Sandeep Singh - Sach Kahoon Hindi

हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह ने पॉलीग्राफ टेस्ट कराने से किया इनकार, सरकारी आवास पर छेड़छाड़ के आरोप
चंडीगढ़। हरियाणा के मंत्री Sandeep Singh ने कथित छेड़छाड़ मामले में पॉलीग्राफ टेस्ट कराने से इनकार कर दिया है। उसके खिलाफ पिछले साल मामला दर्ज किया गया था। मंत्री ने कथित छेड़छाड़ के एक मामले में स्थानीय अदालत में पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की अनुमति मांगने वाली चंडीगढ़ पुलिस की ओर से दाखिल आवेदन पर विस्तृत जवाब दिया।

चंडीगढ़ पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) ने अदालत से कहा था कि सच्चाई सामने लाने के लिए पॉलीग्राफ टेस्ट की जरूरत है। गौरतलब हैं कि जूनियर महिला कोच की शिकायत पर 31 दिसंबर को मंत्री के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। महिला कोच ने आरोप लगाया था कि मंत्री ने पिछले साल चंडीगढ़ के सेक्टर 7 में अपने सरकारी आवास पर उनके साथ छेड़छाड़ की थी।

यह भी पढ़ें:– कश्मीर : 24 घंटे से कम समय में दूसरी मुठभेड़, दो आतंकवादी ढ़ेर

क्या है मामला

बता दें कि चंडीगढ़ के सेक्टर-26 थाने की पुलिस ने Sandeep Singh के खिलाफ पीछा करने, अवैध रूप से कैद करने, यौन उत्पीड़न और आपराधिक धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया है। महिला कोच का आरोप है कि मंत्री संदीप ने उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। पहले तो उसने भागने की कोशिश की लेकिन वह उसे प्रताड़ित करता रहा।

संदीप को तुरंत प्रभाव से बर्खास्त करे सरकार : माजरा खाप
जींद (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा में माजरा खाप ने महिला कोच के यौन उत्पीड़न के मामले में मंत्री संदीप सिंह को तुरंत प्रभाव से बर्खास्त करने की मांग रविवार को सरकार से की। जींद जिले के अशरफगढ़ गांव में आज माजरा खाप की पंचायत के दौरान यह मांग की गई। खाप पंचायत के प्रधान गुरविंदर सिंह संधू ने यह मांग की।

पंचायत ने समाज में चल रही बुराइयों को खत्म करने पर विचार-विमर्श किया। बैठक में मृत्यु भोज पर रोक लगाने, विवाह शादी में डीजे पर रोक, नशाखोरी पर रोक लगाने आदि विषयों पर भी चर्चा हुई।

क्या है मामला

पंचायत ने मेधावी खिलाड़ियों को सम्मानित किया जिनमें गांव हैबुतपुर की रजत पदक विजेता काजल, जुलानी की दिव्या सहारण ने कुश्ती में स्वर्ण पदक, अखाडा संचालक निर्जन जग्गू पहलवान, योगा में कांस्य पदक विजेता विशाखा, योगा में सिल्वर मेडल विजेता गुरमीत, कुश्ती में सिल्वर मेडल विजेता निशान सिहाग, कुश्ती में गोल्ड मेडल विजेता विनत सिहाग शामिल थे। पंचायत में मौजूद लोगों का आह्वान किया गया कि 26 जनवरी को अनाज मंडी में किसान महापंचायत में बढ़-चढ़ कर भाग लें।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह की बढ़ी मुश्किलें: मुख्यमंत्री का पुतला फूंका
गुड़गांव (सच कहूँ न्यूज)। कामकाजी महिला समन्वय समिति (सीटू) गुड़गांव की सदस्यों ने महिला कोच के साथ यौन उत्पीड़न के मामले में आरोपी हरियाणा के कैबिनेट मंत्री संदीप सिंह को बर्खास्त करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का पुतला फूंका। कामकाजी महिला समन्वय समिति (सीटू) और अखिल भारतीय महिला समिति की अध्यक्ष रामरती के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने एक ज्ञापन प्रदेश के राज्यपाल के नाम मंडल आयुक्त के नाम से दिया जिसमें सरकार की तरफ से निष्पक्ष जांच में खड़ी की जा रही बाधाओं को रोकने के बारे निर्देश देने का अनुरोध किया गया है। आक्रोशित महिलाओं ने अग्रवाल धर्मशाला तिराहे पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का पुतला भी दहन किया।

यह भी पढ़ें:–पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश किया गिरफ्तार

क्या है मामला

प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री के इस बयान की आलोचना की कि महिला कोच की तरफ से अनर्गल आरोेप लगाये जा रहे हैं और इससे कोई दोष साबित नहीं होता। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह बयान एक प्रकार से आरोपी मंत्री को बचाने वाला और पुलिस की कार्यवाही को भी मंत्री के पक्ष में खड़ा करने वाला है। उन्होंने मांग की कि बयान के लिए मुख्यमंत्री को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए और बयान को वापस लेना चाहिए। उन्होंने मांग की कि संदीप सिंह को तुरंत मंत्री पद से बर्खास्त हों और गिरफतार किया जाए। उच्च न्यायालय के किसी मौजूदा न्यायाधीश की देखरेख में मामले की निष्पक्ष जांच की जाए। पीड़िता को समुचित सुरक्षा मुहैया करवाई जाए और उनके खिलाफ हुई विभागीय उत्पीड़न कार्यवाहियां वापस हों।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

खापों की मांग, मंत्री को बर्खास्त करे सरकार
सोनीपत (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के खेल मंत्री रहे संदीप सिंह के खिलाफ खापों ने बिगुल बजा दिया है। वीरवार को दिल्ली के गांव झाड़ोदा में सर्व खाप महापंचायत हुई, जिसमें हरियाणा के अलावा दिल्ली व आसपास के इलाकों की खाप के प्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान ऐलान किया गया कि धनखड़ खाप द्वारा जो अल्टीमेटम दिया गया उसे सरकार दरकिनार करेगी तो फिर किसान आंदोलन की तरह सड़कों पर उतरने से भी गुरेज नहीं करेंगे और हरियाणा के तमाम मंत्रियों का बहिष्कार करेंगे।

महापंचायत में वक्ताओं ने कहा कि सरकार को मंत्री संदीप सिंह को तुरंत बर्खास्त कर गिरफ्तार करना चाहिए। अगर उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह किसान आंदोलन की तरह सड़कों पर उतरकर अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए आंदोलन करेंगे। सरकार समय रहते इस मामले में निष्पक्ष जांच कराकर मंत्री को तुरंत गिरफ्तार कराए, वरना पूरे प्रदेश में बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

साक्षात्कार: निचले स्तर से खिलाड़ियों को उभारा जाएगा : संदीप सिंह
किस्मत के धनी रहे सन्दीप सिंह हाकी खिलाड़ी से शुरूआत करके आज हरियाणा के खेल मंत्री बन चुके हैं। बेस्ट फ्लकर के रूप में उभरे सन्दीप सिंह को 2003 में युवराज सिंह के चोटिल होने पर अचानक भारतीय टीम में शामिल किया गया था और उस समय वे सिर्फ 18 साल के ही थे। बाद में संदीप सिंह हॉकी इंडिया के कप्तान भी बने। एक समय गोली लगने की वजह से वह पैरालिसिस का शिकार हुए और डाक्टरों ने खिलाड़ी के तौर पर कॅरिअर खत्म होने का ऐलान तक कर दिया। इस दौर से लड़ कर उभरे संदीप सिंह ने फिर से हॉकी के मैदान में न सिर्फ वापिसी की बल्कि मैदान पर कई गोल दागे। उसके बाद कांग्रेस सरकार ने संदीप सिंह को हरियाणा में डीएसपी बनाया और अब वे पिहोवा से चुनाव जीत दर्ज करने के बाद मंत्रिमंडल में राज्य मंत्री बनाए गए हैं। संदीप सिंह को खेल और युवा मामलों के विभाग दिए गए हैं। संदीप सिंह ने खेल विभाग का कार्यभार संभालने के बाद सच कहूँ के चंडीगढ़ से ब्यूरो चीफ अश्वनी चावला से खास बातचीत में भविष्य का प्लान बताने के साथ रोड मैप का जिक्र किया।

खिलाड़ी से खेल मंत्री बनकर कैसा लग रहा है?

बहुत अच्छा लग रहा है कि अब मुझे सरकार में रहते हुए हरियाणा के खिलाड़ियों के लिए काम करने का मौका मिलेगा। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का भी शुक्रगुजार हूँ, जिन्होंने मुझे खेल विभाग के काबिल समझते हुए इसका कार्यभार मुझे सौंपा।

अब आपकी क्या-क्या प्राथमिकताएं रहेंगी?

अभी तो जस्ट शुरूआत कर रहा हूँ। दिल और दिमाग में बहुत कुछ है, जिसके जरिए हरियाणा के खिलाड़ियों के लिए बहुत कुछ करना चाहता हूँ। जल्द ही उन चीजों पर काम करना शुरू कर दूंगा, जिनकी मुझे बतौर खिलाड़ी रहते काफी कमी खलती रहती थी। ग्रामीण इलाके में काफी ज्यादा प्रतिभाशाली खिलाड़ी आज भी मौजूद है। लेकिन उन्हें सही मौका और साधन नहीं मिलने के चलते वह आगे नहीं बढ़ पाते हैं । इसलिए वह गाँव तक पहुंचकर उस ग्रास रूट से खिलाड़ियों को पैदा करके आगे लेकर आएंगे, जो कि न सिर्फ हरियाणा का नाम रोशन करेंगे बल्कि देश का नाम भी बड़ी-बड़ी ओलंपिक्स में चमकाएंगे।

मेडल टेली में हरियाणा काफी आगे रहा है, अब आगे क्या टारगेट रहेंगे ?

हरियाणा को एक मॉडल के रूप में आगे लेकर आना चाहता हूँ और पूरे देश में हरियाणा एक ऐसा राज्य बनता हुआ देखना चाहता हूँ, जिसके पास सभी दूसरे राज्यों से ज्यादा मैडल हों। इसके लिए बहुत काम करने की जरूरत है, क्योंकि ग्रास रूट में जाकर खिलाड़ियों को पैदा करना होगा। उसके बाद ही आने वाले सालों में हरियाणा के नौजवान इस कदर तैयार होंगे कि उनके सामने पड़ोसी राज्य तो दूर दूसरे देशों के खिलाड़ी भी खड़े नहीं हो पाएंगे।

कौन-कौन सी गेम पर आप का फोकस रहेगा?

हरियाणा में अभी तक कबड्डी, कुश्ती, वॉलीबाल, फुटबॉल व हॉकी जैसी खेलों पर ही ज्यादा फोकस किया गया है बल्कि ओलंपिक्स में ताइक्वांडो सहित ऐसी कई छोटी-छोटी गेम्स हैं, जिन पर ध्यान देने की जरूरत है। हरियाणा के हर खिलाड़ी को हर गेम के प्रति आकर्षित किया जाएगा।

नए खिलाड़ियों को लेकर क्या-क्या प्लान हैं?

अगर हमें उच्च दर्जे का और लंबे समय तक टिकने वाला खिलाड़ी चाहिए तो हमें 8 साल की उम्र से ही खिलाड़ियों को तैयार करना शुरू करना पड़ेगा, क्योंकि अगर 8 साल के एक छोटे बच्चे को खेल के मैदान में उतारकर तैयार करने की कोशिश की जाए तो युवा होने तक वह खिलाड़ी पूरी तरह दूसरे देशों के खिलाड़ियों को टक्कर देने के लिए तैयार हो जाएगा।

कब से आप काम शुरू करने जा रहे हैं?

कब से नहीं, बल्कि आज से ही काम करने शुरू जा रहा हूँ। अभी मैंने स्टाफ के साथ परिचय करने के बाद खेल विभाग के अधिकारियों की कल ही मीटिंग बुलाई है। मैं तो आज ही खेल विभाग के अधिकारियों से मीटिंग लेना चाहता था, लेकिन विभाग के डायरेक्टर के दिल्ली में एक मीटिंग में जाने के चलते ऐसा संभव नहीं हो पाया। जैसे ही वे यहां पहुंचेंगे, काम शुरू कर दिया जाएगा।

क्या पिछली सरकार में खेलों को लेकर कुछ कमी देखते हैं?

नहीं, पिछली भाजपा सरकार में माननीय मंत्री अनिल विज द्वारा काफी अच्छा काम किया गया है, जिसका नतीजा मेडलों के ढेर के रूप में हमने देखा। यह जरूर है कि हर दिन कुछ नया करने की जरूरत है, ताकि नए खिलाड़ी और ज्यादा आ सकें और समय-समय पर बदल रही तकनीक के अनुसार खिलाड़ियों को उस तकनीक के अनुसार तैयार किया जा सके।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।