cricketer suresh raina - Sach Kahoon Hindi

सुरेश रैना ने क्रिकेट को कहा अलविदा
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना ने मंगलवार को सभी प्रारूपों से सन्यास लेने की घोषणा करते हुए अपने इंडियन प्रीमियर लीग और घरेलू क्रिकेट करियर के समापन पर मुहर लगायी। रैना ने ट्विटर पर कहा, ‘अपने देश और राज्य उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिये सम्मानजनक रहा है। मैं क्रिकेट के सभी प्रारूपों से सन्यास लेने की घोषणा करता हूं। मैं बीसीसीआई, उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसियेशन, चेन्नई सुपर किंग्स, श्री राजीव शुक्ला और अपने सभी प्रशंसकों को उनके समर्थन और मेरी क्षमताओं में विश्वास के लिये धन्यवाद देता हूं। रैना के सन्यास के ऐलान के बाद उनकी आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने ट्वीट कर उन्हें विदाई दी है। चेन्नई ने ट्वीट कर लिखा कि अंबुदेन की सड़कें आपको भुला नहीं सकती। आप हमारे लिए बहुत ज्यादा मायने रखते हैं।

रैना ने विश्व कप 2011 की जीत में भी अहम योगदान दिया था

उल्लेखनीय है कि रैना ने 15 अगस्त 2020 को पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद स्वंय भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। रैना ने अपने 17 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में 18 टेस्ट, 226 एकदिवसीय मैच और 78 टी20 अंतराष्ट्रीय मुकाबले खेले। उन्होंने अपने एकदिवसीय करियर में 5615 रन बनाये जबकि टी20 अंतरराष्ट्रीय में उन्होंने 1605 रन जोड़े। रैना टी20 विश्व कप 2010 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सैकड़ा जड़कर इस प्रारूप में शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने थे। वह काफी लंबे समय तक तीनों प्रारूपोंं में शतक बनाने वाले एकलौते भारतीय बल्लेबाज बने रहे, और आज भी वह टी20 विश्व कप में 100 रन का आंकड़ा छूने वाले एकलौते भारतीय बल्लेबाज हैं।

लंबे समय तक भारतीय मध्यक्रम की रीढ़ रहे रैना ने विश्व कप 2011 की जीत में भी अहम योगदान दिया था। रैना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्वार्टरफाइनल में 28 गेंदों पर 34 रन बनाते हुए युवराज सिंह के साथ 74 रन की साझेदारी की और भारत को जीत दिलायी थी। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आये रैना टीम के आखिरी प्रमुख बल्लेबाज थे। ऐसे में उन्होंने युवराज के साथ बहुमूल्य रन जोड़कर टीम को सेमीफाइनल तक पहुंचाया था।

यह भी पढ़े:– पाकिस्तान की अकारण गोलीबारी की बीएसएफ ने करारा जवाब दिया

रैना ने टीम इंडिया को बहुत से मैच जिताये

रैना ने पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल में भी संकटमोचक की भूमिका निभाई थी। कप्तान धोनी (25) के आउट होने के बाद टीम के 205 रन पर छह विकेट गिर चुके थे। रैना ने यहां 39 गेंदों पर 36 रन की पारी खेली और पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ रन जोड़ते हुए टीम को 260 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। रैना का योगदान बहुमूल्य साबित हुआ और भारत ने पाकिस्तान को 39 रन से हराकर फाइनल में कदम रखा। मिस्टर आईपीएल के नाम से प्रख्यात रैना ने आईपीएल में 205 मैच खेलकर 32.52 की औसत से 5528 रन बनाये। रैना अपने आईपीएल करियर के एक बड़े हिस्से के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के प्रमुख खिलाड़ी रहे। वह आज भी 11 सीजन में 4687 रन बनाकर सीएसके के सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। फ्रेंचाइजी ने हालांकि उन्हें 2022 की नीलामी से पहले रिलीज कर दिया, जहां वह किसी भी टीम द्वारा नहीं खरीदे गये।

रैना ने 109 प्रथम श्रेणी मैच खेलकर 6871 रन बनाये

उत्तर प्रदेश के लिये 2002-2003 में अपने घरेलू करियर की शुरूआत करने वाले रैना ने 109 प्रथम श्रेणी मैच खेलकर 6871 रन बनाये और 41 विकेट लिये। मध्य प्रदेश के खिलाफ 2005 में अपने लिस्ट-ए करियर की शुरूआत करने के बाद उन्होंने 302 मैचों में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया और 8078 रन बनाने के साथ-साथ 64 विकेट भी झटके। रैना ने 2018 से प्रथम श्रेणी या लिस्ट-ए क्रिकेट नहीं खेला है। वह आईपीएल में भी आखिरी बार अक्टूबर 2018 में दिखे थे। रैना ने पुष्टि की है कि वह रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में इंडिया लीजेंड्स की ओर से खेलते हुए नजर आयेंगे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

क्रिकेट: 14 महीने से भारतीय टीम से बाहर चल रहे सुरेश रैना ने कहा- मैं चौथे नंबर पर बल्लेबाजी कर सकता हूं
पंत अपना स्वभाविक खेल नहीं खेल पा रहे: रैना (cricketer suresh raina)

रैना ने टीम इंडिया के लिए पिछला मैच जुलाई 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था

रैना ने कहा- धोनी टीम को बहुत कुछ दे सकते हैं, वे इस खेल के सबसे बड़े फिनिशर

खेल डेस्क। भारतीय टीम से बाहर चल रहे सुरेश रैना ने चौथे नंबर की लिए अपनी दावेदारी पेश की है।  वे सीमित (cricketer suresh raina) ओवरों में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। वे पिछली बार भारत के लिए जुलाई, 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ खेले थे। ‘द हिन्दू’ से बात करते हुए रैना ने कहा, ‘मैं भारत के लिए चौथे नंबर पर बल्लेबाजी कर सकता हूं। मैंने पहले भी इस नंबर पर बल्लेबाजी की है और अच्छा प्रदर्शन किया है। दो वर्ल्ड कप खेले जाने हैं और मैं मौके की तलाश में हूं।’

भारतीय टीम में नंबर-4 का स्थान लंबे समय से चर्चा का विषय बना हुआ है। कुछ समय तक अंबाती रायडू को नंबर-4 पर खिलाने के (cricketer suresh raina) बाद चयनकर्ताओंं ने वनडे वर्ल्ड कप के लिए विजय शंकर को टीम में चुना। शंकर के चोटिल होने के बाद युवा ऋषभ पंत को इस स्थान पर मौका दिया जा रहा है, लेकिन वे निरंतर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए।

पंत के आउट फॉर्म होने पर रैना ने कहा, ‘मुझे लग रहा है कि वे भ्रमित हैं।

अपना स्वाभाविक खेल नहीं खेल (cricketer suresh raina) पा रहे हैं।

वे सिंगल की तलाश करते हैं, गेंद रोकते हैं और फिर लगता है कि चीजों को समझ नहीं पा रहे हैं।’

पंत के बल्ले से पिछले 5 टी-20 में सिर्फ एक अर्धशतक निकला।

वनडे वर्ल्ड कप के लिए विजय शंकर को टीम में चुना।

रैना की नजर 2020 और 2021 टी-20 वर्ल्ड कप पर है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।