onion - Sach Kahoon Hindi
Literature: हमारे गांव में मेरे पड़ोस में एक औरत रहती थी जिसका नाम निक्की था। हम उसे चाची निक्की कहते थे। असल में मेरे मम्मी-पापा उसे चाची कहते थे, और उनकी देखादेखी हम भी उसे चाची ही कहने लगे थे। उसके तीन बेटे थे, जिनमें सबसे छोटा कोई पांच साल का था। चाची लोगों का सूत कातकर, रजाइयां गाँठकर या छोटे-मोटे काम करके गुजारा करती थी। कभी-कभी वह हमारे चूल्हे, तंदूर या आंगन को भी लीप देती थी। मेरी मां उसके पास से खेस भी बनवाती थी। वह अक्सर चरखे पर बैठी रहती थी। कई बार आस-पड़ोस की औरतें उसे अपने साथ दीवारें लीपने के लिए ले जाती थीं। सर्दियों में वह कभी-कभी किसी के कपास या नरमा चुनने चली जाती थी। इससे उसे चार पैसे मिलते थे और वह घर का खर्च चलाती थी। Literature
वह मिर्च, मसाला, हल्दी, नमक और सरसों का तेल हमेशा जरूरत के हिसाब से ताजा ही लाती थी और फिर सब्जी बनाती थी। वह इतना तेल लाती थी, जिससे दो या तीन दिन की सब्जी बन जाती। डलियों वाला नमक, साबुत लाल मिर्च, धनिया और हल्दी, जिसे वह वसार कहती थी, को कूँडे में कूटकर सब्जी तैयार करती थी। मैं देखता था कि वह बिना प्याज के ही सब्जी बनाती थी, क्योंकि प्याज भी पैसे से आता था। लहसुन, अदरक और टमाटर डालने का तो सवाल ही पैदा नहीं होता था। फिर भी, मुझे उनकी सब्जी देखने में स्वादिष्ट लगती थी। मैं चाहकर भी उस सब्जी का स्वाद नहीं ले पाता था। कभी-कभी वह सिर्फ प्याज की सूखी सब्जी बनाती थी। Literature
उसे देखकर मेरा मन करता था कि खा लूँ, लेकिन वहां मैं मजबूर हो जाता था। घर आकर मैं अपनी माँ से कहता कि वैसी ही सब्जी बनाएँ, लेकिन मेरी माँ सरसों के तेल की जगह देसी घी, अदरक, लहसुन और प्याज डाल देती थी। वह सब्जी वैसी नहीं बनती थी। मैं रोटी नहीं खाता था। मेरी माँ मुझे डाँटती थी और कभी-कभी हल्का हाथ भी चला देती थी। सेठों का परिवार होने के कारण हम उनसे सब्जी भी नहीं माँग सकते थे। बल्कि कई बार वह मेरी माँ से सब्जी की कटोरी ले जाती थी या मेरी माँ खुद ही उन्हें सब्जी दे देती थी।
फिर एक बार मैं मंडी में एक फिल्म देखकर आया। शायद उस फिल्म का नाम ‘राजा और रंक’ था। उस फिल्म की कहानी भी कुछ ऐसी ही थी। मेरे मन में उस देसी सब्जी और बड़ी-बड़ी अनछुई चीजें खाने की लालसा बढ़ती गई। लेकिन अब हम घर में सरसों का तेल ही इस्तेमाल करते हैं। मैं अक्सर वैसी सब्जियां बनवा लेता हूँ। आज बच्चों की माँ से मैंने सिर्फ प्याज की सब्जी खाने की इच्छा जाहिर की। उसने तुरंत काम शुरू कर दिया। डर लगता है कि कहीं कोई प्याज की सब्जी को नजर न लगा दे।
– रमेश सेठी बादल
यह भी पढ़ें:– Snake: सांपों के लिए हैं ये लक्ष्मण रेखा, घर पर छिड़क दें ये बीज, घुसने से डरेगा सांप
Onion: नासिक से 840 टन प्याज की चौथी खेप दिल्ली पहुंची
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। Pyaj: प्याज की कीमतों में स्थिरता लाने के प्रयासों के अंतर्गत सरकार ने नैफेड के जरिए 840 टन और प्याज नासिक से रेल रेक के जरिए दिल्ली मंगवाया है। उपभोक्ता कार्य, खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने मंगलवार को एक विज्ञप्ति में बताया कि प्याज की यह खेप सरकार के मूल्य स्थिरीकरण बफर स्टॉक से लायी गयी है और यह 17 नवंबर को किशनगंज रेलवे स्टेशन पर पहुंची है। अभी 720 टन की एक और खेप कल नासिक से रवाना हो चुकी है और 21 नवंबर तक दिल्ली पहुंचेगी। Onion
बयान के अनुसार इस प्याज को मदर डेयरी (500 टन), एनसीसीएफ (190 टन) और नैफेड (150 टन) को दिल्ली-एनसीआर में 35 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से खुदरा बिक्री के लिए आवंटित किया गया है। हाल में कीमत स्थिरता के लिए दिल्ली में पहुंचाई गयी प्याज की यह चौथी खेप है। Onion
सरकार ने दिल्ली के अलावा, हाल ही में चेन्नई और गुवाहाटी के लिए भी प्याज की बड़ी खेप भेजी गई है। पिछले महीने नासिक से रेल मार्ग से भेजा गया 840 टन प्याज 26 तारीख को चेन्नई पहुंचा था। इसी तरह 840 टन प्याज की खेप 05 नवंबर को गुवाहाटी के चांगसारी स्टेशन पर पहुंची थी जिसे असम, मेघालय, त्रिपुरा और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों के विभिन्न जिलों में वितरित किया गया है। इस सप्ताह रेल रेक के जरिए असम के गुवाहाटी के लिए 840 टन की एक और खेप भेजने की योजना है। इसी तरह 840 टन प्याज की एक और खेप अगले दो से तीन दिनों में लखनऊ पहुंचने वाली है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि सरकार ने त्यौहारी सीजन और मंडियों के बंद होने के कारण पिछले दो-तीन दिनों में कुछ बाजारों में प्याज की आपूर्ति में आई अस्थायी बाधा को दूर करने के लिए प्याज की आपूर्ति को बढ़ाने का निर्णय लिया है।
यह भी पढ़ें:– Imd Alert: प्रदूषण के बीच मौसम विभाग ने दी अच्छी खबर, इस तारीख से होगी झमाझम बारिश, जानें अपने राज्य का हाल
प्याज में है, ऐसी नयामत जो बालों को रखें सदा सलामत
हेयर फॉल या बालों का झड़ना एक बड़ी समस्या है। इस समस्या से ज्यादातर पुरुष व महिलाएं परेशान रहते हैं। कुछ लोग तो रोज अपने झड़ते हुए बालों को गिनकर थक चुके हैं। हेयर फॉल की समस्या अकेले नहीं आती है, इसके साथ सिर की त्वचा या स्कैल्प से जुड़ी कई समस्याएं जैसे, डैंड्रफ, गंजापन, बालों का पतला और सफेद होने जैसी समस्याएं भी होती हैं। ये बात सही है कि, इन समस्याओं का मुख्य जिम्मेदार प्रदूषण है, हम सभी रोज प्रदूषण का सामना करते हैं, फिर चाहें हम बालों को बचाने के लिए हेयर मास्क लगाएं या फिर टोपी पहन लें। बालों को नुकसान होता ही है और हर दिन इनकी चमक कम होती चली जाती है। इसके अलावा, पानी भी एक बड़ी समस्या है।
कठोर और प्रदूषित पानी बालों के लिए खतरे की तरह है। (Hair Fall) ये न सिर्फ बालों को कमजोर बल्कि बेजान भी बना देता है। ये बालों से प्राकृतिक तेल को खत्म कर देता है। इससे बाल आसानी से टूटने लगते हैं। हम प्रदूषण या पानी का तो कुछ नहीं कर सकते हैं। लेकिन हम बालों की देखभाल के लिए प्राकृतिक और आसान घरेलू उपायों को जरूर अपना सकते हैं। इससे हेयर फॉल के साथ ही हेयर डैमेज को कंट्रोल करने में भी मदद मिलेगी। इसीलिए आपको प्याज के तेल से बालों को होने वाले फायदों के बारे में जानकारी देंगे। इस तेल को लगाने से बाल न सिर्फ स्वस्थ बल्कि चमकदार भी रहते हैं।
बालों के लिए प्याज का तेल
प्याज का तेल बालों को ग्रोथ बढ़ाने और हेयर फॉल रोकने की आजमाई हुई दवा है। ये बहुत ही आजमाई हुई आयुर्वेदिक दवा है जो, बालों को घना और हेल्दी बनाने में मदद करती है। आपको करना सिर्फ इतना है कि, नियमित रूप से इस तेल को बालों में लगाते रहें। इसके साथ ही, पोषक तत्वों से भरपूर डाइट लेना बहुत जरूरी है। इससे बालों को बाहर से पोषण मिलने के साथ ही शरीर से भी ताकत मिलेगी।
1. हेयर लॉस को रोके
प्याज का जूस बालों के बढ़ने के क्रम को बढ़ाने में मदद करता है। इसे तकनीकी भाषा मे हेयर ग्रोथ साइकिल भी कहा जाता है। प्याज का तेल बालों की ग्रोथ में मदद इसलिए कर पाता है क्योंकि इसमें बालों की ग्रोथ को बढ़ाने वाले ढेर सारे एंटी आॅक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। ये एंंटी आॅक्सीडेंट्स मिलकर कई एंजाइम को एक्टिवेट या सक्रिय कर देते हैं। ये सभी एंजाइम हेयर फॉल या बालों का झड़ना रोकने में मदद करते हैं। जब बालों का झड़ना रुक जाएगा तो हेयर में ग्रोथ तो होने ही लगेगी।
2. नए बालों की ग्रोथ बढ़ाए
प्याज का तेल लगाने से बालों के फिर से उगने की रफ्तार बढ़ जाती है। प्याज के तेल का नियमित रूप से इस्तेमाल करने पर कारगर तरीके से गंजेपन का उपचार होता है। इसके अलावा ये गंजेपन की समस्या हो बढ़ने से रोकने में भी मदद करता है।
3. बालों को टूटने से बचाता है
प्याज के तेल में भरपूर मात्रा में सल्फर पाया जाता है। ये बालों के टूटने, दोमुंहे होने और पतले होने की समस्या को दूर करता है। प्याज में पाए जाने वाले अन्य पोषक तत्व बालों में होने वाली आॅक्सीकरण की प्रक्रिया को रोकता है। ये बालों के प्राकृतिक पीएच लेवल को मेंटेन करने के साथ ही, समय से पहले बालों के सफेद होने की प्रक्रिया को रोकने में भी मदद करता है।
4. बालों को पोषण देता है
प्याज का जूस बालों को भरपूर मात्रा में पोषण देता है। प्याज के रस में पाए जाने वाले सल्फर के कारण स्कैल्प की हेल्थ भी बेहतर होने लगती है। स्किन की किसी भी समस्या में सल्फर का इस्तेमाल बहुत जरूरी होता है। अगर स्कैल्प हेल्दी होती है तो, उससे निकलने वाले बाल भी हेल्दी होते ही हैं।
5. रक्त संचार बढ़ाने में मददगार
प्याज का तेल बालों में नियमित रूप से लगाने पर स्कैल्प को काफी पोषण देता है। ये न सिर्फ ब्ल्ड सर्कुलेशन सुधारता है बल्कि बालों को घना और मजबूत बनाने में भी मदद करता है। वैसे ये जानना भी जरूरी है कि रक्त संचार का बालों की हेल्थ के साथ सीधा संबंध होता है। बालों की हेल्थ को बेहतर करने के लिए ये बहुत जरूरी है कि बालों की जड़ों तक खून की सही मात्रा पहुंच रही हो। इससे खून में मौजूद सारे पोषक तत्व भी शरीर तक पहुंच जाते हैं।
6. बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचाए
कई लोगों को सिर में बैक्टीरिया के कारण होने वाले इंफेक्शन से बालों के झड़ने की समस्या होती है। ऐसे लोगों को नियमित रूप से बालों में प्याज का तेल लगाना चाहिए। बालों में प्याज का तेल लगाने से कई प्रकार के जीवाणु संक्रमण से बचाव होता है। इसके अलावा डैंड्रफ जैसी समस्याओं से बचाने में भी मदद मिलती है।
7. बालों की लंबाई बढ़ाता है
अगर आप लंबे बालों की चाहत रखते हैं तो प्याज का तेल आपके बहुत काम का है। अगर आप बालों की लंबाई बढ़ाना चाहते हैं तो, नियमित रूप से प्याज का तेल बालों में लगाएं। ये बालों की हेल्दी ग्रोथ को बढ़ाने का बेहद सस्ता, सुंदर और टिकाऊ तरीका है। इससे बाल मजबूत भी होंगे और उनकी ग्रोथ भी जल्दी होने लगेगी।
8. बालों को चमकदार बनाए
बहुत से लोगों के बालों में हेल्दी होने के बाद भी चमक नहीं होती है। अगर बालों को चमकदार बनाना चाहते हैं तो प्याज के तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस तेल को किसी भी कैरियर आॅयल के साथ मिलाया जा सकता है। प्याज के तेल में कैरियर आॅयल के तौर पर जैतून का तेल या फिर नारियल के तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। नारियल तेल को साथ मिलाकर लगाने पर प्याज का तेल बालों को चमकदार और हेल्दी बनाने में मदद करता है।
9. कंडीशनर की तरह काम करता है
प्याज के तेल का इस्तेमाल हेयर कंडीशनर की तरह भी किया जा सकता है। ये तेल स्कैल्प को पोषण भी देने के साथ ही बालों को मुलायम भी बनाए रखता है। लेकिन इसका इस्तेमाल हमेशा शैंपू करने से पहले करना चाहिए। ये नेचुरल कंडीशनर की तरह काम करता है। इससे बालों में ड्राईनेस की समस्या कम होती है और बालों के उलझकर टूटने की समस्या भी खत्म हो जाती है।
प्याज के तेल के अन्य फायदे
1. बालों में नहीं पड़ते जूएं
प्याज के तेल को मेथी पाउडर के साथ मिलाकर बालों में लगाएं। इस पैक को 30 मिनट के लिए लगा रहने दें। ऐसा करने से आपके बालों में अगर जुएं हैं तो वह मर जाएंगे। इतना ही नहीं प्याज का तेल जूएं के अंडों को नष्ट करता है। इस पैक को आपको हफ्ते में 3 बार लगाना चाहिए। महीने भर में आपके बालों से जूएं मर जाएंगे।
2. सर्दी-बुखार में फायदेमंद है
मौसम बदल रहा है। बारिश के बाद अब मौसम में तरावट आ गई है। ऐसे में अगर आपको बहुत जल्दी-जल्दी खांसी-बुखार हो रहा है तो आपको रात में सोते वक्त अपने सीने में प्याज का तेल गुनगुना करके लगा लेना चाहिए। ऐसा आप रोजाना करें आपको खांसी और बुखार नहीं होगा। आप चाहें तो विक्स के साथ प्याज का तेल मिला कर सीने पर लगा सकती हैं। इससे भी आपको फायदा मिलेगा अगर आपके हाथ पैर ठंड से ऐंठने लगते हैं तो आपको हाथ और पैर में भी प्याज के तेल से मालिश करनी चाहिए।
3. त्वचा के लिए फायदेमंद
आपको त्वचा से संबंधित कोई समस्या है तो आपको प्याज के तेल का प्रयोग करना चाहिए। यह त्वचा संबंधित रोगों को दूर करने में बेहद लाभकारी है। आपको बता दें कि एक्जिमा और सोरायसिस जैसी गंभीर त्वचा रोगों में भी प्याज का रस बहुत लाभदायक है। अगर आपको कोई घाव हो गया है या फिर त्वचा पर जले का निशान है तो आपको प्याज का रस लगाना चाहिए इससे उसका दाग साफ हो जाएगा। प्याज के तेल में मौजूद एंटीआॅक्सीडेंट्स आपके मुंहासों को भी ठीक कर देते हैं।
4. घाव का उपचार करने में लाभदायक
अगर आपके शरीर में कहीं कोई घाव हो गया है और लंबे वक्त से वह ठीक नहीं हो रहा है तो आपको प्याज के तेल का इस्तेमाल करना चाहिए। दरअसल प्याज का तेल एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल होता है। यह घाव पर मलहम की तरह काम करता है और बहुत कम समय में ही उसे भर देता है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
प्याज की कीमतों में आई गिरावट, 75 रु. बिक रहा
रिटेल में लहसुन 250, टमाटर 30 रुपये किलो बिक रहा | Onion
अब सब्जियों के दामों में आने लगा उछाल
अबोहर (सच कहूँ/ सुधीर अरोड़ा)। पिछले दिनों प्याज (Onion) की लगातार बढ़ी कीमतों ने लोगों की आंखों से आंसू निकाल दिए थे। परन्तु नववर्ष के आगमन पर प्याज की कीमतों में बड़ी गिरावट आ जाने से बड़ी राहत की खबर है। धीरे धीरे प्याज की कीमतें उतरने लगी है। परंतु लहसुन के तेवर इससे भी तीखे हो रहे हैं।
पिछले दिनों प्याज के दाम 100 रुपये प्रतिकिलो से भी पार पहुंच गए थे।
लहसुन अभी 200 से 220 रुपये तक प्रतिकिलो बिक रहा है।
अचानक कीमतों में उछाल ने सलाद के शौकीनों की थाली से प्याज गायब कर दिया था।
सब्जी खरीदते समय लोग पाव भर प्याज लेते नजर आ रहे थे।
लेकिन अब प्याज की कीमतों में गिरावट आने से दाम पहले से आधे के करीबन पहुंच गए हैं।
अब प्याज की कीमत थोक भाव में 60 से 75 रुपए प्रति किलोग्राम हुई है
पहले इन दिनों 100 रुपये प्रति किलो से ऊपर तक पहुंच गई थी।
प्याज के दाम अभी और कम हो सकते हैं | Onion
सब्जी विक्रेता गौरव अरोड़ा का मानना है कि प्याज के दाम अभी और कम हो सकते हैं। परन्तु अन्य सब्जियों की कीमतों में इजाफा होना शुरू हो गया है। आलम यह है कि प्याज ओर पेट्रोल की कीमत करीबन-करीबन बराबर हो चुकी है। अबोहर व श्रीगंगानगर की सब्जी मंडी में शुक्रवार को प्याज 60 से 75 रुपये किलो तक बिका।
प्याज व लहसुन पर ओर अन्य सब्जियों के महंगाई से मध्यम व निम्न वर्ग के परिवारों का बजट बिगड़ा हुआ है।
संपन्न परिवारों को छोड़ दें तो मध्यम व निम्न वर्ग में प्याज की खरीदारी किलो की जगह पाव के हिसाब से होने लगी थी।
कई परिवारों में सलाद से प्याज गायब हो गया है।
अब प्याज महज सब्जी में उपयोग किया जा रहा है।
वहीं होटलों ढाबों से भी प्याज गयाब दिखाई पड़ रहा था।
अनुमान है कि अब प्याज की दिन-दिन ब दिन घटती कीमतों से प्याज फिरसे नजर आएगा।
अनेकों राज्यों में होने वाले प्याज की आवक बढ़ने से नववर्ष पर लोगों के लिए प्याज की कीमतें कम होना तोहफे से कम नही होगा।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
महंगाई: देशभर में प्याज के दाम 80 रुपए प्रति किलो से हुए पार
प्याज से जनता त्रस्त, हरियाणा सरकार मंत्रीमंडल में व्यस्त
सरसा (सच कहूँ/दीपक त्यागी)। हाल ही में हरियाणा और महाराष्टÑ में विधानसभा चुनाव हो चुके हंै। हरियाणा में भाजपा और जजपा की सरकार बनी है परंतु महाराष्टÑ में मुख्यमंत्री पद को लेकर भाजपा और शिवसेना में रार बढ़ी हुई है। मंत्रिपद को लेकर जहां सरकार और गठबंधन के बीच खीचतान चल रही है वहीं देशभर में प्याज के बढ़ते दाम के कारण जनता त्रस्त दिखाई दे रही है। इन चुनावों में जहां जनता ने ये सोच कर अपना वोट दिया था कि उन्हें महंगाई से राहत मिलेगी लेकिन ऐसा होता दिखाई नहीं दे रहा है।
हरियाणा और पंजाब समेत देश के कई हिस्सों में एक बार फिर प्याज के दाम आसमान छू रहे हैं। अभी हाल ही में रसोई गैस की बढ़ी कीमतों से जनता परेशान थी कि एक बार फिर प्याज के दाम 75-80 रुपये प्रति किलो के पार हो गए हंै। दिल्ली से लेकर मुंबई और देहरादून से लेकर चेन्नई तक के बाजारों में प्याज के दाम बढ़ते जा रहे हैं। जिससे एक बार फिर आम जनता में सरकार के प्रति रोष पनपने लगा है। वहीं खाद्य और आपूर्ति मंत्रालय में की मीटिंग हुई। इसमें प्याज की सप्लाई बढ़ाने, आयातित प्याज को खुले मार्केट में जल्द लाने और जमाखोरों के खिलाफ कार्रवाई करने पर विचार हुआ।
गौरतलब है कि चीन के बाद सबसे ज्यादा प्याज उत्पादन भारत में होता है। भारत प्याज का एक बड़ा निर्यातक भी है। कुल उत्पादन का 7 से 11 फीसदी प्याज निर्यात किया जाता है। प्याज के प्रमुख उत्पादक राज्यों महाराष्ट्र, कनार्टक तथा राजस्थान में बेमौसम बारिश से प्याज की फसल को नुकसान हुआ है जिस कारण इसकी कीमतों में फिर तेजी आई है। दिल्ली एनसीआर में प्याज की फुटकर कीमतें बढ़कर फिर से जबकि प्रमुख महाराष्ट्र की मंडियों में महीनेभर में ही इसकी कीमतों में 35 से 38 फीसदी की तेजी आ चुकी है।
केन्द्र की तरफ से ही प्याज की कीमतों को कंट्रोल करने के लिए काम किया जाता है यह स्टेट सब्जेक्ट भी नहीं है। जहां तक केन्द्र की तरफ से जारी किए जाने वाली हिदायते है उन पर पूरी तरह से नजर रखी जा रही है और नियमों से अधिक प्याज कक स्टोरेज नहीं करने दी जा रही है।
भारत भूषण आशु,
सिविल खुराक सप्लाई मंत्री पंजाब
उत्पादक राज्यों में मौसम खराब होने के कारण प्याज की फसल को नुकसान हो रहा है। लगातार हो रही बारिश से खेतों से प्याज की निकासी नहीं हो रही है, जिस कारण मंडी में दैनिक आवक नहीं बढ़ पा रही है। मौसम साफ होने के बाद ही प्याज की आवक बढ़ेगी, तभी कीमतों में गिरावट आने का अनुमान है। आजादपुर मंडी में मंगलवार को प्याज के भाव 20 से 62.50 रुपये प्रति किलो हो गए।
उमेश अग्रवाल, दिल्ली की आजादपुर मंडी के प्याज के थोक कारोबारी
नई खेप आएगी तो घटेंगे दाम!
आज हम 21वीं सदी में जी रहे है हर बार इन मौसम में प्याज महंगा होता है परंतु आज तक किसी भी सरकार ने इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठा पाए है। जनता चाहती है इस पर सरकार कोई ठोस कदम उठाए। अलवर और नासिक से आने वाले प्याज की खेप पर मंडी के रेट तय होते हैं। व्यापारियों का माना है कि प्याज की सप्लाई काफी कम है। मौसम में आए परिवर्तनों की वजह से कई बार मंडी में प्याज कभी कम तो कभी ज्यादा पहुंच रहा है। पिछले कई दिनों से प्याज के रेट काफी अधिक थे, लेकिन अब उम्मीद है कि नई खेप आने से मंडी में रेट संतुलित होंगे।
कब-कब रहा प्याज का संकट
नवंबर 2010 : नाशिक में कई इलाकों में अत्यधिक बारिश के कारण प्याज मंडियो में प्याज की सप्लाई में देरी हुई। तत्कालीन मनमोहन सिंह सरकार ने तुरंत फैसला लेते हुए निर्यात पर रोक लगाई, आयात शुल्क घटाया और पाकिस्तान से आयात किया। 2013 और 2015 में : 2013 और 2015 में कई बार प्याज के दाम काफी ऊपर पहुंचे। दिल्ली में 2015 में खुदरा बाजार में प्याज 80 रुपये प्रति किलो के दाम पर बिक रहा था। उस वक्त सरकार ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आयात कर स्थिति पर काबू पाया था। मौजूदा सरकार ने भी प्याज के आयात पर रोक लगाई हुई है।
आपके क्षेत्र में प्याज का रेट
क्षेत्र                                कि.ग्रा.
जयपुर                           80-100
सरसा                            70-80
हिसार                            60-70,
करनाल                          60-70
भिवानी                          80-85
कैथल                             50-60
लुधियाना                       70-80
चंडीगढ़                           80-90
दिल्ली एनसीआर            75-90
भटिंडा                             50-65
मुक्तसर                           60-70
मेरठ                               50-60
श्रीगंगानगर                    50-60
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।
दिल्ली : प्याज का रेट 80 रुपए किलो हुआ, 7 दिन में 45% बढ़ोतरी
सरकार ईरान समेत 4 देशों से आयात करेगी |Onion prices rise
नई दिल्ली । प्याज की (Onion prices rise) खुदरा कीमत 80 रुपए प्रति किलो पहुंच गई। दिल्ली में 7 दिन में रेट 45% बढ़ चुका है। 31 अक्टूबर को भाव 55 रुपए था। सप्लाई बाधित होने की वजह से दिल्ली-एनसीआर में पिछले एक महीने से कीमतें ऊंचे स्तरों पर बनी हुई हैं। मौजूदा रेट एक साल पहले की तुलना में दोगुने से भी ज्यादा हो गया है। पिछले साल नवंबर में प्याज का भाव 30-35 रुपए प्रति किलो था। प्याज सप्लाई बढ़ाने और कीमतें काबू में रखने के लिए सरकार ने ईरान, अफगानिस्तान, इजिप्ट और तुर्की से आयात का फैसला लिया है। न्यूज एजेंसी ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी।
केंद्र सरकार मदर डेयरी के जरिए 25 रुपए किलो में प्याज बेच रही |Onion prices rise
उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के अधिकारी का कहना है कि अगले कुछ दिनों में रेट कम होने की उम्मीद है, क्योंकि महाराष्ट्र, राजस्थान और कर्नाटक में नई फसल की आवक शुरू हो चुकी है। दिल्ली में बफर स्टॉक से प्याज की उपलब्धता बढ़ाई जा रही है। मदर डेयरी के सफल आउटलेट पर 24.90 रुपए के रेट पर प्याज बेचा जा रहा है। हालांकि, कुछ आउटलेट्स पर प्याज का स्टॉक खत्म होने की शिकायतें भी मिल रही हैं। जंगपुरा एक्सटेंशन आउटलेट पर एक महिला ने बताया कि प्याज खरीदने के लिए उसने 2 घंटे लाइन में लगकर इंतजार किया, लेकिन उसकी बारी आई तो स्टॉक खत्म हो गया।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।
जयपुर में बहुत सस्ता होने वाला है प्याज, जाने क्या है वजह
जयपुर सहित राजस्थान में प्याज से इनके दामों में कमी की उम्मीद |Onion
अलवर से होगी प्याज की बम्पर आवक
जयपुर (एजेंसी)। जयपुर में जल्द ही प्याज (Onion ) की कीमतों में गिरावट आने वाली है। आसमान छू रहे प्याज के भावों में कमी आने से आमजन का काफी राहत मिलेगी। प्याज के भावों में कमी की वजह बनेगा अलवर का प्याज। दरअसल अलवर से नए प्याज की जयपुर मंडी सहित पूरे प्रदेश में बम्पर आवक होगी। जिससे बाहरी राज्यों ने प्याज नहीं मंगवाना पड़ेगा। अलवर का प्याज करीब पन्द्रह दिन बाद बाजार में आ जाने से आसमान छू रहे प्याज के दामों में कमी आने की संभावना जताई जा रही है।
अलवर में हर साल प्याज की पैदावार बढ़ती जा रही है। अलवर में इस साल भी करीब 14000 हेक्टेयर भूमि पर प्याज की खेती की गई है और 15 दिन बाद अलवर के किसानों की प्याज मंडी तक पहुंचेगी और यह सिलसिला करीब दो महीने तक चलेगा। वर्तमान में यह प्याज नासिक और दक्षिण से आ रहे हैं। नासिक और दक्षिण के प्याज के थोक भाव करीब करीब 40 रुपए किलोग्राम हैं जो जयपुर में खुदरा भाव में 60 से 70 रुपए में बिक रहे हैं। माना जा रहा है कि 15 दिन बाद अलवर का प्याज आने पर इनके भाव तेजी में नहीं रहेंगे और इनमें गिरावट आने लगेगी।
अलवर का प्याज उत्तर प्रदेश, बंगाल, बिहार, हरियाणा, दिल्ली, मध्यप्रदेश, पंजाब सहित कई राज्यों में जाता है और उत्तम क्वालिटी का प्याज विदेशों में भी निर्यात होता है। अलवर में प्याज का उत्पादन शुरू होने के बाद कई राज्यों के व्यापारी दो महीने तक अलवर में डेरा डाल देंगे। कुछ व्यापारी सीधे मंडी से माल खरीदते हैं और कुछ व्यापारी सीधे किसानों से खेतों पर ही माल खरीदते हैं।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
Proper & Sustainable Agricultural Policy – Need of the Hour
प्याज की बढ़ रही कीमतों ने जहां जनता की मुश्किलें बढ़ा दी हैं वहीं देश की कृषि नीतियों (Sustainable Agricultural Policy) पर भी सवाल उठने लगे हैं। प्याज की कीमतों का राजनीति पर गहरा प्रभाव पड़ रहा है। यहां तक कि कई बार कीमतों में वृद्धि से सरकारें भी गिर चुकी हैं, यहां राजनीति की बजाए ज्यादा महत्वपूर्ण जनता की जरूरतें हैं, जिसका सीधा संबंध मार्केट में उपलब्ध सब्जियों व कृषि नीतियों से है। प्याज की कृषि महाराष्ट, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में होती है। इस बार कहा जा रहा है कि मानसून की भरपूर बारिश के कारण सप्लाई प्रभावित हुई है। मार्किट में सप्लाई कम होने से उत्तरी राज्यों में प्याज सबसे ज्यादा महंगा हो रहा है। दिल्ली में प्याज की कीमत 70-80 रुपए तक पहुंच गई है, अन्य राज्यों में भी कीमत 60 रुपए से कम नहीं।
सप्लाई की कमी की हालत में सरकार प्याज स्टोर करने की सीमा तय कर कीमतों को कम करने की कोशिश करती है, लेकिन यह कदम स्थायी समाधान नहीं। दरअसल सरकार की अपनी कृषि नीतियों में ही विरोधाभाष है। एक ओर केंद्र सरकार पंजाब, हरियाणा में गेहूँ और धान के क्षेत्र को घटाकर फसल विभिन्नता को बढ़ावा देना चाहती है दूसरी ओर सब्जियों की काश्त की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। यदि सरकार उत्तरी राज्यों में प्याज और अन्य सब्जियों की काश्त के लिए किसानों को उत्साहित करे तब गेहूँ और धान की जरूरत से ज्यादा उत्पादन की समस्या का भी समाधान निकलेगा और सब्जियों की कमी न रहने के कारण महंगाई से भी राहत मिलेगी। आज सब्जियों में महंगाई मध्यम वर्ग के लिए बड़ी परेशानी बनी हुई है।
कोई भी सब्जी 40-50 रुपए प्रति किलो से कम नहीं मिल रही, जबकि आम किसानों का कहना है कि यदि उन्हें सब्जियों का रेट दस रुपए प्रति किलो भी मिल जाए तब भी वह मुनाफा कमा सकते हैं। इसी तरह मंडी खर्चों व व्यापारियों के मुनाफे के बावजूद जनता को सब्जी 20-25 प्रति किलो रुपए तक मिल सकती है। दक्षिणी राज्यों में पैदा होने वाली सब्जियों पर ढुलाई खर्च का भारी बोझ पड़ता है जिससे महंगाई बढ़ती है। अत: हजारों किलोमीटर से सब्जियां लाने का कोई औचित्य नहीं। केंद्र व राज्य सरकारों को मिलकर सब्जियों की काश्त का समाधान निकालना चाहिए ताकि लोगों को प्याज सेब के रेट में न खरीदने पड़ें एवं हर क्षेत्र में रोजगार बढ़े, इससे खुदरा महंगाई भी काबू में रहेगी।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।