Haryana - Sach Kahoon Hindi

Haryana: हरियाणा के छात्रों के लिए बड़ी खबर! 10वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को मिलेंगे 5 लाख डेटा सिम, टैबलेट से होगी ऑनलाइन पढ़ाई
Haryana: प्रतापनगर, राजेन्द्र कुमार। हरियाणा सरकार ने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों की डिजिटल शिक्षा को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने कक्षा 10वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को दिए गए टैबलेट में इंटरनेट कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने के लिए 5 लाख डेटा सिम कार्ड खरीदने को मंजूरी दे दी है। इससे छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाई, डिजिटल स्टडी मैटेरियल और अन्य शैक्षणिक संसाधनों तक आसानी से पहुंच मिल सकेगी।

यह फैसला मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई हाई पावर्ड परचेज कमेटी की बैठक में लिया गया। सरकार का कहना है कि इस पहल का मकसद सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को तकनीक आधारित शिक्षा से जोड़ना और बदलते समय की जरूरतों के मुताबिक उनके कौशल को विकसित करना है।

5 लाख छात्रों के टैबलेट में मिलेगी इंटरनेट सुविधा | Haryana

हरियाणा सरकार की ओर से कक्षा 10वीं से 12वीं तक के सरकारी स्कूलों के छात्रों के लिए पहले ही करीब 5 लाख मुफ्त टैबलेट उपलब्ध कराए जा चुके हैं। अब इन टैबलेट के लिए डेटा सिम की व्यवस्था की जा रही है। इंटरनेट कनेक्टिविटी मिलने के बाद विद्यार्थी अपने टैबलेट का इस्तेमाल ऑनलाइन शैक्षणिक सामग्री, डिजिटल स्टडी मैटेरियल और अन्य एजुकेशनल रिसोर्स तक पहुंचने के लिए कर सकेंगे। इससे उनकी पढ़ाई केवल किताबों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि उन्हें डिजिटल माध्यम से भी सीखने का अवसर मिलेगा।

ई-अधिगम योजना को मिलेगा और बढ़ावा

डेटा सिम उपलब्ध कराने की यह पूरी पहल हरियाणा सरकार के ई-अधिगम कार्यक्रम का हिस्सा है। इस कार्यक्रम के तहत सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को टैबलेट आधारित पढ़ाई से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है।

सरकार का फोकस पर्सनलाइज्ड और एडाप्टिव लर्निंग को बढ़ावा देने पर भी है। यानी छात्रों की जरूरत और सीखने की क्षमता के अनुसार डिजिटल संसाधनों का इस्तेमाल कर उनकी पढ़ाई को ज्यादा प्रभावी बनाने की कोशिश की जा रही है।

तकनीकी शिक्षा पर सरकार का फोकस

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि राज्य सरकार की प्राथमिकता विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराना है। आज के दौर में डिजिटल तकनीक शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है। ऐसे में टैबलेट के साथ इंटरनेट की सुविधा मिलने से सरकारी स्कूलों के छात्रों को आधुनिक शैक्षणिक संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा। सरकार का मानना है कि इस पहल से विद्यार्थियों में डिजिटल कौशल विकसित होंगे और वे भविष्य की शिक्षा एवं रोजगार की जरूरतों के लिए बेहतर तरीके से तैयार हो सकेंगे।

हरियाणा में जल्द शुरू होंगे सीएम श्री स्कूल

वहीं, हरियाणा सरकार शिक्षा के क्षेत्र में एक और बड़ी पहल करने की तैयारी में है। राज्य के शिक्षा मंत्री महिपाल धांडा ने बताया कि पीएम श्री स्कूलों की तर्ज पर हरियाणा में जल्द ही सीएम श्री स्कूल शुरू किए जाएंगे।

उन्होंने विधानसभा के बजट सत्र के दौरान एक सवाल के जवाब में बताया कि सीएम श्री स्कूलों में सीबीएसई पैटर्न का पालन किया जाएगा। इन स्कूलों के जरिए विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाओं के साथ बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर जोर रहेगा।

छात्रों को मिलेगा डिजिटल शिक्षा का बेहतर प्लेटफॉर्म

5 लाख डेटा सिम की मंजूरी से हरियाणा के सरकारी स्कूलों में डिजिटल शिक्षा को नई गति मिलने की उम्मीद है। टैबलेट और इंटरनेट कनेक्टिविटी के संयोजन से विद्यार्थी घर और स्कूल दोनों जगह डिजिटल शैक्षणिक सामग्री का इस्तेमाल कर सकेंगे। सरकार की यह पहल प्रदेश में तकनीकी शिक्षा और डिजिटल लर्निंग को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।

Sirsa News: एक साल से अधर में लटके वॉलीबॉल ग्राउंड का निर्माण कार्य हुआ शुरू
Volleyball Ground Construction started: ओढ़ां, (सच कहूँ/राजू)। गांव पन्नीवाला मोटा के पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में करीब 5 लाख रुपए की लागत से बनने वाला वॉलीबॉल ग्राउंड पिछले करीब एक साल से अधर में है। ग्राउंड के चारों ओर लोहे के पोल और पाइप लगाने का काम लगभग पूरा हो चुका है, लेकिन बीच में खड़े 3-4 पेड़ों को हटाने की अनुमति नहीं मिलने से शेष निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पा रहा। अब लोहे के पाइप भी खुले में पड़े रहने से जंग की चपेट में आने लगे हैं। विद्यालय को यह वॉलीबॉल ग्राउंड वर्ष 2024-25 में स्वीकृत हुआ था। ग्राउंड के लिए जगह तय करने के दौरान पहले ट्रैक वाली जगह पर निर्माण की योजना थी, लेकिन बाद में कमरों के पीछे दीवार के साथ खाली जगह को चुना गया। इस जगह पर पहले से पेड़ मौजूद थे। विद्यालय प्रशासन ने राशि लैप्स होने के डर से वन विभाग से पेड़ हटाने की अनुमति मिलने से पहले ही निर्माण शुरू करवा दिया।

पेड़ों को घेरकर खड़े कर दिए पोल, अब आगे नहीं बढ़ रहा काम

निर्माण के दौरान पेड़ों को बीच में रखते हुए उनके चारों ओर लोहे के बड़े पोल और पाइप लगा दिए गए। ग्राउंड का आधे से अधिक काम होने के बाद अंदर का कार्य पेड़ों के कारण रुक गया। विद्यालय प्रशासन ने वन विभाग से पेड़ हटाने की अनुमति के लिए पत्राचार किया, लेकिन अनुमति नहीं मिली।

विद्यालय के प्राचार्य मंजीत कुमार ने बताया कि ग्राउंड की जगह बदलने के बाद दीवार के साथ खाली स्थान पर निर्माण शुरू किया गया था। पेड़ पहले से मौजूद थे। राशि लैप्स होने की आशंका के चलते निर्माण शुरू करवा दिया गया था। वन विभाग से अनुमति के लिए पत्राचार किया गया है, लेकिन विभाग ने न्यायालय के आदेशों का हवाला देते हुए फिलहाल अनुमति देने में असमर्थता जताई है। उन्होंने कहा कि उच्चाधिकारियों को भी मामले से अवगत कराया गया है। अनुमति मिलने के बाद ही काम पूरा हो सकेगा।

ग्रामीण बोले, जल्द पूरा हो निर्माण

ग्रामीणों ने कहा कि स्कूल में वॉलीबॉल ग्राउंड बनने से विद्यार्थियों और युवाओं को खेल सुविधा मिलेगी। इसलिए विभाग को इस मामले में समाधान निकालकर निर्माण जल्द पूरा करवाना चाहिए। ग्राम सरपंच मंजूबाला बैनीवाल ने कहा कि ग्राउंड विद्यालय को स्वीकृत हुआ था और निर्माण भी विद्यालय प्रशासन की ओर से करवाया जा रहा है।

Haryana: खुशखबरी, हरियाणा सरकार इन 12 हजार गेस्ट टीचरों को करेगी पक्का, जानिये
Haryana: चंडीगढ़, (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के सरकारी स्कूलों में पिछले 20 से 21 वर्षों से सेवाएं दे रहे करीब 12 हजार अतिथि अध्यापकों के नियमित होने की उम्मीद एक बार फिर मजबूत हुई है। लंबे समय से स्थायी नियुक्ति की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे गेस्ट टीचरों के मामले में अब सरकार ने कार्रवाई शुरू करने के संकेत दिए हैं। मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर ने शिक्षा विभाग को अदालती आदेशों के अनुरूप जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश सरकार पहले ही कॉलेजों में कार्यरत करीब 5 हजार गेस्ट लेक्चरर्स को नियमित कर चुकी है। इसके बाद सरकारी स्कूलों में लंबे समय से कार्यरत गेस्ट टीचरों ने भी नियमितीकरण की मांग तेज कर दी है।

शिक्षक संगठनों का कहना है कि वे वर्षों से पूरी जिम्मेदारी के साथ सरकारी स्कूलों में सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्हें स्थायी नियुक्ति का लाभ नहीं मिल पाया है। गेस्ट टीचरों के नियमितीकरण के मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के हालिया आदेशों ने नई उम्मीद जगाई है। हाईकोर्ट की एकल पीठ ने सरकार को दो महीने के भीतर गेस्ट टीचरों के नियमितीकरण की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद 6 अगस्त 2026 को डबल बेंच में हुई सुनवाई के दौरान भी दो महीने के भीतर नियमितीकरण की प्रक्रिया पूरी करने के आदेश को बरकरार रखा गया।

शिक्षा विभाग से मांगी गई पूरी रूपरेखा

मामले की गंभीरता और हाईकोर्ट के आदेशों को देखते हुए राजेश खुल्लर ने स्कूल शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव को पत्र पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने गेस्ट टीचरों को नियमित करने की पूरी रूपरेखा तैयार कर विस्तृत रिपोर्ट जल्द सरकार को सौंपने को कहा है। इससे शिक्षकों को उम्मीद है कि नियमितीकरण की प्रक्रिया अब आगे बढ़ सकती है।

आधा दर्जन से अधिक संगठन एक मंच पर आए

अदालती आदेशों को लागू करवाने के लिए प्रदेश के आधा दर्जन से अधिक गेस्ट टीचर संगठन एकजुट हुए हैं। सभी संगठनों ने मिलकर ‘हरियाणा गेस्ट टीचर्स संघर्ष समिति’ का गठन किया है। समिति में मैना यादव, कुलदीप झरोली, डॉ. अजय लोहान, कृष्ण धारसूल, राजेंद्र शास्त्री, पारस शर्मा और नरेंद्र संधू शामिल हैं। संघर्ष समिति के प्रतिनिधि डॉ. अजय लोहान के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने बताया कि वे सरकार की ओर से 16 जून 2014 और 18 जून 2014 को बनाई गई नीति की सभी निर्धारित शर्तें पूरी करते हैं। इसके बावजूद दो दशक से अधिक समय बीतने के बाद भी उन्हें नियमित नहीं किया गया है। कई शिक्षक अब सेवानिवृत्ति की उम्र के करीब पहुंच चुके हैं।

शिक्षा मंत्री ने भी दिया बैठक का भरोसा

शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने भी गेस्ट टीचरों की मांग पर सकारात्मक रुख दिखाया है। संघर्ष समिति के पदाधिकारियों से मुलाकात के दौरान उन्होंने उनकी मांगें सुनीं और आश्वासन दिया कि जल्द ही शिक्षक प्रतिनिधियों की मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ विशेष बैठक कराने का प्रयास किया जाएगा। मुख्यमंत्री के ओएसडी राज नेहरू ने भी प्रतिनिधियों को भरोसा दिलाया कि सरकार उनकी मांग पर गंभीरता और सहानुभूति के साथ विचार कर रही है।

Sugar: हरियाणा में चीनी की जमाखोरी पर सख्ती, स्टॉक 30 दिन से ज्यादा रखने पर रोक
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Sugar News: हरियाणा सरकार ने चीनी की जमाखोरी रोकने और बाजार में पर्याप्त आपूर्ति बनाए रखने के लिए व्यापारियों पर स्टॉक सीमा लागू कर दी है। अब कोई व्यापारी चीनी का स्टॉक मिलने की तारीख से 30 दिन से ज्यादा नहीं रख सकेगा। इसके अलावा किसी भी स्थान या समय पर 4,000 क्विंटल यानी 400 मीट्रिक टन से अधिक चीनी रखने की अनुमति नहीं होगी।

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अनुसार यह व्यवस्था भारत सरकार के आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 और शुगर (कंट्रोल) आॅर्डर, 2025 के तहत जारी आदेश के आधार पर लागू की गई है। व्यापारियों को खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर तुरंत रजिस्ट्रेशन कर अपने मौजूदा स्टॉक की जानकारी देनी होगी। पोर्टल पर पंजीकरण के बाद व्यापारियों को हर शुक्रवार अपने चीनी स्टॉक का विवरण अपडेट करना होगा। सरकार ने स्पष्ट किया है कि स्टॉक की सही और पूरी जानकारी देना जरूरी है।

Haryana: अगर आपने हरियाणा में जमीन खरीदनी है तो ये खबर जरूर पढ़ लेना
प्रतापनगर, राजेन्द्र कुमार। हरियाणा सरकार ने जमीन की खरीद-बिक्री में खरीदार, विक्रेता और गवाह की पहचान के लिए स्वैच्छिक आधार प्रमाणीकरण की अनुमति दे दी है। इसके साथ ही एक अलग फैसले में प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 (पीएमएवाई-यू 2.0) के तहत पंजीकृत 60 वर्ग मीटर तक के मकानों के हस्तांतरण विलेख पर स्टांप शुल्क घटाकर 500 रुपये प्रति विलेख तय कर दिया गया है।

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के दोनों फैसले हरियाणा सरकार के राजपत्र में प्रकाशित किए गए हैं।

आधार से संबंधित अधिसूचना के मुताबिक राज्य में किसी भी भूखंड की खरीद-बिक्री के दौरान खरीदार, विक्रेता और गवाह की पहचान स्थापित करने के लिए आधार प्रमाणीकरण किया जा सकेगा। इसके लिए 'हां/नहीं प्रमाणीकरण' और/या ई-केवाईसी प्रमाणीकरण सुविधा का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह प्रक्रिया पूरी तरह स्वैच्छिक होगी और इसके लिए आधार संख्या धारक की सहमति लेना जरूरी होगा।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि आधार प्रमाणीकरण से इनकार करने या इसे कराने में असमर्थ होने के कारण किसी व्यक्ति को किसी सेवा से वंचित नहीं किया जा सकेगा। ऐसे व्यक्ति को पहचान स्थापित करने के वैकल्पिक और व्यावहारिक साधनों की जानकारी देनी होगी। अधिसूचना में भारतीय पासपोर्ट/ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (ओसीआई) कार्ड और परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) को वैकल्पिक पहचान दस्तावेज के रूप में रखा गया है।

यह अधिसूचना केंद्र सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) से परामर्श के बाद हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग को दी गई अनुमति के बाद जारी की गई है। यह अनुमति सुशासन के लिए आधार प्रमाणीकरण (सामाजिक कल्याण, नवाचार, ज्ञान) नियम, 2020 के तहत दी गई थी।

दूसरे फैसले में हरियाणा सरकार ने पीएमएवाई-यू 2.0 के तहत पंजीकृत 60 वर्ग मीटर तक के मकानों के हस्तांतरण विलेख पर लगने वाला स्टांप शुल्क घटाकर 500रुपये प्रति विलेख निर्धारित किया है। 10 अगस्त के आदेश के मुताबिक यह फैसला भारतीय स्टांप अधिनियम, 1899 की धारा 9 के तहत प्रदत्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए लिया गया है। 500 रुपये की दर अधिनियम की अनुसूची 1-ए के अनुच्छेद 23(क) के तहत लागू होगी।

हालांकि इस रियायत का लाभ लेने के लिए हस्तांतरिती को सर्वजन आवास विभाग (डीएचएफए) या नामित सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा, जिसमें यह प्रमाणित किया गया हो कि वह पीएमएवाई-यू 2.0 के तहत पंजीकृत लाभार्थी है। सरकार का 500 रुपये स्टांप शुल्क का फैसला 60 वर्ग मीटर तक के सभी मकानों पर लागू नहीं होगा। इसका लाभ केवल पीएमएवाई-यू 2.0 के तहत पंजीकृत 60 वर्ग मीटर तक के मकानों के हस्तांतरण विलेख पर मिलेगा और इसके लिए हस्तांतरिती का योजना का पंजीकृत लाभार्थी होना जरूरी है।

Haryana: हरियाणा में प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन का बदला नियम!, जान लिजिए...
Haryana: प्रतापनगर, राजेन्द्र कुमार। हरियाणा में प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री और रजिस्ट्रेशन कराने वालों के लिए सरकार ने नई व्यवस्था लागू कर दी है। अब पंजीकरण कार्यालयों में रोजाना सीमित संख्या में ही अपॉइंटमेंट यानी टोकन जारी किए जाएंगे। सरकार ने इस नई व्यवस्था को रैंडम टोकन सिस्टम के तौर पर पूरे प्रदेश में लागू किया है।

नई व्यवस्था के तहत रजिस्ट्रेशन कार्यालयों में प्रतिदिन अधिकतम 20 रैंडम टोकन जारी किए जाएंगे। सरकार का कहना है कि इस बदलाव का उद्देश्य प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को ज्यादा पारदर्शी, व्यवस्थित और सुविधाजनक बनाना है। इससे लोगों को लंबे समय तक कार्यालय में इंतजार करने से भी राहत मिलने की उम्मीद है।

जिला मुख्यालय की तहसीलों में रोज 20 टोकन | Haryana

नई व्यवस्था के अनुसार जिला मुख्यालय पर स्थित प्रत्येक तहसील में रोजाना अधिकतम 20 रैंडम टोकन जारी किए जाएंगे। यानी एक दिन में निर्धारित सीमा से अधिक लोगों को रजिस्ट्रेशन के लिए अपॉइंटमेंट नहीं दिया जाएगा।

रैंडम टोकन व्यवस्था का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि अपॉइंटमेंट आवंटन में किसी तरह की अनियमितता या मनमानी की गुंजाइश कम हो और लोगों को समान अवसर मिल सके।

उप-मंडल स्तर पर भी 20 टोकन

जिला मुख्यालय के अलावा उप-मंडल स्तर पर संचालित उप-पंजीयक कार्यालयों में भी प्रतिदिन 20 टोकन जारी किए जाएंगे। इससे इन कार्यालयों में आने वाले लोगों की संख्या को नियंत्रित करने और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को व्यवस्थित तरीके से संचालित करने में मदद मिलेगी।

उप-तहसीलों में पुरानी व्यवस्था जारी

हालांकि नई व्यवस्था पूरे प्रदेश में लागू की गई है, लेकिन उप-तहसीलों में पहले से चली आ रही व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहां प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन के लिए पुरानी व्यवस्था के अनुसार ही प्रक्रिया जारी रहेगी।

इसका मतलब है कि जिला मुख्यालय की तहसीलों और उप-मंडल स्तर के उप-पंजीयक कार्यालयों में जाने वाले लोगों को नई टोकन व्यवस्था का पालन करना होगा, जबकि उप-तहसीलों में फिलहाल पुराना सिस्टम ही लागू रहेगा।

सरकार ने क्यों बदला रजिस्ट्रेशन सिस्टम?

प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने से कई बार कार्यालयों में भीड़ और लंबा इंतजार जैसी समस्याएं सामने आती हैं। नई रैंडम टोकन व्यवस्था के जरिए सरकार रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को अधिक तेज, पारदर्शी और व्यवस्थित बनाना चाहती है।

सीमित संख्या में टोकन जारी होने से कार्यालयों में एक दिन में आने वाले लोगों की संख्या नियंत्रित रहेगी। इससे कर्मचारियों पर काम का दबाव कम करने और नागरिकों को बेहतर सेवा देने में भी मदद मिल सकती है।

प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन कराने वालों के लिए जरूरी बात

अगर आप हरियाणा में जमीन, मकान या किसी अन्य संपत्ति का रजिस्ट्रेशन कराने की तैयारी कर रहे हैं तो संबंधित रजिस्ट्रेशन कार्यालय में लागू टोकन व्यवस्था की जानकारी पहले जरूर ले लें। खासकर जिला मुख्यालय की तहसील या उप-मंडल स्तर के उप-पंजीयक कार्यालय में जाने वालों को 20 रैंडम टोकन की नई व्यवस्था का ध्यान रखना होगा। सरकार की इस पहल का मुख्य उद्देश्य प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को अधिक सुचारु बनाना और नागरिकों को पारदर्शी तरीके से सेवाएं उपलब्ध कराना है।

Haryana: हरियाणा के सरकारी शिक्षकों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, अक्तूबर तक मिलेगी...
प्रतापनगर, राजेन्द्र कुमार। Haryana: हरियाणा के सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश में शिक्षकों की नई तबादला और तैनाती प्रक्रिया को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। नई प्रक्रिया के तहत पात्र शिक्षकों को उनके नए स्कूलों में तैनाती मिलने की संभावना है। पूरी ट्रांसफर ड्राइव को करीब 75 दिनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। ऐसे में उम्मीद है कि अक्टूबर तक शिक्षकों को नए स्कूलों में तैनाती मिल सकती है। नई तबादला प्रक्रिया को लेकर शिक्षकों की नजर अब शिक्षा विभाग की आगामी गतिविधियों पर है। माना जा रहा है कि प्रक्रिया पूरी होने के बाद लंबे समय से तबादले का इंतजार कर रहे शिक्षकों को राहत मिल सकती है।

75 दिनों में पूरी होगी तबादला प्रक्रिया

हरियाणा सरकार की ओर से शिक्षकों के लिए नई तबादला और तैनाती प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके तहत पात्र शिक्षकों के तबादले ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से किए जाने की तैयारी है। पूरी प्रक्रिया को लगभग 75 दिनों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
प्रक्रिया पूरी होने के बाद शिक्षकों को नए स्कूलों में तैनाती दी जाएगी। इससे शिक्षकों को अपने नए स्टेशन की जानकारी समय पर मिलने की उम्मीद है।

अक्टूबर तक नए स्कूलों में तैनाती की उम्मीद

नई ट्रांसफर ड्राइव के तय समय के अनुसार काम आगे बढ़ता है तो अक्टूबर तक सभी पात्र शिक्षकों को नए स्कूलों में तैनाती मिलने की संभावना है। हालांकि, अंतिम तारीख शिक्षा विभाग की ओर से जारी होने वाले आधिकारिक शेड्यूल पर निर्भर करेगी।

तबादला प्रक्रिया में पात्रता, खाली पद, शिक्षक की स्थिति और उपलब्ध स्कूलों जैसे विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखा जा सकता है।

डेपुटेशन पर तैनात शिक्षकों को भी राहत

ट्रांसफर ड्राइव के बीच डेपुटेशन पर तैनात शिक्षकों के लिए भी राहत की खबर है। बताया गया है कि ऐसे शिक्षकों की डेपुटेशन अवधि को ट्रांसफर ड्राइव पूरी होने तक बढ़ाया गया है।
इससे उन शिक्षकों को तत्काल राहत मिलेगी जो फिलहाल डेपुटेशन पर दूसरे स्कूलों में सेवाएं दे रहे हैं। ट्रांसफर प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनकी स्थिति भी नई व्यवस्था के अनुसार तय की जा सकती है।

नई तबादला नीति में पारदर्शिता पर जोर

सरकार की नई ट्रांसफर प्रक्रिया का उद्देश्य शिक्षकों के तबादलों को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाना बताया जा रहा है। ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए शिक्षकों को उपलब्ध पदों और स्टेशन के विकल्पों के आधार पर तैनाती देने की व्यवस्था की जा रही है।
इससे तबादलों में मनमानी की शिकायतों को कम करने और शिक्षकों को उनकी प्राथमिकता के अनुसार स्टेशन उपलब्ध कराने में मदद मिलने की उम्मीद है।

शिक्षकों को क्या करना होगा?

ट्रांसफर ड्राइव शुरू होने के बाद पात्र शिक्षकों को विभाग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन या अपनी पसंद के स्टेशन से संबंधित जानकारी दर्ज करनी पड़ सकती है।
शिक्षकों को सलाह है कि वे शिक्षा विभाग की ओर से जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन और ट्रांसफर शेड्यूल पर नजर रखें। किसी भी अंतिम निर्णय के लिए विभाग की आधिकारिक सूचना को ही आधार माना जाना चाहिए।

शिक्षकों को लंबे इंतजार के बाद मिलेगी राहत

हरियाणा में शिक्षकों के तबादले लंबे समय से महत्वपूर्ण मुद्दा रहे हैं। नई प्रक्रिया के तहत अगर तय समय सीमा में ट्रांसफर ड्राइव पूरी होती है, तो बड़ी संख्या में शिक्षकों को अपने नए स्कूलों में तैनाती मिल सकती है।
फिलहाल शिक्षकों की नजर 75 दिनों की इस पूरी प्रक्रिया और अक्टूबर तक होने वाली संभावित तैनाती पर है। विभाग की ओर से जारी होने वाले विस्तृत शेड्यूल के बाद यह साफ हो जाएगा कि किस चरण में किन शिक्षकों के तबादले किए जाएंगे।

Haryana: हरियाणा के सरकारी शिक्षकों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, अक्तूबर तक मिलेगी...

Haryana: हरियाणा के इस डेरा श्रद्धालु को सीएम ने किया सम्मानित, जानकर आप भी हो जाओगे हैरान
यमुनानगर (सच कहूँ/लाजपतराय)। Haryana: हरियाणा में जिला पानीपत की तहसील बापौली के गांव सनौली खुर्द निवासी डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालु 73 वर्षीय त्रिलोकीनाथ इन्सां युवाओं के लिए प्रेरणा बनकर उभरे हैं। रविवार को जब यमुनानगर में जब बिना थके वे 10 किलोमीटर तक दौड़े तो हर कोई दांतों तले उंगली दबाता नजर आया। इतना ही नहीं त्रिलाकीनाथ के हौंसले को देखते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने उन्हें सम्मानित किया। मौका रहा यमुनानगर में नशे से जंग मैराथन का, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

विशेष बात यह रही कि त्रिलोकीनाथ इन्सां अपनी धर्मपत्नी 72 वर्षीय श्यामो देवी के साथ दौड़ में पहुंच थे। श्यामो देवी ने पांच किलोमीटर रेस में भाग लिया। शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर कमेटी की वर्दी में दौड़ रहे त्रिलोकनाथ इन्सां के दौड़ के प्रति बेमिसाल जज्बे को देख मुख्यमंत्री ने त्रिलोकीनाथ इन्सां की जमकर प्रशंसा की। त्रिलोकीनाथ इन्सां को 10 किलोमीटर मैराथन दौड़ में त्रिलोकी नाथ इन्सां ने शानदार प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री ने उन्हें विशेष श्रेणी में सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी 73 वर्षीय त्रिलोकीनाथ इन्सां के जज्बे की सराहना करते हुए कहा कि त्रिलोकीनाथ इन्सां युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। जिस उम्र में अधिकांश लोग आराम को प्राथमिकता देते हैं, उस उम्र में वे मैराथन में भाग लेकर समाज को नशामुक्ति और फिटनेस का संदेश दे रहे हैं। युवाओं को उनसे प्रेरणा लेकर नशे से दूर रहना चाहिए तथा खेलों को अपनाकर अपने स्वास्थ्य और भविष्य को बेहतर बनाना चाहिए।

पूज्य गुरु जी की पावन प्रेरणा से शुरू की दौड़

73 वर्षीय त्रिलोकीनाथ इन्सां ने बताया कि उन्होंने 20 अक्तूबर 2024 से पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां की प्रेरणा से दौड़ लगाना शुरू किया था। तब से उनका यह सफर लगातार जारी है। इस सफर के दौरान अब तक वे देश के कई राज्यों में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर गोल्ड मेडल सहित कई पदक जीत चुके हैं। इन उपलब्धियों ने उनके आत्मविश्वास और हौसले को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उन्होंने बताया कि दिसम्बर 2025 में उनकी पत्नी श्यामो देवी गीता महोत्सव कुरूक्षेत्र में भाग लेकर पहला स्थान प्राप्त कर 5100 का नकद ईनाम जीता था।

उन्होंने बताया कि पूज्य गुरु जी की प्रेरणा और आशीर्वाद से उनका यह सफर लगातार जारी है। इस दौरान त्रिलोकीनाथ इन्सां ने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि युवा नशे से दूर रहें। नशा जीवन को बर्बाद कर देता है, जबकि खेल व्यक्ति को स्वस्थ, अनुशासित और सफल बनाते हैं। युवा अपनी ऊर्जा को नशे जैसी बुराइयों में व्यर्थ करने के बजाय खेलों और सकारात्मक गतिविधियों में लगाएं। स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन ही उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने बताया कि उनका पूरा परिवार 1990 से डेरा सच्चा सौदा से जुड़ा हुआ है।

Haryana: हरियाणा के इस डेरा श्रद्धालु को सीएम ने किया सम्मानित, जानकर आप भी हो जाओगे हैरान

Haryana: जींद की धरती से पीएम मोदी ने पेट्रोल-डीजल पर दिया ये बड़ा बयान
जींद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के जींद में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जींद की धरती इतिहास, संस्कृति और वीरता की पहचान रही है। उन्होंने कहा कि आज का दिन आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई मजबूती देने वाला ऐतिहासिक दिन है।

प्रधानमंत्री ने जींद रेलवे स्टेशन से देश की पहली हाइड्रोजन ईंधन से चलने वाली ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जींद से सोनीपत के बीच चलने वाली यह हाइड्रोजन ट्रेन केवल भारत के लिए ही नहीं, बल्कि दुनिया के लिए भी एक बड़ी तकनीकी उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि यह दुनिया की सबसे ताकतवर हाइड्रोजन ट्रेन है और पूरी तरह स्वदेशी तकनीक पर आधारित है।

पीएम मोदी ने कहा कि यह उपलब्धि भारत की बढ़ती तकनीकी क्षमता और 'मेक इन इंडिया' अभियान की सफलता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हाइड्रोजन ट्रेन पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ ऊर्जा और आधुनिक परिवहन व्यवस्था की दिशा में देश का बड़ा कदम है। इससे प्रदूषण कम होगा और भारत हरित ऊर्जा आधारित परिवहन के क्षेत्र में नई पहचान बनाएगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार आधुनिक रेल नेटवर्क, अत्याधुनिक तकनीक और बेहतर बुनियादी ढांचे के जरिए देश के परिवहन क्षेत्र में लगातार बदलाव ला रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भारत स्वच्छ ऊर्जा और नवाचार के क्षेत्र में दुनिया का नेतृत्व करेगा।

पीएम मोदी ने रैली को सम्बोधित करते हुए कहा कि हार्मुज के पूरे क्षेत्र में ईरान और गल्फ में युद्ध चल रहा है। उन्होंने कहा कि इस समुद्री रास्ते से इंडिया में बड़ी मात्रा में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस आती है लेकिन पिछले तीन चार महीनों से यह रास्ता लगातार युद्ध का मैदान बन चुका है और संकटों से घिरा हुआ है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि अगर 2014 से पहले ऐसी स्थिति आती तो भारत का रेलवे काम पूरी तरह ठप पड़ जाता और उस समय देश का बड़ा हिस्सा ऐसा था, जहां हमारी ट्रेनें केवल डीजल से ही चलती थीं।

Indian Army Jobs: हरियाणा के युवाओं के लिए अग्निवीर भर्ती रैली का शेड्यूल, एडमिट कार्ड जारी
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। देश सेवा का सपना देखने वाले युवाओं के लिए भारतीय सेना ने वर्ष 2027 सत्र की अग्निवीर भर्ती रैली का कार्यक्रम जारी कर दिया है। अंबाला मुख्यालय भर्ती क्षेत्र के अंतर्गत यह भर्ती रैली 20 से 27 जुलाई 2026 तक रोहतक स्थित राजीव गांधी खेल परिसर में आयोजित होगी।  Indian Army Jobs

भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। सेना भर्ती कार्यालय, रोहतक के अनुसार शारीरिक दक्षता परीक्षा और भर्ती रैली में केवल वही अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे, जिन्होंने ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है। यह भर्ती रैली रोहतक, सोनीपत, पानीपत और झज्जर जिलों के चयनित अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की जा रही है। वहीं जूनियर कमीशंड अधिकारी (धार्मिक शिक्षक), जूनियर कमीशंड अधिकारी (कैटरिंग), हवलदार (शिक्षा) और हवलदार (सर्वे ऑटो कार्टो) जैसे विशेष पदों के लिए पूरे हरियाणा के पात्र अभ्यर्थी इसमें भाग ले सकेंगे।

दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य

भारतीय सेना ने भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने के लिए सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर अपने सभी मूल दस्तावेज और आवश्यक प्रमाण-पत्र साथ लाने के निर्देश दिए हैं। सेना ने यह भी स्पष्ट किया है कि भर्ती के दौरान किसी भी प्रकार के नशीले या प्रतिबंधित पदार्थ का सेवन या उसके साथ पकड़े जाने पर अभ्यर्थी को तत्काल अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए सेना ने सहायता हेल्पलाइन भी उपलब्ध कराई है, ताकि भर्ती प्रक्रिया से संबंधित किसी भी जानकारी या समस्या का समाधान प्राप्त किया जा सके।  Indian Army Jobs

CM सैनी के कार्यक्रम से जल्दी निकलने पर कुलदीप बिश्नोई ने दी सफाई, बोले- दिल्ली में पहले से तय कार्यक्रम था
हिसार (सच कहूँ/संदीप सिंह सिंहमार)। Haryana: हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) में आयोजित मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कार्यक्रम से भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई के बीच में ही चले जाने को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई थीं। अब इस पूरे मामले पर कुलदीप बिश्नोई ने अपनी सफाई देते हुए स्थिति स्पष्ट की है।

मंगलवार को सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो में कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी निर्धारित समय से करीब तीन घंटे की देरी से कार्यक्रम में पहुंचे थे। इसके बावजूद उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित दो कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।

दो कार्यक्रमों में रहे शामिल

बिश्नोई ने बताया कि उन्होंने अमृता देवी की प्रतिमा के अनावरण और खेजड़ी के पौधे के रोपण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ भाग लिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पहले से तय एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शामिल होना था, जहां पहुंचने में करीब तीन घंटे का समय लगता है। इसी वजह से उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुमति लेकर कार्यक्रम से विदा ली।

उन्होंने कहा, "मैंने मुख्यमंत्री से माफी मांगी और उन्हें अपनी मजबूरी बताकर दिल्ली के लिए रवाना हो गया।"

मुख्य समारोह में नहीं हुए शामिल

विवाद उस समय शुरू हुआ जब शनिवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हिसार स्थित गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के एक कार्यक्रम में पहुंचे। कुलदीप बिश्नोई विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित शुरुआती कार्यक्रमों में मौजूद रहे, लेकिन बाद में मुख्य समारोह से पहले ही वहां से रवाना हो गए।

विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में उनके लिए सीट भी आरक्षित की गई थी, लेकिन वह उसमें शामिल नहीं हुए। इसके बाद उनके कार्यक्रम छोड़कर जाने को लेकर राजनीतिक हलकों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं।

विश्वविद्यालय से जुड़ा है बिश्नोई परिवार का विशेष संबंध

गौरतलब है कि गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) की स्थापना वर्ष 1995 में तत्कालीन हरियाणा के मुख्यमंत्री भजन लाल के कार्यकाल में हुई थी। भजन लाल, कुलदीप बिश्नोई के पिता थे, इसलिए इस विश्वविद्यालय से बिश्नोई परिवार का विशेष जुड़ाव माना जाता है।

हालांकि, अब कुलदीप बिश्नोई की ओर से सफाई आने के बाद उन्होंने स्पष्ट किया है कि कार्यक्रम से उनका जल्दी निकलना किसी राजनीतिक कारण से नहीं, बल्कि पहले से तय निजी कार्यक्रम की वजह से था।

Haryana News: अंडर-23 नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप हरियाणा के नाम, किया क्लीन स्वीप
U23 Senior National Wrestling Championship: रोहतक। हरियाणा ने अंडर-23 नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप में तीनों टीम खिताब जीत लिए हैं। हरियाणा की टीम ने पुरुषों की फ्रीस्टाइल, ग्रीको-रोमन और महिलाओं की रेसलिंग में पहला स्थान हासिल किया। मेजबान टीम ने पुरुषों की फ्रीस्टाइल श्रेणी में 200 पॉइंट के साथ खिताब जीता, इसके बाद ग्रीको-रोमन में 195 पॉइंट हासिल किए और तीन दिन तक चली इस प्रतियोगिता के आखिर में महिलाओं की रेसलिंग स्टैंडिंग में 183 पॉइंट के साथ क्लीन स्वीप किया। Haryana News

सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड (एसएससीबी) पुरुषों की दोनों कैटेगरी में रनर-अप रहा। उन्होंने फ्रीस्टाइल में 138 पॉइंट और ग्रीको-रोमन में 165 पॉइंट हासिल किए। वहीं, महिलाओं की प्रतियोगिता में महाराष्ट्र 160 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर रहा। पुरुषों की फ्रीस्टाइल, ग्रीको-रोमन और महिलाओं की रेसलिंग में पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान ने क्रमशः पोडियम (टॉप 3) में जगह बनाई। रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा कि चैंपियनशिप ने देश में उभरते टैलेंट को दिखाया है।

उन्होंने कहा, "प्रतियोगिता का शानदार स्तर हमारे अंडर-23 खिलाड़ियों की जबरदस्त क्षमता को दिखाता है। तीनों स्टाइल में हरियाणा का क्लीन स्वीप उनके मजबूत ट्रेनिंग सिस्टम को दर्शाता है, जबकि सर्विसेज और अलग-अलग राज्यों की टीमें लगातार नए बेंचमार्क सेट कर रही हैं। फेडरेशन इन बेहतरीन खिलाड़ियों को सीनियर लेवल पर जाने के लिए शीर्ष स्तर का इंटरनेशनल एक्सपोजर देने को पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।" Haryana News

हरियाणा के टाइटल जीतने के सफर में तीनों स्टाइल में कई शानदार प्रदर्शन देखने को मिले। पुरुषों की फ्रीस्टाइल में, पारस ने 79 किग्रा में गोल्ड जीता, जबकि यश (74 किग्रा), हिमांशु अंतिल (86 किग्रा) और रोहित (125 किग्रा) ने पोडियम पर जगह बनाई। एसएससीबी के नरेंद्र (74 किग्रा) और साहिल दलाल (86 किग्रा), साथ ही पंजाब के जसपूरन सिंह (125 किग्रा), खास भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने वाले अन्य खिलाड़ी थे।

मेजबान टीम का दबदबा ग्रीको-रोमन में भी रहा, जहां निखिल (55 किग्रा), विनीत दहिया (72 किग्रा), तुषार (77 किग्रा) और पीयूष कुमार ने स्वर्ण पदक जीते। पीयूष ने 97 किग्रा और 130 किग्रा दोनों कैटेगरी में खिताब जीतकर एक यादगार टूर्नामेंट खेला। एसएससीबी ने खुंडोंगबम (60 किग्रा), सागर सिंह (67 किग्रा) और दीपक पुनिया (82 किग्रा) के जरिए स्वर्ण पदक जीते, जबकि महाराष्ट्र के विनय विट्ठल पुजारी 87 किग्रा कैटेगरी में चैंपियन बने। Haryana News

हरियाणा की महिला पहलवानों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। कीर्ति (53 किग्रा), ज्योति (55 किग्रा), रीना (57 किग्रा) और सिमरन (59 किग्रा) ने स्वर्ण पदक जीता। मध्य प्रदेश की प्रियांशी प्रजापत (50 किग्रा), एसएससीबी की अंजलि (62 किग्रा), चंडीगढ़ की खुशी रानी (65 किग्रा), राजस्थान की अश्विनी विश्नोई (68 किग्रा) और महाराष्ट्र की अमृता (72 किग्रा) व वेदिका (76 किग्रा) भी अपनी-अपनी कैटेगरी में चैंपियन बनीं।

पदक के अलावा, इस चैंपियनशिप का चयन के नजरिए से भी काफी महत्व था। अंडर-23 नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप के विजेताओं के आगामी अंडर-23 विश्व रेसलिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेने की उम्मीद है, जबकि 18-20 साल की उम्र के बेहतरीन पहलवानों को आगामी सिलेक्शन ट्रायल के नतीजों के आधार पर अंडर-20 वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी खेलने का मौका मिल सकता है। Haryana News