Poisonous air - Sach Kahoon Hindi

Air Pollution: जहरीली होती हवा बन रही जानलेवा, जिम्मेवार कौन ?
Air Pollution: जीवन के लिए हवा का होना अनिवार्य है। हवा जब जहरीली हो जाती है तो जीवन के लिए खतरा बन जाती है। यह खतरा किसी एक विशेष के लिए नहीं बल्कि सभी के लिए होता है, इसमें वो भी नहीं बच सकते जो प्रदूषण फैलाते हैं। इसीलिए प्रदूषण के लिए एक दूसरे को जिम्मेदार ठहराने की बजाए हर किसी को प्रदूषण न करने का ईमानदारी से प्रयास करना होगा। सरकारों का फर्ज है कि प्रदूषण रोकने के लिए कड़े कदम उठाएं क्योंकि प्रदूषण कंट्रोल करने की सरकारी संस्थाएं भ्रष्टाचार के अड्डे बन गए हैं। Poisonous Air

प्रदूषण जांच केंद्र भी मात्र औपचारिकता पूरी करते हैं

घूस लेकर किसी भी उद्योग को प्रदूषण का सर्टीफिकेट दे दिया जाता है। वाहनों की प्रदूषण जांच केंद्र भी मात्र औपचारिकता पूरी करते हैं, उन्हें अपनी फीस से मतलब होता है। अगर ऐसा नहीं होता तो सड़कों पर धुंआ उगलते वाहन कभी दिखाई ही न दें। फसलों के अवशेष, पराली जलाने की घटनाएं कुछ कम जरूर हुई हैं लेकिन खत्म नहीं हुई। हालांकि सरकार ने फसल अवशेष प्रबंधन योजना के लिए 3333 करोड़ रूपए की राशि भी जारी की है, जिसके तहत किसानों को फसल अवशेष निस्तारण के लिए मशीनों पर सब्सिडी दी जा रही है। जिसका धरातल पर असर भी दिखा है क्योंकि हरियाणा, पंजाब में ही पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष पराली जलाने की घटनाओं में 50 प्रतिशत की कमी देखी गई।

विश्व के 10 सबसे प्रदूषित शहरों में भारत के 6 शहर

जो राहत की बात है लेकिन ये घटनाएं 100 प्रतिशत खत्म होनी चाहिए। विश्व के 10 सबसे प्रदूषित शहरों में भारत के 6 शहर होना शर्म का विषय है। इन छह शहरों में दिल्ली और गाजियाबाद को छोड़ दें तो चार शहर हरियाणा के हैं जिनमें फरीदाबाद, पलवल, गुड़गांव और हिसार शामिल है। आखिर कब तक हम जहरीली हवा में सांस लेते रहेंगे। कब तक हम अपने खुद के प्राणों के दुश्मन बनते रहेंगे। प्रदूषण नियंत्रण करना सरकारों की भी जिम्मेदारी है लेकिन उससे कहीं ज्यादा जिम्मेदारी हर इंसान की भी है।

यदि हर इन्सान प्रदूषण के प्रति जागरूक होगा और प्रदूषण नहीं फैलाएगा तब ही हम स्वच्छ हवा में सांस ले सकेंगे। पर्यावरण संरक्षण के लिए हर किसी को पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां से प्रेरणा लेनी चाहिए जिन्होंने पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने के लिए सफाई अभियान, पौधारोपण, शौचालय बनवाना, प्रदूषण रहित गाड़ियों का इस्तेमाल करना, फसल अवशेष पराली इत्यादि न जलाना और कम दूरी के लिए मोटर वाहन का इस्तेमाल न करके पैदल या साईकिल का इस्तेमाल करना इत्यादि क्रांतिकारी अभियान चलाए हुए हैं। Poisonous Air

यह भी पढ़ें:– प्रदूषण एजेंसियां प्रदूषण के सही आंकड़े नहीं करती प्रकट!

जहरीली हवा से प्रदेश में आंखों, एलर्जी और सांस के रोगी बढ़े
सिविल अस्पतालों में रोजाना पहुंचे रहे 3000 रोगी

चंडीगढ़| प्रदूषण का असर कम नहीं हो रहा है। शनिवार को पूरे हरियाणा में स्मॉग छाया रहा। लोगों की आंखों में जलन की दिक्कत हुई। वहीं, सांस लेने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इनमें आंखों, एलर्जी और सांस के रोगी शामिल हैं। सरकारी अस्पतालों में इन रोगों से ग्रस्त लोगों की ओपीडी 30 से 50 फीसदी तक बढ़ गई है।

जब तक बरसात नहीं होती या तेज हवा नहीं चलती,  इस दिक्कत से पूरी तरह निजात नहीं मिल पाएगी

रोजाना प्रदेश के अस्पतालों में इन रोगों से ग्रस्त 2500 से 3000 रोगी आ रहे हैं।

सरकारी के अलावा निजी अस्पतालों में भी ओपीडी पिछले एक सप्ताह में तेजी से बढ़ गई है।

डॉक्टरों का कहना है कि जब तक बरसात नहीं होती या तेज हवा नहीं चलती

तब तक इस दिक्कत से पूरी तरह निजात नहीं मिल पाएगी।

दुष्यंत चौटाला ने बताया कि बढ़ रहे वायु प्रदूषण के चलते हरियाणा सरकार ने शिक्षा विभाग को भी निर्देश जारी किए हैं कि वे प्रदेश के सभी निजी व सरकारी स्कूलों में बच्चों की ओपन एक्टिविटी न करवाएं, ताकि बच्चों की सेहत पर बढ़ रहे प्रदूषण का प्रभाव न पड़ सके।

सिविल अस्पताल और पीजीआईएमएस में ओपीडी का संचालन हुआ

स्माॅग व वायु प्रदूषण बढ़ने से रोहतक सिविल अस्पताल में पिछले तीन दिनों में डेढ़ सौ और पीजीआईएमएस के क्रिटिकल केयर मेडिसिन की ओपीडी में दो सौ नए व पुराने मरीज चिकित्सकों के पास इलाज कराने के लिए पहुंचे हैं। एक नवंबर को हरियाणा दिवस के अवकाश के बाद दूसरे दिन सिविल अस्पताल और पीजीआईएमएस में ओपीडी का संचालन हुआ।

आंखों की जलन की शिकायत लेकर 80 मरीज नेत्र रोग विभाग की ओपीडी में पहुंचे।

पीजीआईएमएस के क्रिटिकल केयर मेडिसिन के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. पवन कुमार का कहना है

कि बीते तीन दिन से वातावरण में स्माग का असर रोगों को बढ़ावा देने वाला है।

इसलिए सांस, अस्थमा के मरीजों की संख्या बढ़ने पर गंभीर अवस्था में आने वाले मरीजों को त्वरित उपचार के लिए पीजीआई में स्पेशल वार्ड बनाया गया है।

पड़ोसी राज्यों की बैठक बुलाने का किया आह्वान

सीएम मनोहर लाल ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में गंभीर प्रदूषण के मुद्दे पर कुछ हितधारकों द्वारा ओच्छी राजनीति करने की बढ़ती प्रवृत्ति की निंदा की है। उन्होंने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावडेकर को पत्र लिखकर जल्द से जल्द और जहां तक संभव हो कल ही, दिल्ली और पड़ोसी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाने का आग्रह किया है। इससे पहले सीएम ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री के साथ दूरभाष पर बातचीत में उनसे यह बैठक बुलाने का अनुरोध किया ताकि एनसीआर में इस समस्या के स्थाई समाधान के लिए विभिन्न संगठनों और सरकार के समन्वित प्रयासों से एक कारगर रणनीति तैयार की जा सके।  सीएम ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में जारी जन स्वास्थ्य आपातकाल हम सब के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

लोगों की पीड़ा को कम करने के लिए

इस समस्या के समाधान के लिए सभी हितधारकों द्वारा एक अति संवेदनशील

और उत्तरदायी ढंग से समन्वित प्रयास किए जाने की आवश्यकता है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।