Second Test against England - Sach Kahoon Hindi

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट, पहला दिन
लाथम का नाबाद शतक, न्यूजीलैंड 173/3

हैमिल्टन (एजेंसी)। टॉम लाथम की नाबाद 101 रन की शतकीय पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन यहां शुक्रवार को बारिश के कारण दिन का खेल निर्धारित समय से पहले समाप्त होने तक तीन विकेट के नुकसान पर 173 रन बना लिए। इंग्लैंड ने यहां सिडान पार्क में खेले जा रहे मैच में टॉस जीतने के बाद पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया।

मेज़बान न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही और उसने अपने दो अह्म विकेट मात्र 39 रन जोड़कर गंवा दिए। लेकिन फिर तीसरे विकेट के लिए लाथम और रॉस टेलर ने 116 रन की साझेदारी कर स्थिति संभाली और 54.3 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए। लाथम का पिछले 12 महीने में यह पांचवां शतक है, उन्होंने चाय से पहले आखिरी ओवर में अपना शतक पूरा किया। लाथम ने 164 गेंदों में 15 चौके लगाकर 101 रन बनाए और स्टम्प्स के समय नाबाद लौटे। यह उनका 11वां टेस्ट शतक भी है। टेलर ने 100 गेंदों में आठ चौके लगाकर 53 रन का योगदान दिया। मैच की शुरुआत में ही ओपनर जीत रावल 21 गेंदों में पांच रन बनाकर स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद पर जो रुट को कैच दे बैठे।

न्यूजीलैंड ने अपना पहला विकेट सातवें ओवर की पहली गेंद पर मात्र 16 रन जोड़कर गंवाया जबकि दूसरा विकेट कप्तान केन विलियम्सन के रुप में 39 के स्कोर पर गिरा, उन्होंने 20 गेंदों में मात्र चार रन बनाए। कीवी कप्तान को क्रिस वोक्स ने रुट के हाथों कैच कराया। टेलर ने फिर लाथम के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 116 रन की साझेदारी कर टीम को 155 तक पहुंचाया। लेकिन वोक्स ने उन्हें भी रुट के हाथों कैच कराकर न्यूजीलैंड का तीसरा विकेट निकाल दिया।

लाथम 101 और हैनरी निकोल्स पांच रन बनाकर नाबाद हैं।

इंग्लैंड ने पिछले मैच की टीम में बदलाव कर जैक लीच की जगह वोक्स को इस मैच में उतारा जिन्होंने पहले ही दिन टीम को 41 रन पर दो विकेट दिला दिए।

ब्रॉड को 33 रन पर एक विकेट हाथ लगा। वहीं मैच के तीनों कैच रुट ने लपके।

मैच में चायकाल के बाद केवल तीन ही गेंदें खेली जा सकीं की बारिश आने के कारण फिर अंपायरों ने फाइनल सत्र को रोक स्टम्प्स की घोषणा कर दी।

मैच के दूसरे दिन खेल को जल्द शुरु किया जाएगा ताकि पहले दिन के नुकसान की भरपाई की जा सके।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।