Om Birla - Sach Kahoon Hindi

International Parliamentarism Day: संसद लोकतंत्र की सर्वोच्च अभिव्यक्ति: ओम बिरला
International Parliamentarism Day: नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अंतरराष्ट्रीय संसदीय दिवस के अवसर पर देशवासियों, जनप्रतिनिधियों और विश्व की लोकतांत्रिक संस्थाओं को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किए गए अपने पोस्ट में उन्होंने संसद को लोकतंत्र की आत्मा और जनता की आकांक्षाओं, अधिकारों तथा विश्वास की सर्वोच्च अभिव्यक्ति बताया। Parliament News

ओम बिरला ने कहा, "संसद, जनता की आकांक्षाओं, अधिकारों और विश्वास की सर्वोच्च अभिव्यक्ति है, जहां विचारों का मंथन होता है, नीतियों का निर्माण होता है और राष्ट्र के भविष्य की दिशा तय होती है। एक सशक्त, स्वतंत्र और उत्तरदायी संसद ही लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति तथा नागरिकों के अधिकारों की सबसे बड़ी संरक्षक होती है।"

उन्होंने कहा, "विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में भारत की संसद ने संविधान की भावना, लोकतांत्रिक परंपराओं और जनप्रतिनिधित्व की गौरवशाली विरासत को सदैव सशक्त किया है। विविधताओं से भरे हमारे देश में संसद राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और संवैधानिक मूल्यों का ऐसा मंच है, जहाँ प्रत्येक क्षेत्र, प्रत्येक वर्ग और प्रत्येक नागरिक की आवाज को स्थान मिलता है।" Parliament News

बिरला ने कहा, "आज के समय में संसद की भूमिका केवल विधायी कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि सरकार की जवाबदेही सुनिश्चित करना, जनहित के मुद्दों पर सार्थक विमर्श को प्रोत्साहित करना, लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखना तथा नागरिकों के अधिकारों और कर्तव्यों के बीच संतुलन स्थापित करना भी संसद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।" उन्होंने कहा, "अंतरराष्ट्रीय संसदीय दिवस हमें यह अवसर प्रदान करता है कि हम लोकतंत्र की आत्मा - संवाद, सहमति, उत्तरदायित्व, पारदर्शिता और संवैधानिक मर्यादाओं को और अधिक सुदृढ़ करने का संकल्प लें।"

गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय संसदीय दिवस हर वर्ष 30 जून को मनाया जाता है। इस दिन वर्ष 1889 में अंतर-संसदीय संघ (इंटर-पार्लियामेंट्री यूनियन - आईपीयू) की स्थापना हुई थी। वर्ष 2018 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इसे आधिकारिक रूप से अंतर्राष्ट्रीय संसदीय दिवस घोषित किया था। इसका उद्देश्य दुनिया भर में संसदों की लोकतंत्र, सुशासन और मानवाधिकारों को मजबूत करने में भूमिका को रेखांकित करना है।

अंतर-संसदीय संघ (आईपीयू) को दुनिया की संसदों का वैश्विक मंच माना जाता है। इसका मुख्यालय जिनेवा, स्विट्जरलैंड में स्थित है और इसमें 180 से अधिक राष्ट्रीय संसदें सदस्य हैं। यह संगठन लोकतंत्र को मजबूत करने, संवाद और कूटनीति को बढ़ावा देने, शांति और सहयोग को प्रोत्साहित करने तथा संसदों के बीच अनुभवों के आदान-प्रदान का कार्य करता है। Parliament News

भारत, जो विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, आईपीयू और कॉमनवेल्थ पार्लियामेंटरी एसोसिएशन (सीपीए) का सक्रिय सदस्य है। भारत के सीपीए इंडिया रीजन में भारत की 32 संसदीय एवं विधायी शाखाएं शामिल हैं। अफ्रीका रीजन के बाद, सीपीए में सबसे अधिक सदस्य शाखाएं भारत की हैं। सीपीए इंडिया रीजन को 9 प्रशासनिक जोनों में विभाजित किया गया है। इसका उद्देश्य संसदीय लोकतंत्र, सुशासन, संवाद और विधायी सहयोग को सुदृढ़ करना है।

अंतरराष्ट्रीय संसदीय दिवस विश्वभर की संसदों की भूमिका, लोकतांत्रिक मूल्यों और प्रतिनिधित्व के महत्व को दर्शाता है। यह संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्य 16.7- 'सभी स्तरों पर जवाबदेह, समावेशी, भागीदारीपूर्ण और प्रतिनिधि फैसला लेने की प्रक्रिया'—को भी मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है। Parliament News

Lok Sabha speaker Om Birla : सदन में सांसद करें ऐसा आचरण कि लोगों का विश्वास बढ़े : बिरला
Lok Sabha speaker Om Birla : कोटा (एजेंसी)। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (Lok Sabha speaker Om Birla) ने कहा है कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है और यहां का संविधान दुनिया को सबसे बड़ा संविधान है इसलिए सभी सांसदों का यह दायित्व है कि वे इस तरह का बर्ताव और आचरण करें जिससे लोगों का इसके प्रति विश्वास बढ़े। Rajasthan News

लगातार दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष चुने जाने के बाद पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर आए बिरला ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और यहां का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा संविधान है। इसलिए निर्वाचित सदस्यों को सदन में इस तरह का आचरण करना चाहिए जिसकी प्रशंसा दुनियाभर में हो। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष का पद सौंपे जाने के लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘पूर्व के अनुभवों से सबक लेते हुए मैं कोशिश करूंगा कि सदन की कार्यवाही इसकी परंपराओं और मर्यादाओं के अनुसार अधिक से अधिक समय तक चले और सभी सदस्यों को इसमें भाग लेने और बोलने का समुचित अवसर मिले। Lok Sabha Speaker

उन्होंने सदन में दलगत स्थिति में हुए परिवर्तन और श्री राहुल गांधी के विपक्ष के नेता चुने जाने और सदन की कार्यवाही को संचालित करने में आने वाली चुनौतियों के मुद्दे पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि यह चुनौती नहीं, बल्कि अवसर है। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे लिए कोई भी सदस्य विरोधी नहीं है। लोकतंत्र में पक्ष और विपक्ष के बीच होने वाली चर्चा के सकारात्मक परिणाम निकलते हैं और देश के विकास का मार्ग प्रशस्त होता है।’’ Rajasthan News

शिवसेना नेता के बेटे की बीएमडब्ल्यू से महिला की मौत, सीएम ने कहा, पुलिस किसी को नहीं बचाएगी!

देश ने वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) की 5वीं पुण्यतिथि के अवसर पर देश ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के अन्य नेताओं ने राजघाट के समीप उनके समाधिस्थल ‘सदैव अटल’ पर अपने प्रिय नेता को श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इस कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री के परिवार के सदस्य भी उपस्थित थे।

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करके वाजपेयी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। मोदी ने कहा- वाजपेयी के नेतृत्व से भारत को बहुत फायदा हुआ है। उन्होंने भारत की प्रगति को बढ़ावा देने और कई क्षेत्रों में इसे 21वीं सदी में ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘मैं भारत के 140 करोड़ लोगों की तरफ से अटल जी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।’ Atal Bihari Vajpayee

बिरला ने अपने ट्वीट में पूर्व प्रधानमंत्री की एक कविता की कुछ पंक्तियां उद्धृत कीं

‘बाधाएं आती हैं आएं

घिरें प्रलय की घोर घटाएं

पांवों के नीचे अंगारे

सिर पर बरसें यदि ज्वालाएं

निज हाथों से हंसते-हंसते

आग लगाकर जलना होगा

कदम मिलाकर चलना होगा।

पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर सादर नमन। उनकी पुनीत स्मृतियां हमारे लिए प्रेरणा हैं।’ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ‘अटलजी की पुण्यतिथि पर मैं उन्हें स्मरण एवं नमन करता हूं। उन्होंने देश को विकास और सुशासन के पथ पर अग्रसर किया। उन्हें मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि।’

यह भी पढ़ें:– हाईवे पर सैनीपुरा के पास वोल्वो बस पलटी, 5 यात्रियों को लगी गंभीर चोट

New Parliament Inauguration: सिल्क की धोती, कुर्ता एवं गुलाबी जैकेट पहने प्रसन्न मुद्रा में दिखे मोदी
नई दिल्ली। New Parliament Inauguration प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज यहां लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ देश के नये संसद भवन को राष्ट्र को समर्पित किया और नयी लोकसभा के सदन में पवित्र सेंगोल (राजदंड) को श्रद्धा के साथ प्रतिष्ठित किया।

सुबह करीब साढ़े सात बजे मोदी संसद भवन के परिसर में पहुंचे और बिरला ने उनका स्वागत किया। सिल्क की धोती, कुर्ता एवं गुलाबी जैकेट पहने प्रसन्न मुद्रा में दिख रहे मोदी ने सबसे पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करके प्रणाम किया।

मोदी ने सेंगोल को साष्टांग प्रणाम किया | New Parliament Building

इसके बाद वह बिरला के साथ वहां हवन एवं धार्मिक अनुष्ठान में शामिल हुए। मोदी ने इसके बाद तमिलनाडु के विभिन्न आदिनम से पधारे संतों द्वारा लाये गये सेंगोल को साष्टांग प्रणाम किया और फिर पांच आदिनम संतों के हाथों से श्रद्धापूर्वक ग्रहण किया और अपने स्थान पर चारों ओर परिक्रमा की। इसके बाद मोदी ने आदिनम संतों से आशीर्वाद लिया और फिर बिरला एवं आदिनम संतों के साथ वह नयी लोकसभा के भीतर गये और लोकसभा अध्यक्ष के आसन के दाहिनी ओर पीछे एक कांच के केस में सेंगोल को स्थापित किया जिसे संप्रभुता, न्याय, शासन एवं शक्ति का प्रतीक माना जाता है। इसके बाद उन्होंने दीप प्रज्ज्वलन किया और पुष्पों से सेंगोल का पूजन किया। इस मौके पर आदिनम संत भी सदन में उपस्थित थे।

इसके बाद मोदी एवं बिरला बाहर आये और फिर नये संसद के उद्घाटन पट्ट का अनावरण करके नये संसद भवन को लोकार्पित किया। इसके पश्चात उन्होंने निर्माण कार्य करने वाले श्रमिकों से भेंट की और उन्हें शाल एवं प्रतीक चिह्न प्रदान करके सम्मानित किया। इसके बाद सर्वधर्म प्रार्थना सभा में शिरकत की। New Parliament Building

बौद्ध, जैन, पारसी, सिख, इस्लाम, वैदिक आदि धर्मों के धर्मगुरुओं ने प्रार्थना की। इसके बाद मोदी ने कार्यक्रम में आये मेहमानों से भेंट की और बातचीत की। कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह, अश्विनी वैष्णव, अनुराग ठाकुर, डॉ जितेन्द्र सिंह, भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, शीर्ष अधिकारी आदि उपस्थित थे। वहीं कार्यक्रम की शुरूआत में अधीनम (पुजारियों) ने पीएम मोदी को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सेंगोल यानी राजदंड दिया. राजदंड को हाथों में लेने से पहले पीएम मोदी ने सेंगोल को दंडवत प्रणाम किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज यहां लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ देश के नये संसद भवन को राष्ट्र को समर्पित किया और नयी लोकसभा के सदन में पवित्र सेंगोल (राजदंड) को श्रद्धा के साथ प्रतिष्ठित किया।

दीप प्रज्ज्वलन किया | New Parliament Inauguration

सुबह करीब साढ़े सात बजे मोदी संसद भवन के परिसर में पहुंचे और बिरला ने उनका स्वागत किया। सिल्क की धोती, कुर्ता एवं गुलाबी जैकेट पहने प्रसन्न मुद्रा में दिख रहे मोदी ने सबसे पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करके प्रणाम किया। इसके बाद वह बिरला के साथ वहां हवन एवं धार्मिक अनुष्ठान में शामिल हुए। मोदी ने इसके बाद तमिलनाडु के विभिन्न आदिनम से पधारे संतों द्वारा लाये गये सेंगोल को साष्टांग प्रणाम किया और फिर पांच आदिनम संतों के हाथों से श्रद्धापूर्वक ग्रहण किया और अपने स्थान पर चारों ओर परिक्रमा की।

इसके बाद मोदी ने आदिनम संतों से आशीर्वाद लिया और फिर बिरला एवं आदिनम संतों के साथ वह नयी लोकसभा के भीतर गये और लोकसभा अध्यक्ष के आसन के दाहिनी ओर पीछे एक कांच के केस में सेंगोल को स्थापित किया जिसे संप्रभुता, न्याय, शासन एवं शक्ति का प्रतीक माना जाता है। इसके बाद उन्होंने दीप प्रज्ज्वलन किया और पुष्पों से सेंगोल का पूजन किया। इस मौके पर आदिनम संत भी सदन में उपस्थित थे।

सर्वधर्म प्रार्थना सभा में शिरकत| New Parliament Inauguration

इसके बाद मोदी एवं बिरला बाहर आये और फिर नये संसद के उद्घाटन पट्ट का अनावरण करके नये संसद भवन को लोकार्पित किया। इसके पश्चात उन्होंने निर्माण कार्य करने वाले श्रमिकों से भेंट की और उन्हें शाल एवं प्रतीक चिह्न प्रदान करके सम्मानित किया। इसके बाद सर्वधर्म प्रार्थना सभा में शिरकत की। बौद्ध, जैन, पारसी, सिख, इस्लाम, वैदिक आदि धर्मों के धर्मगुरुओं ने प्रार्थना की। इसके बाद मोदी ने कार्यक्रम में आये मेहमानों से भेंट की और बातचीत की। कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह, अश्विनी वैष्णव, अनुराग ठाकुर, डॉ जितेन्द्र सिंह, भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, शीर्ष अधिकारी आदि उपस्थित थे। वहीं कार्यक्रम की शुरूआत में अधीनम (पुजारियों) ने पीएम मोदी को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सेंगोल यानी राजदंड दिया. राजदंड को हाथों में लेने से पहले पीएम मोदी ने सेंगोल को दंडवत प्रणाम किया। New Parliament Inauguration

बिरला ने भारत के जी-20 समूह के अध्यक्ष बनने पर दी बधाई
नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार को भारत के जी-20 की अध्यक्षता ग्रहण करने पर सभी को बधाई दी। बिरला ने संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा में कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव काल में भारत के जी-20 की अध्यक्षता जैसा महत्वपूर्ण वैश्विक दायित्व संभालना देश तथा देशवासियों के लिए गर्व का विषय है। इस अवसर पर उन्होंने भारत सरकार तथा देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि 2023 जी-20 राष्ट्राध्यक्षों का शिखर सम्मेलन भारत के नेतृत्व में होगा, उसके साथ जी-20 देशों की संसदों के पीठासीन अधिकारियों का सम्मेलन भारत की संसद के नेतृत्व में होगा और यह सम्मेलन भारत के राजनयिक इतिहास का एक महत्वपूर्ण अध्याय होगा।

यह भी पढ़ें:– इस तरीके से आप हर माह सैलरी के बराबर कर सकते है कमाई

बिरला ने सम्मेलन के विषय पर के बारे कहा कि ‘एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य’ है जो भारत की आस्था वसुधैव कुटुम्बकम के अनुरूप है। सम्मेलन के दौरान भारत अपनी समृद्ध बहुरंगी सांस्कृतिक विरासत और जीवंत लोकतंत्र की शक्ति को विश्व के समक्ष प्रस्तुत करेगा और संपूर्ण विश्व में नेतृत्वकर्ता की भूमिका निभाएगा। बिरला ने सभी जनप्रतिनिधियों और भारत के लोगों से इस अवसर को भव्यता के साथ मनाने की अपील की।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

दिल्ली के 6 अस्पतालों में मरीजों के परिजनों को मुफ्त भोजन
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सोमवार को “प्रसादम रथ” नामक पहल की शुरूआत करेंगे। इसके तहत दिल्ली के छह अस्पतालों में मरीजों के परिजनों को मुफ्त खाना मुहैया कराया जाएगा। लोकसभा सचिवालय से रविवार को जारी एक बयान के मुताबिक, बिरला द्वारा भेजे जाने वाले रथ दिल्ली के छह अस्पतालों में मरीजों के परिजनों को मुफ्त में खाना मुहैया कराएगें। ‘प्रसादम रथ’ नामक पहल की शुरूआत यहां अध्यक्ष के आवास से की जाएगी। इन रथों में खाना पकाने और खाना गर्म करने की सुविधा होगी। बयान में कहा गया, “वे शहर के राम मनोहर लोहिया अस्पताल, सफदरजंग अस्पताल, लेडी हार्डिंग अस्पताल सहित छह अस्पतालों में मरीजों के परिचारकों को गर्म, स्वच्छ और पौष्टिक भोजन मुहैया कराएंगे।”

प्रसादम रथ खुद बिरला ने उपलब्ध कराए

लोकसभा सचिवालय के मुताबिक प्रसादम रथ खुद बिरला ने उपलब्ध कराए हैं। यह पहल भोजन पैकेट की सेवा की जगह लेगी जो अब तक ‘आओ साथ चले’ संगठन द्वारा हर दिन चार अस्पतालों में 1,000 रोगियों के परिचारकों को प्रदान की जा रही थी, इसके अलावा जल्द ही अन्य अस्पतालों में इसका विस्तार किया जाएगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

जी-20 देशों की संसदों के अध्यक्षों के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे बिरला
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला जी- 20 देशों की संसदों के अध्यक्षों के सातवें शिखर सम्मेलन (पी20 ) में भाग लेने के लिए 07 से 09 अक्टूबर तक इटली की यात्रा पर रहेंगे। बिरला के साथ एक संसदीय शिष्टमंडल भी रोम जाएगा। इस शिष्टमंडल में राज्य सभा के उपसभापति हरिवंश; लोक सभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंह और राज्य सभा के महासचिव, डॉ. पी.पी.के. रामाचायुर्लु शामिल हैं। पी 20 शिखर सम्मेलन का मुख्य विषय “लोगों, विश्व के कल्याण और समृद्धि के लिए संसदें” है।

प्रतिनिधि इस मुख्य विषय के अंतर्गत तीन उप-विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे। शिखर सम्मलेन के अंत में एक संयुक्त वक्तव्य को स्वीकार किया जाएगा। लोक सभा अध्यक्ष पहले सत्र में ‘महामारी से उत्पन्न सामाजिक और रोजगार संकट का सामना करने हेतु कार्यवाही’ विषय पर अपने विचार व्यक्त करेंगे । वह दूसरे सत्र के दौरान ‘सामाजिक और पर्यावरणीय संघारणीयता के सन्दर्भ में आर्थिक वृद्धि को पुनर्जीवित करना’ विषय पर आयोजित चर्चा में मुख्य वक्ता होंगे।

क्या है मामला

वहीं, हरिवंश तीसरे सत्र के दौरान “महामारी के बाद संघारणीयता और खाध सुरक्षा” विषय पर विशिष्ट सभा को संबोधित करेंगे। इस शिखर सम्मेलन के दौरान बिरला अन्य देशों की संसदों के अपने समकक्ष पदाधिकारियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे। पी 20, जी- 20 के सदस्य देशों का संसदीय संघ है, जो वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद के लगभग 80 प्रतिशत और वैश्विक व्यापार के 75 प्रतिशत से अधिक भाग के साथ ही दुनिया की दो-तिहाई आबादी का प्रतिनिधित्व भी करता है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

ओम बिरला ने प्रधानमंत्री, सोनिया गांधी समेत अन्य नेताओं के साथ की बैठक
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चित काल तक स्थगित होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी के साथ बैठक की। आपको बता दें कि मॉनसून सत्र के लिए लोकसभा की बैठक बुधवार को अनिश्चतकाल के लिए स्थगित कर दी गई है। जासूसी मामला व अन्य मुद्दो पर विपक्षी दलों के शोर-शराबे की वजह से पूरे सत्र में सदन में कामकाज नहीं हुआ और सिर्फ 22 फीसदी ही काम हुआ है।

https://twitter.com/ombirlakota/status/1425395043238498306

राज्यसभा में अब तक 60 घंटे 28 मिनट का समय बर्बाद हुआ

राज्यसभा में तीसरे हफ्ते हंगामे की वजह से 21 घंटे 36 मिनट का समय बर्बाद हुआ है। आंकड़ों के मुताबिक मानसून सत्र शुरू होने से अबतक कुल 78 घंटे 30 मिनट के समय में 60 घंटे 28 मिनट हंगामे की वजह से बर्बाद हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि गत तीन सप्ताह के दौरान सदन में कुल 17 घंटे 44 मिनट काम हुआ है जिनमें से चार घंटे 49 मिनट सरकारी विधेयकों पर व्यय हुआ, तीन घंटे 19 मिनट प्रश्नकाल में व्यय हुए और चार घंटे 37 मिनट में कोविड-19 संबंधी मुद्दों पर संक्षिप्त चर्चा हुई।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

19 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा संसद का मानसून सत्र: बिरला
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 19 जुलाई से संसद के आगामी मानसून सत्र की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि संसद का मानसून सत्र 19 जुलाई से 13 अगस्त तक होगा। इसमें 19 कार्यदिवस होंगे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि सभी सदस्यों और मीडिया को कोविड नियमों के अनुसार अनुमति दी जाएगी। आरटीपीसीआर टेस्ट अनिवार्य नहीं है। लेकिन हम उन लोगों से टेस्ट कराने का अनुरोध करेंगे जिन्होंने अभी टीकाकरण नहीं कराया है। कोरोना की दूसरी लहर के बीच सत्र का आयोजन कोविड प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा। पिछले सत्र की तरह सांसदों को सोशल डिस्टेंशिंग के आधार पर बिठाने की व्यवस्था की जा रही है।

एक डिजीटल प्लेटफॉर्म पर आयेगी संसद और विधानसभायें

लोकसभा एवं सभी राज्यों की विधानसभाओं को एक ही डिजीटल प्लेटफॉर्म पर लाने की तैयारी चल रही है। सदनों की कार्यवाही का सजीव प्रसारण और सभी प्रकार की सामग्री देश की जनता इंटरनेट एवं मोबाइल ऐप पर किसी भी समय देख सकेगी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि लोकसभा की कार्यवाही का सजीव प्रसारण और सामग्री को एकसाथ एक डिजीटल प्लेटफॉर्म पर एवं एक मोबाइल ऐप के माध्यम से कभी भी कहीं से भी देखा जा सकेगा। उन्होंने कहा कि देश में विभिन्न राज्यों की विधानसभाओं की कार्यवाही एवं सामग्री को भी इसी डिजीटल प्लेटफॉर्म पर जोड़ा जायेगा।

बिरला ने एक सवाल के जवाब में कहा कि देहरादून में हुई पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन में असम के विधानसभा के अध्यक्ष हितेश गोस्वामी की अध्यक्षता में एक ई-विधान समिति का गठन करके इस बारे में एक रिपोर्ट देने को कहा गया था। गोस्वामी ने यह रिपोर्ट दे दी है। 15 अगस्त के बाद पीठासीन अधिकारियों के अगले सम्मेलन में इस रिपोर्ट पर स्वीकृति ली जायेगी। तदुपरांत इसे बहुत जल्द ही क्रियान्वित किया जायेगा। इसबीच इस प्रस्ताव को क्रियान्वित करने की कार्ययोजना तैयार की जा चुकी है।

92 प्रतिशत लोगों ने ई नोटिस एवं प्रश्न ऑनलाइन दिये थे

उन्होंने कहा कि इस डिजीटल प्लेटफॉर्म पर अभी 11वीं से लेकर 17वीं लोकसभा में अभी तक की कार्यवाही जोड़ी जा चुकी है। इसमें 1854 से 11वीं लोकसभा तक की कार्यवाही एवं प्रश्नोत्तर, रिपोर्ट आदि सभी सामग्री को भी जोड़ा जायेगा। इसी प्रकार से पुरानी सभी विधानसभाओं की भी कार्यवाही जोड़ी जायेगी। यह प्लेटफॉर्म सांसदों, संबंधित अधिकारियों एवं मीडिया के लिए उपयोगी होगा जहां नाम, तारीख से कार्यवाही की सामग्री को ढूंढ़ा जा सकेगा। उन्होंने कहा कि वह सदन में अधिक से अधिक ई नोटिस एवं प्रश्न दाखिल किये जाने को बढ़ावा दे रहे हैं। पांचवे सत्र में करीब 92 प्रतिशत लोगों ने ई नोटिस एवं प्रश्न ऑनलाइन दिये थे। इस बार यह शत प्रतिशत होने की आशा है।

नवंबर 2022 में संसद की कार्यवाही नये भवन में आयोजित होगी

एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि कोविड काल में जिन सांसदों ने लोगों की मदद के लिए विशेष उपाय किये या अनूठी सफलता प्राप्त की है, उनके अनुभवों को एक बुकलेट की शक्ल में प्रकाशित किया जायेगा और उन्हें सदन में अनुभव साझा करने का अवसर दिया जायेगा। नए संसद भवन के निर्माण में प्रगति के बारे में पूछे जाने पर बिरला ने कहा कि नये संसद भवन का निर्माण तय समय से केवल दस दिन पीछे चल रहा है और इसके अक्टूबर 2022 तक पूरा होने की आशा है। नवंबर 2022 में संसद की कार्यवाही नये भवन में आयोजित की जाएगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, link din , YouTube  पर फॉलो करें।

नारद घोटाले में आरोपित सांसदों पर जल्द होगा फैसला : बिरला
नई दिल्ली l लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज कहा कि पश्चिम बंगाल के नारद घोटाले में नामित तृणमूल कांग्रस के सांसदों के मामले में जल्द ही फैसला लिया जाएगा। बिरला ने 17वीं लोकसभा के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर आज यहां आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में इस बारे में एक सवाल पर कहा कि नारद घोटाले के मामले में जांच समिति के दो विशेषज्ञों की अलग अलग राय सामने आयी है। इसलिए इस मामले को विधि विभाग को आगे की जांच के लिए भेजा गया है। विधि विभाग ये भी तय करेगा कि इस बारे में कोई निर्णय लोकसभा अध्यक्ष को लेना या लोकपाल को।

उन्होंने कहा कि यह निर्णय जल्द हो जाने की आशा है और उसके बाद वह भी अपना फैसला दे देंगे। उन्होंने उम्मीद जतायी कि इस मामले में अब ज्यादा देरी नहीं होगी। लोक जनशक्ति पार्टी के संसदीय दल के नेता को नामित किये जाने के मामले के जल्दबाजी के बारे में पूछे जाने पर बिरला ने कहा कि पार्टी के सचेतक ने लोकसभा सचिवालय को संसदीय दल के नेता को बदले जाने की प्रक्रिया का विवरण देते हुए विधिवत सूचना दी थी, उस समय तक उन्हें किसी तरह का विरोध पत्र प्राप्त नहीं हुआ था। इसलिए तुरंत फैसला ले लिया गया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

सामाजिक परिवर्तन में महिलाओं की बड़ी भूमिका: बिरला
नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि महिलाओं में असाधारण सहनशीलता और शक्ति होती है इसलिए सामाजिक परिवर्तन में उनकी अहम भूमिका होती है। बिरला ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से फिक्की लेडीज ऑर्गनाइजेशन (फिक्की-एफएलओ) के वार्षिक सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि ‘पावर टू एंपॉवर’ का एफएलओ का नारा कोविड-19 की चुनौती को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए देश के संकल्प का एक उपयुक्त पर्याय है।

उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में भारत ने उल्लेखनीय शक्ति दिखाई है और इस महामारी से प्रभावी ढंग से निपटने में सक्षम रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में, राष्ट्र समय पर कार्रवाई करने और लोगों की जान बचाने में सक्षम रहा। हालांकि कोविड के खिलाफ युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ है और निरंतर सामूहिक कार्रवाई के साथ हम इस बीमारी को हराने में सक्षम होंगे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

सभी देशवासियों के सामूहिक प्रयासों से देश में कोविड-19 का मुकाबला किया जाएगा: बिरला
कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए कई कदम उठाए गए

नई दिल्ली (एजेंसी)। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार को कोरोना वायरस ‘कोविड 19’ को फैलने से रोकने के लिए संसद भवन परिसर में की गई तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर श्री बिरला ने कहा, संसद भवन परिसर में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस रोग की रोकथाम के लिए संसद भवन परिसर में आने वाले मीडियाकर्मियों और आगंतुकों सहित सभी अधिकारियों और अन्य लोगों को समुचित रूप से साफ-सफाई रखने और एक दूसरे से उचित दूरी बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस रोग की रोकथाम के लिए जागरुकता और संयम बहुत आवश्यक है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी देशवासियों के सामूहिक प्रयासों से देश में कोरोना वायरस का मुकाबला कर लिया जाएगा।

इसके बाद अपने कक्ष में हुई एक बैठक के दौरान श्री बिरला ने संसद में काम कर रही नयी दिल्ली नगरपालिका परिषद और संबंधित एजेंसियों के अधिकारियों को संसद भवन परिसर में और इसके आस-पास साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निदेश दिए । उन्होंने कहा कि साफ-सफाई और स्वच्छता को उच्चतम प्राथमिकता दिए जाने की जरूरत है और इसके लिए जरूरी सभी उपकरणों का सही ढंग से रखरखाव किया जाए। बिरला ने इस बात पर जोर दिया कि आने वाले सप्ताहांत में पूरे संसद भवन परिसर को साफ-सुथरा करने और संक्रमणमुक्त रखने के लिए व्यापक प्रयास किए जाएंगे। इससे पहले, बिरला ने आज लोकसभा की कार्यवाही के दौरान टिप्पणी की कि कोरोना वायरस का मुकाबला करने में संसद देशवासियों के साथ है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कल देश के नाम दिए गए अपने विशेष संदेश में रविवार, 22 मार्च 2020 को ‘जनता कर्फ़्यू’ का आह्वान किए जाने का समर्थन किया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।