Farmers Protest - Sach Kahoon Hindi

Bathinda News: बठिंडा में पुलिस-किसानों के बीच पथराव, पुलिस ने बरसाए आंसू गैस के गोले, कई गिरफ्तार
बठिंडा/मानसा (सच कहूँ/सुखजीत मान)। Mansa News: जेल में बंद दो किसानों की रिहाई की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे किसानों को बठिंडा पहुंचने से रोकने के लिए पुलिस ने बुधवार को जिलेभर में रास्ते बंद कर दिए। कई स्थानों पर शाम तक सड़कों पर पुलिस के नाके लगे रहे। स्थिति तब बिगड़ गई जब गांव जिओंद की चौपाल में एकत्र किसानों को हटाने गई पुलिस का सामना किसानों से हुआ। किसानों के न हटने पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। इस कार्रवाई में एक किसान का हाथ गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आंसू गैस के गोले ही नहीं, बल्कि किसानों पर ईंट-पत्थर भी फेंके। बचाव में किसानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। Bathinda News

जानकारी के अनुसार, भारतीय किसान यूनियन (एकता उगराहां) की अगुवाई में किसानों को बठिंडा डीसी दफ्तर के बाहर धरना देना था। लेकिन पुलिस ने बठिंडा जाने वाले सभी रास्तों को छावनी में बदल दिया। गांव जिओंद और मानसा के गांव भैणीबाघा में किसानों को पुलिस ने घेर लिया। करीब 10-11 महीने पहले गांव चाऊंके स्थित आदर्श स्कूल के शिक्षकों और प्रबंधन के बीच विवाद हुआ था। उस समय किसानों के समर्थन में भाकियू (एकता उगराहां) भी आई थी।

विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कुछ किसानों को गिरफ्तार किया था, जिनमें से बलदेव सिंह निवासी चाऊंके और शगनदीप सिंह निवासी जिओंद अब तक जेल में हैं। इन्हीं की रिहाई की मांग को लेकर किसान संघर्ष कर रहे हैं। भाकियू (एकता उगराहां) के प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने देर शाम बताया कि जिन दो किसानों की रिहाई के लिए प्रदर्शन किया जा रहा था, उनकी जमानत मंजूर हो गई है। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद धरने जारी रहेंगे, क्योंकि आज जिन किसानों को गिरफ्तार किया गया है, उन्हें भी संघर्ष के जरिए छुड़वाया जाएगा।

पुलिस ने किया अत्याचार: शिंगारा मान

किसान नेता शिंगारा सिंह मान ने कहा कि वे चौपाल में शांतिपूर्वक बैठे थे, लेकिन पुलिस ने घरों तक में घुसकर लोगों पर अत्याचार किया। इससे साफ होता है कि सरकार आम जनता नहीं, बल्कि कॉपोर्रेट हितों को प्राथमिकता देती है। उन्होंने लोगों से लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।

स्थिति नियंत्रण के लिए किया पथराव | Bathinda News

एसएसपी बठिंडा डॉ. ज्योति यादव ने कहा कि पुलिस का काम कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। किसानों ने पुलिस पर पथराव किया, जिसे नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस का प्रयोग करना पड़ा। उन्होंने दावा किया कि स्थिति नियंत्रण में रही।

यह भी पढ़ें:– घर में घुसकर युवक की गोली मारकर हत्या, रिश्तेदार गिरफ्तार

Kisan Andolan Ends: किसानों का नागौर आंदोलन समाप्त, प्रशासन से हुआ ये समझौता!
Kisan Andolan Ends: जयपुर। राजस्थान में नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल (MP Hanuman Beniwal) के नेतृत्व में प्रस्तावित किसान आंदोलन बुधवार तड़के उस समय थम गया, जब जिला प्रशासन के साथ देर रात चली वार्ता के बाद लिखित सहमति बन गई। सहमति बनने के साथ ही जयपुर की ओर बढ़ रहा किसानों का काफिला रोक दिया गया और आंदोलन समाप्त करने की घोषणा कर दी गई। Nagaur News

सांसद हनुमान बेनीवाल ने मंगलवार को किसानों से जुड़ी छह प्रमुख मांगों को लेकर नागौर से जयपुर तक मार्च का आह्वान किया था। इन मांगों में अवैध रेत खनन पर कठोर कार्रवाई, किसानों को मुआवजा, लंबित फसल बीमा दावों का निपटारा और भूमि अधिग्रहण से जुड़े मुद्दे शामिल थे। किसानों और समर्थकों का लगभग दो हजार वाहनों का काफिला जयपुर की ओर रवाना हुआ था।

रात भर चले घटनाक्रम के बाद बुधवार सुबह करीब पांच बजे जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित, पुलिस अधीक्षक मृदुल कछवाहा और रियांबड़ी के उपखंड अधिकारी सूर्यकांत के साथ बेनीवाल की वार्ता निर्णायक साबित हुई। बैठक के उपरांत बेनीवाल ने बताया कि प्रशासन ने सभी प्रमुख मांगों पर सहमति जता दी है, जिसके बाद आंदोलन वापस ले लिया गया। Nagaur News

तय किए गए सभी कार्य आगामी दो से तीन दिनों में पूरे कर लिए जाएंगे

मीडिया से बातचीत में बेनीवाल ने कहा कि अवैध रेत खनन की जांच के लिए एक दिन के भीतर सर्वे टीमें गठित की जाएंगी और तय किए गए सभी कार्य आगामी दो से तीन दिनों में पूरे कर लिए जाएंगे। समझौते में रिया क्षेत्र में सर्वे कराना, संबंधित एसडीएम और खनन विभाग के अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई, लंबित फसल बीमा प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण तथा रेलवे द्वारा अधिग्रहित भूमि का मुआवजा देना शामिल है।

इससे पहले मंगलवार शाम काफिला नागौर से रवाना होकर रात करीब साढ़े नौ बजे जिले के अंतिम गांव बारी घाटी के पास टोल प्लाजा पर रुका था। देर रात अजमेर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राजेंद्र सिंह सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और वार्ता का दौर चला। प्रारंभिक बातचीत में सहमति न बनने के कारण स्थिति तनावपूर्ण रही। प्रशासन ने पादु कलां क्षेत्र में नागौर–अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवरोधक लगाकर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया था।बैरिकेडिंग के बाद काफिला जयपुर की दिशा में आगे बढ़ा, जिससे प्रशासन पर दबाव बढ़ा और पुनः संवाद शुरू हुआ। अंततः सुबह होते-होते दोनों पक्षों में सहमति बन गई।

सांसद बेनीवाल ने किसानों के लिए आपदा राहत मुआवजे की मांग को भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने पिछले वर्ष की राहत सूची से वंचित मेड़ता और रियान क्षेत्रों के गांवों को शामिल करने की बात कही। साथ ही चरागाह भूमि से जुड़े विवाद पर लगभग 14 हजार बीघा भूमि के कथित गलत आवंटन की जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग भी रखी गई। Nagaur News

रोष!! किसानों ने प्रदर्शन कर जलाए पुतले
पंजाब का पानी हरियाणा के किसानों का कर रहा है नुकसान, नहीं मिलता कोई मुआवजा

नहरी एवं सिंचाई विभाग व जिला प्रशासन की अनदेखी से सैकड़ो एकड़ हो जाती है फसल नष्ट

जाखल (सच कहूँ/तरसेम सिंह)। Jakhal News: खंड के गांव तलवाड़ा में पगड़ी संभाल जट्टा किसान राज्य कमेटी की कॉल पर रोष प्रकट करते हुए मोदी और नायब सैनी का पुतला जलाया। किसानों ने विरोध में कहा के गांव तलवाड़ा में जाखल पंजाब राज्य की ओर से आ रहे पानी से हरियाणा के किसानों की फसले बर्बाद हो रही है। वहीं किसानों को यूरिया खाद और डी ए पी खाद के लिए दर दर भड़कना पड़ रहा है, किसानों ने रोष जताते हुए बिजली महंगी को लेकर भी विरोध प्रदर्शन किया। वहीं घग्घर के किनारे बांध बनाने आदि की मांग उठाते हुए सरकार और प्रशासन के पुतले जलाए।

क्या है मामला….

जाखल के नजदीक गांव तलवाड़ा एवं तलवाड़ी के खेतों में देखने को मिल रहा है। जहां पंजाब राज्य की सीमा तक बनाए गए लाडबंजारा माइनर के 13 नंबर मोगे से पंजाब की और से आ रहे बेशुमार पानी के कारण हरियाणा में गांव तलवाड़ा व तलवाड़ी के किसानों की सैकड़ों एकड़ गेहूं की फसल पिछले 15 वर्ष से खराब कर रहा है। वहीं धान की फसल को भी खराब कर देता है। हालांकि इस मामले को लेकर दोनों गांवों के दर्जनों किसानों की मांग से नहरी एवं सिंचाई विभाग की ओर से माइनर को पक्का करने के लिए सरकार के पास प्रपोजल बनाकर भी भेजा गया था। जिसको करीब 50 लख रुपए का एस्टीमेट भी तैयार किया गया था लेकिन सरकार की ओर से बजट के अभाव में इस प्रस्ताव को वापस भेज दिया गया। Jakhal News

वहीं इस बारे में समस्या को जन संवाद पोर्टल पर अपलोड कर जाने बारे भी दिशा निर्देश जारी किए गए। लेकिन खास बात तो यह है की जब ग्राम पंचायत इस बारे में जन संवाद पोर्टल पर उल्लेख करना चाहा तो यह पोर्टल बंद मिला। जिस कारण इसके बाद यह मामला फिर अधर में लटक गया। कुल मिलाकर विभाग या अधिकारियों ग्राम पंचायत एवं किसानों के बीच इस समस्या को लेकर सही तालमेल न होने व इस समस्या की और पूरा ध्यान न दिए जाने के चलते सैकड़ो एकड़ भूमि पर खड़ी फसल पंजाब के पानी से बर्बाद हो रही है।

गांव तलवाड़ा एवं तलवाड़ी के किसान सहित पगड़ी संभाल जटा के जिला उप प्रधान जगतार गोरा, जगसीर सिंह उर्फ जग्गी महल, पोला महल, पोला कुकरा, दया सिंह पंच, महंत सिंह, महिंद्र सिंह, हरविंद्र झंडा, अवतार रोड़ा, अमरीक सिंह, हरदीप सिंह, जिला सिंह, गुरदीप सिंह, गुरमीत सिंह तलवाड़ी, शेर सिंह, काला सिंह, बिंदर सिंह, जगजीत सिंह, राम सिंह, रणजीत सिंह, नवजोत सिंह, लाडी सिंह ने बताया कि हरियाणा के अंतर्गत माइनर नंबर 13 पिछले 15 साल से कच्चा है, जबकि पंजाब राज्य ने कई वर्ष पहले इसे पक्का कर दिया था। गेहूं की फसल के दौरान पंजाब राज्य के टेल तक किसान अपने पानी को बंद कर देते हैं। और सारा पानी हरियाणा में उनकी ओर आ जाता है पक्का माइनर होने के कारण पानी का बहाव भी इतना तेज होता है कि उसे रोक पाना भी संभव हो जाता है। Jakhal News

यह पानी हरियाणा की जाखल क्षेत्र की सीमा में दाखिल होकर उनकी सैकड़ो एकड़ फसल को बर्बाद कर रहा है। किसानों ने बताया कि इस समय करीब डेढ़ सौ एकड़ भूमि पर गेहूं की फसल इस पानी के कारण बर्बाद हो रही है। हालांकि इस मामले को लेकर ग्राम पंचायत तलवाड़ा की ओर से भी प्रस्ताव डालकर सरकार व प्रशासन से माइनर को हरियाणा सीमा में भी पक्का बनाकर यह पानी घग्गर तक पहुंच जाने की मांग की जा चुकी है। इसकी मांग नहरी एवं सिंचाई विभाग के समक्ष भी रखी है। लेकिन इसके बावजूद कोई भी विभाग का अधिकारी एवं प्रशासन इसकी तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। किसानों ने रोष व्यक्त किया है कि इसके बारे में लगातार अधिकारियों से बात कर रहे हैं लेकिन समाधान नहीं हो रहा है।

क्या कहते हैं अधिकारी | Jakhal News

विभाग ने सरकार के पास भेजा था प्रस्ताव

किसने की यह समस्या सरकार और प्रशासन के ध्यान में है। नहरी एवं सिंचाई विभाग की ओर से इस माइनर को हरियाणा सीमा से लेकर घग्गर तक बनाए जाने के लिए करीब ढाई किलोमीटर लंबाई नापी थी। जिस पर करीब 50 लाख रुपए की लागत से माइनर बनाए जाने का एस्टीमेट तैयार कर सरकार के पास प्रपोजल भी भेजा था लेकिन सरकार की ओर से बजट के अभाव में इस प्रस्ताव को वापस कर दिया गया था। लेकिन इसके बाद सरकार ने इस समस्या को अगले वित्तीय बजट में शामिल करने के लिए पेंडिंग रखा हुआ है।

-रवि बिश्नोई , कनिष्ठ अभियंता नहरी एवं सिंचाई विभाग टोहाना

यह भी पढ़ें:– Monsoon Furniture Care Tips: बारिश में लकड़ी के फर्नीचर को फूलने से बचाना है, 6 टिप्स का रखें ध्यान

Farmers News: किसान संगठनों ने किया जोरदार प्रदर्शन
खन्नौरी-शंभू बॉर्डर से हटाने का जताया विरोध, उपायुक्त कार्यालयों के समक्ष दिया धरना

संगरुर/बरनाला (सच कहूँ न्यूज)। Barnala News: गत दिनों पंजाब में किसान नेताओं की गिरफ्तारियों, शंभू और खन्नौरी बॉर्डर पर किसानों की ट्रैक्टर-ट्रॉलियों व सामान चोरी होने, के रोष स्वरुप किसान संगठनों के आह्वान पर पूरे पंजाब में किसानों ने एकत्रित होकर उपायुक्त कार्यालयों के समक्ष प्रदर्शन किया और 3 बजे तक रोष धरना दिया गया। आज इस धरने में महिलाओं की संख्या बहुत अधिक थी। डीसी संगरुर द्वारा गर्वनर पंजाब के नाम मांग पत्र भेजा गया। Sangrur News

वहीं बरनाला में किसान नेता जगसीर सिंह, इंदरपाल सिंह और दर्शन सिंह ने कहा कि 19 मार्च को खनौरी-शंभू बॉर्डर पर धरना जबरन हटाया गया। किसान नेताओं को गिरफ्तार किया गया और उनका सामान नष्ट कर दिया गया। उन्होंने गिरफ्तार किसानों की तत्काल रिहाई की मांग की है। नेताओं ने बॉर्डर पर हुए नुकसान की भरपाई और आंदोलन से जुड़ी सभी मांगों को पूरा करने की मांग की। उनका कहना है कि सरकार मांगें पूरी करने की बजाय किसानों पर अत्याचार कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी की सरकार भी बीजेपी की राह पर चल रही है। किसान नेताओं ने कहा कि भले ही किसान अलग-अलग मंचों से जुड़े हैं, लेकिन किसानों पर हो रहे अत्याचार और अपनी मांगों को लेकर सभी एकजुट हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि सरकार की धक्केशाही को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जालंधर/होशियारपुर। जालंधर में डीसी आॅफिस के बाहर शुक्रवार को किसानों द्वारा पंजाब सरकार के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान भारी मात्रा में किसान जालंधर डीसी आॅफिस के बाहर इकट्ठा हुए और पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। डीसी आॅफिस के सामने पुड्डा ग्राउंड में किसानों ने टेंट लगाए हुए थे, जिसमें माइक और स्पीकर लेकर उन्होंने अपना गुस्सा जाहिर किया। ये धरना पंजाब सरकार द्वारा पंजाब हरियाणा बॉर्डर खाली करवाने जाने की कार्रवाई के चलते लगाया गया है। इस दौरान किसानों ने अपना मांग पत्र प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा।

वहीं होशियारपुर में संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) द्वारा विरोध प्रदर्शन के राज्य स्तरीय आह्वान पर दोआबा किसान समिति पंजाब के अध्यक्ष जंगवीर सिंह चौहान और आजाद किसान समिति दोआबा के अध्यक्ष हरपाल सिंह संघा के नेतृत्व में कई किसान संगठनों के कार्यकतार्ओं ने आज यहां जिला प्रशासनिक परिसर (डीएसी) के बाहर धरना और प्रदर्शन किया। यह विरोध खनौरी और शंभू सीमाओं पर हाल ही में हुई पुलिस कार्रवाई और किसान नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ था। Sangrur News

सभा को संबोधित करते हुए कई किसान नेताओं ने पुलिस कार्रवाई की निंदा की और आरोप लगाया कि यह कार्रवाई केंद्र सरकार के इशारे पर की गई है। उन्होंने पंजाब सरकार की भी आलोचना की और आरोप लगाया कि वह किसानों के हितों की रक्षा करने में विफल रही है। प्रदर्शनकारियों ने जगजीत सिंह डल्लेवाल सहित सभी हिरासत में लिए गए किसानों और नेताओं की तत्काल और बिना शर्त रिहाई की मांग की, जो वर्तमान में राजिंदरा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भूख हड़ताल पर हैं। उन्होंने पंजाब सरकार से सभी जब्त किए गए ट्रैक्टर, ट्रॉलियां और अन्य उपकरण वापस करने का भी आग्रह किया और किसानों को हुए नुकसान के लिए मुआवजे की मांग की। Sangrur News

यह भी पढ़ें:– बरनाला-मानसा रोड पर पुलिस और नशा तस्करों में मुठभेड़

Farmers Protest: सरसा में किसानों व मजदूरों ने दी चेतावनी!
समय नहीं दिया तो सीएम निवास के बाहर होगा प्रदर्शन | Sirsa News

Farmers Protest: सरसा (सच कहूँ न्यूज)। संयुक्त किसान मोर्चा हरियाणा के आह्वान पर मंगलवार को जिला के विभिन्न किसान, मजदूर संगठनों ने सामुहिक रूप में जिला उपायुक्त कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। डॉ. सुखदेव सिंह जम्मू ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बीती 19 नवंबर 2021 को संयुक्त किसान मोर्चा के ऐतिहासिक आंदोलन के चलते जिन खेती कानूनों को वापिस लिया गया था, उन्हीं कानूनों को राज्य सरकारों से लागू करवाने के लिए केंद्र सरकार ने मंडी व्यापार प्रोग्राम फ्रेमवर्क का मसौदा तैयार करके भेजा है। पंजाब व केरल सरकार ने विधानसभा में प्रस्ताव पारित करके उसे रद्द कर दिया है, हरियाणा सरकार भी उपरोक्त मसौदे को विधानसभा में प्रस्ताव पारित करके रद्द करे। Sirsa News

इस मांग को मुख्य रूप से व अन्य जनहितकारी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित करने के लिए उपायुक्त को 18 मांगों वाला मांगपत्र सौंपा गया। मुख्यमंत्री से संयुक्त किसान मोर्चा हरियाणा द्वारा इन समस्याओं पर चर्चा करने के लिए समय की मांग उठाई गई। अगर एक सप्ताह में समय नहीं मिला तो आगामी 20 मार्च को मुख्यमंत्री निवास पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके परप्रितपाल सिंह सिद्धू, बलराज बणी, बाबा गुरदीप सिंह, रघुबीर सिंह नकौड़ा, भोला सिंह, सुंदरपाल हैबुआना, हमजिंदर सिद्धू, राजकुमार शेखुपुरिया, एडवोकेट गुरतेज ब्रांड आदि मौजूद थे। Sirsa News

Pakistan Terrorists Train Attack: पाकिस्तान में अलगाववादी आतंकियों ने ट्रेन पर हमला कर 100 से अधिक लोगों को बनाया बंधक

Delhi Chalo March start again: दिल्ली चलो, दिल्ली मार्च फिर से शुरू होगा, मोदी बातचीत को तैयार नहीं!
Delhi Chalo March start again: नई दिल्ली (एजेंसी)। किसानों को जब लगा कि मोदी सरकार (Modi Government) उनकी मांगें नहीं मान रहे हैं तो उन्होंने फिर से दिल्ली चलो, दिल्ली मार्च आज यानी 8 दिसंबर से शुरू करने की घोशणा की है। इसके लिए 101 किसानों का जत्था आज रविवावर दोपहर 12 बजे दिल्ली की ओर अग्रसर होगा। इससे पहले शुक्रवार को जब किसान दिल्ली की ओरर बढ़ रहे थे तो सुरक्षा बलों ने उनको खदेड़ने के लिए उन पर आंसू गैस के गोले दागे थे। इस दौरान कई किसान कथित तौर पर घायल हो गए, जिसके बाद किसान नेताओं को मार्च वापस लेना पड़ा था। Delhi Chalo March Again

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया हैै कि प्रदर्शनकारी किसानों की केंद्र सरकार से मांग है कि सरकार फसलों पर कानूनी गारंटी ले या एमएसपी बढ़ाए। पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने शुक्रवार को कहा था कि यदि सरकार हमारी मांगों को लेकर कोई बातचीत नहीं करती है, तो वे अपना दिल्ली मार्च जारी रखेंगे। जैसा कि केंद्र सरकार ने उनको बातचीत का कोई न्यौता नहीं दिया है तो किसान आज फिर से दिल्ली मार्च शुरू कर सकते हैं। Delhi Chalo March Again

PM Kisan Yojana: किसानों के लिए खुशखबरी! इस दिन जारी होगी ‘पीएम किसान सम्मान निधि योजना’ की 19वीं कि…

Farmers Protest: किसान आंदोलन को लेकर तीन राज्यों की पुलिस हाई अलर्ट पर! किसानों को दिल्ली कूच से रोकने की पूरी तैयारी!
Farmers Delhi Protest: नोएडा,(एजेंसी)। नोएडा पुलिस के साथ ही अब दिल्ली पुलिस भी हाई अलर्ट मोड में आ गई है। ऐसा इसलिए कि शंभू बॉर्डर (Shambhu Border ) से भी किसानों ने दिल्ली कूच करने का ऐलान किया है। नोएडा में बीते कुछ दिनों से लगातार चल रहे किसानों के धरना प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने बॉर्डर पर सघन चेकिंग अभियान शुरू कर रखा है। बुधवार देर रात ग्रेटर नोएडा के जीरो पॉइंट पर महापंचायत के बाद धरने पर बैठे किसानों को पुलिस ने दोबारा उठाकर जेल भेज दिया है। इसके बाद से किसान नेताओं और किसानों में काफी ज्यादा रोष है। Farmers Protest

वाहन चालक परेशान | Farmers Protest

नोएडा से सटे दिल्ली बॉर्डर पर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर चेकिंग शुरू कर दी है, इसी कारण वाहन चालकों को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और लगातार जाम बना रहता है। उल्लेखनीय है कि संयुक्त किसान मोर्चा ने दिल्ली कूच का आह्वान किया है। जिसके मद्देनजर अलग-अलग किसान संगठन आज दिल्ली की तरफ रवाना हो सकते हैं। मथुरा, अलीगढ़ के साथ-साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिले हैं, जिनके किसान शुक्रवार को दिल्ली की तरफ रवाना हो सकते हैं। एमएसपी समेत कई मुद्दे भी हैं, जिनको लेकर किसान अपना विरोध प्रकट करना चाहते हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शंभू बॉर्डर पर भी किसानों का इकट्ठा होना शुरू हो चुका है और किसानों द्वारा ये ऐलान किया गया है कि दोपहर एक बजे किसान दिल्ली कूच करेंगे। इसलिए हरियाणा पुलिस भी चौकन्ना हो गई है और उसकी तरफ से बॉर्डर को पूरी तरह से सील किया गया है। इससे पहले भी कई महीनों तक शंभू बॉर्डर को सील किया गया था। Farmers Protest

Nasa: अंतरिक्ष में फंसी सुनीता विलियम्स को बचाने के लिए नासा ने मांगे प्लान! 16 लाख देने का ऐलान!

Farmers Protest: लुधियाना पहुंचने से पहले ही बरनाला से वापस लौटे किसान!
पंजाब पुलिस की कड़ी नाकेबंदी के कारण आंदोलनकारी रुके

श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब की नहरों के जहरीले पानी से प्रभावित हो रहे श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ व अनूपगढ़ जिलों मैं जहर से मुक्ति नाम के चल रहे आंदोलन के आंदोलनकारी आज पंजाब के लुधियाना शहर पहुंचने में असफल रहे। पंजाब पुलिस की कड़ी नाकेबंदी के चलते बठिंडा-बरनाला के मध्य रामपुरा फूल के पास आंदोलनकारियों को रोक लिया गया। इस पर आंदोलनकारियों ने वही हाईवे पर जाम लगा दिया। धरना लगाकर नारेबाजी की। आखिरकार पंजाब पुलिस के कड़े रवैया को देखते हुए आंदोलनकारियों को वहीं से वापस आना पड़ा। Farmers Protest

लुधियाना पहुंचने के लिए पूरी तैयारी की थी

बुड्ढा नाला से सतलुज दरिया में जाने वाले गंदे पानी को रोकने के लिए पंजाब के अनेक संगठनों व संस्थाओं द्वारा आज लुधियाना में बड़ा जमावड़ा किया गया। श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और अनूपगढ़ जिलों में लुधियाना के जमावड़े में शामिल होने के लिए जहर से मुक्ति आंदोलन कई दिनों से चलाया जा रहा है। इस आंदोलन से जुड़े लोग गांव गांव जाकर अभियान चला रहे थे। विगत 9 नवंबर को श्रीगंगानगर बंद का भी आह्वान किया। आंदोलनकारियों ने आज लुधियाना पहुंचने के लिए अपनी पूरी तैयारी की थी। पूर्व घोषणा और योजना के मुताबिक श्रीगंगानगर के निकट गांव साधुवाली के पास नेशनल हाईवे 62 पर लिंक चैनल नहर के पुल पर इकट्ठा होने के बाद आज सुबह 6:30 बजे आंदोलनकारी ने बसों तथा अन्य वाहनों से लुधियाना रवाना होना था। Farmers Movement

प्रारंभ में दावा किया गया था कि तीनों जिलों से 50 बसों में आंदोलनकारी जाएंगे लेकिन 3 दिसंबर की तारीख नजदीक आने के साथ ही संख्या घटकर 35 वसों की रह गई जबकि आज सुबह 15 बसें ही रवाना हो पाईं। लिंक चैनल नहर पुल के दूसरी तरफ पंजाब की सीमा प्रारंभ हो जाती है। कल देर शाम को ही लिंक चैनल नहर के पास पंजाब पुलिस ने नाका लगा दिया।

आंदोलनकारी ने साधुवाली में इकट्ठा होने वाले लोगों के लिए लंगर पानी की व्यवस्था की थी, लेकिन जैसे ही पंजाब पुलिस द्वारा वहां नाका लगाने का पता चला तो रातों-रात योजना बदल दी गई। कल रात को स्थानीय धान मंडी में बाहर से आने वाले लोगों को ठहराया गया और उनके लिए लंगर पानी की व्यवस्था की गई। बदली हुई योजना के तहत आंदोलनकारी साधुवाली पोस्ट की बजाय हनुमानगढ़ जिले में संगरिया-डबवाली से होते हुए आज सुबह पंजाब को रवाना हुए। Farmers Protest

Ayushman Arogya Mandir: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा ने दी कैंसर रोगियों के लिए खुशखबरी!

Farmers Delhi March: किसानों के दिल्ली कूच को लेकर प्रशासन अलर्ट! बॉर्डर पर चेकिंग, लगा लंबा जाम!
Farmers Delhi Protests: नोएडा, (एजेंसी)। किसानों द्वारा दिल्ली कूच की घोषणा के बाद से प्रशासन अलर्ट मोड पर है। किसानों के आंदोलन और दिल्ली कूच के मद्देनजर दिल्ली-नोएडा के सभी बॉर्डर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा हुआ है। यही कारण है कि बॉर्डर पर बड़ी संख्या में पुलिस बल चेकिंग अभियान के जरिए किसानों को दिल्ली कूच से रोकने का प्रयास कर रहा है। इस चेकिंग अभियान से आम जनता त्रस्त है, बॉर्डर पर भारी जाम लग चुका है, कई किलोमीटर तक गाड़ियां चींटी की चाल से रेंगती नजर आ रही हैं। Farmers Delhi March

पुलिस द्वारा जारी एक बयान के अनुसार 2 दिसंबर को किसानों के दिल्ली कूच को लेकर दिल्ली/बार्डर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान किया जा रहा है, जिसमें यातायात धीमी गति से संचालित हो रहा था, कभी तो सभी रेड लाइट को निरन्तर ग्रीन कर दिया जाता है तो कभी यातायात सामान्य गति से संचालित रहता है। कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस यातायात को सुचारू रूप से संचालित करा रही है।

पुलिस अपने इस बयान के जरिए यह बताने की कोशिश कर रही है कि जाम को खुलवा दिया गया है। लेकिन सड़कों पर उतरे वाहन चालकों को मिनटों का सफर घंटे में तय करना पड़ रहा है। यह स्थिति तब बनी हुई है जब अभी तक किसानों ने अपने मीटिंग प्वाइंट तक पहुंचना शुरू भी नहीं किया है। हालांकि यातायात विभाग के मुताबिक डायवर्जन प्लान तैयार कर लिया गया है और जरूरत के हिसाब से उसे लागू किया जाएगा। Farmers Delhi March

Farmer News: दिल्ली पैदल जाने के लिए किसानों की तैयारियां मुकम्मल, दि नभर चलेंगे पैदल

Farmers Protest Punjab: किसान नेता को उठाने के बाद किसानों का बड़ा फैसला, विरोध प्रदर्शन का तरीका बदला!
संगरूर/खनूरी (गुरप्रीत सिंह चीमा)। खनूरी बॉर्डर पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को हिरासत में लिए जाने के बाद किसान संगठनों ने फैसला किया कि वे धरना जारी रखेंगे और डल्लेवाल की जगह किसी अन्य नेता को नियुक्त करेंगे। इस संबंध में उन्होंने एक सूची तैयार कर ली है और जो भी पुलिस कार्रवाई होगी उसके बाद अगर किसी को उठाया जाएगा तो दूसरे नेता को रखा जाएगा। Farmers Protest Punjab

इस संबंध में पूरी सूची तैयार कर ली गई है। यह जानकारी किसान नेता अभिमन्यु कुहाड़ ने दी है। उन्होंने कहा कि जगजीत सिंह डल्लेवाल को पुलिस ने करीब ढाई बजे उठाया और लुधियाना के एक अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने कहा कि डल्लेवाल चाहे जेल में हों या अस्पताल में, वह वहीं अपना मरण व्रत जारी रखेंगे और हम यहां कार्यक्रम बनाकर आमरण अनशन शुरू करेंगे। इस संबंध में किसान नेताओं की सूची तैयार कर ली गई है और वे आमरण अनशन करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। Farmers Protest Punjab

Gold-Silver Price Today: आज फिर सोने की कीमतों में आई गिरावट, जानें, एमसीएक्स पर सोने की कीमतें!

Farmers Protest: धान की लिफ्टिंग न होने पर फूटा किसानों का गुस्सा
गांव रायधरना में किसानों-मजदूरों ने सड़क जाम की

लहरागागा (सच कहूँ/नैंसी)। Lehragaga News: किसान संगठनों द्वारा धान की उठान न होने के कारण रविवार को किसानों ने मंडी के सामने सड़क जाम कर दी। इस दौरान किसानों को संबोधित करते हुए यूथ विंग के प्रदेश प्रधान भूपेन्द्र सिंह लोंगोवाल और गुरप्रीत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के जिले में भी किसानों और मजदूरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि किसानों की धान की फसल महीनों से मंडी में रुकी हुई है। Sangrur News

किसानों को नमी चेक करने के बहाने लगातार मंडियों में तंग किया जा रहा है। प्रवासी मजदूरों की स्थिति भी बहुत गंभीर है, क्योंकि काम न मिलने के कारण उन्हें रोजी-रोटी की भी समस्या उत्पन्न हो गई है। प्रशासन अपनी जिम्मेदारियां ठीक से निभा नहीं रहा है, जिस कारण किसानों और मजदूरों ने रविवार को सड़क जाम कर सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस अवसर पर सतगुर सिंह, बलवीर सिंह, शिंगारा सिंह, बलजिंदर सिंह, बूटा सिंह और मित्तू सिंह भी उपस्थित थे। Sangrur News

यह भी पढ़ें:– …बदल गया है मौसम, अपनी सेहत का ऐसे रखें खास ध्यान

Farmers Protest: विरोध में किसानों ने की सड़कें जाम, राहगीर परेशान
25 दिन बीत जाने के बावजूद नहीं शुरु हुई धान की खरीद | Bathinda News

बठिंडा (सच कहूँ/सुखजीत मान)। Farmers Protest: पिछले कई दिनों से धान की खरीद न होने से किसान मंडियों में परेशान हो रहे हैं और इसी मांग को लेकर परेशान किसानों ने शुक्रवार को किसान यूनियनों के नेतृत्व में एकत्रित होकर जिले भर में कई जगहों पर सड़कें जाम की और पंजाब व केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते धान की निर्विघ्न खरीद शुरू करने की मांग की ताकि किसान धान बेचकर गेहूं की बिजाई की तरफ ध्यान दे सकें, वहीं सड़कें जाम होने से राहगीरों को भारी परेशानियां झेलनी पड़ी। किसान नेताओं ने कहा कि सड़कें जामकर लोगों को परेशान करने का उनका कोई शौक नहीं, लेकिन सरकारों ने सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर कर दिया है। Bathinda News

संघर्षशील किसान संगठनों द्वारा सड़क जाम के दिए आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के राज्य कमेटी के आह्वान के तहत धान की खरीद व लिफ्टिंग के लिए बठिंडा में रिलायंस माल का घेराव किया गया। इसके अलावा जिले में 9 दिनों से 10 जगहों पर पक्के मोर्चे जारी हैं। राज्य सीनियर उप प्रधान झंडा सिंह जेठूके, जिला प्रधान शिंगारा सिंह मान, जनरल सचिव हरजिन्दर सिंह बग्गी व महिला संगठन की नेता हरिन्द्र बिन्दू ने कहा कि जो एक साल से अधिक किसानों व समूह लोगों ने दिल्ली बॉर्डरों पर मोर्चे लगाकर तीन काले कानून वापिस करवाए थे, उनको गुप्त तरीके से लागू किया जा रहा है। इसके परिणाम स्वरूप ही धान की खरीद नहीं की जा रही। Bathinda News

इस दौरान बसंत सिंह कोठा गुरू, करमजीत कौर लहराखाना, मालन कौर कोठा गुरू, हरप्रीत कौर जेठूके, युवा भारत सभा के नेता जसकरन सिंह कोटगुरू सहित अन्यों ने संबोधित किया। इस धरने में बलविन्दर सिंह गंगा, रेशम सिंह जीदा, हरजिन्दर सिंह जिला प्रधान, भिन्दर पाल कौर, सुखजिन्दर कौर, बलतेज सिंह, राजा सिंह, जसविन्दर सिंह के अलावा सैंकड़ों किसान उपस्थित थे।

सरकार ने ध्यान दिया होता तो यह परेशानी नहीं आती: बलकरन सिंह बराड़

वहीं गोनियाना में किसानों द्वारा सड़क जाम करने दौरान लगाए गए धरने को संबोधित करते कुल हिन्द किसान सभा के राज्य प्रधान बलकरन सिंह बराड़, भारतीय किसान यूनियन मानसा के राज्य जनरल सचिव बेअंत सिंह, श्रम किसान यूनियन के जिला प्रधान स्वर्ण सिंह ने आरोप लगाया कि पंजाब की मंडियों में आज 25 दिन बीत जाने के बावजूद धान की खरीद शुरू नहीं की जा सकी, जिसकी जिम्मेवार केन्द्र सरकार के साथ-साथ पंजाब सरकार भी है। किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि अगर समय रहते सरकारों ने पिछले साल वाला धान उठा लिया होता तो इनती परेशानी नहीं आनी थी।

यह भी पढ़ें:– वार्ड 9 में नालियों के ढ़क्कन उखाड़ ले गए शरारती तत्व