tamilnadu - Sach Kahoon Hindi
तमिलनाडु (एजेंसी)। तमिलनाडु में एक महिला द्वारा अपने आईएएस पति को छोड़कर गैंगस्टर के साथ भागने के बाद वापिस अपने पति के घर के बाहर आकर आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गुजरात कैडर के आईएएस अधिकारी की पत्नी, जोकि नौ महीने पहले एक गैंगस्टर के साथ भाग गई थी, ने घर लौटने के बाद कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। महिला दो आपराधिक मामलों में मुख्य आरोपी थी, महिला ने शनिवार, 21 जुलाई को जहर खा कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री को संबोधित एक सुसाइड नोट छोड़ उसमें अपने पति आईएएस को नेक आदमी बताते हुए उसकी प्रशंसा की है। Tamilnadu Suicide
रिपोर्ट के अनुसार तमिलनाडु की 45 वर्षीय सूर्या जय ने शनिवार, 21 जुलाई को अपने आईएएस पति रंजीत कुमार के घर के बाहर आत्महत्या कर ली। इससे पहले सूर्या जय के पति ने घरेलू कर्मचारियों को आदेश दिया था कि वे उसे घर में न घुसने दें। सूर्या पर दो आपराधिक मामले चल रहे हैं, जिनमें से एक बाल अपहरण का है। आत्महत्या के बाद उसे गांधीनगर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, अगले दिन उसकी मौत हो गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, दंपति 2023 में अलग हो गए थे और उन्होंने तलाक के लिए अर्जी दी थी।
सुसाइड नोट में महिला ने पति को बताया एक नेकदिल इंसान
पुलिस के द्वारा मीडिया रिपोर्ट में दी गई जानकारी के अनुसार, महिला तमिलनाडु पुलिस की गिरफ़्तारी से बचने के लिए अपने पति के घर पहुँची होगी। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को संबोधित अपने सुसाइड नोट में, महिला ने बताया कि कैसे वह राजा नामक एक स्थानीय गैंगस्टर के जाल में फँस गई थी, जो उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। उसके साथ जाकर बाद में वह दो आपराधिक मामलों में उलझ गई, जिसमें राजा मुख्य आरोपी था।
दो मामला, एक गैंगस्टर से पैसे उधार लेने वाली महिला से ऋण वसूली से संबंधित था, जबकि दूसरा मामला तमिलनाडु में एक लड़के के अपहरण से जुड़ा था। सुसाइड नोट में महिला के आईएएस पति का भी जिÞक्र किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, सूर्या जया ने अपने सुसाइड नोट में उल्लेख किया कि उसका ‘पति एक नेकदिल इंसान है, जिसने उसकी अनुपस्थिति में उनके बच्चों की देखभाल की।’’ Tamilnadu Suicide
CBSE 12th Compartment Results 2024: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का 12वीं का कंपार्टमेंट का परीक्षा…
घर में पटाखा विस्फोट होने में चार लोगों की मौत, चार झुलसे
चेन्नई (एजेंसी)। तमिलनाडु के नामक्कल जिले के मोहनूर में शनिवार को एक घर में पटाखों में विस्फोट होने से परिवार के तीन सदस्यों सहित चार लोगों की मौत हो गयी और चार अन्य गंभीर रूप से झुलस गये। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि घर का मालिक की आवास से जुड़ी पटाखों की लाइसेंसी दुकान है और सुबह जब विस्फोट हुआ तो वहां पटाखे रखे हुए थे।
क्या है मामला
इस दौरान विस्फोट की चपेट में आने से घर में रखा गैस सिलेंडर भी फट गया और आग आसपास के घरों और झोपड़ियों में फैल गई। विस्फोट इतना भीषण था कि आग से चार झोपड़ियों सहित आठ घर पूरी तरह से जलकर खाक हो गये।उन्होंने बताया कि विस्फोट से मकान मालिक थिल्लई कुमार (35), उनकी पत्नी प्रिया (30), उनकी मां सेल्वी (55) और एक बुजुर्ग पड़ोसी के पेरियाका (75) की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में गंभीर रूप से झुलसे चार पड़ोसियों को नमक्कल सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान एस. अंबरीश, भाजपा पदाधिकारी डी.कार्तिकेयन, के.सेंथिल कुमार और सी.पलानीअम्मल के रूप में हुई है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
तमिलनाडु के तीन जिलों और चेन्नई कर्फ्यू जैसे हालात
चेन्नई l तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई तथा तीन पड़ोसी जिलो में कोरोना वायरस (कोविड-19) के मद्देनजर लॉकडाउन की अवधि 12 दिन बढ़ाये जाने के कारण जनजीवन आज पूरी तरह से ठप है और सड़कें सुनसान पड़ी हैं।
चेन्नई, तिरुवल्लुर, कांचपुरम तथा चेनपलपेट जिलों में कोविड-19 के मामलों काफी बढ़ोतरी को देखते हुए प्रशासन ने 19 जून को इन जिलों में 30 जून तक लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री ई. के. पलानीस्वामी नमे इन जगहों पर 12 दिन की पूर्ण बंदी की घोषणा की थी और कहा था कि 21 जून यानी रविवार और 28 जून को पूर्ण बंदी रहेगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि लोग घरों में रहें। मुख्यमंत्री की घोषणा के मुताबिक इन जगहों पर पूर्णबंदी है और जनजीवन पूरी तरह से ठप है।
इन 12 दिन में दूध, चिकित्सा, दवाइयों की दुकानों तथा अस्पतालों के अलावा 20 अन्य जरूरी सेवाओं को छूट दी गयी है। सभी किराने का सामान, सब्जी की दुकानें, होटल और रेस्तरां, जिन्हें प्रतिबंधित समय के साथ कार्य करने की अनुमति थी12-दिवसीय लॉकडाउन के दौरान बंद रहेंगे।चेन्नई के पुलिस आयुक्त ए. के. विश्वनाथन ने बताया कि 2,000 से अधिक दोपहिया, कारें और अन्य वाहनों को पिछले दो दिनों के दौरान नियमों का उल्लंघन करने को आरोप में जब्त किया गया है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
विमान उड़ान भरते समय आईएलएस से टकराया, 136 यात्री बाल-बाल बचे
तिरुचिरापल्ली 12 अक्टूबर (एजेंसी)-तमिलनाडु(TamilNadu) के तिरुचिलापल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से शुक्रवार सुबह एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान दुबई के लिए उड़ान भरते समय इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) ऐंटिना से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर परिसर की दीवार से टकरा गया। इस हादसे में विमान में सवार यात्री और क्रू सदस्य चमत्कारिक रूप से बच गये। हवाई अड्डा निदेशक के. गुणशेखरन ने संवाददाताओं को बताया कि विमान में सवार 129 यात्री और बोइंग 737-800 विमान में चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं और उन्हें विमान से उतारा गया।
उड़ान भरने के बाद विमान को मुंबई में छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करायी गयी। विमान ने रात एक बजकर 19 मिनट पर उड़ान भरी और यह घटना उस समय प्रकाश में आयी जब केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) कर्मी ने आईएलएस टावर को क्षतिग्रस्त और परिसर दीवार टूटी हुई देखी।
उन्होंने विमान यातायात नियंत्रण कक्ष से पायलट और को-पायलट को इस घटना के बारे में जानकारी दी। हवाईअड्डे के अधिकारियों द्वारा सतर्क करने पर विमान को सुबह पांच बजकर 39 मिनट पर मुंबई में आपातकालीन लैंडिंग करायी गयी। गुणशेखरन ने कहा विमान के क्षतिग्रस्त होने कारण की जानकारी नहीं मिल पायी है और इस घटना की सूचना नागरिक उड्डयन महानिदेशालय के अधिकारियों को दे दी है।
आईएलएस क्षतिग्रस्त होने और दीवार टूटने की घटना के बावजूद हवाई अड्डे में विमानों के परिचालन पर कोई असर नहीं पड़ा है। घटना का वास्तविक कारण का पता नहीं चल पाया है। डीजीसीए ने इसकी जांच का आदेश दे दिया है। तमिलनाडु के पर्यटन मंत्री वेल्लामंडी के नटराजन ने हवाई अड्डे का दौरा किया और वहां की स्थिति का आकलन किया। उन्होंने कहा कि विमान के उड़ान भरने के दौरान विमान के पहिये आईएलएस और तिरुचिरापल्ली-पुडुकोट्टाई राजमार्ग के निकट दीवार से टकराने के बाद उड़ान क्यों भरने दी।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।
पटाखा विस्फोट में 3 की मौत, 5 घायल
चेन्नई (एजेंसी)। तमिलनाडु में इरोड जिले Erode Tamilnadu के शास्त्री नगर में बुधवार को पटाखों के बंडल में धमाका होने से तीन लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस मुख्यालय को मिली सूचना के अनुसार विस्फोट से कई घर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। विस्फोट उस वक्त हुआ जब एक वाहन से पटाखों के बंडल को उतारा जा रहा था, उसी दौरान एक पार्सल नीचे गिर गया और धमाका हो गया।
एक दुकानदार ने इन पटाखों को दीपावली के दौरान बेचने के लिए मंगाया था। धमाका इतना प्रभावशाली था कि पटाखे लाने वाली मिनी वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस और दमकलकर्मी घटनास्थल पर पहुंकर मलबे से शवों को निकाला। शव पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में भेज दिये गये हैं। विस्फोट से पटाखों के बंडल उतारने वाले दो मजदूरों सहित पांच लोग घायल हो गए और उपचार के लिए जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती करवाए गए हैं। इरोड जिला पुलिस के सूत्रों बताया कि पता लगाया जा रहा है कि दुकानदार के पास पटाखों के व्यवसाय के लिए उचित लाइसेंस हैं।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री करुणानिधि का निधन
चेन्नई (एजेंसी)। द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) सुप्रीमो एवं तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि (M Karunanidhi) का मंगलवार को यहां कावेरी अस्पताल में निधन हो गया। वह 94 वर्ष के थे। कावेरी अस्पताल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार श्री करुणानिधि ने शाम छह बजकर 10 मिनट पर अंतिम सांस ली।
वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे और स्थिति बिगड़ने पर उन्हें 28 जुलाई को अस्पताल में भर्ती किया गया था। उनके निधन का समाचार फैलते ही पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गयी। सोमवार रात उनकी हालत गंभीर होने के बाद से ही बड़ी संख्या में लोग अस्पताल के बाहर जमा होना शुरू हो गए थे और मंगलवार शाम भारी भीड़ जमा थी।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें
तूतीकोरिन : हिंसक हुआ प्रदर्शन, गोलीबारी में 11 की मौत, 144 लागू
नई दिल्ली (एजेंसी)। तमिलनाडु तूतीकोरिन जिले में वेदांता समूह की कंपनी इकाई स्टरलाइट इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड के खिलाफ महीनों से चल रहा प्रदर्शन उस दौरान और हिंसक हो गया जब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी कर दी। इस फायरिंग में 11 लोगों की मौत हो गई जब्कि 60 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मद्रास हाईकोर्ट ने प्लांट में काम होने पर रोक लगा दी। मंगलवार को हई गोलीबारी के चलते जिले में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और धारा 144 लगा दी गई है।
गृह मंत्रालय ने भी तमिलनाडु सरकार से इस घटना पर रिपोर्ट मांगी है। वहीं घटना पर कमल हासन ने कहा है कि हमें पता होना चाहिए कि पुलिस को फायरिंग के ऑर्डर किसने दिए थे। केवल मुआवजे का ऐलान कर देना ही इसका हल नहीं है। इंडस्ट्री बंद होनी चाहिए। लोग भी यही मांग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के.पलानीस्वामी ने इस घटना के जांच के आदेश दे दिए हैं। मंगलवार को पलानीस्वामी ने कहा कि तूतीकोरिन में वेदांता समूह की इकाई स्टरलाइट इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई में नौ प्रदर्शनकारी मारे गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने घटना की न्यायिक जांच कराने की घोषणा की।
तमिलनाडु : विधानसभा में हंगामा, बंद किए गए सभी दरवाजे
तमिलनाडु। उन्नतीस साल में पहली बार तमिलनाडु विधानसभा में शक्ति परीक्षण शुरू हो चुका है। इसमें शशिकला के बेहद करीबी ई.के. पलानीस्वामी की किस्मत का फैसला होगा। विधानसभा में विश्वासमत से ठीक पहले वहां के सभी दरवाजे बंद कर दिए गए। विश्वासमत से पहले वोटिंग शुरू हो चुकी है।
विधानसभा में हो सीक्रेट बैलेट- पन्नीरसेल्वम
पन्नीरसेल्वम ने कहा कि ये बात सभी जानते हैं कि विधायकों को कोवाथुर रिजॉर्ट में रखा गया था। सबसे पहले लोगों की आवाज़ सुननी चाहिए उसके बाद विधानसभा के अंदर बहुमत साबित किया जाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि मैं यह अपील करता हूं कि सीक्रेट बैलेट हो। ओ. पन्नीरसेल्वम धड़े के प्रेसिडियम चेयरमैन मधुसुदन ने विधानसभा में चीफ व्हिप के तौर पर एस सेम्मलई को नियुक्त किया। इसके साथ ही पन्नीरसेल्वम खेमे के एआईएडीएमके विधायकों ने नारे लगाकर विधानसभा में गुप्त विश्वासमत के दौरान गुप्त वोटिंग कराए जाने की मांग की। वोटिंग से ठीक पहले विधानसभा स्पीकर पी. धनपाल ने सीक्रेट बैलेट की मांग को ठुकरा दिया।
एआईडीएमके विधायक थोप्पु एनडी वेंकटचलम ने कहा कि पार्टी के सभी विधायकों के लिए व्हिप जारी कर दिया गया है और हम उसी हिसाब से वोट करेंगे। तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम के समर्थक एम. पांडियाराजन ने कहा कि हमें ऐसा नहीं लगता है कि हम सिंगल डिजिट में है। हमें विश्वास है कि 135 लोग हमारे पक्ष में मतदान करेंगे। ओ पन्नीरसेल्वम खेमे ने विश्वास प्रस्ताव पर गुप्त मतपत्र के जरिये मतदान कराने की मांग की है।
विधानसभा के गणित को देखते हुए सरकार के बहुमत की परीक्षा में पास हो जाने की उम्मीद है। प्रमुख विपक्षी दल द्रमुक ने विश्वास प्रस्ताव के विरोध में वोट डालने का फैसला किया है। शुक्रवार सुबह पन्नीरसेल्वम के आवास पर लंबे विचार-विमर्श के बाद अन्नाद्रमुक के कुछ नेताओं ने इसके लिए सचिवालय जाकर विधानसभा अध्यक्ष से भेंट की। तो वहीं, कांग्रेस ने कहा कि वह हाई कमान की सलाह के आधार पर रुख तय करेगी।