classes - Sach Kahoon Hindi

रविवार को भी लगेंगे स्कूल, डीसी सर लेंगे क्लास
कक्षा तीसरी, 5वीं व 7वीं के विद्यार्थियों की लगेंगी कक्षाएं

सच कहूँ/विनोद शर्मा

फतेहाबाद। शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए बच्चों के लर्निंग लेवल की दशा को और ज्यादा मजबूत करने के लिए अब जिले के सभी खंडों में रविवार को भी सरकारी स्कूल खुलेंगे। हालांकि इसमें सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों का आना जरूरी नहीं है। रविवार को स्कूलों में सिर्फ कक्षा तीसरी, 5वीं व 7वीं कक्षा के विद्यार्थियों की कक्षाएं लगाई जाएंगी। आयोजित इन कक्षाओं में उपायुक्त डॉ. हरदीप सिंह भी अपना कीमती समय देकर बच्चों को पढ़ाएंगे तथा बच्चों के साथ अपना अनुभव सांझा करते हुए संवाद स्थापित करेंगे।

एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश

शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को संस्कार व उनकी फीटनेस पर भी ध्यान दें।

अपने कर्त्तव्यों का पालन ईमानदारी व निष्ठा से बढ़ाए।

बीईओ व डाईट मताना की टीम से कहा कि वे बच्चों का सलैब्स स्वयं पढ़कर तैयारी करे।

डॉ हरदीप सिंह ने कहा कि इसके लिए एक्शन प्लान तैयार करें।

बच्चों के शिक्षा स्तर की जांच के लिए कुछ समय के अंतराल में उनकी परीक्षा भी ले।

लगातार अभ्यास करवाने से बच्चे निश्चित तौर पर शिक्षा में निपुण बनेंगे।

बच्चों के संस्कार व फिटनेस पर भी दिया जाएगा ध्यान

बच्चों को शुरूआती दौर में ही बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवाने तथा उन्हें सक्षम बनाने के लिए लघु सचिवालय स्थित बैठक कक्ष में उपायुक्त डॉ. हरदीप सिंह की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग व डाईट मताना के अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ एक दिवसीय वर्कशाप का आयोजन किया गया। एक दिवसीय वर्कशाप में उपायुक्त के मार्गदर्शन अनुसार शिक्षा विभाग के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों तथा डाईट मताना के अधिकारियों, प्राध्यापक व मास्टर ट्रैनरों ने सर्वसहमति से निर्णय लिया कि रविवार के दिन वे स्वयं स्कूलों में जाकर अध्यापकों की तरह ही बच्चों को पढ़ाएंगे। रविवार को कक्षाएं आयोजित होने से निश्चित तौर पर बच्चों की शिक्षा में सुधार आएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी सुश्री अंजू आर्य, जिला शिक्षा अधिकारी दयानंद सिहाग, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्नोई, सभी बीईओ, डाईट मताना के अध्यापकों की टीम, मास्टर ट्रैनर आदि मौजूद रहे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

मेडिकल विश्वविद्यालय कुटेल में सितम्बर में शुरू होंगी कक्षाएं
अनिल विज ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मेडिकल विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य का लिया जायजा

सलिन्द्र मोकल घरौंडा। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रथम चरण में पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मेडिकल विश्वविद्यालय कुटेल में सितम्बर 2018 तक फीजियोथैरेपी व नर्सिंग की कक्षाएं आरंभ होंगी तथा मेडिकल विश्वविद्यालय में बच्चों की सुविधा के लिए शीघ्र ही हॉस्टल, मेडिकल विश्वविद्यालय की चार दीवारी तथा जीटी रोड तक का रास्ता बनाया जाएगा। इस मेडिकल विश्वविद्यालय में अन्य संस्थानों से बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी।

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज बुधवार को कुटेल गांव में बन रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेडिकल विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेने के लिए आए थे। उन्होंने मेडिकल विश्वविद्यालय में बनाए जा रहे फीजियोथैरेपी व नर्सिंग कॉलेज के निर्माण कार्य की विस्तार से जानकारी ली। इस कॉलेज का निर्माण कार्य एचपीएल द्वारा किया जा रहा है। कंपनी के इंजीनियर ऋषभ दुबे ने बताया कि फीजियोथैरेपी व नर्सिंग कॉलेज का निर्माण कार्य जोरों पर है, आने वाले 15 दिनों में बिल्डिंग का स्ट्रैक्चर खड़ा कर दिया जाएगा और संभवत: सितम्बर 2018 तक इन दोनों बिल्डिंगों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

मंत्री ने कंपनी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि समय रहते इस कार्य को पूरा किया जाए ताकि सितम्बर तक कक्षाएं लगाई जा सकें। इस मौके पर एसडीएम घरौंडा इमरान रजा, कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के कार्यकारी निदेशक डॉ. हिमांशु मदान, सीएमओ डॉ. अश्विनी आहूजा, डॉ. पीयूष शर्मा, अधीक्षक सुमेर सैनी, एचपीएल कंपनी के निदेशक ऋषभ दुबे, कुटेल के सरपंच संदीप कल्याण सहित अन्य उपस्थित थे।

हरियाणा में जल्द होगी 350 डॉक्टरों की भर्ती

विज वास्थ्य मंत्री ने पत्रकारों के प्रश्नों के उत्तर देते हुए कहा कि हरियाणा में पहली बार हुआ है कि 525 डॉक्टरों की भर्ती में से 523 ने ज्वाईन किया हो। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही प्रदेश में डॉक्टरों की कमी को पूरा करने के लिए 350 डॉक्टरों की भर्ती की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री ने पत्रकारों के जवाब में कहा कि अगले पांच साल भी प्रदेश में भाजपा की सरकार होगी और मनोहर लाल प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे।

शीतकालीन अवकाश में लगाई जा रही है विशेष कक्षाएं
मैरिट मिशन| सरकारी स्कूलों का बदला चेहरा

‘‘मिशन मैरिट‘‘ के चलते स्वप्रेरित होकर सरकारी अध्यापक लगा रहे हैं कक्षाएं

करीब दर्जन भर स्कूलों में चल रही है विशेष कक्षाएं

शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने कलक्टर को दी जानकारी

ShriGangaNagar, SachKahoon News:  शीतकालीन अवकाश के चलते जिले की सरकारी स्कूलों में छुट्टियां चल रही हैं, लेकिन जिले की करीब दर्जन भर सरकारी स्कूलें ऐसी भी हैं, जहां आगामी दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा को देखते हुए विशेष कक्षाएं लगाई जा रही हैं। स्वप्रेरित होकर अध्यापक और स्कूल के प्रिसिंपल बच्चों के लिए विशेष कक्षाएं लगा रहे हैं, वहीं बच्चे भी बड़ी संख्या में इन विशेष कक्षाओं में आकर इसका फायदा ले रहे हैं। रमसा की वीरवार को जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में ये जानकारी शिक्षा अधिकारियों ने जिला कलक्टर श्री ज्ञानाराम को दी। जिला कलक्टर की अध्यक्षता में आयोजित की गई बैठक में डीईओ माध्यमिक श्री मांगे लाल और एडीपीसी वकील सिंह ने जिला कलक्टर को बताया कि हालांकि ‘‘मिशन मैरिट‘‘ के अंतर्गत जिले में 10वीं के 20 और बारहवीं कक्षा में कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय के 10-10 बच्चों का चयन कर कुल 50 बच्चों के लिए विशेष कक्षाएं 15 जनवरी से शुरू की जानी है, लेकिन करीब दर्जन भर विद्यालयों के प्रिंसीपल और स्कूल अध्यापकों ने शीतकालीन अवकाश का त्याग कर बच्चों के सुनहरे भविष्य के लिए स्वप्रेरित होकर विशेष कक्षाओं का आयोजन कर रहे हैं। वकील सिंह ने बताया कि जिले में मिशन मैरिट के अंतर्गत चयन किए जाने वाले 50 बच्चों के लिए ब्लॉक लेवल पर परीक्षाएं ली जा चुकी है। इनका परिणाम जल्द घोषित कर 15 जनवरी से विशेष कक्षाएं मटका चौक के पास स्थित गर्ल्स स्कूल के हॉस्टल में विशेष कक्षाएं चलाए जाने का कार्यक्रम हैं। ताकि प्रतिभावान विद्यार्थियों को मैरिट में आने के लिए सहयोग किया जा सके। बैठक में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, सादुलशहर की प्रिसिंपल डॉ. नगेन्द्र कौर ने बताया कि उनकी स्कूल में शीतकालीन अवकाश में भी 10वीं और 12 वीं कक्षा के लिए विशेष कक्षाओं का आयोजन सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक किया जा रहा है। जिसमें करीब 50 विद्यार्थी नियमित रूप से आ रहे हैं, वे खुद भी हिंदी की कक्षा ले रही हैं। इसके अलावा पदमपुर तहसील के बींझबायला और 29 बीबी स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सादुलशहर में चक महाराजका समेत करीब दर्जन भर स्कूलों में विशेष कक्षाएं स्वप्रेरित होकर अध्यापकों द्वारा लगाई जा रही है। स्वप्रेरित होकर लगाई जा रही विशेष कक्षाओं के कार्य की जिला कलक्टर ने प्रशंसा की।

मिशन मैरिट‘‘ के अंतर्गत जिले में 10वीं के 20 और बारहवीं कक्षा में कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय के 10-10 बच्चों का चयन कर कुल 50 बच्चों के लिए विशेष कक्षाएं 15 जनवरी से शुरू की जानी है

75.98 फीसदी रहा दसवीं का परिणाम

एडीपीसी वकील सिंह ने बताया कि जिन स्कूलों में पिछले वर्ष परीक्षा परिणाम कम रहा वहां अतिरिक्त कक्षाएं लगाई जा रही हैं, साथ ही गणित, विज्ञान और अंग्रेजी विषय की भी अतिरिक्त कक्षाएं स्कूलों में लगाई जा रही है। गौरतलब है कि जिले में गत वर्ष 10 वीं का राजकीय विद्यालयों का परीक्षा परिणाम जहां 75.98 फीसदी रहा वहीं कक्षा 12 में भी विज्ञान संकाय में 88.19 फीसदी, कला संकाय में 88.58 फीसदी और वाणिज्य संकाय में 91.06 फीसदी रहा है। इसी का परिणाम है कि इस साल सरकारी विद्यालयों की सैकेंडरी कक्षाओं में करीब 10 फीसदी नामांकन बढ़ा है।