Road Accident - Sach Kahoon Hindi

Hardoi Accident: हरदोई में तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक भीड़ में घुसा, महिला की मौत, 11 घायल
हरदोई (एजेंसी)। Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में रविवार को एक तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक अनियंत्रित होकर भीड़ में जा घुसा। लोनार थाना क्षेत्र के जगदीशपुर चौराहे पर हुए इस हादसे में एक अज्ञात महिला की मौत हो गई, जबकि करीब 15 लोग घायल हो गए हैं। इनमें से 11 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। Hardoi Accident

स्थानीय लोगों के मुताबिक, ट्रक काफी तेज रफ्तार में था और चालक नशे की हालत में लग रहा था। बताया जा रहा है कि उसने पहले सड़क किनारे खड़े ठेलों और दुकानों को टक्कर मारी, उसके बाद ऑटो और बाइक को भी रौंद दिया। देखते ही देखते वहां अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही बावन चौकी प्रभारी वरुण शुक्ला पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला।

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को नजदीकी बावन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में कई लोग जैसे रमेश (50), पवन कुमार (25), रुचि (25), मुकेश (30), पिंटू (25), खुशीराम (35), नरेश (33), हरिश्चंद्र (35), महेंद्र (45), राहुल (30) और एक 11 साल का बच्चा प्रियांशु भी शामिल है। Hardoi Accident

हरपालपुर सीओ सतेंद्र कुमार ने बताया कि घटना सुबह करीब 11 बजे की है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि कंटेनर चालक की लापरवाही और नशे की हालत इस हादसे की मुख्य वजह हो सकती है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है और चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

फिलहाल पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़ें:– भवानीगढ़-संगरूर हाईवे पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 से अधिक हिरासत में

चौटाला रोड पर हादसा, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग हटाने की उठाई मांग
पराली से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से टूटा खंभा

डबवाली (सच कहूँ/सुभाष)। Dabwali News: बस स्टैंड के नजदीक चौटाला रोड पर शुक्रवार देर रात पराली से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बिजली का खंभा टूट गया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि गनीमत रही कि घटना में किसी प्रकार का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली चौटाला रोड से गुजर रही थी, इसी दौरान वाहन की टक्कर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से हो गई, जिससे खंभा टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि क्षेत्र में बढ़ते अतिक्रमण के कारण सड़क संकरी हो गई है, जिससे इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। उन्होंने बताया कि यहां अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है और सड़क किनारे अवैध पार्किंग भी हादसों की बड़ी वजह बन रही है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि अतिक्रमण हटाने, अवैध पार्किंग रोकने और ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके। Dabwali News

नगर परिषद चेयरमैन टेकचंद छाबड़ा ने कहा कि समस्या के समाधान के लिए जल्द कार्रवाई की जाएगी तथा अतिक्रमण को लेकर भी प्रशासनिक स्तर पर सख्ती बरती जाएगी। Dabwali News

यह भी पढ़ें:– 2.89 लाख की साइबर ठगी मामले में सरसा साइबर क्राइम टीम ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

Mau Road Accident: शादी से लौट रहा था परिवार, भीषण सड़क हादसे का हुआ शिकार
मऊ हादसे में स्कॉर्पियो-ट्रेलर टक्कर में 5 की मौत

Mau Road Accident: मऊ। उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद में शनिवार देर रात्रि एक भीषण सड़क दुर्घटना ने पांच लोगों की जान ले ली। यह हादसा दोहरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसुम्हा-बशारतपुर के समीप गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन मार्ग पर घटित हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक तेज गति से चल रही स्कॉर्पियो अचानक नियंत्रण खो बैठी। वाहन पहले मार्ग विभाजक से टकराया और उसके बाद विपरीत दिशा की लेन में पहुंचकर सामने से आ रहे ट्रेलर से सीधी भिड़ंत हो गई। इस टक्कर की तीव्रता इतनी अधिक थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। UP Accident News

क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि रात्रि में दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचा। वहां पहुंचकर देखा गया कि एक वाहन अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में चला गया था, जिसके परिणामस्वरूप आमने-सामने की टक्कर हुई। इस दुर्घटना में पांच व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। स्थानीय लोगों तथा राहत दल की सहायता से बचाव कार्य प्रारंभ किया गया। क्षतिग्रस्त वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए वाहन को काटना पड़ा, जिसमें काफी समय लगा। लगभग ढाई घंटे के प्रयास के बाद सभी को बाहर निकाला जा सका, किंतु तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी।

सभी मृतक गोरखपुर जनपद के निवासी थे

बताया जा रहा है कि सभी मृतक गोरखपुर जनपद के निवासी थे और अपनी पुत्री के विवाह हेतु झारखंड के रांची गए हुए थे। विवाह संपन्न होने के उपरांत वे अपने परिवार के साथ घर लौट रहे थे। वाहन में कुल पांच लोग सवार थे। प्रारंभिक जांच में यह आशंका व्यक्त की जा रही है कि रात्रि के समय चालक को झपकी आने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया, जिससे यह भीषण हादसा हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के पुर्जे दूर-दूर तक बिखर गए और सवार लोग भीतर ही फंस गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शवों को बाहर निकालकर जिला चिकित्सालय भेज दिया, जहां उनका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मृतकों की पहचान कर उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। दुर्घटना के पश्चात क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है। पुलिस द्वारा क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर मार्ग पर यातायात पुनः सुचारु करा दिया गया है तथा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। UP Accident News

Jhajjar Road Accident: झज्जर–रेवाड़ी हाईवे पर दर्दनाक हादसे: बाइक सवार की मौत, अज्ञात वाहन ने ली युवक की जान
राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसे में बाइक सवार की मौत

झज्जर (सच कहूँ न्यूज)। Jhajjar Road Accident: झज्जर-रेवाड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए एक हादसे में एक बाइक सवार की जान चली गई। मृतक की पहचान झज्जर के ही गांव खखाणा निवासी सतीश के तौर पर हुई है। जांच अधिकारी की माने तो अपनी बाइक पर सवार होकर सतीश झज्जर में कुछ सामान लेने आया था। सामान लिए जाने के बाद जब वह बाइक पर ही गांव वापिस लौट रहा था तो उसी दौरान ही गांव सिलाना के पास तेज गति से आए एक अज्ञात वाहन की चपेट में सतीश बाइक सहित आ गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि गंभीर चोटों के चलते सतीश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। Jhajjar Road Accident

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हादसा स्थल की छानबीन की। लेकिन तब तक आरोपी अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने मृतक सतीश के शव को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। यहां पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया। जांच अधिकारी का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है और आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल कर आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे है।

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत | Jhajjar Road Accident

पत्नी के साथ पैदल सब्जी मंडी सामान लेने गया था पति

झज्जर में एक युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अजीत पुत्र अर्जुन निवासी सिलानीगेट के तौर पर हुई है। पुलिस के जांच अधिकारी के अनुसार अजीत अपनी पत्नी के साथ पैदल ही घर से सब्जी मंडी से सामान लाने के लिए निकला था। बीच रास्ते सड़क पर लगे एक ठेले से उसकी पत्नी गोलगप्पे खाने के लिए चली गई और छावनी जाने वाले रास्ते पर अजीत अपनी पत्नी के आने का इंतजार करने लगा। उसी दौरान ही तेज गति से आए एक अज्ञात वाहन ने सड़क पर खड़े अजीत को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में अजीत बुरी तरह से घायल हो गया।

उसी समय वहां पर अफरा-तफरी के बीच लोगों व राहगिरों ने अजीत को घायलावस्था में उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। यहां पहुंचते ही अजीत ने गंभीर चोटों के चलते दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाहीं से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी वाहन चालक की पहचान और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें:– Haryana News: हरियाणा में राशन डिपो के लिए नियमों में हुआ बड़ा बदलाव, जल्द पढ़ें…

Road Accident: सड़क हादसे में बिल्डिंग मटेरियल व्यापारी की दर्दनाक मौत, कोहराम
ऊंचागांव में निर्माणाधीन मठ से होकर बाइक से घर वापिस लौट रहा था व्यापारी

कस्बे से पूर्व स्थित आम के बाग के सामने सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली में जा घुसी व्यापारी की बाइक

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कस्बे के बिल्डिंग मटेरियल व्यापारी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में मौत से मृतक व्यापारी के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। व्यापारी ऊंचागांव में योगी डॉ. गौतमनाथ से पालिका द्वारा उसकी दुकान के सामने डाली गई गंदगी की शिकायत करके वापिस लौट रहा था।

कस्बे के मुख्य पानीपत-शामली मार्ग पर स्थित सीओ कार्यालय के सामने व्यापारी प्रवीण कुमार ने बिल्डिंग मटेरियल की दुकान कर रखी है। दुकान के ऊपर ही व्यापारी का आवास स्थित है। गुरुवार को व्यापारी प्रवीण कुमार बाइक से क्षेत्र के ऊंचागांव में स्थित योगी डॉ. गौतमनाथ से मिलने के लिए उनके निर्माणाधीन मठ पर गए हुए थे। रात्रि करीब आठ बजे वह बाइक से घर वापिस लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक कस्बे से पूर्व स्थित आम के बाग के सामने सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली से जा टकराई, जिसमें बाइक सवार व्यापारी गम्भीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सहायता से घायल व्यापारी को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर रोते-बिलखते परिजन अस्पताल में पहुंचे। व्यापारी की मौत की जानकारी मिलने पर योगी डॉ. गौतमनाथ ने भी रात्रि में ही अस्पताल पहुंचकर घटना पर गहरा दुःख प्रकट किया। Kairana News

बाद में पुलिस ने मृतक व्यापारी के शव को पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार को मृतक व्यापारी के शव का गमगीन माहौल में यमुना नदी के किनारे बने घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। दिवंगत व्यापारी के ज्येष्ठ पुत्र अक्षय ने उनके पार्थिव देह को मुखाग्नि दी। मृतक व्यापारी चार बच्चों का पिता बताया गया है, जिनमें दो पुत्र व दो पुत्रियां शामिल है। दोनों पुत्रियां विवाहित है, जबकि पुत्र अविवाहित है। बताया गया है कि विगत दिनों नगरपालिका के कर्मचारियों ने नाले की सफाई करके गंदगी को व्यापारी की दुकान के सामने डाल दिया था, जिसके सम्बन्ध में वह योगी डॉ. गौतमनाथ के पास शिकायत लेकर पहुंचे थे। वहीं, पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। Kairana News

यह भी पढ़ें:– Raghav Chadha News: जानिये कौन हैं वो 8 सांसद, जो केजरीवाल को छोड़कर भाजपा में जाएंगे, जानिए दल-बदल कानून का गणित

तेज रफ्तार ट्रक-ट्राला की टक्कर से ट्रैक्टर सवार दो गंभीर
जंक्शन क्षेत्र में हादसा, पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच

हनुमानगढ़। जंक्शन थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक-ट्राला की टक्कर से ट्रैक्टर सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के संबंध में जंक्शन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, रामकुमार (49) पुत्र हरपतराम जाट निवासी वार्ड नंबर 4, गांव नाथवाना, तहसील संगरिया (वर्तमान में मैनेजर, श्री गौशाला सेवा समिति, अबोहर रोड, हनुमानगढ़ जंक्शन) ने जंक्शन थाने में रिपोर्ट दी। रिपोर्ट में बताया गया कि सोहन सिंह पुत्र भादर सिंह अपने ट्रैक्टर को गौशाला के कार्य में उपयोग कर रहा था। 21 अप्रैल को अपराह्न करीब 3 बजे वह ट्रैक्टर लेकर रोड़ांवाली से गौशाला की ओर आ रहा था। Hanumangarh News

इस दौरान ट्रैक्टर पर मुनाफ अली पुत्र रियासत अली भी सवार था। जब वे रोड़ांवाली के पास कब्रिस्तान से कुछ दूरी पहले पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे ट्रक-ट्राला नंबर आरजे 10 जीबी 5307 के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सोहन सिंह और मुनाफ अली को गंभीर चोटें आईं, जबकि ट्रैक्टर भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के तुरंत बाद दोनों घायलों को टाउन स्थित राजकीय जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल चंद्रभान को सौंपी है। Hanumangarh News

Road Accident: कार ने बाइक सवार शिक्षक व स्टाफ नर्स को मारी टक्कर, दोनों की मौत
महिला व युवक की मौत की जानकारी पर मचा कोहराम

सिरसागंज/फिरोजाबाद (सच कहूँ न्यूज़)। Sirsaganj News: सिरसागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार देर रात कोरारा – बटेश्वर मार्ग पर एक स्कॉर्पियो कार ने बाइक सवार डिग्री कॉलेज के शिक्षक व अस्पताल में कार्यरत स्टाफ नर्स को रौंद दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इधर कार चालक अपनी गाड़ी को वहीं छोड़कर भाग गया। सूचना मिलने पर पहुंची सिरसागंज पुलिस दोनों घायलों को अस्पताल लेकर आई, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इधर जानकारी मिलने पर शिक्षक तथा महिला के परिवार में कोहराम मच गया है। जानकारी के अनुसार शिकोहाबाद नगर के नई बस्ती निवासी विनय कुमार शर्मा पुत्र अवधेश कुमार शर्मा पालीवाल डिग्री कॉलेज में अस्थाई रूप से प्रवक्ता के पद पर गणित के शिक्षक के रूप में कार्यरत थे। Firozabad News

वो जिला संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद में तैनात स्टाफ नर्स नीलम सिंह 45 वर्ष पत्नी चंद्रभान सिंह उर्फ सीबी सिंह के साथ सिरसागंज क्षेत्र में किसी काम से गए हुए थे। रात करीब एक बजे दोनों लोग बाइक से शिकोहाबाद वापस लौट रहे थे । इस दौरान करता बटेश्वर मार्ग पर अमौर नहर के निकट सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। महिला तथा युवक की मौत हो गई। इधर सबसे बड़ी बात यह सामने आ रही है कि दोनों लोग आखिर रात के समय कहां गए थे। इधर जिला अस्पताल में दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करने के बाद उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं। इधर पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:– School Timing Change: भीषण गर्मी का कहर: स्कूलों के समय में बदलाव, येलो अलर्ट जारी

Road Accident: स्कूल बस और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो भाइयों की मौत
लाडवा (सच कहूँ/रामगोपाल)। Ladwa Road Accident: लाडवा में बपदी रोड के पास प्राइवेट स्कूल बस व मोटरसाईकिल की टक्कर में दो भाईयों की मौत हो गई। बस में सवार सभी स्कूली बच्चे सुरक्षित हैं। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर अस्पताल के शवगृह में भेज दिया। जानकारी के अनुसार मरने वालों की पहचान 52 वर्षीय जय लाल और 56 वर्षीय लाल सिंह निवासी शेरगढ़ जिला करनाल के रूप में हुई है। दोनों भाई दिहाड़ी-मजदूरी करते थे। दोनों भाई लाडवा से बाइक पर अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान प्राइवेट स्कूल की बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। Ladwa News

संजीव कश्यप निवासी शेरगढ़ ने बताया कि जय लाल और लाल सिंह दोनों उसके चाचा थे। दोनों लाडवा में घर का राशन लेने के लिए आए थे। राशन लेकर दोनों अपनी बाइक पर घर लौट रहे थे। इसी दौरान बपदी रोड पर सुगनी देवी आर्य कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल की बस ने बाइक के पीछे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों भाई बाइक समेत सड़क पर गिर गए। दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही लाडवा के डीएसपी निर्मल सिंह और एसएचओ गुरनाम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। Ladwa News

यह भी पढ़ें:– राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने जाखल मंडी में गेहूं खरीद व्यवस्था की समीक्षा की

Kangra Accident News: कांगड़ा में बड़ा सड़क हादसा, श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में गिरी
कांगड़ा (एजेंसी)। Kangra Accident News: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में नेशनल हाईवे-503 पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। ढलियारा इलाके में शिव मंदिर के पास एक मोड़ और खतरनाक ढलान पर श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर करीब सौ फुट गहरी खाई में जा गिरी।

इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 13 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, सभी यात्री पंजाब के कपूरथला के थे। वे माता चिंतपूर्णी मंदिर में दर्शन करने के बाद माता ज्वालामुखी मंदिर की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि ढलियारा क्षेत्र में चालक मोड़ और ढलान के कारण वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे यह हादसा हुआ। Kangra Accident News

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। बाद में पुलिस और प्रशासन की टीमें भी घटनास्थल पर पहुंचीं। खाई में गिरे घायलों को बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल देहरा ले जाया गया। सात गंभीर घायलों को डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज, टांडा रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार कुछ घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।

प्रशासन ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उनकी पहचान की प्रक्रिया जारी है। साथ ही, घायलों के परिजनों को सूचित किया जा रहा है।

इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश भी देखने को मिला। उनका कहना है कि ढलियारा क्षेत्र में पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन ने अब तक कोई ठोस सुरक्षा उपाय नहीं किए। लोगों ने मांग की है कि इस खतरनाक मोड़ पर क्रैश बैरियर लगाए जाएं, स्पष्ट चेतावनी संकेत लगाए जाएं और सड़क सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाए जाएं। Kangra Accident News

यह घटना एक बार फिर पहाड़ी सड़कों पर सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर स्थिति को उजागर करती है। यदि समय रहते जरूरी कदम नहीं उठाए गए, तो भविष्य में भी ऐसे हादसे दोहराए जा सकते हैं।

Gurugram Road Accident: गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी गाड़ी
गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। Gurugram Road Accident: यहां द्वारका एक्सप्रेसवे पर बुधवार की देर रात एक तेज रफ्तार टोयोटा कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। अनियंत्रित होकर वह कार डिवाइडर से जा टकराई और पलट गई। इस हादसे में ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। राह चलते लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि टोयोटा कार को लेकर ड्राइवर दिल्ली से गुरुग्राम आ रहा था। कार की गति भी तेज थी। जैसे ही कार चालक कार लेकर द्वारका एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-104 के पास एक मोड़ के पास पहुंचा तो कार अनियंत्रित हो गई। कार डिवाइडर से जा टकराई। कार की डिवाइडर से टक्कर इतनी भयंकर थी कि उसके आगे का हिस्सा काफी क्षतिग्रस्त हो गया। राह चलते लोगों ने घायल ड्राइवर को कड़ी मशक्कत से गाड़ी से बाहर निकाला। इस हादसे के बाद पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस उसकी पहचान में जुटी है। Gurugram Road Accident

यह भी पढ़ें:– Bulldozer Action: भिवानी-महम रोड पर अवैध कॉलोनी पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 6 एकड़ में निर्माण ध्वस्त

Road Accident: पुलिस कैदी वाहन और बाइक की टक्कर में युवक घायल
ओवरटेक के दौरान आमने-सामने भिड़ंत, सिर, हाथ-पैर में आई गंभीर चोटें

हांसी (सच कहूँ/मुकेश)। Hansi Road Accident News: हांसी शहर के नजदीक जींद रोड पर वीरवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जब पुलिस के कैदी वाहन और बाइक सवार के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पहले सामान्य अस्पताल और बाद में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार, समाधान रोड निवासी 28 वर्षीय राहुल, जो बिजली की दुकान चलाने के साथ एसी रिपेयरिंग का कार्य करता है, वीरवार दोपहर करीब 2 बजे शेखपुरा से काम खत्म कर बाइक पर हांसी लौट रहा था।

इसी दौरान जींद रोड पर शेखपुरा के पास जींद की ओर जा रहा पुलिस का कैदी वाहन ओवरटेक कर रहा था, तभी उसकी राहुल की बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत उसे हांसी के सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर उसे शहर के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया, जहां उसका आॅपरेशन किया गया। परिजनों के अनुसार, हादसे की सूचना उन्हें एक राहगीर के माध्यम से मिली। उन्होंने बताया कि घटना के बाद से राहुल का मोबाइल फोन बंद है और अब तक नहीं मिल पाया है। वहीं, इस बारे में पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि अभी पीड़ित युवक के बयान होने बाकी है उसी के आधार पर कार्यवाई की जाएगी। Hansi News

यह भी पढ़ें:– Monkeys: आदर्श महिला महाविद्यालय में बंदरों का आतंक, छात्राओं की सुरक्षा पर मंडराया खतरा

Road Accident: नेशनल हाईवे पर सैनीपुरा फ्लाईओवर के पास कार पलटी
आवारा पशु से बचने में पलटी कार, बड़ा हादसा टला, 6 लोग सवार, सभी सुरक्षित

हांसी (सच कहूँ/मुकेश)। Hansi Road Accident: नेशनल हाईवे पर सैनीपुरा फ्लाईओवर के पास बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया, जब आवारा पशु को बचाने के प्रयास में एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार में सवार सभी 6 लोग सुरक्षित बच गए, हालांकि उन्हें हल्की चोटें आईं। जानकारी के अनुसार बास गांव निवासी सत्यवीर सिंह अपने परिवार के साथ धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने हिसार जा रहे थे। रास्ते में अचानक सड़क पर पशु आने से चालक संतुलन खो बैठा और कार पलट गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत घायलों को बाहर निकालकर हांसी के सामान्य अस्पताल पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन की गति कम होने के कारण बड़ा नुकसान टल गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि नेशनल हाईवे पर आवारा पशुओं की समस्या लगातार बनी हुई है, जिससे आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है। उन्होंने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है। Hansi News

यह भी पढ़ें:– HBSE Board News: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं हुई समाप्त, अंकन कार्य कल से शुरू