ransom - Sach Kahoon Hindi

बीस लाख रुपए फिरौती मांगने के आरोप में एक गिरफ्तार
फगवाड़ा (सच कहूँ न्यूज)। Phagwara News: पंजाब में गोराया पुलिस ने एक स्थानीय निवासी से व्हाट्सएप के जरिए 20 लाख रुपये की फिरौती मांगने के लिए लगातार धमकी भरे कॉल करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। फिल्लौर के पुलिस उपाधीक्षक भरत मसीह ने गुरुवार को बताया कि शिकायतकर्ता, हरमनजोत सिंह, जो गोराया के पास गांव जज्जा कलां का रहने वाला है, ने आरोप लगाया कि उसे 22 जनवरी, 2026 से उसके मोबाइल नंबर पर धमकी भरे फोन कॉल आ रहे थे। ये कॉल व्हाट्सएप के जरिए किए गए थे और कथित तौर पर 20 लाख रुपये की मांग की गई थी, साथ ही मांग पूरी न होने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गई थी।

डीएसपी ने बताया कि शिकायत के आधार पर, गोराया पुलिस ने नूरमहल के रहने वाले पारसजीत के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिसे इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। डीएसपी ने बताया कि एफआईआर में नूरमहल के रहने वाले प्रवासी भारतीय हेनरी का भी नाम है, जो फिलहाल दक्षिण अफ्रीका में रह रहा है, साथ ही एक अज्ञात व्यक्ति का भी नाम है।डीएसपी ने बताया कि शुरूआती जांच से पता चलता है कि आरोपी डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करके शिकायतकर्ता को डरा-धमकाकर पैसे वसूलने के लिए मिलकर काम कर रहे थे। विदेश में रहने वाले आरोपी और अज्ञात साथी की पहचान करने और उनकी भूमिका का पता लगाने के प्रयास जारी हैं। गोराया पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जबरन वसूली रैकेट में शामिल पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे की जांच की जा रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि इस मामले में शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। Phagwara News

यह भी पढ़ें:– Share Market News: शुरूआती कारोबार में लुढ़के शेयर बाजार

नरवाना में दिनदहाड़े फिरौती की धमकी: बदमाश ने दुकान पर चलाई गोली, 50 लाख रुपये मांगे; कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी घटना के बाद दुकानदार से मिले
नरवाना (सच कहूँ/राहुल)। Narwana News: शहर के मुख्य बाजार अपोलो चौक रेलवे रोड पर रविवार दोपहर करीब 12 बजे उस समय सनसनी फैल गई, जब एक बदमाश ने प्रतिष्ठित जैन की दुकान पर दिनदहाड़े गोली चला दी और 50 लाख रुपये की फिरौती की पर्ची थमाकर फरार हो गया। बदमाश बाइक पर सवार होकर दुकान से सटी गली के रास्ते भाग निकला। गोली दुकान के शीशे में लगी, जिससे कोई जनहानि तो नहीं हुई, लेकिन शहर में खौफ का माहौल पैदा हो गया।

घटना जैन की दुकान के मालिक नरेश जैन के साथ हुई। बदमाश ने उनके हाथ में पर्ची थमाई, जिसमें 50 लाख रुपये की फिरौती की मांग की गई थी। पर्ची में साफ धमकी लिखी थी कि तीन दिन के भीतर पैसे नहीं दिए गए तो अगली गोली छाती पर मारी जाएगी। बताया जा रहा है कि आरोपी शुक्रवार शाम को भी दुकान पर आया था, लेकिन तब उसने कुछ नहीं कहा। रविवार को मौका देखकर उसने वारदात को अंजाम दिया। बाइक बिना नंबर प्लेट की थी, जिससे बदमाश आसानी से फरार हो गया। Narwana News

सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस और सीआईए टीम नरवाना मौके पर पहुंची। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और पुलिस ने उन्हें कब्जे में ले लिया। पुलिस ने जांच तेज कर दी है और जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया है।

यह कोई पहली घटना नहीं है। करीब दो साल पहले भी नरेश जैन से लाखों रुपये की फिरौती मांगी जा चुकी है। लगातार दूसरी बार हुई इस वारदात से व्यापारियों में भारी रोष और भय का माहौल है। व्यापारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग उठाई है। दिनदहाड़े हुई इस फायरिंग और फिरौती की धमकी से पूरे शहर में खौफ का माहौल है। व्यापारी वर्ग में आक्रोश है और उन्होंने पुलिस प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों तक जल्द पहुंचा जाएगा।

घटना के बाद कैबिनेट मंत्री पहुंचे दुकानदार से मिलने | Narwana News

घटना की जानकारी मिलते ही नरवाना के विधायक एवं हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी दुकानदार नरेश जैन से मिलने पहुंचे। मंत्री ने पीड़ित परिवार का हालचाल जाना और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने पुलिस को जल्द से जल्द अपराधी को पकड़ने के निर्देश दिए है।

दुकानदार बोला 52 साल से कर रहा दुकान दूसरी बार मिली धमकी

मैं दुकान के अंदर वॉशरूम गया हुआ था। बाहर काउंटर पर आया तो बदमाश मेरा इंतजार कर रहा था। उसने मेरे हाथ में पर्ची दी। पर्ची खोली तो लिखा था – ‘अगर अपनी जिंदगी चाहता है तो 50 लाख दे। तीन दिन का समय है। इस बार सिर्फ गोली चली है, अगली बार छाती पर लगेगी।’

मेरी किसी से कोई रंजिश नहीं है। 52 साल से इसी शहर में व्यापार कर रहा हूं। दो साल पहले भी इसी तरह की धमकी मिली थी।आज बदमाश ने शीशे पर गोली मारी और बाइक से फरार हो गया। पूरा परिवार इस घटना से सहमा हुआ है।                                                                                 नरेश जैन, मालिक जैन की दुकान, नरवाना

किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा: कैबिनेट मंत्री

जैन साहब घबराने की जरूरत नहीं है। मैं खुद घटना के बाद आपसे मिलने आया हूं। हरियाणा पुलिस और सरकार आपके साथ है। किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। चाहे अपराधी कितना भी बड़ा क्यों न हो, उसका ठिकाना सिर्फ जेल होगा। प्रदेश में व्यापारियों और आम नागरिकों की सुरक्षा सर्वोपरि है। पुलिस को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और दुकानदार नरेश जैन को पूरी सुरक्षा मुहैया करवाई जाए। चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।

-कृष्ण कुमार बेदी, कैबिनेट मंत्री हरियाणा सरकार।

यह भी पढ़ें:– एसबीआई के कर्ज सोमवार से होंगे सस्ते

भिवानी पुलिस ने पकड़ा एक करोड़ फिरौती मांगने वाला आरोपी
आरोपी पर पहले भी 9 केस दर्ज, न्यायालय में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। Bhiwani News: भिवानी पुलिस ने दवा विक्रेता से एक करोड़ की फिरौती मांगने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। जो दिल्ली के कॉमेडियन मुनव्वर की हत्या की प्लानिंग में भी संलिप्त रहा है। वहीं पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ 9 केस दर्ज हैं। भिवानी के दिनोद गेट पुलिस चौकी इंचार्ज दशरथ ने बताया कि 13 नवंबर को कृष्णा कॉलोनी निवासी एक दवा विक्रेता ने पुलिस चौकी में आकर शिकायत दी थी। उसके पास विदेशी नंबर से कॉल आई थी।

जिसमें उससे एक करोड़ रुपए की फिरौती मांगी व जान से मारने की धमकी दी गई थी। जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी। जांच में साहिल कोकचा का नाम सामने आया था। जिसके बाद आरोपी साहिल कोकचा का नाम सामने आया था। इसके बाद आरोपी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। वहीं न्यायालय में आरोपी साहिल कोकचा को पेश करके 4 दिन के रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ की। जिसमें आरोपी ने अपने अन्य साथियों के नाम भी बताए। Bhiwani News

दिनोद गेट पुलिस चौकी इंचार्ज दशरथ सिंह ने कहा कि आरोपी साहिल कोकचा ने वर्ष 2024 में भी भिवानी के एक शराब व्यापारी को धमकी भरी कॉल की थी। रिमांड के दौरान यह कबूला है। वहीं आरोपी साहिल कोकचा पिछले दिनों दिल्ली के कॉमेडियन मुनव्वर की हत्या की प्लानिंग में भी संलिप्त था। दिल्ली स्पेशल स्टाफ के साथ आरोपी की मुठभेड़ हुई और दिल्ली स्पेशल स्टॉफ टीम ने गिरफ्तार किया था। पूर्व के आपराधिक रिकार्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ कुल 9 केस दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें:– विधायक खेल प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने किया प्रतिभाग

भिवानी में दो करोड़ की फिरौती मामला: सीआईए को बड़ी सफलता, एक और आरोपी काबू
ईंट भट्ठा संचालक व प्रोपटी कारोबारी से दो करोड़ की फिरौती मांगने के मामले का आरोपी गिरफ्तार

प्लाट पर कब्जे को लेकर विवाद के चलते मांगी थी दो करोड़ की फिरौती: डीएसपी महेश कुमार

भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। Bhiwani News: भिवानी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन ट्रेक डाउन के तहत संगीन अपराधों में शामिल अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में भिवानी सीआईए स्टाफ-2 को एक बड़ी सफलता मिली है। दो करोड़ रुपए की फिरौती मांगने के चर्चित मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जानकारी देते हुए भिवानी के डीएसपी महेश कुमार ने बताया कि थाना बहल क्षेत्र के एक ईंट भट्ठा संचालक एवं प्रॉपर्टी कारोबारी ने पुलिस में शिकायत दी थी कि 15 मार्च को उसके व्हाट्सएप पर एक विदेशी नंबर से कॉल आई। वापस कॉल ना करने पर आरोपी ने पीड़ित को वॉइस मैसेज भेजा, जिसमें दो करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई। फिरौती के रुपये ना देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई थी। उन्होंने बताया कि इस मामले में जांच के दौरान यह सामने आया कि विवाद बहल में स्थित 200 गज के एक प्लॉट पर कब्जे को लेकर था, जिसके चलते आरोपियों ने शिकायतकर्ता से भारी-भरकम फिरौती मांगी थी। डीएसपी ने बताया कि सीआईए स्टाफ-2 के उप निरीक्षक सुभाष व उनकी टीम ने निरंतर तकनीकी निगरानी और खुफिया जानकारी के आधार पर मामले में सक्रिय एक और आरोपी राजस्थान के चुरू जिला के भोजा निवासी लक्ष्मण को को धर दबोचा। Bhiwani News

डीएसपी महेश कुमार ने बताया कि पुलिस टीम इस मामले में 5 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी लक्ष्मण को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए। Bhiwani News

यह भी पढ़ें:– बाइक सवार पुलिसकर्मियों को पटाखा बुलेट से मारी टक्कर, गम्भीर

Powercom: पावरकॉम के दो अधिकारी किडनैप, फर्जी एसटीएफ अफसर बनकर 7.20 लाख रुपये की फिरौती वसूली
48 घंटे में दाखां पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, दो फरार

मुल्लांपुर दाखां (सच कहूँ/सुरिंदर शर्मा)। Mullanpur Dakha News: लुधियाना जिले के दाखां कस्बे में पीएसपीसीएल के दो अधिकारियों को बंधक बनाकर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने खुद को एसटीएफ और विजिलेंस अधिकारी बताकर अधिकारियों को डराया और जान से मारने की धमकी देकर 7.20 लाख रुपये की जबरन वसूली की। दाखां पुलिस ने 48 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य अभी फरार हैं।

15 अक्टूबर को एसडीओ जसकिरनप्रीत सिंह ने पुलिस को सूचना दी कि कुछ लोग फैक्ट्री के लिए बिजली कनेक्शन लेने के बहाने जेई परमिंदर सिंह के आसपास मंडरा रहे थे। 13 अक्टूबर को राजवीर नामक व्यक्ति ने कनेक्शन संबंधी जानकारी ली। उसी दिन दोपहर में एक्सईएन रवि कुमार चोपड़ा के सरकारी मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल आई, जिसमें उन्हें बाहर बुलाया गया। जब वे कार्यालय पहुंचे तो एक्सईएन मौजूद नहीं थे, लेकिन दो अज्ञात व्यक्ति वहां बैठे थे। उनमें से एक ने खुद को एसटीएफ इंस्पेक्टर गगन बताया और विजिलेंस रेड का हवाला देकर उन्हें डराया।

आरोपियों ने एसडीओ और जेई को कमरे में बंद कर धमकाया कि एक्सईएन ने दो लाख की रिश्वत मांगी है, जिसमें एक लाख एसडीओ को देना है। उन्होंने कहा कि उनके पास पुख्ता सबूत हैं और विभाग से सस्पेंड करवा देंगे। इसके बाद दोनों अधिकारियों को कार में बंधक बनाकर लुधियाना ले जाया गया और जान से मारने की धमकी देकर परिजनों से संपर्क करवा कर 7.20 लाख रुपये की जबरन वसूली की गई। आरोपी पाम कोर्ट होटल के पास कार में बैठकर फरार हो गए।

डीएसपी वरिंदर सिंह खोसा ने बताया कि एसएचओ हमराज सिंह की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में राजवीर उर्फ अमन राजपूत (असली नाम अमनदीप सिंह, निवासी फ्लैट नंबर 01, रंजीत नगर, पटियाला) और विनय अरोड़ा (पुत्र सुरिंदर अरोड़ा, निवासी किला चौक, पटियाला) शामिल हैं। अन्य दो आरोपी गगनदीप उर्फ गुरविंदर गिल (पुत्र सिकंदर सिंह, निवासी झिल्ल, थाना त्रिपड़ी, पटियाला) और ब्रह्मप्रीत सिंह (पुत्र गुरिंदर सिंह, निवासी मकान नंबर 30/189, सफाबादी गेट, पटियाला) की पहचान हो चुकी है।

बरामद हुई गाड़ियाँ, मोबाइल फोन और मीडिया कार्ड | Mullanpur Dakha News

गिरफ्तार आरोपियों से दो इनोवा गाड़ियाँ, दो मोबाइल फोन और दो मीडिया कार्ड बरामद किए गए हैं। अमनदीप सिंह और विनय अरोड़ा अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ थाना दाखा में मामला दर्ज किया है। पीएसपीसीएल दाखा के एक्सईएन रवि कुमार चोपड़ा ने पत्रकार से बातचीत में कहा कि जिला जगराओं के एसएसपी डॉ. अंकुर गुप्ता और सब-डिवीजन दाखा के डीएसपी वरिंदर सिंह खोसा सहित पूरी पुलिस टीम बधाई की पात्र है, जिन्होंने 48 घंटे में केस को ट्रेस कर आरोपियों को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें:– राजनाथ और योगी ने ब्रह्मोस मिसाइलों की पहली खेप को दिखाई हरी झंडी

Bhiwani Ransom Case: हलवाई से फिरौती मांगने मामले में भिवानी पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार
2 नाबालिक लिए पुलिस अभिरक्षा में

भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। Bhiwani Crime News: भिवानी पुलिस ने पतराम गेट पर हलवाई को धमकी देने वाले एक आरोपी युवक को गिरफ्तार व 2 नाबालिक पुलिस अभिरक्षा में लेने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने मात्र 12 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार भिवानी की दिनोद गेट पुलिस चौकी में विजय कुमार ने एक लिखित शिकायत चौकी मे दी कि उसके मोबाईल नंबर पर एक अज्ञात कॉलर द्वारा कॉल करके एक लाख रुपये की फिरौती मांगी गई तथा फिरोती ना देने पर जान से मारने की धमकी दी हैं।

भिवानी के डीएसपी महेश कुमार ने बताया कि शिकायत प्राप्त होते ही मुकदमा थाना शहर भिवानी में दर्ज किया गया आरोपी की धर पकड़ के लिए थाना शहर भिवानी ने तीन टीमों का गठन किया गया। जिसमें एक टीम साईबर सहायता के लिए दुसरी टीम आरोपी की तलाश के लिए व तीसरी टीम इनपुट प्राप्त करने के लिए लगाई गई सयुक्त प्रयास करते हुए फिरौती मांगने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तारी करने में वारदात के 12 घंटे के अन्दर थाना शहर भिवानी की टीम को सफलता प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियो में दो नाबालिक हैं।

आरोपियो से उनके मोबाईल फोन बरामद किए गए हैं। आरोपी ढाणा रोड़ भिवानी के रहने वाले हैं। जिन्होने रात करीब 9 बजे दुकान पर रैकीकर दुकान के बोर्ड से मुदई विजय का मोबाईल नम्बर लिया था। ओर इस घटना को अंजाम दिया था इस मामले में डीएसपी ने विस्तार से जानकारी दी है वीडियो में एक आरोपी को दिखाया गया क्योंकि दो आरोपी नाबालिक है इसलिए उनको वीडियो में दिखाया नहीं गया है। Bhiwani News

यह भी पढ़ें:– UP Railway News: खुशखबरी, यूपी के 200 से अधिक गांवों से होकर गुजरेगी ये नई रेलवे लाइन, कीमतों में आएगा उछाल

पुलिसकर्मी बताकर फिरौती मांगने के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद (सच कहूँ/सागर दहिया)। Faridabad News: फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी कड़ी में अपराध शाखा बार्डर की टीम ने अपहरण कर फिरौती मांगने के मामले में 2 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने आप को पुलिसकर्मी बता रहे थे। Faridabad News

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि ज्ञानचंद वासी धीरज नगर ने थाना पल्ला में दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसका छोटा भाई पिंटू उसके साथ रहता है। वह किसी काम से शहर से बाहर गया हुआ था। 16 अगस्त को शाम के समय जब पिंटू के पास कॉल किया तो उसने कॉल नही उठाया। बार बार कॉल करने के बाद एक व्यक्ति ने कॉल उठाया और बोला कि वह पुलिस कांस्टेबल बोल रहा है। उसके भाई को अवैध कट्टा के केस में बंद करेंगे, भाई को छुडवाना है तो 8000 रुपये लेकर नया पुल सरस्वती कॉलोनी के पास आ जाओ। जिस शिकायत पर थाना पल्ला में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। Faridabad News

उन्होंने आगे बताया कि मामलें की गंभीरता के मध्यनजर अपराध शाखा बार्डर को त्वरित कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया। जिसपर अपराध शाखा बार्डर की टीम ने राजेश(25) वासी सरस्वती कालोनी फरीदाबाद व दीपक(29) वासी जिला फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि 16 अगस्त को पिंटू अपने गांव बिहार से फरीदाबाद आया था तथा जब वह बाईपास रोड नया पुल सेक्टर 37 पर आॅटो से उतरा तो आरोपी राजेश व दीपक ने उसका अपहरण कर लिया। उसको मोटरसाईकिल पर बैठाकर राजेश के मकान सरस्वती कालोनी पर ले गये। जहॉ उसे एक कमरे में बंद कर दिया। अपने आपको पुलिस कर्मचारी बतलाकर फिरौती के लिए शिकायतकर्ता के पास फोन कर दिया। दोनों आरोपी नशा करने के आदी है। अधिक पूछताछ के लिए दोनों आरोपियों को 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। Faridabad News

यह भी पढ़ें:– Yamuna River: यमुना नदी के उफान पर आने से कलेसर रेंज के प्रोटेक्टड फारेस्ट मांडेवाला में 10 एकड़ से अधिक जंगल पानी में बह गया

डॉक्टरों से फिरौती मांगने वाला बदमाश फिल्मी स्टाइल में रेलवे ओवरब्रिज के ऊपर से कुदा
जींद (सच कहूँ/गुलशन चावला)। Jind News: जींद में 2 डाकटरो से फिरौती मामले में वांछित अंकित पुत्र नरेंद्र वासी थुआ को नरवाना सीआईए पुलिस ने पकड़ लिया। डीएसपी कमलदीप राणा ने बताया कि नरवाना सीआईए इंचार्ज सुखदेव सिंह व सिविल लाइन पुलिस के एसएचओ को मुखबरी मिली कि जींद में डॉक्टरों से फोन पर फिरौती मांगने वाला बदमाश अंकित मोहल्ल खेड़ा ओवर ब्रिज नरवाना के पास खड़ा है, जब पुलिस ने आरोपी को दोनो तरफ से घेर लिया तो बदमाश अंकित पुल के ऊपर से कूद गया जिस के कारण पैर में फ्रैक्चर हो गया है उसे इलाज के लिए नागरिक अस्पताल नरवाना में लाया गया बाद में जींद के लिए रैफर किया गया है। आरोपी पर पहले भी 4 मामले दर्ज है। Jind News

यह भी पढ़ें:– UP Railway News: बिजनौर से मेरठ ट्रेन चलने का रास्ता हुआ साफ, इन शहरों से होकर गुजरेगी ये रेलवे लाइन…

मिठाई की दुकान पर फिरौती के लिए फायरिंग करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार
कैथल (सच कहूँ न्यूज)। Kaithal News: पूंडरी में फिरौती के लिए एक दुकान पर फायरिंग करने के मामले में वांछित आरोपी गांव पाई निवासी नवीन तथा साहिल व बहादुरगढ़ जिला झज्जर निवासी दीपक उर्फ टोनी को काबू कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक राजेश कालिया ने बताया कि 26 फरवरी को पूंडरी स्थित एक मिठाई दुकान के मालिक पर एक बाइक पर सवार अज्ञात युवकों द्वारा फिरौती की मांग करते हुए फायरिंग की थी। मामले में वांछित एक अन्य आरोपी जगाधरी निवासी अक्षित को काबू करके पुलिस रिमांड पर लिया गया था। Kaithal News

मामले की आगामी जांच में सामने आया कि आरोपी नवीन फायरिंग करने की वारदात में शामिल था। आरोपी साहिल वारदातों को अंजाम देने के लिए लिए क्षेत्र की रैकी करता था तथा आरोपी दीपक अन्य आरोपियों को हथियार उपलब्ध करवाने, फरारी कटवाने तथा अन्य सहायता प्रदान करता था। सभी आरोपी वीरवार को अदालत में पेश किए गए, जहां से आरोपी अक्षित को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया जबकि शेष तीनों आरोपियों का 5 दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया। Kaithal News

यह भी पढ़ें:– Shambhu Border: 403 दिनों के इंतजार के बाद मिली राहत, वाहनों की आवाजाही बहाल

फिरौती के लिए फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार, एक आरोपी की पहले पुलिस मुठभेड़ में हो चुकी मौत
कैथल (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। Kaithal News: जिले के पुंडरी क्षेत्र में फिरौती के लिए एक दुकान पर फायरिंग करने के मामले में स्पेशल डिटेक्टिव युनिट द्वारा एक आरोपी को काबू किया गया। मामले में वांछित एक अन्य आरोपी की पहले ही पुलिस मुठभेड़ में मौत हो चुकी है। पुलिस अधीक्षक राजेश कालिया ने बताया कि 26 फरवरी को पूंडरी स्थित एक मिठाई दुकान के मालिक पर एक बाइक पर सवार अज्ञात युवकों द्वारा फिरौती की मांग के एवज में फायरिंग की गई थी। जिस बारे थाना पूंडरी में मामला दर्ज है। Kaithal News

मामले में वांछित आरोपी गांव छुड़ानी जिला झज्जर निवासी अनूप उर्फ आशीष उर्फ फैजल के राजौंद क्षेत्र में होने की सुचना मिली। पुलिस टीमों द्वारा राजौंद क्षेत्र में उसे खोजकर सरेंडर करने का मौका दिया गया। लेकिन आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी अनूप की मौत हो गई। मामले की आगामी जांच करते हुए टीम द्वारा मामले में वांछित आरोपी जगाधरी यमुनानगर निवासी अक्षित को करनाल से काबू कर लिया। आरोपी अक्षित अन्य आरोपियों के साथ फायरिंग करने में शामिल था। आरोपी का सोमवार को व्यापक पूछताछ के लिए न्यायालय से 5 दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। Kaithal News

यह भी पढ़ें:– Khizrabad: राजेश सपरा सर्वसम्मति से लगातार तीसरी बार भाजपा के जिला अध्यक्ष बने

30 लाख रुपये की फिरौती मांगने के आरोप में कारोबारी गिरफ्तार
लुधियाना (सच कहूँ/जसवीर सिंह गहल)। Ludhiana News: महानगर लुधियाना की पुलिस ने कारोबारी राजीव राजा को फिरौती मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। राजा को अदालत में पेश कर पुलिस ने दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व जिला युवा प्रधान कारोबारी राजीव राजा को पुलिस ने एक व्यापारी से 30 लाख रूपये की फिरौती मांगने के आरोप में काबू किया है। उक्त की गिरफ्तारी की पुष्टि करते एडीसीपी अमनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि शहर के एक कारोबारी से फिरौती मांगी गई थी, जिसमें पुलिस ने पहले ही तीन लोगों को काबू किया है, जिनसे की गई पूछताछ के बाद पुलिस ने राजीव राजा को गिरफ्तार किया है। Ludhiana News

जिसका पुलिस को अदालत से दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल हुआ है। जबकि उन्होंने 5 दिन का रिमांड मांगा था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने रोहन नामक व्यक्ति के अलावा राजीव राजा के दा और साथियों को मामले में काबू किया है। विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय महानगर के निवासी व्यापारी रवीश गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत पर दर्ज किए मामले में राजा को गिरफ्तार किया गया है, जिसके बयानों मुताबिक उसे एक अंतरराष्टÑीय नम्बर से कॉल व मैसेज आ रहे हैं, जिसमें उससे 30 लाख की फिरौती मांगी जा रही है। Ludhiana News

वहीं राजीव राजा के भाई विशाल ने बताया कि उनके भाई के साथ सरेआम धक्का हुआ है, जिसके खिलाफ पुलिस के पास कोई सबूत नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस फिरौती के मामले में राजा को गिरफ्तार किया है, उससे उनका कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि उक्त कार्रवाई राजनीतिक दवाब के तहत की जा रही है, जिसमें राजीव राजा उनसे पहले काबू किए किसी भी व्यक्ति को जानते तक नहीं। उन्होंंने बताया कि राजा को सुनेत गांव से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मौके पुलिस के पास राजा की गिरफ्तारी का कोई वारंट नहीं था। Ludhiana News

यह भी पढ़ें:– PRTC New Buses: अब सफर होगा आसान, पीआरटीसी के बेड़े में शामिल हुई आठ नई बसें

फिरौती गैंग गिरोह के 3 सदस्य काबू, एक दसी पिस्तौल व 2 कारतूस बरामद
2 आरोपी भेजे जेल, एक आरोपी 3 दिन के पुलिस रिमांड पर | Kaithal News

कैथल (सच कहूँ/कुलदीप)। Kaithal News: जिला पुलिस द्वारा विदेश में बैठ कर फिरौती गैंग चलाने वाले गिरोह के 3 सदस्य काबू कर लिए गए। जिनके कब्जे से एक देसी पिस्तौल व 2 कारतूस बरामद हुए है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मोनु गुर्जर निवासी छप्रिया जिला करनाल तथा प्रवीण निवासी नैना विदेश में बैठ कर विभिन्न जगहों पर फिरौती की मांग करते है तथा ना देने की एवज में फायरिंग करवा देते है। Kaithal News

जिन्होंने फिरौती की मांग करने के लिए विभिन्न युवकों को अपनी गैंग में शामिल कर रखा है। पुलिस को गुप्त जानकारी मिली कि इस गैंग का सदस्य सिसला निवासी जीतू इस समय गैंग के अन्य सदस्यों के पास देसी पिस्तौल भिजवाने के लिए मूंदड़ी नहर पुल के पास खड़ा है। पुलिस ने दबिश देकर संदिग्ध सिसला निवासी जीतू उपरोक्त को काबू कर लिया गया। जांच दौरान आरोपी के कब्जे से .32 बोर का एक अवैध देसी पिस्तौल तथा 2 कारतुस बरामद हुए।

आरोपी के खिलाफ थाना पूंडरी में मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी जीतू से पूछताछ उपरांत उनके गिरोह में शामिल आरोपी कठवाड़ निवासी गुरुनाथ तथा रसूलपुर निवासी शिवकुमार को भी काबू कर लिया गया। सभी आरोपी मंगलवार को अदालत में पेश किए गए, जहां से आरोपी गुरुनाथ का व्यापक पूछताछ के लिए अदालत से 3 दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया तथा शेष दोनों आरोपियों को अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। Kaithal News

यह भी पढ़ें:– मकर संक्रांति पर यमुना में लगाई आस्था की डुबकी