Fake currency printing - Sach Kahoon Hindi

कैराना में सर्राफ के घर से बरामद हुए ढाई लाख के नकली नोट
कैराना (सच कहूँ न्यूज)। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने कैराना में सर्राफ इरशाद (Saraf Irshad) उर्फ भूरी के मकान से ढाई लाख रुपये के नकली नोट, प्रिंटिंग मशीन के कुछ पुर्जे तथा नकली नोट छापने के लिए प्रयोग किये जाने वाला कागज बरामद किया है। टीम ने यह सामान दो दिन पूर्व आरोपी सर्राफ इरशाद उर्फ भूरी की निशानदेही पर बरामद किया है। Kairana News

विगत बुधवार को कस्बे के मोहल्ला जामा मस्जिद के निकट स्थित लाल गली निवासी ताजीम को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने करीब 2.51 लाख के नकली नोटों के साथ में गिरफ्तार किया था। इसके अगले दिन स्पेशल सेल की टीम ने आरोपी से पूछताछ के आधार पर मोहल्ले के ही रहने वाले सर्राफा व्यापारी इरशाद उर्फ भूरी को गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को भी स्पेशल सेल की टीम इंस्पेक्टर नगेंद्र कुमार के नेतृत्व में दोनों आरोपियों को लेकर कैराना में पहुंची थी। जहां आरोपी सर्राफा व्यापारी की दुकान और मकान में सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। Kairana News

बताया जा रहा है कि टीम ने इस दौरान आरोपी सर्राफ इरशाद उर्फ भूरी के मकान से करीब ढाई लाख रुपये की नकदी, प्रिंटिंग मशीन के कलपुर्जे तथा नकली नोट प्रिंट करने हेतु इस्तेमाल होने वाला कागज बरामद किया था। स्पेशल सेल की टीम दोनों आरोपियों तथा बरामद सामान को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो गई थी। हालांकि टीम ने उस वक्त इरशाद उर्फ भूरी के घर से बरामद हुई फेक करेंसी व अन्य सामान की कोई भनक नही लगने दी थी, लेकिन टीम में शामिल एक सदस्य ने अपना नाम न छापने की शर्त पर रविवार को इसकी पुष्टि की है। वही, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्यामवीर सिंह ने आरोपी सर्राफ के मकान से हुई बरामदगी से अनभिज्ञता जताई है।

सर्राफ के मकान पर दो दिन से लटका है ताला | Kairana News

आरोपी सर्राफा व्यापारी के मकान पर शुक्रवार से ही ताला लटका हुआ है। उसके परिवार के सदस्य मकान को बंद कर कहीं फरार हो गए है। पड़ोसी भी इस बारे में कुछ बताने से कतरा रहे हैं। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर परिवार के सदस्यों के मकान बंद करने के पीछे की वजह क्या है ? शुक्रवार को सर्च ऑपरेशन चलाए जाने तक परिवार के सदस्य घर पर ही मौजूद थे। दूसरी ओर, खुफिया विभाग की टीम भी आरोपी ताजीम और सर्राफा व्यापारी इरशाद के करीबियों की कुंडली खंगाल रही है। परिवार के सदस्यों की संपत्ति एवं आय के स्रोतों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। रविवार को भी आरोपी सर्राफ के मकान पर ताला लटका नजर आया।

सर्राफ का भाई व दो बेटे भी पुलिस रडार पर | Kairana News

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा नकली करेंसी मामले में गिरफ्तारी के बाद स्थानीय पुलिस भी हरकत में आ गई है। स्थानीय पुलिस को स्पेशल सेल से महत्वपूर्ण जानकारी मिली है, जिसके बाद आरोपी सर्राफा व्यापारी इरशाद उर्फ भूरी के भाई नौशाद व उसके दो पुत्र पुलिस की रडार पर आ गए है। पुलिस ने इन तीनों के संभावित ठिकानों पर दबिशें दी है। हालांकि इनमें से कोई भी तक पुलिस के हाथ नही लगा है।

यह भी पढ़ें:– झमाझम बरसे बदरा, पानी-पानी हुआ शहर

रातभर प्रिंटर से धड़ाधड़ छापते जाली नोट, दो भाईयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
दो सौ रुपए के 52 नोट, पांच सौ के 3 नोट, पचास रुपए के 3 नोट व सफेद कागज पर छपे हुए नोट बरामद

सीकर(एजेंसी)।  कंप्यूटर सेंटर पर प्रिंटर से जाली नोट बनाते हुए दो सगे भाईयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो सौ रुपए के 52 नोट, पांच सौ के 3 नोट, पचास रुपए के 3 नोट व सफेद कागज पर छपे हुए नोट, कंप्यूटर, सीपीयू, कलर प्रिंटर, कटर, हरे व सफेद रंग की टेप बरामद की है। पुलिस दोनों से गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस को दोनों भाईयों से पूछताछ में कई बड़े खुलासे हुए है। थानाधिकारी हिम्मत सिंह ने बताया कि पिछले करीब एक माह से कस्बा खंडेला, थोई, श्रीमाधोपुर व रींगस क्षेत्र में नकली नोटों की सप्लाई करने वाले गिरोह के बारे में सूचना प्राप्त हो रही थी।

टीम ने कंप्यूटर सेंटर पर दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने जांच की तो पता लगा कि खंडेला में ही कंप्यूटर सेंटर पर जाली नोट बना कर सप्लाई किए जा रहे है। यहां से नोट बना कर बाजार में बेचे जा रहे है। उन्होंने बताया कि हिदायत नगर निवासी रामभक्त सैनी व संतोष कुमार सैनी को गिरफ्तार किया है। रामभगत खंडेला में कंप्यूटर सेंटर चलाता है। वह अपने सेंटर पर ही नकली नोट छापता था। पुलिस ने गुरूवार रात को मुखबिर की सूचना मिली कि कंप्यूटर सेंटर पर अब जाली नोट बनाए जा रहे है। थानाधिकारी हिम्मत सिंह ने एचसी रूड़ाराम, कांस्टेबल मुकेश महला, श्योचंद, भोलाराम, राजेश मंगावा, राजेश नेचू व महिला कांस्टेबल अनिता की एक टीम गठित की। टीम ने कंप्यूटर सेंटर पर दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दोनों से गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों के बारे में पूछताछ कर रही है।

10 लाख से ज्यादा नकली नोट कर चुके सप्लाई

जांच के दौरान सामने आया कि रामभक्त सैनी पहले खुद ही बाहर से नकली नोट लेकर आता था। वह 60 हजार के बदले एक लाख रुपए के नकली नोट लेकर आता था और उन्हें बाजार में सप्लाई करता था। इसके बाद उन्होंने खुद ही कंम्यूटर सेंटर पर नोटों को स्कैन कर जाली नोट बनाने शुरू कर दिए। जांच के दौरान पता लगा कि वे जयपुर, सीकर, रींगस, नीमकाथाना व श्रीमाधोपुर में नोट बनाकर सप्लाई करते थे। पुलिस ने दोनों से पूछताछ में एजेंट के बारे में पूछताछ कर रही है। जांच में सामने आया है कि अब तक इन्होंने करीब 10 लाख से ज्यादा के नोट बाजार में बेच डाले है।

एक साल से कर रहे काम

ये कम्प्यूटर सेंटर पर रात के समय में ही प्रिंटर से नोट तैयार कर एजेंटों के बेच देते है और खुद ही बाजार में सप्लाई करते है।

जांच में सामने आया है कि दोनों भाई पिछले एक साल से जाली बनाकर बेचने का काम कर रहे है।

ये ए-4 पेपर पर ही कम्प्यूटर से प्रिंटर के जरिए नोट बनाकर निकालते है।

पुलिस की टीम इनसे नकली नोटों के बारे में पूछताछ कर रही है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।