has hit 19 sixes in the series so far. - Sach Kahoon Hindi

उपलब्धि: रोहित टेस्ट और वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय, सीरीज में अब तक 19 छक्के लगाए
रोहित शर्मा से पहले सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग ने टेस्ट-वनडे में दोहरा शतक लगाया था (rohit sharma)

रोहित ने रांची में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट की पहली पारी में 212 रन बनाए

खेल डेस्क। भारतीय ओपनर रोहित शर्मा (rohit sharma) ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट की सीरीज के आखिरी मैच की पहली पारी में 212 रन बनाए। उन्होंने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक लगाया। रोहित टेस्ट और वनडे दोनों फॉर्मेट में दोहरा शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय और दुनिया के चौथे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और वेस्टइंडीज के क्रिस गेल ऐसा कर चुके हैं। रोहित का इस सीरीज में ये तीसरा शतक है। उन्होंने विशाखापट्टनम में खेले गए पहले टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाया था।

रोहित ने इस सीरीज में 19 छक्के लगाए। वे किसी टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाए वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के शिमरॉन हेटमायर का रिकॉर्ड तोड़ा। टमायर ने 2018/19 में बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में 15 छक्के लगाए थे। रोहित से पहले भारत के लिए यह रिकॉर्ड हरभजन सिंह के नाम था। हरभजन ने 2010/11 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में 14 छक्के लगाए थे।

सचिन टेस्ट और वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज थे (rohit sharma)

सहवाग के नाम टेस्ट में छह और वनडे में एक दोहरा शतक है। सचिन ने भी टेस्ट में छह दोहरे शतक लगाए। वे वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज थे। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ग्वालियर में 2010 में नाबाद 200 रन की पारी खेली थी।

रोहित ने वनडे में सबसे ज्यादा तीन दोहरे शतक लगाए।

उन्होंने 2014 में श्रीलंका के खिलाफ कोलकाता में 264 रन की पारी खेली थी।

2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 209 और 2017 में श्रीलंका के खिलाफ मोहाली में नाबाद 208 रन बनाए थे।

रोहित द. अफ्रीका के खिलाफ एक सीरीज में 500+ रन बनाने वाले पहले भारतीय हैं।

उनसे पहले 1996/97 में घरेलू सीरीज में मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 388 रन बनाए थे।

रोहित एक टेस्ट सीरीज में 500+ रन बनाने पांचवें भारतीय ओपनर हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।