Opened Fire - Sach Kahoon Hindi

मोगा : गाना बंद करने पर दूल्हे के दोस्तों ने चलाई गोलियां, डीजे संचालक की मौत
शराब के नशे में धुत थे गोलियां चलाने वाले युवक, परिवार एक घंटे तक शव नहीं उठाने पर अड़ा रहा | Crime

पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया, तीन गिरफ्तार

नाच रहे युवकों ने पहले युवक को मारे थे थप्पड़, फिर दी गोलियां चलाने की धमकियां

मोगा/धर्मकोट (सच कहूँ न्यूज)। मोगा में शनिवार रात को एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। दरअसल, विवाद शादी समारोह में डीजे वाले के द्वारा गाने बंद कर देने के बाद शुरू हुआ, जिसके बाद शराब के नशे में दूल्हे के दोस्तों और रिश्तेदारों ने डीजे वाले को पीट दिया। (Crime) इन लोगों ने गुंडागर्दी को दिखाते हुए लगभग 150 हवाई फायर भी किए और इन्हीं में से एक गोली डीजे वाले को लग गई। इतना ही नहीं, आरोप यह भी है कि इन लोगों ने एक घंटे तक शव को भी नहीं उठाने दिया। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए तीन को गिरफ्तार भी कर लिया है। इसके अलावा खास बात यह रही कि शादी का खाना भी गरीबों में बांटना पड़ा।

यहां से छिड़ा विवाद

कस्बा कोट ईसे खां के चीमा रोड़ निवासी गुरसेवक सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि शनिवार रात को गांव मस्तेवाला में मेजर सिंह के बेटे निरवैर सिंह की शादी के चलते जागो व डीजे का प्रोग्राम बुक था। वह अपने चचेरे भाइयों जसविंदर सिंह, कर्ण सिंह उर्फ गोरा के साथ वहां गया था। रात 10 बजने के बाद उसने सरकारी आदेश अनुसार डीजे नहीं बजा सकने की बात कही तो नशे की हालत में हालत में नाच रहे युवकों ने उसे थप्पड़ मारे। साथ ही गोली मार देने की धमकी देते हुए जबरन डीजे बजवा पंजाबी गानों पर 10-15 लोग हवाई फायर करने लगे। इन लोगों ने करीब 150 फायर किए।

जश्न में खलल: नहीं हुआ समझौता, भागे बाराती | Crime

दूल्हे के रिश्तेदार सुखदीप सिंह निवासी धर्म सिंह वाला ने भी दोनाली से एक गोली कर्ण सिंह की छाती पर जा लगी। इस वजह से उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। अब गोलियों का शोर तो थम गया था, मगर नया पंगा शुरू हो गया। आरोपी पक्ष के लोग मामले की रफा-दफा करने के लिए 5 लाख रुपए देने की बात कर रहे थे, वहीं दूसरे तरीके से भी दबाव बना रहे थे, जिन्होंने एक घंटे तक बरामदे में पड़े कर्ण के शव को नहीं उठाने दिया। आखिर समझौते की बात सिरे नहीं चढ़ते देख वो लोग मौके से भाग खड़े हुए।

पुलिस ने की यह कार्रवाई

जानकारी मिलते ही एसएसपी अमरजीत सिंह बाजवा, एसपीडी हरिंद्रपाल सिंह परमार व अन्य पहुंचे।

सुखचैन सिंह नामक युवक को असलहे के साथ पकड़ लिया और कई हथियारों को कब्जे में ले लिया।

पुलिस ने गुरसेवक सिंह के बयान पर सुखदीप सिंह निवासी धर्म सिंह वाला, मेजर सिंह निवासी मस्तेवाला,

शरणप्रीत निवासी सैदशाह वाला, जगरूप निवासी अमरगढ़ बाणियां व सुखचैन निवासी

गांव मस्तेवाला के खिलाफ धारा हत्या, दहशत फैलाने, धमकाने, असला एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

दूल्हे के पिता मेजर सिंह को केस में नामजद किया गया और उसे उसके भाई व सुखचैन सिंह के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।