Truck Fire - Sach Kahoon Hindi

Truck Catches Fire: गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड पर ट्रक में लगी भीषण आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान
गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। Gurugram News: गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड पर सेक्टर-66 स्थित आईएफसी बिल्डिंग के सामने सामान से लदे एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरा ट्रक आग के गोले में तब्दील हो गया। घटना के बाद सडक पर अफरा-तफरी मच गई और  वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद ट्रैफिक सामान्य हो सका। जानकारी के अनुसार ट्रक सामान लेकर गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड से फरीदाबाद की ओर जा रहा था।

जैसे ही ट्रक सेक्टर-66 में आईएफसी बिल्डिंग के सामने पहुंचा, उसके केबिन और पिछले हिस्से से अचानक काला धुआं निकलने लगा। पीछे चल रहे वाहन चालकों ने लगातार हर्न बजाकर ट्रक चालक को इसकी सूचना दी। चालक ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रक को रोक दिया। ट्रक के रुकते ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। खतरे को भांपते हुए चालक तुरंत ट्रक से बाहर निकल गया। चालक के सुरक्षित बाहर आते ही पूरा ट्रक आग की चपेट में आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग की लपटें कई मीटर ऊंचाई तक पहुंच रही थीं, जबकि आसमान में काले धुएं का घना गुबार कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की कई गाडि?ां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण इंजन में शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। हादसे के बाद पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर यातायात को डायवर्ट किया और जले हुए ट्रक को हटाने के लिए क्रेन बुलानी पड़ी। ट्रक हटने के बाद ही यातायात सुचारु रूप से बहाल हो सका। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। ड्राइवर ने बताया कि वह सामान लेकर फरीदाबाद जा रहा था, तभी रास्ते में अचानक ट्रक से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया।

Gurugram News: गुरुग्राम में गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड पर ट्रक में लगी आग।

Truck Fire: चलते सीएनजी ट्रक में लगी भीषण आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान
गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। Gurugram News: जिला के गांव पलड़ा के पास गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलते हुए ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा ट्रक आग के गोले में तब्दील हो गया। कुछ ही देर बाद ट्रक में जोरदार धमाका हुआ और आसमान में काले धुएं के गुबार फैल गए। ट्रक चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते ट्रक से कूदकर अपनी जान बचा ली।

जानकारी के अनुसार ट्रक पलड़ा रोड से गुजर रहा था। इसी दौरान ट्रक से अचानक धुआं उठने लगा। चालक ने स्थिति को भांपते हुए तुरंत ट्रक रोकने की कोशिश की और खुद बाहर कूद गया। चालक ने बताया कि ट्रक में सीमेंट बनाने के काम आने वाला ज्वलनशील केमिकल भरा हुआ था। केमिकल होने के कारण आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। इसी बीच आग ने ट्रक में रखे सीएनजी सिलेंडर को भी अपनी चपेट में ले लिया।

कुछ देर बाद सिलेंडर में जोरदार धमाका हुआ, जिसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। धमाके के बाद इलाके में हडकंप मच गया और लोग दहशत में आ गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा के मद्देनजर पूरे रास्ते को बंद कर दिया ताकि कोई बड़ा हादसा न हो।

Cylinder Blast: ट्रक में फटा सीएनजी सिलेंडर, जिंदा जला ड्राइवर, मौत
मौत से पहले मदद के लिए चिल्लाता रहा ड्राईवर, नहीं मिली समय पर मदद

ट्रक का मुख्य बोर्ड के खंभे से टकराना माना जा रहा हादसे का मुख्य कारण

लुधियाना (सच कहूँ/सुरेन्द्र कुमार शर्मा)। Ludhiana Cylinder Blast: लुधियाना में एक ट्रक के सीएनजी सिलेंडर में विस्फोट हो गया, जिससे पूरा ट्रक आग की चपेट में आ गया। इस घटना में ड्राइवर केबिन में फंसा रहा और जिंदा जल गया। ड्राइवर आग की तेज लपटों के बीच मदद के लिए हाथ हिलाता और चिल्लाता रहा, लेकिन आग इतनी भयानक थी कि कोई भी उसके पास नहीं जा सका। जब तक फायर ब्रिगेड आग पर काबू पाती, तब तक ड्राइवर केबिन में ही दम तोड़ चुका था। ड्राइवर मालवा ट्रांसपोर्ट का ट्रक चला रहा था और फिरोजपुर रोड पर सामान की डिलीवरी के लिए जा रहा था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। रिपोर्टों के अनुसार, मृतक ड्राइवर भूषण मालवा ट्रांसपोर्ट के लिए ट्रक चलाता था। Ludhiana News

शुक्रवार रात उसने ट्रांसपोर्ट नगर से ट्रक में सामान लोड किया और फिरोजपुर रोड की ओर रवाना हुआ। यह सामान अलग-अलग दुकानों पर पहुंचाया जाना था। शुक्रवार रात करीब 11 बजे वह भाईवाला चौक से नानकसर गुरुद्वारा साहिब की ओर जाने वाले फ्लाईओवर पर पहुंचा, जहां उसका ट्रक हादसे का शिकार हो गया। चश्मदीद गवाह बल सिंह ने बताया कि वह एक स्टोर के बाहर खड़ा था, तभी अचानक उसने एक जोरदार धमाका सुना। ऐसा लगा मानो किसी चीज ने किसी दूसरी चीज को टक्कर मार दी हो। वह तुरंत मौके पर भागा और देखा कि ट्रक आग की लपटों में घिरा हुआ था। ड्राइवर केबिन के अंदर फंसा हुआ था और मदद के लिए हाथ हिला रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक का मुख्य बोर्ड के खंभे से टकराना टक्कर का मुख्य कारण था। टक्कर लगते ही ट्रक के आगे के हिस्से में आग भड़क गई और कुछ ही सेकेंडों में पूरा ट्रक आग की चपेट में आ गया।

दवाइयों के पार्सलों से भरा हुआ था ट्रक, जिससे भड़की आग | Ludhiana News

वहीं मौके पर पहुंचे फायर अधिकारी राजेन्द्र कुमार ने बताया कि उन्हें शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे फोन आया। इसके बाद दो-तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। ट्रक दवाइयों के पार्सलों से भरा हुआ था, जिससे आग और भड़क गई। ज्यादा धुआं होने और अंदर तक पहुंचना मुश्किल होने के कारण वे तुरंत ड्राइवर तक नहीं पहुंच सके।

ड्राइवर करीब आधे घंटे तक केबिन में फंसा रहा, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। वहीं पुलिस जांच अधिकारी मेवा सिंह ने बताया कि शुरूआती जांच से पता चला है कि ट्रक मुख्य बोर्ड के खंभे से टकराया था। यह एक सीएनजी ट्रक था और टक्कर के कारण सीएनजी सिलेंडर क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके बाद आग लग गई और तेजी से पूरे ट्रक में फैल गई। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें:– Jammu Tawi Express: टाटा नगर जम्मू तवी एक्सप्रेस का स्टेशन पर ठहराव शुरू, विधायक ने दिखाई झंडी

ट्रक में आग लगाने मामले में पचास से अधिक लोगों पर प्रकरण दर्ज
विदिशा (एजेंसी)।

मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से कुछ मवेशियों की मौत से गुस्साए लोगों द्वारा ट्रक को आग के हवाले कर दिए जाने के मामले में पुलिस ने पचास से अधिक लोगों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दिया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।