india bangladesh cricket match - Sach Kahoon Hindi

Shakib Al Hasan : बांग्लादेश हिंसा में ऑलराउंडर क्रिकेटर शाकिब अल हसन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज!
बांग्लादेश (एजेंसी)। बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज हुआ है, यह जानकारी एक मीडिया रिपोर्ट से सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार बांग्लादेश में हाल ही में हुए विरोध प्रदर्शनों और हिंसा के दौरान हुई कथित हत्या के सिलसिले में शाकिब को एक आरोपी के रूप में चिह्नित किया गया है, जिसमें सैकड़ों लोग मारे गए थे। Shakib Al Hasan

रिपोर्ट में बताया गया है कि पूर्व बांग्लादेशी कप्तान (37), शेख हसीना के नेतृत्व वाली अवामी लीग सरकार में एक पूर्व सांसद, उन 147 लोगों में शामिल हैं, जिनके खिलाफ अगस्त की शुरूआत में विरोध प्रदर्शनों के दौरान कथित हत्या के लिए आरोप दायर किए गए हैं। नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस के बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार के रूप में कार्यभार संभालने के बाद शेख हसीना को इस्तीफा देने और देश छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा। हत्या का मामला रफीकुल इस्लाम ने ढाका के अदबोर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराया था और शाकिब के अलावा, पीएम शेख हसीना और पार्टी के कई पूर्व मंत्री और सांसद आरोपियों में शामिल हैं।

इस्लाम के बेटे रुबेल की 7 अगस्त को विरोध प्रदर्शन के दौरान हत्या कर दी गई थी

इस्लाम के बेटे रुबेल की 7 अगस्त को विरोध प्रदर्शन के दौरान हत्या कर दी गई थी, जिसने देश को राजनीतिक उथल-पुथल में डाल दिया था। शाकिब, जो कि प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) में 27वें या 28वें आरोपी हैं, 5 अगस्त को या विरोध प्रदर्शन के दौरान किसी भी समय बांग्लादेश में नहीं थे। पूर्व कप्तान 26 जुलाई से 9 अगस्त तक ब्रैम्पटन में ग्लोबल टी20 कनाडा लीग में बांग्ला टाइगर्स मिसिसॉगा के लिए खेल रहे थे और उससे पहले वे जुलाई के मध्य तक मेजर लीग क्रिकेट में भाग लेने के लिए यूएसए में थे।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि कुछ आरोपियों ने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कुछ अन्य लोगों के निर्देश पर गोलीबारी की, जब रुबेल सहित सैकड़ों छात्र 5 अगस्त को अडाबोर क्षेत्र में रिंग रोड पर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे’’। एफआईआर में कहा गया है कि गोलीबारी में रुबेल घायल हो गए और दो दिन बाद अस्पताल में उनकी मौत हो गई। शेख हसीना सरकार के हटने के बाद, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड में भी महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं, जिसमें बुधवार को मौजूदा अध्यक्ष नजमुल हसन पापोन के इस्तीफे के बाद पूर्व राष्ट्रीय कप्तान फारुक अहमद नए अध्यक्ष बने हैं। Shakib Al Hasan

Nasa News: अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स इस दिन लौटेंगी धरती पर! नासा ने दी बड़ी अपडेट!

क्रिकेट: बांग्लादेश से हारी भारतीय अंडर-23 टीम
सावर (बांग्लादेश)। भारतीय सीनियर टीम ने इंदौर में बांग्लादेश की सीनियर टीम को पहले टेस्ट में जहां पारी और 130 रन से पीट दिया वहीं बांग्लादेश की अंडर-23 टीम ने एमर्जिंग एशिया कप में भारत की अंडर-23 टीम को छह विकेट से हरा दिया। भारत की दो मैचों में यह पहली हार है जबकि बांग्लादेश की लगातार दूसरी जीत है। भारतीय टीम ने अरमान जाफर की 98 गेंदों पर आठ चौकों और तीन छक्कों की मदद से 105 रन की शानदार पारी खेली।

भारत ने 50 ओवर में 246 रन बनाए। अरुण जुयाल ने 37, सनवीर सिंह ने 26, विनायक गुप्ता ने 44 और रितिक शौकीन ने 16 रन का योगदान दिया। जाफर पारी के 48वें ओवर की पहली गेंद पर आउट हुए। भारत के तीन बल्लेबाज़ अपना खाता नहीं खोल सके। बांग्लादेश की ओर से सुमोन खान ने 64 रन पर सर्वाधिक चार विकेट लिए। बांग्लादेश ने 42.1 ओवर में चार विकेट पर 250 रन बनाकर आसानी से मैच जीत लिया।

सौम्य सरकार ने 68 गेंदों पर सात चौकों और तीन छक्कों की मदद से 73 रन और कप्तान नजीबुल हुसैन शंटो ने 88 गेंदों में 14 चौकों और दो छक्कों की मदद से 94 रन की मैच विजयी पारियां खेली। भारत इस हार के बाद अपने ग्रुप बी में तीसरे नंबर पर है और उसका आखिरी ग्रुप मैच सोमवार को हांगकांग से होना है। सेमीफाइनल में जाने के लिए भारत को यह मैच हर हाल में जीतना होगा। भारत ने अपने पहले मैच में नेपाल को सात विकेट से हराया था।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।