Married woman hanged - Sach Kahoon Hindi

विवाहिता ने लगाई फांसी, मौत
पति सहित चार पर दहेज हत्या का केस दर्ज

फरीदाबाद (सच कहूँ न्यूज)। रहस्यमय परिस्थितियों में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर पति सहित चार के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गाँव सारन फरीदाबाद निवासी बलवीर सिंह ने रविवार को पुलिस में शिकायत दी कि उसने अपनी बेटी 26 वर्षीय सुमन की शादी कुछ समय पूर्व अनिल कुमार निवासी भारत कॉलोनी से की थी।

शादी के दौरान उसने अपनी हैसियत अनुसार दान दहेज देकर विदा किया था

परंतु ससुराल पक्ष के लोग दहेज को लेकर अक्सर उसकी बेटी को ताने देते थे। जैसे-जैसे समय बीता, ससुरालियों की प्रताड़नाएं भी बढ़ती गई और वह उसकी बेटी को दहेज के लिए मारते पीटते थे। शनिवार को भी ससुरालियों ने उसकी बेटी से मारपीट की और देर रात उन्हें फोन आया कि उनकी बेटी ने फांसी लगा ली है।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती बल्कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर दी है और अब उसे आत्महत्या बता रहे हैं। जांच अधिकारी एएसआई बिजेंद्र का कहना है कि शिकायत के आधार पर मृतका सुमन के पति अनिल कुमार, सास रामवती, ससुर लालचंद व ननद आरती के खिलाफ दहेज हत्या के तहत मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।