Fastag - Sach Kahoon Hindi

FASTag Annual Pass: देश भर में शुरू किया गया 3000 वाला वाषिर्क पास, जाने कहां-कहां पर होगा इस्तेमाल
खरखौदा (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। देश भर में एक्सप्रेस-वे और हाईवे पर यात्रा को सुगम बनाने के लिए फास्टैग एनुअल पास (FASTag Annual Pass) को शुरू कर दिया गया है. इसके लिए राजमार्गयात्रा ऐप पर आधिकारिक बुकिंग की जा रही है. ये सालाना पास लोगों को चुनिंदा सड़कों पर महज 3,000 रुपये के खर्च में पूरे साल भर टोल-फ्री यात्रा की सुविधा प्रदान करेगा। 1 साल के लिए 200 ट्रिप लिमिट के साथ आने वाले इस पास को लेकर लोगों के जेहन में कई सवाल हैं, आज हम आपके लिए इससे जुड़े 10 अहम सवालों के जवाब लेकर आए हैं।

1- कितना खर्च करना होगा?

मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार फास्टैग सालाना पास के लिए यूजर्स को 3,000 रुपये की राशि खर्च करनी होगी. ये पास पूरे एक साल या 200 ट्रिप्स तक के लिए ही वैलिड होगा. इनमें से जो भी पहले पूरी हो जाए, चाहे इस की एक साल की मियाद पूरी हो जाए या फिर यूजर के 200 ट्रिप्स पूरे हो जाएं उसके बाद पास डी-एक्टीवेट हो जाएगा।

2- किन सड़कों पर होगा लागू?

FASTag पर ये सालाना पास हर सड़क पर इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा. मंत्रालय का कहना है कि यह पास केवल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) और राष्ट्रीय एक्सप्रेसवे (NE) पर ही लागू होगा. राज्य सरकारों, स्थानीय निकायों की ओर से मैनेज किए जाने वाले एक्सप्रेसवे, स्टेट हाईवे (SH) इत्यादि के टोल प्लाजा या पार्किंग स्थलों पर ये पास काम नहीं करेगा. इन जगहों पर इसका फास्टैग पहले की ही तरह काम करेगा और जहां जरूरी होगा वहां फास्टैग से पैसे कटेंगे. इसलिए अपने फास्टैग को रिचार्ज रखें ताकि किसी भी तरह की असुविधा से बचा जा सके।

FASTag Annual Pass

NHAI वेबसाइट पर लिस्ट हुआ FASTag का एनुअल पास

Fastag Annual pass explained

FASTag Annual Pass क्या कैब और टैक्सियों पर भी लागू होगा? समझें सालाना पास का हिसाब-किताब

3- किस तरह के वाहनों को मिलेगा एनुअल पास?

सरकार का कहना है कि, फास्टैग एनुअल पास VAHAN डेटाबेस के माध्यम से जांच के बाद केवल प्राइवेट कार, जीप या वैन कैटेगरी वाले नॉन कमर्शियल वाहनों को ही जारी किया जाएगा. इस प्रोग्राम में कमर्शियल वाहन जैसे टैक्सी-कैब, ट्रक, मिनी-ट्रक या बस जैसे व्यवसायिक वाहन शामिल नहीं हैं. यानी इस पास का लाभ केवल प्राइवेट व्हीकल (ओनर्स) मालिक को ही मिलेगा. यदि फास्टैग को किसी दूसरे वाहन पर इस्तेमाल करते हुए पकड़ा जाता है तो ये डी-एक्टीवेट हो जाएगा।

4- कैसे और कहां से खरीद सकते हैं पास?

फास्टैग सालाना पास केवल नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के आधिकारिक वेबसाइट या राजमार्गयात्रा (Rajmargayatra) मोबाइल ऐप के जरिए ऑनलाइन ही खरीदा या एक्टिवेट किया जा सकता है. मंत्रालय ने ये साफ कहा कि, किसी भी दूसरे वेबसाइट या ऐप के जरिए सालाना पास खरीदने की गलती न करें, ये फ्रॉड हो सकता है.

5- कैसे एक्टिवेट होगा फॉस्टैग एनुअल पास?

वाहन की पात्रता और संबंधित FASTag की पुष्टी होने के बाद सालाना पास एक्टिवेट किया जाएगा. इसके लिए यूजर को NHAI के वेबसाइट या राजमार्ग यात्रा ऐप पर जाना होगा, जहां इसके लिए एक लिंक मिलेगा. राजमार्ग यात्रा ऐप पर केवल 3 ईजी स्टेप में इसे एक्टिवेट किया जा सकता है। इसके लिए ऐप पर पर दिए गए “Annual Toll Pass” टैब पर क्लिक करें, और एक्टिवेट बटन पर दबाएं।

अगले स्टेप में वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें, फिर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, उसे दर्ज करें और तीसरे स्टेप में पेमेंट करके प्रक्रिया पूरी करें. भुगतान करने के बाद पास के एक्टिवेशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. सामान्यत: 2 घंटे के भीतर सालान पास उक्त फास्टैग पर एक्टिवेट कर दिया जाएगा।

6-क्या खरीदना होगा नया FASTag?

नहीं, सालान पास को एक्टिवेट करने के लिए यूजर को नया फास्टैग खरीदने की जरूरत नहीं है. वार्षिक पास आपके मौजूदा FASTag पर ही एक्टिवेट किया जाएगा, बशर्ते कि वो पात्रता मानदंडो को पूरा करता हो. जैसे, कि फास्टैग वाहन के विंडशील्ड पर सही ढंग से लगाया गया हो, वैलिड व्हीकल रजिस्ट्रेशन नंबर से लिंक हो और ब्लैकलिस्ट न हो. इसलिए सालान पास एक्टिवेट कराने से पहले इन बातों की तस्दीक जरूर कर लें.।

7-क्या एनुअल पास ट्रांसफर कर सकते हैं?

नहीं, सालाना पास किसी भी सूरत में ट्रांसफर नहीं किया जा सकता है. यह सिर्फ उसी वाहन के लिए मान्य होगा, जिस पर FASTag लगा हो और पंजीकृत किया गया हो। किसी भी अन्य वाहन पर इसका इस्तेमाल किए जाने पर ये ऑटोमेटिकली डिएक्टिवेट कर दिया जाएगा. पास के सटीक एक्टिवेशन के लिए फास्टैग का उसी वाहन के विंडशील्ड पर लगा होना बेहद जरूरी है, जिस पर कि वो रजिस्टर्ड है।

8- क्या चेसिस नंबर से रजिर्स्ड FASTag पर पास मिलेगा?

बिल्कुल नहीं, सरकार का कहना है कि, सालाना पास एक्टिवेट करने के लिए आवेदक को अपने फास्टैग पर व्हीकल रजिस्ट्रेशन नंबर (VRN) अपडेट करना अनिवार्य होगा. ये पास उन फास्टैग पर एक्टिवेट नहीं होगा जो केवल चेसिस नंबर पर रजिस्टर्ड हैं. इसके लिए यूजर परिवहन विभाग के आधिकारिक वेबसाइट (Parivahan.gov.in) पर विजिट कर अपने वाहन की डिटेल अपडेट कर सकते हैं।

9- सालाना पास के लिए ट्रिप की गिनती कैसे होगी?

मंत्रालय के अनुसार, प्वाइंट बेस्ड टोल प्लाजा पर हर एक तरह से क्रॉस करने पर सिंगल ट्रिप माना जाएगा. यानी राउंड ट्रिप (आने-जाने) लगाने पर इसे 2 ट्रिप काउंट किया जाएगा. वहीं क्लोज़्ड यानी बंद टोल प्लाजा से क्रॉस करने की स्थिति में एंट्री और एग्जिट दोनों को सिंगल ट्रिप यानी 1 ट्रिप गिना जाएगा. इसलिए यात्रा के दौरान इस बात का ध्यान जरूर रखें।

10- क्या FASTag वॉलेट में मौजूद राशि से पास खरीद सकते हैं?

नहीं, सालाना पास खरीदने के लिए आपको राजमार्गयात्रा मोबाइल ऐप या NHAI के आधिकारिक वेबसाइट के जरिए पूरा 3,000 रुपये का भुगतान करना होगा. उसके बाद ही पास एक्टिवेट किया जाएगा. आपके फास्टैग वॉलेट या बैलेंस राशि का इस्तेमाल पास खरीदारी के लिए नहीं है,

बचे हुए कुछ अहम सवाल…

FASTag Annual Pass के एक्टिवेट होते ही आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज द्वारा जानकारी दी जाएगी. इसके अलावा राजमार्ग मोबाइल ऐप पर भी इसकी जानकारी मिलती रहेगी, इसके लिए आपको नोटिफिकेशन अलर्ट प्राप्त करने के लिए अनुमति देनी होगी. सालाना पास पूरी तरह से ऐच्छिक है, ये आपकी इच्छा इच्छा इसे एक्टिवेट करें या न करें. ये हर किसी के लिए अनिवार्य नहीं है. ये एक ऐड-ऑन फेसिलिटी की तरह इस्तेमाल की जाने वाली सेवा है।

यह भी पढ़ें:– पानीपत के जंगल में दिखा शेर जैसा जानवर

Toll Tax News : जहां सड़कें हैं खस्ताहाल, वहां टोल न वसूलें राजमार्ग एजेंसियां : सड़क-परिवहन मंत्री
Union Minister’s advice to Highway Agencies: नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Union road and transport minister Nitin Gadkari) ने राजमार्ग एजेंसियों को सलाह देकर कहा कि जिस टोल की सड़कें खस्ताहाल हैं, उन खराब गुणवत्ता वाली सड़कों के लिए उन्हें टोल नहीं वसूलना चाहिए। भाजपा नेता उपग्रह आधारित टोलिंग पर एक वैश्विक कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। भाजपा नेता ने कहा, ‘‘यदि आप उच्च गुणवत्ता वाली सेवा प्रदान नहीं करते हैं, तो आपको टोल वसूलने का अधिकार नहीं होना चाहिए।’’ इस वित्तीय वर्ष में 5,000 किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में इसे लागू किया जाएगा। Toll Tax News

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि सड़क और परिवहन मंत्री नीतिन गडकरी (Union road and transport minister Nitin Gadkari) ने कहा, ‘‘हम यूजर्स शुल्क वसूलने और अपने हितों की रक्षा के लिए हमेशा टोल वसूलने की फिराक में रहते हैं। आपको ये टोल टैक्स वहीं वसूलना चाहिए, जहां आप सबसे अच्छी गुणवत्ता वाली सड़क प्रदान करते हैं और इसके विपरीत यदि आप गड्ढों और कीचड़ वाली सड़कों पर टोल वसूलते हैं, तो लोगों की प्रतिक्रियाएं तो होंगी ही।’’

राज्य के स्वामित्व वाली NHAI मौजूदा Fastag ढांचे के भीतर GNSS-आधारित इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह (ETC) प्रणाली शुरू करने का इरादा रखती है, शुरूआत में एक हाइब्रिड दृष्टिकोण अपनाएगी जो एक साथ RFID-आधारित ETC और GNSS-आधारित ETC दोनों का उपयोग करेगी। NHAI ने स्केलेबिलिटी और गोपनीयता संबंधी चिंताओं को ध्यान में रखते हुए पहले वाणिज्यिक वाहनों और फिर निजी वाहनों पर इस प्रणाली को लागू करने की योजना बनाई है। राजमार्ग प्राधिकरण ने धोखाधड़ी का पता लगाने के लिए ड्राइवर व्यवहार विश्लेषण और बैकएंड डेटा विश्लेषण को शामिल करने का भी सुझाव दिया है। Toll Tax News

India vs England: भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल के चक्कर में पिता ने बेटी के लिए 70 लाख प्रति वर्ष आय वाला…

Toll Plaza: खुशखबरी! टोल को लेकर ट्रोल हुई ये न्यूज, जानें सरकार का जरूरी कदम? खबर आपके मतलब की!
नई दिल्ली। Toll Plaza Average Timing: राज्यसभा में सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से टोल प्लाजा पर लगने वाले बेफिजूल समय पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सरकार टोल प्लाजा को लेकर कुछ बदलाव करने की तैयारी में है। उन्होंने कहा कि देश के टोल प्लाजा पर लगने वाले औसत समय में कमी आई है। यह समय औसत 734 सेकेंड था, जो अब केवल 47 सेकंड रह गया है। Toll Plaza

जानकारी के अनुसार इंदौर के बीजेपी सांसद शंकर लालवानी ने सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से टोल प्लाजा पर लगने वाले बेफिजूल के समय पर एक सवाल किया था और सरकार टोल प्लाजा पर लगने वाले लंबे ट्रैफिक जाम पर क्या कर रही है। क्या इसके लिए किसी नए सिस्टम का विकास किया जा रहा है। इसका लिखित में जवाब देते हुए राज्यसभा में नितिन गडकरी ने कहा है कि नेशनल हाईवे पर FASTag लगने के बाद से टोल प्लाजा के कलेक्शन में काफी वृद्धि हुई है। कई बार कुछ तकनीकी दिक्कतें आई हैं जिसके कारण टोल प्लाजा पर लंबा जाम लग जाता है। Toll Plaza

परिवहन मंत्री ने आगे बताया कि टोल प्लाजा में FASTag लगने के बाद से टोल प्लाजा में औसतन समय में कमी आई है। उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के द्वारा एक सर्वे से खुलासा हुआ है कि पहले आमतौर पर गाड़ियों को 734 सेकंड का समय लगता था, जो अब घटकर केवल 47 सेकंड रह गया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि जल्द ही देश में Global Navigation Satellite System (GNSS) पर आधारित डोर मुक्त प्लाजा बनाए जाएंगे। इस नई तकनीक से लोगों को प्लाजा पर ज्यादा समय के लिए नहीं रुकना पड़ेगा। Toll Plaza

फास्टैग अनिवार्य करने की अवधि 15 फरवरी तक बढ़ी
नयी दिल्ली। सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर चलने वाले वाहनों के लिए फास्टैग अनिवार्य करने की तिथि 15 फरवरी तक बढ़ा दी है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर पहले डिजिटल तरीके से टोल कर संग्रहण के लिए फास्टैग एक जनवरी से अनिवार्य करने का निर्णय लिया गया था लेकिन लोगों की दिक्कत को देखते हुए इस अवधि को डेढ़ महीना बढ़ाकर 15 फरवरी करने का फैसला किया गया है।

मंत्रालय ने बताया कि टोल प्लाजा पर फास्टैग वाली लाइन पर पहले की तरह ही सिर्फ फास्टैग लगे वाहनों को ही आवागमन की अनुमति होगी और 15 फरवरी तक बिना फास्टैग वाले वाहन नकद भुगतान से आवागमन कर सकेंगे। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि टोल प्लाजा पर 100 फ़ीसदी डिजिटल भुगतान की व्यवस्था क्रियान्वित की जाएगी और एक दिसंबर 2017 से पहले खरीदे गए सभी वाहनों को भी 15 फरवरी के बाद अनिवार्य रूप से फास्टैग लगाना होगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

ट्रक मालिकों को फस्टैग से प्रतिदिन करीब तीन करोड़ का हो रहा नुकसान : रिपोर्ट
नयी दिल्ली। लॉजिस्टिक टेक स्टार्टअप, व्हील्सआई टेक्नोलॉजी ने ट्रक मालिकों के साथ किये गये एक सर्वेक्षण के आधार पर कहा है कि टॉल प्लाजा पर फास्टैग से गलत लेनदेन से ट्रक ऑपरेटरों को प्रतिदिन दो से तीन करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है। कंपनी ने 5 लाख से अधिक फैस्टैग उपयोगकर्ताओं पर किए गए शोध के आधार पर यह दावा किया है। उसका दावा है कि हर चार फास्टैग लेनदेन में से एक गलत होता है, जिसके परिणामस्वरूप ट्रक मालिक हर दिन अपनी कड़ी मेहनत का कुछ हिस्सा खो देते हैं। इस सर्वेक्षण ने स्टार्टअप को फास्टैग से गलत या दोहरे टोल कटौतियों की स्वचालित पहचान प्रक्रिया और धनवापसी सुविधा विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

उसने आज यहां जारी बयान में कहा कि पहली बार लागू की जा रही इस सुविधा में एआई आधारित स्वचालित पहचान प्रक्रिया शामिल है और उन उपयोगकर्ताओं को स्वतः पैसा वापस कर दिया जाता है जिन पर अतिरिक्त शुल्क लगाया गया है। यह प्रणाली भारत के सभी फास्टैग आधारित टोल प्लाजाओं पर काम करती है। यह तकनीक नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया और आईडीएफसी बैंक के साथ मिलकर विकसित की गयी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

आज से 29 फरवरी तक फ्री मिलेगा FASTag
15 फरवरी से 29 फरवरी, 2020 के बीच मुफ्त उपलब्ध होगा फास्टैग

सच कहूँ, बिजनेस डेस्क। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) एक बार फिर वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक पथकर संग्रह बढ़ाने के इरादे से (FASTag) फास्टैग मुफ्त देने का निर्णय किया है। यानी की अगर आपने गाड़ी पर फास्टैग नहीं लगवाया है तो आपके लिए यह सुनहरा मौका है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने बयान में कहा कि एनएच पथकर प्लाजा पर फास्टैग के जरिए डिजिटल तरीके से संग्रह बढ़ाने के लिए एनएचएआई ने फास्टैग की 100 रुपये की लागत को नहीं लेने का फैसला किया है। यह 15 फरवरी से 29 फरवरी, 2020 के बीच मुफ्त उपलब्ध होगा।

डाउनलोड कर सकते हैं MyFASTag ऐप

आम लोगों की सुविधा के लिए सरकार ने कई जगहों पर फास्टैग उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है। वाहन मालिक अपनी गाड़ी के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) के साथ एनएचआई के किसी भी आधिकारिक पॉइंट ऑफ सेल लोकेशन (POS) पर जाकर फास्टैग फ्री में ले सकते हैं। NHAI FASTags को सभी क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों, कॉमन सर्विस सेंटर्स, नेशनल हाइवे टोल प्लाज, ट्रांसपोर्ट हब्स और पेट्रोल पंप आदि से खरीदा जा सकता है। इसके अलावा अपने निकटतम पॉइंट ऑफ सेल लोकेशन का पता करने के लिए वाहन मालिक MyFASTag ऐप डाउनलोड कर सकते हैं या फिर www.ihmcl.com पर जा सकते हैं या 1033 NH हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते हैं।

ऐप पर मिलेगी सारी जानकारी

आप अपने निकटतम पॉइंट ऑफ सेल लोकेशन का पता करने के लिए वाहन मालिक MyFASTag ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।

इस ऐप पर आपको अपने टोल की राशि और उसके बारे में पूरी जानकारी मिल जाएगी।

ऐप के माध्यम से आप प्रीपेड भुगतान भी कर पाएंगे।

जानें क्‍या है फास्‍टैग

फास्‍टैग रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (RFID) टैग है जो गाड़ी की विंडस्क्रीन पर लगेगा। वाहनों पर लगा यह टैग इलेक्ट्रॉनिक तरह से पढ़ा जाता है। टोल प्‍लाजा पर लगे कैमरे इसे स्‍कैन कर लेंगे और रकम अपने आप कट जाएगी। इसके बाद टोल का फाटक खुल जाएगा और आप अपने सफर पर आगे निकल सकते हैं यानी आपको कैश से भुगतान नहीं करना होगा।

FASTag के फायदे

टोल प्लाजा पर लंबी लाइनों और ट्रैफिक जाम से छुटकारा मिलेगा।

साथ ही प्रदूषण में भी कमी होगी।

क्योंकि जब गाड़ियां कम समय के लिए टोल पर रुकेंगी तो उनका ईंधन कम जलेगा ।

और इससे प्रदूषण में भी कमी होगी।

कई तय टोल के हिसाब से वाहन चालक के पास कई बार खुल्ले रुपए नहीं होते जिससे लोगों का काफी टाइम खराब होता है।

लेकिन अब डिजिटल पेमेंट होने के कारण टोल प्लाजा पर यातायात सुचारू हो जाएगा।

इसके अलावा टोल टैक्‍स पर सरकार 2.5 फीसदी तक का कैशबैक दे रही है।

8 दिन फ्री फास्टैग, इसके बाद दोगुनी फीस, जानें नियम और पेनाल्टी
फास्‍टैग सिर्फ नेशनल हाईवे के लिए है।  अगर आप स्‍टेट हाईवे के टोल से गुजरते हैं तो यह काम नहीं करेगा। Fastag

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क । डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए अगले महीने यानी 1 दिसंबर से हर वाहनों पर फास्टैग (Fastag) लगाना अनिवार्य कर दिया गया है।  अगर आप 1 दिसंबर से अपनी कार या बड़े वाहनों पर बिना फास्‍टैग लगवाए नेशनल हाईवे टोल प्‍लाजा पर पहुंचते हैं तो आपको इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है। दरअसल, बिना इस टैग के अगर आप टोल प्‍लाजा पर फास्टैग वाली लेन से गुजरते हैं । तो आपको दोगुना टोल भरना होगा। हालांकि टोल प्लाजा पर एक लेन ऐसी भी होगी जो बिना फास्टैग वाले वाहनों के लिए होगी और उस लेन से गुजरने पर सामान्य टोल ही वसूला जाएगा। यहां बता दें कि फास्‍टैग सिर्फ नेशनल हाईवे के लिए है।  अगर आप स्‍टेट हाईवे के टोल से गुजरते हैं तो यह काम नहीं करेगा।

एक दिसंबर के बाद NHAI फास्टैग के लिए राशि लेगा: नितिन गडकरी

केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के मुताबिक फास्टैग को लोकप्रिय बनाने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) एक दिसंबर तक इसे फ्री में बांट रहा है। ऐसे में अगर आपने अब तक अपनी कार या बड़ी वाहन पर फास्‍टैग नहीं लगवाया है तो NHAI के बिक्री केंद्र पर जाकर फ्री में इसे ले सकते है। एक दिसंबर के बाद NHAI फास्टैग के लिए राशि लेगा।

क्‍या है फास्‍टैग | Fastag

फास्‍टैग रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (RFID) टैग है जो गाड़ी की विंडस्क्रीन पर लगेगा। वाहनों पर लगा यह टैग इलेक्ट्रॉनिक तरह से पढ़ा जाता है।आसान भाषा में समझें तो टोल प्‍लाजा पर लगे कैमरे इसे स्‍कैन कर लेंगे और रकम अपने आप कट जाएगी।इसके बाद टोल का फाटक खुल जाएगा और आप अपने सफर पर आगे निकल सकते हैं। यह प्रक्रिया सिर्फ चंद सेकेंड में पूरी हो जाएगी।

यानी आपको कैश से भुगतान करने के लिए इंतजार नहीं करना होगा। हालांकि इसके लिए यह जरूरी है कि आपका फास्‍टैग रिचार्ज हो। फास्‍टैग को आप ऑनलाइन पेमेंट मोड से मोबाइल फोन की तरह रिचार्ज करा सकते हैं ।इसके अलावा फास्‍टैग को My FASTag ऐप या नेटबैंकिंग के जरिए भी रिचार्ज किया जा सकता है।

क्‍या हैं इसके फायदे ?

फास्‍टैग का सबसे बड़ा फायदा समय की बचत है। अभी टोल प्‍लाजा पर कैश भुगतान की वजह से काफी समय लगता है और नेशनल हाईवे पर जाम भी लगने लगता है। कहने का मतलब ये है कि फास्‍टैग सड़क की भीड़ से बचने के लिए वाहनों की नॉनस्टॉप आवाजाही सुनिश्चित करता है। वहीं आपके समय की भी बचत होती है । इसके अलावा टोल टैक्‍स पर सरकार 2.5 फीसदी तक का कैशबैक दे रही है.

कौन ले सकता है फास्‍टैग ?

वो हर व्‍यक्ति फास्‍टैग ले सकता है जिसके पास चार पहिया या उससे बड़े वाहन हैं। हालांकि दो पहिया वाहनों के लिए यह जरूरी नहीं है. फास्‍टैग लेने के लिए आपको अपने वाहन का रजिस्‍ट्रेशन सर्टिफिकेट, पासपोर्ट साइज फोटो, एड्रेस प्रूफ समेत कुछ अन्‍य दस्‍तावेज देने होंगे।

फास्टैग की कितनी है फीस?

पहली बार इसके लिए वन टाइम ज्वाइनिंग फीस 150 से 200 रुपये लगती है. इसके बाद अलग-अलग वाहनों के लिए 200 रुपये से लेकर 400 रुपये तक सिक्योरिटी डिपॉजिट देना पड़ता है। जबकि न्यूनतम 100 रुपये का बैलेंस रखना पड़ता है। फास्‍टैग को देश के अलग-अलग बैंकों और इंडियन हाईवे मैनेजमेंट कंपनी (आईएचएमसीएल) या राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा स्‍थापित 28,500 बिक्री केन्‍द्रों से खरीदा जा सकता है। इसमें राष्‍ट्रीय राजमार्ग के सभी टोल प्‍लाजा, आरटीओ, परिवहन केन्‍द्र, बैंक की शाखाएं, कुछ चुने हुए पेट्रोल पंप आदि शामिल हैं।

फास्‍टैग बिक्री केंद्र का पता लगाने के लिए www.ihmcl.com लिंक और हेल्‍पलाइन नंबर 1033 पर फोन करसकते हैं।

वहीं कार/जीप/वैन आदि के लिए फास्‍टैग ई कॉमर्स कंपनी अमेजन और विभिन्‍न सदस्‍य बैंकों जैसे एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, पेटीएम पेमेंट बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक आदि की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन खरीदे जा सकते हैं।फास्‍टैग कुछ प्रमुख निजी बैंक जैसे आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक की 12,000 बैंक शाखाओं पर भी उपलब्‍ध हैं। आप नजदीकी फास्‍टैग बिक्री केंद्र का पता लगाने के लिए www.ihmcl.com लिंक और राष्‍ट्रीय राजमार्ग हेल्‍पलाइन नंबर 1033 पर फोन कर जानकारी ले सकते हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।