raised - Sach Kahoon Hindi

संगत मंडी में लगे गन्दगी के ढेरों से आमजन परेशान
नगर कौंसिल कार्यालय व मंडी के मुख्य बाजार में पिछले एक सप्ताह से लगे हुए हैं गन्दगी के ढ़ेर

बठिंडा/संगत मंडी(मनजीत नरूआणा)।

देश के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से देश को साफ सुथरा रखने के उद्देश्य के साथ शुरू की ‘स्वच्छ भारत मुहिम’ की संगत मंडी में हवा निकल रही है, जिस समय प्रधान मंत्री की ओर से यह मुहिम शुरू की गई थी उस समय छोटों से लेकर बड़े अधिकारियों तक अपने हाथ में झाड़ू उठा कर यह शपथ ली थी कि वह अपने कार्यालय, आसपास व शहर को साफ रखेंगे। उस के बाद बड़े अधिकारियों की ओेर से सफाई के नाम पर हाथों में झाड़ू उठा कर फोटो भी करवाई परंतु परिणाम जीरो रहा।

संगत मंडी के मुख्य बाजार सहित खुद नगर कौंसिल कार्यालय के आगे गन्दगी के बड़े -बड़े ढृेर लगे हुए हैं परंतु अधिकारी आंखें बंद कर कार्यालय में बैठे रहते हैं, गन्दगी कारण मंडी निवासी सख़्त परेशान हैं। बाजार में से पिछले एक सप्ताह से गन्दगी नहीं उठाई गई, जिस कारण परेशान मंडी वासियों की ओर से आज प्रशासन विरुद्ध नारेबाजी की गई। मंडी निवासी मंगू राम, दीपक कुमार, अंग्रेज कुमार, भूशन कुमार, रमेश कुमार पर जगदीश राय ने जानकारी देते बताया कि संगत मंडी में सफाई का जनाजा निकल चुका है। पिछले एक सप्ताह से मंडी में कोई भी सफाई कर्मचारी सफाई करने के लिए नहीं पहुंचा, जिस कारण मंडी के मुख्य बाजार सहित नगर कौंसिल कार्यालय के सामने भी गन्दगी के बड़े-बड़े ढ़ेर लगे पड़े हैं। आलम यह आ गया कि गन्दगी कारण अब तो बदबू आनी शुरू हो गई।

अधिकारी नहीं दे रहे समस्या की तरफ ध्यान : मुनीश कुमार

इस संबंधी भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष मुनीश कुमार टिंकू ने कहा कि संगत मंडी में सफाई न की कोई चीज नहीं है। उन्होंने बताया कि इस संबंधी वह मंडी निवासियों को साथ लेकर पहले भी धरने प्रदर्शन कर चुके हैं, यहां तक कि मंडी का सारा कूड़ा उठा कर नगर कौंसिल कार्यालय में फेंका गया था, फिर जाकर अधिकारियों की आंख खुली, एक बार उन मंडी की सफाई करवा दी, फिर वही हाल।

उन्होंने कहा कि अब तो आलम यह हो गया कि नगर कौंसिल के कार्यालय आगे ही गन्दगी का बहुत बड़ा ढेर लगा हुआ है परंतु अधिकारी आंखें बंद कर दफ़्तर में चले जाते हैं। उन्होंने कहा कि यदि अब भी अधिकारियों की तरफ से मंडी की सफाई न करवाई गई तो वह मंडी निवासियों को साथ लेकर संघर्ष करने के लिए मजबूर होंगे।

इस संबंधी नगर कौंसिल संगत के कार्यकारी अधिकारी तरूण कुमार ने माना कि संगत मंडी में सफाई की बहुत समस्या है। उन्होंने बताया कि पूरी मंडी की सफाई करने के लिए दो व्यक्ति हैं, एक व्यक्ति मेडीकल लीव पर चल रहा है, अब एक व्यक्ति के बस का काम नहीं कि वह पूरी मंडी की सफाई कर सकें। उन्होंने बताया कि वह आरजी तौर पर टैंडर निकाल कर सफाई का प्रबंध करवाएंगे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

घटा लिंगानुपात तो पंचायत ने उठाया ऐतिहासिक कदम
अहमदपुर दारेवाला में बेटी जन्म पर 2100 रुपए मिलेगी प्रोत्साहन राशि

सच क हूँ-अनिल

गोरीवाला। लिंगानुपात में सुधार लाने के लिए अब पंचायतों ने भी कमर कस ली है। बेटियां पहले कोख में मार दी जाती, कुछ जन्म के बाद हालात यह है लिंगानुपात में असमानताएं चिंता बनी है। जो लोग पहले बेटों के लिए रोते ओर फिर बेटे के लिए बहू न मिलने पर परेशान होते हैं। बहरहाल सकून इस बात का है हालात अब पहले के मुकाबले बदल गए है।

बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान के तहत गांव की पंचायत ने मिसाल पैदा की है। जहां हरियाणा के एक गांव ने भ्रूण हत्या को रोकने और बेटी को बचाने के लिए ऐतिहासिक पहल की हैं। वहीं गांव में किसी भी परिवार में बेटी पैदा होने पर उस बेटी को 2100 रुपये की उपहार राशि पंचायत की ओर से दी जाएगी। खंड मंडी डबवाली के 3800 की आबादी वाले गांव अहमदपुर दारेवाला की पंचायत का बेटियों के हित में एक ऐतिहासिक फैसले का फरमान जारी किया गया है।

दरअसल ग्राम पंचायत द्वारा गांव में बेटियों के लिंगानुपात में कमी को देखते हुए पंचायत ने चिंता जाहिर की और एक कड़ा फैसला लिया हैं। जहां पर पंचायत ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत गांव में लगातार गिरते लिंगानुपात के स्तर को सुधारने के लिए बेटी के जन्म पर 2100 रुपए प्रोत्साहन राशि दिए जाने का प्रस्ताव पास किया है।

1000 लड़कों के पीछे महज 850 लड़कियां: सरपंच

सरपंच शारदा देवी ने बताया कि यह फैसला इस लिए लिया गया है क्योंकि गांव में लिंगानुपात में बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। गांव में महज 1000 लड़कों के पीछे 850 लड़कियां हैं जो कि चिंता का विषय है। जिस घर में बेटी पैदा होगी उस बेटी के सम्मान के रूप में पंचायत द्वारा 2100 रुपये की राशि दी जाएगी ताकि गांव में बेटियों की संख्या बढ़ सके ।

ग्राम पंचायत का फैसला सराहनीय: चरणजीत

आदर्श युवा क्लब के प्रधान चरणजीत मेहरड़ा ने बताया कि गांव की ग्राम पंचायत ने जो बेटी के जन्म पर 2100 रुपए प्रोत्साहन राशि देने का फैसला लिया है यह बहुत सराहनीय कदम है। क्लब इस फैसले का स्वागत करता है क्योंकि पिछले काफी सालों से दारेवाला में लिंगानुपात चिंता का विषय बना हुआ था।

HINDI NEWS से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें FACEBOOK और TWITTER पर फॉलो करें।

विश्व रक्तदाता दिवस: डेरा सच्चा सौदा ने निकाली जागरूकता रैलियां
राजस्थान, हरियाणा व उत्तर प्रदेश में रक्तदान के प्रति किया जागरूक

सरसा। डेरा सच्चा सौदा द्वारा विश्व रक्तदाता दिवस पर देश के कई शहरों में जागरूकता रैलियां निकाल रक्तदान किया गया। शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर फोर्स विंग के सौजन्य से निकाली गई जागरूकता रैलियों के दौरान लोगों को रक्तदान के सबंध में फैली भ्रांतियों के प्रति जागरूक किया गया। राजस्थान के हनुमानगढ़, पीलीबंगा, श्रीगंगानगर व उत्तरप्रदेश के मुज्जफरनगर, मेरठ व हरियाणा के सरसा में आयोजित रैलियों के दौरान साध संगत का उत्साह देखते ही बन रहा था। रैलियों के शुभारम्भ अवसर पर आए अतिथियों ने डेरा अनुयायियों को रक्तदान का पर्यायवाची बताते हुए कहा कि एक समय था जब रक्तदान का नाम लेते ही लोग अपनों को छोड़कर भाग जाते थे लेकिन पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा जगाई गई जागरूकता का ही परिणाम हैं कि आज लोग रक्तदान के लिए आगे आने लगे हैं।

उन्होंने कहा चलते फिरते ट्रयू ब्लड पंप के नाम से विख्यात डेरा अनुयायियों की रक्तदान के क्षेत्र में जितनी प्रशंसा की जाए उतनी ही कम हैं क्योंकि रक्त पैदा नहीं किया जा सकता उसका तो दान ही करना पड़ता है। पूज्य गुरू जी द्वारा सिखाई गई प्रेरणा पर चलते हुए डेरा अनुयायी रक्तदान के क्षेत्र में जरूरमतंदों की सहायता व लोगों की जान बचाने का कार्य कर रहे हंै और यही कारण हैं कि 4 विश्व रिकॉर्ड भी डेरा सच्चा सौदा के नाम है। हनुमानगढ़ पीलीबंगा में पूर्व सरपंच जगतार सिंह, मुज्जफरनगर में जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक अधीक्षक डा. त्यागी ने रैलियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। श्रीगंगानगर के स्वास्तिक ब्लड बैंक में साध संगत ने 21 यूनिट रक्तदान किया। सरसा के शाह सतनाम जी स्पैशेलिटी अस्पताल में सेवादारों ने रक्तदान किया।

विदित रहे कि डेरा सच्चा सौदा के रक्तदाताओं ने अब तक भारतीय सेना व अन्य जरूरतमंद लोगों के लिए कुल 4 लाख 97 हजार 488 यूनिट रक्त देकर लोगों की जान बचाई है। डेरा सच्चा सौदा का नाम रक्तदान के लिए चार बार गिनीज बुक आॅफ वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल हो चुका है। रक्तदान के क्षेत्र में डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉॅ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने जो रीत चलाई है आज सारा देश उसका अनुसरण कर रहा है। 7 दिसंबर 2003 को सरसा के शाह सतनाम जी धाम में आयोजित रक्तदान कैंप में 15432 यूनिट रक्तदान किया गया जो कि रक्तदान के क्षेत्र में डेरा सच्चा सौदा का पहला गिनीज बुक आॅफ वर्ल्ड है।

इसके पश्चात 10 अक्टूबर 2004 को पूज्य गुरु जी की पावन जन्मस्थली श्री गुरुसर मोडिया में लगाये गए कैंप में 8 घंटे में 17921 यूनिट रक्तदान हुआ वह भी वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल हुआ है। 8 अगस्त 2010 को पूज्य गुरु जी के 43 वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में शाह सतनाम जी धाम के सचखंड हाल में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 43732 यूनिट रक्त सग्रंहित किया गया जो कि डेरा सच्चा सौदा का रक्तदान के क्षेत्र में तीसरा वर्ल्ड रिकार्ड है। रक्तदान के प्रति आमजन में जागरूकता पैदा करने के लिए 24 नवम्बर 2013 को 10,563 लोगों ने विशालकाय रक्त बूंद का डिजाईन बनाकर विश्व रिकार्ड बनाया। इसके बाद तो मानो रक्तदान के क्षेत्र में होड़ ही लग गई।

वैज्ञानिक अनुसंधान: बहुत कुछ किए जाने की आवश्यकता
हाल ही में वैज्ञानिकों ने देश के विभिन्न शहरों में मार्च फोर साइंस का आयोजन कर विज्ञान के लिए अधिक धन राशि के आवंटन की मांग की तथा अवैज्ञानिक और पुरातनपंथी विचारों तथा धार्मिक असहिष्णुता के प्रचार का विरोध किया। इस अभियान में विभिन्न शैक्षणिक संस्थान भी शामिल हुए तथा यह अभियान मुख्यत: बैंग्लुरु, कोलकाता, दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, रांची और तिरूवनंतपुरम में चलाया गया। वैज्ञानिकों की मांग थी।

कि विज्ञान के लिए धनराशि का आवंटन बढ़ाया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि शिक्षा प्रणाली ऐसे विचारों का प्रचार-प्रसार करे जो वैज्ञानिक साक्ष्यों पर आधारित हो। देश के वैज्ञानिकों में अनुसंधान के लिए धन राशि की कमी के बारे में आक्रोश है। हालांकि देश में वैज्ञानिक अनुसंधान में कुछ प्रगति हुई है, किंतु विकसित देशों की तुलना में हम बहुत पीछे हैं। अंतरिक्ष अनुसंधान के बारे में भारत ने अच्छी प्रगति की है और कुछ अन्य क्षेत्रों में भी भारत ने उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त की हैं। हाल के वर्षों में बुनियादी अनुसंधान की उपेक्षा की जाती रही है और अनुप्रयोग पर बल दिया जाता रहा है।

चालू वित वर्ष में आईआईटी के लिए 7171 करोड़ रूपए का आवंटन किया गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 40 प्रतिशत अधिक है, किंतु भारतीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थानों के लिए आवंटन 720 करोड़ रूपए से कम कर 600 करोड़ रूपए कर दिया गया है। बुनियादी और अनुप्रयोगिक विज्ञान दोनों ही महत्वूपर्ण हैं और विशेष रूप से इसलिए जब सरकार प्रत्येक क्षेत्र में नवीकरण पर ध्यान केन्द्रित कर रही है। विज्ञान के क्षेत्र में बुनियादी अनुसंधान से विभिन्न क्षेत्रों के लिए बुनियादी अनुप्रयोग उपलब्ध होते हैं।

अंतरिक्ष, चिकित्सा या सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में हमारी उपलब्धियां उल्लेखनीय रही हैं। गणित का अनुप्रयोग, भौतिकी, जीवन विज्ञान, अन्य प्राकृतिक विज्ञानों और अर्थशास्त्र में भी होता है। इस संबंध में प्रधानमंत्री ने पिछले वर्ष जल, ऊर्जा, स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों को प्राथमिकता देने की बात कही थी इसलिए विज्ञान के क्षेत्र में अंतरिक्ष के अलावा इन क्षेत्रों पर भी ध्यान दिया जाएगा। किंतु विश्वविद्यालयों के विज्ञान विभागों के पास पर्याप्त पैसा नहीं है। हालांकि गत वर्षों में नए आईआईटी और आईआईएसवीआर खोले गए हैं, जहां पर अनुसंधान को बढ़ावा दिया जाएगा। वित्तीय कठिनाइयों और तकनीकी तथा इंजीनियंरिग शिक्षा के विस्तार के कारण बुनियादी विज्ञान में अनुसंधान और विकास प्रभावित हुआ है। जबकि दूसरी ओर चीन ने अनुसंधान और विकास में निवेश पांच वर्ष में दोगुना कर दिया है।

बुनियादी अनुसंधान को बढ़ावा दिया जाना चाहिए और इसके लिए अधिक धन उपलब्ध कराया जाना चाहिए। इसके लिए देश के 30-35 विश्वविद्यालयों की पहचान की जानी चाहिए जहां पर विज्ञान में अनुसंधान पर बल दिया जाए और विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग इन विश्वविद्यालयों के विभागों को पर्याप्त धनराशि उपलब्ध कराए। सरकार के अलावा निजी क्षेत्र को भी अनुसंधान और विकास में निवेश बढाना चाहिए। हमारे देश में निजी क्षेत्र ने अनुसंधान और विकास में बहुत कम निवेश किया है। यदि सरकार निजी क्षेत्र पर दबाव डाले और अनुसंधान और विकास के लिए रियायत दे तो स्थिति में बदलाव आ सकता है।

खाने को लेकर B.Tech की छात्राओं में विवाद, खोला मोर्चा
गोहाना। भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय में हॉस्टल की मैस से एलएलबी की एक छात्रा द्वारा कमरे में खाना ले जाने पर विवाद हो गया। छात्रा अपनी मां के लिए खाना लेकर जा रही थी। तभी रास्ते में बी-टैक की एक छात्रा ने एलएलबी की छात्रा से मारपीट की और उसका खाना गिरा दिया। इसी विवाद में एलएलबी की छात्राएं एकजुट हो गई और रात को जमकर हंगामा किया।

बी-टैक की छात्रा के निलंबन की मांग

मिली जानकारी के अनुसार एलएलबी की तृतीय वर्ष की छात्रा रीना हॉस्टल नम्बर-12 में रहती है। उसकी मां अपनी बेटी से मिलने आई थी और हॉस्टल में उसके साथ रुकी थी। रीना ने मैस इंचार्ज से हॉस्टल में अपनी मां के लिए खाना लेकर जाने की अनुमति ली।

मां के लिए खाना लेकर जा ही रही थी कि तभी मनीषा ने रीना को थप्पड़ जड़ दिया। फिर रीना ने हॉस्टल की दूसरी छात्राओं को बताया, जिससे वे भी भड़क गई और एकजुट हो गईं। अब प्रदर्शनकारी छात्राओं ने बी-टैक की छात्रा के निलंबन की मांग की।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

जनस्वास्थ्य विभाग कर्मचारियों ने किया रोष प्रदर्शन
मांगों के प्रति कार्यकारी अभियंता का रवैया नकारात्मक: नरेश गौत्तम

हिसार (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्करज यूनियन की जनस्वास्थ्य विभाग शाखा ने कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंडल नं. 1 कार्यकारी अभियंता के कैमरी रोड स्थित कार्यालय पर रोष प्रदर्शन कर धरना लगाया।

प्रदर्शन का नेतृत्व ब्रांच प्रधान नरेश गौत्तम ने किया। इससे पूर्व कर्मचारी एक जगह एकत्रित हुए। एकत्रित हुए प्रदर्शनकारी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए ब्रांच प्रधान नरेश गौत्तम ने कहा कि कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर कार्यकारी अभियंता का रवैया बहुत ही नकारात्मक रहा है।

उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की मुख्य मांगों में टर्म एप्वाइंटी कर्मचारियों के ईपीएफ व ईएसआई कार्ड बनाना, सभी फिल्ड कर्मचारियों को डांगरी, स्टाफ क्वार्टरों की मुरम्मत, फिल्ड में स्टैंड बाई सैट लगवाने, कच्चे कर्मचारियों को समय पर वेतन देने व श्रम कानूनों के तहत वेतन देने तथा समान काम के लिए समान वेतन दिया जाने सहित विभिन्न मांगें शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि मांगों को लेकर जिस प्रकार का नकारात्मक रवैया अधिकारी अपना रहे हैं, उसको कर्मचारी हरगिज सहन नहीं करेंगे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 24 अगस्त तक मांगों का समाधान नहीं किया गया तो 25 अगस्त को एक दिवसीय धरना दिया जाएगा।

इस दौरान प्रदर्शन को जिला प्रधान चंद्रप्रकाश नागर, प्रांतीय उपप्रधान सुरेंद्रमान, जिला वरिष्ठ उपप्रधान हरीश चावला, ब्रांच वरिष्ठ उपप्रधान अभयराम फौजी, कैशियर ओपी माल, आदमपुर सचिव रामसुरत, पवन शर्मा, सुरेंद्र चहल सहित अन्य संबोधित थे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

अध्यापकों ने फूंका शिक्षा मंत्री का पुतला
मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

पटियाला। विद्यार्थियों और अध्यापकों की मांगों को मानने की जगह संघर्ष को दबाने के रास्ते पड़े शिक्षा मंत्री के लोकतांत्रित विरोधी रवैये के खिलाफ डैमोक्रेटिक टीचर्ज फ्रंट पंजाब (डीटीएफ) के नेतृत्व में बड़ी संख्या अध्यापकों की ओर से स्थानीय जिला शिक्षा अधिकारी के दफ़्तर के आगे प्रदर्शन करते हुए शिक्षा मंत्री का अर्थी फूंक प्रदर्शन किया गया। इस मौके मुख्य मंत्री के नाम डीईओ (प्राथमिक और सैकेंडरी) के माध्यम से ज्ञापन भी सौंपा गया।

डीटीएफ नेता मनिन्दर पाल गिल, विक्रम देव सिंह और नवदीप समाना ने शिक्षा विभाग की पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए कहा कि अप्रैल और मई माह दौरान बिना किसी नीति से विभाग की ओर से जहां बड़ी संख्या में बदलियां की गई, वहीं बीते माह की बदलियों में भी अंगहीनों, नेत्रहीनों व अन्य जरूरतमंदों को पहल न देते हुए बेनियमियों का मील पत्थर लगा दिया गया है। प्रदेश स्तरीय रैली दौरान इन बेनियमियों और राजनैतिक दखल अंदाजी का विरोध करने और शिक्षा मंत्री की ओर से संघर्षी अध्यापकों को धमकियां देने के रवैये को नेताओं ने लोकतंत्र विरोधी बताया।

जिला नेताओं देसराज और अमनदीप सिंह ने बताया आयकर विभाग के अंतर्गत 5178 मास्टर कैडर अध्यापकों को रेगुलर करने के लिए अपेक्षित नोटिफिकेशन जारी न करने और एसएसए, रमसा, शिक्षा प्रोवाईडर, ईजीएस, एआईई, एसटीआर, आईईबी और आदर्श स्कूल अध्यापकों को शिक्षा विभाग में पूरे तनख़्वाह स्केल और लाकर रेगुलर न करने और अध्यापकों को बीमार होने की सूरत में 15 दिन की जबरन मेडिकल छुट्टी लेने के लिए मजबूर करके अध्यापकों के साथ-साथ विद्यार्थियों की पढ़ाई के हो रहे नुकसान को रोकने के लिए शिक्षा मंत्री की ओर से सहृदय प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

विद्यार्थियों ने फूंका सरकार का पुतला
मांगें तुरंत लागू करके विद्यार्थियों को दी जाए राहत

मालेरकोटला। सरकारी कॉलेज मालेरकोटला में पंजाब स्टूडैंट्स यूनियन के कॉलेज प्रधान नरिन्दर सिंह बुर्ज के नेतृत्व में कालेज में रोश रैली करते हुए विद्यार्थियों की ओर से कालेज के मुख्य गेट के आगे पंजाब सरकार का पुतला फूंक कर नारेबाजी की गई।

प्रधान नरिन्दर सिंह बुर्ज ने मांग की कि फीसों के रूप में लिया गया पीटीए विद्यार्थियों को वापस किया जाये, पंजाब सरकार की ओर से लड़कियों की पढ़ाई पीएचडी तक मुफ़्त करने का ऐलान लागू किया जाये, अढ़ाई लाख आमदनी वाले परिवारों के सभी विद्यार्थियों की शिक्षा मुफ़्त की जाये,

अध्यापकों की पक्की भर्ती करके सरकारी खजाने में से तनख्वाहें दी जाएं आदि मांगें तुरंत लागू करके विद्यार्थियों को राहत दी जाए। इस मौके जस्रपीत सिंह, संदीप, हरप्रीत सिंह, जैसमीन, शमीम,मुहम्मद हारून, शहबाज हुसैन,सनप्रीत, सुखराज, अरशपाल, गुरचेत, हैपी आदि भी मौजूद थे

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन
ट्रांसफार्मर लगाने के बावजूद बिजली सप्लाई न देने पर जताया रोष

कालांवाली (सच कहूँ न्यूज)। उपमंडल के गांव सिंघपुरा में बिजली विभाग की ओर से ट्रांसफार्मर लगाने के बावजूद सप्लाई न देने पर दर्जनों लोगों ने एकत्रित होकर सरकार व बिजली विभाग के प्रति नारेबाजी करते हुए रोष व्यक्त किया।

ग्रामीणों ने लापरवाह कर्मचारियों व अधिकारियों पर कार्रवाई करने व उक्त ट्रांसफार्मर से बिजली सप्लाई शुरू करने की मांग की है। सरपंच गुरमीत सिंह, ग्रामीण गुरपाल सिंह, वीरवल सिंह, दर्शन सिंह, जोरा सिंह, गुरप्यार सिंह, राजा, काला, जाम, जगसीर सिंह आदि ने बताया कि वाल्मीकि मोहल्ले में पिछले कई सालों से कम वोल्टेज का एक ट्रांसफार्मर लगा हुआ है, जिससे मोहल्ले के करीब 150 घरों को बिजली सप्लाई दी जाती है।

इसके अलावा पुराने ट्रांसफार्मर से बिजली सप्लाई देने वाली तारे विभिन्न जगहों से टूटी हुई है और बिल्कुल जर्जर अवस्था में है। एक तरफ मोहल्ले मेें लोड ज्यादा होने के कारण अधिकतर घरों में बिजली सप्लाई कम वोल्टेज से आती है तो दूसरी तरफ टूटी व जर्जर तारों के चलते इस बरसात के मौसम में कोई अनहोनी घटना घटित होने का भय बना हुआ है।

उन्होंने बताया कि मोहल्लावासियों ने अप्रैल 2015 में ट्रांसफार्मर का एस्टीमेट बनाकर विभाग को दिया था। जो मंजूर हो चुका है। विभाग की ओर से उन्हे ट्रांसफार्मर व पोल आदि दे दिए गए हंै, जिसे ग्रामीणों ने अपने स्तर पर लगवा भी दिया है। लेकिन विभाग की ओर से डबवाली व कालांवाली के विभागों में दर्जनों बार चक्कर लगाने के बावजूद उनके घरों में बिजली सप्लाई नहीं दी जा रही।

किसानों ने आवारा पशुओं की समस्या को लेकर सौंपा ज्ञापन

डबवाली। अवारा पशुओं के कारण हो रहे फसलों के नुक्सान से बचाने व नंदीशाला बनाने की मांग को लेकर शुक्रवार को गांव शेरगढ़, अलीकां, डबवाली, सांवतखेड़ा, मांगेआना व जोगेवाला के किसान राष्ट्रीय किसान संगठन के प्रदेशाध्यक्ष जसवीर सिंह भाटी के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय के समक्ष एकत्रित हुए और मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम की अनुपस्थिति में नायब तहसीलदार को एक ज्ञापन सौंपा।

उन्होंने बताया कि शहर डबवाली के नजदीक पड़ने वाले गांवों में अवारा पशुओं द्वारा फसलों को नुक्सान पहुंचाया जा रहा है, जिसके कारण किसानों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जबकि क्षेत्र के सभी गांवों में डबवाली की गौशाला को भूमि दान में दी हुई है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

डीसी कार्यालय के समक्ष किसानों का प्रदर्शन
553 किलोमीटर लम्बी सीमा 220 गांवों की बर्बादी का बनी कारण : रघबीर सिंह

1990 में कंटीली तार लगने से 21600 एकड़ जमीन बर्बाद

फिरोजपुर(सतपाल थिन्द)। पंजाब बार्डर एरिया किसान वेलफेयर सोसायटी ने मांगों को लेकर डीसी कार्यालय के समक्ष धरना लगाया। धरने का नेतृत्व कर रहे रघबीर सिंह भंगाला पंजाब प्रधान ने बताया कि सन् 1947 में हिंद-पाक का बंटवारा होने के कारण 553 किलोमीटर लम्बी सीमा 220 गांवों की बर्बादी का कारण बनी। 1990 में बार्डर पर कंटीली तार लगने से 21600 एकड़ जमीन तार से आगे जाने कारण खेती न हो पाने के कारण बर्बाद हो गई।

सीमावर्त्ती किसानों की यह जमीन अदालत द्वारा प्रतिबंधित खेती जमीन घोषित की गई जो कि बीएसएफ के कंट्रोल में आज भी चल रही है। रघबीर सिंह भंगाला ने बताया कि 220 गांव सीमा के कई बार पाकिस्तान से हुई लड़ाई व टकराव के कारण बर्बाद हो चुके हैं, अपना घर का सामान, मकान तक बर्बाद कर चुके हैं, अपनी जिंदगी दयनीय हालात में गुजार रहे हैं। इस मौके बड़ी संख्या में सीमावर्त्ती गांवों के निवासी उपस्थित थे।

जायज मांगों को जल्द पूरा करने की मांग

संगठन ने मांग करते कहा कि पंजाब के 6 जिलों के सीमावर्त्ती 220 गांवों व किसानों की बनतीं जायज मांगों को सरकार जल्द बैठ कर हल करे न कि स्पैशल सुविधाएं देने की बजाय बर्बादी के लिए मजबूर करे। यदि यह मांग मुख्य मंत्री ने डिप्टी कमिशनर फिरोजपुर के द्वारा बैठ कर हल करने के लिए न सोचा तो वह आगामी कार्यवाही के तौर पर सीएम के घेराव या भूख हड़ताल करने के लिए मजबूर होंगे।

किसानों पर दर्ज एफआईआर रद्द करने की मांग

अदालती ओदेशों के अनुसार इस जमीन के बदले किसानों को ओर जमीन अलॉट करने या एक्वायर करने संबंधी अदालत में सरकार से पूछा तो बीएसएफ ने अपने हलफीया बयान दायर करवाए, जिसमें खेती करवाने के लिए कहा, परंतु किसानों द्वारा खेती नहीं करना चाहते हुए भी आदेशों के तहत खेती करने का मजबूर हंै व गृह मंत्री राजनाथ सिंह, उच्च अधिकारी बीएसएफ से लिखित मांग कर रहे हैं

कि खेती करवाने के लिए प्रतिदिन लड़ाई-झगड़े व बीएसएफ से निपटने के लिए खेती करने के यूनीफॉर्म रूल्ज बीएसएफ, किसान व सरकार मिलकर बनाए। रघबीर सिंह ने कहा कि इस मांग पर अमल न होने के कारण 16 जुलाई को बीएसएफ गेट पर बीएसएफ द्वारा खेती रोकने समय किसानों की हुई पनीरी की बर्बादी को लेकर खर्च किसानों को बर्दाश्त करना पड़ा व खेती करने की मांग करने व बीएसएफ ने कई धाराओं के तहत 6 किसानों के पर एफआईआर थाना खेमकरन में दर्ज करवा दी है, जिसे जल्द से जल्द रद्द किया जाये।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

दुकानें बंद करके दिया बैंक के आगे धरना
व्यापारी से 19 लाख रुपये की ठगी का मामला

चैक से छेड़छाड़ करके निकाले गए पैसे

गोनियाना (सच कहूँ न्यूज)। स्थानीय गोयल मशीनरी स्टोर के मालिक के साथ गत दिवस हुई कथित 19 लाख रुपये की ठगी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले को लेकर आज स्थानीय व्यापार मंडल के अध्यक्ष सतपाल गोयल के नेतृत्व में लोगों ने अपनी दुकानें व कारोबार बंद रख कर भारतीय स्टेट बैंक की स्थानीय ब्रांच के गेट के समक्ष धरना दिया।

प्रदर्शनकारियों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए ठगी से संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। इस मौके गोयल मशीनरी स्टोर के पीड़ित मालिक पवन कुमार ने बताया कि उनका खाता नंबर 65003254948 स्टेट बैंक आफ पटियाला (अब भारतीय स्टेट बैंक) की स्थानीय शाखा में है। ठगी मारने वाले व्यक्ति ने खुद को एक समाचार पत्र कंपनी का कर्मचारी बता कर उनसे 450 रुपये का चैक (नंबर 587131) लिया था,

लेकिन उक्त व्यक्ति ने स्थानीय ब्रांच स्टाफ के सहयोग से उक्त चैक के साथ छेड़छाड़ करके 19 लाख 4 हजार 559 रुपये की राशी सावन ज्यूलर्स चंडीगढ़ के नाम पर पास करवा लिया, जबकि उक्त दुकान की लिमिट 30 लाख रुपये ही बनी हुी है। उस लिमिट से 23 लाख 45 हजार 907 रुपये इस्तेमाल किए हुए हैं।

मौके पर पहुंचे डीएसपी गुरजीत सिंह रोमाणा ने कहा कि गोयल मशीनरी स्टोर के मालिक का कोई कसूर नहीं है। उन्होंने कहा कि सात दिन के भीतर बैंक अपनी जांच पूरी करके सब कुछ लोगों के सामने स्पष्ट कर देगी। शेष कार्रवाई पुलिस करेगी।

गलती से पास हुआ चैक: बैंक मैनेजर

बैंक मैनेजर नरेश कुमार गोयल ने कहा कि गोयल मशीनरी स्टोर के मालिक का चैक गलती से पास हो गया है, जिसकी अगली कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस व संबंधित बैंक के अधिकारियों को लिख्ती रूप में भेज दिया गया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

‘गौशाला में प्रबंध न हुए तो छेड़ेंगे संघर्ष’
सरकारी गौशाला में चार गायों की मौत

शिव सेना हिंदुस्तान के राष्ट्रीय प्रधान ने किया दौरा

समाना(सुनील)। गांव गाजीपुर की जिला स्तरीय सरकारी गौशाला में चार गायों के करने के बाद शिव सेना हिंदुस्तान के राष्ट्रीय प्रधान पवन गुप्ता ने जहां हरे चारे,पीने वाले साफ पानी व अन्य सुविधाओं की कमी को मुख्य कारण करार देते हुए गायों की मौत के लिए जिला प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है और प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि तुरंत गौशाला में प्रबंध सही न किए गए तो वह गौ भक्तों को साथ लेकर प्रशासन के खिलाफ संघर्ष शुरू करेंगे,

चारे की कमी के कारण नहीं,बीमारी के कारण मरी हैं गायें : एसडीएम

वहीं समाना के प्रशासनिक अधिकारी ने गायों के मरने के पीछे सुविधाओं की कमी की जगह उनके कमजोर,बीमार और बुजुर्ग होना कारण बताया। प्रधानपवन गुप्ता ने गौशाला के दौरे दौरान प्रशासन पर दोष लगाए कि गौशाला में न तो पशुओं के लिए हरे चारों का कोई प्रबंध है और न पीने वाले साफ पानी का। उन्होंने कहा कि और तो और गौशाला में गोबर साफ करने के लिए,

चारा काटने के लिए दात, रेहड़ियों आदि का भी कोई प्रबंध नहीं। जबकि लाखों रुपए का अनुदान और हर माह अलग-अलग चीजों से आने वाले गौ सैस के पैसों के बावजूद गौशाला में फर्श तक का प्रबंध नहीं किया गया जिस कारण गायें कीचड़ और गंदगी में खड़ी रहती हैं। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर बनी इस गौशाला में प्रशासन की ओर से कोई प्रबंध नहीं किए गए जिस कारण इस गौशाला में लगातार गायों और गौ वंशजों के मरने का सिलसिला जारी है।

प्रशासन को चेतावनी

शिव सेना हिंदुस्तान के राष्ट्रीय प्रधान पवन गुप्ता ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि गौशाला में तुरंत प्रबंध मुकम्मल नहीं किए गए तो वह गौ भक्तों को साथ लेकर प्रशासन के खिलाफ संघर्ष शुरू करेंगे। श्री गुप्ता ने बताया कि गौ सेवा कमीशन की ओर से पिछले दिनों गाजीपुर गौशाला के लिए 50 लाख रुपए का फंड भी जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि पता नहीं यह पैसा आखिर कहां बांटा जा रहा है जबकि गौशाला में किसी तरह का कोई प्रबंध नहीं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।