southafrica - Sach Kahoon Hindi

दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को हराया
उपलब्धि| दक्षिण अफ्रीका के ओपनर बल्लेबाज स्टीफन कुक को मिला मैन आॅफ द् मैच का पुरस्कार

तीन मैचों की सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

सीरीज का दूसरा टेस्ट दो जनवरी से केपटाउन में खेला जाएगा

पोर्ट एलिजाबेथ (एजेंसी)। दक्षिण अफ्रीका ने अपने गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन से श्रीलंका को पहले क्रिकेट टेस्ट के पांचवें और अंतिम दिन शुक्रवार को 206 रन से रौंद कर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को 488 रन का लक्ष्य दिया था जिसका पीछा करते हुए श्रीलंका ने सुबह पांच विकेट पर 240 रन से आगे खेलना शुरु किया और उसकी पारी 281 रन पर सिमट गई। श्रीलंका ने 41 रन जोड़कर शेष पांच विकेट गंवा दिए। दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी में शानदार 117 रन बनाने वाले ओपनर स्टीफन कुक को मैन आॅफ द् मैच का पुरस्कार मिला। श्रीलंका की पारी सुबह के सत्र में ड्रिंक्स के कुछ देर बाद ही सिमट गई। कैगिसो रबादा ने 77 रन पर तीन विकेट, केशव महाराज ने 86 रन पर तीन विकेट, काइल एबोट ने 38 रन पर दो विकेट और वेर्नोन फिलेंडर ने 65 रन पर एक विकेट लेकर श्रीलंका को 96.3 ओवर मेंं 281 रन पर निपटा दिया। श्रीलंका ने 13.3 ओवर के खेल में घुटने टेक दिए। कप्तान एंजेलो मैथ्यूज अपने कल के स्कोर में एक रन का इजाफा कर 59 रन पर आउट हो गए। एबोट ने मैथ्यूज का विकेट लिया। धनंजय डीसिल्वा ने नौ रन से आगे खेलते हुए संघर्षपूर्ण 22 रन और 10वेंं नंबर के बल्लेबाज सुरंगा लकमल ने नाबाद 19 रन बनाए। एबोट ने मैथ्यूज के अलावा डीसिल्वा का विकेट भी लिया। फिलेंडर ने रंगना हेरात (तीन) को आउट किया जबकि रबादा ने दुष्मंत चमीरा (शून्य) और महाराज ने नुवान प्रदीप (चार) को आउट किया। दोनों देशों के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट दो जनवरी से केपटाउन में खेला जाएगा।

संक्षिप्त स्कोर : दक्षिण अफ्रीका : 286 और छह विकेट पर 406 रन पारी घोषित। श्रीलंका: 205 और 281 रन।

भारत चार टेस्टों की सीरीज के लिए जाएगा ‘दक्षिण अफ्रीका’
भारत और आस्ट्रेलिया के अलावा बांग्लादेश भी जाएगा दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर

भारतीय टीम ने आखिरी बार वर्ष 2013 में किया था दक्षिण अफ्रीका का दौरा

पोर्ट एलिजाबेथ (एजेंसी)।भारतीय क्रिकेट टीम अगले वर्ष 2017 के आखिर में चार टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगी। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने इसकी पुष्टि की है। सीएसए ने बताया कि वर्ष 2017 के आखिर और 2018 के शुरुआत में भारतीय टीम और आस्ट्रेलियाई टीम चार टेस्टों की सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर आएंगी। सीएसए ने अगले सत्र के लिए अपने कार्यक्रम की घोषणा में इसकी जानकारी दी है। भारत और आस्ट्रेलिया के अलावा बांग्लादेश भी दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जाएगा। बोर्ड ने बताया कि भारतीय टीम 2017 के आखिरी में दौरे पर आएगी। हालांंकि बोर्ड ने मैचों की तारीखों के बारे में जानकारी नहीं दी है। भारत यहां वनडे और ट््वेंटी-20 मैच भी खेलेगा। बांग्लादेश 2017 के सितंबर-अक्तूबर के अपने दौरे में दो टेस्ट, तीन वनडे और दो ट््वेंटी-20 मैचों की सीरीज खेलेगा। फरवरी-मार्च 2018 में आस्ट्रेलियाई टीम दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगी जिसमें वह चार टेस्ट खेलेगी। मैचों की तारीखें अभी तक तय नहीं की गई हैं। दक्षिण अफ्रीका वर्ष के आखिर में अधिकतर टेस्ट सीरीज आयोजित करता है लेकिन यह आशंका जताई जा रही थी कि भारत यहां दौरे के लिए तैयार नहीं है। भारतीय टीम ने आखिरी बार वर्ष 2013 में दक्षिण अफ्रीका का दौरा किया था जहां उसने दो टेस्ट और तीन वनडे खेले थे। मेजबान टीम ने यह सीरीज 1-0 से जीती थी जिसमें उसने दूसरा टेस्ट 10 विकेट से जीता था तथा वनडे सीरीज 2-0 से जीती थी। दक्षिण अफ्रीका ने 2015-16 में भारत का दौरा किया था जो इस टीम का यहां सबसे लंबा दौरा भी था। भारत ने अपनी मेजबानी में हुई चार टेस्टों की सीरीज 3-0 से जीती थी जबकि दक्षिण अफ्रीका ने वनडे सीरीज 3-2 से अपने नाम की थी।