Navjot Kaur Sidhu - Sach Kahoon Hindi

राजा वड़िंग पर नवजोत कौर सिद्धू का गंभीर आरोप, भ्रष्टाचार से बनाई 100 एकड़ जमीन
लूट के पैसों से जीरकपुर के पास खरीदी जमीन

राजा वड़िंग का पलटवार- सिद्धू सबूत पेश करें तो 20 एकड़ मुझे देकर बाकी खुद रख लें

चंडीगढ़ (सच कहूँ/अश्वनी चावला)। Chandigarh News: पंजाब कांग्रेस की पूर्व विधायक और नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। उन्होंने राजा वड़िंग को ‘सिरे का भ्रष्टाचारी’ करार देते हुए कहा कि वड़िंग ने लूट के पैसों से जीरकपुर के पास लगभग 100 एकड़ जमीन बनाई है। इसमें से 40 एकड़ जमीन खरीदी गई है जबकि 60 एकड़ जमीन फर्जी दस्तखत और अंगूठे लगवाकर हड़पी गई है।

नवजोत कौर सिद्धू के आरोपों के बाद राजा वड़िंग ने चुप्पी तोड़ते हुए उन्हें मानसिक रूप से बीमार बताया। उन्होंने कहा कि यदि सिद्धू के पास 100 एकड़ जमीन का सबूत है तो वह पेश करें। वड़िंग ने कहा कि वह वादा करते हैं कि उस जमीन में से केवल 15-20 एकड़ ही रखेंगे और बाकी 80 एकड़ जमीन सिद्धू अपने पास रख लें।

नवजोत कौर सिद्धू ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर यह आरोप लगाते हुए बड़ा विवाद खड़ा कर दिया। उन्होंने दावा किया कि पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने युवाओं को सदस्य बनाते समय उनसे 75 रुपये शुल्क लिया और इस तरह 7.5 करोड़ रुपये इकट्ठा कर अपनी जेब में डाल लिए। सिद्धू ने पूछा कि वड़िंग इस पैसे का हिसाब देंगे कि यह राशि कहां खर्च की गई। उन्होंने कहा कि यदि वड़िंग निर्दोष हैं तो सबूतों के साथ मीडिया के सामने आकर अपना पक्ष रखें।

मानसिक रूप से बीमार हैं नवजोत कौर सिद्धू: वडिंग

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग ने कहा जिन लोगों की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होती, उनके बारे में रोज बयान देना ठीक नहीं है। अगर कोई यह दावा करता है कि मेरे पास हजार एकड़ जमीन है, तो यह भी समझ लेना चाहिए कि वह जमीन पैसे देकर ही खरीदी गई होगी, यानी मेरे पास उतना पैसा होना स्वाभाविक है। वड़िंग ने तंज कसते हुए कहा कि अगर वास्तव में मेरे पास इतनी जमीन है, तो उसमें से सिर्फ 10-12 एकड़ मुझे दे दी जाए और बाकी जमीन नवजोत कौर सिद्धू खुद रख लें। Chandigarh News

नवजोत कौर सिद्धू सबकुछ सार्वजनिक करें: हरपाल चीमा

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पूरे पंजाब को पता है कि जब-जब कांग्रेस पार्टी सत्ता में रही, तब-तब बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ। आज वे खुद ही एक-दूसरे का पदार्फाश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू को अच्छी तरह पता होगा कि उनके साथ कैबिनेट में कौन-कौन से मंत्री भ्रष्ट थे। मैं उनके बयान का स्वागत करता हूं। मेरा मानना है कि उन्हें सब कुछ सार्वजनिक करना चाहिए, उनके कौन-कौन से सहयोगी थे और किसने कितना भ्रष्टाचार किया। हम उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

यह भी पढ़ें:– Drone: कपूरथला की आधुनिक जेल के सुरक्षा टावर के पास गिरा ड्रोन

मैं अब कांग्रेस की सदस्य नहीं हूँ, समाज सेवा करना है लक्ष्य: मैडम सिद्धू
नवजोत कौर सिद्धू ने अपने निवास स्थान पर की पार्षदों के साथ बैठक | Navjot Kaur Sidhu

कहा, अपने विधानसभा हलके की लोगों की लड़ाई लड़ती रहूंगी

अमृतसर (सच कहूँ न्यूज)। लगभग चार महीनों की खामोशी के बाद डॉ. नवजोत कौर सिद्धू (Navjot Kaur Sidhu) ने अपने पति पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के विधानसभा क्षेत्र के विकास की बागडोर एक बार फिर संभाल ली है। कई माह बाद डॉ. नवजोत कौर अपने निवास स्थित दफ्तर में बैठीं और लोगों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से अपने समर्थक पार्षदों से फीडबैक लिया। इस दौरान मीडिया से बातचीत में डॉ. सिद्धू ने दो टूक कहा कि वह अब कांग्रेस की सदस्य नहीं हैं। उन्होंने कांग्रेस को अलविदा कह दिया है। वह अब किसी भी राजनीतिक पार्टी में नहीं हैं। अब उनका एकमात्र लक्ष्य समाज सेवा करना है। एक समाजसेवी की नाते वह पंजाब व अपने विधानसभा हलके की लोगों की लड़ाई लड़ती रहेंगी।

हलके के प्रति मेरी जवाबदेही है | Navjot Kaur Sidhu

एक सवाल के जवाब में डॉ. सिद्धू ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने हलके के पार्षदों के साथ कई बैठक की हैं। इनके द्वारा दी गई फीडबैक के बाद वह हलके की एक-एक सड़क का निर्माण करवाएंगी। वह पूर्वी हलके के लोगों के प्रति जवाबदेह है। यदि सरकार ने इस हलके के विकास के लिए धनराशि जारी न की तो वह पंजाब सरकार के विरुद्ध धरना लगाने से भी पीछे नहीं हटेंगी।

सिद्धू भी अब मंत्री नहीं हैं | Navjot Kaur Sidhu

नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे के बारे में पूछे गए सवाल पर उन्होंने बेबाकी से कहा

नवजोत सच बोलने वाले व्यक्ति हैं। वह सच ही बोलेंगे।

कुछ मंत्रियों ने मुख्यमंत्री के कान भर दिए थे, जिस पर कैप्टन अमरिंदर ने विश्वास कर लिया।

पंजाब में आई बाढ़ और बटाला में पटाका फैक्टरी में हुए ब्लास्ट में मारे गए

लोगों के बारे में सिद्धू के कुछ न बोलने पर डॉ. सिद्धू ने कहा कि सिद्धू अब मंत्री नहीं हैं।

सरकार में उनकी कोई पूछ नहीं है। यदि वह इन घटना में मारे गए लोगों के बारे सरकार से कुछ मांगते,

तो उनकी मांग पर सरकार कोई ध्यान न देती।

इसलिए सिद्धू ने बोलने से गुरेज किया।

डॉ. सिद्धू ने कहा कि नवजोत इमरान खान की दोस्ती के कारण पाकिस्तान गए थे।

वहां करतारपुर कॉरिडोर के निर्माण पर अपने विचार रखे थे।

अब करतारपुर कॉरिडोर का निर्माण पूरा हो रहा है।

प्रचार नहीं करने का सवाल सिद्धू से करें | Navjot Kaur Sidhu

विस चुनावों में नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा प्रचार न करने पर डा. कौर ने कहा कि सिद्धू अपनी मर्जी के मालिक हैं। वह चुनाव प्रचार करने क्यों नहीं गए इसका जवाब वह खुद ही दे सकते हैं। सिद्धू अपनी कोई पार्टी बनाने की तैयारी में नहीं है। अभी उनका एरिया अमृतसर पूर्वी है। वह उसी पर ध्यान दे रहे हैं। वह अपने हलके की एक-एक सड़क बनवाएंगी, जिसके लिए सिद्धू बैठकें कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि उनके हलके के विकास के लिए पैसा नहीं दिया गया तो वह सरकार के खिलाफ धरना भी देंगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।