National Sports Day - Sach Kahoon Hindi

शिखर शिक्षा सदन सीनियर सेकेंडरी स्कूल मीरापुर में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के उपलक्ष्य में स्पोर्ट्स डे का भव्य आयोजन
मीरापुर (सच कहूं/कोमल प्रजापति)। Miranpur News: शिखर शिक्षा सदन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मीरापुर में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के उपलक्ष्य में स्पोर्ट्स डे का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन सुशील कुमार शर्मा ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास में सहायक हैं, बल्कि जीवन में अनुशासन और एकाग्रता भी प्रदान करते हैं।

विद्यालय की मैनेजर शिखा शर्मा ने बच्चों को आशीर्वचन देते हुए कहा कि छात्र शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी उत्कृष्टता प्राप्त कर सकते हैं और दोनों क्षेत्रों में संतुलन बनाकर ही सम्पूर्ण विकास संभव है। Miranpur News

इस अवसर पर मुख्य अतिथि सिद्धार्थ राजवंशी और वेद प्रकाश आर्य (भट्टे वाले) ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल जीवन में आत्मविश्वास, परिश्रम और समर्पण की भावना को मजबूत करते हैं।

प्रधानाचार्य पुनीत राजदूत ने मेजर ध्यानचंद जी के बारे में बताते हुए कहा कि उन्हें भारत का हॉकी जादूगर कहा जाता है। उन्होंने तीन ओलंपिक खेलों (1928, 1932 और 1936) में भारत को स्वर्ण पदक दिलाकर देश का गौरव बढ़ाया। खेल के प्रति उनकी निष्ठा और अनुशासन आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इसी कारण उनके जन्मदिवस को भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे | Miranpur News

कक्षा 1: मेंढक दौड़ – लड़के: ताविश (1-सी), लड़कियाँ: माहिरा (1-ए)

कक्षा 2: बैकवर्ड रेस – लड़के: विशेष (2-ए), लड़कियाँ: वैष्णवी (2-सी)

कक्षा 3: मेंढक दौड़ – लड़के: शौर्य (3-बी), लड़कियाँ: आफिया (3-बी)

कक्षा 4: वन लेग रेस – लड़के: सफी (4-बी), लड़कियाँ: फिजा (4-बी)

कक्षा 5: बैकवर्ड रेस – लड़के: रक्षित (5-ए), लड़कियाँ: आर्या व आफिया (5-बी)

कक्षा 6: लेमन दौड़ – लड़के: अमीर हमज़ा (6-ए), कैफ़ (6-बी); लड़कियाँ: नव्या (6-ए)

कक्षा 7: 100 मीटर दौड़ – लड़के: अमरजीत (7-बी), लड़कियाँ: अंजनी (7-ए) व लवि (7-ए)

कक्षा 8: 200 मीटर दौड़ – लड़के: कृष्णा; लड़कियाँ: रिधिमा व गुरुमंदीप

छात्र-छात्राओं ने खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने उत्साह, उमंग व खेल कौशल से सभी का मन मोह लिया | Miranpur News

इस अवसर पर निदेशक राजेश शर्मा ने कहा कि खेल से अनुशासन और टीमवर्क की भावना विकसित होती है। वहीं, प्रधानाचार्य पुनीत राजपूत ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि खेल जीवन में लक्ष्य प्राप्ति का एक महत्वपूर्ण साधन है और इसके माध्यम से नई ऊँचाइयों को छुआ जा सकता है।

यह भी पढ़ें:– कन्या कॉलेज में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य पर खेल उत्सव का शुभारंभ

फिट और स्वस्थ रहने के लिए एक घंटा खेलना चाहिए: मंडाविया
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर कहा कि फिट और स्वस्थ रहने के लिए सभी को अपनी रूचि के अनुसार एक घंटा खेलना चाहिए। यहां मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित समारोह में श्री मंडाविया ने यह बात कही। इस दौरान उन्होंने मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर केन्द्रीय खेल मंत्री फिटनेस और स्वास्थ्य के महत्व पर बल देते हुए कहा, ह्लदेश के नागरिक को फिट और स्वस्थ्य रहना चाहिए।

एक स्वस्थ्य नागरिक ही स्वस्थ्य राष्ट्र का निर्माण करता है। 2047 में विकसित भारत के निर्माण के लिए हर नागरिक को स्वस्थ्य और फिट रहना आवश्यक है। उन्होंने कहा, ‘फिट रहने के लिए खेलों में शामिल होना जरूरी है। इसलिये सभी नागरिको को अपनी रूचि के अनुसार एक घंटे खेलना चाहिए। मैं आज एक घंटा फुटबॉल खेलूंगा। उल्लेखनीय है कि हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के रुप में मनाया जाता है। ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त 1905 को प्रयागराज में हुआ था। उन्हें हॉकी के जादूगर के नाम से भी जाना जाता है।

रवि दहिया ने टोक्यों ओलंपिक में रजत पदक जीतकर बढ़ाया प्रदेश व देश का मान-सम्मान
खरखौदा (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। जिला नेहरू युवा केन्द्र (Nehru Yuva Kendra) तथा आदर्श युवा खेल और विकास समिति द्वारा हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में गांव नाहरी में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया, जिसमें विभिन्न खेल स्पर्धाएं करवाई गई, जिनमें कबड्डी, ऊंची कूद, रस्सा कसी तथा दौड़ शामिल रही। गांवों के सैकडय़ों युवाओं ने इन खेल स्पर्धाओं में भाग लिया। Kharkhoda News

इस दौरान युवाओं को संबोधित करते हुए जिला युवा अधिकारी नवीन गुलिया ने कहा कि इस वर्ष के राष्ट्रीय खेल दिवस की थीम खेल एक समावेशी और फिट समाज के लिए एक समर्थक के रूप में है। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेल भी स्वस्थ जीवन शैली की महत्वपूर्ण कड़ी है, इसलिए शिक्षा के साथ-साथ स्कूल व कॉलेजों में होने वाली खेल प्रतियोगिताओं में भी अवश्य भाग लें। उन्होंने कहा कि खेल हमारे स्वास्थ्य को स्वस्थ रखता ही है बल्कि हमें अनुशासन व सहनशीलता के साथ जीवन व्यतीत करने के बारे में भी सिखाता है। Kharkhoda News

जिला युवा अधिकारी ने कहा कि सरकार खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए समय-समय पर विभिन्न स्कीमों के माध्यम से खिलाडिय़ों की हौसला अफजाई करती है, जिसके परिणामस्वरूप विभिन्न खेलों में भारतीय खिलाड़ी नए-नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद जी का समूचा जीवन प्रेरणादाई है एवं उनके जीवन की शिक्षाओं को हम अपनी जीवन शैली में डालकर व्यक्तिगत व समाज हित में बड़ा योगदान दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस गांव ने देश को कई अंतर्राष्टï्रीय खिलाड़ी दिए है। इसी गांव के बेटे रवि दहिया ने टोक्यों ओलंपिक में कुश्ती में रजत पदक जीतकर प्रदेश व देश का मान-सम्मान बढ़ाया। Kharkhoda News

उन्होंने खेल स्पर्धाओं में विजय प्राप्त करने वाले खिलाडियों की जानकारी देते हुए बताया कि कबड्डी मैच में नाहरी की टीम प्रथम व सबोली की टीम दूसरे स्थान पर रही, रस्सा कसी में टीम नितिन प्रथम व टीम हिमांशु द्वितीय स्थान पर रही जबकि लंबी कूद में प्रथम स्थान पर शिवम, द्वितीय स्थान पर लोकेश एवं तृतीय स्थान पर मनीष रहे। सभी विजेता खिलाडिय़ों को मेडल पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। Kharkhoda News

इस मौके पर आदर्श युवा खेल एंड विकास समिति के युवा ईकाई के अध्यक्ष विशाल, पूर्व जिला पार्षद प्रमोद मोदी, पूर्व सरपंच महेश, समिति के सचिव नरेंद्र कुमार जी, काला पहलवान, दलेल, पंच संदीप, ओमप्रकाश, मंगतू राम, अरुण, नरेश, विशाल, कब्बड़ी कोच सतबीर, मन्नू, सुमित, विशाल, देवेंद्र सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:– राजस्थान व हिमाचल प्रदेश के बीच बिजली के क्षेत्र में बढ़ेगा सहयोग

शाह ने खेल दिवस पर खिलाड़ियों को किया सलाम
नयी दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेलों में देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को सलाम करते हुए कहा मोदी सरकार खेलो इंडिया और फिट इंडिया जैसी पहलों से युवा खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए प्रतिबद्ध है। हाॅकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की स्मृति में देश 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाता है। शाह ने इस अवसर पर अपने संदेश में कहा,” राष्ट्रीय खेल दिवस पर मैं अपने उन सभी खिलाड़ियों को सैल्यूट करता हूं जिन्होंने अपनी उमंग और लगन से भारत को गौरवान्वित किया। मोदी सरकार खेलो इंडिया और फिट इंडिया जैसी पहलों से देश में खेलों के संवर्धन में सहायक भूमिका निभाने और युवा खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए प्रतिबद्ध है।”

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

दैनिक जीवन का हिस्सा बने ‘फिट इंडिया मूवमैंट’
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर फिट इंडिया मूवमैंट प्रत्येक नागरिक को स्वस्थ रहने का संदेश दिया है। देश के महान खिलाड़ी व हाकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद का जन्मदिन राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह बेहद आवश्यक था कि देश के नागरिकों के स्वास्थ्य के लिए सरकारी स्तर पर कोई मुहिम चलाई जाए। हमारे से पहले अमेरिका और आॅस्ट्रेलिया ने अपने आलसी नागरिक को योग व कसरत से जोड़ने के लिए एक मुहिम चलाई हुई है। जहां तक भारत का संंबंध है बढ़ रही तकनीक के कारण व्यक्ति का जीवन आराम वाला बन गया है।

यातायात के साधनों ने पैदल चलने व साइकिल चलाना जीवन से गायब कर दिया है। शुगर व दिल के रोगों ने बड़ी संख्या में जनसंख्या को घेर लिया है। कई देश साइकिल को दोबारा सोशल स्टेटस बनाने की मुहिम चला रहे हैं। उन्होंने साइकिलों के लिए अलग ट्रैक बनाए हुए हैं। हमारे देश में यह प्रयास अभी काफी सीमित हैं। यह सच्चाई है कि स्वस्थ नागरिक ही मजबूत देश का निर्माण करते हैं लेकिन यह भी वास्तविक्ता है कि सरकारी स्तर पर चलाई जाती अधिकतर मुहिमें केवल उस दिन तक सीमित रह जाती है। यह दिन केवल औपचारिकता बनकर रह जाते है।

यदि केंद्र के साथ राज्य सरकारें लोगों के चयनित नुमाइंदे और अधिकारी भी पूरी इच्छाशक्ति से काम करें तो बेहद परिणाम सामने आ सकते हैं। भारत की इस पहल से योग दिवस को अंतरराष्ट्रीय दिवस का दर्जा मिल गया है। 21 जून को योग विदेशों में भी करवाया जाता है। उसे दैनिक जीवन में शामिल किया जाना चाहिए। राजनीतिक पैंतरेबाजी भी ऐसी मुहिमों में रुकावट बनती हैं। यूं भी स्वस्थ राष्ट्र के साथ-साथ सबका सरोकार है। केंद्र सरकार ने नई मुहिम चलाकर अच्छा काम किया है। बेहतर हो यदि महानगरों से लेकर गांव स्तर पर कसरत के लिए बुनियादी ढांचा मुहैया करवाया जाए। पार्कों में जिम का निर्माण करवाया जाए। कई गांवों में लोगों ने अपनी जेब से पैसे खर्च कर जिम बनवाए हैं। खेल दिवस के अवसर पर खेल नीतियां और खेल कार्यक्रमों का ऐलान भी जरूरी है ताकि खिलाड़ियों को उत्साह मिल सके। मेजर ध्यानचंद जैसे खिलाड़ियों की आज देश को जरूरत है क्योंकि ओलंपिक में हमारे पदकों की संख्या घट रही है।

खेल दिवस: मोदी ने कहा- बॉडी फिट तो माइंड हिट
फिट इंडिया कैंपेन में उद्योग, फिल्म और खेल जगत के अलावा अन्य हस्तियां हुईं शामिल

नई दिल्ली(sach kahoon) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर फिट इंडिया मूवमेंट की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन हमें मेजर ध्यानचंद के रूप में हॉकी के जादूगर मिले थे। मैं उन्हें नमन करता हूं। फिट इंडिया मूवमेंट हेल्दी इंडिया की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। खेल मंत्रालय और युवा विभाग को बधाई देता हूं। जो प्रस्तुति दी गई, उसे देखकर लगता है कि मुझे फिटनेस के लिए भाषण देने की जरूरत ही नहीं है। बॉडी फिट है तो माइंड हिट है। फिटनेस के लिए इन्वेस्टमेंट तो जीरो है लेकिन इसमें रिटर्न 100% है।

इस अभियान का मकसद लोगों को फिट रहने के लिए जागरूक बनाना है। फिट इंडिया कैंपेन में उद्योग जगत, फिल्मी जगत, खेल जगत के अलावा अन्य अनेक हस्तियां शामिल हुईं।। मोदी ने हाल ही में ‘मन की बात’ में इस अभियान का जिक्र किया था।

‘स्वस्थ रहने से सभी कार्य सिद्ध होते हैं’

मोदी ने कहा, ‘‘फिटनेस एक जन आंदोलन बनना चाहिए। बैडमिंटन, कुश्ती समेत सभी खेलों में हमारे खिलाड़ी उम्मीदों को नए पंख लगा रहे हैं। ये नए भारत के आत्मविश्वास का पैमाना है। खेलों के प्रति बेहतर माहौल बनाने के लिए जो प्रयास हुए उसका लाभ मिलता दिखाई दे रहा है।’’

‘‘फिटनेस एक शब्द नहीं, बल्कि स्वस्थ और समृद्ध जीवन की एक जरूरत है। हमारी संस्कृति में फिटनेस पर जोर दिया गया है। यह हमारे जीवन का सहज हिस्सा रही है। हमारे पूर्वजों ने कहा है कि व्यायाम से ही स्वास्थ्य, लंबी आयु और सुख मिलता है। स्वस्थ रहने से सभी कार्य सिद्ध होते हैं, अब सुनने को मिलता है कि स्वार्थ से ही सभी कार्य सिद्ध होते हैं। इसलिए स्वार्थ से स्वस्थ के भाव का कार्य जरूरी हो गया है।’’

‘आधुनिक तकनीकों ने शारीरिक गतिविधियां कम कीं’

प्रधानमंत्री के मुताबिक, ‘‘फिटनेस पर ध्यान नहीं देने से समाज में एक उदासीनता आ गई है। पहले एक व्यक्ति दिनभर में कुछ किलोमीटर पैदल चल लिया करता था। आधुनिक साधनों और तकनीक ने शारीरिक गतिविधियां कम कर दी हैं। टेक्नोलॉजी हमें बताती है कि आप आज कितने कदम चले। बहुत से लोग स्वास्थ्य के प्रति सतर्क हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो डेली लाइफ पर ध्यान नहीं देते। कई लोग आराम से खाना खाते हुए डाइटिंग पर बातें करते रहते हैं। घर में फिटनेस के लिए सामान होते हैं, लेकिन कुछ ही दिनों में एक कमरे में रख दिए जाते हैं।’’

‘‘आज देश में डायबिटीज जैसे अनेक बीमारियां बढ़ती जा रही हैं। बच्चे भी इससे पीड़ित हो रहे हैं, नौजवानों को 40-50 साल में ही हार्ट अटैक आ रहा है। ये लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियां हैं। हम डेली रूटीन में बदलाव कर इनसे बचा जा सकता है। इन बदलावों के लिए प्रेरित करना ही फिट इंडिया मूवमेंट है। व्यायाम और फिटनेस रोजमर्रा की जिंदगी में चर्चा का विषय बनना चाहिए। दुनियाभर में ऐसे अभियानों में इसकी जरूरत महसूस की जा रही है। पड़ोसी चीन भी हेल्दी चाइना 2030 पर काम कर रहा है।’’

मूवमेंट के लिए अलग सचिवालय बनाने का प्रस्ताव

खेल मंत्रालय के प्रस्ताव के मुताबिक, अभियान का पहला साल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर केंद्रित रहेगा। दूसरे साल में पौष्टिक भोजन और खाने की आदतों पर ध्यान दिया जाएगा। जबकि अभियान के तीसरे साल में टिकाऊ और पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया जाएगा। चौथा साल स्वस्थ जीवन शैली की आदतें, स्वास्थ्य के अनुकूल चीजें और सेवाओं को आदत में शामिल करने पर केंद्रित रहेगा। फिट इंडिया मूवमेंट के लिए अलग से सचिवालय बनाने का प्रस्ताव भी है।

पहले महीने में वॉकथान, साइकिल और चेकअप कैंप से शुरुआत होगी

प्रस्ताव के मुताबिक, अभियान के पहले महीने में देश के सभी शिक्षण संस्थानों में खेल प्रतिभाओं के साथ वॉकथान, साइकिल रैली आयोजित होंगी और चेकअप कैंप लगाए जाएंगे। दूसरे महीने में कस्बा, जिलों में स्कूल और यूनिवर्सिटी में हर स्तर पर खेल इवेंट होंगे। इसमें सभी छात्रों को शारीरिक गतिविधि में शामिल होना जरूरी होगा। तीसरे महीने में सोशल मीडिया के जरिए फिटनेस क्लब बनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि वे हर हफ्ते शारीरिक गतिविधियों में परिवार और दोस्तों को शामिल कर सकें। चौथे महीने में खेल मैदानों को तैयार करने पर काम होगा।