Malpura - Sach Kahoon Hindi

Rajasthan New Districts : गहलोत के तीन और नए जिले बनाने के संकेत
Rajasthan New Districts : जयपुर (सच कहूँ/लखजीत/गुरजंट धालीवाल)। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चुनावों से पहले एक सियासी पंच के साथ राजस्थान में 3 नए जिले बनाने का ऐलान किया है। उन्होंने यह घोषणा शुक्रवार को गो सेवा सम्मेलन के दौरान की है। उन्होंने अपनी घोषणा में सुजानगढ़ (Sujangarh), मालपुरा (Malpura), कुचामन (Kuchaman) को नए जिले बनाने की सिफारिश की है। इन जिलों के साथ राजस्थान 53 जिलों का बड़ा राज्य बन जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह घोषणा तब की जब आचार संहिंता लगने जा रही है। इसलिए इस घोषणा को चुनावों से जोड़कर देखा जा रहा है और महत्वपूर्ण भी माना जा रहा है। Rajasthan News

राजस्थान का बदलता नक्शे कदम! | Rajasthan News

सुजानगढ़, मालपुरा, कुचामन को जिला बनाने की सिफारिश

इस अवसर पर गहलोत ने रामलुभाया कमेटी को तीन नए जिले बनाने का प्रस्ताव भेजने की बात कही। उन्होंने कहा कि हम बाकी क्षेत्रों से आई हुई मांगों पर गौर फरमाएंगे और परीक्षण करवाकर उनका समाधान कराएंगे। नए जिलों को लेकर कुचामन-औरनावां क्षेत्र के लोग अलग जिले बनाने की मांग कर रहे थे।

सुजानगढ़ के विधायक और स्थानीय लोगों की भी लंबे समय से यही मांग थी कि सुजानगढ़ को जिला बनाया जाए और इसके लिए उन्होंने धरने-प्रदर्शन भी किए। और तो और हमारे ऊर्जा मंत्री रहे डॉ. चंद्रभान भी मालपुरा को जिला बनाने की मांग कर रहे थे, जिसको देखते हुए 3 नए जिले बनाने का प्रस्ताव रामुलुभाया कमेटी को आज ही भेजा जा रहा है, जिनके सीमांकन का काम रामलुभाया कमेटी और राजस्व विभाग मिलकर करेंगे। सीएम ने कहा कि बाकी जिस भी जगह लोग धरने-प्रदर्शन कर रहे हैं, वे सभी रामलुभाया कमेटी के पास जाकर अपनी मांगें रख सकते हैं। Rajasthan News

बताया जा रहा है कि सीएम ने 3 नए जिलों की अभी घोषणा की है, इसकी सिफारिश अभी रामलुभाया कमेटी को भेजी जाएगी। कमेटी अपनी रिपोर्ट सरकार को देगी। तब जाकर तीन जिलों का सीमांकन होगा, सीमांकन के बाद फिर इनका नोटिफिकेशन जारी होगा। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही तीनों नए जिले बन सकेंगे। इस दौरान अगर नोटिफिकेशन नहीं हुआ और चुनाव आचार संहिता लग जाती है तो तीनों जिले घोषणा तक ही सीमित रह जाएंगे। बता दें कि कुछ ही महीनों में डीडवाना-कुचामन जिले को दो भागों में बांट दिया गया है। डीडवाना-कुचामन पहले नागौर जिले में आते थे।

यह भी पढ़ें:– Indian Railways: रामेश्वरम से फिरोजपुर तक वाया हनुमानगढ़ ट्रेन शुरू

राजस्थान: मालपुरा में कर्फ्यू जारी, पुलिस बल तैनात, इंटरनेट सेवा बंद
रावण दहन को लेकर हुए विवाद के बाद कर्फ्यू | Curfew Malpura

पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

टोंक (एजेंसी)। राजस्थान में टोंक जिले के मालपुरा (Curfew Malpura) में रावण दहन को लेकर हुए विवाद के बाद जारी अनिश्चितकालीन कर्फ्यू आज भी जारी है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मालपुरा में कर्फ्यू जारी है तथा कहीं से भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। कर्फ्यू के दौरान कस्बे में भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात है। शहर में मंगलवार रात्रि से आज शाम छह बजे तक इंटरनेट बंद करने की घोषणा की गई है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। सूत्रों ने बताया कि प्रशासन की ओर से कर्फ्यू में ढ़ील देने की अभी तक कोई सूचना नहीं है।

विधायक कन्हैयालाल के नेतृत्व में लोगों ने थाने के बाद धरना दिया

गौरतलब है कि मालपुरा में रावण दहन के समय निकाली गई राम बारात पर कुछ लोगों द्वारा पथराव कर दिया था। इससे वहां दोनों पक्षों में तनाव उत्पन्न हो गया था। घटना के बाद पथराव करने वालो को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर लोगों ने रावण दहन नहीं किया तथा विधायक कन्हैयालाल के नेतृत्व में लोगों ने थाने के बाद धरना दे दिया। बाद में प्रशासन ने समझाइस कर सुबह चार बजे रावण का दहन करवाया तथा इसके बाद जिला कलेक्टर के के शर्मा ने सुबह पांच बजे कर्फ्यू के आदेश जारी करते हुए इंटरनेट सेवाओं पर भी अगले दो दिनो तक पाबंदी लगा दी थी।

कर्फ्यू के चलते प्रशासन ने शहर की सीमाओं को सील कर दिया गया है।

मालपुरा में कर्फ्यू के चलते दूदू-छाण वाया टोडा-मालपुरा मार्ग पर रोडवेज बसों का संचालन भी बंद रहा

जिससे यात्रियों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

इधर, जयपुर-उदयपुर-भीलवाड़ा वाया केकड़ी मेगा हाइवें पर संचालित रोडवेज बसों का मार्ग भी परिवर्तित है।

इधर, मालपुरा से डेली अपडाउन करने वाले दुकानदार व अन्य लोगों के नहीं आने से कस्बे की कई दुकाने भी बंद रही।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।