Brian Lara - Sach Kahoon Hindi

ताजमहल का दीदार करने के लिये रात भर करवटें बदलते रहे ब्रायन लारा
आगरा l ताजमहल का नाम दुनिया के सात अजूबों में यूं ही शामिल नहीं है। इसकी वजह है इसकी बेमिसाल खूबसूरती। दूध सी सफेदी में नहाई इस इमारत में एक कशिश है जो लोगों को अपना दीवाना बना देती है। यही कारण है कि न केवल आमजन बल्कि दुनिया भर का हर सेलेब्रिटी एक बार ताज का दीदार जरूर करना चाहता है, लेकिन क्रिकेट के दीवानों के हीरो और वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा (Brian Lara) को ताजमहल की खूबसूरती  का दीदार करने के लिए एक रात का भी इंतजार भी सदियों जितना लंबा लगा। उन्होंने रविवार को आगरा के एक होटल में पूरी रात करवटें बदलते हुए काटी और भोर होते ही ताजमहल की खूबसूरती निहारने जा पहुंचे।

सुबह करीब पौने सात बजे ताज परिसर में पहुंचे ब्रायन लारा  करीब ढाई घण्टे तक वहाँ रहे और ताजमहल की खूबसूरती को अपलक निहारते रहे। इस दौरान उन्होंने न केवल ताज के निर्माण और पच्चीकारी की जानकारी ली, बल्कि मुगल बादशाह शाहजहां और उनकी बेगम मुमताज महल की मुहब्बत के बारे में भी जाना।

दरअसल, ब्रायन लारा (Brian Lara) रविवार की शाम को आगरा पंहुच गए थे। जब तक वे ताजमहल देखने पहुंच पाते, स्मारक के बंद होने का समय हो गया। इससे मायूस होकर लारा एक बार को वापस जाने की सोचने लगे, लेकिन ताजमहल के दीदार की ख्वाहिश ने उन्हें रुकने पर मजबूर कर दिया। रात भर के इंतजार के बाद सुबह होते ही लारा ताजमहल पहुंच गये।

उन्होंने यलो टीशर्ट, ब्लैक ट्राउजर के साथ ब्लैक कैप पहनी हुई थी। चेहरे पर मास्क भी था। सुबह स्मारक में अधिक पर्यटक नहीं थे। उन्होंने आम पर्यटकों की तरह स्मारक में चहलकदमी की। सुरक्षाकर्मियों व पर्यटकों के आग्रह पर फोटो भी खिंचाए।

अपनी बल्लेबाजी से दुनियाभर को दीवाना बनाने वाले ब्रायन लारा ने इस दौरान बताया कि वह इससे पहले वर्ष 1984 में ताजमहल देखने आए थे। उस समय वह बहुत छोटे थे। इस बार ताजमहल काफी अच्छा लगा। यह एक अजूबा है। रखरखाव पहले से भी बेहतर हो गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

ब्रायन लारा करेंगे दिल्ली गोल्फ क्लब का दौरा
लारा एक अच्छे गोल्फर और स्वास्थ्य तथा तंदुरुस्ती के पक्षकार भी हैं (Brian Lara)

नई दिल्ली (एजेंसी)। वेस्ट इंडीज के महानतम क्रिकेटरों में से एक ब्रायन लारा (Brian Lara) दिसंबर के मध्य में दिल्ली गोल्फ क्लब (डीजीसी) का दौरा करेंगे। घरेलू उपकरण बनाने वाली कंपनी ऊषा इंटरनेशनल ने वीरवार को वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर ब्रायन लारा के साथ नई भागीदारी की घोषणा की है, जिन्हें विश्व के महानतम बल्लेबाजों में गिना जाता है। वेस्टइंडीज का यह महान खिलाड़ी खेल आयोजनों, उत्पाद प्रचार की गतिविधियों और लाइफ स्टाइल कैंपेन में सक्रिय और जिंदादिल जीवनशैली के ऊषा के दर्शन का अनुमोदन करता है। लारा एक अच्छे गोल्फर और स्वास्थ्य तथा तंदुरुस्ती के पक्षकार भी हैं।

लारा (Brian Lara) युवाओं को खेलों के जरिए अपने जीवन की गुणवत्ता सुधारने में मदद करने और सभी आयु वर्गों के लोगों के लिए जमीनी, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल की संस्कृति विकसित करने के लिए ऊषा के साथ निकटता से काम करेंगे। यह भागीदारी सक्रिय और स्वस्थ जीवन को बढ़ावा और सहयोग देने वाले महान भारतीय ब्राण्ड उषा और फिटनेस, क्रिकेट तथा गोल्फ के प्रति अत्यंत जुनूनी महान क्रिकेट खिलाड़ी के बीच होने के कारण सबसे दमदार भागीदारियों में से एक है। इसकी शुरुआत के लिए लारा दिसंबर के मध्य में दिल्ली गोल्फ क्लब (डीजीसी) का दौरा करेंगे और लोधी गोल्फ कोर्स में समय बिताएंगे, जिसका नवीनीकरण गैरी प्लेयर डिजाइन द्वारा किया गया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।