beat - Sach Kahoon Hindi

मॉब लिंचिंग : झारखंड में चोरी के शक में दो लोगों को भीड़ ने पीटा, एक की मौत
दोनों व्यक्ति कथित तौर पर सर्विस सेंटर में चोरी के इरादे से घुसे थे | Mob lynching

लोगों ने दोनों को खंभे से बांधकर पिटाई की

धनबाद(एजेंसी)। बोकारो में चोरी के शक में पकड़े गए दो व्यक्तियों की भीड़ ने खंभे से बांधकर पिटाई कर दी। इसमें एक की मौत हो गई (Mob lynching), जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घायल को प्राथमिक इलाज के बाद, बोकारो जनरल अस्पताल रेफर किया गया है। इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। मृतक की पहचान 45 वर्षीय मुबारक अंसारी के तौर पर हुई, जबकि 40 वर्षीय अख्तर अंसारी घायल हुआ है। दोनों ही बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र में नई बस्ती के रहने वाले हैं।

लोगों ने गाड़ी से बैटरी चुराते पकड़ा

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की देर रात मुबारक और अख्तर, गोविंदपुर कालोनी के पास स्थित बाइक-कार सर्विस सेंटर में खड़ी गाड़ी से बैटरी और इलेक्ट्रिक मोटर निकालकर ले जा रहे थे। सर्विस सेंटर के मालिक ने इन्हें देखकर शोर मचाया। इसके बाद कॉलोनी के लोगों ने दोनों को पकड़कर खंभे से बांध दिया और उनकी पिटाई की। पुलिस दोनों को भीड़ से छुड़ाकर अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने मुबारक अंसारी को मृत घोषित कर दिया।

2 महिलाओं समेत 4 लोग हिरासत में लिए गए

भीड़ की पिटाई में एक व्यक्ति की मौत के बाद, पुलिस ने सर्विस सेंटर के मालिक हेमलाल महतो, कुन्दन महतो सहित दो महिलाओं को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं, घटना के बाद गोविंदपुर कॉलोनी और अस्पताल में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 146 रन से हराया
टैम्परिंग विवाद के बाद ऑस्ट्रेलिया की पहली जीत

खेल जगत। ऑस्ट्रेलिया ने पांच टेस्ट की सीरीज के दूसरे मैच में भारत को 146 रन से हराया। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस साल मार्च में (Australia Beat India 146 Runs ) केपटाउन टेस्ट के दौरान हुए बॉल टैम्परिंग विवाद के बाद टीम को यह पहली जीत मिली। केपटाउन टेस्ट के बाद ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैच खेले, जिसमें तीन में हार मिली और एक ड्रॉ रहा। विवाद के बाद तत्कालीन कप्तान स्टीव स्मिथ और उपकप्तान डेविड वॉर्नर पर एक-एक साल का प्रतिबंध लगा था। वहीं, कैमरून बैनक्रॉफ्ट नौ महीने के लिए प्रतिबंधित किए गए थे। ऑस्ट्रेलिया को कुल सात टेस्ट के बाद जीत मिली है। उसे पिछली जीत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस साल डरबन में मिली थी। साथ ही कप्तान टिम पेन की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को पहली जीत मिली। भारत के खिलाफ सीरीज में ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट एडिलेड में 31 रन से हार गया था।

विवाद के बाद ऑस्ट्रेलिया ने पांच टेस्ट खेले, तीन हारा और एक ड्रॉ रहा

टैंम्परिंग विवाद के बाद ऑस्ट्रेलिया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोहानेसबर्ग टेस्ट हारा। उसके बाद उसने पाकिस्तान (Australia Beat India 146 Runs ) के खिलाफ दुबई में टेस्ट सीरीज खेली। वहां पहला टेस्ट ड्रॉ रहा था और दूसरे में उसे हार मिली। इस साल ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक नौ मैच खेले, जिसमें तीन में जीत और पांच में हार मिली। वहीं, एक ड्रॉ रहा। इस दौरान उसका सक्सेस रेट 37.5% रहा। वहीं, टैम्परिंग विवाद के बाद उसका सक्सेस रेट 25% ही रहा। मैच जीतने के बाद टिम पेन ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में हो रहे बदलाव और मुश्किलों को स्वीकार किया। उन्होंने कहा, ‘‘यह राहत देने वाली जीत है। हमें लंबे समय बाद सफलता मिली। हम पिछले कुछ महीनों से खुद को मजबूत बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उम्मीद करता हूं कि अगले टेस्ट में यह सिलसिला जारी रहेगा।’’

क्या था टैम्परिंग विवाद? केपटाउन में मैच में बॉल को घिसने के दौरान देरी होने पर अंपायरों को शक हुआ। उन्होंने बेनक्रॉफ्ट से पूछताछ की। तब उन्होंने (Australia Beat India 146 Runs ) अंपायर को जेब से एक सनग्लासेज का बॉक्स निकालकर दिखाया। अंपायर ने टीवी कैमरा पर इस घटना को बारीकी से देखा। इसमें साफ हो गया कि बेनक्रॉफ्ट अंडरवियर में पीले रंग का टेप छिपाकर मैदान पर लाए थे। विवाद के बाद स्मिथ और बेनक्रॉफ्ट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें दोनों ने टैम्परिंग की बात स्वीकार कर ली। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इसमें स्मिथ-बेनक्रॉफ्ट के साथ वॉर्नर को भी दोषी माना और तीनों को सजा सुनाई। तब कोच डैरेन लैहमेन ने भी इस्तीफा दे दिया था।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

विंडीज को पारी से रौंद कर बांग्लादेश ने 2-0 से जीती टेस्ट सीरीज
ढाका (एजेंसी)।

आॅफ स्पिनर मेहदी हसन (117 रन पर कुल 12 विकेट) की घातक गेंदबाजी (Bangladesh Beat Bangladesh By 2-0 In Test Series) के दम पर बांग्लादेश ने विंडीज को दूसरे क्रिकेट टेस्ट के तीसरे ही दिन रविवार को पारी और 184 रन से रौंद कर दो मैचों के सीरीज में 2-0 की क्लीन स्वीप कर ली। बांग्लादेश के टेस्ट इतिहास की यह सबसे बड़ी जीत और पहली बार पारी से जीत है। बांग्लादेश ने पहली पारी में 508 रन का विशाल स्कोर बनाया। विंडीज की टीम पहली पारी में 111 रन पर लुढ़क गई और उसे फॉलोआॅन करना पड़ा। मेहदी हसन ने पहली पारी में 16 ओवर में 58 रन देकर सात विकेट हासिल किए। विंडीज ने तीसरे दिन सुबह दूसरी पारी में पांच विकेट पर 75 रन से आगे खेलना शुरु किया और उसकी दूसरी पारी 59.2 में 213 रन पर समाप्त हो गई।

शिमरोन हेत्माएर ने एकतरफा संघर्ष करते हुए 92 गेंदों में एक चौके और नौ छक्कों की मदद से 93 रन की आक्रामक पारी खेली। कीमार रोच ने 49 गेंदों में सात चौकों के सहारे नाबाद 37 रन बनाए। मेहदी हसन ने 20 ओवर में 59 रन देकर पांच विकेट हासिल किए और मैच में 12 विकेट पूरे कर एक टेस्ट में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर डाला। हसन ने बांग्लादेश की तरफ से सर्वश्रेष्ठ टेस्ट प्रदर्शन का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा। तैजुल इस्लाम को 40 रन पर तीन विकेट मिले। हसन को प्लेयर आॅफ द् मैच और बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन को प्लेयर आॅफ द सीरीज का पुरस्कार मिला। पांच महीने पहले बांग्लादेश को वेस्ट इंडीज में 0-2 की हार का सामना करना पड़ा था और अब उसने 2-0 की जीत के साथ उस हार का बदला चुका लिया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

पाकिस्तान ने 373 रन से दर्ज की अपनी सबसे बड़ी जीत
अबुधाबी (एजेंसी)।

तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद अब्बास (62 रन पर 5 विकेट) के एक और घातक प्रदर्शन से पाकिस्तान ने आस्ट्रेलिया को दूसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के चौथे ही दिन शुक्रवार को 373 रन से हराकर अपने टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज कर ली। पाकिस्तान ने इसके साथ ही दो मैचों की सीरीज़ 1-0 से जीत ली। आस्ट्रेलिया ने पहला टेस्ट बड़ी मुश्किल से ड्रॉ कराया था। लेकिन दूसरे टेस्ट में लक्ष्य इतना बड़ा था कि कंगारु उसके जवाब में दम तोड़ गए। पाकिस्तान ने आस्ट्रेलिया के सामने 538 रन का लक्ष्य रखा था जिसके जवाब में आस्ट्रेलियाई टीम 49.4 ओवर में मात्र 164 रन पर लुढ़क गई। पहली पारी में 33 रन पर 5 विकेट लेने वाले 28 वर्षीय अब्बास ने दूसरी पारी में भी यही सिलसिला जारी रखा और 62 रन पर 5 विकेट लेकर आस्ट्रेलिया को ध्वस्त कर दिया। अब्बास के करियर में यह पहला मौका है जब उन्होंने एक टेस्ट में 10 विकेट हासिल किए हैं। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन आॅफ द् मैच का पुरस्कार मिला पाकिस्तान ने इस तरह आस्ट्रेलिया के खिलाफ अक्तूबर 2014 में अबुधाबी में 356 रन की पिछली सबसे बड़ी जीत के रिकार्ड को पीछे छोड़ दिया। टेस्ट इतिहास में रनों के लिहाज़ से यह 17वीं सबसे बड़ी जीत है।

आस्ट्रेलिया ने चौैथे दिन एक विकेट पर 47 रन से आगे खेलना शुरु किया। आरोन फिंच ने 24 और ट्रेविस हैड ने 17 रन से पारी आगे बढ़ाई। हैड 36 रन बनाने के बाद टीम के 71 के स्कोर पर आउट हुए। अब्बास ने हैड का विकेट लिया। इस साझेदारी के टूटते ही आस्ट्रेलियाई पारी लड़खड़ा गई और उसने 78 रन तक 5 विकेट गंवा दिए। अब्बास ने फिर मिशेल मार्श, आरोन फिंच और टिम पेन के विकेट लिए। फिंच ने 61 गेंदों में 31 रन बनाए। मार्नस लाबुचांगे ने 43 रन बनाए और मिशेल स्टार्क (28) के साथ छठे विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी की। लेग स्पिनर यासिर शाह ने स्टार्क को पगबाधा कर इस साझेदारी को तोड़ा। आस्ट्रेलिया ने अपने आखिरी 5 विकेट 19 रन जोड़कर गंवा दिए और उसकी पारी का पतन हो गया। अब्बास ने लाबुचांगे को आउट कर अपना पांचवां विकेट लिया। अब्बास ने 17 ओवर में 62 रन देकर पांच विकेट हासिल किए। यासिर शाह ने 45 रन पर तीन विकेट और मीर हमजा ने 40 रन पर एक विकेट लिया। दो टेस्टों की सीरीज़ पूरी हो जाने के बाद अब दोनों टीमें 24 से 28 अक्तूूबर तक तीन ट््वेंटी-20 मैचों की सीरीज़ खेलेंगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

छात्रा का अपहरण कर रहे अपराधियों को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला
बेगूसराय (सच कहूँ न्यूज)। हथियार के साथ स्कूल में घुसकर एक छात्रा का अपहरण कर रहे अपराधियों को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला। अपराधी हथियार से लैस थे और छात्रा को स्कूल से लेकर भाग रहे थे। लेकिन, भीड़ के आक्रोश के आगे उनकी एक ना चली। ग्रामीणों ने खदेड़कर तीनों को पकड़ लिया और बारी-बारी से पीटकर मार डाला।

मारे गए अपराधी में एक कुख्यात अपराधी

घटना बेगूसराय जिले के छौड़ाही थानाक्षेत्र के नारायणपीपर गांव के गोरिया धर्मशाला के निकट की है। मारे गए अपराधी में एक कुख्यात अपराधी नागमणि महतो का बड़ा भाई मुकेश महतो और कुंभी गांव के ही बौना सिंह और रोसड़ा के हीरा सिंह बताए जा रहे हैं। पुलिस गांव में कैम्प कर रही है। बताया जाता है कि तीनों अपराधी गोरिया धर्मशाला के निकट नवसृजित प्राथमिक विद्यालय में पढऩे वाली एक छात्रा को जबरन स्कूल से लेकर भाग रहे थे। जब स्कूल की प्राचार्या ने इसका विरोध किया तो अपराधियों ने उनकी पिटाई कर दी। स्कूल परिसर में घास काट रही महिलाओं ने ये सब देखकर शोर-गुल मचाना शुरू कर दिया।

अपराधियों ने डर बनाने के लिए हवाई फायरिंग की

अपराधियों ने डर बनाने के लिए हवाई फायरिंग की मगर ग्रामीण और उग्र हो गए। उसी समय एक अपराधी को पकड़कर मार दिया। बाकी दो अपराधी एक कमरे में जाकर छिप गए। उग्र ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़कर उन दोनों को भी बाहर निकाला और पीट-पीट कर बेदम कर दिया, जिससे उनकी भी बाद में मौत हो गई।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

शर्मनाक : भारत पारी और 159 रन से हारा
क्रिस वोक्स को मिला प्लेयर आॅफ द् मैच का पुरस्कार I Chris Woakes Man Of The Match

लंदन (एजेंसी)। शीर्ष क्रम बल्लेबाजों के एक और शर्मनाक प्रदर्शन से विश्व की नंबर एक टेस्ट टीम भारत को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के चौथे ही दिन पारी और 159 रन की हार से शर्मसार होना पड़ा। इंग्लैंड ने चार दिन में यह मुकाबला जीत कर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली। इंग्लैंड ने सुबह अपनी पहली पारी सात विकेट पर 396 रन पर घोषित की। उसे पहली पारी में 289 रन की विशाल बढ़त हासिल हुई। पहली पारी में मात्र 107 रन पर आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाजों से उम्मीद थी कि वे दूसरी पारी में संघर्ष करेंगे लेकिन पूरी टीम 47 ओवर में 130 रन पर ढेर हो गई। तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने 23 रन पर चार विकेट, स्टुअर्ट ब्रॉड ने 44 रन पर चार विकेट और क्रिस वोक्स ने 24 रन पर दो विकेट लेकर भारतीय पारी का जुलूस निकाल दिया।

क्रिस वोक्स (Chris Woakes Man Of The Match) को नाबाद 137 बनाने और मैच में कुल चार विकेट लेने के लिए प्लेयर आॅफ द मैच का पुरस्कार मिला। भारतीय पारी में आॅफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने सर्वाधिक नाबाद 33 रन बनाए। उनकी इस पारी के कारण ही भारतीय टीम 100 रन के पार पहुंच सकी वरना एक समय उसके छह विकेट मात्र 66 रन पर गिर चुके थे। भारतीय शीर्ष क्रम ने लगातार दूसरी पारी में निराश किया और तमाम बड़े बल्लेबाज आयाराम-गयाराम की तर्ज पर पवेलियन लौटते रहे। यह वास्तव में एक ऐसा शर्मनाक प्रदर्शन था जिसकी जितनी आलोचना की जाए कम है। भारतीय बल्लेबाजों की स्विंग को न खेल पाने की कमजोरी लगातार दूसरे मैच में उजागर हो गई।

भारतीय बल्लेबाज दूसरे मैच में भी रहे फ्लॉप

भारत की पहली पारी में मुरली विजय 0, लोकेश राहुल 8, चेतेश्वर पुजारा 1, कप्तान विराट कोहली 23, हार्दिक पांड्या 11, दिनेश कार्तिक 1, अजिंक्या रहाणे 18, कुलदीप यादव 0 और इशांत शर्मा 0 पर आउट हुए थे। अश्विन ने पहली पारी में 38 गेंदों में चार चौकों की मदद से 29 रन की सर्वाधिक पारी खेली थी वरना भारत ने अपने छह बल्लेबाज तो 62 के स्कोर तक गंवा दिए थे। दूसरी पारी में भी यही दास्तां रही। मुरली विजय 0, लोकेश राहुल 10, चेतेश्वर पुजारा 17, अजिंक्या रहाणे 13, कप्तान विराट कोहली 17, हार्दिक पांड्या 26, दिनेश कार्तिक 0, कुलदीप यादव 0, मोहम्मद शमी 0 और इशांत शर्मा 2 पर आउट हो गए। अश्विन ने दूसरी पारी में भी संघर्ष का जज्बा दिखाया और 48 गेंदों में पांच चौकों की मदद से नाबाद 33 रन की सर्वाधिक पारी खेली वरना भारत ने अपने छह बल्लेबाज तो 61 के स्कोर तक गंवा दिए थे।

पुजारा ने जरुर 17 रन के लिए 87 गेंदों का सामना किया लेकिन स्ट्राइक रोटेट न कर पाने उनकी कमजोरी ने भारत को तगड़ा नुकसान पहुंचाया। विराट पर जरुरत से ज्यादा निर्भरता भारत को नुकसान पहुंचा रही है। पहले टेस्ट में शतक सहित कुल 200 रन बनाने वाले विराट इस मैच में कुल 40 रन ही बना पाए। भारत का इस मैच में एक अतिरिक्त स्पिनर खेलाने का फैसला भी अंत में उस पर भारी पड़ गया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें

ब्राजील ने मेक्सिको को 2-0 से हराया, क्वार्टरफाइनल में पहुंचा
ब्राजील की शानदार जीत

समारा (वार्ता)

करिश्माई फॉरवर्ड नेमार और फिरमिनो के एक-एक गोल की बदौलत पांच बार के चैंपियन ब्राजील ने मेक्सिको को सोमवार को 2-0 से थामते हुए फीफा विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया।ब्राजील ने इस शानदार जीत से इस विश्व कप में बड़ी टीमों के बाहर होने का सिलसिला थाम लिया। विश्व कप की नंबर एक टीम जर्मनी, दो बार का चैंपियन अर्जेंटीना, एक बार का चैंपियन स्पेन और यूरो चैंपियन पुर्तगाल विश्व कप से रुखसत हो चुके हैं लेकिन ब्राजील ने मेक्सिको को कोई उलटफेर करना का मौका नहीं दिया।ब्राजील का क्वार्टरफाइनल में बेल्जियम या जापान के बीच मैच के विजेता से मुकाबला होगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

सलेम अल-दवसारी के गोल से जीता सऊदी अरब
मिस्र को 2-1 से हराया

वोल्गोग्राद (एजेंसी)।

विश्व कप में सोमवार को ग्रुप ए के मुकाबले में सऊदी अरब ने मिस्र को 2-1 से हरा दिया। सऊदी अरब के लिए सलेम अल-दवसारी ने इंजरी टाइम (90+5 मिनट) में गोल किया। इससे पहले सलमान अल-फराज ने भी हाफटाइम से ठीक पहले इंजरी टाइम (45+6 मिनट) में मिली पेनल्टी को गोल में बदला था। मिस्र का एकमात्र गोल 22वें मिनट में मोहम्मद सालाह ने किया। सालाह मिस्र के लिए विश्व कप के दो अलग-अलग मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

रूस को 3-0 से पीटकर उरुग्वे टॉप पर
ग्रुप ए में शीर्ष स्थान हासिल किया

समारा (एजेंसी)।

मेजबान रूस के फीफा विश्व कप फुटबॉल टूनार्मेंट में जोरदार अभियान को दो बार के पूर्व चैंपियन उरुग्वे ने 3-0 की शानदार जीत के साथ थाम कर ग्रुप ए में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। विश्व कप में सबसे निचली रैंकिंग की टीम रूस और उरुग्वे पहले ही दो-दो मैच जीतकर नॉकआॅउट दौर में पहुंच चुके थे और इस मुकाबले से ग्रुप के विजेता का फैसला होना था जिसमें उरुग्वे ने बाजी मार ली। रूस ने अपने पहले मैच में सऊदी अरब को 5-0 से और दूसरे मैच में मिस्र को 3-1 से पराजित किया था जबकि उरुग्वे ने मिस्र और सऊदी अरब के खिलाफ अपने दोनों मैच 1-0 के अंतर से जीते थे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

इंग्लैंड ने पनामा को 6-1 रौंदा
कप्तान केन की हैट्रिक

नई दिल्ली (एजेंसी)।

कप्तान हैरी केन की शानदार हैट्रिक और जॉन स्टोन्स के दो गोलों की बदौलत इंग्लैंड ने गोलों की बारिश करते हुए फीफा विश्व कप के ग्रुप-जी के मैच में पनामा को 6-1 से हरा दिया। लगातार दूसरी जीत के साथ इंग्लैंड क्वार्टर फाइनल में भी पहुंच गई। केन ने मैच में हैट्रिक लगाई और अब इस विश्व कप में उनके पांच गोल हो गए हैं। केन विश्व कप में हैट्रिक लगाने वाले इंग्लैंड के तीसरे खिलाड़ी बने हैं। वह इस टूनार्मेंट में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। केन इस विश्व कप में हैट्रिक लगाने वाले पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बाद दूसरे खिलाड़ी हैं। इंग्लैंड ने शुरू से ही मैच में अपना दबदबा बनाए रखा और पनामा को बैकफुट पर रखा। आठवें मिनट में ही इंग्लैंड के हिस्से कॉर्नर आया जिसे स्टोन्स ने हेडर के जरिए गोल में बदल इंग्लैंड के गोल करने के सिलसिले को शुरू किया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

जर्मनी को लुढ़काने वाले मैक्सिको ने कोरिया को भी हराया
जर्मनी पर उसकी जीत कोई तुक्का नहीं

रोस्तोव  (वार्ता)

गत चैंपियन जर्मनी को 1-0 से लुढ़काने वाले मैक्सिको ने अपना शानदार प्रदर्शन बरकरार रखते हुए शनिवार को दक्षिण कोरिया को 2-0 से हराकर फीफा विश्वकप फुटबाल टूर्नामेंट में ग्रुप एफ से नॉकआउट दौर में जाने के लिए अपना दावा बेहद मजबूत कर लिया।मैक्सिको का विश्व चैंपियन जर्मनी के खिलाफ जीत के बाद हौंसला सातवें आसमान पर पहुंच चुका था और उसने कोरिया के खिलाफ जीत से यह बात साबित कर दी कि जर्मनी पर उसकी जीत कोई तुक्का नहीं थी।

कोरिया ने दो गोल से पिछड़ने के बाद इंजरी समय के तीसरे मिनट में बेहतरीन गोल दागा लेकिन उसे लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा। कोरिया को पहले मैच में स्वीडन से हार का सामना करना पड़ा था। इस हार से कोरियाई टीम नॉकऑउट दौर की होड़ से बाहर हो गयी।

मेक्सिको ने इस जीत से दूसरे दौर के लिए अपना दावा मजबूत कर लिया है लेकिन अभी उसे जर्मनी और स्वीडन के बीच मुकाबले के परिणाम का इन्तजार करना पड़ेगा।

यदि स्वीडन जर्मनी को हराता है या फिर ड्रा खेलता है तो मेक्सिको नॉकऑउट दौर में चला जाएगा लेकिन यदि जर्मनी जीता तो जर्मनी, स्वीडन और मेक्सिको को अंतिम ग्रुप मैचों का इन्तजार करना होगा। अंतिम मैचों में जर्मनी का मुकाबला कोरिया से और स्वीडन का मुकाबला मेक्सिको से होना है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

भारत ने पाकिस्तान को 4-0 से पीटा
भारत के चारों गोल मैदानी रहे

ब्रेदा (एजेंसी)।

गत उपविजेता भारतीय हॉकी टीम ने आखिरी सात मिनट में तीन गोल ठोककर चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को एफआईएच चैंपियंस ट्रॉफी टूनार्मेंट में शनिवार को 4-0 से पीटकर अपने अभियान की शानदार शुरूआत की। भारतीय टीम के कोच हरेंद्र सिंह ने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले की पूर्वसंध्या पर कहा था कि टीम इस मैच में तीन अंक हासिल करने के इरादे से उतरेगी क्योंकि टूनार्मेंट में विजयी शुरूआत करना महत्वपूर्ण होता है और गोलकीपर पीआर श्रीजेश की कप्तानी वाली टीम ने अपने कोच की बात को सही कर दिखाया।

भारत की इस शानदार जीत में रमनदीप सिंह ने 26वें, दिलप्रीत सिंह ने 54वें, मनदीप सिंह ने 57वें और ललित उपाध्याय ने 60वें मिनट में गोल किये। भारत के चारों गोल मैदानी रहे। पहला क्वार्टर गोलरहित रहने के बाद रमनदीप ने शानदार गोल से भारत का खाता खोला। तीसरे क्वार्टर में दोनों टीमों के बीच जोरदार संघर्ष हुआ लेकिन कोई टीम गोल नहीं कर पायी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।