Guwahati - Sach Kahoon Hindi

सूर्यवंशी का एक और कहर, राजस्थान रॉयल्स का जीता चौका
गुवाहाटी (एजेंसी)। ध्रुव जुरेल (नाबाद 81) और वैभव सूर्यवंशी (78) की तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल ) 2026 के 17वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 12 गेंदें शेष रहते छह विकेट से शिकस्त दी। आरआर की टूनार्मेंट में यह लगातार चौथी जीत है और वह आठ अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर हैं। आर आर ने 18 ओवरों में चार विकेट पर 202 रन बनाकर मुकाबला छह विकेट से अपने नाम कर लिया। ध्रुव जुरेल ने 43 गेंदों में आठ चौके और तीन छक्के उड़ाते हुए नाबाद 81 रनों की मैच विजयी पारी खेली। रवींद्र जडेजा 25 गेंदों में 24 रन बनाकर नाबाद रहे।

202 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरूआत अच्छी नहीं रही और उसने पहले ही ओवर में यशस्वी जायसवाल (13) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये ध्रुव जुरेल ने वैभव सूर्यवंशी के साथ दूसरे विकेट के लिये तूफानी अंदाज में 108 रन जोड़े।नौवें ओवर में क्रुणाल पंड्या ने वैभव सूर्यवंशी को आउटकर आरसीबी को बड़ी सफलता दिलाई। वैभव सूर्यवंशी ने 26 गेंदों में आठ चौके और सात छक्के उड़ाते हुए 78 रनों की विस्फोट पारी खेली। अगली ही गेंद पर क्रुणाल ने शिमरॉन हेटमायर (शून्य) का शिकार कर लिया। अगले ओवर में जॉश हेजलवुड ने कप्तान रियान पराग (तीन) को आउट कर पवेलियन भेज दिया। पांच रन जोड़कर तीन विकेट गंवा कर संकट में फंसी आर आर को रवींद्र जडेजा ने ध्रुव जुरेल के साथ संभाला और टीम को जीत के अंजाम तक पहुंचाया। दोनों बल्लेबाजों के बीच 68 रनों की अविजित साझेदारी हुई। आरसीबी के लिए जॉश हेजलवुड और क्रुणाल पंड्या ने दो-दो विकेट लिये।

आज यहां इससे पहले वर्षा प्रभावित मुकाबले में कप्तान रजत पाटीदार (63 ), विराट कोहली (32) ओर वेंकटेश अय्यर (नाबाद 29) की शानदार पारियों के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आठ विकेट पर 201 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी को जोफ्रा आर्चर ने पहली ही गेंद पर फिल सॉल्ट (शून्य) को आउट कर पहला झटका दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये देवदत्त पड़िक्कल ने विराट कोहली के साथ पारी को संभालने का प्रयास किया। दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट लिये 44 रनों की साझेदारी हुई। तीसरे ओवर में आर्चर ने पड़िक्कल (14) को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। क्रुणाल पड्या (एक) और विराट कोहली को रवि बिश्नोई ने अपना शिकार बनाया। विराट कोहली ने 16 गेंदों में सात चौकों की मदद से 32 रन बनाये। जितेश शर्मा (पांच) और टिम डेविड (13) को ब्रिजेश शर्मा ने आउट किया। रोमारियो शेफर्ड ने 11 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 22 रन बनाये। उन्हें रवींद्र जडेजा ने आउट किया।

18वें ओवर में संदीप शर्मा ने रजत पाटीदार को आउट कर आरसीबी को बड़ा झटका दिया। पाटीदार ने 40 गेंदों में चार चौके और चार छक्के उड़ाते हुए 63 रनों की पारी खेली। विकेट गिरते रहने के बावजूद आरसीबी ने रनों की रफ्तार को बनाये रखा और स्कोर को 200 रन के पार पहुंचा दिया। आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 201 रनों का विशाल स्कोर बनाया। वेंकटेश अय्यर ने 15 गेंदों में एक चौका और दो छक्के लगाते हुए नाबाद 29 रन बनाये। भुवनेश्वर कुमार नौ रन बनाकर नाबाद रहे। आरआर के लिए जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई और बृजेश शर्मा ने दो-दो विकेट लिये। संदीप शर्मा और रवींद्र जडेजा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

जायसवाल की तूफानी पारी से राजस्थान की जीत की हैट्रिक
गुवाहाटी (एजेंसी)। यशस्वी जायसवाल (नाबाद 77) और वैभव सूर्यवंशी (39) की तूफानी पारियों से राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को वर्षा प्रभावित आईपीएल मुकाबले में मंगलवार को 27 रन से हराकर जीत की हैट्रिक पूरी कर ली। टॉस हारने के बाद राजस्थान ने निर्धारित 11 ओवर में तीन विकेट पर 150 रन का मजबूत स्कोर बनाया और फिर मुंबई को नौ विकेट पर 123 रन पर रोक दिया। राजस्थान रॉयल्स के लिए यह एक जबरदस्त जीत है। जब हार्दिक ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया, तो हालात उनके पक्ष में नहीं थे। यह एक छोटा मैच था, पिच लंबे समय तक कवर्स के नीचे रही थी, जिससे गेंदबाजों को कुछ मदद मिलने की उम्मीद थी; लेकिन जायसवाल और सूर्यवंशी के लिए इन बातों का कोई फर्क नहीं पड़ा, क्योंकि वे पूरी आक्रामकता के साथ मैदान पर उतरे। उन्होंने एक तेज साझेदारी के साथ मैच की लय तय कर दी, जिसकी बदौलत वे 11 ओवरों में ही 150 रन के कुल स्कोर तक पहुँच गए।

मुंबई इंडियंस की रनों का पीछा करने की कोशिश कभी जोर नहीं पकड़ पाई। उन्होंने शुरूआती दो ओवरों में ही रिकेल्टन और सूर्यकुमार के विकेट गँवा दिए, और जल्द ही रोहित भी आउट हो गए। 22 रन पर तीन विकेट गंवाने के बाद मुंबई की चुनौती यहीं दम तोड़ गयी। मुंबई के लिए शेरफेन रदरफोर्ड और नमन धीर ने 25-25 रन बनाये जबकि अन्य बल्लेबाज मैदान पर आते और जल्दी वापस पवेलियन लौटते रहे। राजस्थान की तरफ से नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा और रवि बिश्नोई ने दो-दो विकेट लिए। इससे पहले मुंबई के गेंदबाजों ने पहले तीन ओवर में अपनी लेंथ सही नहीं रखी। जायसवाल और वैभव, दोनों ने मुंबई के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। दीपक चाहर और ट्रेंट बोल्ट, दोनों के ओवर में 22-22 रन बने। यहाँ तक कि बुमराह के ओवर में भी 14 रन बने। हार्दिक ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सिर्फ़ 4 रन दिए। उन तीन ओवरों को छोड़कर, बाकी सभी ओवरों में दोहरे अंकों में रन बने। जायसवाल को मुंबई के खिलाफ खेलना बहुत पसंद है। उनके दोनों आईपीएल शतक इसी टीम के खिलाफ आए हैं, और अगर उन्हें 10 गेंदें और खेलने को मिलतीं, तो आज रात वह अपना तीसरा शतक भी पूरा कर लेते। उन्होंने बहुत ही साफ सोच के साथ बल्लेबाजी की और गेंद को बहुत ही सफाई से हिट किया। जायसवाल ने 32 गेंदों पर नाबाद 77 रन में 10 चौके और चार छक्के मारे जबकि सूर्यवंशी ने 14 गेंदों पर 39 रन में एक चौका और पांच छक्के उड़ाए। कप्तान रियान पराग ने 10 गेंदों पर 20 रन में एक चौका और दो छक्के मारे।

वैभव सूर्यवंशी का तूफानी अर्धशतक, आर आर ने चेन्नई सुपर पर बड़ी जीत दर्ज की
गुवाहाटी (एजेंसी)। गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद वैभव सूर्यवंशी (52) और यशस्वी जायसवाल (नाबाद 38 ) की पारियों की बदौलत राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के तीसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) पर 47 गेंदें शेष रहते आठ विकेट से बड़ी जीत दर्ज की। 26 रन देकर दो विकेट लेने वाले नांद्रे बर्गर को ‘प्लेयर आॅफ द मैच’ का पुरस्कार मिला।

वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की सलामी जोड़ी ने 128 रनों के छोटे से लक्ष्य को अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से उड़ाते हुए महज 6.2 ओवरों में 75 रन ठोक डाले। इस दौरान वैभव सूर्यवंशी ने महज 15 गेंदों में चार चौके और पांच छक्कों की मदद से 50 रन बनाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्हें अंशुल काम्बोज ने आउट किया। वैभव सूर्यवंशी ने 17 गेंदों में चार चौके और पांच छक्कों की मदद से 52 रनों की पारी खेली। नौवें ओवर की तीसरी गेंद पर काम्बोज ने ध्रुव जुरेल को बोल्ड आउट कर अपना दूसरा विकेट लिया। ध्रुव जुरेल ने नौ गेंदों में चार चौकों की मदद से 18 रन बनाये। इसके बाद आरआर ने 12.1 ओवरों में दो विकेट पर 128 रन बनाकर मुकाबला आठ विकेट से अपने नाम कर लिया। यशस्वी जायसवाल ने 36 गेंदों में तीन चौके और एक छक्का लगाते हुए नाबाद 38 रनों की पारी खेली और रियान पराग ने 11 गेंदों में एक चौका और एक छक्का उड़ाते हुए नाबाद 14 रन बनाये।

इससे पहले आज यहां आरआर के गेंदबाजों ने पहले बल्लेबाजी कर रही चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 19.4 ओवरों में 127 रन पर समेट दिया था। राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की शुरूआत अच्छी नहीं रही और उसने 19 के स्कोर तक अपने तीन विकेट गंवा दिये। संजू सैमसन और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ छह-छह रन बनाकर आउट हुये। आयुष म्हात्रे अपना खाता भी नहीं खोल पाये। इसके बाद मैथ्यू शॉट पांच रन बनाकर आउट हुये। सरफराज खान और कार्तिक शर्मा ने पारी को संभाले का प्रयास किया। लेकिन रवींद्र जडेजा और बृजेश शर्मा ने दोनों बल्लेबाजों को पगबाधा आउट कर पवेलियन भेज दिया। सफराज खान ने 17 और कार्तिक शर्मा ने 18 रन बनाये। शिवम दुबे (छह) का रवींद्र जडेजा ने शिकार किया। नूर अहमद एक रन बनाकर आठवें विकेट के रूप में आउट हुये। मैट हेनरी पांच रन बनाकर आउट हुये। 20वें ओवर की चौथी गेंद पर जेमी ओवर्टन के रनआउट होने के साथ चेन्नई सुपर किंग्स की पारी 127 रन के स्कोर पर सिमट गई। जेमी ओवर्टन और अंशुल काम्बोज ने 10वें विकेट के लिए 33 रन जोड़कर स्कोर 100 रनों के पार पहुंचाया। जेमी ओवर्टन ने 36 गेंदों में दो चौके और दो छक्के उड़ाते हुए 43 रनों की पारी खेली। राजस्थान रॉयल्स के लिए जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर और रवींद्र जडेजा ने दो-दो विकेट लिये। बृजेश शर्मा और कार्तिक शर्मा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

डिब्रूगढ़ से अफस्पा हटाया गया: मुख्यमंत्री
गुवाहाटी (एजेंसी)। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने घोषणा की है कि केंद्र सरकार ने डिब्रूगढ़ से ‘अशांत क्षेत्र’ का टैग वापस ले लिया है, जिससे जिले से सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम (अफस्पा) प्रभावी रूप से हट गया है। इसके साथ ही अफस्पा अब केवल तीन जिलों- तिनसुकिया, शिवसागर और चराईदेव में लागू है।

सरमा ने यहां गुवाहाटी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, ‘पूरा असम कभी अफस्पा के अधीन था, लेकिन समय के साथ केंद्र ने चरणबद्ध तरीके से इस अधिनियम को वापस ले लिया है। हमने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से राज्य से अफस्पा को पूरी तरह से हटाने का अनुरोध किया है और डिब्रूगढ़ से अफस्पा को हटाना उसी दिशा में एक कदम है। हमें अगली समीक्षा बैठक में और अधिक निरस्तीकरण की उम्मीद है। वर्ष 1958 में लागू किया गया ह्यअफस्पाह्ण सशस्त्र बलों को आॅपरेशन करने, बिना वारंट के गिरफ्तारी करने और ‘अशांत’ के रूप में वगीर्कृत क्षेत्रों में संदिग्ध विद्रोहियों के खिलाफ बल प्रयोग करने के लिए व्यापक अधिकार देता है। विद्रोही गतिविधियों में वृद्धि के कारण 1990 में पूरे असम में यह अधिनियम लागू किया गया था।

एनआरसी की अंतिम सूची जारी, 19 लाख लोग बाहर
असम: फाइनल लिस्ट पर घमासान, सुप्रीम कोर्ट जाएगा आल असम स्टूडेंट्स यूनियन

अफवाह सुनकर महिला ने की आत्महत्या

3 करोड़ 30 लाख लोगों ने किया था आवेदन

गुवाहाटी (एजेंसी)। असम के लिए राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) की अंतिम सूची शनिवार को जारी कर दी गई जिसमें 19 लाख से अधिक लोगों को जगह नहीं मिली। एनआरसी की सूची में शामिल होने के लिए आवेदन करने वाले 3.30 करोड़ से अधिक आवेदकों में से 3.11 करोड़ से अधिक लोगों को एनआरसी की अंतिम सूची में जगह मिली है। एनआरसी के राज्य समन्वयक प्रतीक हजेला ने एक प्रेस वक्तव्य जारी कर कहा, ‘एनआरसी की अंतिम सूची में शामिल होने के लिए कुल 3,11,21,004 लोगों को योग्य पाया गया जबकि अपनी नागरिकता के संबंध में आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत न कर पाने वाले 19,06,657 लोगों को इस सूची से बाहर रखा गया है।

वहीं असम में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) की अंतिम सूची जारी होने के बाद बवाल शुरू हो गया है। आॅल असम स्टूडेंट्स यूनियन (आसू) ने शनिवार को कहा कि वह अंतिम एनआरसी से निकाले गए नामों के आंकड़े से खुश नहीं है और इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख करेगा। इसी बीच असम में सोनितपुर जिले के तेजपुर में एक महिला ने राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) की अंतिम सूची में अपने परिवार के सदस्यों के नाम शामिल नहीं होने की अफवाह सुनने के बाद शनिवार को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली

2013 में सुप्रीम कोर्ट ने दिया था आदेश

एनआरसी की अंतिम सूची सुबह लगभग 10 बजे आॅनलाइन जारी की गई। इसके बाद असम में अवैध रूप से रह रहे विदेशियों की पहचान करने वाली 6 साल की कार्यवाही पर विराम लग गया। असम के लोगों के लिए एनआरसी का बड़ा महत्व है क्योंकि राज्य में अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लेने और उन्हें वापस भेजने के लिए छह साल तक (1979-1985) आंदोलन चला था। एनआरसी को संशोधित करने की प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद 2013 में शुरू हुई। इसे सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में भारत के रजिस्ट्रार जनरल द्वारा किया जा रहा है।

120 दिनों के भीतर अप्लाई कर सकेंगे लोग

मुख्यमंत्री सबार्नंद सोनोवाल ने कहा कि जिन लोगों का नाम लिस्ट में शामिल नहीं होगा, वे फॉर्नर ट्रिब्यूनल में 120 दिनों के भीतर अप्लाई कर सकते हैं। सुरक्षा -व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए 51 कंपनियां तैनात की गई हैं।

क्या है एनआरसी

नेशनल रजिस्टर आॅफ सिटिजंस (एनआरसी) एक दस्तावेज है जो इस बात की शिनाख्त करता है कि कौन व्यक्ति देश का वास्तविक नागरिक है और कौन देश में अवैध रूप से रह रहा हैं। अवैध नागरिकों की पहली शिनाख्त साल 1951 में पंडित नेहरू की सरकार द्वारा असम के तत्कालीन मुख्यमंत्री गोपीनाथ बारदोलोई को शांत करने के लिए की गई थी। बारदोलाई विभाजन के बाद बड़ी संख्या में पूर्वी पाकिस्तान से भागकर आए बंगाली हिंदू शरणार्थियों को असम में बसाए जाने के खिलाफ थे।