Onion Rates - Sach Kahoon Hindi

टमाटर के बाद प्याज के दाम भी बढ़े
सब्जी को तड़का लगाना हुआ मुश्किल | Abohar News

अबोहर (सच कहूँ/सुधीर अरोड़ा)। महंगाई के इस दौर में जहां आम वर्ग को हर तरफ से मार पड़ रही है, वहीं सब्जियों खासकर टमाटर व प्याज (Tomato and Onion) के बढ़े दामों ने लोगों ने होश उड़ा रखे हैं। पहले लोग टमाटर के बढ़ती कीमतों के कारण परेशान थे, लेकिन अब प्याज ने लोगों के पसीने छुड़ाने शुरु कर दिए हैं। हालात ये है कि इस समय प्याज के दाम परचून रेट पर 35 रुपए किलो तक पहुंच गए हैं। हालात यही रहे तो इसके दामों मेंं और भी बढ़ोतरी संभव है। Abohar News

जानकारी के अनुसार पहले लोग टमाटर के दामों में बढ़ोतरी से परेशान थे। लोगों का कहना है कि इस समय टमाटर के दाम 120 रुपए प्रति किलो के हिसाब से चल रहे हैं, जबकि पहले कभी यह दाम 10 रुपए से लेकर 20 किलो तक थे। इसका मुख्य कारण बारिश के कारण टमाटरों की आपूर्ति कम होना बताया जा रहा है। टमाटर के बढ़ोतरी के कारण सब्जी से टमाटर दूर होकर रह गया है। हालात ये है कि कई बार कोई गृहिणी सब्जी वाले से टमाटर मांगती है, तो सब्जी वाला जवाब देता है कि मैंने तो टमाटर लाने ही बंद कर दिए हैं। Abohar News

बाजारों मेंं भी टमाटर का अलग-अलग व्यंजनों में बहुत कम इस्तेमाल हो रहा है। लोग अभी टमाटर के बढ़े दामों से उभरे ही नहीं थे कि प्याज ने भी लोगों की आंखों में आंसू लाने शुरु कर दिए हैं। इस समय प्याज 35 रुपए किलो तक पहुंच गया है, जो कि कुछ दिन पहले 20 रुपए के आसपास हुआ करता था। Abohar News

सब्जी विक्रेता ओमप्रकाश ने बताया कि महाराष्ट्र में इस समय बारिश काफी है, जिससे वहां से प्याज की आपूर्ति कम हो रही है। ऐसे में प्याज के भाव बढ़ गए हैं। यदि यही सिलसिला जारी रहा, तो प्याज के दाम और भी बढ़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि बारिश के कारण सब्जियों के दामों पर भी असर पड़ा है और लगभग सभी सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी हुई है। वहीं, अब तो सब्जी को तड़का लगाना मुश्किल हो गया है, क्योंकि पहले टमाटर और अब प्याज के दाम बढ़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें:– पौधरोपण कर मनाई डॉ श्यामा प्रसाद की जयंती

प्याज के बढ़े रेटों ने लगाया जेबों को ‘तड़का’
महंगाई के कारण सब्जी को तड़का लगाने वाला प्याज घरों में से गायब | Onion

बठिंडा/गोनियाना मंडी(जगतार जग्गा)। दिन-प्रतिदिन बढ़ती महंगाई ने जहां आम लोगों की कमर तोड़ कर रख दी है वहीं अब महंगाई के कारण सब्जी को तड़का लगाने वाला प्याज (Onion) घरों में से गायब होता नजर आ रहा है। गांवों के लोग जो कि खुद प्याज के उत्पादक हैं वह भी प्याज की महंगाई से परेशान नजर आ रहे हैं। यदि व्यापारिक स्तर पर प्याज की कीमतों संबंधी बात करें तो इसका प्रभाव खूब देखने को मिल रहा है। बठिंडा की मंडी में आम दिनों में प्याज की छह सौ बोरी रोजमर्रा की बिकती थी परंतु अब विवाह -शादियों के सीजन दौरान भी चार सौ बोरियां बड़ी मुशकिल से ही बिक रही हैं। अगर इसी तरह ही प्याज की कीमतें बढ़ती गई तो आम दिनों में प्याज की बिक्री में गिरावट जरूर देखने को मिलेगी।

गांव गोनियाना कलां की वीरपाल कौर ने कहा कि प्याज की बढ़तीं कीमतों ने रसोई का बजट ही बिगाड़ कर रख दिया है क्योंकि प्रतिदिन की घर में इस्तेमाल किया जाने वाला प्याज अब मेहमान आदर के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला प्याज बन कर रह गया है। उन्होंने बताया कि कोई समय होता था कि हर गांव के घर में प्याज की दो -दो बोरियां देखने को मिल जाती थी। गांव नेहियां वाला की ग्रहणी हरपाल कौर ने बताया कि प्याज की बढ़ी कीमतें सरकार की ही देन है सरकार अब तक प्याज की कीमतों पर लगाम कसने में असफल रही है और व्यापारी वर्ग इसको स्टाक कर बड़े स्तर पर मोटी कीमतों पर प्याज बेच कर लोगों की लूट कर रहा है जो कि सरकार को इसकी तरफ जरूर ध्यान ध्यान देना होगा।

सरकार से प्याज की कीमतों को कंट्रोल कर आम लोगों को राहत पहुंचाए जाने की मांग | Onion

लोगों ने कहा कि यदि खाने पीने की वस्तुएं ही कंट्रोल से बाहर हो गई तो वह दिन दूर नहीं जब महंगाई आसमान छूने लगेगी।

गोनियाना मंडी के मैन बस स्टैंड पर फास्टफूड की दुकान करने वाले एक होटल मालिक गोबिंद राम का कहना था

कि कोई समय था जब प्याज और आलू से बिना समोसा अधूरा होता था

परंतु अब तो लगभग अकेले आलू के साथ ही समोसा परोसना पड़ता है

क्योंकि प्याज की बढ़ी कीमतों और ग्राहक की बढ़ती मांग के बीच दुकानदार पिस कर रह जाता है।

होटल मालिक ने सरकार से मांग की कि जल्दी से जल्दी प्याज की कीमतों को कंट्रोल कर आम लोगों को राहत पहुंचाई जाए।

सब्जी मंडी से भी प्याज गायब : धींगड़ा | Onion

गोनियाना मंडी की सब्जी मंडी के साथ सबंधित हरपाल सिंह धींगड़ा ने बताया कि जब की प्याज की कीमतें बढ़ी हैं तो गोनियाना मंडी की सब्जी मंडी में प्याज देखने को भी नहीं मिला। उन्होंने बताया कि जब प्याज पांच दस रुपये आम बिकता है उस समय ही इस मंडी में प्याज की आमद होती है परंतु जब अब प्याज की कीमतें आसमान छू रही हैं तो छोटी मंडियों में प्याज की आमद होना बहुत ही बड़ी और हैरानीजनक बात ही माना जा सकता है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।