Air Quality Index - Sach Kahoon Hindi

Delhi AQI News: दिल्ली में घने कोहरे एवं एक्यूआई के खराब रहने से हवाई यात्रा एवं जनजीवन प्रभावित
नई दिल्ली। Delhi AQI News: राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) का स्तर बेहद खराब रहने और घना कोहरा छाने एवं खराब मौसम की वजह से सामान्य जनजीवन और हवाई यात्रा प्रभावित हुईं। सुबह 8:02 बजे तक दिल्ली का एक्यूआई 431 रहा, जो खतरनाक श्रेणी में आता है। रिपोर्ट के अनुसार,पीएम 2.5 का स्तर 289 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर था, जबकि पीएम10 का स्तर 405 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर रिकॉर्ड किया गया, जो तय सीमा से काफी अधिक है। राजधानी का एक्यूआई फिलहाल राष्ट्रीय औसत से लगभग 1.6 गुना ज्यादा खराब है।

भारत में एक्यूआई के छह स्तर हैं, जिसमें अच्छा (0-50 ), संतोषजनक (50झ्र100), मध्यम (100-200), खराब (200-300), बहुत खराब (300-400), और गंभीर (400-500) है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने उत्तर और मध्य भारत में शीतलहर, ठंडे दिन और घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। दस जनवरी से देश के बड़े हिस्सों में ठंड बढ़ गयी है। विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में कुछ जगहों पर शीतलहर और दिन के ठंडा रहने का अनुमान है, साथ ही सुबह और देर रात के समय घना कोहरा भी रहेगा। राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जो मौसम के औसत से लगभग 2.3 डिग्री कम है। New Delhi

विभाग के अनुसार शहर में घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे दृश्यता काफी कम हो गयी है और ज्यादा नमी और हल्की हवाओं के कारण प्रदूषक सतह के पास फंस गये हैं। खराब मौसम की वजह से हवाई संचालन भी प्रभावित हुआ है, जिससे हवाईअड्डों पर उड़ानों में देरी हो रही है। इंडिगो एयरलाइंस ने ‘एक्स’ पर जारी एक यात्रा परामर्श में कहा, ‘दिल्ली और हिंडन एयरपोर्ट आज सुबह भी सर्दियों की हवा और लगातार कोहरे की चपेट में हैं। दृश्यता में उतार-चढ़ाव के कारण उड़ान के शेड्यूल में बदलाव हुए हैं, और जैसे-जैसे हालात बदलेंगे, संचालन सामान्य से धीमे हो सकते हैं।”

एयरलाइन ने कहा, ‘ग्राउंड पर मौजूद टीमें सुरक्षा और दृश्यता की जरूरतों का पालन करने को प्राथमिकता दे रही हैं, और यात्रियों को अपनी उड़ान की स्थिति पर नजर रखने की सलाह दी। इंडिगो ने चेतावनी दी है कि अमृतसर, चंडीगढ़, जम्मू, पटना, उदयपुर और वाराणसी में कम दृश्यता की वजह से उड़ान शेड्यूल पर भी असर पड़ सकता है, साथ ही यात्रियों को भरोसा दिलाया कि मौसम ठीक होने पर आॅपरेशन सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

स्पाइसजेट ने भी अपने ‘एक्स’ हैंडल पर पोस्ट किया, जिसमें कहा गया है, ‘अमृतसर (एटीक्यू) और वाराणसी (वीएनएस) में खराब मौसम के कारण, सभी आगमन और प्रस्थान और उनसे जुड़ी उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। एयरलाइन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि एयरपोर्ट जाने से पहले वे नियमित रूप से अपनी उड़ानों के स्टेटस की जांच करें। आज यात्रा करने वाले यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे सतर्क रहें, संभावित देरी के लिए तैयार रहें और एयरपोर्ट यात्रा के लिए अतिरिक्त समय दें, क्योंकि पूरे उत्तर भारत में कोहरे की स्थिति बनी हुई है। New Delhi

यह भी पढ़ें:– सीडीओ अभिनव गोपाल ने ग्राम चौपाल में किया ग्रामीणों से संवाद

AQI Delhi: अगरबत्ती बैन तो बीड़ी-सिगरेट पर छूट क्यों?
AQI Delhi: दुनिया के एक बड़े क्षेत्र में हमने फिर से बाजी मार ली है। इसके लिए हम किसी को बधाई तो नहीं दे सकते, लेकिन सोचने के लिए मजबूर जरूर हो सकते हैं। अब जिस क्षेत्र में हम पूरे विश्व भर में अव्वल रहे हैं, वह क्षेत्र है वायुमंडलीय प्रदूषण। बदलते मौसम के कारण बनी परिस्थितियों हो या फिर खुद मानव द्वारा ऐसी स्थिति बना दी गई हो। पर आज हम प्रदूषण के मामले में नंबर वन बन गए हैं।

दिवाली के एक दिन बाद दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स 999 तक पहुंचना किसी विश्व रिकॉर्ड से कम नहीं है। ऐसा भी तब हुआ जब पूरे देश भर में ग्रीन पटाखे को छोड़कर सभी प्रकार के पटाखे बनाने बेचने व फोड़ने पर पाबंदी लगी थी। लेकिन जरा सोचिए क्या ऐसा किया गया? जवाब मिलेगा नहीं। पटाखे फोड़ने वालों पर कितनी कार्रवाई हुई? इस पर भी अभी चुप्पी है। Air Quality Index

वायु गुणवत्ता सूचकांक 999 रहा

हाँ इस दौरान पराली जलाने वाले किसानों पर जरूर कार्रवाई हुई है। यहां एक बात समझ में नहीं आ रही की पराली सिरसा में जलाई जा रही थी और वायु का गुणवत्ता स्तर दिल्ली का खराब हुआ। वह भी गंभीर स्थिति से कहीं ऊपर उठकर@999। पर्यावरण विज्ञान व मेडिकल साइंस भी यह कह रही है कि यदि वायु गुणवत्ता सूचकांक 500 से ऊपर है तो वह गंभीर श्रेणी में आता है तो जिस क्षेत्र में वायु गुणवत्ता सूचकांक 999 रहा, वहाँ के लोग कैसे जी पाए? कैसे उन्होंने सांस लिया होगा? सोचने की बात है। पर यहाँ यह बात भी ध्यान रहे मीडिया में जो दिखाया जाता है या छपता है, वह जिस वक्त वायु गुणवत्ता सूचकांक अधिकतम होता है। उस वक्त के आंकड़े बताए हुए छापे जाते हैं।

बदलता रहता है वायु गुणवत्ता सूचकांक

भौगोलिक प्रक्रिया के अनुसार वायु गुणवत्ता सूचकांक कभी भी स्थिर नहीं रहता। वह एक मिनट के अंतराल में बदलता रहता है। यदि इतनी गंभीर स्थिति जहरीली हवा की स्थाई रूप से 24 घंटे भी बन जाए तो मानव जीवन खतरे में पड़ जाएगा। लेकिन मंथन इस विषय पर करने की जरूरत है कि आखिर प्रदूषण बढ़ क्यों रहा है? सरकारों से लेकर देश के सुप्रीम कोर्ट तक इस विषय पर चिंता जाहिर कर चुके हैं, लेकिन उसके बावजूद भी वायुमंडलीय प्रदूषण कम होने का नाम नहीं ले रहा। इसकी वास्तविक स्थिति पर शोध करने की जरूरत है।

वायुमंडलीय प्रदूषण पर हो चुके शोध | Air Quality Index

भारत का आईआईटी कानपुर व यूएसए के विश्वविद्यालय इस दिशा में शोध भी कर चुके हैं, लेकिन उस शोध में जो सामने आया उस पर काम करने के लिए कोई सामने नहीं आ रहा। भारत में सरकारी विभागों के साथ-साथ विभिन्न प्रकार की नॉन गवर्नमेंट ऑर्गेनाइजेशन प्रदूषण रोकने की दिशा में काम कर रही है। पर उनका यह काम कागजों से बाहर निकले तब जाकर बात बने।

नहीं तो यह वायु प्रदूषण इसी प्रकार से बढ़ता रहेगा और मानव जीवन इसी प्रकार खतरे में पड़ता रहेगा। यदि ऐसा ही रहा तो भविष्य में भारत में अस्थमा व श्वांस के रोगियों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जाएगी। इतना ही नहीं गर्भवती महिलाओं के गर्भ में पल रहे भ्रूण पर भी इस वायु प्रदूषण का सीधा असर पड़ेगा। यही कारण है कि दिल्ली सरकार ने एक एडवाइजरी जारी कर मॉर्निंग में इवनिंग वॉक सहित फिजिकल एक्सरसाइज भी न करने की सलाह दी है। विशेष कर गर्भवती महिलाओं को अपने घरों में ही रहने के लिए कहा गया है। लेकिन ऐसा कब तक होगा?

आमजन को समझना होगा | Air Quality Index

जब तक आमजन नहीं समझेगा, तब तक भारत में प्रदूषण इसी प्रकार फैलता रहेगा। इस दिशा में जहाँ भारत सरकार के प्रदूषण नियंत्रण विभाग व राज्य सरकारों के प्रदूषण नियंत्रण विभाग को काम करने की जरूरत है। सिर्फ नियम बनाने से काम नहीं चलने वाला, बल्कि से मूर्त रूप से कड़ाई से लागू करना होगा। ऐसा कब तक होता रहेगा कि देश का सुप्रीम कोर्ट आदेश देता रहेगा और तब जाकर सरकारें जागती रहेंगी। दिल्ली की केजरीवाल सरकार का सबसे बड़ा उदाहरण सामने है। सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद पर प्रदूषण पर नियंत्रण पाने के लिए जब केजरीवाल सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को कहा कि हमें सिर्फ आपके आदेशों का इंतजार है।

तब सुप्रीम कोर्ट ने फिर से टिप्पणी करनी पड़ी कि हमारे आदेशों का ही इंतजार क्यों? सरकार अपने स्तर पर खुद भी प्रदूषण नियंत्रण के लिए आगे बढ़ सकती है। इस बात में कोई दो राय नहीं देश की राजधानी दिल्ली में जिस क्षेत्र में केंद्रीय मंत्रालय, संसद भवन, राष्ट्रपति भवन तथा मंत्रियों व सांसदों के निवास स्थान है, वहाँ इतनी स्वच्छता रहती है कि कहने सुनने से पर की बात है। यदि इतनी ही व्यवस्था सभी स्थानों पर की जाए तो प्रदूषण का नामों-निशान तक मिट सकता है। पर इसके लिए राजनीतिक इच्छा शक्ति का होना व ब्यूरोक्रेसी में उस कानून को लागू करने की चाहत होनी जरूरी है।

तम्बाकू का कहीं जिक्र नहीं!

सबसे खास व चिंता की बात है कि सरकार ने अगरबत्ती व मच्छर भगाने वाली क्वायल जलाने पर तो रोक लगा दी। लेकिन जिस धूम्रपान से (बीड़ी, सिगरेट व तंबाकू से खतरनाक प्रदूषण फैल रहा है, उसका कहीं जिक्र नहीं है। क्या बीड़ी सिगरेट में विभिन्न प्रकार का तंबाकू ऑक्सीजन देता है? ऐसा नहीं है। पर यह सब सरकार को रेवेन्यू प्रदान करते हैं। आखिर इन पर रोक लगे भी कैसे? बीड़ी-सिगरेट का स्वास्थ्य विभाग से लेकर सरकारों को भी पता है कि यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होने के साथ-साथ प्रदूषण फैलाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

तम्बाकू कैंसर को बढ़ावा देता है | Air Quality Index

सिगरेट के पैकेट पर सिर्फ यह लिख देने से कि तंबाकू के सेवन से कैंसर होता है, क्या प्रदूषण रुक जाता है? क्या इसे गंभीर बीमारियां रुक जाती हैं? ऐसा भी नहीं है। आखिर इसके पीछे वजह क्या है? इस पर गंभीर मंथन करने की जरूरत है। जब अगरबत्ती पर रोक लगा सकती है तो बीड़ी सिगरेट व तंबाकू पर क्यों नहीं? यह सबसे बड़ा सोचने का सवाल है?

डॉ संदीप सिंहमार।

व्यंग्य लेखक एवं स्वतंत्र टिप्पणीकार।

यह भी पढ़ें:– Bhai dooj 2023 Date: भाई दूज कब है, असमंजस बरकरार! जानें, सही तिथि!

Air Quality Index : 3 भारतीय शहर दुनिया के सबसे प्रदूषित शहर, दिवाली पर फूटा ठीकरा!
Air Quality Index : नई दिल्ली। स्विस समूह ने दुनिया के 10 सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में 3 भारतीय शहरों को शामिल किया है, जिनमें दिल्ली को नंबर 1 स्थान पर रखते हुए सबसे प्रदूषित भारतीय शहर घोषित किया है और विश्व स्तर पर भी शीर्ष स्थान पर है। स्विस समूह की मानें तो दिल्ली की वायु गुणवत्ता 430 एक्यूआई दर्ज की गई। दिल्ली के कई इलाकों में पटाखों पर प्रतिबंध का उल्लंघन किया गया क्योंकि लोगों ने रविवार को दिवाली मनाई। Delhi Air Quality

कई लोगों को पटाखे फोड़ने के लिए इलाके के पार्क में भी इकट्ठा होते देखा गया। दिवाली की रात लोगों द्वारा पटाखे जलाने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में धुंध की मोटी परत छा गई, जिससे पूरे शहर में भारी प्रदूषण फैल गया, जो पहले से ही अपनी बिगड़ती वायु गुणवत्ता से जूझ रहा है। Air Pollution News

कोलकाता सबसे प्रदूषित सूची में दूसरा भारतीय शहर | Delhi Air Quality

वहीं कोलकाता शहर को दुनिया की सबसे प्रदूषित सूची में दूसरा भारतीय शहर घोषित किया गया है जिसका 196 एक्यूआई दर्ज किया गया है। तीसरा सबसे प्रदूषित भारतीय शहर मुंबई है जो 156 एक्यूआई के साथ दुनिया की सबसे प्रदूषित सूची में 9वें स्थान पर है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने केवल 3 घंटे यानी शाम 7 बजे से रात 10 बजे के बीच पटाखे जलाने की अनुमति दी थी, हालाँकि, सुप्रीम कोर्ट ने 7 नवंबर के अपने आदेश में सभी राज्यों में आतिशबाजी पर पूर्ण प्रतिबंध पर जोर दिया। सफर के अनुसार, बोरीवली क्षेत्र की वायु गुणवत्ता 307, कालानगर की 312 और मलाड की 309 रही। सफर के अनुसार, चेंबूर में एक्यूआई 334 और वर्ली क्षेत्र की वायु गुणवत्ता 134 एक्यूआई दर्ज की गई।

सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (सीएसई) के वायु प्रदूषण नियंत्रण सेल के प्रधान कार्यक्रम प्रबंधक ने कहा कि पटाखे फोड़ने के बाद वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है, जिससे विभिन्न क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता सूचकांक बहुत खराब हो गया है। उन्होंने समस्या से निपटने के लिए पूरे शहर में कड़े नियंत्रण उपाय लागू करने का आह्वान किया।

https://x.com/ANI/status/1723893085589938619?s=20

400-500 का एक्यूआई लेवल स्वस्थ लोगों को प्रभावित करता है और मौजूदा बीमारियों वाले लोगों के लिए खतरनाक है, जबकि 150-200 का स्तर अस्थमा, फेफड़ों और हृदय की समस्याओं वाले लोगों के लिए असुविधा लाता है। 0-50 का स्तर सबसे अच्छा माना जाता है। Delhi Air Quality

यह भी पढ़ें:–  Bhai dooj 2023 Date: भाई दूज कब है, असमंजस बरकरार! जानें, सही तिथि!

Delhi Air Pollution LIVE : आसमान में छायी धुएं की परत, एयर कवालिटी इंडेक्स 381 पर
Delhi Air Pollution LIVE : सादुलशहर (सच कहूँ न्यूज)। दिल्ली की एयर क्वालिटी इंडेक्स की हालत बहुत ही नाजुक है। वहीं बात करें राजस्थान की तो दिल्ली से कहीं अधिक राजस्थान के सादुलशहर (Sadulshahar) की वायु बहुत अधिक प्रदूषित है। यहां दिल्ली से कहीं ज्यादा एक्यूआई रिकॉर्ड किया गया है। जिसके कारण बढ़ रहा वायु प्रदूषण लोगों की जान के लिए खतरा बना हुआ है। शहर में सर्दी के आगमन के साथ साथ वायु प्रदूषण का भी आगमन हो गया है। Air Quality Index

आसमान में धुएं की परत छायी हुई है और एयर कवालिटी इंडेक्स 381 तक पहुँच गया है जिससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बहुत से लोगो को आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत महसूस हो रही है। स्मोग और धुएं का असर इतना है कि दिन में भी हल्का अँधेरा दिखने लगा है। शुक्रवार सुबह की शुरुआत ऐसी हुई कि आसमान में छाई परत ने धुप को निकलने नहीं दिया और ऐसा लगने लगा कि आसमान में कोहरा छा गया है। हर साल सर्दी के आगमन से पहले आमजन को इस समस्या का सामना करना पड़ता है। Sadulshahar

पडोसी राज्य पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने से भी वायु प्रदूषित होती है हालाँकि इस बार पंजाब में सरकार ने इस पर रोक लगाई है लेकिन आसमान में स्मोग बुरी तरह छाया हुआ है। वहीँ यदि एयर कवालिटी इंडेक्स की बात करें तो 0 से 50 के बीच यह सामान्य होता है और 201 से 300 की बीच की स्थिति खराब मानी जाती है और यदि इंडेक्स 301 से 400 के बीच दर्ज किया जाता है तो यह बेहद खराब श्रेणी में माना जाता है। Air Quality Index

यह भी पढ़ें:– लिंक भेजकर ऑनलाइन ठगे गए 71 हजार 232 रुपए की राशि रिकवर

Pollution: आज से चलेगी हवा, प्रदूषण से राहत की उम्मीद
हवा की रफ्तार बढ़ेगी और यह 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। Air Quality Index

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (Air Quality Index) का स्तर सोमवार को भी खतरनाक बना हुआ है। दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा और गाजियाबाद में AQI 700 के पार है तो यूपी के हापुड़ जिले में यह 491 पहुंच गया है। वहीं, धूप खिलने और हवाओं की गति में थोड़ा इजाफा होने पर हल्की राहत मिली है, लेकिन स्वास्थ्य के मद्देनजर यह नाकाफी है मौसमी उतार चढ़ाव के बीच सोमवार से हवा की रफ्तार बढ़ेगी और यह 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। इससे दिल्ली का प्रदूषण भी आंशिक रूप से कुछ कम होगा। प्रदूषण से लोग किस कदर परेशान हैं कि 40 फीसद लोग दिल्ली छोड़ना चाहते हैं।

दिल्ली में सबसे ज्यादा यानी तकरीबन 40 फीसद वाहनो से और 21 फीसद धूल के कणों प्रदूषण हो रहा है

सोमवार को जहां दिल्ली-एनसीआर में तेज धूप निकली है तो वहीं हवा की रफ्तार भी तेज है

दिल्ली लगातार दुनिया का सबसे प्रदूषण शहर बना हुआ है

दिल्ली-एनसीआर में जहरीली हो रही हवा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए 15 नवंबर तक Odd-Even Scheme लागू

प्रदूषण पर नजर रखने वाली एयर विजुअल वेबसाइट की मानें तो रविवार के बाद सोमवार को भी दुनिया का सबसे प्रदूषित दिल्ली है

हवा की गति लगभग 19 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है

बीते चार दिनों से बना स्मॉग का चैंबर सोमवार को तेज हवा के कारण कम हो गया। स्मॉग की चादर हल्की पढ़ने से लोगों को सांस लेने और आंखों में जलन की शिकायत थोड़ी कम रही। वहीं दृश्यता भी पहले से बढ़ गई है। सोमवार को सुबह एयर क्वालिटी इंडेक्स-474 दर्ज किया गया जबकि यह है कि रविवार को 491 पहुंच गया था। वायु प्रदूषण की स्थिति में अभी मामूली सुधार हुआ है, लेकिन रविवार देर रात से हवा की गति लगभग 19 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है इसके कारण स्मॉग और वायु मंडल में धूल के महीने व मोटे कण काफी कम हो गए हैं।

मौसम विभाग की माने तो हवा की गति सोमवार को दस किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से अधिक बनी रहेगी, अगर ऐसा होता है तो शाम तक वायु प्रदूषण की स्थिति में और सुधार देखने को मिलेगा। वहीं बृहस्पतिवार और शुक्रवार तक हल्की बारिश होने की भी संभावना है। बता दें कि बीते चार दिनों से जिले का एयर क्वालिटी इंडेक्स 500 के आसपास बना हुआ था।

फरीदाबाद में रविवार के मुकाबले राहत

दिल्ली से सटे फरीदाबाद में रविवार के मुकाबले सोमवार को पीएम 2.5 की मात्रा कम रही। सुबह 11 बजे यह मात्रा 426 थी, पर सुबह 6 बजे से लेकर 9 बजे यही मात्रा 500 थी। रविवार देर शाम हवा चलने और हल्की बूंदाबांदी का भी असर नहीं दिखाई दिया। प्रशासन द्वारा प्रदूषण को लेकर किए जा रहे इंतजाम का असर नहीं दिखाई दे रहा है। हालांकि, सोमवार को लगातार सड़कों और पेड़ों पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है। स्कूलों में दो दिन की छुट्टी होने से बच्चों को राहत मिली है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।

Air Quality Index