Punjab Police - Sach Kahoon Hindi

टांडा के पूर्व SHO गुरिंदरजीत नागरा कथित वसूली मामले में गिरफ्तार
Former SHO Gurinderjit Nagra arrested: जालंधर। पंजाब की जालंधर पुलिस ने टांडा के पूर्व थानाध्यक्ष (एसचओ) गुरिंदरजीत सिंह नागरा को देर रात गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले अमेरिका की एफबीआई की ओर से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में गुरिंदरजीत सिंह नागरा का नाम लेते हुए उन पर कथित तौर पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी और एक हत्या के मामले में फंसाने से जुड़े गंभीर आरोप लगाए गए थे।  Punjab News

उप पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय, जालंधर रेंज की ओर से शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया है कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में एक मर्डर केस से जुड़ी जबरन वसूली के मामले में इंस्पेक्टर गुरिंदरजीत सिंह नागरा पर अमेरिकी आरोपों की गंभीरता को देखते हुए उन्हें तुरंत थानाध्यक्ष टांडा के पद से हटाकर पुलिस लाइन्स, होशियारपुर भेज दिया गया। साथ ही, मर्डर केस की जांच होशियारपुर जिले के बाहर तैनात एक आईपीएस अधिकारी को सौंपी गई।

जांच के दौरान इंस्पेक्टर गुरिंदरजीत नागरा के अमेरिका में रहने वाले एक परिवार से पैसे की मांग करने, जबरन वसूली करने और गैर-कानूनी तरीके से पैसे लेने में शामिल होने के पर्याप्त सबूत मिले हैं। तकनीकी विश्लेषण, वित्तीय लेन-देन के रिकॉर्ड, गवाहों के बयान और अन्य सहायक सबूतों के आधार पर पेशेवर और बारीकी से जांच की जा रही है। Punjab News

प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि अब तक की जांच से पता चला है कि इंस्पेक्टर गुरिंदरजीत सिंह नागरा अमेरिका में रहने वाले परिवार से जबरन वसूली करने और गैर-कानूनी तरीके से 16 लाख रुपये लेने में शामिल पाए गए हैं। पर्याप्त सबूत मिलने के बाद, इंस्पेक्टर गुरिंदरजीत सिंह नागरा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इसके बाद गुरिंदरजीत सिंह शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया और शनिवार को संबंधित अदालत में पेश किया जाएगा। साथ ही, पूरी साजिश का पता लगाने के लिए पुलिस रिमांड भी ली जाएगी।

प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया गया कि इंस्पेक्टर गुरिंदरजीत नागरा को सस्पेंड कर दिया गया है और उनके खिलाफ उचित विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। नागरा के खिलाफ जांच जारी है और अन्य संबंधित सबूत जुटाए जा रहे हैं। यह कार्रवाई भ्रष्टाचार और गलत आचरण के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' नीति के प्रति पंजाब सरकार की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती है। Punjab News

Chandigarh News: चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर एक साथ दिखी भारतीय सेना, सीआईएसएफ, पंजाब पुलिस, कस्टम व एपीएचओ, जानें क्या है माजरा?
Chandigarh Mock Drill: चंडीगढ़। चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर भारतीय सेना, सीआईएसएफ, पंजाब पुलिस, कस्टम और एपीएचओ ने आतंकवादी हमले की स्थिति से निपटने के लिए संयुक्त मॉक ड्रिल किया। इस अभ्यास में एजेंसियों के बीच तालमेल, बातचीत, ऑपरेशन के लिए तैयारी और आपातकालीन स्थिति में कार्रवाई के तरीकों की कड़ी जांच की गई। जिससे मुश्किल हालात में बेहतर सहयोग और एकजुट होकर कार्रवाई करने की क्षमता मजबूत हुई। Chandigarh News

नियमित रूप से किए जाने वाले ऐसे संयुक्त अभ्यासों के माध्यम से सीआईएसएफ अपनी तैयारी को बेहतर बना रहा है, एजेंसियों के बीच तालमेल बढ़ा रहा है और देश की एविएशन सिक्योरिटी व्यवस्था को मजबूत कर रहा है। इससे पहले 11 जुलाई को कन्नूर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विमान अपहरण जैसी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के उद्देश्य से एक व्यापक 'मल्टी-एजेंसी एंटी-हाइजैकिंग मॉक एक्सरसाइज (एएचएमई)' आयोजित की गई थी। इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य विमान अपहरण की स्थिति में सुरक्षा एजेंसियों की तैयारियों, आपसी समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता का आकलन करना था।

अभ्यास के दौरान विभिन्न एजेंसियों ने तय प्रोटोकॉल के अनुसार, अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए संयुक्त रूप से अभियान का संचालन किया। मॉक एक्सरसाइज में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी), स्थानीय पुलिस, राज्य बम निरोधक एवं विस्फोटक निष्क्रियकरण दस्ता (बीडीडीएस), कन्नूर इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (केआईएएल), अग्निशमन एवं बचाव सेवाएं, इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी), एयरलाइंस, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई), बीपीसीएल, पार्को मेडिकल स्टाफ, जिला प्रशासन, ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन (बीओआई) सहित कई अन्य संबंधित एजेंसियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

सीआईएसएफ के अनुसार, इस तरह की संयुक्त मॉक ड्रिल का उद्देश्य केवल सुरक्षा व्यवस्था का परीक्षण करना ही नहीं, बल्कि विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल विकसित करना भी है। एयरपोर्ट पर सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों को देखते हुए समय-समय पर ऐसे अभ्यास आयोजित किए जाते हैं, ताकि सभी संबंधित विभाग आधुनिक सुरक्षा मानकों के अनुरूप अपनी तैयारियों को मजबूत बनाए रखें। Chandigarh News

खन्ना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 150 मॉडिफाइड साइलेंसर रोड रोलर से कुचलकर किए नष्ट
लुधियाना (एजेंसी)। Ludhiana News: पंजाब के लुधियाना जिले में ट्रैफिक पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने बाइकों के मॉडिफाइड साइलेंसर को जब्त कर नष्ट कर दिया।

लुधियाना की खन्ना पुलिस ने मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ अभियान चलाया था। इसके तहत मोटरसाइकिलों के 150 मॉडिफाइड साइलेंसर को जब्त किया गया और फिर रोड रोलर से नष्ट कर दिए गए।

खन्ना पुलिस ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि खन्ना ट्रैफिक विंग की बड़ी कार्रवाई। खन्ना ट्रैफिक विंग ने पिछले एक हफ्ते में जब्त की गई मोटरसाइकिलों के 150 मॉडिफाइड साइलेंसर को रोड रोलर से कुचलकर नष्ट कर दिया, ताकि उन्हें दोबारा न लगाया जा सके।

यह कार्रवाई अवैध रूप से मॉडिफाइड साइलेंसर पर रोक लगाने और सड़कों पर शांति व सुरक्षा सुनिश्चित करने के अभियान के तहत की गई है। आइए, ट्रैफिक नियमों का पालन करें और सुरक्षा को प्राथमिकता दें।

इससे पहले अमृतसर पुलिस को बुधवार को बड़ी कामयाबी मिली। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा, "पुलिस ने सीमा पार से अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 7 आधुनिक पिस्तौल और 40 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।"

डीजीपी ने लिखा, "शुरुआती जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी सोशल मीडिया ऐप्स के जरिए विदेश में बैठे तस्करों के संपर्क में थे और आपराधिक तत्वों को सप्लाई करने के लिए सीमा पार के रास्तों से अवैध हथियारों की खेप मंगवा रहे थे।"

उन्होंने लिखा कि सुल्तानविंड पुलिस स्टेशन, अमृतसर में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। अवैध हथियारों की सप्लाई चेन में शामिल अन्य साथियों की पहचान करने और इस नेटवर्क की आगे-पीछे की कड़ियों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है। डीजीपी ने आगे लिखा, "पंजाब पुलिस अवैध हथियारों की तस्करी, संगठित अपराध और सीमा पार के आपराधिक नेटवर्क के खिलाफ 'जीरो-टॉलरेंस' नीति के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

सीमा पार से आ रहे थे अवैध हथियार, पंजाब पुलिस ने 8 तस्करों को किया गिरफ्तार
चंडीगढ़ (एजेंसी)। Chandigar News: पंजाब पुलिस ने सीमा पार से अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और तस्करी के पूरे मॉड्यूल का पता लगाया जा सके। इस कार्रवाई की जानकारी पंजाब पुलिस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' के जरिए साझा की।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के पास से 11 आधुनिक पिस्टल और आठ कारतूस बरामद किए हैं। यह सभी आरोपी विदेश में बैठे हैंडलर के संपर्क में थे, जहां से ये लोग हथियार प्राप्त करके उसे भारत में आपूर्ति करने का काम किया करते थे।

पुलिस का कहना है कि अगर इनमें से कोई भी किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाया गया, तो निश्चित तौर पर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने में किसी भी प्रकार की कोताही स्वीकार नहीं की जाएगी।

स पूरे मामले को संज्ञान में लेने के बाद अमृतसर के एयरपोर्ट, सदर और छेरहटा पुलिस स्टेशनों में प्राथमिकी में दर्ज कर ली गई हैं। इस पूरे मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। पुलिस का स्पष्ट कहना है कि मामले में संलिप्त किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस का कहना है कि अवैध हथियारों की तस्करी, सीमा पार से तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई जारी रहेगी। अब इस नीति के तहत कई कार्रवाई हो चुकी है और आगे भी होती रहेगी।

पंजाब पुलिस ने पिछले कई दिनों से कई ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो सीमा पार के विदेशी हैंडलर्स के संपर्क में रहते हैं और वहां से हथियार प्राप्त करने के बाद उसकी तस्करी भारत में करते हैं। कई मामलों में इस तरह के आरोपी कई प्रकार की आपराधिक गतिविधियों में भी संलिप्त पाए जाते हैं, जिसे देखते हुए पुलिस के लिए ऐसे मामले गंभीर प्रकृति के हो जाते हैं।

पंजाब पुलिस ने हासिल की बड़ी सफलता, गुरचरण सिंह गाबा की हत्या में शामिल दो शूटर गिरफ्तार
Gurcharan Singh Gaba Murder Case: चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने संगठित अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पंजाब की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ), फिरोजपुर पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त अभियान में गुरचरण सिंह गाबा हत्याकांड से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक अवैध .30 बोर बेरेटा पिस्तौल और 10 जीवित कारतूस बरामद किए हैं। Punjab News

पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी फिरोजपुर जिले के मखू क्षेत्र में हुए चर्चित हत्या मामले में शामिल थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और वे जबरन वसूली, डकैती, चोरी तथा शस्त्र अधिनियम के उल्लंघन जैसे मामलों में पहले भी संलिप्त रह चुके हैं।

आरोपियों पर था इनाम

जांच एजेंसियों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों पर राजस्थान पुलिस द्वारा 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। मामले में मखू पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों तथा संभावित सहयोगियों की पहचान में जुटी हुई है। पंजाब पुलिस का कहना है कि राज्य में सक्रिय गैंगस्टर और संगठित अपराध गिरोहों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां अपराधियों के नेटवर्क को ध्वस्त करने और राज्य में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए समन्वित अभियान चला रही हैं। Punjab News

हाल ही में नाकाम की गई थी बड़ी साजिश

इससे पहले सुरक्षा एजेंसियों ने एक अन्य कार्रवाई में एक संदिग्ध विस्फोटक उपकरण (आईईडी) बरामद कर संभावित खतरे को टाल दिया था। जांच एजेंसियों का मानना है कि इस प्रकार की त्वरित कार्रवाई से सार्वजनिक सुरक्षा को प्रभावित करने वाली गंभीर घटनाओं को रोका जा सकता है। फिलहाल संबंधित मामलों में जांच जारी है और सुरक्षा एजेंसियां पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि राज्य में आतंकवाद, संगठित अपराध और अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान भविष्य में भी इसी दृढ़ता के साथ जारी रहेगा, ताकि पंजाब में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था कायम रखी जा सके। Punjab News

Punjab Police: पंजाब पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता! अमृतसर में 5.5 किलो हेरोइन और 4 पिस्तौलें बरामद
चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर की टीम ने इस अभियान के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में हेरोइन, हथियार और कारतूस बरामद किए हैं। Punjab Police

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों के पास से 5.5 किलोग्राम हेरोइन, चार पिस्तौलें और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। इस सफलता को पंजाब पुलिस की संगठित अपराध और तस्करी के खिलाफ चल रही मुहिम में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर इस कार्रवाई की जानकारी साझा करते हुए बताया कि काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर ने एक ऐसे मॉड्यूल को पकड़ा है, जो नशीले पदार्थों के साथ-साथ अवैध हथियारों और गोला-बारूद की तस्करी में सक्रिय था।

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी सीमा पार बैठे तस्करों के संपर्क में थे और पंजाब में आगे आपूर्ति के लिए यह खेप हासिल की गई थी। पुलिस ने इस मामले में एसएसओसी अमृतसर थाने में प्रकरण दर्ज कर लिया है और पूरे नेटवर्क की गहन जांच शुरू कर दी है। जांच एजेंसियां अब इस गिरोह के अन्य सहयोगियों, सप्लाई चैन और इसके पीछे जुड़े नेटवर्क की कड़ियों को तलाशने में जुटी हैं। Punjab Police

पंजाब पुलिस ने स्पष्ट किया है कि राज्य में नशीले पदार्थों, अवैध हथियारों और संगठित अपराध के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी प्रकार की तस्करी या अपराध को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

गौरतलब है कि पंजाब में पिछले कुछ वर्षों से सीमा पार से नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों की तस्करी एक गंभीर चुनौती बनी हुई है। खासकर सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय ऐसे गिरोह कानून-व्यवस्था के लिए बड़ी चिंता का कारण रहे हैं। पुलिस की इस कार्रवाई को इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि इसमें न केवल मादक पदार्थ, बल्कि अवैध हथियारों की खेप भी बरामद की गई है। Punjab Police

‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी की घटनाएं 69 प्रतिशत घटीं
चंडीगढ़। पंजाब पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘गैंगस्टरां ते वार’ की सफलता केवल अपराधियों की गिरफ्तारी और नशे की बरामदगी तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इस अभियान ने गैंगस्टर नेटवर्क की जड़ों पर प्रहार किया है, जिससे पूरे राज्य में अपराध दर में महत्वपूर्ण कमी आई है। पंजाब पुलिस के निरंतर प्रयासों के चलते ‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के तीन महीनों के भीतर ही संगठित अपराध में भारी कमी दर्ज की गई है। राज्य में गैंगस्टरों से संबंधित हत्या के मामलों में 100 प्रतिशत कमी आई है। जहां जनवरी महीने में ऐसे चार मामले दर्ज हुए थे, वहीं मार्च में यह संख्या शून्य हो गई है।

सिर्फ हत्याएं ही नहीं, बल्कि गैंगस्टरों से जुड़ी फायरिंग की घटनाओं में भी 69 प्रतिशत की बड़ी कमी देखी गई है। वर्ष के पहले महीने में फायरिंग की 29 घटनाओं के मुकाबले 20 अप्रैल तक यह संख्या घटकर केवल 9 रह गई। इसी तरह जबरन वसूली के मामलों में भी 10.9 प्रतिशत की कमी आई है। जनवरी में 110 मामलों के मुकाबले मार्च में यह संख्या घटकर 98 रह गई है।

टोल-फ्री एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन (93946-93946) की स्थापना के बाद, जबरन वसूली से संबंधित कॉलों की शिकायत करने के लिए अधिक नागरिक आगे आ रहे हैं। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने कहा, “पंजाब पुलिस ने न केवल राज्य में अपराध दर को नियंत्रित किया है, बल्कि ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के माध्यम से लोगों का विश्वास भी जीता है। रिकॉर्ड से पता चलता है कि अपराधी नेटवर्क को खत्म करने के लिए कितनी गंभीरता से काम किया गया है। यह तो सिर्फ शुरुआत है, क्योंकि पंजाब पुलिस गैंगस्टर कल्चर के पूर्ण उन्मूलन के लिए निरंतर कार्रवाई कर रही है।”

विश्लेषण के अनुसार, इस अवधि के दौरान जबरन वसूली के कुल मामलों में भी लगभग 11 प्रतिशत की कमी आई है। इस अभियान का प्रभाव हिंसक आपराधिक गतिविधियों पर भी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। इसकी सफलता केवल शहरों और जिलों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि सीमावर्ती इलाकों में भी देखी जा रही है। आंकड़े यह भी दर्शाते हैं कि संगठित अपराध में महत्वपूर्ण कमी आई है, जो पहले गैंगस्टर कल्चर के बढ़ने का एक बड़ा कारण बन रहा था।

इस संबंध में डीजीपी गौरव यादव ने कहा, “यह ऑपरेशन केवल बड़े गैंगस्टरों पर नकेल कसने तक सीमित नहीं है, बल्कि पंजाब में उनके पूरे नेटवर्क पर भी कार्रवाई की जा रही है। छोटे अपराधों में शामिल लोगों को गैंग में भर्ती करने की संभावना अधिक होती है। ऐसे तत्वों पर सख्ती से कार्रवाई करके हमने उनके नेटवर्क को कमजोर किया है और राज्य में अपराध के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति को मजबूत किया है।”

‘गैंगस्टरां ते वार’ से कई गैंगस्टर नेटवर्कों को खत्म किया गया, 3 महीनों में 49,298 अपराधी पुलिस के शिकंजे में
चंडीगढ़। पंजाब में संगठित अपराध के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई ने तेज रफ्तार पकड़ ली है। भगवंत सिंह मान सरकार द्वारा पूरे राज्य स्तर पर चलाए जा रहे मुख्य एंटी-गैंगस्टर अभियान ‘गैंगस्टरां ते वार’ के तीन महीने पूरे हो चुके हैं। यह अभियान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की निगरानी में और डीजीपी गौरव यादव की अगुवाई में पंजाब पुलिस द्वारा चलाया जा रहा है। यह ऑपरेशन ठोस कार्रवाई का एक मॉडल बनकर उभरा है, जो भारत के अंदर और विदेशों से चल रहे गैंगस्टर नेटवर्क को निशाना बनाते हुए पंजाब को अपराध-मुक्त बनाने के स्पष्ट उद्देश्य के साथ आगे बढ़ रहा है। 20 जनवरी को शुरू किए गए इस अभियान का मकसद सिर्फ गैंगस्टरों को गिरफ्तार करना ही नहीं, बल्कि उनके लॉजिस्टिक नेटवर्क, फंडिंग और संचार सिस्टम को भी खत्म करना है।

पिछले तीन महीनों में 19 अप्रैल तक पंजाब पुलिस ने पूरे राज्य में 62,302 छापे मारे, जिनमें 915 भगोड़े अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। कुल मिलाकर 22,605 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 461 गैंगस्टरों के साथी और 22,144 वांछित मुलजिम शामिल हैं। इस अभियान के तहत एहतियातन कार्रवाई पर भी काफी जोर दिया गया। कुल 10,254 मुलजिमों को एहतियातन हिरासत में लिया गया, जिनमें 444 साथी और 9,810 वांछित मुलजिम थे। इसके अलावा 16,439 लोगों की जांच करके उन्हें रिहा किया गया, जिनमें 1,277 साथी और 15,162 वांछित मुलजिम शामिल थे। कुल मिलाकर इस अभियान के दौरान 49,298 मुलजिमों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, जिनमें 2,182 साथी और 47,116 वांछित मुलजिम शामिल हैं। यह कार्रवाई की गहराई और विस्तार को दर्शाता है।

गिरफ्तारियों के साथ-साथ बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक भी बरामद किए गए, जिससे अपराधी नेटवर्क की कार्यक्षमता कमजोर हुई। पुलिस ने इस दौरान 408 हथियार, 148 धारदार हथियार, 1197 कारतूस, 122 मैगजीन, 2.5 किलोग्राम विस्फोटक और 6 हैंड ग्रेनेड बरामद किए। इस अभियान ने नशा नेटवर्क पर भी बड़ा प्रहार किया। पुलिस ने 378.45 किलोग्राम हेरोइन, 301.947 किलोग्राम अफीम, 2,838.77 किलोग्राम भूक्की, 12,37,318 नशीली गोलियां, 7373.82 ग्राम नशीला पाउडर, 101.459 किलोग्राम गांजा और 790 ग्राम ‘आईईसी’ बरामद किया। इसके अलावा 1,05,31,171 रुपये की ड्रग मनी, 50,66,740 रुपये नकद और 273 ग्राम सोना भी जब्त किया गया।

अवैध व्यापार पर लगाम लगाते हुए पुलिस ने 24,520.25 लीटर अवैध शराब भी जब्त की, जिसमें 10,984.75 बोतलें और 176 पेटियाँ शामिल हैं। गैंगस्टरों के लॉजिस्टिक नेटवर्क को तोड़ने के लिए 4,229 मोबाइल फोन, 815 वाहन और 31 ड्रोन बरामद किए गए। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के एडीजीपी प्रमोद बान ने कहा, ‘यह अभियान सिर्फ गैंग या उनके नेटवर्क की पहचान तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका मुख्य उद्देश्य उन्हें जड़ से खत्म करना है। हर पुलिस कर्मचारी राज्य के नागरिकों की सुरक्षा और भलाई के लिए इस अभियान को और तेज करने के लिए वचनबद्ध है। इस दौरान हर जिले, गांव और शहर में स्थानीय गैंगस्टर नेटवर्क का पर्दाफाश किया गया है।’

उन्होंने आगे कहा, ‘तीन महीनों में इस अभियान ने बड़ी सफलता हासिल की है। अब सिर्फ गैंगस्टर ही नहीं, बल्कि उनके समर्थक भी कार्रवाई से डर रहे हैं। पुलिस की सक्रिय भूमिका और गिरफ्तारियों तथा बरामदगियों का स्तर इस अभियान की सफलता को दर्शाता है।’ नशों के खिलाफ चल रहे अभियान से प्रेरणा लेते हुए पंजाब सरकार ने इस मुहिम को संगठित अपराध पर एक व्यापक प्रहार के रूप में तैयार किया है। इस ऑपरेशन में अपराधियों की ट्रैकिंग और निगरानी के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सहित आधुनिक तकनीकों को शामिल किया गया है। साथ ही नागरिक भागीदारी को प्रोत्साहित करने और विश्वसनीय सूचना पर इनाम देने के लिए एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन (93946-93946) भी शुरू की गई है।

एडीजीपी प्रमोद बान ने कहा, ‘अब पंजाब पुलिस के पास ‘गैंगस्टरों पर वार’ ऑपरेशन के माध्यम से अपराधियों को तेजी से ट्रैक करने के लिए व्यापक डेटा मौजूद है। पंजाब में ‘गैंगस्टर कल्चर’ के लिए कोई जगह नहीं है और पुलिस इसे सुनिश्चित करने के लिए वचनबद्ध है। इस ऑपरेशन ने कई मामलों को सुलझाने में मदद की है और अन्य राज्यों में अपराधों में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी भी सुनिश्चित की है। इन गिरोहों के नेटवर्क और फंडिंग को काफी हद तक प्रभावित किया गया है और यह अभियान आगे भी और अधिक सतर्कता के साथ जारी रहेगा।’

पंजाब पुलिस गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए अपनाएगी आधुनिक एआई टूल; एआई-आधारित अपराध नियंत्रण को मजबूत करने के लिए आईआईटी रोपड़ के साथ साझेदारी
मोहाली। भगवंत मान सरकार ने संगठित अपराध पर अपनी कार्रवाई को और तेज करने के लिए इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रोपड़ के साथ साझेदारी कर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित पुलिसिंग सिस्टम लागू करने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम उठाया है l इस पहल का उद्देश्य अपराधियों का एक संरचित डेटाबेस तैयार करना और ‘गैंग्सट्रां ते वार’ तथा ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ जैसे अभियानों को मजबूत करना है, ताकि पंजाब और राज्य के बाहर सक्रिय गैंगस्टर नेटवर्क को ध्वस्त किया जा सके।

इस सहयोग के तहत, आईआईटी रोपड़ के साथ मिलकर राज्य सरकार एआई टूल्स का उपयोग करेगी; जिससे पंजाब पुलिस, अपराधियों के नेटवर्क को प्रभावी ढंग से मैप और टारगेट कर सकेगी। इस परियोजना के लिए डॉ. बी.आर. अम्बेदकर स्टेट इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस और आईआईटी रोपड़ के बीच समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित हुआ है। जहाँ एम्स मोहाली में स्थापित डेटा इंटेलिजेंस और तकनीकी सहायता, इकाई परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न हितधारकों के बीच समन्वय करेगी। इस साझेदारी के तहत आईआईटी रोपड़ उन्नत सॉफ्टवेयर विकसित करेगा; जिसमें डेटा एनालिटिक्स, आवाज़ पहचान तकनीक (वॉइस रिकग्निशन) और डैशबोर्ड-आधारित मॉनिटरिंग जैसी सुविधाएँ होंगी। इससे रियल-टाइम ट्रैकिंग और इंटेलिजेंस-आधारित पुलिसिंग संभव होगी, जिससे विदेशों से संचालित गैंगस्टर नेटवर्क पर भी कार्रवाई की जा सकेगी।

यह पहल पंजाब पुलिस को एक व्यापक और एकीकृत अपराधी डेटाबेस बनाने में सक्षम बनाएगी, जिसमें संरचित और असंरचित दोनों प्रकार के डेटा को जोड़ा जाएगा। इसमें स्कैन किए गए पीडीएफ और हस्तलिखित रिकॉर्ड को डिजिटाइज़ कर एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध करवाया जाएगा, जिससे विखंडित (बिखरी हुई) जानकारी को तुरंत एक्सेस किया जा सकेगा।

भगवंत मान सरकार और आईआईटी रोपड़ मिलकर ,ट्रैकिंग और विश्लेषण के लिए तकनीकी सहायता प्रदान करेंगे;जिससे बिखरे हुए डेटा को एआई टूल्स, प्रेडिक्टिव मॉडल्स और एनालिटिकल डैशबोर्ड के माध्यम से उपयोगी जानकारी में बदला जा सकेगा। इससे निर्णय लेने की प्रक्रिया तेज और अधिक प्रभावी होगी। राज्य सरकार ने आधुनिक पुलिसिंग में डेटा के महत्त्व को दर्शाते हुए कहा कि जहाँ संरचित डेटा का विश्लेषण आसान होता है; वहीं पुलिस रिकॉर्ड का बड़ा हिस्सा असंरचित रूप में होता है, जैसे हस्तलिखित रिपोर्ट और स्कैन किए गए दस्तावेज। इनका एकीकरण न होने से जाँच प्रक्रिया धीमी पड़ जाती है। यह परियोजना असंरचित रिकॉर्डस को रूपांतरित कर उन्हें मौजूदा डाटासेट्स के साथ एकीकृत प्रणाली में समाहित करके इस चुनौती का समाधान करती है, जिससे जाँच की दक्षता में उल्लेखनीय वृद्धि होती है।

एक वरिष्ठ पंजाब पुलिस अधिकारी ने कहा, “आईआईटी रोपड़ के साथ यह सहयोग पुलिस बल की एआई और मशीन लर्निंग क्षमताओं को मजबूत करेगा। पुलिस कर्मी अपराध के पैटर्न की पहचान के लिए बेहतर रूप से लैस होंगे, जो ‘गैंग्सट्रां ते वार’ अभियान को और प्रभावी बनाएगा और अपराधियों द्वारा तकनीक के दुरुपयोग को रोकेगा।”

अधिकारी ने आगे कहा, “हमारा लक्ष्य अपराधियों से एक कदम आगे रहना और उनके नेटवर्क को निशाना बनाना है। गैंगस्टर विदेशों से ऑपरेट करते हैं और यहाँ के युवाओं को अपराध के लिए उकसाते हैं। यह सहयोग एआई के जरिए अपराधियों की ‘पहचान और रोकथाम’ को और मजबूत करेगा। यह पंजाब पुलिस को एक सुव्यवस्थित डेटाबेस स्थापित करने में मदद करेगा, जिससे अपराधियों और गैंगस्टरों से संबंधित जानकारी को व्यवस्थित रूप से संकलित किया जा सकेगा तथा एआई-आधारित उपकरणों की सहायता से उसका प्रभावी मूल्यांकन, पूछताछ और विश्लेषण किया जा सकेगा।” यह परियोजना संरचित और असंरचित डेटा स्रोतों के बीच की खाई को पाटने का भी लक्ष्य रखती है। इसके तहत एक ऐसी प्रणाली विकसित की जा रही है, जो असंरचित दस्तावेज़ों को अपने में शामिल कर उन्हें मौजूदा संरचित डाटासेट्स के साथ जोड़कर एकीकृत, सुव्यवस्थित डेटाबेस तैयार करेगी। यह परियोजना अपराध की पहचान में तेज़ी लाने, आपराधिक नेटवर्क की निगरानी को मजबूत करने और डेटा-आधारित त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगी, जिससे पंजाब में सार्वजनिक सुरक्षा को और मजबूत किया जा सकेगा।

Amritsar Police: पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता! सीमा पार से हथियारों की तस्करी का भंडाफोड़ कर 3 पकड़े
Amritsar Police: अमृतसर। पंजाब पुलिस ने बड़ी सफलता का ऐलान करते हुए बताया कि अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने बॉर्डर पार से गैर-कानूनी हथियारों की तस्करी करने वाले एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि, एक नाबालिग को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तलाशी के दौरान सात एडवांस पिस्टल, 12 जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। Amritsar News

पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में यह पता चला कि आरोपियों का संबंध सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तान में स्थित तस्करों से था। इसके जरिए अटारी सेक्टर के बॉर्डर इलाकों में भारत में गैर-कानूनी हथियारों की तस्करी की जा रही थी। बरामद हथियार और कारतूस पहले से तय जगहों से लिए गए और पंजाब में स्थानीय अपराधी नेटवर्क को सप्लाई किए गए।

पुलिस पूरे तस्करी नेटवर्क का पता लगाने और इसे समाप्त करने के लिए जांच कर रही है

इस मामले में आर्म्स एक्ट के प्रावधानों के तहत छेहरटा थाना, अमृतसर में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे तस्करी नेटवर्क का पता लगाने और इसे समाप्त करने के लिए जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से न केवल हथियारों की तस्करी पर रोक लगेगी, बल्कि स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर पर सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी। Amritsar News

वहीं, पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि पंजाब में गैर-कानूनी हथियारों की तस्करी, संगठित अपराध और देश विरोधी गतिविधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस का कहना है कि वह जीरो-टॉलरेंस नीति के तहत ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाती रहेगी।

पुलिस अधिकारियों ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत दें। इसके अलावा, पुलिस लगातार सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाए हुए है और ऐसे मॉड्यूल को सक्रिय होने से पहले ही पकड़ने के प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि आने वाले समय में भी इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे, ताकि अवैध गतिविधियों को जड़ से खत्म किया जा सके और पंजाब को सुरक्षित बनाया जा सके। Amritsar News

Punjab Police: पंजाब पुलिस ने लंबे समय से फरार ड्रग तस्कर भुवनेश चोपड़ा उर्फ ​​आशीष को गिरफ्तार किया
चंडीगढ़ (एजेंसी)। Chandigarh: पंजाब पुलिस ने सीमा पार संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी भुवनेश चोपड़ा उर्फ आशीष को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से की गई। पुलिस के अनुसार आरोपी फिरोजपुर में हुए चर्चित ट्रिपल मर्डर केस और कई नारकोटिक्स तस्करी मामलों में वांछित था। पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस कार्रवाई की जानकारी दी।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि आरोपी की अंतरराष्ट्रीय गतिविधियों पर नजर रखने और उसकी आवाजाही पर रोक लगाने के लिए उसके खिलाफ रेड नोटिस और लुक-आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया गया था। पुलिस के मुताबिक, लगातार अंतरराष्ट्रीय समन्वय के बाद उसकी लोकेशन मध्य एशिया के एक देश में ट्रेस की गई। इसके बाद उसे वहां से डिपोर्ट कराया गया। जैसे ही वह भारत पहुंचा, उसे इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर उतरते ही गिरफ्तार कर लिया गया।

जांच एजेंसियों के अनुसार, भुवनेश चोपड़ा उर्फ आशीष पाकिस्तान से पंजाब में मादक पदार्थों की तस्करी कराने वाले नेटवर्क का एक अहम कड़ी था। वह लंबे समय से पाकिस्तान से ड्रग्स की खेप पंजाब में पहुंचाने में मदद कर रहा था और कानून से बचने के लिए पहले विदेश भाग गया था। पुलिस के अनुसार, ड्रग्स तस्करी के अलावा चोपड़ा अगस्त 2024 में फिरोजपुर में हुए ट्रिपल मर्डर का भी मुख्य साजिशकर्ता है। इस घटना में एक युवती समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी। बताया गया कि यह वारदात आरोपी चोपड़ा और पीड़ितों में से एक दिलदीप सिंह के बीच चल रही पुरानी रंजिश के चलते हुई थी। Chandigarh

पुलिस का कहना है कि चोपड़ा की गिरफ्तारी विदेश में बैठे उन अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे व्यापक अभियान का हिस्सा है, जो बाहर रहकर भारत में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दिलवाते हैं। इस ऑपरेशन में हाल ही में गठित ओवरसीज फ्यूजिटिव ट्रैकिंग एंड एक्स्ट्राडिशन सेल (ओएफटीईसी) ने अहम भूमिका निभाई। अधिकारियों के अनुसार, चोपड़ा की गिरफ्तारी से फिरोजपुर और आसपास के सीमावर्ती जिलों में ड्रग्स की तस्करी के लॉजिस्टिक्स नेटवर्क को बड़ा झटका लगेगा। इससे सीमा पार से होने वाली मादक पदार्थों की तस्करी पर भी असर पड़ने की उम्मीद है।

पंजाब पुलिस ने यह स्पष्ट किया है कि कानून से भागने वाले अपराधियों को, चाहे वे भारत में हों या विदेश में छिपे हों, न्याय के कटघरे में लाने के लिए कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस का कहना है कि राज्य में संगठित अपराध और ड्रग तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा। Chandigarh

यह भी पढ़ें:– Sidhu Moosewala Murder Case: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में पवन बिश्नोई और जगतार सिंह की ज़मानत को लेकर आया बड़ा अपडेट

Punjab Police: पंजाब पुलिस ने क्रॉस-बॉर्डर ड्रग और हथियारों की तस्करी करने वाले कार्टेल का भंडाफोड़ किया, एक आरोपी गिरफ्तार
चंडीगढ़ (एजेंसी)। पंजाब पुलिस ने सीमा पार से होने वाली ड्रग्स और हथियारों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। Chandigarh News

पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करके जानकारी दी कि स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी), फाजिल्का ने एक खास टिप-ऑफ पर आधारित सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए क्रॉस-बॉर्डर ड्रग और हथियार तस्करी के एक बड़े कार्टेल का भंडाफोड़ किया।

इस ऑपरेशन में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया और उसके पास से 2.102 किलोग्राम हेरोइन, 7 पिस्टल (जिनमें एक ग्लॉक 9 एमएम, .30 बोर की चार पिस्टल और 9 एमएम की दो पिस्टल शामिल हैं) और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। शुरुआती जांच में पता चला है कि यह हेरोइन और हथियारों की खेप पाकिस्तान स्थित स्मगलर्स से मंगाई गई थी, जिसका मकसद पंजाब में आपराधिक गतिविधियां बढ़ाना और अस्थिरता पैदा करना था।

डीजीपी ने बताया कि इस मामले में पीएस एसएसओसी, फाजिल्का में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आगे की जांच में इस नेटवर्क के पीछे और आगे के लिंकेज का पता लगाया जा रहा है। पंजाब पुलिस ने स्पष्ट किया कि वह क्रॉस-बॉर्डर स्मगलिंग नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने और एक सुरक्षित, नशा मुक्त पंजाब बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

यह घटना पंजाब में चल रहे नशा विरोधी अभियान का हिस्सा है, जहां हाल के महीनों में कई बड़ी कार्रवाइयां हुई हैं। उदाहरण के लिए, जनवरी 2026 में फाजिल्का के पास ही बीएसएफ और पंजाब पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में लगभग 2.1 किलोग्राम हेरोइन के साथ 21 अत्याधुनिक पिस्टल (जिनमें ग्लॉक, बेरेटा, जिगाना आदि शामिल) और सैकड़ों कारतूस बरामद हुए थे। Chandigarh News

उस ऑपरेशन में पाकिस्तानी स्मगलर्स ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करके खेप पहुंचाने की कोशिश की थी, लेकिन काउंटर इंटेलिजेंस और तकनीकी इनपुट्स से इसे नाकाम कर दिया गया। पुलिस ने इसे आईसीआई समर्थित साजिश बताया, जिसका उद्देश्य राज्य में गैंगस्टर हिंसा बढ़ाना था।

पंजाब में ड्रोन, पैदल और अन्य तरीकों से पाकिस्तान से हेरोइन और हथियारों की तस्करी लंबे समय से समस्या बनी हुई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ जैसे अभियान चलाए हैं, जिनमें हजारों छापेमारी कर बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ और अवैध हथियार जब्त किए गए हैं।

यह भी पढ़ें:– भगवंत मान सरकार की ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ मुहिम रंग ला रही है, तस्कर अब हरियाणा को अपना नया अड्डा बना रहे हैं: हरपाल सिंह चीमा