Vinesh Phogat - Sach Kahoon Hindi

Vinesh Phogat: विनेश फोगाट एशियन गेम्स 2026 के सिलेक्सन ट्रायल के लिए अयोग्य: डब्ल्यूएफआई
नई दिल्ली। Vinesh Phogat: तीन बार की ओलंपियन विनेश फोगट को रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (डब्ल्यूएफआई) द्वारा घोषित मानदंडों के अनुसार एशियन गेम्स 2026 के सिलेक्शन ट्रायल के लिए बुधवार को अयोग्य घोषित कर दिया गया। फेडरेशन के अनुसार,सेलेक्शन ट्रायल के लिए पात्रता तीन घरेलू प्रतियोगिताओं - 2025 सीनियर नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप, 2026 सीनियर फेडरेशन कप और अंडर-20 नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप के पदक विजेताओं तक सीमित है।

सीनियर नेशनल चैंपियनशिप दिसंबर में आयोजित की गई थी, जबकि फेडरेशन कप फरवरी में हुआ था। विनेश फोगाट ने इनमें से किसी भी प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लिया है, क्योंकि वह पेरिस 2024 ओलंपिक के बाद से प्रतिस्पर्धा से दूर रही हैं और इसलिए पात्रता मानदंडों को पूरा नहीं करती हैं। उन्होंने ग्रीष्मकालीन खेलों के तुरंत बाद रेसलिंग से संन्यास ले लिया था, लेकिन पिछले साल दिसंबर में विनेश ने कुश्ती में फिर से वापसी की घोषणा की थी।

मैदान से दूर रहने के दौरान उन्होंने एक व्यक्तिगत उपलब्धि भी हासिल की, क्योंकि वह पिछले साल जुलाई में माँ बनी थीं। 31 वर्षीय भारतीय पहलवान ने हाल ही में उत्तर प्रदेश में 10 से 12 मई तक होने वाले नेशनल ओपन रैंकिंग टूनार्मेंट को अपनी वापसी के लिए चुना था। रेसलिंग फेडरेशन आॅफ इंडिया के अनुसार, नेशनल ओपन रैंकिंग टूनार्मेंट के परिणाम चयन ट्रायल में पात्रता के लिए मान्य नहीं होंगे। फेडरेशन ने एशियन गेम्स के सेलेक्शन ट्रायल इसी महीने के अंत में दो दिनों में आयोजित करने का फैसला किया है।

महिला कुश्ती के चयन ट्रायल 30 मई को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में होंगे, जबकि पुरुषों की फ्रीस्टाइल और ग्रीको-रोमन प्रतियोगिताएं 31 मई को लखनऊ के क्षेत्रीय केंद्र में होंगी। ये ट्रायल सभी 18 ओलंपिक भार वर्गों में आयोजित किए जाएंगे, जिनमें से प्रत्येक में तीन डिसिप्लिन में छह कैटेगरी होंगी। फेडरेशन ने यह भी स्पष्ट किया है कि चयन प्रक्रिया में पिछले प्रदर्शनों पर विचार नहीं किया जाएगा, केवल सेलेक्शन ट्रायल के रिजल्ट पर ही ध्यान दिया जाएगा। एशियन गेम्स 2026 19 सितंबर से चार अक्टूबर तक जापान में होंगे।

Vinesh Phogat: महिला पहलवान विनेश फोगट ने संन्यास वापस लिया
नई दिल्ली। Vinesh Phogat: तीन बार की ओलंपियन महिला पहलवान विनेश फोगाट ने शुक्रवार को कुश्ती से संन्यास लेने के अपने फैसले को वापस ले लिया है। फोगाट ने भावुक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने संन्यास से वापसी की घोषणा करते हुए कहा कि अब उनका लक्ष्य लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक में प्रतिस्पर्धा करना है। पिछले साल विनेश फोगाट ने पेरिस 2024 ओलंपिक के तुरंत बाद संन्यास ले लिया था। ठीक एक दिन बाद जब उन्हें स्वर्ण पदक मुकाबले से ज्यादा वजन होने की वजह से अयोग्य घोषित किया गया था।

विनेश (Vinesh Phogat) ने आज सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘लोग मुझसे पूछते रहे कि क्या पेरिस मेरे करियर का अंत है। लंबे समय तक मेरे पास इसका जवाब नहीं था। मुझे मैट से, दबाव से, उम्मीदों से, यहां तक कि अपनी महत्वाकांक्षाओं से भी दूर हटने की जरूरत थी। इतने सालों में पहली बार, मैंने खुद को चैन की सांस लेने दी। उन्होंने कहा, ‘मैंने अपने सफर के महत्व को समझने के लिए समय लिया, ऊंचाइयों, दिल टूटने के पलों, बलिदानों और मेरे उन रूपों को समझा जिन्हें दुनिया ने कभी नहीं देखा। और इसी आत्मचिंतन में मुझे सच्चाई मिली, कि मुझे अब भी इस खेल से प्यार है। मैं अब भी प्रतिस्पर्धा करना चाहती हूं। New Delhi

Brij Bhushan Singh: ‘‘विनेश फोगाट को मिली धोखाधड़ी की सजा’’
Haryana Assembly Election 2024: चंडीगढ़ (एजेंसी)। भाजपा नेता बृज भूषण शरण सिंह जोकि पूर्व डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष (Former WFI president Brij Bhushan ) भी रहे हैं, ने शनिवार को ओलंपिक पहलवान विनेश फोगाट पर निशाना साधते हुए उन पर ‘धोखाधड़ी’ का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, ‘‘आप पेरिस ओलंपिक में धोखा देकर शामिल हुए थे, भगवान ने उसी की सजा आपको दी है।’’ Brij Bhushan Singh

एक मीडिया रिपोर्ट में बृज भूषण सिंह ने बजरंग पुनिया, विनेश फोगाट और कांग्रेस नेता भूपिंदर हुड्डा के बीच मिलीभगत का संकेत दिया। उल्लेखनीय है कि बृज भूषण के खिलाफ पहलवानों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए विरोध किया था। वहीं पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया हरियाणा विधानसभा चुनाव से कुछ हफ्ते पहले शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। फोगाट को जुलाना से आगामी हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में टिकट मिली है, जबकि पुनिया को अखिल भारतीय किसान कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

रिपोर्ट में एक राजनीतिक घटनाक्रम पर अपनी पहली प्रतिक्रिया देते हुए बृज भूषण शरण सिंह ने कहा, ‘‘मैं बेटियों का अपमान करने का दोषी नहीं हूं। अगर बेटियों का अपमान करने का कोई दोषी है तो वो बजरंग और विनेश फोगाट हैं और जिसने इसकी पटकथा लिखी, भूपिंदर हुड्डा इसके लिए जिम्मेदार हैं। अगर बीजेपी मुझसे हरियाणा चुनाव में प्रचार करने के लिए कहेगी तो मैं इसके लिए तैयार हूं। एक दिन कांग्रेस को पछताना पड़ेगा…’’

‘‘भगवान ने विनेश फोगाट को दी धोखाधड़ी की सजा’’ | Brij Bhushan Singh

भाजपा नेता ने कहा, ‘‘मैं विनेश फोगाट से पूछना चाहता हूं कि क्या कोई खिलाड़ी एक दिन में 2 भार वर्गों में ट्रायल दे सकता है। क्या वजन के बाद 5 घंटे के लिए ट्रायल रोके जा सकते हैं?… आप कुश्ती नहीं जीते, आप धोखाधड़ी करके वहां गए थे। भगवान ने आपको इसके लिए दंडित किया है।’’ ब्रज भूषण ने तीखी टिप्पणी करते हुए आरोप लगाया कि पहलवानों ने दो साल से अधिक समय तक ‘अभ्यास’ नहीं किया। ‘हरियाणा खेलों के क्षेत्र में भारत का ताज है।’ और उन्होंने लगभग 2.5 साल तक कुश्ती गतिविधियों को रोक दिया।’’

‘‘बजरंग पुनिया बिना ट्रायल के एशियाई खेलों में चले गए’’

बजरंग पुनिया के खिलाफ आरोपों की बौछार करते हुए बृज भूषण ने कहा, ‘‘क्या यह सच नहीं है कि बजरंग बिना ट्रायल के एशियाई खेलों में चले गए? मैं उन लोगों से पूछना चाहता हूं जो कुश्ती के विशेषज्ञ हैं।’’

ये सारी कांग्रेस की मिलीभगत है | Brij Bhushan Singh

पूर्व डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह (Former WFI president Brij Bhushan ) ने पहलवानों और हरियाणा कांग्रेस के नेताओं दीपेंद्र हुड्डा और भूपेंद्र हुड्डा के बीच मिलीभगत का आरोप लगाया। भूपेंद्र हुड्डा पर निशाना साधते हुए बृज भूषण ने आरोप लगाया कि ‘पहलवानों के आंदोलन’ के पीछे हरियाणा कांग्रेस के नेताओं का हाथ है।

बृजभूषण ने मीडिया रिपोर्ट में कहा, ‘‘करीब दो साल पहले, इन खिलाड़ियों ने 18 जनवरी को एक साजिश शुरू की थी। जिस दिन यह सब शुरू हुआ, मैंने कहा था कि यह एक राजनीतिक साजिश है। इसमें कांग्रेस शामिल थी, दीपेंद्र हुड्डा शामिल थे, भूपेंद्र हुड्डा शामिल थे। पूरी स्क्रिप्ट लिखी गई थी। यह खिलाड़ियों का आंदोलन नहीं है और अब करीब दो साल बाद यह स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस इस नाटक में शामिल थी।’’ Brij Bhushan Singh

Congress: विनेश फोगाट, बरजंग पूनिया कांग्रेस में हुए शामिल
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। Congress: पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया के कांग्रेस के टिकट पर हरियाणा विधानसभा चुनाव में उतरने की अटकलों के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से उनके आवास पर मुलाकात की है। दोनों पहलवानों ने इसी सप्ताह कांग्रेस अध्यक्ष से दूसरी बार मुलाकात की है। इस दौरान कांग्रेस महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल भी खड़गे के आवास पर मौजूद थे। इस मुलाकात से अब अटकलों का दौर तेज हो गया है कि दोनों पहलवानों को कांग्रेस हरियाणा विधानसभा चुनाव में उतार रही है। New Delhi

खड़गे ने इस मुलाकात की जानकारी देते हुए खुद ट्वीट करके कहा, “चक दे इंडिया, चक दे हरियाणा। दुनिया में भारत का नाम रौशन करने वाले हमारे प्रतिभाशाली चैंपियन विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया से 10 राजाजी मार्ग पर मुलाकात। हमें आप दोनों पर गर्व है।” दोनों पहलवानों ने इससे पहले खड़गे के साथ ही पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से भी मुलाकात की थी। सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस की हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी करने में देरी की वजह यही है। वहीं रेसलर विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। बजरंग पूनिया ने खुद ही इस बात की जानकारी दी थी, उनकी तरफ से कहा गया था कि दोनों कांग्रेस में शामिल होंगे। अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलने के बाद हरियाणा इकाई ने दोनों ही दिग्गजों को पार्टी की सदस्यता दिलवा दी है।New Delhi

यह भी पढ़ें:– Narendra Modi: राष्ट्रीय सम्मान से पुरस्कृत शिक्षकों से मिले प्रधानमंत्री मोदी

Haryana Assembly Election: पहलवानी छोड़ राजनीति में उतरे विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया! कांग्रेस की इन सीटों से लड़ेंगे चुनाव : रिपोर्ट
Haryana Assembly Election 2024: चंडीगढ़ (एजेंसी)। पहलवानी में काफी उठापटक के बाद आखिकर विनेश फोगाट (Vinesh Phogat ) ने अब हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है, उनके जुलाना सीट से चुनाव लड़ने की उम्मीदें जताई जा रही हैं, वहीं बजरंग पुनिया के भी बादली से चुनाव लड़ने की उम्मीदें हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति बुधवार या गुरुवार को पहलवानों के नामों को मंजूरी दे सकती है। रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस ने कहा, ‘‘उनकी उम्मीदवारी पर जल्द ही घोषणा हो सकती है।’’ Haryana Assembly Election

चुनावों को लेकर बजरंग पुनिया और विनेश फोगट ने बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। उल्लेखनीय है कि बादली कांग्रेस की सीट है, जिस पर बजरंग पुनिया चुनाव लड़ सकते हैं, जबकि जुलाना पर फिलहाल जननायक जनता पार्टी के अमरजीत ढांडा का कब्जा है। रिपोर्ट के अनुसार वाकिफकार लोगों के हवाले से बताया गया है कि विनेश फोगाट ने जुलाना सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी, जबकि कांग्रेस चाहती थी कि वह गुरुग्राम के नजदीक वाली सीट से चुनाव लड़ें।

कांग्रेस इस बात पर चुप्पी साधे हुए है | Haryana Assembly Election

कांग्रेस इस बात पर चुप्पी साधे हुए है कि पुनिया और फोगाट को मैदान में उतारा जाए या नहीं! एआईसीसी महासचिव प्रभारी हरियाणा दीपक बाबरिया ने मंगलवार को कहा कि गुरुवार तक स्पष्टता प्रदान की जाएगी। इस संबंध में कांग्रेस ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर फोगाट और पुनिया के साथ गांधी की एक तस्वीर भी साझा की। विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया यौन उत्पीड़न के आरोपों पर भाजपा नेता बजरंग पुनिया के खिलाफ पहलवानों के विरोध का हिस्सा थे।

साथ ही विनेश फोगाट ने 50 किलोग्राम स्वर्ण पदक मुकाबले से अयोग्य घोषित होने के एक दिन बाद एक खिलाड़ी के रूप में अपनी सेवानिवृत्ति की घोषणा की थी। फोगाट का वजन 100 ग्राम अधिक पाया गया था। उनके घर लौटने के बाद से इस बात की अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह अपनी चचेरी बहन बबीता की तरह सक्रिय राजनीति में प्रवेश करेंगी जो भाजपा विधायक हैं। Haryana Assembly Election

Haryana News: सीएम के चेहरे को लेकर कुमारी सैलजा का आया बड़ा ब्यान!

Vinesh Phogat News: विनेश फोगट की अपील खारिज होने के बाद भी प्रधानमंत्री मोदी ने बांधे तारीफों के पुल
Vinesh Phogat News: नई दिल्ली (एजेंसी)। पेरिस ओलंपिक के फाइनल में पहुंचने वाली भारत की पहली महिला पहलवान विनेश फोगट की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने उनके उल्लेखनीय प्रदर्शन और फाइनल में पहुंचने के लिए काफी प्रशंसा की।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार स्वतंत्रता दिवस 2024 के अवसर पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने राजधानी दिल्ली में 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आवास पर भारतीय एथलीटों और हाल ही में समाप्त हुए पेरिस ओलंपिक 2024 के पदक विजेताओं के लिए एक बैठक एवं स्वागत समारोह रखा। इस दौरान पेरिस ओलंपिक से लौटे भारतीय दल के साथ बातचीत करते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने विनेश की उपलब्धि का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘विनेश पेरिस ओलंपिक में महिला कुश्ती के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं, जोकि हम सभी के लिए बहुत गर्व की बात है।’’

The Indian contingent displayed their exceptional performances at the Paris Olympics. Each athlete delivered their best. The entire nation is proud of their achievements. https://t.co/oY6ha34wne

— Narendra Modi (@narendramodi) August 16, 2024

VIDEO | "Vinesh became the first Indian to reach the wrestling finals. It is a moment of great pride for us," said PM Modi (@narendramodi) on wrestler Vinesh Phogat's performance at Paris Olympics 2024, while interacting with Indian Olympic contingent at his residence in Delhi… pic.twitter.com/kZa8KLFwl7

— Press Trust of India (@PTI_News) August 16, 2024

ये है मामला | Vinesh Phogat News

कुश्ती चैंपियनशिप मैच की सुबह जब विनेश का भार सुनियोजित वजन सीमा से 100 ग्राम अधिक पाया गया, तो उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि को गहरा धक्का लगा, क्योंकि मात्र 100 ग्राम भार अधिक होने पर उन्हें पेरिस ओलंपिक में महिलाओं की 50 किलोग्राम स्वर्ण पदक प्रतियोगिता से अयोग्य करार दे दिया गया। विनेश ने इस विनाशकारी घटना के बाद सोशल मीडिया पर कुश्ती से संन्यास की घोषणा की।

इतना ही नहीं उन्होंने ओलंपिक से अपनी अयोग्यता को रद्द करने के लिए कोर्ट आॅफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स (CAS) में अपील दायर करते हुए 50 किलोग्राम भार वर्ग में साझा रजत पदक देने की मांग की। लेकिन विनेश की अपना पहला ओलंपिक पदक जीतने का सपना उस समय चकनाचूर हो गया, जब CAS के एड-हॉक डिवीजन ने उनकी अयोग्यता के खिलाफ अपील खारिज कर दी। Vinesh Phogat News

Menstrual Leave Policy For Women : खुशखबरी! अब इस राज्य की महिलाओं को ये समस्या आने पर मिलेगी छुट्टी…

Vinesh Phogat Case: विनेश फोगाट की अपील हुई खारिज, सिल्वर मेडल की आखिरी उम्मीद टूटी
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। Vinesh Phogat Case: भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट की संयुक्त रूप से रजत पदक दिये जाने की अपील को कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन के एडहॉक डिवीजन (कैस) ने बुधवार को खारिज कर दिया है। कैस ने दो बार फैसला टालने के बाद अचानक विनेश की अपील को खारिज कर दिया है। इसको लेकर भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष डॉ. पीटी उषा ने खेल पंचाट न्यायालय (कैस) के फैसले पर आश्चर्य और नाराजगी व्यक्त की है। Vinesh Phogat Case

आईओए ने एक बयान में कहा है कि पेरिस ओलंपिक में स्पर्धा के एक दिन बाद दूसरे दिन वजन के उल्लंघन के लिए एथलीट को पूरी तरह से अयोग्य घोषित करना गहन जांच का विषय है। भारत की ओर से कानूनी प्रतिनिधियों ने कैस के समक्ष अपनी बात रखी थी। आईओए ने अपने बयान में कहा कि कैसा का फैसला आने के बाद भी आईओए फोगाट के पूर्ण समर्थन में खड़ा है और आगे के कानूनी विकल्पों की तलाश कर रहा है। आईओए यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि विनेश के मामले की सुनवाई हो। Vinesh Phogat Case

आईओए खेलों में न्याय और निष्पक्षता की वकालत करना जारी रखेगा। उल्लेखनीय है कि विनेश ने महिला कुश्ती के 50 किग्रा वर्ग में लगातार तीन मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह बनाई थी। लेकिन फाइनल मुकाबले से पहले ओलिंपिक कमेटी ने विनेश का वजन 50 किलो से 100 ग्राम वजन अधिक पाये जाने के कारण उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया था। जिसके बाद विनेश ने कैस में अपील दायर कर संयुक्त रूप से रजत पदक दिये जाने की मांग की थी।

यह भी पढ़ें:– 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने नालंदा विश्वविद्यालय के बारे में किया बड़ा ऐलान

Vinesh Phogat News ‘‘वे नहीं चाहते थे कि विनेश पदक जीते। मुझे पता था कि कुछ गड़बड़ है’’
Vinesh Phogat News : पेरिस (एजेंसी)। महिला पहलवान विनेश फोगाट (Wrestler Vinesh Phogat) मामले में शीर्ष अदालत ने संकेत दिए कि ओलंपिक अयोग्यता विवाद में विनेश फोगाट द्वारा अपने निष्कासन के बाद ‘तत्काल अंतरिम उपाय’ का अनुरोध नहीं किया गया था। खेल पंचाट न्यायालय के एक बयान से संकेत मिलता है कि भारतीय एथलीट ने अयोग्यता के कुछ घंटों बाद ही नए वजन के लिए अपील की थी और फाइनल में प्रतिस्पर्धा करने की मांग की थी। हालांकि बाद में अदालत ने यह कहते हुए अपील खारिज दी थी कि ‘सुनवाई की प्रक्रिया के लिए बहुत कम समय है।’’ Vinesh Phogat

विनेश फोगाट मामले में एक सोशल मीडिया यूजर्स ने पूछा, ‘‘मध्यस्थता न्यायालय द्वारा पारित आदेश गंभीर मुद्दे उठाता है। इसमें कहा गया है:- विनेश फोगट द्वारा दायर अपील में तत्काल अंतरिम उपाय करने का अनुरोध नहीं किया गया था। टीम इंडिया और भारतीय कुश्ती महासंघ के अधिकारी उस समय कहां थे? पूरी सुनवाई तक फाइनल को स्थगित करने की मांग की जा सकती थी। विनेश को अकेला छोड़ दिया गया?’’ एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने कहा, ‘‘इसमें निश्चित रूप से कुछ आंतरिक मतभेद हंै।’’

‘‘विनेश के पास अभी भी फाइनल में खेलकर स्वर्ण जीतने का मौका हो सकता था

तीसरे ने गुस्से में कहा, ‘‘विनेश के पास अभी भी फाइनल में खेलकर स्वर्ण जीतने का मौका हो सकता था। त्वरित कार्रवाई करने और न्याय के लिए दौड़ने के बजाय, हमने उसके लिए संवेदना व्यक्त करने के लिए ट्वीट करने का सहारा लिया।’’कई अन्य लोगों ने भारतीय सरकार के साथ-साथ आईओए पर भी ‘उसके मामले को आगे बढ़ाने’ में विफल रहने के लिए हमला किया। ‘‘वे नहीं चाहते थे कि विनेश पदक जीते। मुझे पता था कि कुछ गड़बड़ है।’’ Vinesh Phogat

इसी तरह के कई सवाल पोस्ट में उठाए गए। इस बीच अन्य लोगों ने जोर देकर कहा कि घटनाओं का क्रम हालांकि दुर्भाग्यपूर्ण, मौजूदा कानूनों के अनुरूप था। एक एक्स यूजर्स ने जवाब दिया, ‘‘तो क्या यह पहली बार था कि कुश्ती प्रतियोगी का वजन अधिक था और उसे अयोग्य घोषित किया गया? निश्चित रूप से नहीं। नियम अनुचित हो सकते हैं, लेकिन वे वैसे ही थे जैसे थे, उसने अपने वजन की सावधानीपूर्वक निगरानी न करके गलती की’’ ‘‘आप किस आधार पर फाइनल में देरी की मांग कर सकते हैं जब आपका एथलीट अधिक वजन का है?’’

एक अन्य ने आश्चर्य जताया। विनेश फोगट ने बुधवार को ओलंपिक फाइनल से अयोग्य घोषित होने के बाद खेल पंचाट न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। सीएएस के साथ सुनवाई चल रही है, जिसमें अधिकारियों ने संकेत दिया है कि ‘‘ओलंपिक खेलों के खत्म होने से पहले फैसला आने की उम्मीद है।’’ Vinesh Phogat

सीएएस के बयान में उनकी याचिका के बारे में वास्तव में क्या कहा गया?

‘‘आवेदक ने शुरू में सीएएस एड हॉक डिवीजन से चुनौती दिए गए निर्णय को रद्द करने और फाइनल मैच से पहले एक और वजन-माप का आदेश देने के साथ-साथ यह घोषणा करने का निर्णय मांगा था कि उसे फाइनल में भाग लेने के लिए योग्य और योग्य घोषित किया जाए। हालांकि, उसने तत्काल अंतरिम उपायों का अनुरोध नहीं किया। सीएएस एड हॉक डिवीजन प्रक्रिया तेज है, लेकिन एक घंटे के भीतर योग्यता पर निर्णय जारी करना संभव नहीं था, यह ध्यान में रखते हुए कि प्रतिवादी यूडब्ल्यूडब्ल्यू को पहले सुनना होगा। हालांकि, प्रक्रिया जारी है और आवेदक ने पुष्टि की है कि वह चुनौती दिए गए निर्णय को रद्द करना चाहती है और वह एक (साझा) रजत पदक से सम्मानित होने का अनुरोध करती है।’’ Vinesh Phogat

ओलंपिक विजेता मनु भाकर को हरियाणा एवं पंजाब के मुख्यमंत्रियों ने किया सम्मानित

Vinesh Phogat Plea : विनेश फोगट की अपील हुई स्वीकार! आज हो सकती है सुनवाई
Vinesh Phogat Plea : नई दिल्ली (एजेंसी)। खेल पंचाट न्यायालय (सीएएस) में विनेश फोगट की अपील स्वीकार कर ली गई है और इस अपील की सुनवाई आज हो सकती है, यह 9 अगस्त (शुक्रवार) को भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे के आसपास है। अंतरिम फैसला सुनवाई के करीब एक घंटे बाद आने की संभावना जताई जा रही है। यह विनेश फोगट और भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के लिए एक बड़ी राहत की बात है, क्योंकि सीएएस ने गुरुवार को अपने शुरूआती आकलन में महिलाओं की 50 किग्रा कुश्ती में संयुक्त रजत पदक की मांग करने की विनेश की याचिका को सही पाया और इसे स्वीकार कर लिया। Vinesh Phogat Plea

गुरुवार को अमेरिका की सारा एन हिल्डेब्रांट के खिलाफ स्वर्ण पदक मुकाबले से 4 घंटे पहले विनेश को पेरिस ओलंपिक 2024 से अयोग्य करार दे दिया गया था। क्योंकि भारतीय पहलवान को वजन मापने की प्रक्रिया में 100 ग्राम वजन ज्यादा पाया गया था और वह पास नहीं हो पाई थी। ओलंपिक फाइनल में प्रवेश करने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनने के बावजूद कम से कम रजत पदक सुनिश्चित करने के बावजूद उनसे पोडियम स्थान छीन लिया गया। Vinesh Phogat Plea

CM Nayab Singh Saini: कुश्ती को अलविदा कह चुकी विनेश फोगाट के लिए सीएम नायब सैनी ने किया ये बड़ा ऐला…

CM Nayab Singh Saini: कुश्ती को अलविदा कह चुकी विनेश फोगाट के लिए सीएम नायब सैनी ने किया ये बड़ा ऐलान!
CM Nayab Singh Saini: पेरिस/चंडीगढ़ (एजेंसी)। भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) ने ओलंपिक में फाइनल मुकाबले के लिए अयोग्य ठहराए जाने के बाद वीरवार को कुश्ती को अलविदा कह दिया। फोगाट ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ‘‘माँ कुश्ती मेरे से जीत गई मैं हार गई। माफ करना, आपका सपना, मेरी हिम्मत सब टूट चुके हैं। इससे ज्यादा ताकत नहीं रही अब। अलविदा कुश्ती 2021-2024। आप सबकी हमेशा ऋणी रहूंगी।’’ Nayab Singh Saini

उल्लेखनीय है कि बुधवार को 50 किग्रा. कुश्ती वर्ग के फाइनल मुकाबले के लिए विनेश फोगाट को यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) द्वारा अयोग्य घोषित किया गया था। इस बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा के लिए महिला पहलवान विनेश फोगाट एक चैंपियन है और राज्य सरकार उन्हें ओलम्पिक में रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ी की तरह सभी सम्मान, सुविधा और पुरस्कार देगी। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, ‘‘हरियाणा की हमारी बहादुर बेटी विनेश फौगाट ने जबरदस्त प्रदर्शन करके ओलंपिक में फाइनल में प्रवेश किया था। Nayab Singh Saini

Nayab Singh Saini, CM Haryana : हरियाणा की हमारी बहादुर बेटी विनेश फौगाट ने जबरदस्त प्रदर्शन करके ओलंपिक में फाइनल में प्रवेश किया था। किन्हीं भी कारणों से वो भले ही ओलंपिक का फाइनल नहीं खेल पाई हो लेकिन हम सबके लिए वो एक चैंपियन है। हरियाणा सरकार ओलंपिक रजत पदक विजेता को जो सम्मान, ईनाम और सुविधाएँ देती है वे सभी विनेश फौगाट को भी कृतज्ञतापूर्वक दी जाएंगी। हमें आप पर गर्व है विनेश!’’

-नायब सिंह सैनी, सीएम हरियाणा

Asia Book of Records : सिरसा की 7 वर्षीय अवंतिका ने आंखों पर पट्टी बांध दिखाया ऐसा कमाल, पूरी दुनिया में मच गया धमाल!

Vinesh Phogat News : विनेश फोगट मामले में डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष के ब्यान से मचा तहलका!
‘‘इसमें विनेश फोगट की गलती नहीं है’’ अध्यक्ष ने सहयोगी स्टाफ को ठहराया दोषी

Vinesh Phogat News : पेरिस (एजेंसी)। पेरिस ओलंपिक (Paris Olympics 2024) में महिलाओं की 50 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती स्पर्धा से विनेश फोगट को अयोग्य घोषित कर देने के मामले में भारतीय कुश्ती महासंघ (Wrestling Federation of India) (WFI) के अध्यक्ष संजय सिंह ने बुधवार को जारी एक ब्यान में पहलवान विनेश फोगट के सहयोगी स्टाफ पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘मैं इसे विनेश की गलती नहीं मानता, क्योंकि वह असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन कर रही थी। हमारे कोच और फिजियो तथा पोषण विशेषज्ञ सहित सहयोगी स्टाफ को यह सुनिश्चित करना चाहिए था कि उसे किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े।’’ Vinesh Phogat News

भारतीय पहलवान को अयोग्य घोषित किए जाने के कुछ घंटों बाद संजय सिंह ने यह ब्यान जारी कर कहा, ‘‘हमसे जो भी संभव होगा, वह करेंगे।’’ बुधवार की सुबह उन्होंने कहा, अपने पदक मुकाबले की सुबह, तीसरे ओलंपिक में गौरव की दहलीज पर खड़ी विनेश फोगट को अयोग्य करार दे दिया गया, क्योंकि उनका वजन अनुमान से 100 ग्राम अधिक था। मामले को गंभीरता से लेते हुए डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष ने जांच की मांग की है और भारत सरकार से ‘‘जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया क्योंकि उन्होंने भारत के 1.4 अरब लोगों को निराश किया है।’’

एक मीडिया रिपोर्ट में संजय सिंह के हवाले से कहा गया, ‘‘सुबह मुझे गांव से फोन आया कि विनेश का वजन बढ़ गया है। सिर्फ 100 ग्राम नहीं बल्कि काफी अधिक वजन।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने तुरंत यूडब्ल्यूडब्ल्यू के अधिकारियों से संपर्क किया जो उसका वजन कर रहे थे और उन्होंने मुझे बताया कि वजन बहुत अधिक था। मैंने कुछ समय और रियायत मांगी, लेकिन उन्होंने यह कहते हुए मना कर दिया कि उनके अपने नियम हैं। अयोग्य ठहराए जाने के भावनात्मक प्रभाव की ओर इशारा करते हुए, संजय सिंह ने इसे ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ कहा, क्योंकि पूरा देश उनकी जीत की उम्मीद कर रहा था। रिपोर्ट में आगे कहा, ‘‘भगवान उन्हें शक्ति दे क्योंकि उन्होंने 3 मैचों में शानदार प्रदर्शन किया और उन्हें जीता भी। ऐसे समय में पूरा देश उनके साथ खड़ा है।’’ Vinesh Phogat News

Paris Olympics 2024 : ओलंपिक में डिसक्वालीफाई होने के बाद विनेश फोगट ने किया ऐसा ऐलान! हर कोई हैरान!…

Paris Olympics 2024 : ओलंपिक में डिसक्वालीफाई होने के बाद विनेश फोगट ने किया ऐसा ऐलान! हर कोई हैरान!
Paris Olympics 2024 : भारत की होनहार पहलवान विनेश फोगट (Wrestler Vinesh Phogat) का 100 ग्राम वजन क्या बढ़ा कि उन्हें पेरिस ओलंपिक से बाहर होना पड़ा! बुधवार को पेरिस ओलंपिक 2024 में महिलाओं की फ्रीस्टाइल 50 किग्रा प्रतियोगिता एकाएक दिल को तोड़ देने वाली अयोग्यता (Vinesh Phogat DisQualified) करार दिए जाने के एक दिन बाद विनेश फोगट ने कुश्ती का मैदान हमेशा के लिए छोड़ने का फैसला कर दिया। फोगट ने कुश्ती से संन्यास की घोषणा कर दी। विनेश को मात्र 100 ग्राम अधिक वजन पाए जाने के कारण प्रतिष्ठित ओलंपिक से अयोग्य घोषित कर दिया गया था। Vinesh Phogat

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपनी माँ को समर्पित एक भावनात्मक संदेश में अपने संन्यास की घोषणा करते हुए कहा, ‘‘माँ कुश्ती मुझसे जीत गई, मैं हार गई। अब मेरी हिम्मत टूट गई है। मुझे माफ कर दो, तुम्हारा सपना मैं पूरा नहीं कर सकी, अब मुझमें और ताकत नहीं है। अलविदा कुश्ती 2001-2024। मैं हमेशा आप सभी की क्षमा के लिए हमेशा ऋणी रहूंगी।’’ Vinesh Phogat

ऐसे हुई विनेश फोगट ओलंपिक फाइनल से बाहर | Vinesh Phogat

ओलंपिक में कुश्ती का अंतिम मुकाबला और केवल एक दिन शेष, लेकिन विनेश फोगट के सपने तब टूट गए, जब उन्होंने मुकाबले के लिए निर्धारित वजन की श्रेणी 50 किलोग्राम को पार कर लिया और उन्हें पता भी नहीं चला। जब कुश्ती होने से पहले ओलंपिक फाइनल के दिन फोगट का वजन 100 ग्राम अधिक पाया गया। केवल 100 ग्राम अधिक वजन होने के कारण उन्हें अपने खेल करियर के सबसे बड़े दिन पर अयोग्य करार दिया गया।

मंगलवार को जब चेक किया गया तो फोगट का वजन 100 ग्राम अधिक पाया गया जिसके बाद उन्होंने अतिरिक्त वजन कम करने के लिए कठोर व्यायाम और प्रशिक्षण सत्र से गुजरना पड़ा। हताश विनेश ने केवल “थोड़ा पानी पिया”, अपने बाल कटवाए और पूरी रात जागकर कसरत की ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उनका वजन निर्धारित सीमा से अधिक न हो। लेकिन सब बेकार। Vinesh Phogat

Public Holiday : 9 अगस्त को छुट्टी का ऐलान! सभी स्कूल, कॉलेज, बैंक व सरकारी कार्यालय रहेंगे बंद, आदे…