CM Ashok Gehlot - Sach Kahoon Hindi

Rajasthan News: राजस्थान कांग्रेस नेता के घर छापेमारी पर सचिन पायलट का बड़ा बयान, मची हलचल!
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। Rajasthan News: कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के बीच पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष तथा एक अन्य नेता के परिसर में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी की निंदा करते हुए कहा है कि इससे साफ है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) चुनाव हार रही है और ये छापेमारी उसकी हताशा का परिणाम है। कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सचिन पायलट ने पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में राजस्थान विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के परिसर पर ईडी की छापेमारी को राजनीति से प्रेरित बताते हुए इसकी निंदा की। उन्होंने इस छापामारी को भाजपा की हताशा बताया और कहा कि यह कांग्रेस नेताओं को डराने और धमकाने का प्रयास है और इससे कोई डरने वाला नहीं है।

7th Pay Commission: 3.5 लाख कर्मचारियों को सीएम मनोहर लाल ने दिया दिवाली का बड़ा गिफ्ट, बढ़ाया महंगाई भत्ता, जानें कितना…

उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल जब अपनी जीत के प्रति आश्वस्त होते हैं तो डराने की ऐसी रणनीति का सहारा नहीं लेते हैं। कांग्रेस नेताओं के खिलाफ छापेमारी और समन का समय साबित करता है कि भाजपा में गहरी हताशा है। वहीं, मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत के पुत्र वैभव गेहलोत के विरुद्ध जारी ईडी के समन पर उन्होंने कहा कि यह समन 12 साल पुराने कथित मामले से संबंधित है। चुनाव की तारीख घोषित होने के बाद अचानक इस तरह के समन भेजे जाने के पीछे की सोच को सब समझते हैं। पायलट ने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार के खिलाफ है और भ्रष्टाचार के मामले में किसी भी कार्रवाई का समर्थन करेगी लेकिन इसके सबूत होने चाहिए। केंद्र की भाजपा सरकार ने आज जो किया वह विपक्षी दलों और नेताओं को डराने-धमकाने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि भाजपा चाहे कितनी भी कोशिश कर ले कांग्रेस पार्टी और उसके कार्यकर्ता और नेता इससे डरने वाले नहीं हैं। Rajasthan News

राजस्थान में ईडी की कार्रवाई के असर से कांग्रेस होगी मजबूत: गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई पर पलटवार करते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) वाले अब गुंडागर्दी पर उतर आये हैं लेकिन लगातार ईडी के दुरुपयोग से भाजपा की इतनी हालत खराब हो जायेगी कि गांव गांव में यह बात फैल जायेगी कि भाजपा ईडी का दुरुपयोग कर रही है। गहलोत प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले अब गुंडागर्दी करने लगे हैं लेकिन हम इससे डरने एवं घबराने वाले नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि ऊपर के दबाव के बिना कभी न तो ईडी आ सकती हैं और न ही सीबीआई आ सकती है। भाजपा राजस्थान में कांग्रेस की सरकार रिपीट होने से डर रही हैं और इसलिए वह ईडी का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बुधवार को प्रदेश की जनता को दो बड़ी गारंटियां देने की घोषणा की थी। पहली बार हर परिवार की महिला मुखिया को सालाना दस हजार रुपए और एक करोड़ से ज्यादा परिवारों को पांच सौ रुपए में गैस सिलेंडर, ये दो गारंटियां भाजपा के लोग पचा नहीं पा रहे हैं।

Rajasthan New Districts : गहलोत के तीन और नए जिले बनाने के संकेत
Rajasthan New Districts : जयपुर (सच कहूँ/लखजीत/गुरजंट धालीवाल)। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चुनावों से पहले एक सियासी पंच के साथ राजस्थान में 3 नए जिले बनाने का ऐलान किया है। उन्होंने यह घोषणा शुक्रवार को गो सेवा सम्मेलन के दौरान की है। उन्होंने अपनी घोषणा में सुजानगढ़ (Sujangarh), मालपुरा (Malpura), कुचामन (Kuchaman) को नए जिले बनाने की सिफारिश की है। इन जिलों के साथ राजस्थान 53 जिलों का बड़ा राज्य बन जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह घोषणा तब की जब आचार संहिंता लगने जा रही है। इसलिए इस घोषणा को चुनावों से जोड़कर देखा जा रहा है और महत्वपूर्ण भी माना जा रहा है। Rajasthan News

राजस्थान का बदलता नक्शे कदम! | Rajasthan News

सुजानगढ़, मालपुरा, कुचामन को जिला बनाने की सिफारिश

इस अवसर पर गहलोत ने रामलुभाया कमेटी को तीन नए जिले बनाने का प्रस्ताव भेजने की बात कही। उन्होंने कहा कि हम बाकी क्षेत्रों से आई हुई मांगों पर गौर फरमाएंगे और परीक्षण करवाकर उनका समाधान कराएंगे। नए जिलों को लेकर कुचामन-औरनावां क्षेत्र के लोग अलग जिले बनाने की मांग कर रहे थे।

सुजानगढ़ के विधायक और स्थानीय लोगों की भी लंबे समय से यही मांग थी कि सुजानगढ़ को जिला बनाया जाए और इसके लिए उन्होंने धरने-प्रदर्शन भी किए। और तो और हमारे ऊर्जा मंत्री रहे डॉ. चंद्रभान भी मालपुरा को जिला बनाने की मांग कर रहे थे, जिसको देखते हुए 3 नए जिले बनाने का प्रस्ताव रामुलुभाया कमेटी को आज ही भेजा जा रहा है, जिनके सीमांकन का काम रामलुभाया कमेटी और राजस्व विभाग मिलकर करेंगे। सीएम ने कहा कि बाकी जिस भी जगह लोग धरने-प्रदर्शन कर रहे हैं, वे सभी रामलुभाया कमेटी के पास जाकर अपनी मांगें रख सकते हैं। Rajasthan News

बताया जा रहा है कि सीएम ने 3 नए जिलों की अभी घोषणा की है, इसकी सिफारिश अभी रामलुभाया कमेटी को भेजी जाएगी। कमेटी अपनी रिपोर्ट सरकार को देगी। तब जाकर तीन जिलों का सीमांकन होगा, सीमांकन के बाद फिर इनका नोटिफिकेशन जारी होगा। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही तीनों नए जिले बन सकेंगे। इस दौरान अगर नोटिफिकेशन नहीं हुआ और चुनाव आचार संहिता लग जाती है तो तीनों जिले घोषणा तक ही सीमित रह जाएंगे। बता दें कि कुछ ही महीनों में डीडवाना-कुचामन जिले को दो भागों में बांट दिया गया है। डीडवाना-कुचामन पहले नागौर जिले में आते थे।

यह भी पढ़ें:– Indian Railways: रामेश्वरम से फिरोजपुर तक वाया हनुमानगढ़ ट्रेन शुरू

Constitutional Club of Rajasthan: मुख्यमंत्री शुक्रवार को करेंगे लोकार्पण
Constitutional Club of Rajasthan: जयपुर (सच कहूं न्यूज)। राजस्थान आवासन मंडल (Rajasthan Housing Board) द्वारा दिल्ली की तर्ज पर बन रहे कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान का शुक्रवार सायं 6.30 बजे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत फीता काटकर लोकार्पण करेंगे। Jaipur News

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी.जोशी, नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री शान्ति कुमार धारीवाल, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा, सचिव राजस्थान विधानसभा महावीर प्रसाद शर्मा, आवासन आयुक्त कुमार पाल गौतम उपस्थित रहेंगे। Jaipur News

क्लब का निर्माण 30 नवंबर, 2023 तक पूर्ण हो जाएगा | Jaipur News

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री गहलोत ने बजट 2021-22 में नई दिल्ली स्थित कॉन्स्टीट्यूशन क्लब की तर्ज पर जयपुर में भी कॉन्स्टिट्यूशन क्लब बनाया जाना प्रस्तावित किया था ताकि पक्ष व विपक्ष के विधायकगण में विधायी सद्भाव की भावना स्थाई रूप से बनी रहे। मुख्यमंत्री द्वारा 9 फरवरी, 2022 को परियोजना के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। कॉन्स्टिट्यूशन क्लब परियोजना में बेसमेंट, भूतल और पांच तलों का 1 लाख 95 हजार फीट निर्माण किया गया है। Jaipur News

क्लब में रेस्टोरेन्ट, कॉफी हाउस, स्विमिंग पूल, ऑडिटोरियम, मीटिंग हॉल, कान्फ्रेन्स हॉल, जिम, सैलून, बैडमिन्टन एवं टेनिस कोर्ट सहित अतिथियों के ठहरने के लिए सुसज्जित कमरों का निर्माण किया गया है। क्लब का निर्माण कार्य प्रस्तावित और अतिरिक्त कार्यों सहित आगामी 30 नवंबर, 2023 तक पूर्ण हो जाएगा। गौरतलब है कि क्लब का संपूर्ण संचालन राजस्थान विधानसभा के अधीन होगा। Jaipur News

यह भी पढ़ें:– Urine symptoms of kidney disease: सावधान! इस तरह से आ रहा है पेशाब, तो मानो किडनी खराब!

गहलोत ने लोक कलाकारों का योजनाओं का पूरा लाभ लेने का किया आह्वान
जोधपुर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने राज्य सरकार को कला-संस्कृति के संरक्षण-संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध बताते हुए प्रदेश में लोक कलाकारों का उनके उत्थान के लिए चलायी जा रही योजनाओं का पूरा लाभ लेने का आह्वान किया। गहलोत रविवार को जोधपुर में जयनारायण व्यास स्मृति भवन टाउन हॉल के लोकार्पण एवं सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। Jodhpur News

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राजस्थान की परंपरागत लोक कलाओं, संस्कृति एवं साहित्य के संरक्षण-संवर्धन एवं कलाकारों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि अपनी प्रतिभा के बल पर राज्य के कलाकार आज देश-विदेश में लोकप्रिय हो रहे हैं। विजन-2030 को साकार करने में कला एवं संस्कृति की भी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को महापुरुषों के त्याग, बलिदान और सामाजिक उन्नयन के लिए किए गए उनके कार्यों से प्रेरणा लेनी चाहिए। कला हमारी महत्वपूर्ण सांस्कृतिक धरोहर है। कलाओं का संरक्षण एवं कलाकारों को प्रोत्साहन देना राज्य सरकार का दायित्व है।

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी स्व. जयनारायण व्यास का कला से गहरा नाता था। उन्होंने जीवन में कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। 11.50 करोड़ की लागत से नवीनीकृत इस 60 साल पुराने टाउन हॉल के द्वारा स्व. व्यास की स्मृतियों के संरक्षण के साथ-साथ कलाकारों को अपनी कला प्रदर्शन के लिए एक उपयुक्त वातावरण मिल सकेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि नृत्य, नाटक एवं संगीत कला को प्रोत्साहन देने के लिए जयपुर के रवीन्द्र मंच को मल्टी कल्चरल सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने राजस्थान में लोक कलाकारों से उनके उत्थान के लिए चलायी जा रही योजनाओं का पूरा लाभ लेने का आह्वान किया।

कला एवं कलाकारों को मिल रहा प्रोत्साहन | Ashok Gehlot

गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार अपनी योजनाओं से लोक कलाओं के संरक्षण एवं कलाकारों को प्रोत्साहित करने का कार्य कर रही है। राज्य सरकार द्वारा कोरोनाकाल में कलाकारों को आर्थिक संबल उपलब्ध करवाया गया। लोक कला प्रोत्साहन योजना के तहत कलाकारों को रोजगार देने, नए वाद्य यंत्रों की खरीद के लिए राशि उपलब्ध करवाने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में कला उत्सवों के आयोजन से कलाकारों को आजीविकोपार्जन में सहायता मिली है। कलाकार कल्याण कोष के लिए 100 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। पूर्व कार्यकाल में भी कलाकारों, लेखकों एवं साहित्यकारों हेतु अतिरिक्त बजट आवंटित किया गया था।

मुख्यमंत्री (Ashok Gehlot) ने इस दौरान पट्टिका का अनावरण कर टाउन हॉल का लोकार्पण एवं अवलोकन किया। कार्यक्रम में उन्होंने जय नारायण व्यास की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। श्री गहलोत ने इस दौरान ‘भारत का संविधान-राजस्थानी अनुवाद’ पुस्तिका का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री ने राजस्थान संगीत नाटक अकादमी के वर्ष 2023-24 के लिए वरिष्ठ नाट्य निर्देशन विधा में उदयपुर के भानु भारती को सर्वाेच्च रत्न से सम्मानित किया। उन्होंने शास्त्रीय विधा में

सुमन यादव, शास्त्रीय वादन वायलिन में रवि पंवार, शास्त्रीय नृत्य कत्थक विधा में श्रीमती गीता रघुवीर, लोक संगीत गायन में भूगड़े खां, लोक संगीत में श्रीमती परवीन मिर्जा, लोक नृत्य में डॉ. रूपसिंह शेखावत, लोक कला कठपुतली में खैरातीराम भाट, लोक नाट्य में दिलीप भट्ट, सुगम संगीत में रफीक सागर, नाट्य-लेखन में अशोक राही, नाट्य-अभिनय में सुश्री गीता भट्टाचार्य, नाट्य-निर्देशन में साबिर खान, नाट्य-रूप सज्जा में राधेलाल, कला समग्र साधना में शरद कुमार तैंलग को पुरस्कार से सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री (Ashok Gehlot) ने शास्त्रीय गायन विधा में सौरभ वशिष्ठ, तबला वादन में अशीष रागवानी, कथक नृत्य में सुश्री चारू शर्मा, भपंग वादन में श्री युसुफ खान मेवाती, सुगम संगीत गायन में श्री स्वागत राठौड़, रंगमंच में कविराज लईक को युवा पुरस्कार से सम्मानित किया। उन्होंने ने समारोह में पखावज वादन विधा में श्री अबीर तिवारी, शास्त्रीय गायन में श्री चैतन्य सहल, कथक नृत्य में सुश्री तनिष्का श्रीवास्तव को बाल पुरस्कार से सम्मानित किया। इस अवसर पर कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने कहा कि प्रदेश सरकार संस्कृति के संरक्षण एवं प्रोत्साहन के लिए वृहद् स्तर पर कार्य कर रही है। कलाकार प्रदेश की लोक कलाओं को व्यापक पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:– एक राष्ट्र एक चुनाव संदेह को बढ़ावा देने वाला: स्टालिन

Rajasthan News: सीएम अशोक गहलोत ने दी राजस्थान को दी बड़ी सौगात
जयपुर (सच कहूं न्यूज)। Rajasthan News: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने स्वतंत्रता दिवस पर अमर शहीदों को नमन किया। उन्होंने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की रहनुमाई में अहिंसा के पथ पर आगे बढ़कर देश ने अपना मजबूत लोकतंत्र कायम रखा है। अब इसकी रक्षा करना हम सभी की बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान के अनुरूप राज्य सरकार प्रदेश में सामाजिक, आर्थिक समानता को बढ़ावा देने और आमजन के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

सरकार नीति निर्देशक तत्वों की पालना करते हुए कार्य कर रही है। गहलोत स्वतंत्रता दिवस-2023 के अवसर पर जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राज्यस्तरीय समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि राज्य की जनहितैषी योजनाओं से हर व्यक्ति लाभान्वित हो रहा है। महंगाई से प्रदेशवासियों को आजादी मिली है। अब हमारा लक्ष्य वर्ष 2030 तक प्रदेश को देश का अग्रणी और सर्वोत्तम राज्य बनाना है। इसमें समाज के सभी वर्गों का योगदान बेहद जरूरी है।

इस अवसर पर स्कूली विद्यार्थियों, लोक कलाकारों ने लोकगीतों, नृत्य, बैंड वादन के जरिए देशभक्ति और लोक संस्कृति की छटा बिखेरी। अंत में राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ। समारोह में राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी, पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा, मुख्य सचिव उषा शर्मा उपस्थित रहे।

सामाजिक सुरक्षा में मॉडल स्टेट बना राजस्थान | Rajasthan News

मुख्यमंत्री ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा के लिए राजस्थान देश में मॉडल स्टेट बन गया है। प्रदेश अब राजस्थान न्यूनतम आय गारंटी एक्ट के साथ हर परिवार की न्यूनतम आय तय करने, गिग वर्कर्स वेलफेयर एक्ट व फंड बनाने और ओपीएस पुनः लागू करने वाला भी एकमात्र राज्य बन गया है। महंगाई राहत कैम्पों की अभिनव पहल से प्रदेशवासियों को 10 योजनाओं का सीधा लाभ सुनिश्चित हुआ है। कैम्पों में लगभग 1.95 करोड़ परिवारों में से 1.82 करोड़ परिवार पंजीकरण करा चुके हैं।

आपका टैक्स, आपको समर्पित | Rajasthan News

अशोक गहलोत ने कहा कि कुशल वित्तीय प्रबंधन से जनहितैषी बजट घोषणाएं लागू की गई। राज्य सरकार आमजन के टैक्स को उन्हीं के हितों में समर्पित कर रही है। कोविड काल में भी चिकित्सा व्यवस्था में कमी नहीं रखी गई, जिससे प्रदेश कोविड प्रबंधन में मॉडल साबित हुआ। राज्य सरकार ट्रस्टी के रूप में प्रदेश को शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा एवं इंफ्रास्ट्रक्चर में अग्रणी बनाने के लिए संकल्पित है।

Haryana School Holiday: बच्चों की हुई मौज, मुख्यमंत्री ने की घोषणा, सभी स्कूलों की हुई छुट्टी

राइट टू सोशल सिक्योरिटी बनाए केंद्र सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व में आरटीआई, आरटीई, महात्मा गांधी नरेगा, खाद्य सुरक्षा एक्ट लागू कर देशवासियों को एक समान अधिकार दिए गए। उसी तरह अब प्रधानमंत्री को भी राइट टू सोशल सिक्योरिटी कानून बनाना चाहिए।

महिलाओं का मान-सम्मान हमारी जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि बालिकाओं एवं महिलाओं का मान-सम्मान बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है। इसलिए उनसे छेड़छाड़, दुर्व्यवहार करने वाले मनचलों का पुलिस थानों में हिस्ट्रीशीटर की तरह रिकॉर्ड रखा जाएगा। उन्हें सरकारी नौकरियों से वंचित करने के लिए नियमों में बदलाव कर रहे हैं।

राज्य हित में मुख्यमंत्री ने की ये घोषणाएं

जयपुर के रामगढ़ बांध को पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना के तहत ईसरदा बांध से भरा जाएगा। इस पर 1250 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इससे आंधी, जमवारामगढ़, आमेर, जालसू, गोविंदगढ़, शाहपुरा, विराटनगर, पावटा, कोटपूतली, थानागाजी एवं बानसूर के लिए पेयजल योजना बनाई जा सकेगी।

13 जिलों के लिए महत्वपूर्ण ईआरसीपी की डीपीआर में वंचित रहे बांधों को जोड़ेंगे। इससे दौसा, सवाई माधोपुर, करौली, भरतपुर एवं अलवर के 53 बांधों को ईआरसीपी से जोड़कर भरा जाएगा। इससे ईआरसीपी परियोजना की लागत 1665 करोड़ रुपए बढ़ेगी और 11 लाख किसान लाभान्वित होंगे।

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (एनएफएसए) परिवारों के साथ-साथ जिन नॉन-एनएफएसए परिवारों को कोविड में आर्थिक सहायता मिली थी, उन्हें भी अन्नपूर्णा राशन किट योजना में निःशुल्क राशन किट उपलब्ध कराए जाएंगे।

घायल को हस्पताल पहुंचाने पर अब मिलेंगे 10 हजार रुपए

चिरंजीवी जीवन रक्षक योजना में सड़क दुर्घटना में घायलों को सही समय पर अस्पताल पहुंचाने वालों को 5000 रुपए एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है। अब यह राशि बढ़ाकर 10,000 रुपए दिए जाएंगे। इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना में प्रथम चरण में 40 लाख बालिकाओं व महिलाओं को स्मार्टफोन दिए जा रहे हैं। अगले चरण में करीब 1 करोड़ स्मार्टफोन देने की गारंटी के लिए 20 अगस्त से गारंटी कार्ड दिए जाएंगे। इन्हें दिखाकर महिलाएं स्मार्टफोन निःशुल्क ले सकेंगी। कांस्टेबल से लेकर पुलिस महानिदेशक स्तर तक सभी पुलिसकर्मियों को राजस्थान पुलिस के गठन के 75 वर्ष पूर्ण होने का विशेष “राजस्थान पुलिस पंचसती मेडल“ दिया जाएगा।

पुलिस महकमें में डीपीसी से पदोन्नति | Rajasthan News

पुलिस विभाग में अभी कांस्टेबल से लेकर निरीक्षक तक के पदों पर पदोन्नति की व्यवस्था परीक्षा के माध्यम से की जाती है। अब बदलाव कर इन पदों तक की पदोन्नति समयबद्ध डीपीसी के माध्यम से होगी।

चार साल में 342 नए प्राथमिक स्कूल खोले

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा शिक्षा क्षेत्र में पिछले साढ़े 4 वर्षों में 342 नवीन प्राथमिक विद्यालय तथा 30 संस्कृत विद्यालय खोले हैं। 1779 राजकीय प्राथमिक विद्यालयों को उच्च प्राथमिक में क्रमोन्नत किया। राज्य में 2500 महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 5 लाख से अधिक विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। राज्य में पिछले 70 वर्षों में 250 महाविद्यालय खुले। वर्तमान सरकार में 309 नवीन महाविद्यालय, जिनमें से 132 महिला महाविद्यालय खोले गए हैं। साथ ही, 51 कृषि, 6 आयुर्वेद, 12 मेडिकल, 26 नर्सिंग, 21 नवीन शास्त्री संस्कृत महाविद्यालय खोले गए हैं।

प्रदेश में 1674 उप स्थास्थ्य, 353 पीएचसी खोले

स्वास्थ्य क्षेत्र में 1674 नवीन उप स्वास्थ्य, 353 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, 65 उप जिला अस्पताल, 27 जिला अस्पताल तथा 13 सैटेलाइट अस्पताल खोले गए। साथ ही, 277 पीएचसी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में क्रमोन्नत किया गया। राज्य में 11700 बैड्स की क्षमता बढ़ी है। साथ ही, 1000 आयुष हैल्थ वेलनेस सेंटर, 82 ब्लॉक आयुष अस्पताल, 225 ब्लॉक होम्योपैथी औषधालय तथा 101 नवीन यूनानी चिकित्सालय भी खोले गए हैं।

17 नए जिले, 72 नगरपालिकाएं व 85 तहसीलों का गठन

प्रदेश में प्रशासनिक ढांचे के सुदृढ़ीकरण के लिए 17 नवीन जिले, 72 नवीन नगरपालिकाएं, 85 तहसील, 125 उप तहसील, 1131 पटवार मण्डल तथा 1284 राजस्व ग्राम का सृजन किया गया है। साथ ही, प्रदेश में 11 नवीन एडीएम तथा 35 एसडीएम कार्यालय खोले गए हैं।

Ashok Gehlot : मनचलों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी : अशोक गहलोत
जयपुर (सच कहूं न्यूज)। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने कहा कि कुछ बच्चे आत्महत्या कर रहे हैं। कुछ बच्चे एक दूसरों को मार रहे हैं। यह घटना तभी रुक सकती है, जब मां-बाप का दिल बड़ा हो। आप मान लीजिए अगर किसी का लव अफेयर है। मां-बाप को समझाने की कोशिश करनी चाहिए। उन्हें शादी करने की छूट देनी चाहिए। अशोक गहलोत ने शहरी और ग्रामीण ओलिंपिक का उद्घाटन के पश्चात मीडिया से बातचीत में कहा कि आज का युवा कल का भविष्य होगा। Rajasthan News

हमारे युवा अच्छे साइंटिस्ट, टेक्नोक्रेट, डॉक्टर, इंजीनियर बनेंगे। ऑल इंडिया सर्विस में शामिल होंगे। सोशल वर्कर बनेंगे। मैं देखता हूं, जो मनचले लड़के होते हैं। वह पूरा माहौल खराब कर देते हैं। लड़कियों के साथ में बदतमीजी करते हैं। हमने कल ही डीजी पुलिस को होम सेक्रेटरी को मनचलों का इलाज करने के आदेश दिए हैं। अब इन लोगों के नाम राजस्थान लोक सेवा आयोग, कर्मचारी चयन बोर्ड और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करा रही संस्थाओं को भी भेजे जाएंगे। इन जैसे लड़कों को सरकारी नौकरी नहीं मिल सके। Ashok Gehlot

मनचले लोग लड़कियां बहन-बेटियां जो पढ़ने आती है। उनसे बदतमीजी करते हैं। छेड़छाड़ करते हैं, वह हम किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। गहलोत ने कहा- यह जो रेप और अत्याचार हो रहा है। इसे हम सबको मिलकर ठीक करना होगा। समाज को मोटिवेट और शिक्षित करने की जरूरत है। परिवार में बच्चों बच्चियों का ध्यान रखें। लड़के-लड़कियां बिना पूछे घर से चले जाते हैं। ऐसी नौबत नहीं आनी चाहिए। परिवार के लोगों को भी समझना चाहिए कि वह अपने बच्चों के दिल दिमाग में क्या है। उसका ख्याल जरूर रखें।

एक्शन में नंबर वन राजस्थान पुलिस

गहलोत ने कहा- राजस्थान पुलिस बहुत अच्छा काम कर रही है। अपराधियों को कुछ ही घंटों में पकड़ लिया जाता है। यह कम बात नहीं है। भीलवाड़ा की घटना में भी राजस्थान पुलिस ने रात तक सभी आरोपियों को पकड़ लिया था। पुलिस और क्या कर सकती है। सिर्फ अपराधियों को पकड़ ही तो सकती है। अपराधियों पर एक्शन करने में राजस्थान की पुलिस नंबर वन है। इस तरह की घटनाएं देश के सभी राज्यों में होती हैं।

एसीबी की पीठ थपथपाई

मेयर मुनेश गुर्जर के पति पर हुई करवाई के बाद सीएम गहलोत ने कहा- राजस्थान एसीबी शानदार काम कर रही है। भ्रष्टाचार के मामले में उत्तरप्रदेश में किसी भी अधिकारी को गिरफ्तार नहीं किया गया। क्योंकि वहां उसे गिरफ्तार करने से पहले मुख्यमंत्री से परमिशन मांगी जाती है। क्या उन राज्यों में करप्शन नहीं है। क्योंकि वहां मुख्यमंत्री किसी को गिरफ्तार करने की परमिशन ही नहीं देते हैं। हमारे यहां एसीबी में ना तो मुख्यमंत्री ना ही गृहमंत्री का दखल है। राजस्थान का गृहमंत्री मैं खुद हूं, लेकिन एसीबी को किसी मामले के लिए मेरे पास आने की जरूरत नहीं है।

मणिपुर की घटना को दबाने की कोशिश

उन्होंने कहा- केंद्र सरकार सिर्फ मणिपुर की घटना से दबाना चाहती है। वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने बड़ा ब्लंडर किया है। यह वहां जाकर फॉर्मेलिटी कर वापस आ गए। 80 दिन से ज्यादा वक्त से मणिपुर जल रहा है। 100 से ज्यादा रेप की घटनाएं हो चुकी है। 4000 से ज्यादा एफआईआर दर्ज हो चुकी है। दो समुदाय आपस में लड़ रहे हैं। उनके पास हथियार पहुंच चुके हैं। एके-47 जैसी आधुनिक बंदूके उनके पास हैं।

बीजेपी के लोग राजस्थान और छत्तीसगढ़ को मणिपुर से कंपेयर करते हैं। यह ओछी राजनीति है, जिसे हम अस्वीकार करते हैं। राजस्थान में हम लोग ध्यान रख रहे हैं। जो लोग इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। उन्हें किसी भी सूरत में नहीं छोड़ा जाएगा। मैंने पुलिस को भी सख्त निर्देश दिए हैं। जो मनचले और गैंग बनाकर किडनैपिंग और अन्य अपराधों को अंजाम दे रहे हैं। उसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करना है। Ashok Gehlot

यह भी पढ़ें:– Indigo Flight News: फ्लाइट में पसीना! कांग्रेसी नेता का इंडिगो में मुश्किल हुआ जीना!

13 जिलों में जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार
मुख्यमंत्री से मिला ईआरसीपी संयुक्त मोर्चा का प्रतिनिधिमण्डल | Jaipur News

जयपुर (सच कहूं न्यूज)। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य के 13 जिलों में आमजन और किसानों के लिए पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस योजना से राजस्थान के एक बड़े क्षेत्र में पेयजल व सिंचाई के लिए जलापूर्ति आपूर्ति सुनिश्चित होगी। केंद्र सरकार को शीघ्र ही ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करनी चाहिए। अनावश्यक देरी से परियोजना की लागत बढ़ेगी और क्षेत्रवासी परियोजना के लाभ से वंचित होंगे। गहलोत से मुख्यमंत्री निवास पर ईआरसीपी संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। Jaipur News

इस अवसर पर गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा दिलाने के लिए केंद्र सरकार से लगातार मांग की जा रही है। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय परियोजना घोषित नहीं किए जाने पर राज्य सरकार द्वारा बजट प्रावधान कर प्रथम चरण के कार्य शुरू करा दिए गए है। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व सांसद पंडित रामकिशन, जिला परिषद सदस्य मोहना गुर्जर, किसान नेता इंदल सिंह जाट, संयुक्त मोर्चा अध्यक्ष जवान सिंह, महासचिव पवन भजाक ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की।

यह भी पढ़ें:– घग्घर नदी का पानी पहुंचा भेड़ताल, पाकिस्तानी सीमा में प्रवेश कर वापिस भारत आता है पानी

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना: आज पंजीकरण करवायें, 1 अगस्त से लाभ पायें
31 जुलाई के बाद पंजीकरण पर तीन माह बाद नवंबर से लाभ | Chiranjeevi Yojana

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Chiranjeevi Yojana: राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का अगस्त माह से लाभ लेने के लिए पंजीयन करवाने के लिए अब अंतिम एक पखवाड़ा शेष है। इस माह 31 जुलाई तक पंजीकरण नहीं करवाने वाले परिवारों को योजना का लाभ लेने के लिए तीन माह का इंतजार करना पड़ेगा। योजना में जिले के वंचित परिवार एसएसओ आईडी, ई-मित्र या महंगाई राहत शिविरों के माध्यम से अपना पंजीकरण करवा सकते हैं, ताकि 1 अगस्त से योजना का लाभ मिल सके।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओपी चाहर ने बताया सरकार की मंशा है कि अधिकाधिक जन इस योजना में पंजीयन करवा कर आगामी दिनों में इलाज के भारी-भरकम खर्च और चिंताओं से मुक्त हो। योजना में पंजीयन करवाने के बाद उन्हें व परिवारजनों को 25 लाख रुपए तक का निशुल्क इलाज मिल सकेगा। साथ ही 10 लाख रुपए तक का चिरंजीवी दुर्घटना बीमा भी निशुल्क मिलेगा।

सीएमएचओ डॉ. चाहर ने बताया कि योजना में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा, सामाजिक-आर्थिक जनगणना-2011, लघु एवं सीमांत किसान, संविदा कर्मियों तथा कोविड-19 अनुग्रह राशि प्राप्त करने वाले निराश्रित एवं असहाय परिवारों के लिए बीमा का प्रीमियम सरकार वहन कर रही है, ऐसे परिवारों का पंजीकरण स्वत: ही हो रहा है। अन्य सभी परिवार मात्र 850 रुपए प्रीमियम जमा करवाकर इस योजना का लाभ ले सकते हैं। ऐसे परिवारों को 31 जुलाई तक पंजीकरण करवा लेना चाहिए ताकि एक अगस्त से लाभ मिल सके, क्योंकि इसके बाद नियमानुसार तीन माह बाद यानी नवंबर से लाभ मिल सकेगा।

उन्होंने बताया कि कई बार परिवार का पंजीकरण नहीं होने और बीमारी या दुर्घटना होने की स्थिति से परिवार निशुल्क उपचार से वंचित हो जाते हैं और बड़ा आर्थिक नुकसान होता है। इसलिए जरूरी है कि पंजीकरण करवाया जाए।

यह भी पढ़ें:– Tree Plantation: पौधारोपण कर मनाया जन्मदिन

Ashok Gehlot: प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने की विडियो कॉन्फ्रेन्स से शिरकत
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) गुरूवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में सीकर में आयोजित विभिन्न परियोजनाओं तथा मेडिकल कॉलेजों के शिलान्यास एवं लोकार्पण समारोह में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मुख्यमंत्री निवास से जुड़े।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान दौरे पर आये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ट्वीट कर स्वागत किया है। गहलोत ने अपने ट्वीट में कहा ” आज आप राजस्थान पधार रहे हैं। आपके कार्यालय पीएमओ ने मेरा पूर्व निर्धारित तीन मिनट का संबोधन कार्यक्रम से हटा दिया है इसलिए मैं आपका भाषण के माध्यम से स्वागत नहीं कर सकूंगा अत: मैं इस ट्वीट के माध्यम से आपका राजस्थान में तहेदिल से स्वागत करता हूं। ” उन्होंने कहा ” आज हो रहे 12 मेडिकल कॉलेजों के लोकार्पण और शिलान्यास राजस्थान सरकार व केन्द्र की भागीदारी का परिणाम है। Ashok Gehlot

यह भी पढ़ें:– BJP Mahila Morcha : यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल के आवास के बाहर किया विरोध प्रदर्शन

सीएम की घोषणाएँ: प्रदेश में 3 नवीन राजकीय कन्या महाविद्यालयों का होगा निर्माण
13.50 करोड़ रुपए स्वीकृत, संचालन को 63 नवीन पद होंगे सृजित

जयपुर। क्षेत्र के विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से उदयपुर जिले के सलूंबर, जयपुर जिले के सांभर एवं चितौड़गढ़ जिले के कपासन में नवीन राजकीय कन्या महाविद्यालय खोले जाने की मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने घोषणा की है। इनके लिए 13.50 करोड़ रुपए की वित्तीय मंजूरी सीमए ने दे दी है। साथ ही इनके संचालन के लिए 63 नवीन पदों के सृजन के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है।

जानकारी अनुसार हर महाविद्यालय में विभिन्न 21 नवीन पद सृजित किए जाएंगे। इन नवसृजित पदों में प्राचार्य, पुस्तकालयाध्यक्ष, शारीरिक शिक्षक, सहायक लेखाधिकारी-प्रथम, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी, सूचना सहायक, वरिष्ठ सहायक, प्रयोगशाला सहायक, प्रयोगशाला वाहक, बुक लिफ्टर के एक-एक पद, सहायक आचार्य के 7 पद तथा कनिष्ठ सहायक व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के दो-दो पद शामिल हैं। CM Ashok Gehlot

15 अल्पसंख्यक राजकीय आवासीय विद्यालय भी खोले जाएंगे

मुख्यमंत्री द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थियों को नि:शुल्क आवासीय शिक्षा सुविधा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से राज्य में 15 स्थानों पर राजकीय अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय संचालित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री इनके भवन निर्माण के लिए 120 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हंै।

सीएम की स्वीकृति से अलवर के रामगढ़, भरतपुर के नगर, बाड़मेर के रमजान की गफन (चौहटन) और सेड़वा तथा अजमेर के सरवाड़ में बालिकाओं के लिए, जोधपुर, झुंझुनूं, कोटा, टोंक, बीकानेर, सीकर, भरतपुर के पहाड़ी और कामां, जोधपुर के जेतडासर (बाप), जैसलमेर के नाचना (पोकरण) में बालकों के लिए राजकीय अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों का निर्माण किया जाएगा।

आरयूएचएस संचालित नर्सिंग कॉलेज में 60 नवीन पद होंगे सृजित

प्रदेश में मेडिकल शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए मुख्यमंत्री ने राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (आरयूएचएस) के अंतर्गत संचालित नर्सिंग कॉलेज में 60 नवीन पद सृजित करने को मंजूरी दी है। इस स्वीकृति से शैक्षणिक पदों में प्रिंसिपल कम प्रोफेसर, वाइस प्रिंसिपल कम प्रोफेसर का एक-एक पद, प्रोफेसर के 2, एसोसिएट प्रोफेसर के 5, असिस्टेंट प्रोफेसर के 9 और नर्सिंग ट्यूटर के 28 पद सृजित होंगे।

वहीं, सहायक अनुभागाधिकारी, हॉस्टल वार्डन, वरिष्ठ सहायक व कनिष्ठ सहायक के 2-2, निजी सहायक, सहायक लेखाधिकारी ग्रेड-2 व लाइब्रेरियन के 1-1 तथा सहायक कर्मचारी के 3 पदों का सृजन किया जाएगा। सीएम के इस फैसले से कॉलेज में शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों का और अधिक सुगमता से संचालन किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें:– Jan Samman Video Contest : राज्य सरकार की अनूठी पहल , जनता उठा रही भरपूर लाभ

अगस्त में होगी अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना, स्मार्टफोन वितरण की शुरुआत : मुख्यमंत्री
जोधपुर में हुए ऐतिहासिक बहुआयामी विकास कार्य | CM Ashok Gehlot

139 करोड़ रुपए लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-शिलान्यास

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने रविवार को जोधपुरवासियों को 139 करोड़ रुपए लागत के विकास कार्यों की सौगातें दीं। गहलोत ने मुख्यमंत्री निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सरदारपुरा, सूरसागर, जोधपुर शहर और लूणी विधानसभा क्षेत्रों के 308 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। साथ ही, लोक कलाकारों के आवास के सपनों को साकार करने के लिए जोधपुर विकास प्राधिकरण द्वारा लोक कला नगर आवासीय योजना, चौखा की आवेदन पुस्तिका का विमोचन भी किया। CM Ashok Gehlot

गहलोत ने समारोह में कहा कि प्रदेश के हर जिले में बहुआयामी विकास के लिए राज्य सरकार संकल्पित है। जोधपुर में सुगम, सुरक्षित सड़कों के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा और आधारभूत सरंचनाओं का मजबूती से विस्तार किया जा रहा है। इस शहर का हर दृष्टि से तीव्रतर विकास हुआ है, जिससे यह शहर देश में अग्रणी एवं विशिष्ट पहचान बना चुका है। देश में जोधपुर एकमात्र ऐसा जिला है, जहां सभी तरह की विश्वस्तरीय संस्थाएं एक साथ संचालित हैं। यहां एम्स, राजीव गांधी फिनटेक डिजिटल, आयुर्वेद, विधि एवं पुलिस विश्वविद्यालय सहित सभी प्रमुख संस्थान हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जोधपुर में पिछले 4 वर्षों में जनकल्याणकारी विकास कार्य हुए हैं। भविष्य में भी कोई कमी नहीं रखी जाएगी। स्थानीय आमजन की अनुशंसा पर हर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पानी, बिजली, शिक्षा, कृषि तथा स्वास्थ्य आदि क्षेत्रों में जोधपुर के विकास पर जोधपुरवासियों को गर्व होना चाहिए गहलोत ने विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने तथा नियमित निगरानी रखने के लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी कार्य में गुणवत्ता के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने नए जिलों की घोषणा पर कहा कि जितने छोटे जिले होंगे, वहां उतना ही अधिक प्रशासनिक एवं विकास कार्य होगा।

पहले के मुकाबले बेहतर हुए विकास कार्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि जोधपुर में पिछले 4 वर्षों में 59 प्राथमिक विद्यालय, 75 महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, 8 महाविद्यालय तथा 2 विश्वविद्यालय खोले गये हैं। साथ ही 163 प्राथमिक विद्यालयों को उच्च प्राथमिक तथा 321 माध्यमिक विद्यालयों को उच्च माध्यमिक में क्रमोन्नत किया गया है। यहां 32 आयुष हेल्थ वैलनेस सेंटर, 5 ब्लॉक आयुष हॉस्पिटल, 99 सब-सेंटर, 2 उपजिला अस्पताल, 5 जिला अस्पताल व 2 सैटेलाइट अस्पताल खोले गये हैं। साथ ही कई पीएचसी को सीएचसी में क्रमोन्नत किया गया है। चिकित्सा शिक्षा में क्षेत्रीय कैंसर संस्थान एवं डेंटल कॉलेज भी खोला गया है। एमबीबीएस की 250 सीटें बढ़ाई गई हैं। इसी तरह सामाजिक सुरक्षा में 1894 करोड़ रुपए व्यय कर जरूरतमंदों को संबल प्रदान किया गया है। सात औद्योगिक क्षेत्र खोलने के साथ 289 भूखंड आवंटित किए गए हैं। जोधपुर में नया वेद विद्यालय, मारवाड़ मेडिकल विश्वविद्यालय और महात्मा गांधी दिव्यांग विश्वविद्यालय की घोषणा इसी बजट में की गई है।

चिरंजीवी योजना और महंगाई राहत कैंप से राहत | CM Ashok Gehlot

गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 25 लाख रुपए का निःशुल्क इलाज और राज्य के बाहर भी ऑर्गन ट्रांसप्लांट की सुविधा मुहैया कराई जा रही है। यह योजना प्रदेशवासियों के लिए जीवनदायिनी साबित हुई है। वहीं, महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 3 लाख से अधिक बच्चों का प्रवेश लेना उज्ज्वल भविष्य की एक सुखद तस्वीर बनाता है। साथ ही महंगाई राहत कैंपों में 1.93 करोड़ परिवार रजिस्ट्रेशन कराकर 100 यूनिट निःशुल्क घरेलू बिजली, 2000 यूनिट निःशुल्क कृषि बिजली तथा 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा सहित अन्य योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगस्त में अन्नपूर्णा फूड पैकेट और महिलाओं को स्मार्टफोन वितरण शुरू हो जाएगा।

आमजन ने जताया आभार, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

समारोह में जोधपुरवासियों ने विभिन्न क्षेत्रों में हुए कार्यों और राजस्थान राज्य श्रमण संस्कृति बोर्ड बनाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने मुख्यमंत्री के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की। मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों की मांग पर महामंदिर में बन रही पीएचसी को सीएचसी में क्रमोन्नत करने की भी घोषणा की। साथ ही अन्य कार्यों को भी प्राथमिकता अनुसार कराए जाने के लिए आश्वस्त किया।

समारोह में राजस्थान पशुधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह सोलंकी, जोधपुर शहर विधायक मनीषा पंवार, महापौर कुन्ती देवड़ा परिहार, उप महापौर अब्दुल करीम जानी, संभागीय आयुक्त बी.एल. मेहरा, जिला कलक्टर जोधपुर हिमांशु गुप्ता, नगर निगम आयुक्त उत्सव कौशल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि और 7 स्थानों से जोधपुरवासी वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए जुड़े।

यह भी पढ़ें:– Rajasthan Flood: हनुमानगढ़ में घग्गर के पानी लेकर रेड अलर्ट, डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने संभाला …

सरकार आई तो सोशल सिक्योरिटी थीम को बढ़ाएंगे आगे : अशोक गहलोत
मुख्यमंत्री ने प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा नेताओं को लिया आड़े हाथों | Ashok Gehlot

जयपुर (सच कहूं न्यूज)। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने शनिवार को सीएम आवास पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने महात्मा गांधी न्यूनतम आय गारंटी योजना पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस राजस्थान देश का पहला राज्य है जहां आमजन के लिए इस तरह का ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। देश के बुजुर्ग,असहाय सहित आम आदमी को एक मिनिमम आय की गारंटी होनी चाहिए। यह एक्ट पूरे देश में लागू होना चाहिए। पीएम मोदी को मैंने लेटर भी लिखा था कि वे सोशल सिक्योरिटी एक्ट लागू करें। इस योजना का फायदा प्रदेश की जनता को जल्द से जल्द मिले इसके लिए 15 अगस्त तक नियम-कायदे बना लिए जाएंगे।

गहलोत ने कहा- हमारी सरकार आएगी तो सोशल सिक्योरिटी की थीम को आगे बढ़ाएंगे। राहुल गांधी ने जिस तरह से कहा था कि न्याय योजना से हर व्यक्ति को तय पैसा मिलना चाहिए। केंद्र में हमारी सरकार नहीं बनी, लेकिन वह थीम हम आगे बढ़ाएंगे। हम चाहते हैं कि सोशल सिक्योरिटी को लेकर लगातार काम करें। हमारी सरकार दोबारा बनेगी तो हम इस योजना को और आगे बढ़ाएंगे। Ashok Gehlot

मणिपुर हिंसा पर पीएम पर साधा निशाना | Ashok Gehlot

उन्होंने मणिपुर हिंसा को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि संसद के मानसून सत्र से पहले पीएम मोदी ने अपने बयान से राजस्थान की भावनाओं को आहत किया है। पीएम मोदी के बयान से राजस्थान के स्वाभिमान को चोट पहुंची है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आरपीएससी के सदस्यों की पारदर्शी तरीके से नियुक्ति को लेकर उठ रहे सवाल का जवाब देते हुए कहा कि, हां इसमें सुधार करने का विचार तो कर रहे हैं। सीएम ने आगे कहा कि विपक्ष के लोग कल सदन में आरपीएससी को भंग करने की मांग कर रहे थे। मुझे दुख होता है कि उनको इतनी समझ तो होनी चाहिए कि वह संवैधानिक बॉडी है, जिसे भंग नहीं किया जा सकता है।

खतरे में देश का लोकतंत्र

मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि लोकतंत्र खतरे में है और संविधान की धज्जियां उड़ रही हैं। देशवासी भी समझ गए हैं कि क्या हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह जिस भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं वो उनका स्तर नहीं है। प्रधानमंत्री अगर किसी मुख्यमंत्री के बेटे के बारे में बोलें तो यह उनका स्तर नहीं है। मेरा बेटा वैभव गहलोत जो काम कर रहा है वह बताने की जरूरत नहीं है, सबको पता है।

आंकड़ों का दुरुपयोग कर रही है बीजेपी

सीएम ने कहा- एनसीआरबी के आंकड़े भी बीजेपी वाले झूठ बताते हैं। अनिवार्य एफआईआर करने से अपराध के बढ़े हुए आंकड़ों का बीजेपी दुरुपयोग कर रही है। सरकार के खिलाफ गलत माहौल बना रही है। ओवरऑल राजस्थान की स्थिति अच्छी है। हमने अनिवार्य एफआईआर का उसका इंपेक्ट पूरे देश के अंदर है। अनिवार्य एफआईआर होने से संख्या बढ़ी है। उन आंकड़ों का दुरुपयोग कर रहे हैं। एफआईआर नहीं करने पर थानेदार के खिलाफ कार्रवाई करने का प्रावधान कर दिया। हमारे नवाचारों की वजह से तफ्तीश का टाइम कम हो गया। बीजेपी के लोग सरकार को झूठा बदनाम करने के लिए रोज मीडिया से बात करते हैं और उसी रूप में जनता को गुमराह करने का अभियान चला रखा है।

हमारी योजनाओं से घबराई भाजपा

गहलोत ने कहा-हमारी योजनाओं और फैसलों से घबरा कर बीजेपी के लोगों ने तय किया कि सरकार को किस तरह से बदनाम किया जाए। जिस तरह का राजस्थान में माहौल बनाया, उससे घबरा कर बौखला गए हैं। इनके पास पूरी कैबिनेट है, प्रधानमंत्री हैं। रक्षा मंत्री आ गए हैं, प्रधानमंत्री छठी बार आ रहे हैं सीकर में। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, केबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल, केबिनेट मंत्री महेश जोशी आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें:– 17 लोगों ने थामा भाजपा का दामन, अनूपगढ़ के पूर्व विधायक पवन दुग्गल भी शामिल