Haryana Assembly Elections - Sach Kahoon Hindi

Haryana Assembly Elections: चुनावों में प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की पेड न्यूज़ पर रहेगी पैनी नजर!
Haryana Assembly Elections: चुनाव प्रचार की मॉनिटरिंग करेगी कमेटी

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा में आगामी एक अक्टूबर को होने वाले विधानसभा आम चुनाव के दौरान उम्मीदवारों व राजनीतिक दलों के प्रचार-प्रसार पर निरंतर निगरानी रखने के लिए जिला स्तर पर मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी गठित की गई है। यह कमेटी चुनाव के दौरान प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर चुनाव प्रचार की मॉनिटरिंग करेगी तथा पेड न्यूज पर भी पैनी नजर रखेगी। Haryana Assembly Elections

इसके अलावा मीडिया माध्यमों पर चुनावी विज्ञापनों के प्रकाशन व प्रसारण से पूर्व प्रमाण पत्र भी यही कमेटी प्रदान करेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शांतनु शर्मा ने आदर्श आचार संहिता के अनुरूप राजनीतिक दलों से प्रचार करने का आह्वान किया है। उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर उम्मीदवार व राजनीतिक दल के चुनाव प्रचार से संबंधित सामग्री के प्रसारण से पूर्व एमसीएमसी कमेटी से प्रमाण पत्र लेना होगा वहीं प्रिंट मीडिया में मतदान से पहले व मतदान के दिन प्रकाशित होने वाले विज्ञापन के लिए भी एमसीएमसी कमेटी से प्री सर्टिफिकेट लेना अनिवार्य है।

उन्होंने बताया कि विज्ञापन के लिए भारत निर्वाचन आयोग से रजिस्टर्ड राजनीतिक पार्टी के उम्मीदवारों सहित अन्य उम्मीदवारों को निर्धारित समय पूर्व एमसीएमसी कमेटी के समक्ष अपना आवेदन प्रस्तुत करना होगा। एमसीएमसी कमेटी विज्ञापन सामग्री की जांच कर अपनी स्वीकृति या अस्वीकृति प्रदान करेगी। Haryana Assembly Elections

उम्मीदवार चुनाव में 40 लाख से अधिक नहीं कर सकते खर्च: शर्मा

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा विधानसभा आम चुनाव लडऩे वाले प्रत्याशियों के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने खर्च सीमा तय की है, प्रत्याशी अपने चुनाव में 40 लाख रुपए खर्च कर सकते हैं। इसके साथ ही प्रत्याशियों को खर्च किए जाने वाले का हिसाब रखना होगा। चुनावी खर्च के लिए नामांकन से पहले अलग से बैंक खाता भी खुलवाना होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शांतनु शर्मा ने बताया कि विधानसभा आम चुनाव की घोषणा चुनाव आयोग द्वारा की जा चुकी है। चुनाव की घोषणा के साथ ही जिला में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान प्रत्याशियों को रिटर्निंग अधिकारी (आरओ) के कार्यालय में अधिकतम चार व्यक्तियों को अपने साथ लाने की अनुमति होगी। आरओ/एआरओ कार्यालय की 100 मीटर की परिधि में अधिकतम तीन वाहन लाने की इजाजत होगी। उन्होंने बताया कि चुनाव की पारदर्शिता और निष्पक्षता के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा चुनावी खर्च की सीमा निर्धारित की गई है, जिसमें विधानसभा प्रत्याशी के लिए 40 लाख रुपए निर्धारित किए गए हैं। प्रत्याशी अपने चुनाव में इससे अधिक खर्च नहीं कर सकते।

प्रत्याशी को चुनावी खर्च का ब्यौरा रखना होगा तथा अलग से बैंक खाता खुलवाना होगा। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनावों के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को प्रतिभूति राशि के तौर पर दस हजार रुपए जमा करानी होगी। अनुसूचित जाति वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह राशि 5 हजार रुपए निर्धारित की गई है। उन्होंने विधानसभा चुनाव में होने वाले प्रत्याशियों के साथ साथ जिला के आमजन से भी आदर्श आचार संहिता की पालना करने की अपील की है ताकि जिला में चुनाव शांतिपूर्वक एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न हो सके।

सभी बैंक संदिग्ध बैंक निकासी बारे तुरंत करें रिपोर्ट: निर्वाचन अधिकारी

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शांतनु शर्मा ने कहा कि सभी बैंकों को एक दिन में 1 लाख रुपए से अधिक की नकदी निकासी की दैनिक रिपोर्ट देनी होगी। आम चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी भी व्यक्ति के बैंक खाते से 10 लाख रुपए से अधिक की ट्रांजेक्शन होती है तो उसे नोटिस किया जाए और उसकी सूचना आयकर विभाग सहित जिला प्रशासन को दें।

उन्होंने बताया कि दस लाख से अधिक की बड़ी राशि की निकासी की किसी भी संदिग्ध प्रकृति के मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा सकती है। उन्होंने आह्वान किया कि सभी बैंक चुनाव लडऩे वाले उम्मीदवारों के लिए अलग से बैंक खाता खोलने, चेकबुक के साथ पासबुक जारी करने के लिए विशेष विंडो की व्यवस्था करें। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी बैंक कैश मूवमेंट की मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें और पूरा रिकॉर्ड प्रॉपर तरीके से मेंटेन करें।

चुनाव प्रचार काफिले में 10 वाहनों की अनुमति | Haryana Assembly Elections

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शांतनु शर्मा ने कहा कि सभी राजनीतिक दल व चुनाव लडऩे वाले उम्मीदवार आदर्श आचार संहिता की पालना कर प्रशासन को स्वतंत्र, निष्पक्ष, स्वच्छ व शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न करवाने में पूर्ण सहयोग करें। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रचार के लिए चलने वाले काफिले में सुरक्षा वाहनों को छोड़कर दस से अधिक वाहनों की अनुमति नहीं होगी। अगर गाड़ी ज्यादा है तो 10 गाडिय़ों के बाद दूसरे काफिले में 100 मीटर की दूरी होना आवश्यक है।

वहीं हरियाणा विधानसभा आम चुनाव 2024 में चुनाव लडऩे वाले राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों को चुनाव अवधि के दौरान अस्थायी कार्यालय स्थापित करने के लिए संबंधित रिटर्निंग अधिकारी से अनुमति लेनी होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी शांतनु शर्मा ने बताया कि राजनीतिक दल या उम्मीदवार द्वारा सार्वजनिक या निजी संपत्ति पर अतिक्रमण करके ऐसा कोई भी कार्यालय नहीं खोला जाएगा। Haryana Assembly Elections

इसके अलावा किसी भी धार्मिक स्थल या धार्मिक स्थल परिसर, शैक्षणिक संस्थान/अस्पताल के समीप भी कार्यालय नहीं खोला जा सकता। ऐसा कोई भी कार्यालय किसी मौजूदा मतदान केंद्र के 200 मीटर के दायरे में नहीं खोला जाएगा। चुनाव कार्यालयों में पार्टी का केवल एक झंडा और बैनर लगाने की अनुमति होगी, जिस पर पार्टी का प्रतीक या उम्मीदवार की तस्वीर हो। बैनर का आकार 4&8 फीट से अधिक नहीं होना चाहिए। Haryana Assembly Elections

Protest: काली पट्टी बांधकर कर्मचारियों ने जताया विरोध

Haryana Assembly Elections: ये कार्य किये गए तो होगी कार्रवाही! चुनावों को लेकर निर्वाचन अधिकारी ने जारी किए ये अहम निर्देश!
Haryana Assembly Elections: सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। हरियाणा विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों के लिए आदर्श आचार संहिताओं के तहत आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी शांतनु शर्मा ने बताया कि विधानसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता को जिला में प्रभावी ढंग से लागू किया गया है। सार्वजनिक संपत्ति यानी सरकारी और अर्ध सरकारी संपत्ति पर चुनाव से संबधित वॉल पेंटिंग करने की पूरी तरह से मनाही रहेगी। Sirsa News

ऐसा करने के आरोपी के विरुद्ध डिफेसमेंट ऑफ पब्लिक प्रॉपर्टी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान जिला में आदर्श आचार संहिता की पालना के लिए अधिकारियों की गठित की गई सर्विलेंस टीमों को निर्देश दिए गए हैं कि कहीं सरकारी भवन की दीवार पर चुनावी नारे लिखे नजर आते हैं तो संबंधित राजनीतिक पार्टी या लिखवाने वाले कार्यकर्ता के खिलाफ संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाए। ऐसे मामलों में पूरी सख्ती बरती जाएगी।

उन्होंने कहा कि निजी संपत्ति पर वॉल पेंटिंग करने के लिए संपत्ति मालिक की लिखित में पूर्व अनुमति लेना जरूरी है। निजी संपत्ति पर वॉल पेंटिंग करने वाले पेंटर को अपना नाम व मोबाइल नंबर भी पेंटिंग के नीचे लिखना होगा। उन्होंने कहा कि किसी निजी भवन पर पोस्टर, झंडे, नारे लिखवाने, बैनर लगाने के लिए भवन मालिक की अनुमति नहीं ली गई है तो उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 के तहत कार्रवाई होगी।

निर्देश: सरकारी कर्मचारी चुनाव एजेंट बने तो नपेंगे | Sirsa News

आदर्श आचार संहिता के दौरान यदि कोई भी कर्मचारी जोकि सरकारी सेवाओं में कार्यरत है, वह किसी भी पार्टी या उम्मीदवार का चुनाव एजेंट नहीं बनेगा, यदि कोई कर्मचारी ऐसा करता पाया जाता है, तो उसके खिलाफ चुनाव आचार संहिता की उल्लंघना के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शांतनु शर्मा ने बताया कि विधानसभा आम चुनाव 2024 की घोषणा के साथ ही आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो चुकी है। इसकी पालना करना आम जनता के साथ-साथ सरकारी सेवाओं में कार्यरत कर्मचारियों का भी कर्तव्य है।

चुनाव आदर्श आचार संहिता के तहत सरकारी सेवा में कार्यरत कर्मचारी उम्मीदवार के चुनाव एजेंट, पोलिंग एजेंट या काउंटिंग एजेंट के तौर पर कार्य नहीं कर सकता है। यदि कोई कर्मचारी ऐसा करता पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कारावास व जुर्माना दोनों का प्रावधान है। कर्मचारियों द्वारा आदर्श चुनाव आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने बारे हिदायतें जारी की गई हैं। इन हिदायतों के अनुसार कोई भी सरकारी कर्मचारी किसी राजनीतिक दल या राजनीति में भाग लेने वाले किसी संगठन का न तो सदस्य हो सकता है और न ही इनसे संबंध रख सकता है। कोई सरकारी कर्मचारी मतदाताओं को प्रभावित करने की किसी गतिविधि में शामिल नहीं हो सकता है।

इसके अलावा सरकारी कर्मचारी अपने व्यक्तिगत वाहन अथवा रिहायशी मकान पर भी मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए किसी भी प्रकार का चुनाव चिह्न नहीं लगा सकता है और न ही कोई सरकारी कर्मचारी चुनाव प्रचार में भाग ले सकता है। किसी भी कर्मचारी का उक्त गतिविधियों में शामिल होना पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। Sirsa News

भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित सीमा में ही खर्च करें उम्मीदवार

सरसा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शांतनु शर्मा ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के निष्पक्ष, स्वतंत्र और शांतिपूर्ण संचालन के लिए कि उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों को चुनावी खर्च बारे दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि चुनाव के दौरान प्रचार-प्रसार पर किए जाने वाले खर्च भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानदंडों के अनुसार ही किया जाए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे चुनाव लडऩे वाले उम्मीदवारों व राजनीतिक दलों द्वारा किए जाने वाले खर्च व नकदी निकासी पर कड़ी नजर रखें। उन्होंने कहा कि विधानसभा आम चुनाव के दौरान प्रमुख रेलवे स्टेशनों, होटलों, फार्म हाउस, हवाला एजेंटों, वित्तीय दलालों, नकद कूरियर और अघोषित नकदी की आवाजाही के लिए इस्तेमाल की जाने वाली अन्य संदिग्ध एजेंसियों/व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखें और आयकर के प्रावधान के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करें।

उम्मीदवार सरकारी रेस्ट हाउस नहीं कर सकेंगे प्रयोग

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शांतनु शर्मा ने कहा कि आदर्श आचार संहिता के दौरान राजनीतिक दलों द्वारा किसी भी सरकारी रेस्ट हाउस, डाक बंगला और सरकारी मकान का प्रयोग नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकारी गेस्ट हाउस आदि के परिसर में राजनीतिक दलों के सदस्यों द्वारा बैठके भी नहीं की जाएंगी। किसी भी व्यक्ति को 48 घंटे से अधिक समय के लिए कमरा उपलब्ध नहीं करवाया जाएगा। हालांकि, मतदान समाप्ति से 48 घंटे पहले से मतदान प्रक्रिया पूरी होने तक ऐसे स्थान पर रोक रहेगी। इसके अलावा जिला निर्वाचन अधिकारी की पूर्व स्वीकृति के बिना कोई भी विश्राम गृह/सर्किट हाउस या डाक बंगला आदि बुक नहीं किया जाएगा। Sirsa News

School Holidays: मुख्यमंत्री ने की स्कूल, कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा!

Haryana Assembly Election 2024 : हरियाणा बीजेपी के चुनाव प्रभारी ने सच कहूँ को दिए इंटरव्यू में किया ये बड़ा दावा!
हरियाणा में हैट्रिक लगाएगी भाजपा : सतीश पूनिया

Haryana Assembly Election 2024 Date : जयपुर (सच कहूं/गुरजंट सिंह धालीवाल)। हरियाणा भारतीय जनता पार्टी के चुनाव प्रभारी डा. सतीश पूनिया (Dr. Satish Poonia BJP) ने दावा किया है कि हरियाणा में सारी स्थितियां भाजपा के हक में है तथा इस बार किसी अन्य दल के साथ कोई गठबंधन नहीं किया जायेगा और तीसरी बार मजबूती से हम सरकार बनायेंगे। सतीश पूनिया ने सच कहूं के साथ साक्षात्कार के दौरान यह दावा किया। हरियाणा में गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि हरियाणा में इस बार भाजपा की स्थिति काफी मजबूत नजर आ रही है और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गत 30 जून को पंचकूला में पार्टी कार्यकतार्ओं की बैठक में कहा है कि हरियाणा में हम अपने बूते पर चुनाव लड़ेंगें तो यह बात स्पष्ट हो गई कि हम चुनाव से पहले कोई गठबंधन नहीं करेंगे। Haryana News

उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 एवं 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को अच्छा जनसमर्थन मिला और यह बात भी सही है कि पिछले विधानसभा चुनाव में हमें जेजेपी का सहारा लेना पड़ा। उन्होंने कहा कि गत लोकसभा चुनाव में हरियाणा में भाजपा को चुनाव हराने के लिए भ्रम फैलाया गया और यह कहा गया कि उसे जीरो सीटें मिलेगी, इसके बावजूद कांग्रेस के ये सारे दावे फैल हो गए और आधी सीटों पर हमारी जीत हुई। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में विधानसभा क्षेत्रों के हिसाब से देखा जाये तो 45 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा को बढ़त मिली जबकि कांग्रेस 42 पर ही बढ़त बना सकी। ऐसे माहौल के बावजूद हमने कांग्रेस को थामने पर मजबूर किया। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में समय के हिसाब से ठीक से पार्टी उम्मीदवार का चयन हो जाये, हमारा प्रबंधन एवं चुनाव प्रचार-प्रसार ठीक हो जाये।

आगामी दिनों में अनेक दिग्गज थामेंगे भाजपा का दामन | Haryana News

अन्य दलों के भाजपा में शामिल होने के सवाल पर डॉ. सतीश पूनियां ने कहा कि भाजपा पहले कार्यकर्ताओं की पार्टी एवं छोटा समूह था। इसके बाद लोगों के जुड़ने से आगे बढ़े और जनता दल, लोकदल एवं कांग्रेस से लोग भाजपा में आये तथा दूसरे विचारों से आये और भाजपा विचारो के साथ जुड़े और हम सत्ता में आए। जो पार्टी से जुड़े उन्हें सम्मान दिया गया और आज वे समरस हो गए और उनकी पृष्ठभूमि भूल गए। उन्होंने कहा कि काफी लोग भाजपा को पसंद कर रहे हैं। बहुत सारे राजनीतिक लोगों की इच्छा है कि वे भाजपा से जुड़े हैं और ऐसे बहुत से सारे लोग हैं जिनका भविष्य में खुलासा होगा।

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने फैलाया भ्रम

हरियाणा में चुनाव के मद्देनजर उन्हें एक बड़े जाट नेता के रूप में प्रभारी लगाये जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा सभी जातियों को एक साथ लेकर चलती हैं। वर्ष 2014 एवं 2019 के चुनाव में जातियों का मिथक भी टूटा और सभी जातियों ने भाजपा और मोदी को वोट किया। उन्होंने कहा कि भाजपा को विशेषता हासिल हैं कि उसे सब वर्गों का वोट मिलता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में जनमानस स्थाई सरकार और डबल इंजन की सरकार चाहता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में इंफ्रास्ट्रक्चर का जो विकास हुआ था बंसीलाल के बाद आज दिखता है। सामान्य लोगों के लिए बैंक, आवास सहित अन्य सुविधाओं से हरियाणा के आवाम का जीवन बदला है।

युवाओं के लिए अच्छे फैसले लेगी हरियाणा सरकार

डा. सतीश पूनियां ने कहा कि हरियाण में भ्रष्टाचार की चर्चा सड़कों तक होती थी लेकिन हरियाणा में पारदर्शी सरकार देने का काम भाजपा ने किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार युवाओं के लिए अच्छे फैसले लेने जा रही हैं उसकी घोषणा मुख्यमंत्री करेंगे और बहुत सारी चीजे ठीक करने का प्रयास किया गया हैं। राजस्थान में होने वाले पांच उपचुनाव के सवाल पर डॉ. पूनियां ने दावा किया कि उपचुनाव में संभावना सत्ता पक्ष के ज्यादा दिखती है और पूरा भरोसा है कि यहां पार्टी इकाई, मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष सब मिलकर अच्छे उम्मीदवार का चुनाव करेंगे अच्छे चुनाव प्रचार एवं प्रबंध व्यवस्था से पांचों सीटे भाजपा के पक्ष में आयेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में अंदरुनी बिखराव है और वह आज भी बरकरार हैं। Haryana News

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 अक्टूबर 2024 या उससे पहले होने की संभावना है, क्योंकि मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर 2024 को समाप्त होने वाला है। लेकिन चुनाव कार्यक्रम की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है। Haryana News

जब चेयरमैन ने माँगी एसडीओ से माफ़ी! कहा…‘मुझसे गलती हो गई’!

अंतिम टेल तक पहुंचाया पानी अब हर घर की रसोई तक पहुंचेगा नल से जल : मुख्यमंत्री
जनता ने तालियों की गड़गड़ाहट से मनोहर लाल का किया स्वागत |Haryana Assembly Elections

भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह यादव के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित किया

रेवाड़ी (सच कहूँ न्यूज)। (Haryana Assembly Elections) मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बुधवार को दक्षिणी हरियाणा के लोगों का दिल जीत लिया। मुख्यमंत्री ने दक्षिणी हरियाणा की नब्ज पानी पर बोलना शुरू किया तो उपस्थित जनता ने तालियों की गड़गड़ाहट से मनोहर लाल का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा को पंजाब से अलग करने का अगर श्रेय जाता है तो वह दक्षिणी हरियाणा को जाता है। इसी क्षेत्र से हरियाणा की मांग थी और 1 नवंबर 1966 में हरियाणा अलग से मानचित्र पर आया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल बुधवार को दक्षिणी हरियाणा के कोसली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह यादव के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

दक्षिणी हरियाणा में 48 साल बाद अंतिम टेल तक पहुंचा पानी

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा के निर्माण करने वाले क्षेत्र की पिछली सरकारों ने नहीं सुनी और यह इलाका पिछड़ता चला गया। मनोहर लाल ने कहा कि दक्षिणी हरियाणा में सबसे बड़ी समस्या पानी की है। हमारी सरकार ने इसे समझा और 48 साल बाद हमने आखिरी टेल तक पानी पहुंचाया। उन्होंने कहा अगले पांच साल में इस क्षेत्र की पानी की समस्या को जड़ से समाप्त कर दिया जाएगा, क्योंकि इसकी हमने प्लानिंग कर ली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब रसोई में नल से शुद्ध जल पहुंचेगा। इस पर काम चल रहा है। उन्होंने खास बात बोलते हुए कहा कि मसानी डैम काफी वर्षों से सूखा पड़ा था। हमारी सरकार ने यमुना का पानी डैम में डाला और नतीजा आपके सामने हैं कि यहां का पानी का लेवल 25 से 30 फुट ऊपर आया है।

हर घर में पहुंचाया रसोई गैस |Haryana Assembly Elections

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा के हर घर में रसोई गैस पहुंचा है।

सभी के घर में रसोई गैस सिलेंडर है।

अगर किसी के घर में नहीं है। तो वह अपना कार्ड लेकर सरकारी अधिकारी के कार्यालय जाए।

उसे 48 घंटे में मिल जायेगा। अगर नहीं मिलता है।

तो बताना अभी आचार संहिता के कारण तो कुछ नहीं कह सकता हूं,

लेकिन अगली सरकार बनते ही ऐसे लोगों को ठीक कर दूंगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।