Sikar - Sach Kahoon Hindi

रेत में सफलता की इबारत लिखने वाली सीकर की इस बेटी को मिला राष्ट्रपति भवन के लिए विशेष आमंत्रण
Santosh Devi Sikar: सीकर। राजस्थान के सीकर जिले के बेरी गांव की प्रगतिशील महिला किसान संतोष देवी के लिए यह वर्ष विशेष उपलब्धि लेकर आया है। उन्हें आगामी गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए विशेष आमंत्रण प्राप्त हुआ है। यह निमंत्रण जैसे ही डाक के माध्यम से गांव पहुंचा, पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व की लहर दौड़ गई। Sikar News

गणतंत्र दिवस समारोह में देश के अलग-अलग हिस्सों से उन लोगों को आमंत्रित किया जाता है, जिन्होंने अपने कार्यक्षेत्र में नई मिसाल कायम की हो। संतोष देवी का चयन खेती के क्षेत्र में उनके नवाचारी प्रयासों और निरंतर संघर्ष का परिणाम माना जा रहा है। गांववासियों का कहना है कि यह सम्मान केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे ग्रामीण अंचल की पहचान है।

संतोष देवी ने परंपरागत खेती से हटकर बागवानी और फलों की उन्नत खेती को अपनाया

बेरी गांव की रहने वाली संतोष देवी ने परंपरागत खेती से हटकर बागवानी और फलों की उन्नत खेती को अपनाया। खास तौर पर अनार की खेती में किए गए उनके प्रयोगों ने उन्हें जिले और प्रदेश स्तर पर अलग पहचान दिलाई। उन्होंने यह साबित कर दिया कि सही तकनीक, मेहनत और लगन से खेती को लाभकारी बनाया जा सकता है। उनके प्रयासों को महिला सशक्तीकरण का सशक्त उदाहरण भी माना जा रहा है। Sikar News

संतोष देवी ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि राष्ट्रपति भवन से आमंत्रण मिलना उनके जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है। उन्होंने बताया कि वर्षों की मेहनत और संघर्ष का यह सुखद परिणाम है। उनके अनुसार, यह सम्मान उन सभी लोगों का है, जिन्होंने उनके सफर में सहयोग किया और उन्हें आगे बढ़ने का हौसला दिया।

उन्होंने बताया कि उन्होंने अनार, सेब, अमरूद सहित कई फलों की खेती बिना रासायनिक खाद और कीटनाशकों के की है। उनके खेतों में तैयार होने वाले फलों का आकार और गुणवत्ता लोगों को हैरान करती है। उन्होंने यह धारणा भी तोड़ी कि राजस्थान जैसे गर्म प्रदेश में सेब की खेती संभव नहीं है। Sikar News

महिलाएं केवल घर की जिम्मेदारियों तक सीमित न रहें

संतोष देवी का मानना है कि महिलाएं केवल घर की जिम्मेदारियों तक सीमित न रहें, बल्कि आत्मनिर्भर बनकर समाज और देश के विकास में योगदान दें। उनके प्रयासों से कई महिलाएं बागवानी के माध्यम से अपनी आमदनी बढ़ा रही हैं। वे पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी सजग हैं और हर वर्ष बड़ी संख्या में पौधारोपण करवा रही हैं।

रसायनों के बढ़ते उपयोग पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती न केवल भूमि और फसलों के लिए, बल्कि मानव स्वास्थ्य के लिए भी जरूरी है। उन्होंने अपने अनुभव से यह साबित किया है कि खेती को घाटे का सौदा मानने की सोच गलत है। मेहनत और सही दिशा में किए गए प्रयासों से खेती आजीविका का मजबूत साधन बन सकती है। Sikar News

इस वक्त की सबसे बड़ी खबर, सीकर में मां ने दो बेटों और दो बेटियों संग की सामूहिक आत्महत्या, फ्लैट में मिले पांचों के शव
Suicide: सीकर संदीप सिंहमार। शहर में एक हृदयविदारक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया। यहां एक ही परिवार के पांच सदस्य मां और उसके चार बच्चों ने सामूहिक रूप से आत्महत्या कर ली। यह घटना सीकर शहर के अनिरुद्ध रेजिडेंसी की है, जहां महिला अपने पति से अनबन के चलते बच्चों के साथ अलग रह रही थी। जानकारी के अनुसार, मृतका का नाम किरण बताया जा रहा है, जो अपने दो बेटों और दो बेटियों के साथ पिछले कुछ समय से अनिरुद्ध रेजिडेंसी के फ्लैट में रह रही थी। पति से मतभेद के बाद उसने यहां किराये पर यह फ्लैट लिया था।बिल्डिंग से तेज दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची और फ्लैट का दरवाजा खोला गया, तो अंदर का दृश्य बेहद भयावह था।

शव कई दिन पुराने, बदबू से हुआ खुलासा

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि परिवार ने कुछ दिन पहले ही जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। पांचों शव बुरी तरह सड़ चुके थे और कमरे के अंदर घुसना तक मुश्किल हो रहा था। दुर्गंध कम करने के लिए पुलिस टीम ने अगरबत्ती और इत्र का उपयोग किया, जिसके बाद ही जांच दल अंदर जा पाया।

जांच में जुटी पुलिस, आत्महत्या के कारणों की पड़ताल जारी

फिलहाल पुलिस ने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटा लिए हैं और शवों को पोस्टमार्टम के लिए सीकर राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया गया है। सामूहिक आत्महत्या के कारणों का अभी तक स्पष्ट रूप से पता नहीं चला है। प्रारंभिक रूप से पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद को ही संभावित कारण माना जा रहा है।

क्षेत्र में पसरा सन्नाटा

इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है। पड़ोसी परिवारों के अनुसार किरण अपने बच्चों के साथ शांत स्वभाव की महिला थी और बहुत कम लोगों से बातचीत करती थी। पुलिस को आशंका है कि किसी मानसिक या सामाजिक दबाव के चलते यह कदम उठाया गया। थाना अधिकारी ने बताया कि फ्लैट से दुर्गंध आने की सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची। दरवाजा खोलने के बाद अंदर पांच शव पड़े मिले। सभी ने जहरीला पदार्थ खाया हुआ प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का सटीक कारण स्पष्ट हो सकेगा। सीकर की यह सामूहिक आत्महत्या की घटना न सिर्फ क्षेत्र बल्कि पूरे जिले को हिला गई है। पुलिस अब परिजनों और पति से पूछताछ कर रही है ताकि इस हृदयविदारक कदम के पीछे की सच्चाई सामने आ सके।

श्रीमाधोपुर रेलवे हादसा, फुलेरा से रेवाड़ी जा रही मालगाड़ी के 36 डिब्बे पटरी से उतरे, ट्रैक बाधित
सीकर सच कहूँ/संदीप सिंहमार। फुलेरा से रेवाड़ी की ओर जा रही एक मालगाड़ी मंगलवार रात बड़े हादसे का शिकार हो गई। लगभग 36 से अधिक मालवाहक डिब्बे पटरी से उतरकर एक-दूसरे पर चढ़ गए, जिससे रेलवे ट्रैक पूरी तरह बाधित हो गया। हादसा रात लगभग 11 बजकर 15 मिनट पर सीकर जिले के श्रीमाधोपुर न्यू रेलवे स्टेशन यार्ड के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेन के कई डिब्बे अचानक तेज आवाज के साथ पटरी छोड़कर इधर-उधर फैल गए। टकराव की वजह से डिब्बे एक-दूसरे पर चढ़ गए, जिससे यार्ड क्षेत्र में भारी मलबा फैल गया। यह मालगाड़ी विभिन्न औद्योगिक सामान लेकर जा रही थी।

राहत एवं बचाव कार्य

हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) और अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। क्षतिग्रस्त डिब्बों को हटाने के साथ-साथ ट्रैक को सुधारने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है। रींगस रेलवे स्टेशन के अधीक्षक बाबूलाल बाजिया के मुताबिक, हमारी टीम पूरी क्षमता से काम कर रही है। ट्रैक को पूरी तरह से चालू करने में कम से कम 10 से 12 घंटे का समय लगेगा।”

ट्रेन सेवाओं पर असर

इस घटना के बाद इस मार्ग पर चलने वाली कई ट्रेनों को रोक दिया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों का मार्ग बदल दिया गया है। यात्री ट्रेनों के अलावा मालगाड़ियों का परिचालन भी प्रभावित हुआ है। नुकसान का अनुमान और जांच

रेलवे अधिकारियों द्वारा क्षति का आकलन किया जा रहा है। हादसे का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। संभावना जताई जा रही है कि तकनीकी खराबी या ट्रैक पर किसी समस्या के चलते यह दुर्घटना हुई। मामले की विस्तृत जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई है। घटनास्थल पर भारी मशीनरी लगाकर डिब्बों को हटाने की कोशिश की जा रही है। आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के मद्देनज़र आमजन को स्टेशन यार्ड की ओर जाने से रोक दिया गया है।

भगोड़ों की सूचना दो, नकद इनाम पाओ : पुलिस अधीक्षक
हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। सीकर पुलिस अधीक्षक की ओर से आदेश जारी कर धोखाधड़ी के प्रकरण में फरार चल रहे हनुमानगढ़ निवासी पांच आरोपियों के संबंध में सूचना देने वाले के लिए नकद इनाम की घोषणा की गई है। Hanumangarh News

सीकर एसपी भुवन भूषण यादव की ओर से जारी आदेश में बृजलाल भवनानी पुत्र तीर्थदास निवासी सिंधी का मोहल्ला, वार्ड 22, हनुमानगढ़ टाउन, तुलसीदास भवनानी पुत्र तीर्थदास निवासी सिंधी का मोहल्ला, वार्ड 22, हनुमानगढ़ टाउन, उदवदास पुत्र रामचन्द्र निवासी हाउस नम्बर 210, वार्ड 40, सुरेशिया फजलदीन वाला, दून विद्यालय के पास, कटारियों की कोठी के सामने, हनुमानगढ़ जंक्शन, उग्रसेन गोदारा पुत्र मनीराम जाट निवासी वार्ड 5, डबलीबास मौलवी, पीएस सदर हनुमानगढ़ व विक्रम सिंह बेनीवाल पुत्र पूर्णमल निवासी खिंचवाना पीएस गोगामेड़ी जिला हनुमानगढ़ की सूचना देने वाले को क्रमश: पांच-पांच हजार रुपए की पारितोषिक राशि प्रदान किए जाने की घोषणा की गई है।

इन सबके खिलाफ सीकर के दादिया पुलिस थाना में आईपीसी की धारा 420, 406, 120बी, 3, 4, 5 चिट एवं धन परिचालन स्कीम पाबंधी अधिनियम 1978, 3/21 अविनियमित निक्षेप स्कीम पाबंधी अधिनियम 2019 के तहत प्रकरण नम्बर 38/20 दर्ज है। Hanumangarh News

T20 World Cup 2024 Semifinal : बड़े बेआबरू होकर हम तेरे कूचे से निकले! भारत ने इंग्लैंड को उसके देश क…

Kalraj Mishra: देश को आगे ले जाने में शेखावाटी का महत्वपूर्ण योगदान
Kalraj Mishra: कलराज मिश्र ने संविधान पार्क का किया लोकार्पण

सीकर (सच कहूं न्यूज)। राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि देश की प्रगति में शेखावाटी (Shekhawati) का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि राजस्थान की इस प्रतिष्ठित एवं वीरों की भूमि शेखावाटी अंचल का अपना एक विशिष्ट स्थान है। शेखावाटी की वीर भूमि से देश की रक्षा करते हुए सर्वाधिक सैनिक शहीद हुए हैं। Kalraj Mishra

ये अंचल जिसने देश को अनेक ऐसे सपूत दिये हैं जिन्होंने व्यवसाय और उद्योग के क्षेत्र में भारत को बुलंदियों पर पहुंचाया है। इतना ही नहीं यह क्षेत्र धन कुबेरों के साथ सरस्वती की उपासना का भी एक प्रतिष्ठित केन्द्र रहा है, जहां स्वतंत्रता के पश्चात से ही अनेक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान स्थापित हुए और जिनसे निकले विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर शेखावाटी क्षेत्र का नाम रोशन किया है। राज्यपाल पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय, सीकर के संविधान पार्क, विधि भवन, मुख्य द्वार एवं जलपान गृह का लोकार्पण करने के बाद आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। Rajasthan News

राज्यपाल ने कहा कि आजादी के 76 वर्ष के इस काल में हमारे देश ने अपने वीर जवानों, तकनीकी विशेषज्ञों, उद्यमियों और समर्पित युवा पीढ़ी के अथक प्रयासों से विश्व में भारत को उच्च शिखर पर स्थापित किया है जिस पर हम सभी को गर्व है। आज हमारी अर्थव्यवस्था विश्व की पांचवीं सर्वोच्च अर्थव्यवस्था है और इसी प्रकार हम तरक्की की राह पर अग्रसर रहे तो वो दिन दूर नहीं जब भारत विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित होगा। कुलपति प्रोफेसर भगीरथ बिजारणियां ने कहा कि यूनिवर्सिटी के लिए बड़े गर्व की बात है जिस संविधान पार्क का शिलान्यास राज्यपाल ने किया आज उसका लोकार्पण भी राज्यपाल खुद कर रहे हैं। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने संविधान पार्क करीब 1 साल 11 महीने में बनकर तैयार हुआ है। Sikar

समारोह में संभागीय आयुक्त डॉ. मोहन लाल यादव, पुलिस महानिरीक्षक सत्येन्द्र सिंह, जिला कलेक्टर सौरभ स्वामी, पुलिस अधीक्षक परिस देशमुख, सीकर उपखण्ड अधिकारी जय कौशिक, रींगस राकेश कुमार, प्रोफेसर आरके कटेवा, वित्त नियंत्रक अर्जुन लाल गुर्जर, विश्वविद्यालय के प्रोफेसर उपस्थित रहे। Kalraj Mishra

यह भी पढ़ें:– Taranagar News: वोट की चोट से सरकार को उखाड़ने का आह्वान

PM Modi to visit Rajasthan: पीएम मोदी सवा लाख पीएम किसान समृद्धि केंद्र राष्ट्र को करेंगे समर्पित
सीकर में पीएम की जनसभा को लेकर तैयारियां पूरी

जयपुर/सीकर(सच कहूं न्यूज/गुरजंट सिंह)। PM Modi to visit Rajasthan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को राजस्थान दौरे पर सीकर आयेंगे। इस दौरान पीएम मोदी सवा लाख पीएम किसान समृद्धि केंद्र राष्ट्र को समर्पित करेंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे। मोदी किसानों को लाभ पहुंचाने वाले एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में सवा लाख पीएम किसान समृद्धि केंद्र राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री यूरिया गोल्ड-सल्फर लेपित यूरिया लॉन्च करेंगे। यह नीम लेपित यूरिया की तुलना में अधिक किफायती और प्रभावी होगा।

17 हजार करोड़ रुपए की किस्त होगी जारी

प्रधानमंत्री मोदी सीकर में पीएम किसान योजना के तहत लगभग 17 हजार करोड़ रुपए की किस्त जारी करेंगे। मोदी डिजिटल वाणिज्य के ओपन नेटवर्क (ओएनडीसी) पर 1500 किसान उत्पादक संगठनों को शामिल किए जाने का शुभारंभ भी करेंगे। मोदी पांच नए मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन करेंगे और सात मेडिकल कॉलेजों की आधारशिला भी रखेंगे। इससे राजस्थान में स्वास्थ्य अवसंरचना के क्षेत्र में बड़ा विस्तार होगा।

मोदी एसके मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण करने के अलावा धौलपुर, चित्तौड़गढ़, सिरोही और श्रीगंगानगर मेडिकल कॉलेज का भी वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। इसी तरह बूंदी, सवाईमाधोपुर, करौली, झुंझुनू, बारां, टोंक और जैसलमेर की मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करेंगे।

भाजपा की तैयारी पूरी | PM Modi to visit Rajasthan

प्रधानमंत्री की सभा को सफल करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने भी पूरे जोर-शोर के साथ तैयारी की है। प्रधानमंत्री का सीकर आने पर महिलाओं की ओर से कलश यात्रा निकालकर स्वागत किया जाएगा। इसके अलावा भाजपा के कार्यकतार्ओं ने गांवों में जनसंपर्क कर सभा में आने के लिए लोगों को पीले चावल भी वितरित किए हैं।

सीकर में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद | PM Modi to visit Rajasthan

प्रधानमंत्री की यात्रा को देखते हुए एसपीजी ने मोर्चा संभाल लिया है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर घुड़सवार के अलावा तीन हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए जा रहे हैं। सभा स्थल से एक किलोमीटर पहले ही सारे वाहनों को रोक दिया जाएगा।

1.25 लाख पीएमकेएसके राष्ट्र को करेंगे समर्पित

किसानों को लाभ पहुंचाने वाले एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में, प्रधानमंत्री 1.25 लाख पीएम किसान समृद्धि केंद्र (पीएमकेएसके) राष्ट्र को समर्पित करेंगे। किसानों की सभी जरूरतों के लिए एक ही स्थान पर सभी समाधान की सुविधा प्रदान करने के लिए पीएमकेएसके विकसित किए जा रहे हैं। कृषि-आदानों (उर्वरक, बीज, उपकरण) की जानकारी से लेकर मिट्टी, बीज और उर्वरकों की परीक्षण सुविधाओं तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी तक, देश में किसानों के लिए पीएमकेएसके को एक विश्वसनीय सहायता प्रणाली बनने की परिकल्पना की गई है। ये केंद्र, ब्लॉक/जिला स्तर की दुकानों पर उर्वरक खुदरा विक्रेताओं के नियमित क्षमता निर्माण को भी सुनिश्चित करेंगे।

यूरिया गोल्ड करेंगे लॉन्च

यह यूरिया की एक नई किस्म है, जो सल्फर से लेपित होगी। सल्फर लेपित यूरिया की शुरूआत से मिट्टी में सल्फर की कमी की समस्या का समाधान होगा। यह नवोन्मेषी उर्वरक, नीम-लेपित यूरिया की तुलना में अधिक किफायती और प्रभावी है, पौधों में नाइट्रोजन उपयोग की दक्षता में सुधार करता है, उर्वरक की खपत कम करता है और फसल की गुणवत्ता बढ़ाता है।

कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री डिजिटल वाणिज्य के ओपन नेटवर्क (ओएनडीसी) पर पर 1500 किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को शामिल किये जाने का शुभारंभ करेंगे। ओएनडीसी डिजिटल मार्केटिंग, आॅनलाइन भुगतान, व्यवसाय-से-व्यवसाय (बी2बी) और व्यवसाय-से-उपभोक्ता लेनदेन तक सीधी पहुंच के साथ एफपीओ को सशक्त बनाता है और ग्रामीण क्षेत्रों में लॉजिस्टिक्स के विकास को बढ़ावा देते हुए स्थानीय मूल्य संवर्धन को प्रोत्साहित करता है।

किसानों के कल्याण के प्रति प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता के एक और उदाहरण के रूप में, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) के तहत 14वीं किस्त के रूप में लगभग 17,000 करोड़ रुपये की धनराशि प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के माध्यम से 8.5 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को जारी की जाएगी। Jaipur News

राजस्थान में स्वास्थ्य अवसंरचना के क्षेत्र में एक बड़ा विस्तार होगा, क्योंकि प्रधानमंत्री चित्तौड़गढ़, धौलपुर, सिरोही, सीकर और श्रीगंगानगर में पांच नए मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन करेंगे तथा बारां, बूंदी, करौली, झुंझुनू, सवाई माधोपुर, जैसलमेर और टोंक में सात मेडिकल कॉलेजों की आधारशिला रखेंगे।

केंद्र प्रायोजित योजना, ‘वर्तमान जिला/रेफरल अस्पतालों से जुड़े नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना’ के तहत मेडिकल कॉलेजों की स्थापना की जा रही है। प्रधानमंत्री द्वारा उद्घाटन किए गए पांच मेडिकल कॉलेजों को 1400 करोड़ रुपये से अधिक की संचयी लागत पर विकसित किया गया है, जबकि जिन सात मेडिकल कॉलेजों की आधारशिला रखी जाएगी, उनकी संचयी लागत 2275 करोड़ रुपये है। Rajasthan News

2014 तक, राजस्थान राज्य में केवल 10 मेडिकल कॉलेज थे। केंद्र सरकार के समर्पित प्रयासों से राज्य में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 35 हो गई है, जो 250 प्रतिशत की वृद्धि दशार्ती है। इन 12 नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना से राज्य में एमबीबीएस सीटों की संख्या 2013-14 के 1750 सीटों से बढ़कर 6275 सीटें हो जाएगी। इस प्रकार सीटों की संख्या में 258 प्रतिशत की वृद्धि होगी।

इसके अलावा, प्रधानमंत्री उदयपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ और डूंगरपुर जिलों में स्थित छह एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों का उद्घाटन करेंगे, जिससे इन जिलों में रहने वाली जनजातीय आबादी को लाभ होगा। कार्यक्रम के दौरान वे केन्द्रीय विद्यालय तिवरी, जोधपुर का भी उद्घाटन करेंगे। PM Modi to visit Rajasthan

यह भी पढ़ें:– BJP Kisan Morcha: हजारों कार्यकतार्ओें की मौजूदगी में भागीरथ चौधरी ने संभाला पदभार

सीकर जिले में अफीम के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
सीकर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान के सीकर जिले के लोसल क्षेत्र में पुलिस ने एक कार से 430 ग्राम अफीम के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गुरुवार को नाकेबंदी के दौरान कार की तलाशी में हुडील के देवाराम से अफीम बरामद किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर कार को जब्त कर लिया गया। इस दौरान कार में सवार एक अन्य आरोपी मनीष फरार हो गया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

सच हो सकता है सीकर में मेडिकल कॉलेज का सपना
मेडिकल कॉउंसिल ऑफ इंडिया की टीम  सर्वे के लिए आएगी | Sikar Medical College

सीकर(एजेंसी)। पिछले दस साल से जिले में सियायत का केन्द्र रहा बहुप्रतीक्षित सीकर मेडिकल कॉलेज ( Sikar Medical College ) के शुरू होने के उम्मीद अब मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया  के निरीक्षण पर टिकी हुई है। मेडिकल कॉलेज को शुरू करवाने के लिए राजनेता और चिकित्सा विभाग  के अफसर जनता से किए अपने वादों पर खरे उतरे तो जिलेवासियों का मेडिकल कॉलेज का सपना इस साल ही पूरा हो सकता है। सांवली स्थित मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए ने जोर-शोर से निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। इस माह में कभी भी मेडिकल कॉउंसिल ऑफ इंडिया की टीम छह हजार 67 स्क्वायर मीटर में बन रहे मेडिकल कॉलेज के सर्वे के लिए आएगी।

टीम की हरी झंडी मिलते ही मेडिकल कॉलेज को शुरू करने की एलओपी मिल जाएगी। अगले साल फरवरी में फाइनल निरीक्षण होने पर आगामी सत्र से कॉलेज का पहला बैच शुरू हो जाएगा। गौरतलब है कि सांवली में कल्याण आरोग्य सदन की ओर से दी गई भूमि पर मार्च 2016 में सीकर मेडिकल कॉलेज के निर्माण को स्वीकृति मिली थी।

स्वीकृति फिर सियासत ने पकड़ लिया जोर |Sikar Medical College

सीकर मेडिकल कॉलेज को हरी झंडी मिलते ही पहले से चली आ रही सियासत ने जोर पकड़ लिया और कॉलेज के निर्माण कार्य को लेकर राजनीति शुरू हो गई। इस कारण निर्माण कार्य प्रदेश के अन्य जिलो से पिछड़ गया। स्वीकृति के बाद जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं हुए जिससे कॉलेज पिछड़ता गया। मेडिकल कॉलेज के अधीन नया अस्पताल बनाने के लिए भूमि का विवाद होने के कारण अब एसके अस्पताल को अधीन रखने का निर्णय किया है और यहां पीडियाट्रिक और गायनी वार्ड की एक-एक यूनिट खोली जाएगी। इसके लिए स्टाफ और लेबर रूम तैयार किए गए हैं।

एमसीआई की ओर से निरीक्षण के दौरान निकाली गई अधिकांश खामियों को पूरा कर लिया है। एसके अस्पताल का पट्टा, मेडिकल कॉलेज के लिए फर्नीचर और उपकरण की खरीद प्रदेश स्तर पर की जानी है। स्थानीय स्तर पर भामाशाह के जरिए बजट लेकर खामियां पूरी की जा रही है। पूरा प्रयास है कि निरीक्षण के दौरान किसी प्रकार की खामी नहीं हो। जो खामियां रह जाएंगी उन्हें फाइनल निरीक्षण से पहले पूरा कर लिया जाएगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

सीकर में फिर लोक परिवहन बनी मौत परिवहन
कइयों को सुलाई मौत की नींद, दो दर्जन घायल|Road Accident Sikar

बस सीकर से यात्रियों को लेकर सालासर की तरफ जा रही थी।

सीकर। Aaj Ki Rajasthan News: सीकर  में मंगलवार को सडक़ पर दौड़ी लोक परिवहन  (Road Accident Sikar) बस मौत परिवहन बनकर तीन लोगों को मौत की नींद सुला गई। बस सीकर से यात्रियों को लेकर सालासर की तरफ जा रही थी। इसी दौरान बस की सेवा गांव स्थित सात मील बालाजी के मंदिर के पास सामने से आ रही कारसे टक्कर हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए वहीं बस पलटी खाकर सडक़ किनारे जा गिरी। ग्रामीणों के अनुसार बस सवारियों से खचाखच भरी हुई थी। हादसे में छोटी खाटू जिला नागौर निवासी परसाराम (40 वर्ष) पुत्र चूनाराम, सीकर निवासी सुखदेव सहित एक अन्य की मौत हो गई।

हादसे में थोरासी निवासी साधना (38 वर्ष) पत्नी शीशपाल का कट कर अलग हो गया। जिसे गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया है। हादसे में कार चालक सत्यपाल निवासी नवलगढ़ रोड सीकर भी घायल हुआ है।

दो दर्जन से अधिक घायल|Road Accident Sikar

हादसे में हनुवंत सिंह उम्र 27 निवासी रेड़ा जिला चूरू, सावित्री पुत्री बलवीर उम्र 20 सूटोट, बजरंग पुत्र गुमाना उम्र 55 त्रिलोकी जसवंतगढ़, गोवर्धन पुत्र नारायणराम उम्र 50 त्रलोकी जसवंतगढ़, संतोष पत्नी रिछपाल बलाई निवासी लाडनू सहित दो दर्जन लोग घायल हुए है।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए

हादसे में छोटी खाटू जिला नागौर निवासी परसाराम (40 वर्ष) पुत्र चूनाराम, सीकर निवासी सुखदेव सहित एक अन्य की मौत हो गई।

हादसे में कार चालक सत्यपाल निवासी नवलगढ़ रोड सीकर भी घायल हुआ है।

बस और कार को सडक़ से हटाकर रास्ता खुलवाया।

एसपी सहित आलाधिकारी मौके पर|Road Accident Sikar

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत प्रभाव से घटना स्थल के लिए रवाना हुआ। एसपी गगनदीप सिंगला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र शर्मा, आईपीएस अधिकारी वंदिता राणा सहित आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने एंबुलेंस की सहायता से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं बस और कार को सडक़ से हटाकर रास्ता खुलवाया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।

कोहरे में लिपटा राजस्थान, ठंड बढ़ी
शीत लहर ने थामी रफ्तार, घरों में दुबके लोग, बाजार पर भी दिखा असर

परिवहन पर पड़ा असर, एक सप्ताह में हो सकती है बारिश

JaiPur, Agency: जयपुर सहित पूरे राजस्थान में शनिवार सुबह कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा। कोहरे से रेल, सड़क और हवाई यातायात पर असर पड़ा है। एक ओर जहां ओस गिरने से किसान खुश हैं वहीं ठंड बढ़ने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। जयपुर का तापमान शनिवार सुबह 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को दिन का तापमान 24 डिग्री रहा था। जयपुर में भी सुबह कोहरा छाया रहा। कोहरे का असर सांगानेर, आगरा रोड जैसे बाहरी इलाकों में अधिक रहा। जयपुर में चारदीवारी सहित शहर के भीतर हल्का कोहरा रहा। सर्द हवा चलने से वातावरण में गलन का अहसास बढ़ गया है। देर तक कोहरा छाये रहने से चालक वाहन भी हैड लाइट जलाकर गुजरे।

क्या बोला मौसम विभाग

मौसम विभाग के अनुसार पांच जनवरी तक राजस्थान में बारिश हो सकती है। उत्तर भारत में बने चक्रवातों के कारण कश्मीर हिमाचल से निकली बर्फीली हवाओं से प्रदेश में ठंडा बढ़ी है। मौसम विभाग अन्य मौसम एजेंसियों के अनुसार जम्मू-कश्मीर गुजर रहे पश्चिमी विक्षोभ के चक्रवात से यह स्थिति पैदा हुई है। इससे उत्तर-भारत के बर्फबारी वाले राज्यों से ठंडी हवाओं में तेजी गई। अगले दो-तीन में ये चक्रवात अन्य इलाकों में भी बर्फबारी बारिश के हालात पैदा कर सकते हैं, उसके बाद सर्दी में और इजाफा होगा।

उत्तर भारत में छाए कोहरे का असर हवाई, रेल और सड़क परिवहन पर पड़ा है। कोहरे के कारण उत्तर-पश्चिम रेलवे की ट्रेनें देरी से चल रही हैं। कुछ का समय बदला गया है तो कुछ ट्रेनों को रद्द भी किया गया है। कोहरे के कारण वाहन चालक बेहद जरूरी होने पर ही सड़क पर आए। कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार काफी धीमी रही। कोहरे से जयपुर में कई उड़ानें देसी से पहुंच रही हैं।

सबसे ठंडा रहा सीकर

राजस्थान में ठंड का असर सबसे ज्यादा सीकर में रहा। सीकर के फतेहपुर स्थित कृषि अनुसंधान केन्द्र पर शनिवार को न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री दर्ज किया गया।

ओस गिरने से फसलों को फायदा

बारां (सच कहूँ न्यूज)। मौसम के करवट लेने के साथ तापमान में कमी आने से किसानों के चेहरे खुशी से दमकने लगे हैं। तापमान में कमी आने और सर्दी में तेजी से रबी की फसलों को काफी लाभ होगा। अभी रबी की फसलें अंकुरित हो रही हैं। बारां जिले में करीब साढ़े तीन लाख हैक्टेयर बीघा में रबी की फसल की बुवाई की गई है। इनमें से सबसे अधिक करीब डेढ़ लाख हैक्टेयर में गेहूं की फसल की बुवाई की गई है। वहीं तापमान में तेजी होने से बढ़वार पर असर पड़ रहा था। फसलें जिस तरह से बढ़नी चाहिए, वैसी नहीं बढ़ रही थी। खेतों की नमी कम हो रही थी और फसलों को पानी जल्द देना पड़ रहा था। अब दो दिनों से कोहरा भी हो रहा है। फसलों पर ओस भी गिरने लगी है। इकलेरा के किसान देशराज बैरवा ने बताया कि मौसम के बदलने से खासतौर से गेहूं, लहसुन, चना और सरसों की फसल को काफी लाभ होगा। दिसंबर के चौथे सप्ताह तक भी तापमान में हो रही तेजी के कारण काफी मायूसी हो रही थी। दो दिन से तेज सर्दी पड़ने से अब फसलों को कोई नुकसान नहीं होगा। न्यूनतम तापमान भी 11 डिग्री सेल्सियस रह गया है।

फसलों को कम पड़ेगी पानी की जरूरत

मौसम में बदलाव तापमान में गिरावट के बाद लगातार ओस गिरने से अब फसलों को पानी की भी कम जरूरत पड़ेगी। दौसा में किसान अजय चौधरी, दूरदर्शी जैन ने बताया कि बढ़े तापमान से काफी नुकसान हो रहा था। अब खेतों में एक बार फसलों को पानी देने के बाद लंबे समय तक पानी की जरूरत नहीं पड़ेगी, लेकिन धनिया करने वाले किसानों को जरूर सावधानी की आवश्यकता है।