Shreyasi became the new national trap champion - Sach Kahoon Hindi

श्रेयसी बनी नई राष्ट्रीय ट्रैप चैम्पियन
फाइनल में पंजाब की राजेश्वरी कुमारी को पीछे छोड़ा

नई दिल्ली (एजेंसी)। राष्ट्रमंडल खेलों की मौजूदा चैंपियन श्रेयसी सिंह महिला ट्रैप स्पर्धा में नई राष्ट्रीय चैंपियन बन गई हैं। श्रेयसी ने यहां डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में शॉट गन स्पर्धाओं की 63वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में यह उपलब्धि हासिल की। बिहार का प्रतिनिधित्व कर रही श्रेयसी ने फाइनल में पंजाब की राजेश्वरी कुमारी को पीछे छोड़ा। फाइनल में श्रेयसी ने 50 में से 42 बर्ड्स पर निशाना साधा जबकि राजेश्वरी 38 निशाने ही लगा पाई। फाइनल में शगुन चौधरी और सीमा तोमर जैसी अनुभवी निशानेबाज भी मौजूद थीं। श्रेयसी का यह चौथा व्यक्तिगत राष्ट्रीय खिताब है लेकिन महिला ट्रैप खिताब उन्होंने पहली बार जीता है। श्रेयसी क्वालिफिकेशन में 112 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रही थीं जबकि राजेश्वरी ने 125 में से 118 का स्कोर कर पहला स्थान हासिल किया था।

मध्य प्रदेश की प्रगति दुबे ने शूट आॅफ में जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाई थी और फाइनल में 31 का स्कोर कर उन्होंने कांस्य पदक जीता।

राजेश्वरी ने अपनी टीम साथियों इनाया विजय सिंह और प्रबसुखमन कौर के साथ पंजाब टीम के लिए स्वर्ण जीता। पंजाब टीम का कुल स्कोर 319 रहा।

राजस्थान ने 311 के स्कोर के साथ रजत और मध्य प्रदेश ने कांस्य पदक जीता। दिल्ली की वर्दा शर्मा ने शूट आॅफ में मध्य प्रदेश की मनीषा कीर को हराकर स्वर्ण जीता।

दोनों ने फाइनल में 40 का स्कोर किया था। शूट आॅफ में मनीषा चूक गयीं जबकि वर्दा ने बाजी मार ली।

मध्य प्रदेश की प्रीति रजक ने 29 के स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता। टीम स्पर्धा में मध्य प्रदेश ने स्वर्ण, हरियाणा ने रजत और दिल्ली ने कांस्य पदक जीता।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।