The storm in the Arabian Sea weakened and turned into an area of intense pressure - Sach Kahoon Hindi

अरब सागर में उठा तूफान कमजोर होकर तीव्र दबाव के क्षेत्र में तब्दील
दीव में भी वर्षा का दौर जारी

गांधीनगर (एजेंसी)। अरब सागर में उठा तूफान महा अब और कमजोर होकर मात्र तीव्र दबाव के क्षेत्र (डीप डिप्रेशन) में तब्दील हो गया है। मौसम विभाग की वीरवार को सुबह जारी बुलेटिन के अनुसार आज शाम तक यह और कमजोर होकर मात्र डिप्रेशन यानी सामान्य दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो जाएगा। सुबह साढ़े पांच बजे यह गुजरात के पोरबंदर तट से 200 किमी दक्षिण दक्षिणपश्चिम में, वेरावल से 150 किमी पश्चिम दक्षिण पश्चिम तथा निकटवर्ती केंद्रशासित प्रदेश दीव के तट से 180 किमी पश्चिम दक्षिण पश्चिम में स्थित था। इसके असर से राज्य भर में बादलयुक्त मौसम है तथा कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई है।

आज सुबह दस बजे तक 55 तालुका में बरसात हुई है जिसमें सर्वाधिक सूरत के उमरपाडा में 53 मिलीमीटर है। दीव में भी वर्षा का दौर जारी है। गिर सोमनाथ, अमरेली, भावगनर, जूनागढ़ और दीव में अगले 24 घंटे के दौरान भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गयी है। तूफान के तीव्र दबाव के क्षेत्र में बदल जाने से हवाओं की गति भी अब पहले की तुलना में कम यानी 65 से 75 किमी प्रति घंटा तक ही रहने की संभावना है।

तूफान का खतरा लगभग टला

दीव में, जहां किनारे के इलाकों से लगभग 1500 लोगों को स्थानांतरित किया गया है,

तटीय इलाकों में लोगों की आवाजाही पर लगे प्रतिबंध को कल से पूरी तरह हटा लिए जाने की संभावना है।

वहां भी सुबह से वर्षा हो रही है। गुजरात में सरकारी तंत्र तूफान का खतरा लगभग टल जाने के बावजूद सतर्क बना हुआ है।

स्थिति पर अब भी नजर रखी जा रही है। तूफान के मद्देनजर गुजरात तट से समुद्र में गयी 12500 से अधिक नौकाएं लौट आयी हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।