Krishna Circuit Phase-2 - Sach Kahoon Hindi

कृष्णा सर्किट फेस-2: हरियाणा के 6 जिलों के तीर्थ व पर्यटन स्थल होंगे विकसित
केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने गीता महोत्सव में की घोषणा

योजना के तहत खर्च होगी 100 करोड़ रुपए की राशि

कुरुक्षेत्र (सच कहूँ न्यूज)। केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि भारत सरकार ने(Krishna Circuit Phase-2)  स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत कुरुक्षेत्र को कृष्णा सर्किट में शामिल किया गया। इस श्रीकृष्णा सर्किट के फेस-1 वन का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। सरकार ने अब अंतर्राष्टÑीय गीता महोत्सव के पावन अवसर पर कृष्णा सर्किट फेस-2 के तहत कुरुक्षेत्र के साथ-साथ करनाल, कैथल, जींद, मेवात और पानीपत जिलों के 12 तीर्थ और पर्यटन स्थलों को विकसित करने का निर्णय लिया है। इस निर्णय के तहत सौंदर्यकरण और विकास पर लगभग 100 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जाएगी। केन्द्रीय पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने शनिवार को अंतर्राष्टय गीता महोत्सव के पावन अवसर पर कुरुक्षेत्र वासियों को कृष्णा सर्किट-2 की सौगात दी है।

मंत्री पटेल ने कहा कि इन तीर्थों को विकसित करने की योजना तैयार कर ली गई है और जल्द ही फेस-2 के तहत कुरुक्षेत्र को बजट जारी कर दिया जाएगा। इस मौके पर सांसद नायब सिंह सैनी, हरियाणा पर्यटन विभाग के चेयरमैन रणधीर गोलन, विधायक सुभाष सुधा, उपायुक्त डा. एसएस फुलिया, केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा भी मौजूद रहे।

कुरुक्षेत्र- 52 करोड़

करनाल- 2 करोड़

कैथल- 6 करोड़ 15 लाख

जींद- 19 करोड़ 50 लाख

पानीपत- 2 करोड़ 46

मेवात- 2 करोड़

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।