CM Manohar Lal - Sach Kahoon Hindi

जर्नलिस्ट एसोसिएशन गुरुग्राम ने मुख्यमंत्री से मिल जताया आभार
पत्रकारों के कल्याण के लिए सराहनीय कार्य करने पर मुख्यमंत्री का पत्रकारों ने जताया आभार

सीएम बोले, हरियाणा सरकार पत्रकारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध | Gurugram News

गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। पत्रकारों के हित में मुख्यमंत्री मनोहर लाल (Manohar Lal) द्वारा लिए गए अहम निर्णयों पर शुक्रवार को जर्नलिस्ट एसोसिएशन गुरुग्राम के बैनर तले पत्रकारों ने मुख्यमंत्री से मिलकर उनका आभार जताया। मुख्यमंत्री द्वारा सेवानिवृति पर मान्यता प्राप्त पत्रकारों की पेंशन में बढ़ोतरी के साथ गुरुग्राम में जर्नलिस्ट एसोसिएशन गुरुग्राम को कार्यालय के लिए भवन भी उपलब्ध कराया गया है। Gurugram News

इस अवसर पर जर्नलिस्ट एसोसिएशन गुरुग्राम के प्रधान संजय यादव, प्रवक्ता संजय कुमार मेहरा, राजेश यादव, अभिषेक बहल, दीपक शर्मा, प्रियंका दुबे मेहता, नीरज अम्बावता, देवेंद्र शर्मा, धर्मवीर शर्मा, अभिषेक अग्रवाल, प्रवीन वत्स, इंद्रजीत कटारिया, मोनू सैनी, हिमांशु, आकाश खुराना, संजय राठौर, मोहित कुमार, योगेश कुमार, कृष्ण जांगड़ा, हनु सैनी, अनुज पांचाल समेत अनेक पत्रकार मौजूद रहे। हाल ही में हरियाणा सरकार ने पत्रकारों को मिलने वाली मासिक पेंशन को दस हजार से बढ़ाकर 15 हजार रुपए, मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए 10 लाख रुपए की नि:शुल्क टर्म/ग्रुप बीमा योजना व डिजिटल मीडिया पॉलिसी को लागू करने का निर्णय लिया है। जिसके चलते गुरुग्राम जिला के

पत्रकारों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार जताया और हरियाणा सरकार की पत्रकारों के कल्याण के लिए चलाई जा रही नीतियों की प्रशंसा की। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जन जागरूकता में मीडिया का सबसे अहम योगदान है। विधानपालिका, न्यायपालिका व कार्यपालिका के साथ-साथ मीडिया का एक मजबूत चौथे स्तंभ के तौर पर समाज में महत्वपूर्ण स्थान है। ऐसे में सभी मीडियाकर्मियों को सकारात्मक सोच के साथ समाज के हित में सजग रहना होगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि लोकतंत्र में प्रेस को चौथा स्तंभ माना गया है। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जनमानस तक पहुंचाना और जनहित से जुड़े विषयों को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने में प्रेस का महत्वपूर्ण योगदान होता है। हरियाणा सरकार पत्रकारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि मीडिया का समाज में अहम योगदान है। यह लोगों को सूचनाएं देने के साथ-साथ जागरूक करने का भी काम करता है। मीडिया प्रशासन की कमियों को दिखाकर जनता की समस्याओं को हल करवाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वह अपने देश व प्रदेश की छवि को समाज में हो रहे अच्छे कार्यों के जरिए बेहतर बनाने का प्रयास करें। सरकार द्वारा हरियाणा मीडिया कार्मिक कल्याण निधि प्रशासन योजना के तहत बीमारी, मृत्यु, दुर्घटना या अन्य अप्रत्याशित आपात स्थितियों जैसे गंभीर जरूरतों के मामलों में उनके आश्रितों या कानूनी उत्तराधिकारियों को अब तक 161.74 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है। Gurugram News

यह भी पढ़ें:– Israel Hamas War Impact: जिधर देखो चीख पुकार, क्रूरता के लिए कौन जिम्मेदार?

खुशखबरी! खट्टर सरकार करेगी 4 साल से रुकी हुई भर्तियाँ, दी मंजूरी!
चंडीगढ़। हरियाणा की मनोहर सरकार (Manohar Government) चरणबद्ध तरीके से सरकारी भर्तियां करने जा रही है, इस पर गहनता से विचार चल रहा है। सरकार के इस विचार से हरियाणा में पिछले चार साल से रुकी हुई असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती का रास्ता क्लीयर हो गया है। 3800 पदों की भर्ती के लिए संशोधित नियम तय कर दिए गए हैं और इस भर्ती को मुख्यमंत्री मनोहर लाल की मंजूरी भी मिल गई है। Haryana News

3800 से अधिक पद पड़े हैं खाली | Haryana News

गौरतलब है कि हरियाणा के कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 3800 से अधिक पद खाली पड़े हैं। इन पदों को भरने का हजारों अभ्यर्थी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, लेकिन बार-बार भर्ती की तारीख टल जाती थी। नियम में संशोधन से अब उनकी उम्मीद जागी है कि अब उन्हें अपने सपनों की नौकरी मिल सकेगी। नए नियमों के अनुसार उच्च शिक्षा विभाग भर्ती का प्रस्ताव हरियाणा लोक सेवा आयोग को भेज सकता है। इसके बाद आयोग अलग-अलग विषयों के पदों के लिए विज्ञापन जारी करेगा। पहले चरण में 1,535 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा सकते हैं और उसके बाद दूसरे चरण में भर्ती होगी। Haryana News

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हरियाणा लोक सेवा आयोग जल्दी ही भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर सकता है। यह भर्ती भी दो चरणों में की जा सकती है। उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले महीनों में विज्ञापन जारी हो सकता है और भर्ती प्रक्रिया भी तेज होने की उम्मीद है। नए नियमों को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी मंजूरी दे दी है और इस पर अंतिम मुहर लगा दी है। इससे नौकरी का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों की उम्मीदें जगी हैं कि उनकी कड़ी मेहनत जल्द ही उन्हें अपने लक्ष्य हासिल करने में मदद करेगी। Haryana News

यह भी पढ़ें:– कांग्रेस अब ‘अर्बन नक्सलियों’ के हाथ में, ‘घमंडिया’ गठबंधन से सावधान रहें मह…

अंत्योदय की भावना के साथ काम कर रही प्रदेश सरकार: मनोहर लाल
सीएम ने किया आह्वान पीड़ित व वंचितों को न्याय दिलवाने के लिए आगे आएं अधिवक्ता

मुख्यमंत्री ने बार एसो. सरसा में क्रेच बनवाने तथा 31 लाख रुपये वित्तीय सहायता देने का किया ऐलान

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल (Manohar Lal) ने कहा कि हमारी सरकार अंत्योदय की भावना से अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए काम कर रही है। वे शनिवार को बार एसोसिएशन सरसा द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने वकीलों से आह्वान किया है कि वे पीड़ितों और वंचितों को न्याय दिलवाने के लिए आगे आएं।

किसी व्यक्ति के साथ अन्याय न हो, इसका दायित्व निभाते हुए अधिवक्ता निष्ठा भाव से कार्य करें। मुख्यमंत्री ने बार एसोसिएशन की मांग पर बार एसोसिएशन में क्रेच की व्यवस्था करने सहित दूसरे प्रकार के कार्यों के लिए 31 लाख रुपये देने की भी घोषणा की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने जिला में दूसरी अन्य बार एसोसिएशन को भी वित्तीय सहायता देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री (Manohar Lal) ने बार एसोसिएशन सरसा के 50 वर्ष से भी अधिक समय से प्रैक्टिस कर रहे अधिवक्ताओं को सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि विधानपालिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका और मीडिया की अपनी एक भूमिका है, ये सभी स्तंभ एक दूसरे के पूरक हैं। विधानपालिका लोगों के हित में कानून का निर्माण करती है और न्यायपालिका उस कानून का विश्लेषण करती है। कानून की पालना संविधान के अनुरूप करवाना भी न्यायपालिका का काम है। उन्होंने कहा कि विधानपालिका, कार्यपालिका में एक सामंजस्य का काम न्यायपालिका द्वारा किया जा रहा है, उसमें वकीलों की अपनी एक महत्वपूर्ण भूमिका है।

इस अवसर पर विधायक गोपाल कांडा, बार एसोसिएशन के प्रधान अधिवक्ता गणेश सेठी, मुख्यमंत्री के पूर्व राजनीतिक सलाहकार जगदीश चोपड़ा, गोविंद कांडा, प्रदीप रातुसरिया, उपायुक्त पार्थ गुप्ता, पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण, जिला न्यायवादी राजीव सरदाना सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

गरीब को न्याय दिलवाने की चिंता करें अधिवक्ता | Manohar Lal

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि वकालत करने के नाते अधिवक्ता एक समाजसेवा का भी काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं को चाहिए कि जिनके पास न्याय प्राप्त करने के साधन नहीं है और वे न्याय से वंचित हो रहे हैं तो ऐसे पीड़ितों की अधिवक्ताओं को चिंता करनी चाहिए और उन्हें न्याय दिलवाने के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं को फीस के बिना भी गरीबों के लिए भी केस लड़ना चाहिए। सरकार भी लीगल एड के माध्यम से वंचितों और जरूरतमंदों को कानूनी सहायता दे रही है। अधिवक्ताओं को भी चाहिए कि वे इस कार्य में अपना अपेक्षित सहयोग जरूर दें।

‘मैं स्वयं भी एक वकील के रूप में कर रहा हूूं जनता की सेवा’

मुख्यमंत्री मनोहर लाल (Manohar Lal) ने कहा कि वे स्वयं भी एक वकील के रूप में जनता की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे समाज के गरीब और पीड़ित व्यक्ति के वकील के रूप में पैरवी करके उन्हें न्याय दिलवाने के लिए सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गरीब का अधिकार कोई न छीने और उसे न्याय के लिए न भटकना पड़े, उसके लिए सरकार अंत्योदय की भावना के आधार पर काम कर रही है। सरकार अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को न्याय और हक देने का काम कर रही है।

यह भी पढ़ें:– डेढ़ वर्ष में सिर्फ 24 बैठक, विस में कम बैठकों का रिकॉर्ड बना रही ‘आप सरकार’

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल 17 सितम्बर को सिरसा आएंगे
सिरसा (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल (Manohar Lal) 17 सितम्बर को सिरसा में आ रहे है, नशा मुक्ति के खिलाफ करनाल से शुरू हुई Cyclothon रैली सिरसा पहुंचेगी यहाँ सी एम मनोहर लाल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके अलावा सी एम मनोहर लाल जनसंवाद कार्यक्रम भी कर सकते है, सी एम मनोहर लाल के कार्यक्रम को लेकर आज प्रसाशनिक अधिकारियो ने शहर में अलग अलग जगहों का निरिक्षण किया। सिरसा के DC पार्थ गुप्ता और एस पी विक्रांत भूषण सहित जिला के कई अधिकारियो ने संभावित जनसंवाद कार्यक्रम को लेकर कई स्थानों का निरिक्षण किया।

मीडिया से बातचीत करते हुए सिरसा के डी सी पार्थ गुप्ता ने कहा की सी एम मनोहर लाल (Manohar Lal) का सिरसा में 17 सितम्बर को कार्य्रकम है,इस दौरान सी एम मनोहर लाल जनसंवाद कार्यक्रम भी कर सकते है.इसी के चलते आज शहर की कई जगहों का निरिक्षण किया है.ताकि जनसंवाद के कार्यक्रम का चयन किया जा सके. उन्होंने कहा की इसके अलावा प्रदेश भर में नशे के खिलाफ चल रही Cyclothon रैली को सी एम मनोहर लाल सिरसा ज़िले से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

यह भी पढ़ें:– India vs Pakistan: भारत ने पाकिस्तान को थमाई ऐशिया कप की सबसे बड़ी हार

अब तो मन जाओ सीएम साहब, सीएससी वाले परिवार पहचान पत्र में गड़बड़ करते हैं!
जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए जिंदा मां-बाप को मृत दिखाया | Family ID News

मोहब्बतपुर के प्रदीप व सीएससी संचालक मांगेराम के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

हिसार (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। आदमपुर के मोहम्मदपुर गांव में एक युवक ने पिछड़ा जाति सर्टिफिकेट बनवाने के लिए अपने जिंदा मां-बाप को सरल हरियाणा पोर्टल पर मृत घोषित कर दिया। युवक प्रदीप कुमार द्वारा किए गए इस अंजाम से एक तरफ जहां मानवीय मूल्यों में कमी दिखाई दे रही है। वहीं दूसरी ओर सरकारी विभाग को गुमराह कर नाजायज फायदा उठाने की भी बू आ रही है। प्रदीप कुमार के धोखाधड़ी के इस खेल में सीएससी संचालक मांगेराम ने भी साथ दिया। अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय के सीआरआईडी खंड अधिकारी आदमपुर दिनेश की शिकायत पर पुलिस ने प्रदीप कुमार वसीएससी संचालक मांगेराम के खिलाफ धोखाधड़ी व गुमराह करने के संबंध में मामला दर्ज किया है।

पिता रिटायर्ड टीचर फिर भी इनकम दिखाई 5 हजार | Family ID News

मामले के अनुसार आदमपुर के गांव मोहब्बतपुर के स्थाई निवासी प्रदीप कुमार ने अपने परिवार पहचान पत्र में खुद को बेरोजगार दिखाते हुए 5000 रुपए आमदनी दिखाई है। 25 जुलाई 2023 को प्रदीप ने अपना पिछड़ा जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सरल हरियाणा पोर्टल पर सीएससी संचालक मांगेराम के माध्यम से ऑनलाइन अप्लाई किया। आवेदन में प्रदीप ने अपनी माता गीता देवी व पिता केशराज को मृत बताया। इतना ही नहीं पिता केश राज की मौत 17 जुलाई 2013 को बताते हुए उनकी मौत का कारण स्किन पॉक्स बताया। पिता की मौत का सर्टिफिकेट 8 नवंबर 2013 को जारी किया गया।

हार्ट अटैक से बताई माता की मौत

माता गीता देवी की मौत का कारण हार्ट अटैक बताते हुए मौत का दिन 6 अगस्त 2014 बताया। माता के डेथ सर्टिफिकेट की तिथि 5 फरवरी 2015 दिखाई गई। प्रदीप कुमार ने यह सारा षड्यंत्र सीएससी संचालक के साथ मिलकर रचा था। सरल हरियाणा पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन मिलने के बाद एडीसी कार्यालय के सीआरआईडी खंड अधिकारी दिनेश ने जब इसकी वेरिफिकेशन गांव के सरपंच, पटवारी व चौकीदार से करवाई तो पता चला कि केशराज सेवानिवृत अध्यापक है। वह अपनी पत्नी गीता देवी के साथ आदमपुर में केनरा बैंक के पास रह रहे हैं। Family ID News

जाति भी गलत अपलोड की

इतना ही नहीं पिछड़ा वर्ग सर्टिफिकेट बनवाने के लिए प्रदीप कुमार ने अपनी जाति भी गलत दिखाई है। उसने अपने माता-पिता की मौत दिखाते हुए डेथ सर्टिफिकेट अपलोड नहीं किए। सिर्फ इसी बात से एडीसी ऑफिस के कर्मचारियों को प्रदीप कुमार के आवेदन पर शक हुआ। Parivar Pehchan Patra

आदमपुर में पहले भी एक महिला अपने माँ-बाप को मृत दिखा चुकी है

प्रदेश में सबसे परिवार पहचान पत्र बने हैं तभी से सीएससी संचालकों का एक गिरोह सक्रिय है,जो भ्रष्टाचार करते हुए परिवार पहचान पत्र सहित सरल हरियाणा पोर्टल पर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी कर देते हैं। इससे पहले भी हिसार के आदमपुर में ही एक महिला विनोद बाला ने पिछड़ा वर्ग सर्टिफिकेट बनवाने के लिए फतेहाबाद में अपने जिंदा मां-बाप को मृत दिखाया था। उस वक्त भी जांच में महिला की जाति जनरल मिली और उसके मां-बाप जिंदा मिले थे। जबकि सरल हरियाणा पोर्टल पर उसने भी अपने मां-बाप को मृत घोषित किया हुआ था।

जन संवाद कार्यक्रम में भी गूंजा था पीपीपी का मुद्दा

ऐसी ही शिकायतें हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री के समक्ष हिसार के विभिन्न गांवों में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम के दौरान भी आई थी। लेकिन मुख्यमंत्री मनोहर लाल किसी भी सूरत में यह बात मानने के लिए तैयार नहीं थे कि सरल हरियाणा पोर्टल व परिवार पहचान पत्र में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी भ्रष्टाचार के माध्यम से होती है।

यह भी पढ़ें:– राजस्थान में हर दिन मजबूत हो रही जेजेपी, एक और पूर्व विधायक पार्टी से जुड़े

सीएम मनोहर लाल के सामने नारनौंद के विधायक रामकुमार गौतम बोले
जब तै म्हारा अजीज डिप्टी सीएम बन गया, वो सड़क पी गया | Hisar News

हिसार (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। हरियाणा विधानसभा में ‘सौदा ऐ कुछ नहीं’ कहने से मशहूर हुए नारनौंद के जननायक जनता पार्टी के विधायक रामकुमार गौतम (Ram Kumar Gautam) ने मुख्यमंत्री जन संवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समक्ष हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला व अधिकारियों के खिलाफ जमकर व्यंग्य बाण छोड़े। उनके बोलने व नाराजगी के अंदाज को सुनकर मुख्यमंत्री सहित सांसद बृजेंद्र सिंह व पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु भी हंसते नजर आए। विधायक रामकुमार गौतम ने कहा कि आपकी सरकार के राज में हर मां-बाप बच्चों को एक ही शिक्षा देता है कि पढ़ ले। एमएलए-एमपी के पल्ले कुछ नहीं। हम सारे खाकी न..। न बृजेन्द्र के है और न ही मेरे पल्ले।  Hisar News

‘कैप्टन अभिमन्यु के तो सारे फूल ही झाड़ दिए’

कैप्टन अभिमन्यु के तो सारे फूल ही झाड़ दिए। अपनी बात संभालते हुए विधायक गौतम ने कहा कि कैप्टन मेरे अजीज हैं,इससे मेरी कोई जाति दुश्मनी नहीं है। हल्के को मेरे पर गर्व होता है कि रामकुमार गौतम एमएलए बन गया। वो अलग बात है कि मेरी चले या ना चले। विधायक रामकुमार गौतम ने अपनी नाराजगी दिखाते हुए मुख्यमंत्री के समक्ष कहा कि मेरी वजह से इन लोगों को बहुत बड़ी ताकत मिल गई। इसलिए मैं इस्तीफा देना नहीं चाहता। ये उगालन गाँव मेरे लिए तीर्थ स्थान है। सब कुछ इस गाम न दिया। इस गाँव ने मुझे एमएलए बना दिया। विधायक गौतम ने कहा कि कैप्टन अभिमन्यु ने पटरी के साथ-साथ एक सड़क मंजूर करवाई थी, लेकिन म्हारा अजीज जब तै डिप्टी चीफ मिनिस्टर बन गया, वो सड़क को पी गया। वह सड़क कई गांवों की डिमांड थी।

सड़क नाम की चीज़ ही नही बची | Hisar News

गौतम ने कहा जब लोग इस एरिया में जाम में फंस जाते हैं तो हमारे को गालियां देते हैं। इसलिए सड़कों की मांग को पूरा कर दें। विधायक गौतम ने कहा कि इस गांव में तो सड़क नाम की चीज ही नहीं बची। सिर्फ आपके आने आपके आने से पहले अधिकारियों ने चेपी लगाई हैं। विधायक गौतम ने इस दौरान हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, ओमप्रकाश चौटाला व भजनलाल को भी नहीं बक्शा। उन पर भी मंच से सीधे तंज कसे। Hisar News

यह भी पढ़ें:– डॉ. दुग्गल ने विकास कार्यों का लिया जायजा

इस बार हांसी विधानसभा क्षेत्र से किस्मत आजमा सकते हैं सीएम मनोहर लाल!
तीन दिन में वोटरों की नब्ज टटोल गए मुख्यमंत्री | Manohar Lal

हिसार (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। लोकसभा व हरियाणा विधानसभा के चुनाव नजदीक आते ही चुनावी समीकरण पर रणनीति बननी शुरू हो चुकी है। विपक्ष जहां ‘विपक्ष आपके समक्ष’ नाम से हरियाणा में रैलियां आयोजित करने में व्यस्त है तो सत्तासीन सरकार इस वक्त ‘मुख्यमंत्री जन संवाद’ नाम से कार्यक्रम आयोजित कर लोगों की नब्ज टटोलने में लगी हुई है।

वहीं हरियाणा की अन्य राजनीतिक पार्टियों भी अपना भविष्य तलाशने की कोशिश में है। हरियाणा प्रदेश में वर्तमान में हालांकि भारतीय जनता पार्टी के साथ संयुक्त गठबंधन में जननायक जनता पार्टी की मिली जुली सरकार है। लेकिन जैसे ही लोकसभा में विधानसभा चुनाव नजदीक आएंगे, दोनों पार्टियों में मतभेद उभर सकते हैं। भारतीय जनता पार्टी व जननायक जनता पार्टी के अलग-अलग चुनाव लड़ने के चर्च हरियाणा प्रदेश में पहले से ही चल रहे हैं।

राजनीति में कभी भी बन सकती है रणनीति !

राजनीति में ऐसा चलता है। किसी भी पार्टी का गठबंधन कभी भी बन सकता है व कभी भी टूट सकता है। पूर्व के भी ऐसे बहुत उदाहरण हैं। 2014 के हरियाणा विधानसभा के चुनाव में जब मनोहर लाल ने करनाल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था तो सभी चौंक गए थे। उससे भी ज्यादा लोग हैरान तब हुए थे, जब भारतीय जनता पार्टी आलाकमान ने करनाल के विधायक मनोहर लाल को हरियाणा के मुख्यमंत्री बना दिया था। इसके बाद दोबारा फिर हरियाणा में 2019 में विधानसभा चुनाव हुए पर तब भाजपा को स्पष्ट बहुमत तो नहीं मिला लेकिन जननायक जनता पार्टी के गठबंधन से सरकार जरूर बनी जो अब तक चलती आ रही है।

खट्टे मीठे अनुभव के साथ चल रही सरकार | Manohar Lal

खट्टे मीठे अनुभव के साथ यह सरकार अच्छे तालमेल के साथ आगे बढ़ रही है। इस बार सीएम मनोहर लाल को लेकर एक और चौंकाने वाली खबर हो सकती है! सीएम मनोहर लाल अपने पहले के विधानसभा क्षेत्र करनाल को छोड़कर हांसी विधानसभा क्षेत्र से अपनी किस्मत आजमा सकते हैं! या फिर हांसी व करनाल दोनों विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव मैदान में उतर सकते हैं! क्योंकि करनाल में इस वक्त भारतीय जनता पार्टी का किसान आंदोलन के कारण विरोध है।

पंजाबी समुदाय बाहुल्य क्षेत्र है हांसी

हांसी विधानसभा क्षेत्र पंजाबी समुदाय बाहुल्य क्षेत्र है। यहां से यदि सीएम मनोहर लाल चुनाव लड़ते हैं तो अपनी सीट निकालने में कामयाब हो सकते हैं। पर ऐसा हुआ तो हांसी के वर्तमान विधायक विनोद भ्याना की सीट पर संकट के बादल मंडरा सकते हैं या उन्हें किसी और विधानसभा की ओर ट्रांसफर कर सकते हैं।

जनसंवाद में दिल खोलकर की घोषणाएं

मुख्यमंत्री मनोहर लाल (Manohar Lal) ने 6 से 8 सितंबर तक हिसार जिले में रहकर हिसार जिले के गांव थुराना, ढाणा कलां, कुलाना,सातरोड,मिर्ज़ापुर,बहबलपुर,गुराना, नारनौंद व उगालन में लोगों से जन संवाद किया इस दौरान मुख्यमंत्री ने दिल खोलकर ग्रामीणों की मांगे भी पूरी की। पहली बार ऐसा दिखाई दिया, जिस भी ग्राम पंचायत ने जो कुछ मांगा वही मुख्यमंत्री ने मंजूर किया। इस दौरान लोगों की शिकायतें एकत्रित करते हुए लोकसभा चुनाव व विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए वोटरों की नब्ज जरूर टटोली। खास बात यह है कि पूरे प्रशासनिक अमले के बीच मुख्यमंत्री ने मतदाताओं से केंद्र सरकार व हरियाणा भाजपा के पक्ष में वोट देने के लिए लोगों से हाथ खड़े करवाकर हामी भी भरवाई।

यह भी पढ़ें:– पशुधन क्रेडिट कार्ड योजना से पाएं तीन लाख का लोन

बीपीएल कार्ड व फैमिली आईडी पर आया बड़ा अपडेट
बीपीएल कार्ड व फैमिली आईडी में आ रही दिक्कतों को सरकार करे दूर: गर्ग

लाडवा (सच कहूँ/रामगोपाल)। लाडवा के वार्ड 15 में रविवार को वार्ड की महिलाओं व लोगों ने स्टालवार्ट फाउंडेशन के चेयरमैन एवं समाजसेवी संदीप गर्ग (Sandeep Garg) से नए सर्वे के अनुसार उनके बीपीएल कार्ड कटने के कारण मुलाकात की। वार्ड वासी संदीप कुमार, संगीता, सीता, रजनी, वंशिका, पर्मिला, सुनहरी, बेबी, रजनी, रेखा, काजल, रमा, सोनी शर्मा, रामकुमार, पवन, राजेश, रमेश चालिया व बलवंत राय आदि ने संदीप गर्ग से गुहार लगाई कि सरकार के द्वारा कटे गए उनके बीपीएल राशन कार्ड दोबारा बनवाए जाए। Family id News

वहीं समाजसेवी संदीप गर्ग ने महिलाओं व लोगों से मुलाकात कर कहा कि जिन भी लोगों के बीपीएल राशन कार्ड से नाम कट गए हैं या फैमिली आईडी में किसी प्रकार की कोई भी दिक्कत हो गई है, उसे तुरंत प्रभाव से सरकार को दूर करना चाहिए ताकि जरूरतमंद लोगों को अपनी जरूरतों के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जो भी इस प्रकार की गड़बड़ी राशन कार्ड आदि में करवाई गई है उसकी तुरंत प्रभाव से सर्वे करवाकर सभी के ठीक करवाने चाहिए ताकि हल्के की जनता को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो। मौके पर भारी संख्या में महिलाएं मौजूद थी।

यह भी पढ़ें:– नशों के खिलाफ किसानों ने संभाला मोर्चा, गांवों में मार्च निकाल कर रहे जागरूक

मुख्यमंत्री ने नायब तहसीलदार को किया सस्पेंड
हरियाणा सिविल सर्विस रूल 7 के तहत कार्रवाई के भी निर्देश

हिसार (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल (Manohar Lal) ने जमीन की खेवट में जानबूझकर देरी करने के एक मामले में हिसार की उप तहसील के नायब तहसीलदार सुरेश कुमार को सस्पेंड कर दिया। साथ ही मुख्यमंत्री ने हरियाणा सिविल सर्विस रूल 7 के तहत विभागीय कार्रवाई के भी आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री के ऑफिसर इन स्पेशल ड्यूटी भुपेश्वर दयाल ने बताया कि सीएम विंडो पर वर्ष 2022 में हिसार के गांव गामड़ा के प्रेमजीत ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनके पिता महावीर व अन्य परिवार की जमीन की जमाबंदी 9 हिस्सों में 7 जुड़ी हुई है। Hisar News

जिसकी वजह से जमीन से संबंधित कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में उप तहसील खेड़ी जालब में जमीन की खेवट अलग करने वाले अनुरोध किया गया था लेकिन लाइव तहसीलदार जानबूझकर उनके काम को अटका रहा था। मुख्यमंत्री की स्वास्थ्य भुपेश्वर दयाल ने बताया कि इस शिकायत पर नायब तहसीलदार ने 31 जनवरी 2023 को पोर्टल पर रिपोर्ट अपलोड की रिपोर्ट के अनुसार हलका कानूनगो से नक्शा प्राप्त होने उपरांत फाइल का फैसला कर देने की बात कही गई। Hisar News

लेकिन मुख्यमंत्री शिकायत निवारण सेल ने 2 फरवरी 2023 को नायब तहसीलदार को आदेशित किया कि कानूनगो शीघ्र नक्शा प्रस्तुत करने के लिए कहा जाए और इस मामले में आगामी कार्रवाई भी करते हुए रिपोर्ट अपलोड की जाए। लेकिन नायब तहसीलदार ने इन निर्देशों को नजरअंदाज करते हुए बिना कोई कार्रवाई की 16 अप्रैल 2023 को पुरानी रिपोर्ट ही दोबारा पोर्टल पर अपलोड कर दी। इस बात का संज्ञान मुख्यमंत्री की नॉलेज में आने के बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए नायब तहसीलदार सुरेश कुमार को सस्पेंड करते हुए सर्विस अंडर 7 की कार्रवाई के आदेश दिए हैं। Hisar News

ग्रामीण चौकीदारों को रक्षाबंधन का तोहफा, मानदेय बढ़ाकर किया 11 हजार रूपये
वर्दी भत्ता भी बढ़ाकर किया 4000 रुपए, हर 5 साल के बाद मिलेगी साइकिल

सेवानिवृति पर मिलेगी एकमुश्त दो लाख रुपये की राशि | Chandigarh News

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल (Manohar Lal) ने रक्षाबंधन के अवसर पर ग्रामीण चौकीदारों को नायाब तोहफा देते हुए कई अहम घोषणाएं की हैं। अब चौकीदारों को 11000 रुपए मानदेय व शेयर 4000 हजार रुपए वर्दी भत्ता एवं हर पांच साल के बाद साइकिल मिलेगी। इसके अलावा चौकीदारों को 1000 रुपए लाठी एवं बैटरी के लिए सालाना मिलेंगे। Chandigarh News

मृत्यु पंजीकरण की राशि मिलेगी 400 रुपए

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण चौकीदार गांव की ईकाई में अहम कड़ी होता है। चौकीदार से जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण के अलावा अब शादी पंजीकरण कार्य में भी पूर्ण सहयोग लिया जाता है। उन्होंने कहा कि मृत्यु पंजीकरण की राशि 300 रुपए की बजाय 400 रुपए हर माह मिलेगी। उन्होंने कहा कि चौकीदारों के मानदेय के लिए आॅनलाइन व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए चौकीदार ग्राम सचिवालय एवं पंचायत घर में ऑनलाईन बटन दबाकर अपनी हाजिरी सुनिश्चित करेंगे ताकि उन्हें मानदेय हर माह समय पर मिल सके।

आकस्मिक मृत्यु पर मिलेंगे पांच लाख | Chandigarh News

मुख्यमंत्री ने कहा कि चौकीदारों को बढ़ा हुआ मानदेय अक्टूबर 2023 से लागू होगा और नवंबर माह के मानदेय में मिलेगा। इस पर चौकीदार संगठनों ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने ग्रामीण चौकीदारों के लिए कई घोषणाओं का पिटारा खोल दिया। उन्होंने कहा कि राज्य में 18 से 45 वर्ष की आयु में किसी भी बीपीएल परिवार के सदस्य की आकस्मिक मृत्यु हो जाती है तो सरकार की ओर से उसे 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता निशुल्क प्रदान की जा रही है। इसके अलावा 45 से 60 वर्ष की आयु वाले व्यक्तियों को अचानक मृत्यु पर 3 लाख रुपए की राशि दी जा रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण चौकीदारों को भी आकस्मिक मृत्यु होने पर 5 लाख रुपए की राशि का लाभ दिया जाएगा।

ईपीएफ व आयुष्मान की भी सुविधा

मुख्यमंत्री ने कहा कि 1.80 लाख रुपए की आय वाले परिवारों को आयुष्मान योजना का लाभ दिया जा रहा है। इसके अलावा 3 लाख रुपए तक की आमदनी वाले परिवारों से 125 रुपए की राशि प्रत्येक माह लेकर पांच लाख रुपए तक का दयालु योजना में स्वास्थ्य लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण चौकीदारों को आंगनबाड़ी कार्यकतार्ओं की तर्ज पर सेवानिवृति के दौरान एकमुश्त 2 लाख रुपए का लाभ दिया जाएगा। इसके अलावा चौकीदारों को ईपीएफ योजना के तहत 12 प्रतिशत स्वयं वहन करना होता है और 12 प्रतिशत हिस्सा सरकार की ओर से जमा करवाया जा रहा है।

अब योग्यता अनुसार अन्य पदों पर होंगे समायोजित

मुख्यमंत्री ने कहा कि जो गांव नगर निगम में आ जाते हैं उनके ग्रामीण चौकीदारों को योग्यता अनुसार अन्य पदों पर समायोजित किया जाएगा। यह निर्णय चौकीदारों के लिए बहुत ही कारगर साबित होगा। ग्रामीण चौकीदार नगर निगम में उनकी योग्यता अनुसार पदों पर समायोजित किए जाएंगे। इसके अलावा मृत्यु रजिस्ट्रेशन में मिलने वाली राशि 300 से बढ़ाकर 400 रुपए कर दी गई है। इसके लिए ग्रामीण चौकीदार कॉमन सर्विस सेंटर पोर्टल पर अपलोड करवाएं। यह राशि उन्हें हर माह प्रदान की जाएगी। Chandigarh News

यह भी पढ़ें:– भरभरा कर गिरा सुरजावली में मजदूर का पक्का मकान

नूंह में ब्रजमंडल शोभा यात्रा की अनुमति नहीं, हिंदू संगठन बोले इसकी जरूरत नहीं
नूंह (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा सरकार ने नूंह (Nuh) में सर्वजातीय हिंदू महापंचायत के 28 अगस्त को पुन: ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा निकालने के आह्वान के मद्देनजर यहां सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। वहीं सरकार ने खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट तथा हर सूरत में कानून व्यवस्था, शांति और सद्भाव बनाये रखने को लेकर यात्रा की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। (Nuh Braj Mandal Yatra)

जिला प्रशासन ने नूंह जिले में जहां निषेधाज्ञा लागू की है वहीं राज्य सरकार ने नूंह जिले में एहतियाती कदम के तौर पर, 26 अगस्त को दोपहर 12 बजे से 28 अगस्त को रात 11:59 बजे तक इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों को स्टेशन नहीं छोड़ने के आदेश दिए गए हैं। इसके अलावा अलग-अलग इलाकों में ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए हैं। नूंह जिला उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने साफ तौर कहा है कि इलाके में हर हाल में अमन-शांति कायम रखी जाएगी।

वहीं विश्व हिंदू परिषद(वीएचपी) समेत अनेक हिंदू संगठन ने कहा कि गत 31 जुलाई को उक्त शोभा यात्रा पर एक समुदाय के लोगों द्वारा पथराव और हिंसा किये जाने पर यह अधूरी रह गई थी जिसे केवल पूरा किया जा रहा है। किसी धर्म और सम्प्रदाय को अपनी धार्मिक रस्मों या कार्यक्रम करने का अधिकार है तथा इसके लिये किसी अनुमति की जरूरत नहीं है। (Nuh Braj Mandal Yatra)

अलबत्ता हिंदू संगठनों ने कहा है कि यात्रा निकालने के बारे में स्थानीय प्रशासन को पहले की सूचित किया जाएगा तथा यात्रा के स्वरूप और आकार को लेकर भी चर्चा हो सकती है। हिंदू संगठनों का यह भी कहना है कि यात्रा में केवल स्थानीय लोग ही शामिल होंगे तथा कोई भी बाहरी व्यक्ति इसमें भाग नहीं लेगा। ऐसे में राज्य सरकार के लिये अब अजमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी हिंदू संगठनों से यात्रा नहीं निकालने की अपील कर चुके हैं।

इससे पहले हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) शत्रुजीत कपूर, हिंदू संगठनों के उक्त ऐलान के मद्देनजर गत शनिचार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीमावर्ती राज्यों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए समन्वित प्रयास का आह्वान कर चुके हैं। बैठक में पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और केंद्र शासित क्षेत्र चंडीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि नूंह जिला प्रशासन ने तीन से सात सितम्बर तक यहां होने वाली जी20 शेरपा समूह की बैठक के मद्देनजर यात्रा की अनुमति देने से इनकार कर दिया है तथा इस बारे में आयोजकों को सूचित भी कर दिया गया है। लेकिन फिर से ऐसी सूचनाएं हैं कि हिंदू संगठनों ने हरियाणा और अन्य पड़ोसी राज्यों के लोगों को 28 अगस्त को नूंह पहुंचने के लिए आमंत्रित किया है।

कपूर ने पड़ोसी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के अधिकारियों ने उत्पन्न स्थिति को लेकर तथा इससे प्रभावी ढंग से निपटने के लिए खुफिया जानकारी साझा करने पर जोर देते हुए, सोशल मीडिया प्लेटफार्मों की नियमित निगरानी करने तथा शांति भंग करने वालों के बारे में जानकारी साझा करने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने तथा लोगों की किसी भी तरह की भीड़ को रोकने के लिए अंतरराज्यीय सीमा पर अवरोधक लगाने को कहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। (Nuh Braj Mandal Yatra)

उल्लेखनीय है कि गत 31 जुलाई को यहां आयोजित बृज मंडल शोभा यात्रा के दौरान साम्प्रदायिक हिंसा भड़क गई थी। इस दौरान एक समुदाय के लोगों ने इस पर पथराव कर दिया था। इस हिंसा में दो होमगार्ड सहित छह लोगों की मौत हो गई थी तथा अनेक घायल हो गए थे। नूंह हिंसा का असर हरियाणा के गुरूग्राम और फरीदाबाद समेत अन्य जिलों में भी हुआ था जां आगजनी और मारपीट की घटनाएं सामने आईं थीं। इस घटना के बाद जिला प्रशासन ने उपद्रवियों पर कड़ी कार्रवाई करते हुये लगभग 300 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है तथा करीब 150 एफआईआर दर्ज की गई हैं। धरपकड़ का यह सिलसिला अभी जारी है। कुछ उपद्रवियों के घरों को भी जमींदोज किया गया है। जिला प्रशासन हिंसा में शामिल किसी को भी बख्शने के मूड में नहीं है। (Nuh Braj Mandal Yatra)

यह भी पढ़ें:– Body Donation: पार्थिव शरीर दान कर मरकर भी अमर हो गई मनजीत

कांग्रेस राज में कोठियों वालों के बने बीपीएल कार्ड : मनोहर
हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र शुरू

चन्द्रयान-3 की सफलता पर भी हुई चर्चा | Haryana Assembly

महान विभूतियों, स्वतंत्रता सेनानी और शहीद जवानों के सम्मान में पढ़े गए शोक प्रस्ताव

चंडीगढ़ (सच कहूँ ब्यूरो)। हरियाणा विधानसभा (Haryana Assembly) के तीन दिवसीय मानसून सत्र का शुक्रवार को आगाज हो गया। पहले सदन में पिछले सत्र की अवधि से इस अवधि के अंतराल में मृत्यु को प्राप्त हुए महान विभूतियों, स्वतंत्रता सेनानी और शहीद जवानों के सम्मान में शोक प्रस्ताव पढ़े गए और शोक संतप्त परिवारों के सदस्यों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की गई। सर्वप्रथम सदन के नेता मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शोक प्रस्ताव पढ़े। इनके अलावा, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता और विपक्ष के नेता भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने भी शोक प्रस्ताव पढ़कर अपनी ओर से श्रद्धांजलि दी। Haryana Assembly

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चंद्रयान-3 के लिए प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने हरियाणा के कई वैज्ञानिकों का भी जिक्र किया। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी का भी अभिनंदन भी किया। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि चंद्रयान-3 की कामयाबी 1 दिन में नहीं मिली। चंद्रयान-3 मिशन में हरियाणा का अहम् योगदान रहा है। यह अचीवमेंट एक दिन की नहीं है। इसमें हर पीएम का योगदान रहा है। इस पर गृह मंत्री अनिल विज और पूर्व सीएम के बीच बहस शुरू हो गई। अनिल विज ने कहा कि आप मोदी जी का नाम लो। यह सफलता तब मिली जब मोदी जी पीएम हैं।

सत्र की शुरूआत में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 2011 में कांग्रेस शासन के दौरान गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) कार्ड जारी करने में हुई अनियमितताओं को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान महंगे आवासों में रहने वाले व्यक्तियों को गलत तरीके से बीपीएल कार्ड आवंटित किए गए थे। ऐसे लगभग 50 लोगों के नाम उस समय अखबारों में छपे थे। वे विपक्ष के कुछ सदस्यों द्वारा परिवार पहचान पत्र से संबंधित मुद्दे का उठाए गए सवालों का जवाब दे रहे थे।

नैना चौटाला ने उठाया ट्यूबवेल कनेक्शन का मुद्दा

बाढ़डा से विधायक नैना चौटाला ने बिजली मंत्री रणजीत चौटाला से पूछा कि वर्ष 2018 से पहले सोलर ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए आवेदन धारकों को बिजली के कनेक्शन जारी न करने के कारण क्या है नैना चौटाला ने कहा कि हमारा इलाका डार्क जोन में है। भूजल स्तर 400 फीट तक पहुंच चुका है। हमारे इलाके में सोलर ट्यूबवेल से काम नहीं चलेगा। इस लिए हमारे इलाके में बिजली कनेक्शन दिए जाएं। बिजली मंत्री रणजीत चौटाला ने कहा कि केंद्र की गाइडलाइंस के अनुसार सोलर कनेक्शन ही मिल सकते हैं। Haryana Assembly

डिप्टी सीएम दुष्यंत हुए नाराज

दुष्यंत चौटाला ने रूल बुक के जरिए बात रखते हुए कहा कि एक प्रस्ताव में 5 से ज्यादा सवाल नहीं पूछे जा सकते, लेकिन यहां 20 सवाल पूछे जा रहे हैं। मैं सवालों के जवाब देते जा रहा हूँ। हमारे लिए कोई रूल नहीं है क्या दुष्यंत चौटाला ने कहा सम्बंधित मंत्री यानि मुझे इस प्रस्ताव को कन्वर्जन करने की अनुमति नहीं ली गई है।

कांग्रेस के तीन विधायकों के मॉशन रिजेक्ट

सदन में कांग्रेस के तीन विधायकों ने मॉशन दिया था, लेकिन स्पीकर ने रिजेक्ट कर दिए। विधायक बीबी बत्रा ने स्पीकर से मॉशन रिजेक्ट करने का कारण पूछा। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी मॉशन रिजेक्ट करने का कारण पूछा। उन्होंने कहा कि आप बहस से क्यों इंकार कर रहे हैं। इस दौरान सदन में परिवार पहचान पत्र से जुड़ी समस्या भी कांग्रेस सदस्यों ने उठाई। सीएम ने पीपीपी पर जवाब देते हुए कहा कि इसी सेशन में सारे नियम लागू कर दिए जाएंगे। पीपीपी के रूल्स ले डाउन कर दिए जाएंगे। सीएम ने कहा कि गाड़ियों-कोठियों वालों के राशन कार्ड काटे गए हैं, जो भी समस्याएं हैं उनको ठीक करेंगे। हमने 12:50 लाख नए राशन कार्ड बनाए हैं। Haryana Assembly

यह भी पढ़ें:– केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने ड्राइवरों को बांटी पोर्टेबल वाटर प्यूरी टंकिया