Pragya Thakur - Sach Kahoon Hindi

विवादित बयान पर लोकसभा में प्रज्ञा ने दी सफाई, कहा किसी को ठेस पहुंची तो मांगती हूं माफी
नई दिल्‍ली (एजेंसी)। भोपाल से भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को अपनी सफाई पेश की। उन्‍होंने कहा, ‘मेरे बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया। लेकिन यदि किसी को ठेस पहुंची तो माफी मांगती हूं।’ साथ ही उन्‍होंने नाम लिए बगैर राहुल गांधी पर हमला किया। उन्‍होंने कहा सदन के एक सदस्‍य ने मुझे आतंकी कहा जबकि मुझ पर अभी कोई आरोप साबित नहीं हुआ है। बिना आरोप आतंकी कहना गैर कानूनी है। मुझे शारीरिक और मानसिक तौर प्रताडि़त किया गया। मेरे सम्‍मान पर हमला कर अपमानित किया गया। बता दें कि प्रज्ञा ने आज भाजपा के कार्यकारी अध्‍यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। दूसरी ओर कांग्रेस के एक विधायक ने साध्‍वी प्रज्ञा के इस विवादित बयान पर क्रोध प्रकट करते हुए उन्‍हें जलाने की धमकी तक दे डाली है। .

संसद में नाथूराम गोडसे को कहा था देशभक्त

गुरुवार को संसद में नाथूराम गोडसे को देशभक्त कहने के बाद प्रज्ञा सिंह ठाकुर पर उनकी अपनी पार्टी भाजपा ने उनसे किनारा कर लिया। संसद में गोडसे को देशभक्‍त बताए जाने वाले बयान पर प्रज्ञा के खिलाफ सरकार ने कड़ी कार्रवाई की संसदीय दल की बैठक में भाग लेने पर रोक लगाने के साथ ही रक्षा मंत्रालय की सलाहकार समिति से भी प्रज्ञा को बाहर कर दिया।प्रज्ञा ठाकुर ने पहले ही सफाई देते हुए बताया कि उन्‍होंने गोडसे के लिए कुछ नहीं कहा। उन्होंने कहा, ‘मैंने ए. राजा को तब टोका जब उन्होंने उधम सिंह का नाम लिया। उसके बाद स्पीकर ने मुझे बैठने के लिए कहा और मैं बैठ गई।’

विवादित बयानों के कारण लगातार सुर्खियों में रहने वाली प्रज्ञा ठाकुर के कारण पार्टी नेतृत्‍व को कई बार शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा है। जब पार्टी ने प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई की तब उन्‍होंने अपनी प्रतिक्रिया एक ट्वीट के जरिए दिया। ट्वीट में उन्‍होंने लिखा, ‘कभी कभी झूठों का बवंडर इतना घना होता है कि दिन में रात जैसा अंधकार छा जाता है। लेकिन सूर्य अपनी चमक नहीं खोता। लोगों को भी इसी तरह गलतफहमी में नहीं पड़ना चाहिए।’

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।

गोडसे बयान पर सख्ती: प्रज्ञा ठाकुर अब शीतकालीन सत्र में नहीं ले पाएंगी हिस्सा
प्रज्ञा ठाकुर ने  लोकसभा में नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया था

नई दिल्ली(एजेंसी)। भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर के लोकसभा में नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने पर विवाद पैदा हो गया है। विपक्षी नेताओं ने उनकी जमकर आलोचना की है। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी गुरुवार को उनके बयान को निंदनीय बताया। नड्डा ने कहा, “भाजपा कभी ऐसे बयानों का समर्थन नहीं करती। हम ऐसी विचारधारा का भी समर्थन नहीं करते। हमने फैसला किया है कि उन्हें रक्षा मामलों की संसदीय समिति से हटाया जाएगा। इस सत्र में उन्हें संसदीय दल की बैठक में शामिल नहीं होने दिया जाएगा। हम इस बारे में बहुत स्पष्ट हैं।”

देश प्रज्ञा को कभी माफ नहीं करेगा: कमलनाथ

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बुधवार को प्रज्ञा ठाकुर के बयान को लेकर आपत्ति जताई और कहा कि उनकी पार्टी को इस तरह के बयान को लेकर कार्रवाई करनी चाहिए। कमलनाथ ने ट्वीट किया, “भाजपा को इस मुद्दे पर अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी को प्रज्ञा के इस तरह के बयान दोहराने के लिए फिर से माफ नहीं करना चाहिए।” उन्होंने कहा कि पूरा देश उन्हें कभी माफ नहीं करेगा। पूरा देश भाजपा से यह जानना चाहता है कि वह गांधी जी के साथ है या गोडसे के साथ? उन्हें इस पर स्पष्टीकरण देना चाहिए। यदि वे गांधी जी के साथ हैं तो उन्हें प्रज्ञा के खिलाफ तत्काल कदम उठाने चाहिए।

प्रज्ञा को पार्टी से निष्कासित किया जाए: त्यागी

जदयू नेता केसी त्यागी ने कहा, “प्रज्ञा ठाकुर ने खुलेआम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अवहेलना की है और उन्हें पार्टी से निष्कासित किया जाना चाहिए। पूरा विश्व महात्मा गांधी का 150वां जयंती वर्ष मना रहा है। मोदी खुद इसे प्रोत्साहित कर रहे हैं। भाजपा सांसद द्वारा की गई इस प्रकार की टिप्पणी आपत्तिजनक है। मामले को एथिक्स कमेटी को भेजना चाहिए और उनकी सदस्यता तत्काल खत्म की जानी चाहिए।”

प्रज्ञा का बयान निंदनीय: ए. राजा

द्रमुक सांसद ए राजा ने बुधवार को कहा कि प्रज्ञा का नाथूराम गोडसे को राष्ट्रवादी बताना निंदनीय है। ए राजा बुधवार को स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (संशोधन) बिल, 2019 पर चर्चा पर बोल रहे थे तो उन्होंने उधम सिंह और नाथूराम गोडसे का उदाहरण लिया। उन्होंने कहा, “जब मैंने नाथूराम गोडसे को महात्मा गांधी का हत्यारा बताया तो प्रज्ञा खड़ी हो गईं और बोलीं कि वह देशभक्त था। यह दुखद है।” इसके बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने प्रज्ञा के इस बयान को हटाने का आदेश दिया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।