Yoga - Sach Kahoon Hindi

गांव कागदाना में विशाल निशुल्क योगा कैंप का आयोजन किया गया
सिरसा (सच कहूँ/भगत सिंह)। Kagdana News: गांव कागदाना में संस्कार योग केंद्र ट्रस्ट द्वारा योग चिकित्सा एवं ध्यान शिविर का 30 अप्रैल 2025 को आयोजन किया गया जिसमें योग नगरी पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से पधारी हुई युवा ऊर्जा की प्रतीक वेदों में पारंगत विदुषी योगिनी बहने पूज्या देव वाणिज्य एवं पूज्या देव गरिमा जी के द्वारा योग का अभ्यास करवाया गया जिसमें साध्वी बहनों ने शुरुआत योगीगिंग-जॉगिंग से की उसके पश्चात् सूक्ष्म-व्यायाम वृक्षासन, ताड़ासन, त्रिकोणासन, वज्रासन, अनुलोम विलोम, भस्त्रिका और भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास करवाया और साथ में विधि, सावधानियां व लाभों को विस्तार पूर्वक बताया। Sirsa News

प्राणायाम के बारे में संपूर्ण जानकारी दी इस दौरान संस्कार योग केंद्र ट्रस्ट कागदाना के बच्चों ने योग डेमो की शानदार प्रस्तुति दी जिससे पतंजलि से आई हुई साध्वी बहने व गांववासी बहुत प्रभावित हुए। बहनों ने कहा की अगर बच्चे नित्य प्रति योगा अभ्यास करते हैं तो शारीरिक तो स्वस्थ होंगे ही साथ में संस्कारवान बनेंगे व नशे से भी दूर रहेंगे।

पुष्पा शर्मा ने कहा कि योग से हमारे संपूर्ण शरीर का सर्वांगीण विकास होता है

चाहे मानसिक रूप से हो या शारीरिक रूप से हो पुष्पा ने बताया कि उन्होंने सिर्फ 40 दिन प्राणायाम करके अपनी 16 एमएम की गांठ को भी ठीक कर लिया था बिना ऑपरेशन के।आज वो पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं। Sirsa News

पतंजलि योगपीठ के हरियाणा के राज्य प्रभारी बहन अमर जी ने कहा कि योग जीवन जीने की कला हैं।

महिला जिला प्रभारी बहन किरण जी ने श्रीमति पुष्पा,श्रीमती सुखविंदर,श्रीमती कमलेश जी को तहसील का दायित्व भी दिया।

संस्कार योग केंद्र ट्रस्ट के संस्थापक हरजीराम योगी ने आई हुई पतंजलि से साध्वी बहनों के महिला राज्य व जिला प्रभारी जी वे समस्त ग्राम वासियों का धन्यवाद किया और हरजीराम योगी ने बताया कि हमारे ट्रस्ट में गांव के बच्चों,बड़े-बुजुर्ग जो भी अगर योग सिखाना चाहता है या योग से अपनी रोगों को ठीक करना चाहता है तो सरकारी स्कूल के अंदर सुबह शाम दोनों समय निशुल्क योग क्लास लगाई जाती है जिसमें आपको योग के सारे इक्विपमेंट भी उपलब्ध मिलेंगे तो योग क्लास में आए और अपने स्वास्थ्य का लाभ उठाएं जी। इस समय योग क्लास का नियमित संचालन ममता जाखड़ व श्रीमती पुष्पा जी करते हैं। Sirsa News

यह भी पढ़ें:– फतेहाबाद पुलिस की नई पहल: आमजन की सुविधा के लिए रात्रिकालीन व्यवस्था सुदृढ़

24वीं जिला स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप 2024 में शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल का दबदबा!
विजेता खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे जौहर

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। डिस्ट्रिक योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन, सरसा की ओर से रविवार को झंूथरा धर्मशाला में आयोजित हुई 24वीं जिला स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप 2024 (24th District Level Yogasana Sports Championship 2024) में वयोवृद्ध एथलीट एवं योगा कोच ईलम चंद इन्सां (Ilam Chand Insan) के नेतृत्व में शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल के योगा खिलाड़ियों और अन्य योगा खिलाड़ियों ने अलग-अलग आयु वर्ग में 7 पदक जीते। सभी खिलाड़ियों और योगा कोचों ने अपनी जीत का पूरा श्रेय डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पवित्र शिक्षाओं को दिया। Sirsa News

पदम इन्सां ने 45 वर्ष से ऊपर की श्रेणी में जीता गोल्ड मेडल | Sirsa News

जानकारी देते हुए शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल के योगा कोच ईलम चंद इन्सां ने बताया कि सरसा के झूंथरा धर्मशाला में सात खिलाड़ियों ने पदक अपने नाम किए। जिनमें शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल सातवीं कक्षा के लक्षक (12 से 14 वर्ष आयु वर्ग में) ने स्वर्ण, 7वीं कक्षा के कमल ने (12 से 14 वर्ष आयु वर्ग में) में रजत और 9वीं कक्षा के अभय इन्सां ने (14 से 16 वर्ष आयु वर्ग में) में कांस्य पदक जीता।

90 वर्षीय एथलीट एवं योगा कोच ईलम चंद इन्सां ने जीता कांस्य

इनके अलावा इनके कोचों ने भी पदक जीते, जिनमें 90 वर्षीय वयोवृद्ध एथलीट एंव योगा ईलम चंद इन्सां (45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में) ने कांस्य पदक और सहायक कोच वीरेंद्र कुमार (30 से 35 आयु वर्ग में) ने रजत पदक जीता। इनके साथ ब्लॉक कल्याण नगर निवासी पदम इन्सां (45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में) ने स्वर्ण और गाँव शाह सतनाम जी पुरा निवासी भूपेन्द्र इन्सां (45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में) ने कांस्य पदक पर कब्जा किया। बता दें कि सभी पदक विजेता खिलाड़ी आगामी भट्टू (जिला फतेहाबाद) में होने वाली तीन दिवसीय (24 से 26 अगस्त तक) राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे। Sirsa News

Virat Kohli: विराट कोहली के अंतर्राष्ट्रीय ‘क्रिकेट’ में कुछ ऐसे रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ पाना मुश्किल

10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में कराया गया योगाभ्यास
खरखौदा (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। Kharkhoda News: 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 21 जून की तैयारियों के चलते आयोजित किए जा रहे तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार को समापन किया गया। प्रशिक्षण शिविर के दौरान गुरूवार को सोनीपत, मुरथल, राई, खरखौदा तथा गन्नौर ब्लॉक के लिए हैबीटेट क्लब व गोहाना, कथूरा, मुण्डलाना ब्लॉक के लिए हंस ध्वनि ऑडिटोरियम सत्यानंद पब्लिक स्कूल में सुबह 06 बजे से 07:30 बजे तक डीपीई, पीटीआई व अन्य अध्यापकों को आयुष विभाग के योग सहायकों व पतंजलि योग समिति शिक्षकों द्वारा योगाभ्यास का प्रोटोकॉल करवाया गया। इस दौरान 366 कर्मचारियों व शहरवासियों ने भाग लिया। Kharkhoda News

प्रशिक्षण शिविर के दौरान योग प्रशिक्षक संगीता देवी, योग विशेषज्ञ एवं योग सहायक मोहित, नीरज, रेनू द्वारा प्रोटोकॉल प्रशिक्षण करवाते हुए बताया कि नियमित रूप से योग, आसन व प्राणायाम करे तो कभी कोई तकलीफ नहीं होगी और जीवन स्वस्थ व सुखमय रहेगा। इस दौरान विभिन्न योगिक क्रियाएं करवाई गई, जिनमें ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्धचक्रासन, त्रिकोणासन, दंडासन, भद्रासन, वज्रासन, अद्र्ध उष्ट्रासन, उष्ट्रासन, शशकासन, उत्तानमंडूकासन, वक्रासन, मक्रासन, भुजंगासन, शलभासन, सेतुबंध आसन, उत्तानपाद आसन, अर्धहलासन, पवन मुक्तासन, शवासन, कपालभाति, नाड़ी शोधन, शीतली प्राणायम, भ्रामरी प्राणायम तथा ध्यान लगवाना इत्यादि शामिल है। योग साधकों को इन सभी आसनों से मिलने वाले लाभ के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। Kharkhoda News

यह भी पढ़ें:– Haryana Roadways: आज से शुरू हुई हिमाचल के रामपुर और अग्रोहा के लिए कैथल से बस सेवा शुरू

योग से व्यक्ति को मानसिक शांति मिलती है : दहिया
खरखौदा (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। रोहतक मार्ग पर स्थित कन्या कॉलेज (Girls College) में फिट इंडिया सप्ताह कार्यक्रम 17 से 23 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। जिसका शुभारंभ प्राचार्य दर्शना दहिया ने किया। कार्यक्रम के चौथे दिन छात्राओं को शारीरिक, मानसिक तथा नैतिक विकास के लिए प्रतिदिन खेलकूद और योग के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर प्राचार्य दर्शन दहिया ने कहा कि खेल और योग को हमें अपने जीवन में अवश्य शामिल करना चाहिए। Kharkhoda News

जहां खेल कूद से हम शरीर से फिट रहते हैं वहीं योग से हम मानसिक रूप से फिट रहते हैं। जो भी छात्र खेल और योग को जीवन में अपने आती है तो उसका स्वास्थ्य में भी मन लगता है और पढ़ाई में भी अच्छे से अपना मन लगाकर अपने जीवन में नियंत्रण सफलता को प्राप्त करती है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन योगासन करने से व्यक्ति का जीवन में मानसिक रूप से शांति मिलती है। ओर शरीर तो स्वस्थ रहता ही है उसके साथ-साथ मनुष्य सारा दिन अच्छे से जीवन व्यतीत करता है। प्रतिदिन योगासन करने से व्यक्ति रोग मुक्त रखता है। असिस्टेंट प्रोफेसर ममता ने कहा कि महाभारत के युद्ध के समय जब अर्जुन शोक संतप्त होते हैं तो भगवान श्री कृष्णा उन्हें योग के बारे में विस्तार से बताते हैं।

कि योग से हम अपनी ज्ञानेंद्रिय और कर्मेंद्रियों को वश में करके मानसिक शांति को प्राप्त करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने महर्षि पतंजलि के योग सूत्र पर भी विस्तार से छात्रों को अवगत करवाया। महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी डॉक्टर प्रमिला ने बताया कि फिट इंडिया सप्ताह कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 15 नवंबर से 15 दिसंबर तक फिट इंडिया मूवमेंट कार्यक्रम के तहत किया जा रहा है। इस के तहत कॉलेज में स्पोर्ट्स क्लब, योग क्लब द्वारा छात्राओं के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए योग प्राणायाम और खेल कूद गतिविधियो का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर डॉक्टर सीमांत, सारिका, शालिनी, प्रमिला, ज्योति अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। Kharkhoda News

यह भी पढ़ें:– Recruitment: हिमाचल वन विभाग में आई भर्ती, भर्ती प्रक्रिया इस तारीख से होगी शुरू

घोड़ावाली की बेटी कोमल वर्मा को मिला बेस्ट योगासन कोच अवॉर्ड
पूरे देश में महिला वर्ग में तीन लड़कियों को मिला है अवॉर्ड | Sirsa News

बेस्ट योगासन कोच अवॉर्ड प्राप्त करने वाली हरियाणा की एकमात्र योगा कोच है कोमल वर्मा

कोमल के परिजनों को बधाइयां देने वालों का लगा तांता | Sirsa News

सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। घोड़ावाली निवासी जेबीटी हैड शिक्षक की पंचकुला में कार्यरत की बेटी योगा कोच कोमल वर्मा (Komal Verma) को योगा फेडरेशन योगासन भारत की ओर से साल 2023 के लिए नेशनल बेस्ट योगासन कोच अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। पूरे भारत से महिला वर्ग में तीन प्रशिक्षकों को यह अवॉर्ड मिला है, उनमें से एक हरियाणा के सरसा जिला के रानियां ब्लॉक के गांव घोड़ावाली निवासी कोमल वर्मा है। Sirsa News

हरियाणा से कोमल वर्मा को यह अवॉर्ड मिला है। देशभर में मिले तीन कोच में से दो अन्य कोच उत्तर प्रदेश व राजस्थान प्रांत से है। आश्चर्य की बात तो यह है कि कोमल वर्मा ने यह उपलब्धि मात्र डेढ़ साल में हासिल की है। क्योंकि कोमल वर्मा पिछल्ले डेढ़ साल से योगा के नेशनल खिलाड़ियों को तराश कर उनकी प्रतिभा निखार रही है। सबसे बड़ी हैरानी की बात तो यह है कि कोमल वर्मा के परिवार की खेलों से जुड़ी पृष्ठभूमि नहीं है, लेकिन फिर भी खेल के प्रति उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण का प्रमाण है कि उन्हें देशभर के बेस्ट योगासन कोच का अवॉर्ड मिला है। Sirsa News

कोमल वर्मा की इस अविश्वसनीय सफलता पर पूरा परिवार प्रफुल्लित है और उन्हें बेटी की उपलब्धि पर बधाईयां मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। वहीं कोमल वर्मा ने दिखा दिया है कि बेटियां भी बेटों से कम नहीं है, अगर उन्हें अच्छे संस्कार व उच्च शिक्षा दी जाए तो वह भी बेटों से बढ़कर मां-बाप का नाम रोशन कर सकती है। वहीं कोमल वर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षक पिता जगदीश खुड़िया व माता अंजू के साथ-साथ अपने बड़े पापा औम प्रकाश खुड़िया व बड़ी माता सरस्वती देवी को दिया हैै। उन्होंने कहा कि परिजनों की ओर से मिले भरपूर साथ के कारण ही वह आज इस मुकाम पर पहुंची है।

कोमल वर्मा के प्रशिक्षण में खिलाड़ियों ने लगाई मेडलों की झड़ी | Sirsa News

कोमल वर्मा ने बताया कि वह पिछल्ले करीब डेढ़ साल से नेशनल योगा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रही है। उनके प्रशिक्षण में खिलाड़ियों ने खेलों इंडिया यूथ गेम्स में 5 स्वर्ण व 5 कांस्य पदक जीते है। गोवा में हुए खेलों में 2 स्वर्ण, 5 सिल्वर व 3 कांस्य पदक देश की झोली में डाले है। बात अगर नेशनल खेलों की करें तो कोमल वर्मा के प्रशिक्षण में खिलाड़ियों ने 7 सिल्वर व 6 कांस्य पदक जीते है। स्टेट में 28 स्वर्ण, 23 सिल्वर व 5 कांस्य पदक अपने नाम किए है।

सीनियर को देख शुरू किया खेलना

कोमल वर्मा को बचपन में सीए बनने का शौक था और परिवार भी उनके सपने को पूरा करने में पूरी शिद्दत के साथ उसका साथ दे रहा था। लेकिन बारहवीं की पढ़ाई के दौरान कोमल वर्मा ने अपने सीनियर को अन्य खेलों को खेलते देखा तो उसने भी शौकिया तौर पर योग व अन्य खेल खेलना शुरू किए। उनके खेल को देखकर साथी खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों ने उन्हें योग में करियर बनाने का आह्वान किया। 12वीं के बाद कोमल वर्मा ने बीकॉम के लिए दिल्ली के एक कॉलेज में प्रवेश लिया। लेकिन कॉलेज में योगा खेल नहीं था। बाद में उन्होंने कॉलेज प्रबंधन से मिलकर कॉलेज की योगा टीम बनाई और एक योगा कोच रखा। उन्होंने कॉलेज में योगा के अंदर यूनिवर्सिटी व इंटर यूनिवर्सिटी तक अपनी प्रतिभा दिखाई।

यहां उन्हें प्रशिक्षकों ने एकडमिक की बजाए योग में अपना करियर बनाने का आह्वान किया। इसके पश्चात उन्होंने अपना पूरा ध्यान योगा में लगाया और यूनिवर्सिटी व इंटर यूनिवर्सिटी तक योगा में खेल कौशल का लोहा मनवाया। बाद में फेडरेशन योगासन भारत ने उन्हें हरियाणा में नेशनल योगा खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए कोच नियुक्त कर दिया। वर्तमान में कोमल वर्मा योगा प्रशिक्षण और अपना खेल जारी रखने के साथ-साथ पटियाला एनआईएस सेंटर से योग में डिप्लोमा कोर्स कर रही है। Sirsa News

पिता है जेबीटी हेड शिक्षक तो माता है गृहिणी

नेशनल बेस्ट योगासन कोच अवॉर्ड से सम्मानित कोमल वर्मा के पिता जगदीश खुड़िया कुस्सर के राजकीय आदर्श संस्कृति प्राथमिक विद्यालय में जेबीटी हेड शिक्षक है, जबकि उनकी माता अंजू हाउस वाइफ है। वह दो बहन-भाई है। उनका भाई मंजीत कुमार सोफ्ट वेयर का कार्य करता है। कोमल की 8वीं तक की पढ़ाई घोड़ावाली के ही स्कूल में हुई है। जबकि नौवीं व दसवीं उन्होंने रानियां के एक निजी स्कूल से की है। 12वीं हिसार से की है। बीकॉम दिल्ली से की है।

फोटो: सरसा01,02- योग करती कोमल वर्मा की फाइल फोटो।

यह भी पढ़ें:– Coaching Institute: बच्चों की मनोदशा को समझें कोचिंग संस्थान

जिलास्तरीय योगा प्रतियोगिता एवं ट्रायल में छाया शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थान
45 प्लस में शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थान से पदम कुमार व निर्मला देवी रही अव्वल

सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। स्थानीय झूंथरा धर्मशाला में जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोएिशन सरसा द्वारा रविवार को एक दिवसीय जिलास्तरीय योगा (Yoga) प्रतियोगिता एवं ट्रायल का आयोजन किया गया। जिसमें शाह सतनाम जी गर्ल्स शिक्षण संस्थान के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। लड़कियों की 8 से 10 आयु वर्ग में शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थान की सरगम इन्सां ने पहला, 10 से 12 आयु वर्ग में संस्कार योग केंद्र कागदाना की आयना प्रथम व शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थान की स्नेहा लाठर ने द्वितीय, यहां की अनवी व सानवी यादव ने क्रमश: तीसरा व चतुर्थ स्थान हासिल किया। Sirsa News

लड़कियों की 12 से 14 आयु वर्ग में संस्कार योग केंद्र कागदाना की पूजा ने पहला, शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थान की कर्मदीप ने दूसरा, यश्मीन ने तीसरा व गुरलीन ने चतुर्थ स्थान हासिल किया। लड़कियों की 14 से 16 आयु वर्ग में शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थान की कायना नारंग ने पहला, एसवाईके कागदाना की सरैना ने दूसरा व शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थान की आरजू ने तीसरा व सुमेघा ने चतुर्थ स्थान हासिल किया। इसी आयु वर्ग के लड़कों में संस्कार योग केंद्र कागदाना का मनीष, कृष्ण, साहिल ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। 16 से 18 आयु वर्ग में शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थान की रीतू ने पहला स्थान अर्जित किया। Sirsa News

18 से 21 आयु वर्ग में एसवाईके कागदाना की ममता ने पहला व शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थान की अमृत ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 21 से 25 आयु वर्ग लड़कियों में ढ़ुकड़ा की सुदेश ने पहला व शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थान की दिलप्रीत ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 35 से 45 आयु वर्ग महिलाओं में शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थान की सीमा ने पहला स्थान प्राप्त किया। 45 साल से अधिक आयु वर्ग महिलाओं में शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थान की निर्मला देवी व पुरुषों में इसी संस्थान के पदम कुमार ने पहला स्थान अर्जित किया। इस अवसर पर जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोएिशन के चेयरमैन भीम झूंथरा, सचिव प्रो. आरसी लिंबा सहित अन्य योग प्रशिक्षण मौजूद रहे। Sirsa News

यह भी पढ़ें:– बेटियों की शादी में डेरा प्रेमियों ने बढ़ाया मदद का हाथ

Yoga For Eyesight: ये योग आजमाएँ, आँखों से हमेशा के लिए चश्मा हटाएँ!
Chashma Hatane Ke Liye Yoga in Hindi: आज गलत खानपान और अनुचित दिनचर्या के चलते इंसान का शरीर बीमारियों का (health news) घर बनकर रह गया है, तरह तरह की बीमारियों से आज इंसान घिरा रहता है। ऐसे में अगर इंसान योग को अपनी दिनचर्या में नियमित कर ले तो इंसान की निरोगी काया बन सकती है। योग से आत्मबल तो बढ़ता ही है साथ ही पोजिटिविटी भी आती है और दिमाग से नेगेटिव विचारों का सफाया हो जाता है। Yoga For Eyesight

इतना ही योग से इंसान के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के साथ ही आंखों की रोशनी भी बढ़ाई जा सकती है। कई बार क्या होता है कि शारीरिक कमजोरी के कारण आंखों पर पावर वाला चश्मा यानि बड़े नंबर वाला चश्मा लग जाता है, जिसे हटाने के लिए योग का सहारा लिया जा सकता है और वो कौन-कौन से योग हो सकते हैं जिनसे जल्दी ही आंखों से पावर वाला चश्मा हटाया जा सकता है वह इस लेख के माध्यम से आज हम आपको बताने जा रहे हैं। सबसे पहले तो हम आपको बताने जा रहे हैं कि चश्मा हटाने के लिए योग किस तरह से फायदेमंद है।

योग मुद्रा? Yoga For Eyesight

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए योग का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान है। यह बात एक शोध से भी सिद्ध हो चुकी है। शोध अनुसार योग करने से आंखों की थकान दूर होती है और आंखों में होने वाली असुविधाएं कम हो सकती हंै। एक अन्य वैज्ञानिक रिसर्च के मुताबिक योग से जो रिलेक्श मिलता है उससे आंखों की रोशनी में बढ़ोतरी देखी जा सकती है। इतना ही नहीं, आंखों और उसके आसपास ब्लड सकुर्लेशन बढ़ाकर भी योगासन द्वारा दृष्टि में सुधार लाया जा सकता है। इन्हीं सब कारणों के मद्देनजर योग व योगासन चश्मा हटाने में मददगार साबित हुए हैं।

तो आइये अब जानें वो योग जिनसे आंखों से चश्मा हटाया जा सकता है। अगर आप भी योग के सहारे चश्मा हटाने की सोच रहे हैं, तो यह आपकी सोच बिल्कुल सही साबित होने वाली है। आइये जानते हैं विस्तार से, आंखों की रोशनी बढ़ाने वाले योगासन व उन्हें करने का सही तरीका।

शीर्षासन | Yoga For Eyesight

शीर्षासन का मतलब है शीर्ष यानि शरीर का सबसे ऊपर वाला हिस्सा यानि सिर और आसन का अर्थ है योग करना। अर्थात सिर के सहारे योग करना और यह संस्कृत के दो शब्दों शीर्ष+आसन से मिलकर बना है। यह योग सिर के बल खड़े होकर करना होता है, इसलिए इसे करने वालों को थोड़ा यह कठिन योग लगता है। एक मेडिकल रिसर्च ये बताता है कि शीर्षासन करने से आंखों के रक्त का संचार सुधरता है और इस योगासन से आॅक्सीजन और पोषक तत्वों का प्रवाह बढ़ता है, जिसका डायरेक्ट लाभ आंखों को मिलता है।

Tiranga Hoisting: घर पर तिरंगा फहराने से पहले रखें इन बातों का ध्यान, जानें राष्ट्रीय ध्वज से जुड़े नियम

करने का तरीका:- Yoga For Eyesight

सबसे पहले इसे करने के लिए योगा मैट बिछाकर वज्रासन की मुद्रा में बैठ जाएं। अब अपने दोनों हाथों की उंगलियों को एक दूसरे में फंसा लें और सामने की ओर झुकते हुए हाथों को जमीन पर रख दें। इसके बाद अपना सिर झुकाकर दोनों हाथों के बीच में रखते हुए जमीन पर टिका दें। फिर दोनों पैरों को एक साथ धीरे-धीरे ऊपर उठाएं और पैरों को सीधा कर लें। इस मुद्रा में पूरा शरीर सिर के बल सीधा होना चाहिए। अपने शरीर का संतुलन बनाए रखने के लिए कोहनियों का सहारा लेकर रखें। अपनी क्षमता अनुसार थोड़ी देर के लिए इसी अवस्था में रहें। इस दौरान नियमित रूप से सांस लेते और छोड़ते रहें। इसके बाद सांस छोड़ते हुए धीरे-धीरे पैरों को नीचे ले आएं और पहले वाली मुद्रा में आ जाएं। इस योगासन की शुरूआत करने वाले अभ्यासक इस योगासन के दो से तीन चक्र विशेषज्ञ की निगरानी में कर सकते हैं।

ऐसी अवस्था में यह आसन करने से बचें | Yoga For Eyesight

सिर, गर्दन, कंधे, भुजाओं या पीठ में दर्द रहने वालों को यह योगासन करने से बचना चाहिए। उच्च रक्तचाप के मरीज इस योगासन को करने से बचें। 50 साल से अधिक उम्र वाले यह योगासन करने से बचें। गर्भावस्था के दौरान भी शीर्षासन नहीं करना चाहिए।

सर्वांगासन: सर्वांगासन यानि एक साथ सभी अंगों से आसन करना। आंखों से चश्मा हटाने के लिए सर्वांगासन भी बेहतर माना गया है। एक मेडिकल रिसर्च अनुसार सर्वांगासन आंखों की दृष्टि बढ़ाने का एक बेहतर विकल्प हो सकता है। यह योगासन ईएनटी एरिया यानी आंख, कान और नाक वाले हिस्से में रक्त संचार को बेहतर करके आंखों की रोशनी बढ़ाता है।

करने का तरीका: इसके लिए सबसे पहले आपको चटाई बिछाकर पीठ के बल लेट जाना है। दोनों हाथों को शरीर से लगाकर सीधा रखना है। अब दोनों पैरों के साथ, हिप्स और कमर को धीरे-धीरे ऊपर उठाएं। इसके बाद दोनों हाथों से कमर को सपोर्ट देते हुए कोहनियों को जमीन पर टिका दें। इस अवस्था में दोनों पैर आपस में सटे हुए व सीधे होने चाहिएं तथा शरीर का वजन कोहनियों, कंधों व सिर पर हो। वहीं, ठुड्डी छाती को छू रही हो, कुछ सेकंड के लिए इसी अवस्था में रहें और सांस लेने व छोड़ने की क्रिया को सामान्य रखें। इसके बाद पैर, नितंब और कमर को धीरे-धीरे नीचे लाते हुए प्रारंभिक अवस्था में आ जाएं। यह आसन शुरूआत में दो से तीन बार किया जा सकता है। Yoga For Eyesight

Get Rid Of Dandruff: डैंड्रफ की समस्या से है परेशान, तो अपनाएं ये 8 घरेलू नुस्खे, छूमंतर होगी रूसी

ऐसी अवस्था में बचें: अगर महिला है और उसने गर्भ धारण कर रखा है तो इस अवस्था में यह योगासन नहीं करना चाहिए। हृदय रोग से पीड़ित व्यक्ति को भी यह आसन नहीं करना चाहिए। गर्दन में दर्द वाले व्यक्ति को भी यह योगासन नहीं करना चाहिए। Yoga For Eyesight

अनुलोम-विलोम: अनुलोम-विलोम भी चश्मा हटाने के मामले में कारगर साबित हुआ है। वैज्ञानिक रिसर्च ये बताती है कि नियमित रूप से अनुलोम-विलोम करने से आंखों की रोशनी में सुधार लाया जा सकता है और इस योग को करने से आंखों की रोशनी में काफी लाभ पहुंचता है।

करने का तरीका: इस योग को करने के लिए सबसे पहले योग मैट बिछाकर पद्मासन या सुखासन की मुद्रा में बैठ होता है। अगर किसी को जमीन पर बैठने में दिक्कत हो रही है, तो वह कुर्सी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस योग के लिए दाएं हाथ के अंगूठे और मध्य उंगली का इस्तेमाल करें। योग की इस मुद्रा में पूरा शरीर सीधा होगा और दोनों आंखें बंद। अब एक से दो बार गहरी सांस लेकर धीरे-धीरे छोड़ें और मन को शांत रखने की कोशिश करें। Yoga For Eyesight

फिर दाहिने यानी सीधे हाथ के अंगूठे से दाहिनी नासिका को बंद कर बाई नासिका से लम्बी व गहरी सांस लें। सांस लेने के लिए अधिक जोर न लगाएं, अपनी क्षमता के अनुसार ही गहरी सांस लें। अब अपने दाहिने हाथ की बीच वाली उंगली से बाई नासिका को दबाकर बंद करें व दाहिने नासिका से अंगूठे को हटाकर धीरे-धीरे सांस छोड़ें। करीब 10 सेकंड रुकने के बाद दाहिनी नासिका से लंबी व गहरी सांस लें। इसके बाद यही प्रक्रिया दूसरी नासिका से दोहराएं।

ऐसी अवस्था में बचें | Yoga For Eyesight

हृदय रोग की गंभीर अवस्था में इसे डॉक्टर से पूछकर ही करें। गर्भवती इसे करने से पहले डॉक्टर और योग विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

4. हलासन: हलासन करते समय आपका शरीर हल जैसा दिखने लगता है। हलासन करने से दिमाग को शांति मिलती है और नींद अच्छी आती है। कई बार क्या होता है कि डिप्रेशन और अनिद्रा के कारण भी आंखों की रोशनी पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसलिए हलासन आंखों की रोशनी बढ़ाने में सकारात्मक भूमिका निभाता है।

करने का तरीका: यह आसन करने के लिए एक स्वच्छ और समतल स्थान पर चटाई बिछाकर चटाई पर पीठ के सहारे सीधे लेट जाएं। इस वक्त दोनों हाथ शरीर से लगे हुए और हथेलियां जमीन की तरफ होंगी। फिर सांस भरते हुए दोनों पैरों को एक साथ 90 डिग्री तक ऊपर उठा लें। अगर किसी को पैर उठाने में कठिनाई होती है, तो वे कमर को हाथ से सपोर्ट दे सकते हैं। इसके बाद सांस छोड़ते हुए दोनों पैरों को धीरे-धीरे सिर के ऊपर से पीछे की तरफ ले जाएं। अब दोनों पैरों के अंगूठे से जमीन को छूने की कोशिश करें। फिर हाथों को कमर से हटाकर पहले की तरफ जमीन पर सीधा रख दें। थोड़ी देर इसी स्थिति में रहें और सामान्य रूप से सांस लें व छोड़ें। अब सांस लेते हुए शुरूआती मुद्रा में आ जाएं। इस योगासन को तीन से पांच बार किया जा सकता है। Yoga For Eyesight

इस अवस्था में ना करें: दस्त हों या माहवारी हो तो यह आसन नहीं करना चाहिए। गर्दन में चोट, मोच होने पर इस योग को करने से बचें। प्रेगनेंसी के दौरान इस आसन को नहीं करना चाहिए।

इन योगों के अलावा आंखों से चश्मा हटाने के कुछ अन्य योग भी हैं।

जैसे:- पलकें झपकाना:- पलकें झपकाने का व्यायाम करने से आंखों की मांसपेशियों को आराम मिलता है। साथ ही आंखों की थकान भी दूर होती है। इन सबके कारण आंखों का स्वास्थ्य और रोशनी दोनों ही बेहतर हो सकती हैं। इसी कारण चश्मा हटाने के लिए पलकें झपकाने वाले व्यायाम को अच्छा माना जाता है। Yoga For Eyesight

हाथों की हथेलियों को रगड़ना: इस प्रक्रिया में हाथों को रगड़कर गर्म किया जाता है। इससे आंखों की मांसपेशियों को आराम मिलता है और उन्हें पुनर्जीवित भी किया जा सकता है। इससे आंखों से जुड़ी समस्याएं कम हो सकती हैं और आंखों की रोशनी पर सकारात्मक प्रभाव नजर आ सकता है।

आई रोटेशन: चश्मा हटाने में आई रोटेशन यानि आंखों को गोल-गोल घुमाना भी कारगर साबित हो सकता है। इस में दोनों आंखों को एक साथ गोल-गोल घुमाया जाता है। इससे आंखों के आसपास की मांसपेशियों में संतुलन बनाए रखने और आईबॉल्स की गतिविधि में सुधार करने में मदद मिल सकती है।

नोट: लेख में बताई गई विधि और तरीके सामान्य जानकारी के लिए है, इसे किसी दवाई का विकल्प नहीं समझना चाहिए। ज्यादा जानकारी के लिए अपने नजदीकी डाक्टर से संपर्क कर सकते हैं।

Healthy Tips: खाना खाने से पहले और बाद में कब पीना चाहिए पानी, जानिये …

योग योद्धा विकास स्वामी, इंडिया गॉट टेलेंट तक लिखी सफलता की कहानी
Saint MSG का रहमो करम, मुरीदों पर अपने रहता हरदम

विकास स्वामी ने दिखाया टेलेंट विशेष, दूसरे राउंड में किया प्रवेश | Meerut News

मेरठ (सच कहूँ न्यूज)। विकास स्वामी करनावल योग के क्षेत्र में यह एक ऐसा सितारा है जो कि भारत माता की योग छटा से समूचे विश्व को अभिभूत कर रहा है। शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के इस सेवादार ने गर्व दिवस के अवसर पर अपने मुर्शीद संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की हजूरी में अपनी कला का प्रदर्शन किया और पीरो मुर्शिद ने अपनी नजरें इनायत का भरपूर आशीर्वाद दिया। Meerut News

उसके बाद इस योग साधक ने अथक मेहनत करके योग ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड जिसमें विकास स्वामी व इनके पुत्र आदित्य स्वामी व नन्हे योग साधक अनमोल स्वामी ने विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया व अब विश्व का सर्वोच्च कीर्तिमान गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड भी विकास स्वामी ने अपने नाम किया।

ये इंडिया गोट टैलेंट में ऑडिशन देने 4 जून को गए हुए थे जहां गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए इनका नामांकन हो गया तथा 1 महीने उपरांत ही इंडिया गॉट टैलेंट के सेट पर मैक्सिमम टीथ लिफ्टिंग इन हैंड स्टैंडिंग में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर भारत माता का नाम रोशन किया।

फकीरों के रहमों करम का साया हमसफर की तरह हरदम मुरीद के साथ रहकर उसके हौसलों को बुलंद रखता है। तेरे दरबार की दाता अजब जलवा गिरी देखी, तुझे देते नहीं देखा। मगर झोली भरी देखी । कि जो उजड़ गई थीं बहारें तूफान के थपेड़ों से तेरी नजरें इनायत का सदका सारी हरी देखी। इस वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ-साथ इंडिया गोट टैलेंट में एक राउंड के विनर हो चुके हैं। वह दूसरे राउंड में प्रवेश कर गए हैं। Yoga

यह भी पढ़ें:–बाढ़ में बेसहारा हुए लोगों का सहारा बना डेरा सच्चा सौदा, देखें राहत देने की कहानी, तस्वीरों की जुबानी…

योग हमारी मूल संस्कृति: डॉ मंगला वेद
सिल्वरलाइन प्रेस्टीज स्कूल के प्रांगण में नौवे अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस छात्र-छात्राओं ने किया योग

गाजियाबाद (सच कहूं/ रविंद्र सिंह)। सिल्वर लाइन प्रेस्टीज विद्यालय में योग दिवस मनाया गया। ज्ञातव्य है कि प्रतिवर्ष इस दिन को एक खास थीम के साथ मनाया जाता है। और इस वर्ष की थीम है “वसुधैव कुटुम्बकम्“ एवं “हर ऑंगन योग“ यानि ‘एक विश्व एक परिवार के रूप् में सबके कल्याण के लिए योग। यह योग की उस भावना को व्यक्त करता है, जो सबको जोड़ने वाली और साथ लेकर चलने वाली है। Ghaziabad News

योग दिवस मनाने के लिए 21 जून का दिन तय किया गया है, क्योंकि यह दिन उत्तरी गोलार्द्व का सबसे लंबा दिन होता है, ठीक उसी प्रकार योग भी मनुष्य को दीर्घायु बनाता है। योग दिवस मनाने का लक्ष्य योग के कई लाभों के बारे में जन जागरूकता बढ़ाना है। Ghaziabad News

इसी उपलक्ष्य में सिल्वरलाइन प्रेस्टीज स्कूल में योग दिवस उत्साह के साथ मनाया गया जिसमें योग शिक्षकों के निर्देशन में विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने वृक्षासन, ताड़ासन, प्राणायाम, भ्रामरी जैसे प्रमुख आसन किए।

उप-प्रधानाचार्या डॉ. मंगला वैद ने योग व ध्यान के महत्व को बताते हुए कहा योग योग हमारी मूल संस्कृति है। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस केवल एक अनुस्मारक है कि हमें अपने मानसिक, भावनात्मक, अध्यात्मिक और शारीरिक स्वास्थ्य को अपने जीवन में सर्वोपरि स्थान देना चाहिए क्योंकि योग दैनिक जीवन में संतुलित दृष्टिकोण बनाये रखने के तरीको को विकसित करता है। और कार्य प्रदर्शन में कौशल प्रदान करता है। Ghaziabad News

यह भी पढ़ें:– आईटीबीपी हैड कांस्टेबल पर हमलावरों ने बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां

Yoga : जीवन जीने के बनाता है योग्य
International Yoga Day 2023: देश भर में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है, ये हमारे लिए गर्व की बात है कि भारतीय संस्कृति को संयुक्त राष्ट्र ने स्वीकार किया। योग अब भारत ही नहीं बल्कि विश्व भर में एक दिवस के रुप में मनाने की बजाय रोजमर्रा की जीवनशैली में अपनाया जा रहा है। पाकिस्तान जैसे देश में जहां योग को केवल भारत व हिन्दू धर्म की परंपरा बताया जाता है, वहीं इसका महत्व समझने वाले लोग योग को अपनाकर स्वस्थ हो रहे हैं। यदि योग को चमत्कार भी कहा जाए तो गलत नहीं होगा क्योंकि योग का शाब्दिक अर्थ तन और मन को प्रसन्न रखना है। international yoga day

प्राचीन काल में दवाओं का प्रयोग न के बराबर होता था। जड़ी-बूटियां और औषधीय पौधे और योग ही प्रचलित थे जो शरीर को स्वस्थ रख कर निरोग रखते थे और रोग को भगाते थे। जिन्हें अपनाकर हम शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक रूप से स्वस्थ और प्रसन्नचित्त रहते थे। योग और प्राणायाम का स्वास्थ्य की रक्षा में बड़ा योगदान है। स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का वास होता है। तनाव से मुक्ति दिलवाने में योग सबसे ज्यादा कारगर है। योग का संबंध किसी धर्म या जाति से नहीं जुड़ा है। International Yoga Day 2023

भारत के ज्ञानियों, वैज्ञानिकों और ऋषि-मुनियों ने मनुष्य को शारीरिक व मानसिक तंदरुस्ती के लिए योग का उपहार दिया था। लेकिन आजकल भागदौड़ भरी दिनचर्या ने मनुष्य को तनाव से भर दिया है, यही कारण है कि अब लोगों में योग के प्रति जागरुकता बढ़ रही है। अब इसका महत्व पुरात्तन समय से कहीं ज्यादा बढ़ गया है। मनुष्य काम-धंधों में इस कद्र फंस चुका है कि उसे अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने का भी वक्त नहीं। बिगड़ रही जीवनशैली ने मनुष्य को शारीरिक रूप से कमजोर, बीमार और तनावग्रस्त बना दिया है। Yoga Day

चिड़चिड़ापन, असहनशीलता, गुस्सा, ईर्ष्या, नफरत, निराशा जैसी बुराइयों ने आधुनिक मनुष्य के जीवन को खोखला बना दिया है। ऐसे समय में योग ही मनुष्य को तरोताजा व निरोगी बना सकता है। जो बीमारियां दवाइयों से ठीक नहीं हो सकती, उन्हें योग की मदद से बिना कोई पैसा लगाए ठीक किया जा सकता है। योग का सिद्धांत ही मनुष्य का कल्याण करना है। यह भारतीय पंरपरा का हिस्सा है। यदि वास्तविक अर्थों में योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाया जाए, तो एक स्वस्थ राष्टÑ की कामना की जा सकती है। इसमें कोई दो राय नहीं कि योग हमें जीवन जीने के योग्य बनाता है।

International Yoga Day: PM Modi ने योगा दिवस पर America से वीडियो संदेश पर दिए योग के मंत्र
न्यूयार्क (एजेंसी)। International Yoga Day 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के माध्यम से योग एक वैश्विक आंदोलन बन गया है। अमेरिका की यात्रा पर गए मोदी ने बुधवार को नौवें अंतर्राष्ट्रीय योग पर अपने एक वीडियो संदेश में देशवासियों को ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस बार विभिन्न दायित्वों की वजह से वह अमेरिका में हैं। उन्होंने कहा कि वह भारतीय समयानुसार आज शाम शेड पांच बजे बजे संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित योग दिवस समारोह में शामिल होंगे।

180 से ज्यादा देशों का एक साथ आना, ऐतिहासिक | International Yoga Day

मोदी ने कहा कि भारत के आह्वान पर दुनिया के 180 से ज्यादा देशों का एक साथ आना, ऐतिहासिक और अभूतपूर्व है। उन्होंने कहा, ‘आप सबको याद होगा, 2014 में जब यूएन जनरल एसम्ब्ली में योग दिवस का प्रस्ताव आया, तो रिकॉर्ड देशों ने इसे समर्थन दिया था। तब से लेकर आज तक, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के जरिए योग एक वैश्विक आंदोलन बन गया है, ग्लोबल स्पिरिट बन गया है।

मोदी ने कहा कि इस साल योग दिवस के कार्यक्रमों को ‘ओसियन रिंग आॅफ योग’ ने और विशेष बना दिया है। यह योग के विचार और समुद्र के विस्तार के पारस्परिक संबंध पर आधारित है। सेना के जवानों ने भी हमारे जलस्रोतों के साथ एक ‘योग भारतमाला और योग सागरमाला’ बनाई है। इसी तरह, आर्कटिक से लेकर अंटार्कटिका तक भारत के दो रिसर्च बेस यानि पृथ्वी के दो ध्रुव भी योग से जुड़ रहे हैं। योग के इस अनूठे समारोह में देश-दुनिया के करोड़ों लोगों का इतने सहज स्वरूप में शामिल होना, योग के प्रसार और प्रसिद्धि को उसके महात्म्य को उजागर करता है। International Yoga Day

Sharing my message on International Day of Yoga. https://t.co/4tGLQ7Jolo

— Narendra Modi (@narendramodi) June 21, 2023

प्रधानमंत्री ने कहा कि योग के लिए कहा गया है- ‘योग: कर्मसु कौशलम्’। यानी, कर्म में कुशलता ही योग है। आजादी के अमृतकाल में ये मंत्र हम सभी के लिए बहुत अहम है।जब हम अपने कर्तव्यों के लिए समर्पित हो जाते हैं, तो हम योग की सिद्धि तक पहुँच जाते हैं। योग के जरिए हम निष्काम कर्म को जानते हैं, हम कर्म से कर्मयोग तक की यात्रा तय करते हैं। मुझे विश्वास है, योग से हम अपने स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाएँगे, और इन संकल्पों को भी आत्मसात करेंगे। हमारा शारीरिक सामर्थ्य, हमारा मानसिक विस्तार, हमारी चेतना शक्ति, हमारी सामूहिक ऊर्जा विकसित भारत का आधार बनेंगे।

योग शून्य बजट वाला स्वास्थ्य बीमा, भारत के प्रयासों से बना वैश्विक पर्व : उपराष्ट्रपति | International Yoga Day

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज कहा कि योग शून्य बजट वाला स्वास्थ्य बीमा है और भारत के प्रयासों से ये एक वैश्विक पर्व बन गया है, जो हर देश में मनाया जा रहा है। धनखड़ मध्यप्रदेश के जबलपुर के गैरिसन ग्राउंड में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल, केंद्रीय मंत्री सबार्नंद सोनोवाल, प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उपस्थित थे।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि अंतराष्ट्रीय योग दिवस विश्व-बंधुत्व के संदेश का दिवस है। इस वर्ष की थीम ‘वसुधैव कुटुम्बकम के लिए योग’ हमारी साझी आकांक्षाओं और संस्कृतिक चेतना का प्रतीक है। यह इस साल भारत की मेजबानी में आयोजित जी-20 शिखर सम्मेलन की विषयवस्तु के भी पूर्णत: अनुकूल है। International Yoga Day

उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा इतने अधिक वोटों से और कम से कम समय में योग को अंतर्राष्ट्रीय रूप में स्वीकृति देना भारतीय नेतृत्व की दूरदृष्टि की स्वीकृति है। भारत के प्रयासों से योग अब एक वैश्विक पर्व बन गया है। आज देश के हर कोने में और दुनिया के हर देश में यह पर्व मनाया जा रहा है। धनखड़ ने कहा कि योग किसी व्यक्ति मात्र के लिए नहीं, संपूर्ण मानवता के लिए है। योग ने आर्थिक स्वरूप भी ले लिया है, जो अर्थव्यवस्था को सकारात्मक रूप से प्रभावित करता है। हमारे प्रशिक्षित योग टीचर दुनिया में कार्यरत है और योग से जुड़े शिक्षकों की मांग बढ़ रही है। योग मन, शरीर और आत्मा को शुद्ध बनाता है। ये शून्य बजट वाला स्वास्थ्य बीमा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि ‘हींग लगे ना फिटकरी और रंग भी चोखो आए’, ये ही योग का मंत्र है।

शाह सतनाम जी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में कराया योग अभ्यास
सरसा (सच कहूँ न्यूज)। शाह सतनाम जी कॉलेज ऑफ एजुकेशन (Shah Satnam Ji College of Education) में शनिवार नौवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में आयुष विभाग हरियाणा योग आयोग के द्वारा योग प्रोटोकॉल का अभ्यास करवाया गया। यह योग हर्ट फु लनेस मैडिटेशन के सौजन्य से करवाया गया। योग प्रशिक्षक अजय शर्मा व उषा शर्मा और सुनील मक्कड़, उमेश मक्कड़ और पूजा ढिल्लों हर्टफु लनेस मेडिटेशन के सदस्य उपस्थित रहे। मंच का संचालन संदीप सिंह के द्वारा किया गया। Sirsa News

उन्होंने योग के महत्व व संबोधित करते हुए कहा कि योग (Yoga) से न केवल व्यक्ति तनाव दूर होता है। बल्कि मन और मस्तिष्क को भी शांति मिलती है। योग बहुत लाभकारी होता है। आज बहुत से लोग मोटापे से परेशान हैं, उनके लिए योग बहुत फ ायदेमंद है। कॉलेज प्रशासिका डॉ.चरणप्रीत कौर व प्राचार्या डॉ.रजनी बाला ने हर्टफ ुलनेस मेडिटेशन के प्रशिक्षक और सदस्यों का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। उन्होंने बच्चों को योग के बारे में बताते हुए कहा कि योग हमारी प्राचीन आध्यात्मिक विरासत है। इसे वैश्विक स्तर पर लोगों ने परख लिया है। Sirsa News

शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक उन्नति के लिए दैनिक योग बहुत जरूरी है। इस अवसर पर सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। Sirsa News

यह भी पढ़ें:– DA Hike News: केंद्रीय कर्मचारियों लिए शुभ समाचार, लगेगा रूपयों का अंबार