equals border - Sach Kahoon Hindi

कप्तान विराट ने तोड़ा धोनी का रिकार्ड, बार्डर की बराबरी की
विराट की कप्तानी में 52 मैचों में 32 वीं जीत

इंदौर (एजेंसी)। सफलता के रथ पर सवार भारतीय कप्तान विराट कोहली ने पारी के अंतर से सर्वाधिक मैच जीतने का महेंद्र सिंह धोनी का भारतीय रिकार्ड तोड़ दिया और साथ ही उन्होंने आस्ट्रेलिया के एलेन बार्डर के रिकार्ड की बराबरी भी कर ली। विराट की अगुवाई में विश्व की नंबर एक टीम भारत ने यहां पहले क्रिकेट टेस्ट में बांग्लादेश को तीसरे ही दिन शनिवार को पारी और 130 रन के बड़े अंतर से रौंद दिया। विराट की अपनी कप्तानी में 52 मैचों में यह 32वीं जीत है।

विराट की कप्तानी में भारत ने 10वीं बार पारी से जीत हासिल की और इस जीत के साथ ही वह महेंद्र सिंह धोनी से आगे निकल गए हैं जिन्होंने अपनी कप्तानी में नौ टेस्ट पारी से जीते थे। मोहम्मद अज़हरुद्दीन ने आठ टेस्ट और सौरभ गांगुली ने सात टेस्ट पारी के अंतर से जीते थे। विराट ने इसके साथ ही लगातार तीन टेस्ट पारी से जीतने के अज़हरुद्दीन के रिकार्ड की भी बराबरी कर ली। अज़हर की कप्तानी में भारत ने 1992-93 और 1993-94 में लगातार तीन टेस्ट पारी के अंतर से जीते थे।

विराट की कप्तानी में भारत की यह लगातार छठी जीत है और उन्होंने लगातार छह टेस्ट जीतने के धोनी के रिकार्ड की बराबरी भी की है। विराट ने वेस्टइंडीज़ में दो टेस्ट, दक्षिण अफ्रीका से तीन घरेलू टेस्ट और बांग्लादेश से एक टेस्ट जीत लिया है। धोनी ने 2013 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट और वेस्टइंडीज़ के खिलाफ दो टेस्ट जीते थे। भारत ने लगातार तीन टेस्ट पारी और 100 से अधिक रनों के अंतर से जीतने के आस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के रिकार्ड की भी बराबरी कर ली है।

आस्ट्रेलिया ने 1930-31 में विंडीज़ के खिलाफ और पाकिस्तान ने 2001-02 में बांग्लादेश के खिलाफ लगातार तीन टेस्ट पारी और 100 से अधिक रनों के अंतर से जीते थे।

अपनी कप्तानी में 32वीं जीत से विराट ने आस्ट्रेलिया के दिग्गज कप्तान एलेन बार्डर की बराबरी भी कर ली है।

बार्डर ने 1984-94 के बीच 93 टेस्टों में आस्ट्रेलिया की कप्तानी की थी और 32 टेस्ट जीते थे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।