Harbhajan Singh - Sach Kahoon Hindi

प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान पूरे देश का सम्मान, हमें इस पर गर्व: हरभजन सिंह
मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार ऑफ स्पिनर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह 'बिलियनेयर्स फॉर पीस कॉन्क्लेव' कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए मुंबई में उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का आयोजन में समाज में शांति की स्थापना करने वालों को सम्मानित करने के लिए किया गया था। इसमें हरभजन सिंह का भी नाम था। हरभजन ने कार्यक्रम के आयोजकों की प्रशंसा की। इसके साथ ही प्रधानमंत्री को इटली में मिले एग्रीकोला पदक को उन्होंने देश का सम्मान बताया। Mumbai News

मीडिया से बात करते हुए हरभजन सिंह ने कहा, "समाज की बेहतरी के लिए काम करने वालों को सम्मानित करना बेहतरीन काम है। समाज में शांति के लिए काम करने वाले और भी लोग चाहिए। यहां आकर और सम्मानित होकर अच्छा लग रहा है। मैं इन लोगों के साथ रहूंगा और अपने स्तर से जो भी बेहतर हो सकेगा, करूंगा।"

दुनिया में बढ़ रही महंगाई पर हरभजन ने कहा, "मौजूदा समय में विश्व तेल और सोने की बढ़ती कीमतों की वजह से परेशान है। इस परेशानी की वजह दुनिया में शांति का न होना है। अगर ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध नहीं होता, तो ये समस्याएं नहीं होतीं। उम्मीद करते हैं कि जल्द से जल्द इस समस्या का शांतिपूर्ण समाधान निकलेगा और महंगाई की समस्या से दुनिया को निजात मिलेगी।" प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इटली दौरे के दौरान 'एग्रीकोला पदक' से सम्मानित किया गया है। Mumbai News

हरभजन सिंह ने कहा कि पीएम का सम्मान देश का सम्मान है। हमें इस पर गर्व है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली यात्रा के दौरान वहां की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को उपहार स्वरूप चॉकलेट दी थी। विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इसकी आलोचना करते हुए कहा था कि देश कई समस्याओं से जूझ रहा है और प्रधानमंत्री चॉकलेट दे रहे हैं।

इस पर हरभजन सिंह ने कहा कि विपक्ष का काम हर बात की आलोचना करना है। मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहूंगा। अगर ये लोग बहुत काबिल थे, तो जब उनके पास सत्ता थी, उस समय काम क्यों नहीं किए। पश्चिम बंगाल के मदरसों में वंदे मातरम को अनिवार्य किए जाने के सवाल पर हरभजन ने कहा, "मुझे लगता है कि सिर्फ पश्चिम बंगाल ही नहीं बल्कि देश के हर हिस्से में वंदे मातरम गाया जाना चाहिए।" Mumbai News

पछवाड़ा कोयला खदान से हुई प्रदेश को 593 करोड़ रूपये की बचत
बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने गिनाई प्रदेश सरकार की उपलब्धियां

पंजाब ने निजी पॉवर प्लांट को खरीदने का पहला उदाहरण पेश किया

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Chandigarh News: साल 2024 की शुरूआत पंजाब सरकार के लिए एक ऐतिहासिक अवसर लेकर आई। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने जी.वी.के पावर से गोइंदवाल पावर प्लांट को 1080 करोड़ रुपये की लागत से खरीदने का ऐतिहासिक निर्णय लिया। यह भारत में राज्य सरकार द्वारा एक निजी पावर प्लांट को खरीदने का पहला उदाहरण है। Chandigarh News

पंजाब के श्री गुरु अमरदास जी के नाम पर रखे गए इस थर्मल प्लांट के लोड फैक्टर में इस वर्ष के दौरान सुधार किया गया, जो 35 प्रतिशत से बढ़कर 77 प्रतिशत हो गया। इस सुधार के परिणामस्वरूप, पावर प्लांट की बिजली उत्पादन क्षमता दोगुनी हो गई। इस 540 मेगावाट के थर्मल प्लांट को 2 करोड़ रुपये प्रति मेगावाट की दर पर खरीदा गया, जिससे राज्य को सालाना 350 करोड़ रुपये से अधिक की बचत होने का अनुमान है।

पछवाड़ा कोयला खदान से थर्मल प्लांटों को हो रही कोयला की आपूर्ति

पंजाब के बिजली और लोक निर्माण मंत्री, हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने एक प्रेस विज्ञप्ति में राज्य के बिजली विभाग द्वारा किए गए प्रयासों का उल्लेख किया। दिसंबर 2022 में शुरू की गई पछवाड़ा कोयला खदान से राज्य के थर्मल प्लांटों को कोयला की आपूर्ति हो रही है, जिससे राज्य को 593 करोड़ रुपये की बचत हुई।

स्वच्छ ऊर्जा में किया निवेश | Chandigarh News

पंजाब सरकार ने टिकाऊ ऊर्जा के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। एक अप्रैल से 30 नवंबर 2024 तक विभाग ने 1454 मेगावाट सौर ऊर्जा के लिए समझौते किए हैं। इन समझौतों में औसतन 2.52 से 2.53 रुपये प्रति यूनिट की दर पर ऊर्जा खरीदी जाएगी। मार्च 2022 में सत्ता संभालने के बाद, पंजाब सरकार ने 3704 मेगावाट सौर ऊर्जा के लिए समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके अलावा, राज्य भर में 430 मेगावाट रूफटॉप सोलर ऊर्जा स्थापित की गई है।

बिजली क्षेत्र में सुधार की दिशा

पंजाब सरकार ने राज्य के बिजली वितरण ढांचे में भी सुधार किए हैं। राष्ट्रीय ग्रिड से बिजली की प्राप्ति के लिए ट्रांसमिशन क्षमता को 9000 मेगावाट से बढ़ाकर 9800 मेगावाट किया गया है। राज्य सरकार द्वारा पांच नए 66 केवी सब-स्टेशन चालू किए गए हैं, और 14 पावर ट्रांसफार्मरों की क्षमता का विस्तार किया गया है। इससे राज्य की बिजली आपूर्ति में सुधार हुआ है। Chandigarh News

यह भी पढ़ें:– डाकघर के खाता धारकों के लाखों रुपये शेयर बाजार में लगाए, आरोपी डाकपाल गिरफ्तार

IPL 2024 Performance: यह हुई बड़ी चूक, जिसके कारण मुंबई इंडियन आईपीएल से बाहर हो गई!
IPL 2024 Performance: नई दिल्ली (एजेंसी)। आईपीएल 2024 के प्रदर्शन को देखते हुए भारत के पूर्व स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को कप्तान बनाने का मुंबई इंडियंस टीम प्रबंधन के फैसले को उल्टा करार दिया। हरभजन सिंह, जोकि 10 वर्षों तक मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे हैं, इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा संस्करण में टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बारे में यह टीका-टिप्पणी कर रहे थे। Harbhajan Singh

5 बार की आईपीएल चैंपियन इस सीजन में अपना कोई शानदार प्रदर्शन नहीं कर पाई और आईपीएल के इस सीजन से बाहर हो गई। टीम 14 मैचों में सिर्फ 4 मैचों की जीत के साथ अंक तालिका में सबसे नीचे खिसक गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सिंह ने कहा, ‘‘मैं 10 साल तक मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा रहा हूँ। टीम प्रबंधन बढ़िया है, लेकिन इस बार उनका फैसला उल्टा पड़ गया। प्रबंधन समिति भविष्य में भी हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाने की सोच रहा था, लेकिन यह टीम के लिए अच्छा अहसास नहीं रहा।’’

हरभजन ने किया पंड्या का समर्थन | Harbhajan Singh

भज्जी के अनुसार पंड्या को कप्तान बनाने का समय शायद ठीक नहीं रहा होगा और यह फैसला लेने में शायद जल्दबाजी हो गई, इसमें एक साल की देरी हो सकती थी। ‘‘आईपीएल के इस सीजन के दौरान जब टीम खेल रही थी तो कप्तान अलग खेल रहा था और पूरी टीम अलग खेल रही थी, ऐसा प्रतीत हो रहा था। इसलिए मुझे लगता है कि (पंड्या को कप्तान बनाने का) समय सही नहीं था। शायद यह एक साल बाद पंड्या को कप्तान बनाया जा सकता था।’’ हरभजन ने पंड्या का समर्थन करते हुए कहा, ‘‘यह हार्दिक पंड्या की गलती नहीं है क्योंकि वह गुजरात टाइटंस के कप्तान भी थे। टीम सामूहिक रूप से नहीं खेली और वरिष्ठ खिलाड़ियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए था कि टीम एकजुट है और वैसी ही बनी रहे…।’’

आईपीएल 2024 से पहले मुंबई इंडियंस प्रबंधन को रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाना और गुजरात टाइटन्स से हार्दिक पंड्या को खरीदकर उन्हें कप्तानी सौंपना, गलत निर्णय साबित हुआ। 2013 से 2023 तक मुंबई इंडियंस की कप्तानी करने वाले रोहित ने फ्रेंचाइजी को 5 ट्रॉफी जीताने में मदद की थी। वहीं दूसरी ओर, पंड्या को मुंबई इंडियंस की कप्तानी सौंपना प्रशंसकों को रास नहीं आया। Harbhajan Singh

मोबाइल ने ले ली एक और जान! कारण जानकर चौंक जाएंगे आप!

फिरोजपुर सेंट्रल जेल परिसर में खुला पेट्रोल पंप
केबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ने किया उद्घाटन | Ferozepur News

फिरोजपुर (सच कहूँ न्यूज)। फिरोजपुर सेंट्रल जेल परिसर में पेट्रोल पंप खुल गया है। पेट्रोल पंप (Petrol Pump) का वीरवार को पंजाब सरकार के बिजली और पीडब्ल्यूडी मंत्री हरभजन सिंह द्वारा एक कार में पेट्रोल भरकर उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि पंजाब की 12 जेलों के बाहर पेट्रोल पंप खोले जा रहे हैं। इन पेट्रोल पंपों से होने वाली आय से पंजाब की जेलों में सुधार किया जाएगा। Ferozepur News

कैदियों को शिक्षा और कुछ अन्य आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार ने पंजाब जेल विकास बोर्ड के तहत इंडियन आॅयल कंपनी के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। जिसके तहत पंजाब की 12 जेलों के बाहर पेट्रोल पंप स्थापित किए जाने हैं। जिनमें से रोपड़, होशियारपुर, लुधियाना और फिरोजपुर में पेट्रोल पंप तैयार हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि ये पेट्रोल पंप जेलों को अपग्रेड करने, कैदियों को शिक्षा प्रदान करने या उन्हें अन्य सुविधाएं देने के उद्देश्य से खोले गए हैं। उन्होंने कहा कि इन पेट्रोल पंपों का संचालन निजी व्यक्तियों के अलावा कैदियों द्वारा भी किया जाएगा। Ferozepur News

इससे विभाग का राजस्व बढ़ेगा और कैदियों को काम करने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा, ताकि रिहाई के बाद वे बाहर जाकर अच्छे नागरिक बन सकें और कुछ अच्छा काम कर मुख्यधारा से जुड़ सकें। उन्होंने कहा कि ऐसा देखा गया है कि कई कैदी अपनी गलती पर पछताते हैं और बाहर आकर समाज में अच्छे नागरिक के रूप में काम करना चाहते हैं। यह उनके लिए काम करने का एक अच्छा साधन है, यहां वे आम लोगों को देखेंगे, मिलेंगे, जिससे उनकी मानसिकता में और बदलाव आएगा। मंत्री ने कहा कि जेलों के सुधार के लिए और भी काम किए जाएंगे और हमें उम्मीद है कि यह पहल भविष्य में काफी फायदेमंद साबित होगी। Ferozepur News

यह भी पढ़ें:– स्कूलों और आंगनवाड़ी सेंटरों में 16 तक छुट्टियाँ

बठिंडा को मान सरकार ने दिया बड़ा तोहफा
बठिंडा में 88.94 करोड़ रु की लागत से बनाए जाएंगे दो रेलवे ओवर ब्रिज: हरभजन सिंह

चंडीगढ़। (सच कहूँ न्यूज) पंजाब के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने बुधवार को कहा कि बठिंडा शहर के अंदर के यातायात को और सचारू बनाने के लिए 88.94 करोड़ रुपये की लागत से दो रेलवे ओवर ब्रिज बनाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें:– प्रदेश के पानी पर हिमाचल प्रदेश सरकार का यह निंदनीय हमला

जल्द ही इस ब्रिज का निर्माण शुरू किया जाएगा

विधानसभा में विधायक जगरूप सिंह गिल के सवाल का जवाब देते हुए लोक निर्माण मंत्री ने बताया कि जनता बठिंडा में बनाए जाने वाले रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण पर 50.86 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस ब्रिज का कार्य वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट उपबंध के अनुसार शुरू कर तीन सालों के अंदर मुकम्मल किया जाएगा। ई.टी.ओ. ने बताया कि इस ब्रिज के प्रस्ताव को जाँचने और पड़तालने सम्बन्धी तीन निगरानी इंजीनियरों की समिति बनाई गई थी, जिनकी रिपोर्ट मिलने के बाद में यह प्रोजेक्ट सरकार के विचाराधीन है। उन्होंने बताया कि जल्द ही इस ब्रिज का निर्माण शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह ब्रिज 38.08 करोड़ रुपए की लागत से तीन सालों के निर्धारित समय के अंदर बनाया जाएगा।

लोक निर्माण मंत्री ने बताया कि इन पुलों के निर्माण के दौरान यातायात को निर्बाध रूप से जारी रखने के लिए वैकल्पिक प्रबंध किए जाएंगे और लोगों को कोई भी परेशानी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि निर्माण के दौरान यातायात को अमरपुरा बस्ती और बठिंडा बादल घुद्दा रोड पर बने रेलवे ओवर ब्रिजों के द्वारा चलता रखा जाएगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

हरभजन सिंह ने अपना वेतन किया किसानों की बेटियों के नाम
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पूर्व क्रिकेटर एवं पंजाब से राज्य सभा सांसद बने हरभजन सिंह ने अपना वेतन किसानों की बेटियों के नाम करने की शनिवार को घोषणा की। सांसद ने अपनी फेसबुक पोस्ट में और ट्विटर हैंडल पर कहा है कि राज्य सभा सदस्य के रूप में अपना वेतन वह किसानों की बेटियों की शिक्षा और कल्याण के लिए देना चाहते हैं। उन्होंने लिखा है कि वह राष्ट्र की बेहतरी के लिए सांसद बने हैं और उनसे जो बन पड़ेगा, करेंगे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

पंजाब से आप के राज्य सभा के लिए पांच उम्मीदवारों ने भरे पर्चे
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी ने पंजाब से राज्यसभा भेजने के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। पंजाब में प्रचंड बहुमत के साथ पहली बार सत्ता में आयी आम आदमी पार्टी (आप) ने राज्य सभा के लिए पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह, पंजाब सह प्रभारी राघव चड्‌ढा, दिल्ली IIT के प्रोफेसर संदीप पाठक, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर अशोक मित्तल व उद्योगपति संजीव अरोड़ा पंजाब से राज्यसभा भेजने का फैसला किया है।

आप के उम्मीदवारों ने सोमवार को यहां निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपने नामांकन पत्र दाखिल कर दिये। हाल ही संपन्न पंजाब की 117 सदस्यीय विधानसभा चुनाव में आप ने 92 सीटों पर विजय हासिल की है। इस भारी बहुमत की बदौलत पार्टी के इन सभी प्रत्याशियों का संसद के ऊपरी सदन के लिए चुना जाना तय लगता है।

Aam Aadmi Party to nominate Dr. Sandeep Pathak to Rajya Sabha, from Punjab.

— ANI (@ANI) March 21, 2022

Friends,i request @BhagwantMann to implement his idea as how to honour valuable people like Bibi Khalra who have been victims of police brutality and have made great sacrifices for Punjab by making them Rajya Sabha member-khaira https://t.co/eCzhZQTU22 https://t.co/hSJfyM0Zoq

— Sukhpal Singh Khaira (@SukhpalKhaira) March 21, 2022

कल केजरीवाल ने पंजाब विधायकों को बताया, ‘यह करें’ व ‘यह न करें’

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को पंजाब के विधायकों के लिए ‘यह करें’ और ‘यह न करें’ की सूची जारी की। केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान व पार्टी के पंजाब में सह-प्रभारी राघव चड्ढा समेत सभी विधायकों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बैठक की और उन्हें पार्टी के उद्देश्य व काम करने के तौर-तरीके बताए। केजरीवाल ने कहा कि सभी विधायक व मंत्री टीम की तरह काम करें। मुख्यमंत्री जो ‘टारगेट’ देंगे, उसे पूरा करें। अगर कोई मंत्री बार-बार अपने टारगेट पूरा करने में नाकाम रहता है, तो वे बदले जाएंगे। उन्होंने विधायकों से कहा कि जनता ने उन्हें पारंपारिक पार्टियों के दिग्गजों को हराकर जिताया है इसलिए उन्हें प्रदेश की तरक्की के लिए काम करना होगा।

पार्टी प्रमुख ने कहा कि सभी विधायक चंडीगढ़ में रहने के बजाय अपने हलके के पार्टी कार्यकतार्ओं-नेताओं के साथ पिंडों और मोहल्लों में जाएं। किसान, नौजवान, व्यापारी हो या सरकारी कर्मचारी, सबकी समस्याएं सुनें और उनका काम करें। उन्होंने विधायकों को अपने हल्के में कार्यालय खोलने और वहां मौजूद रहने की सलाह भी दी। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा जरूरी है ईमानदारी से काम करना और सब कुछ बर्दाश्त होगा, भ्रष्टाचार नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसा कोई काम नहीं करना, जिससे जनता परेशान हो। उन्होंने विधायकों से पुलिस-पदाधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग से दूर रहने की हिदायत भी दी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

अश्विन ने की हरभजन की बराबरी
कानपुर (एजेंसी)। भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने न्यूजीलैंड की दूसरी पारी में विल यंग को पगबाधा कर अपना 417वां अंतर्राष्ट्रीय विकेट लिया और इसके साथ ही वह भारत के महानतम ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह की बराबरी पर पहुंच गए। 35 वर्षीय अश्विन के इस मैच से पहले तक 413 विकेट थे। पहली पारी में तीन विकेट लेकर उन्होंने अपने विकेटों की संख्या 416 पहुंचा दी और दूसरी पारी में अपना पहला विकेट लेने के साथ ही उनके 417 विकेट हो गए। हरभजन ने 103 टेस्टों में 417 विकेट लिए थे जबकि अश्विन अपने 80 वें टेस्ट में इस उपलब्धि तक पहुंचे हैं। अश्विन इसके साथ ही टेस्ट इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की सूची में 13 वें नंबर पर पहुंच गए हैं। उनके पास कानपुर टेस्ट के पांचवें और अंतिम दिन हरभजन से आगे निकलने का पूरा मौका रहेगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

क्रिकेट: हरभजन ने सूर्यकुमार के टीम में नहीं होने पर सवाल उठाए; युवी बोले- उन्हें नंबर 4 की जरूरत नहीं, ओपनर मजबूत हैं
हरभजन सिंह ने बल्लेबाज सूर्य कुमार की तारीफ की (Harbhajan Singh)

सूर्यकुमार मुंबई की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं

वे आईपीएल में मुंबई इंडियंस की टीम से खेलते हैं

खेल डेस्क। भारतीय टीम के लिए नंबर चार की पोजिशन बहुत बड़ी समस्या बनी हुई है। इसी पोजिशन को (Harbhajan Singh) लेकर पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने एकबार फिर टीम मैनेजमेंट को ताना मारा है। उनका कहना है कि भारत का टॉप ऑर्डर बहुत मजबूत है, इसलिए उन्हें नंबर 4 की जरूरत नहीं है। ये बात उन्होंने हाल ही में हरभजन सिंह के उस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखी, जिसमें भज्जी ने मुंबई टीम के बल्लेबाज सूर्य कुमार की तारीफ की थी। भज्जी ने अच्छे प्रदर्शन के बाद भी उन्हें टीम में नहीं लिए जाने पर सवाल उठाए थे।

हरभजन ने लिखा था, ‘पता नहीं घरेलू क्रिकेट में काफी ज्यादा रन बनाने के बाद भी उन्हें भारतीय टीम के लिए क्यों (Harbhajan Singh) नहीं चुना जा रहा। सूर्य कुमार कड़ी मेहनत करते रहो, तुम्हारा टाइम भी आएगा।’ इस ट्वीट के साथ उन्होंने जो फोटो शेयर किया उसमें लिखा हुआ था, ‘सीमित ओवर फॉर्मेट में भारत को अब भी नंबर चार बल्लेबाज की तलाश है’।

युवी पहले भी दे चुके यही जवाब

ये पहला मौका नहीं है जब युवराज ने हरभजन से ये बात कही हो,

बीते महीने जब हरभजन ने संजू सैमसन को नंबर चार पर खिलाने की सलाह दी थी, तब भी युवी ने बिल्कुल यही जवाब दिया था।

उस वक्त हरभजन ने लिखा था, ‘अच्छी तकनीक और कंधे पर अच्छे दिमाग वाला संजू सैमसन वनडे में नंबर चार पर क्यों नहीं, आज दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ आपने अच्छा खेला।’

उस वक्त भी युवराज ने लिखा था कि ‘शीर्ष क्रम बहुत मजबूत है भाई, उन्हें नंबर चार पर बल्लेबाज नहीं चाहिए।’

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।