Mob lynching - Sach Kahoon Hindi

सियालकोट में ईशनिंदा के नाम पर श्रीलंकाई नागरिक की पीट-पीट कर हत्या
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सियालकोट में ईशनिंदा के नाम पर कट्टरपंथियों की भीड़ ने शुक्रवार को एक श्रीलंकाई नागरिक की पीट-पीटकर कर दी। इतना ही नहीं उन लोगों ने उसकी लाश को भी जला दिया। सियालकोट जिला पुलिस के अधिकारी उमर सईद मलिक ने बताया कि श्रीलंकाई व्यक्ति की पहचान प्रियंत कुमार के तौर पर हुई है। पाकिस्तान के प्रधान मंत्री इमरान खान ने कारखाने में घटित हुई इस घटना को भयानक करार दिया है और कहा कि श्रीलंकाई नागरिक को जिंदा जलाना “पाकिस्तान के लिए शर्म का दिन है।” उन्होंने कहा, “मैं जांच की देखरेख कर रहा हूं और कोई गलती न हो, सभी जिम्मेदार लोगों को कानून के तहत दंडित किया जाएगा। गिरफ्तारियां जारी हैं।”

वहीं, इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने बयान जारी कर कहा कि सियालकोट में भीड़ द्वारा की गई नृशंस हत्या निंदनीय और शर्मनाक है। इस तरह की करतूत को किसी भी कीमत पर माफ नहीं किया जा सकता है।

मॉब लिंचिंग के मामले में कार्रवाई करे पाकिस्तानः श्रीलंका

श्रीलंका ने ईशनिंद के नाम पर श्रीलंकाई नागरिक की हत्या की भर्त्सना की है और कहा है कि पाकिस्तान मॉब लिंचिंग की इस घटना में कार्रवाई करे। श्रीलंका ने कहा है कि पाकिस्तान यह सुनिश्चित करे कि सियालकोट में घटित घटना में इंसाफ हो। श्रीलंका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सुगीश्वरा गुणरत्ना ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान के सियालकोट में एक श्रीलंकाई नागरिक की पीट-पीट कर हत्या और उसके शव को जलाने की सूचना मिली है। उन्होंने कहा, “इस्लामाबाद में स्थित श्रीलंका के दूतावास पाकिस्तान अधिकारियों से इस घटना के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल कर रहा है। ”

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

मॉब लिचिंग पर राजनेताओं, मीडिया की क्या हो भूमिका
मॉब लिचिंग या कहें भड़काऊ भीड़ द्वारा हिंसा की घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही। विगत दिनों महाराष्ट्र के जिला पालघर में तीन व्यक्तियों को स्थानीय भीड़ ने पीट-पीटकर मार दिया। भीड़ की ताकत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि भीड़ ने पुलिस से इन व्यक्तियों को खींचकर उनकी हत्या कर दी। इस घटना को सांप्रदायिक और राजनैतिक रंगत देने के प्रयास किए गए लेकिन जिस प्रकार महाराष्ट्र सरकार ने घटना के बाद पुलिस कर्मचारियों को निलंबित करने के साथ-साथ भीड़ में शामिल व्यक्तियों को गिरफ्तार किया उससे राजनीतिक रोटियां सेंकने वालों को निराशा हाथ लगी है। यह काफी संतोषजनक बात है कि सरकार को मामले की निष्पक्ष व गहराई से जांच कर दोषियों को सजा दिलवानी चाहिए।

दरअसल पिछले कई वर्षों से एक दर्जन के करीब राज्यों में भीड़ ने हत्याकांड की घटनाओं को अंजाम दिया, यह मामला संसद में भी उठाया गया था। अधिकतर मामलों में इस बात पर बहस होती रही है कि यह भीड़ का मामला है भी या नहीं, इस राजनीतिक बहस में दोषियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई का माहौल नहीं बन सका। अब समस्या यह है कि मॉब लिंचिग कहीं बदलाखोरी का रूप न धारण कर जाए? यहां राजनीतिक पार्टियों को इस गंभीर मुद्दे पर संयम रखना होगा और भीड़ में हुई हत्याओं को सांप्रदायिक रंगत देने से बचा जाए। इसके अलावा घटनाओं में बदले की भावना अगर फैल जाए तब देश के किसी एक हिस्से में कोई घटना घटती है फिर कुछ दिनों बाद उसके जवाब में दूसरे किसी हिस्से में बदले की भावना से हिंसक माहौल बना दिया जाता है। कानून को अपना काम करने देना चाहिए। आरोपियों को पनाह देना समाज और देश हित में नहीं है, फिर इस दौर में राजनीतिक लोगों से कहीं ज्यादा जिम्मेवारी मीडिया के लोगों पर भी है। मीडिया को अपनी कवरेज में साम्प्रदायिक पुट देने से बचना चाहिए। इतना ही नहीं मीडिया कर्मी कई बार मामूली तथ्यों पर ज्यादा सनसनीखेज स्टोरी बनाने के चलते अर्थ का अनर्थ कर देते हैं जबकि मीडिया कर्मी ऐसी ताकत भी हैं जो गलतफहमियों को दूर कर बड़ी से बड़ी हिंसा को शांत कर सकते हैं। दूसरी ओर इस वक्त पूरा देश कोरोना महामारी का सामना कर रहा है और पुलिस फोर्स लॉकडाऊन को सफल बनाने में जुटी हुई है। यदि इन हालातों में हिंसा की घटनाएं बढ़ती हैं तब कोरोना के खिलाफ जंग कमजोर पड़ सकती है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

मॉब लिंचिंग : झारखंड में चोरी के शक में दो लोगों को भीड़ ने पीटा, एक की मौत
दोनों व्यक्ति कथित तौर पर सर्विस सेंटर में चोरी के इरादे से घुसे थे | Mob lynching

लोगों ने दोनों को खंभे से बांधकर पिटाई की

धनबाद(एजेंसी)। बोकारो में चोरी के शक में पकड़े गए दो व्यक्तियों की भीड़ ने खंभे से बांधकर पिटाई कर दी। इसमें एक की मौत हो गई (Mob lynching), जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घायल को प्राथमिक इलाज के बाद, बोकारो जनरल अस्पताल रेफर किया गया है। इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। मृतक की पहचान 45 वर्षीय मुबारक अंसारी के तौर पर हुई, जबकि 40 वर्षीय अख्तर अंसारी घायल हुआ है। दोनों ही बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र में नई बस्ती के रहने वाले हैं।

लोगों ने गाड़ी से बैटरी चुराते पकड़ा

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की देर रात मुबारक और अख्तर, गोविंदपुर कालोनी के पास स्थित बाइक-कार सर्विस सेंटर में खड़ी गाड़ी से बैटरी और इलेक्ट्रिक मोटर निकालकर ले जा रहे थे। सर्विस सेंटर के मालिक ने इन्हें देखकर शोर मचाया। इसके बाद कॉलोनी के लोगों ने दोनों को पकड़कर खंभे से बांध दिया और उनकी पिटाई की। पुलिस दोनों को भीड़ से छुड़ाकर अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने मुबारक अंसारी को मृत घोषित कर दिया।

2 महिलाओं समेत 4 लोग हिरासत में लिए गए

भीड़ की पिटाई में एक व्यक्ति की मौत के बाद, पुलिस ने सर्विस सेंटर के मालिक हेमलाल महतो, कुन्दन महतो सहित दो महिलाओं को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं, घटना के बाद गोविंदपुर कॉलोनी और अस्पताल में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।