swearing in today - Sach Kahoon Hindi

राज्यपाल का भाजपा-जजपा गठबंधन को सरकार बनाने का आमंत्रण, शपथ ग्रहण कल
कल सवा एक बजे होगा शपथ ग्रहण

भाजपा ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा किया पेश

56 विधायकों का समर्थन-पत्र राज्यपाल को सौंपा

दुष्यंत चौटाला होंगे उपमुख्यमंत्री

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ करते हुए राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) (BJP JJP) और जननायक जनता पार्टी (जजपा) गठबंधन को राज्य सरकार बनाने का शनिवार को निमंत्रण दे दिया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्यपाल को सरकार बनाने का दावा पेश करने के बाद राजभवन से बाहर निकलते हुए मीडिया से बातचीत में जानकारी देते हुए बताया कि राज्यपाल ने उन्हें रविवार दीवाली के दिन सवा एक बजे राजभवन आमंत्रित किया है।

उन्होंने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह अपराहन सवा दो बजे शुरू होगा जिसमें वह दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे। उनके साथ उप मुख्यमंत्री के रूप में जजपा के दुष्यंत चौटाला भी शपथ ग्रहण करेंगे। इस सवाल पर कि उनके साथ कितने विधायक मंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे तो उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी रविवार को दी जाएगी। लेकिन इतना तय है कि भाजपा और जजपा के कुछ मंत्री और राज्य मंत्रियों के अलावा निर्दलीय विधायक भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

इससे पहले खट्टर ने जजपा नेताओं के साथ गठबंधन सरकार बनाने को लेकर राजभवन पहुंच कर राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया और इसके साथ उन्हें 57 समर्थक विधायकों की सूची सौंपी जिसमें 40 भाजपा, दस जजपा और सात निर्दलीयों के नाम शामिल हैं।

उन्होंने इसके साथ ही निर्वतमान सरकार के मुख्यमंत्री पद तथा उनकी मंत्रिपरिषद का इस्तीफा भी सौंपा जिसे राज्यपाल ने स्वीकार करते हुए नई सरकार के गठन होने तक मुख्यमंत्री पद पर बने रहने को कहा।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह और पार्टी के प्रदेश मामलों के प्रभारी अनिल जैन भी मौजूद थे।

खट्टर दूसरी बार बनेंगे हरियाणा के मुख्यमंत्री

जजपा से गठबंधन में बनेगी सरकार

गोपाल कांडा से समर्थन नहीं लेगी भाजपा

निर्दललियों का भी भाजपा को समर्थन

बीजेपी और जेजेपी गठबंधन पर कांग्रेस ने कसा तंज

चंडीगढ़ राजभवन में तैयारियां शुरू

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।