Surrounded - Sach Kahoon Hindi

पुलिस की ढ़ीली कार्रवाई को लेकर पीड़ित परिवार ने घेरा थाना
मामला : युवक के साथ हुई बेहरमी से मारपीट का | Protest

पीड़ित परिवार ने की आरोपियों के खिलाफ दर्ज किए मामले में लगाई गई धाराओं में विस्तार की मांग

सादिक(सच कहूँ न्यूज)। सादिक नजदीक गांव झोक सरकारी के युवक के साथ हुई बेरहमी के साथ मारपीट  के बाद कथित दोषियों के खिलाफ सादिक पुलिस की ढ़ीली कार्रवाई को लेकर थाना सादिक आगे पीड़ित परिवार और साथियों की ओर से धरना (Protest) लगाकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की गई। जलसमूह को संबोधित करते बलजिन्द्र सिंह धालीवाल, बलबीर सिंह और जसकरन सिंह ने बताया कि गांव के एक व्यक्ति की ओर से फ्लैक्स बोर्ड लगाया गया, जिस पर उसने अपने आप को पूर्व सरपंच लिखा जबकि उन की माता पूर्व सरपंच थे।

इस युवक सन्दीप सिंह पुत्र बोहड़ सिंह ने फेसबुक पर यह कमैंट किया कि आप पूर्व सरपंच नहीं हो जिसे लेकर विवाद शुरू हो गया व उन्होंने युवक की इतनी बेरहमी के साथ मारपीट कर दी। सन्दीप सिंह और उसकी पत्नी नवदीप कौर उपचाराधीन हैं और बोहड़ सिंह की हालत गंभीर है परंतु पुलिस की ओर से मामूली धाराएं लगाकर दोषियों को बचाने की कोशिश की जा रही है। सन्दीप सिंह ने दिए बयानों में पुलिस को बताया कि ईश्वर सिंह, सुखवीर सिंह, सरबजीत सिंह, सन्दीप सिंह, दविन्दर सिंह, गुरप्रेम सिंह और कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उससे मारपीट की और सुखवीर उर्फ हैपी ने दो तीन फायर भी किए। पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है।

गरीब लोगों पर किया जा रहा अत्याचार : धालीवाल | Protest

शिरोमणी अकाली दल के सीनियर नेता बलजिन्दर सिंह धालीवाल ने कहा

राजनीतिक पहुंच के कारण गरीब लोगों पर अत्याचार किया जा रहा है।

और पुलिस तमाशबीन बनी हुई है। उन्होंने कहा कि सारा मामला हाईकमांड के ध्यान में लाया गया है।

अगर शाम तक जरूरी धारायों में विस्तार कर ऐफ.आई.आर की कापी हमें न दी गई तो कल 6दिसंबर को बड़े एक्शन का ऐलान किया जायेगा।

इस मौके बोहड़ सिंह, राजवीर सिंह धनवंत सिंह, जसविन्दर सिंह और महिलाएं भी धरने में शामिल थी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।

पुलिस की घेराबंदी में बंटी गैंग के 3 शूटरों ने एक-दूसरे को मारी गोली
दो राज्यों में हत्या, डकैती, लूट तथा अपहरण के 15 मामले थे दर्ज

सुकेराखेड़ा की ढाणी में छुपे थे बदमाश

तीनों बदमाश पंजाब के रहने वाले थे

तीन पिस्तौल, एक रिवाल्वर, एक बंदूक तथा 125 कारतूस बरामद

हरियाणा, पंजाब पुलिस ने चलाया था ज्वाइंट आॅप्रेशन

सरसा/डबवाली(सच-कहूँ न्यूज)। डबवाली क्षेत्र के गांव जंडवाला बिश्नोईयान के समीप स्थित सुकेराखेड़ा की ढाणी में मंगलवार अल सुबह पंजाब व हरियाणा पुलिस की तीन गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में तीनों गैंगस्टर ने खुद को चारों तरफ से घिरा देखकर एक-दूसरे को गोली मारकर सुसाइड कर लिया।

पुलिस ने बदमाशों से पिस्टल, गन, भारी मात्रा में जिंदा कारतूस व हजारों की नगदी तथा मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। घटना के तुरंत बाद पंजाब के डीआईजी एमएस तिन्ना व फरीदकोट के एसएसपी नानक सिंह, सरसा के एसएसपी सतेन्द्र कुमार गुप्ता व एएसपी हिमांशु गर्ग मौके पर पहुंचे और मौके का बारिकी से निरीक्षण किया।

जानकारी के मुताबिक, डबवाली सदर थाना क्षेत्र के गांव सुकेराखेड़ा के समीप स्थित ढ़ाणी में पंजाब के बंटी गैंग के बंटी उर्फ कमल, निशान और जिम्मी उर्फ गोंगा सोमवार रात को आकर रुके थे। यहां रहने वाले मां-बेटा उनके दूर के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। तीनों उनके घर की छत पर सोए हुए थे। फरीदकोट पुलिस को उनके यहां होने की सूचना मिली। पंजाब पुलिस ने हरियाणा पुलिस से संपर्क किया और अलसुबह 4.30 बजे घर की घेराबंदी कर ली।

गैंगस्टर ने किए 15 राउंड फायर, पुलिस ने तीन राउंड

खुद को घिरा पाकर बदमाशों ने पुलिस पर पहले 15 राउंड फायर किए, पुलिस भी जवाबी फायरिंग करती रही। तभी अचानक बदमाशों ने फायरिंग बंद कर दी। कुछ देर के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो दो गैंगस्टर मृत पड़े थे, जबकि तीसरा गोली लगने से घायल था। जिसने अस्पताल ले समय रास्ते में दम तोड़ दिया। इस एनकाउंटर को पंजाब सीआईए पुलिस के 17 जवान व हरियाणा सीआईए पुलिस के 5 जवानों ने अंजाम दिया।

चौटाला डबल मर्डर के आरोपी थे

सरसा के एसएसपी सतेंद्र गुप्ता व बठिंडा रेंज के आईजी एमएस छिन्ना ने पै्रस कांफ्रेंस में बताया कि फरीदकोट पुलिस ने सरसा पुलिस के साथ आॅप्रेशन को बड़ी मुस्तैदी से अंजाम दिया। मरने वाले तीनों बदमाश बंटी गैंग के सदस्य हैं। इससे पहले यह दविंद्र बंबीहा ग्रुप के साथ जुड़े हुए थे, उसकी मौत के बाद अब जसप्रीत सिंह जिम्मी उर्फ जंपी डॉन ने अपने नाम पर गैंग बना लिया था। इन्होंने स्कार्पियो गाड़ी मोहाली से छीनी हैै। तीनों हरियाणा के चौटाला गांव में डबल मर्डर के मामले में आरोपी हैं।

उन्होंने बताया कि कमलजीत उर्फ बंटी के खिलाफ पंजाब और हरियाणा में हत्या समेत 6 केस दर्ज थे। वहीं जसप्रीत उर्फ जिम्मी के खिलाफ लूट, हत्या समेत 6 मामले दर्ज थे। इसके अलावा निसान सिंह के खिलाफ हरियाणा और पंजाब में डकैती, मर्डर के 3 मामले दर्ज थे। वहीं पुलिस ने मकान मालिक सुखपाल सिंह और उसकी माता परमजीत कौर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

रास नहीं आ रही पुलिस की कहानी

हरियाणा व पंजाब पुलिस गैंगस्टर की मौत की जो कहानी बयां कर रही है, उस पर स्थानीय ग्रामीण विश्वास नहीं कर रहे। ग्रामीणों के अनुसार गैंगस्टर के पास भारी मात्रा में असला था, तो उन्होंने सुसाइड क्यों किया? पुलिस भी यह नहीं सुलझा पाई कि तीसरे को गोली किसने मारी? ग्रामीणों का यह भी मानना है कि गैंगस्टर की मौत काफी समय पहले हो गई थी, जिसे लाइव दर्शाने की कोशिश की गई है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

विवादों में घिरा खेल ढांचा
ओलंपिक के क्षेत्र में देश पहले ही पस्त हालत में है, जिसे सुधारने के लिए भारत के खेल संघों का सुधार किया जाना आवश्यक है। लेकिन खेल संघों में अभी भी व्यवस्था भ्रष्टाचार की चक्की में पिस रही है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का अभी विवाद थमा नहीं है कि भारतीय ओलंपिक संघ में भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे सुरेश कलमाड़ी व अभय चौटाला को आजीवन अध्यक्ष के पद दे दिए गए। हालांकि कलमाड़ी ने यह पद स्वीकार करने से इन्कार कर दिया, लेकिन अभय चौटाला अभी भी पद रखने के लिए कायम हैं। यहां यह प्रश्न बेहद महत्वपूर्ण है कि भारतीय ओलंपिक संघ के निर्वाचन मंडल के पास क्या कोई ऐसा व्यक्ति नहीं था कि उन्हें आजीवन अध्यक्ष पद के लिए सुरेश कलमाड़ी व अभय चौटाला को चुनना पड़ा? क्या अभय चौटाला की नियुक्ति इसलिए की गई कि उनके पहले के कार्यकाल के दौरान अंतर्राष्टÑीय ओलंपिक संघ ने भारतीय ओलंपिक संघ को प्रतिबंधित कर दिया था। हाल ही में आए एक आमजन सर्वे में पाया गया है कि 92 फीसदी लोग नहीं चाहते कि खेल संघों की कमान राजनेताओं के हाथ में रहे। इससे भी बढ़कर 86 फीसदी लोगों ने तो मांग की है कि इन खेल संघों का संचालन देश के नामचीन पूर्व खिलाड़ी ही करें। भारतीय खेल मंत्रालय ने भारतीय ओलंपिक संघ को नोटिस जारी कर जानना चाहा है कि भ्रष्टता के आरोपों का सामना कर रहे कलमाड़ी व चौटाला की नियुक्ति किस बिनाह पर की गई है? हालांकि भारतीय ओलंपिक संघ एक स्वायत संस्था है। उसमें सरकार का दखल बेहद नपा-तुला हो सकता है, लेकिन सरकार के नोटिस से यह अवश्य समझा जाना चाहिए कि देश में खेलों की एक सर्वोच्चय संस्था में मनमानियां उसे सरकार से ऊपर नहीं बना सकतीं। इससे पहले कि भारतीय ओलंपिक संघ की मनमानियों पर उच्चतम न्यायालय कोई आदेश करे, ओलंपिक संघ को चाहिए कि वह अपनी रीति-नीति में स्वयं शुचिता लाए। खेल संघ खेलों व खिलाड़ियों के विकास के लिए गठित किए गए हैं, अत: इनमें राजनीति व नाहक मान-सम्मान की गैर क्रीड़ात्मक गतिविधियां न ही हों। खेल मंत्रालय को चाहिए कि वह केबीनेट से या संसद से खेल संघों पर एक निगरानी तंत्र या नियामक की नियुक्ति करवाए, ताकि खेल प्रेमियों को अपने हितों की रक्षा के लिए बार -बार न्यायालय की शरण में न जाना पड़े। ऐसे नियामक से जहां खेल संघों से भ्रष्टाचार का सफाया होगा, वहीं सरकार का इन पर नियंत्रण भी होगा।