Sardar Patel's birth anniversary - Sach Kahoon Hindi

Sardar Patel: सशक्त भारत में लौह पुरूष का अतुलनीय योगदान : भजनलाल शर्मा
Run for Unity: जयपुर (सच कहूं न्यूज)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल (Sardar Vallabhbhai Patel) ने भारतीय रियासतों का एकीकरण कर एक सशक्त भारत का निर्माण किया। उनकी जयंती पर आयोजित रन फॉर यूनिटी मैराथन हमें विविधता में एकता के महत्व का संदेश देते हुए उनके अतुलनीय साहस और संकल्प का स्मरण कराती है। शर्मा ने अमर जवान ज्योति पर ‘रन फॉर यूनिटी -एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ मैराथन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया और उपस्थित जन समूह से राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ का वाचन कराया। Sardar Patel

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद जिस तरह सरदार पटेल ने अपनी दृढ़ शक्ति के बल पर देश को एकता के सूत्र में पिरोया, उससे नई पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए और राष्ट्रीय एकता के लिए समर्पित होकर कार्य करना चाहिए। शर्मा ने कहा कि सरदार पटेल के विराट व्यक्तित्व को दर्शाने के लिए प्रधानमंत्री ने गुजरात में विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टेच्यू ऑफ यूनिटी का निर्माण कराया है। इस मूर्ति के निर्माण के लिए राजस्थान सहित पूरे देश के लोगों ने लोहा देकर अपना योगदान दिया। यह एक मूर्ति नहीं है, बल्कि भारत की एकता और अखंडता का प्रतीक है।

जम्मू कश्मीर से दिया एकता का अहम संदेश | Sardar Patel

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल ने जिस संकल्प के साथ देश को एकजुट किया उसी पथ पर चलते हुए प्रधानमंत्री श्री मोदी ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 समाप्त कर ह्यएक देश, एक विधान और एक निशानह्य के संकल्प को और मजबूत करने का काम किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की पहल पर सरदार पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में प्रतिवर्ष 31 अक्टूबर को पूरे जज्बे और जोश के साथ सम्पूर्ण भारत वर्ष में मनायी जाती है। इस वर्ष 31 अक्टू्बर को दीपावली पर्व होने के कारण प्रधानमंत्री ने देशवासियों को इसे 29 अक्टूबर को आयोजित करने का आग्रह किया था।

खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित ह्यरन फॉर यूनिटीह्य फिट इंडिया का संदेश देती है। इस अवसर पर जयपुर लोकसभा सांसद मंजू शर्मा, सिविल लाइन्स विधायक गोपाल शर्मा, पुलिस महानिदेशक यू़आर साहू, खेल विभाग के शासन सचिव नीरज के पवन उपस्थित थे। Sardar Patel

Us Diwali: अमेरिका में दिवाली को मिला आधिकारिक अवकाश का दर्जा!

रन फॉर यूनिटी में दौड़े लोग
आयोजन। सरदार पटेल की जयंती पर ली राष्टय एकता की शपथ

(Sardar Patel’s birth anniversary)

उपायुक्त संजय जून ने हरी झंडी दिखा किया रवाना

झज्जर (सच कहूँ न्यूज)। सरदार वल्लभ भाई पटेल की 144वीं जयंती के (Sardar Patel’s birth anniversary) अवसर पर शहर के जहांआरा बाग स्टेडियम परिसर से रन फॉर यूनिटी का आयोजन हुआ। युवा शक्ति के साथ ही शहरवासियों को उपायुक्त संजय जून ने वीरवार सुबह राष्टÑीय एकता की शपथ दिलाई। उपायुक्त जून ने कहा कि देश की एकता, अखण्डता और सुरक्षा की रक्षा करने के लिए हमें स्वयं को समर्पित कर देना चाहिए और इस संदेश को देशवासियों तक पहुंचाने में अपनी सक्रिय भूमिका अदा करनी चाहिए।

स्मारक विश्व के 8वें अजूबे के रूप में सदियों तक मानवता को मार्गदर्शन देगा

उपायुक्त ने बताया कि आजादी के बाद भारत के प्रथम गृह मंत्री के रूप में सरदार वल्लभभाई पटेल ने 562 छोटी-बड़ी रियासतों का भारतीय संघ में विलय करवाकर अखंड भारत और राष्ट्रीय एकता की मजबूत नींव रखी थी। दुनिया के इतिहास में यह पहला अवसर था, जब बिना किसी रक्तपात के रियासतों का विलय करवाया गया हो। इस लौह पुरुष को युगों-युगों तक याद रखने के लिए गुजरात के नर्मदा जिले में स्टैचू आॅफ यूनिटी नाम से उनका स्मारक बनाया गया है।

यह स्मारक विश्व के 8वें अजूबे के रूप में सदियों तक मानवता को मार्गदर्शन देगा।

उपायुक्त ने कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को राष्टÑीय एकता की शपथ दिलाते हुए कहा

कि वे सत्यनिष्ठा से शपथ लेते हैं कि राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाए रखने

के लिए स्वयं को समर्पित रखेंगे और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करते रहेंगे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।