाड्रा से सवाल पूंछना चाहता हूं कि वे बार-बार सवाईमाधोपुर जाती है क्या वहां भी ऐसी कोई अलमारी है जिसमे नकदी और सोना रखा है जिसे संभालने वे बार बार वहां जाती हैं ? Jaipur News
यह भी पढ़ें:– GST Intelligence Raid: धानमंडी के एक प्रतिष्ठान पर जीएसटी इंटेलिजेंस की रेड
प्रचंड बहुमत से सत्ता में आएगी भाजपा : भजनलाल शर्मा
जयपुर (सच कहूं न्यूज)। भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा (Parivartan Sankalp Yatra) को प्रदेशभर में मिले जनसमर्थन और जनआशीर्वाद के बाद आगामी 25 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जयपुर के दादिया में प्रस्तावित जनसभा की तैयारियों को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा और जयपुर ग्रेटर महापौर सौम्या गुर्जर ने प्रेसवार्ता को संबोधित किया। Jaipur News
प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भाजपा की पहली परिवर्तन संकल्प यात्रा की शुरूआत त्रिनेत्र गणेश मंदिर सवाईमाधोपुर से हुई थी। यह यात्रा प्रदेश के 47 विधानसभा क्षेत्रों में 1944 किलोमीटर चली। यात्रा का समापन कल मंगलवार को जयपुर के सभीविधानसभा क्षेत्रों जिसमें झोटवाड़ा, सांगानेर, सिविल लाईन्स, किशनपोल, विद्याधरनगर, हवामहल, आदर्श नगर विधानसभाओं से होते हुए मालवीय नगर विधानसभा के भाटिया भवन में हुआ।
प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि दूसरी परिवर्तन संकल्प यात्रा डूंगरपुर-बांसवाड़ा के बेणेश्वर धाम से शुरू हुई थी जिसका कल कोटा में समापन होगा। यह यात्रा प्रदेश के 52 विधानसभाओं में चलेगी जिसमें अभी तक 2382 किलोमीटर चल चुकी है। वहीं तीसरी परिवर्तन संकल्प यात्रा की शुरूआत रामदेवरा जैसलमेर से हुई थी जो कि 51 विधानसभाओं से होकर गुजरेगी और अभी तक 2423 किलोमीटर चल चुकी है, यात्रा का समापन 21 सितंबर जोधपुर में होगा। चौथी परिवर्तन संकल्प यात्रा की शुरूआत हनुमानगढ़ के गोगामेड़ी से हुई थी, यह यात्रा 50 विधानसभा क्षेत्रों से होकर अभी तक 1900 किलोमीटर चल चुकी है, यात्रा का समापन अलवर में होगा। चारों दिशाओं से निकली चारों परिवर्तन संकल्प यात्राएं कुल 10 हजार किलोमीटर चलेंगी। Jaipur News
प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि परिवर्तन संकल्प यात्राओं को लेकर प्रदेश की जनता के भीतर बेहद उत्साह और जोश देखने को मिला। जनता की जनसहभागिता के चलते यह यात्रा जन-जन की यात्रा बन गई। इस यात्रा में कुछ स्थानों पर मेरा भी जाना हुआ। जहां हमने देखा कि यात्रा के दौरान किसानों ने खेतों से महिलाओं ने घरों की छत से और बसों के ऊपर से यात्रा का अभिवादन किया।
इस माहौल को देखकर साफ है कि भाजपा प्रचंड बहुमत से सत्ता में आ रही है। प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि 25 सितंबर को जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल की जन्म जयंती भी है। जयपुर के धानक्या में पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म हुआ था जहां उनका संग्रहालय बनाया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 सितंबर को जयपुर के धानक्या में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के बाद सभास्थल पर पहुंचेगे। Jaipur News
यह भी पढ़ें:– Rajasthan Assembly Elections: चुनावी सरगर्मियां तेज, मोदी, खड़गे एवं राहुल की होगी जनसभाएं
BJP Parivartan Yatra: मोदी नेतृत्व में राजस्थान में सबसे ज्यादा राष्ट्रीय राजमार्ग बने : वसुंधरा
BJP Parivartan Yatra: जयपुर। भाजपा की चौथी परिवर्तन यात्रा की शुरूआत मंगलवार को हनुमानगढ के गोगामेडी स्थित गोगाजी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद केंद्रीेय सडक एंव भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने की। इस दौरान गोगामेडी में एक विशाल जनसभा को भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड, उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया, सांसद राहुल कस्वा ने संबोधित किया। मंच पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एंव यात्रा संयोजक सीआर चौधरी, स्वामी सुमेधानंद सरस्वती, निहालचंद मेघवाल, बाबा बालकनाथ, नरेन्द्र खींचड और डॉ. रामप्रताप, संतोष एहलावत सहित भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एंव यात्रा सह-संयोजक श्रवण बगडी मौजूद रहे। BJP Parivartan Yatra
जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एंव पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि नितिन गडकरी एैसे मंत्री हैं जिन्होने राजस्थान को राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण करने में पहले नंबर पर पहुंचाया है। हमारे प्रदेश के लिए सात पेयजल योजनाएं देने का काम किसी मंत्री ने किया है तो वह काम नितिन गडकरी ने किया है। एक तरफ हमारे विकास पुरूष नरेन्द्र मोदी और नितिन गडकरी हैं। तो वहंी दूसरी ओर प्रदेश के मुख्यमंत्री गहलोत हैं जिनकी सरकार की वादाखिलाफी के चलते किसानों को आत्महत्या करनी पड रही है। कर्जमाफी के नाम पर दस तक गिनती गिनके किसानों को आश्वासन दिया था।
भाजपा युवाओं और किसानों को न्याय दिलाने वाली पार्टी : सीपी जोशी
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बडे आश्चर्य की बात है कि कांग्रेस सरकार को भारत माता की जय से भी आपत्ति होने लगी है। भारत माता का नाम लेने को ये लोग अनुशासनहीनता कहते हैं, ये लोग भारत माता से इतनी नफरत क्यों करते हैं। हमारे बीच एैसे विकास पुरूष बैठे हैं जिन्होने भारत के भीतर सडकों का एैसा जाल बिछाया कि आज दूरियां स्वतः कम लगने लगी हैं।
भारतमाला और सागरमाला के तहत एक्सप्रेस-वे और हाईवे का निर्माण कार्य दोगुनी गति से जारी है। गोगाजी महाराज के मंदिर में एक विशाल पैनोरमा हमारी ही सरकार के समय बनाया गया था। हमें खुशी है कि आज हनुमान जी के वार के दिन ही हनुमानगढ से परिवर्तन यात्रा शुरू हो रही है।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने हमेशा धर्म की रक्षा की है, युवाओं और किसानों को न्याय दिलवाने का काम किया है। यह धरती वीर शहीद विकास भांबू की धरती है। लेकिन इस गहलोत सरकार ने किसानों के साथ जो वादाखिलाफी की है उसके चलते सोहनलाल जैसे किसानों को कर्ज से तंग आकर आत्महत्या करनी पडती है।
बहुत शर्म की बात है कि गहलोत सरकार के एक मंत्री कहते हैं कि हम कर्जा उन्ही का माफ करेंगे जो आत्महत्या करेंगे। कन्हैया पारीक जैसे युवा पेपर लीक से तंग आकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर लेते हैं। इसके अलावा इस कांग्रेस के लोग कहते हैं कि हम सनातन धर्म को समाप्त कर देंगे। इन्हे ये पता होना चाहिए कि औरगंजेब, गजनी और अकबर जैसे बादशाह ही इस सनानत धर्म का कुछ नहीं बिगाड पाए कांग्रेस तो खुद डूबता हुआ जहाज है। अब समय आ गया जब इस राम विरोधी सरकार को उखाड फेंकने का समय आ गया।
किसानों के लिए संकट का समय : राजेन्द्र सिंह राठौड | BJP Parivartan Yatra
नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि गोगामेडी का मंदिर सांप्रदायिक सदभाव वाला मंदिर है। गोगाजी महाराज ने गोवंश की रक्षा के लिए लडाई लडी थी। यह धरती अर्पण, तर्पण, संघर्ष और परिवर्तन की धरती है। प्रदेश का दुर्भाग्य है कि बारिश नहीं हो रही राम भी रूठ गया और राज तो बीते पौने पांच सालों से रूठा ही पडा है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसान फसल बीमा के नाम से किसानों को सुरक्षा चक्र दिया था। लेकिन प्रदेश की गहलोत सरकार के राज में उस फसल बीमा के पैसों को भी खा गए। केंद्र सरकार ने सरसों और चने की सरकारी खरीद करना शुरू किया उसके लिये रेट तय की लेकिन प्रदेश सरकार ने किसानों की सुध तक नहीं ली। प्रदेश में अन्नपूर्णा फूड पैकिट बांटे जा रहे हैं, जिसके सभी सैंपल तक फेल हो गए उसके बावजूद सरकार जनता को जहर बांट रही है। मुख्यमंत्री कहते हैं कि कुर्सी मेरा पीछा नहीं छोड रही। उन्हे नहीं पता कि जनता उनकी कुर्सी तोडने को तैयार बैठी है।
10 दिन में कर्जा माफ़ी की बात कहने वाले 1700 दिन में नहीं कर पाए : पूनिया
उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया ने संबोधित करते हुए कहा कि गोगा जी की इस धरती गोगामेडी पर कहना चाहता हूं कि अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने पहली बार किसान क्रेडिट कार्ड जैसी योजना शुरू की थी। भाजपा एक एैसा दल है जो मुझ जैसे किसान के बेटे को पार्टी अध्यक्ष के रूप में काम करने का मौका दिया। BJP Parivartan Yatra
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार ने किसानों के लिए सम्मान निधि देने का काम किया। जिसमें प्रदेश के 60 लाख किसानों को इस योजना का सीधा लाभ मिल रहा है। किसान कर्जमाफी का वादा करने वाली कांग्रेस सरकार ने दस दिन में कर्ज माफ करने का वादा किया था, लेकिन 1700 दिन हो गए अभी तक कर्ज माफ नहीं हो पाया। जनता इस सरकार के ढंग को समझ चुकी है। अब समय आ गया इसे सत्ता से उखाड फेंकने का। BJP Parivartan Yatra
यह भी पढ़ें:– ‘सच कहूँ’ पढ़ने वालों के लिए खुशखबरी! हुई इनामों की बरसात, अपना इनाम देखें!
CP Joshi: मुख्यमंत्री का नहीं कोई विजन, सिर्फ भ्रष्टाचार है मिशन : सीपी जोशी
CP Joshi: हार के भय से भविष्य में विकास कराने का फैला रहे भ्रम
जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विजन एवं मिशन पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का ना कोई विजन, ना कोई मिशन, अपनी सरकार की विफलताओं को छिपाने का एक मात्र ढोंग। जनता ने आपको 2018 में मिशन 2023 दिया था, जिसमें आपकी सरकार का रिपोर्ट कार्ड शून्य है। इस समयावधि में आपने प्रदेश को विकसित करने के लिए क्या कार्य किए? जनता आपकी सरकार के कार्यों की असलियत को जानती है। अपनी सरकार की विफलताओं को छिपाने और प्रदेश की जनता को भ्रमित करने के लिए ऐसी बात कर रहे हैं। CP Joshi
अगर प्रदेश की कांग्रेस सरकार के 5 वर्षों के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड बनाया जाए तो महिला अपराध और दुष्कर्म में प्रदेश को नंबर एक बनाने का काम, दलित अत्याचार में प्रदेश को नंबर एक बनाने का काम, माफियाओं के द्वारा युवाओं की नौकरियों को बेचने का काम, किसानों से धोखेबाजी, भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी, महंगाई, पेपर लीक, खनन माफिया की मनमानी जैसी नकारात्मक उपलब्धियां ही नजर आएंगी।
प्रदेश के लोगों को सवा चार साल अपनी थोथी घोषणाएं, तुगलकी फरमान, महंगाई से त्रस्त करने वाली प्रदेश की कांग्रेस सरकार अंतिम समय में जनता के लिए राहत कैंप लगाती है और उम्मीद करती है कि उसे पुनः अगले 5 वर्षों के लिए सत्ता मिल जाए, उसे नैतिक रूप से ऐसी बातें करने का अधिकार नहीं है। CP Joshi
यह भी पढ़ें:– Raju Punjabi passed away: हरियाणा के प्रसिद्ध गायक राजू पंजाबी नहीं रहे, हिसार में ली अंतिम सांस
प्रदेश की सभी विधानसभाओं में जाएंगे भाजपा के 200 विधायक
जयपुर (सच कहूं न्यूज)। भाजपा के आठ दिवसीय अल्प प्रवासी योजना के तहत जयपुर (Jaipur) में प्रवासी विधायकों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, भाजपा संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, विधायक वासुदेव देवनानी सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे। Jaipur News
इस दौरान नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड ने कहा कि 6 राज्यों से विधायक बैठक में पहुंचे हैं। ये विधायक सभी विधानसभाओं में जाकर अपने अनुभव और उनके राज्यों में हुए नवाचारों के सबंध में स्थानीय लोगों से चर्चा करेंगे। जिस प्रकार यूपी में कानून व्यवस्था सुदृढ हुई है, गुजरात में बजट घोषणाओं को तय समय पर धरातल पर उतारा गया। वहीं दूसरी ओर हमारे प्रदेश में कानून व्यवस्था और पेपर लीक जैसे प्रकरणों से हमारे प्रदेश की प्रतिष्ठा धूमिल हुई है।
नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि अल्प प्रवासी विधायक जमीनी कार्यकर्ता के तौर पर भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओं, पन्ना प्रमुख और शक्ति केन्द्र प्रभारियों सहित पदाधिकारियों से मिलकर चर्चा करेंगे। सभी विधायक विधानसभा क्षेत्रों में प्रवास के साथ ही बैठकों में भाग लेंगे, जिसमें वे अपने अनुभव साझा करने के साथ प्रदेश की मौजूदा हालातों की समीक्षा करेंगे। गुजरात के विकास मॉडल की चर्चा आज पूरे देश में हैं। वहीं जनसंख्या और भोगोलिक स्थतियां विपरीत होने के बावजूद यूपी में आज कानून व्यवस्था बेहद सुदृढ हैं। योगी सरकार के भय से अपराधी यूपी से भागकर अन्य राज्यों में शिफ्ट हो रहे हैं। Jaipur News
यह भी पढ़ें:– Ashok Gehlot: विधानसभा चुनाव से पहले ही भाजपा ने मानी हार
JP Nadda : प्रदेश में बनायेंगे पूर्ण बहुमत की सरकार
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में हुई भाजपा कोर कमेटी की बैठक
जयपुर (सच कहूं न्यूज)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) की अध्यक्षता में पार्टी कोर कमेटी बैठक आयोजित हुई। जिसमें कोर कमेटी के सदस्य राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी, राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, प्रदेश चुनाव सह-प्रभारी नितिन पटेल, प्रदेश सह-प्रभारी विजया राहटकर, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, कैलाश चौधरी, वसुंधराराजे सिंधिया, राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, सांसद कनकमल कटारा, राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ और उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया मौजूद रहे। JP Nadda
इस दौरान आगामी योजनाओं और चुनावी रणनीति को लेकर बारीकी से मंथन किया गया। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि राजस्थान में गहलोत सरकार नहीं है, यह गृहलूट सरकार है। जो अपनी जनता और अपने घर को लूटकर दिल्ली में बैठे अपने आकाओं को खुश करने में लगी हुई है। प्रदेश में भ्रष्टाचार की बानगी है ”लाल डायरी’ जिसमें भ्रष्टाचार के काले कारनामें बंद हैं। कांग्रेस सरकार के पापों का घड़ा अब भर चुका है। JP Nadda
जेपी नड्डा ने कहा कि प्रदेश में जंगलराज से जनता बेहद आहत है। राजस्थान का गौरवमयी इतिहास रहा है। यहां की जनता अब बहन बेटियों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं करेगी। किसानों की बदहाली इस कदर है कि 19500 से ज्यादा किसानों की जमीनें नीलाम हो गई। किसान आत्महत्या करने का मजबूर है। बिगडती कानून व्यवस्था, जंगलराज, दलित और महिला उत्पीडन से प्रदेश शर्मिंदा हुआ है। आगामी विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव को लेकर हम आश्वस्त हैं कि जनता का एकतरफा आशीर्वाद भाजपा को मिलेगा और हम 2024 के लोकसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करेंगे। नड्डा ने कहा कि प्रदेश कार्यालय में चुनाव की दृष्टि से भाजपा की कल्याणकारी योजनाओं पर बारीकी से चर्चा की गई।
संगठनात्मक मजबूती के लिए रणनीति तैयार : सीपी जोशी | JP Nadda
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि ह्णनहीं सहेगा राजस्थानह्ण के तहत एक अगस्त को जयपुर में प्रदर्शन कर सचिवालय घेराव किया जा रहा है। इसके बाद आने वाले महीनों में प्रदेश सरकार को घेरने और भाजपा संगठन को ओर अधिक मजबूती देने के लिए संभाग, विधानसभा, जिला, शक्ति केन्द्र और मण्डल स्तर पर अनेक कार्यक्रम और यात्राओं की रचना तैयार की गई है।
यह भी पढ़ें:– राजस्थान में जंगलराज और अराजकता चरम पर : अरूण चतुर्वेदी
राजस्थान में अपराधिओं में भय समाप्त: सीपी जोशी
”कांग्रेस पूर्व मंत्री का बयान गलत तो नार्को टैस्ट से क्या परेशानी” | CP Joshi
जयपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी (BJP Leader CP Joshi) आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी एवं भाजपा ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष चम्पालाल गैदर के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा सरकार के पूर्व मंत्री राजेन्द्र गुढा आरोप लगा रहे है कि इस सरकार मे मुख्यमंत्री से लेकर सारे मंत्री दुष्कर्म में शामिल है, और मांग कर रहे है सभी का नार्को टैस्ट हो। पूर्व मंत्री के आरोप पर सरकार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आना उनकी बात को सही साबित करता है। मुख्यमंत्री को सभी का नार्को टैस्ट करवाना चाहिए, अगर नहीं करवाते है तो आरोप सही है, क्योकि धूआं वही से उठता है जहां आग होती है।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा महिला अपराध पर गहलोत सरकार का दौहरा रवैया है। विधानसभा में महिला अपराध और बलात्कार की घटनाओं पर अपनी ही सरकार को घेरने वाले एक मंत्री को रातों रात मंत्री पद से हटा दिया जाता है वहीं दूसरी तरफ बलात्कार की घटनाओं पर राजस्थान को मर्दों का प्रदेश कहने वाले मंत्री पर कोई एक्शन नहीं लेते।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा गहलोत सरकार ने पिछले साढे चार सालों में प्रदेश को कलंकित करने का ही काम किया है। हर जगह महिलाओं बच्चियों के साथ दुष्कर्म कर उन्हे मारने, जलाने और कुएं में फेंकने जैसी हृदय विदारक घटनाएं हो रही है। महिलाएं और बच्चियां घर, बाहर, आॅफिस, अस्पताल, एंबुलेंस, आईसीयू, स्कूल कहीं पर भी सुरक्षित नहीं है। लेकिन मुख्यमंत्री जी दुष्कर्म की 65 प्रतिशत घटनाओं को फर्जी बताते है।
राणथम्भौर में मूक बधिर बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसे सड़क पर फेंक दिया गया, सरकार ने उस घटना करार दिया क्योंकी उस समय प्रियंका गांधी वहां पर अपना जन्मदिन मना रही थी, अलवर में बाईक पर जा रहे पति पत्नी को रोककर पति के सामने पत्नी का सामुहिक बलात्कर होता है, लेकिन सरकार ने लोकसभा चुनाव के कारण मामला दबाए रखा। मुख्यमंत्री और इनके मंत्रियों द्वारा दिए गए बयानों से लगता है जैसे महिलाओं के प्रति सरकार की संवेदनहीन है और अपराधियों में भय समाप्त हो गया। प्रदेश की जनता असुरक्षित और डरी हुई है।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने विपक्ष द्वारा केन्द्र सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर कहा कि मोदी जी ने नौ सालो में जनता का विश्वास जीता है, विपक्ष को तकलीफ है क्योंकी गरीब मां का बेटा प्रधानमंत्री बना, कश्मीर से धारा 370 हटाई गई इससे तकलीफ है, प्रधानमंत्री जी की अगुवाई में श्रीराम मंदिर की नींव रखी गई इससे तकलीफ है, गरीब कल्याण के लिए 60 सालों में जो काम कांग्रेस नहीं कर पाई वह मोदी जी ने नौ सालो में कर दिखाया इससे तकलीफ है। सीपी जोशी ने कहा जनता सब जान चुकी है, कि सारे दल एक साथ क्यों इकट्ठे हुए है, भारत तेरे टुकडे होंगे कहने वालो के साथ कौन खड़ा हुआ है, ये वही लोग है जिन्होंने महाराणा प्रताप को भगोडा और अकबर को महान बताया था।
यह भी पढ़ें:–PM Modi to visit Rajasthan: पीएम मोदी सवा लाख पीएम किसान समृद्धि केंद्र राष्ट्र को करेंगे समर्पित
अरूण जेटली राजनीतिक आदर्शों की ऊंची मीनार थे
लंबे समय से टीशू कैंसर से जूझ रहे राजनीति का पुरोधा पुरुष, उत्कृष्ट राष्ट्रवादी, भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली अब हमारे बीच नहीं रहे। वह नौ अगस्त से दिल्ली के एम्स अस्पताल में जिन्दगी एवं मौत के बीच जूझ रहे थे, आखिर मौत जीत गयी। एक संभावनाओं भरा राजनीति सफर ठहर गया, उनका निधन न केवल भाजपा के लिये बल्कि भारतीय राजनीति के लिये एक गहर आघात है, अपूरणीय क्षति है। वे भारतीय राजनीति में हमेशा एक सितारे की तरह टिमटिमाते रहेंगे। राजनीति और भाजपा के लिए उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। अपनी हाजिरजवाबी से विरोधियों को चित्त कर देने वाले और देशहित में नीतियां बनाने में माहिर जेटली का 66 वर्ष का जीवन सफर राजनीतिक आदर्शों की ऊंची मीनार हंै। उनका निधन एक युग की समाप्ति है।
आज भाजपा जिस मुकाम पर है, उसे इस मुकाम पर पहुंचाने में जिन लोगों का योगदान है, उनमें अरुण जेटली अग्रणी हैं। उन्हें हम भारतीयता एवं भारतीय राजनीति का अक्षयकोष कह सकते हैं, वे चित्रता में मित्रता के प्रतीक थे तो गहन मानवीय चेतना के चितेरे जुझारु, नीडर, साहसिक एवं प्रखर व्यक्तित्व थे। वे एक ऐसे नेता थे, जिन्होंने अपने राजनीतिक करियर में कभी कोई लोकसभा चुनाव नहीं जीता, बावजूद उन्हें राजनीति का पुरोधा माना जाता है।
वे भाजपा के संकटमोचक थे, हनुमान की भांति हर मुश्किल वक्त में वे हमेशा पार्टी के खेवनहार रहे हैं। मुश्किल संसद के अंदर हो या कोर्ट में या फिर आमजन के बीच, उन्होंने हर जगह अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया। लाखों-लाखों की भीड़ में कोई-कोई जेटली जैसा विलक्षण एवं प्रतिभाशाली व्यक्ति जीवन-विकास की प्रयोगशाला में विभिन्न प्रशिक्षणों-परीक्षणों से गुजरकर महानता का वरन करता है, विकास के उच्च शिखरों पर आरूढ़ होता है और अपनी मौलिक सोच, कर्मठता, जिजीविषा, पुरुषार्थ एवं राष्ट्र-भावना से समाज एवं राष्ट्र को अभिप्रेरित करता है। वे भारतीय राजनीति का एक आदर्श चेहरा थे। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री के अपने कार्यकाल के दौरान, कई नए अभिनव दृष्टिकोण, राजनैतिक सोच और कई योजनाओं की शुरूआत की। भाजपा में वे मूल्यों की राजनीति करने वाले नेता, कुशल प्रशासक, योजनाकार थे।
अरुण जेटली एक ऐसे जीवन की दास्तान है जिन्होंने अपने जीवन को बिन्दु से सिन्धु बनाया है। उनके जीवन की दास्तान को पढ़ते हुए जीवन के बारे में एक नई सोच पैदा होती है। जीवन सभी जीते हैं पर सार्थक जीवन जीने की कला बहुत कम व्यक्ति जान पाते हैं। जेटली के जीवन कथानक की प्रस्तुति को देखते हुए सुखद आश्चर्य होता है एवं प्रेरणा मिलती है कि किस तरह से दूषित राजनीतिक परिवेश एवं आधुनिक युग के संकुचित दृष्टिकोण वाले समाज में जमीन से जुड़कर आदर्श जीवन जिया जा सकता है, आदर्श स्थापित किया जा सकता है।
और उन आदर्शों के माध्यम से देश की राजनीति, पारिवारिक, सामाजिक, राष्ट्रीय और वैयक्तिक जीवन की अनेक सार्थक दिशाएँ उद्घाटित की जा सकती हैं। जेटली ने व्यापक संदर्भों में जीवन के सार्थक आयामों को प्रकट किया है, वे आदर्श जीवन का एक अनुकरणीय उदाहरण हंै, मूल्यों पर आधारित राजनीति को समर्पित एक लोककर्मी का जीवनवृत्त है। उनके जीवन से कुछ नया करने, कुछ मौलिक सोचने, राजनीति को मूल्य प्रेरित बनाने, सेवा का संसार रचने, सद्प्रवृत्तियों को जागृत करने की प्रेरणा मिलती रहेगी।
सही मायनों मे अरूण जेटली की राजनीतिक यात्रा 1974 मे शुरू हुई, जब उन्होंने देश की सबसे शक्तिशाली राजनीतिक पार्टी कांग्रेस और उसके छात्र संगठन नेशनल स्टूडेंट यूनियन आॅफ इंडिया के वर्चस्व के दौर में कॉलेज में भारतीय जनता पार्टी के छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले चुनाव लड़ा, और जीत हासिल की। उन्होंने अपने कॉलेज में एन एस यू आई का वर्चस्व तोड़ा। वे इस दौर में भारतीय राजनीति के कद्दावर नेता जय प्रकाश नारायण से खासे प्रभावित रहे। राजनीति में शामिल होने से पहले जेटली सुप्रीम कोर्ट में लॉ प्रैक्टिस करते थे। उन्हें दिल्ली हाईकोर्ट की ओर से वरिष्ठ वकील के रूप में नामित किया गया था।
1975 में आपातकाल के दौरान उन्होंने इंदिरा गांधी सरकार के खिलाफ चलाए गए आंदोलन में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया, जिसके चलते उन्हें गिरफ्तार कर पहले अंबाला और फिर तिहाड़ जेल में रखा गया। उस समय वे युवा मोर्चा के संयोजक थे। 1980 से भाजपा का हिस्सा रहे अरुण जेटली को 1991 में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनने का अवसर प्राप्त हुआ। 1999 के आम चुनाव से पहले उन्हें पार्टी प्रवक्ता के रूप में नियुक्त किया गया।
अपनी हाजिरजवाबी और विरोधियों के हर सवाल पर फौरन पलटवार करने की खूबी के चलते वे पार्टी का अभिन्न हिस्सा बन चुके थे। 1999 में वाजपेयी सरकार के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सत्ता में आने के बाद, उन्हें 13 अक्टूबर,1999 को सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नियुक्त किया गया। साथ ही उन्हें विनिवेश राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) का भी पदभार सौंपा गया। 23 जुलाई, 2000 को राम जेठमलानी के इस्तीफे के बाद उन्होंने कानून, न्याय एवं कंपनी मामलों के केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में अतिरिक्त प्रभार संभाला।
उनकी मौलिक राजनीतिक सोच, कार्य कुशलता एवं प्रशासनिक कौशल को देखते हुए चार महीने बाद ही नवम्बर 2000 में उन्हें कैबिनेट मंत्री के रूप में पदोन्नत किया गया और एक साथ कानून, न्याय एवं कंपनी मामले और जहाजरानी मंत्री बनाया गया। लगातार बुलंदियों की तरफ निकल चुके जेटली के कैरियर की रफ्तार पर उस समय ब्रेक लगा, जब मई 2004 के आम चुनावों में एनडीए को हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद वे महासचिव के रूप में पार्टी की सेवा करने के लिए वापस आए और अपनी वकालत को भी जारी रखा।
अरूण जेटली का व्यक्तित्व एवं कृतित्व सफल राजनेता, प्रखर अधिवत्ता, कुशल प्रशासक के रूप में उनकी अनेक छवि, अनेक रंग, अनेक रूप में उभरकर सामने आते रहे हंै। वे समर्पित-भाव से भाजपा के हर दायित्व, गतिविधि एवं योजना, जो उन्हें सुपुर्द की जाती थी, उसे सफलता तक पहुंचाने के लिये प्रतिबद्ध हो जाते थे। आपके जीवन की दिशाएं विविध एवं बहुआयामी थीं। आपके जीवन की धारा एक दिशा में प्रवाहित नहीं हुई, बल्कि जीवन की विविध दिशाओं का स्पर्श किया।
यही कारण है कि कोई भी महत्त्वपूर्ण क्षेत्र आपके जीवन से अछूता रहा हो, संभव नहीं लगता। आपके जीवन की खिड़कियाँ समाज एवं राष्ट्र को नई दृष्टि देने के लिए सदैव खुली रही। उनकी सहजता और सरलता में गोता लगाने से ज्ञात होता है कि वे गहरे मानवीय सरोकार से ओतप्रोत एक अल्हड़ राजनीतिक व्यक्तित्व थे। बेशक जेटली अब इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन अपने सफल राजनीतिक जीवन के दम पर वे हमेशा भारतीय राजनीति के आसमान में एक सितारे की तरह टिमटिमाते रहेंगे।